Lakshya Sen Stuns Shi Yu Qi; Malvika Bansod Loses

Hindi News Sports All England Badminton: Lakshya Sen Stuns Shi Yu Qi; Malvika Bansod Loses 5 घंटे पहले कॉपी लिंक लक्ष्य ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के डिफेंडिंग चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की को 23-21, 19-21, 21-17 से हराया। भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने मंगलवार को बर्मिंघम में चल रही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उलटफेर किया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की को तीन गेम में हरा दिया। बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में लक्ष्य ने 23-21, 19-21, 21-17 से जीत दर्ज की। यह BWF वर्ल्ड टूर इवेंट में यूकी के खिलाफ लक्ष्य की पहली जीत है। इससे पहले वह 2023 एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में उन्हें हरा चुके हैं। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने मलेशिया के हू पांग रॉन और चेंग सु यिन को 21-17, 21-19 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी अगले दौर में पहुंची। पहला गेम 20-20 की बराबरी के बाद जीता पहले गेम में लक्ष्य ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 11-7 की बढ़त बना ली। एक समय स्कोर 17-12 था, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 20-20 कर दिया। लक्ष्य ने अपना धैर्य नहीं खोया और पांचवें गेम पॉइंट पर क्रॉस कोर्ट स्मैश लगाकर पहला गेम 23-21 से अपने नाम किया। दूसरा गेम जीत कर चीनी खिलाड़ी ने वापसी की दूसरे गेम में शी ने वापसी की। लंबे रैलियों वाले इस गेम में लक्ष्य एक समय 13-19 से पीछे थे। उन्होंने 18-19 तक वापसी की, लेकिन शी ने 21-19 से गेम जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में जीत दर्ज कर मैच जीता तीसरे गेम में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। 6-6 के बाद लक्ष्य ने 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने बढ़त 16-11 और फिर 18-14 तक पहुंचाई। आखिर में चार मैच पॉइंट मिलने के बाद लक्ष्य ने मैच अपने नाम कर लिया। मालविका बंसोड़ को मिली हार, मिक्स्ड डबल्स में जीत टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में भारत के लिए मिली-जुली खबरें रहीं। महिला सिंगल्स में मालविका बंसोड़ को चीन की चेन यू फेई के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 11-21, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। मालविका बंसोड़ को चीन की चेन यू फेई के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 11-21, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चंद्रग्रहण की वजह से भारत ने देरी से ट्रेनिंग की:वानखेड़े में 6 से 9 बजे का शेड्यूल तय था, खिलाड़ी 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम की मंगलवार शाम की प्रैक्टिस तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण के कारण अपना ट्रेनिंग सेशन करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू किया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जोरहाट से गौरव गोगोई को मैदान में उतारा | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 21:33 IST कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई भी शामिल हैं, जो जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। गौरव गोगोई, जिन्होंने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। प्रमुख उम्मीदवारों में लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गौरव गोगोई शामिल हैं, जो जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे, और कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया, जो नाज़िरा सीट से मैदान में हैं। पार्टी ने सिलचर से अभिजीत पॉल, माजुली से इंद्रनील पेगु और दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को भी मैदान में उतारा है। घोषणा के बाद गोगोई ने उन पर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया. असम विधानसभा के लिए मतदान मार्च-अप्रैल में होने की उम्मीद है। भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी 64 विधायकों के साथ आगे है. इसके सहयोगी दल – असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के पास क्रमशः नौ और सात सीटें हैं, जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पास तीन विधायक हैं। विपक्षी बेंच में, कांग्रेस के 26 विधायक हैं, उसके बाद ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 15 और सीपीआई (एम) के एक सदस्य हैं। एक निर्दलीय विधायक भी है. गौरव गोगोई का विधानसभा चुनाव में पदार्पण क्यों महत्वपूर्ण है? गौरव गोगोई, जिन्होंने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। असम में कांग्रेस लगभग एक दशक से सत्ता से बाहर है, जिस पर 15 साल तक तरुण गोगोई का शासन था। गोगोई को पिछले साल असम कांग्रेस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। पार्टी लगातार विधानसभा चुनाव हार गई है और 2019 और 2024 में 14 लोकसभा सीटों में से केवल तीन सीटें ही हासिल कर पाईं। गोगोई को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जो पाकिस्तान के साथ उनके संबंधों का आरोप लगाते रहे हैं, कांग्रेस नेता ने इस आरोप से इनकार किया है। जगह : गुवाहाटी (गौहाटी), भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 03, 2026, 20:27 IST समाचार चुनाव कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जोरहाट से गौरव गोगोई को मैदान में उतारा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव असम(टी)कांग्रेस उम्मीदवार असम(टी)असम विधानसभा चुनाव(टी)गौरव गोगोई(टी)असम कांग्रेस प्रमुख(टी)कांग्रेस पार्टी सूची(टी)लोकसभा उपनेता(टी)जोरहाट चुनाव
Gold ₹7k Cheaper at ₹1.58 Lakh, Silver ₹20k Down

नई दिल्ली7 घंटे पहले कॉपी लिंक वायदा बाजार (MCX) में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट आई है। 3 मार्च को वायदा बाजार में चांदी करीब 20 हजार रुपए (7%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 2.58 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 2.78 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने में भी करीब 7 हजार रुपए (4%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.59 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 1.66 लाख रुपए पर था। सर्राफा बाजार आज बंद, 2 मार्च को चांदी 23 हजार बढ़ी सर्राफा बाजार आज बंद है। इससे पहले 2 मार्च को चांदी 23 हजार रुपए और सोना 8 हजार रुपए महंगा हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.67 लाख रुपए पहुंच गया था। प्रॉफिट बुकिंग के कारण गिरे दाम सोमवार को अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग अचानक बढ़ गई थी, जिससे कीमतों में बड़ा उछाल आया था। वहीं, आज होली के चलते दिन में बाजार बंद रहने के बाद जब शाम को ट्रेडिंग शुरू हुई, तो निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की। सोना इस साल ₹34 हजार और चांदी ₹60 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.67 लाख रुपए पर पहुंच गया है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 34 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 60 हजार रुपए महंगी हुई है। एक्सपर्ट्स: सोना 1.72 लाख और चांदी 3.30 लाख जा सकती है LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, “आने वाला हफ्ता अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से काफी अहम है। वहां के मैन्युफैक्चरिंग और बेरोजगारी के आंकड़े आने वाले हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की पॉलिसी का अंदाजा लगेगा। तकनीकी तौर पर जब तक सोना ₹1,64,000 के ऊपर है, तब तक इसमें मजबूती बनी रहेगी। ऊपर की तरफ ₹1,72,000 का स्तर पार होने पर यह और ऊपर जा सकता है।” वहीं, एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि “सोना अभी कंसोलिडेशन (स्थिरता) के दौर में है, लेकिन इसका ट्रेंड पॉजिटिव है। अगर चांदी ₹2.50 लाख से ₹2.70 लाख के बीच टिकी रहती है, तो यह दोबारा ₹3.20 लाख से ₹3.30 लाख तक जा सकती है।” अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: मिडल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं, तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है। अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Railway, Pollution Control, BSNL Recruitment Last Date March 31

Hindi News Career Govt Jobs: Railway, Pollution Control, BSNL Recruitment Last Date March 31 6 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च तक बढ़ने की। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती। साथ ही BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या पॉइंट्समैन बी 5053 असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 597 असिस्टेंट (ब्रिज) 600 ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV 11032 असिस्टेंट पी -वे 300 असिस्टेंट (C&W) 1000 असिस्टेंट TRD 800 असिस्टेंट (S&T) 1509 असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 200 असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) 604 असिस्टेंट TL & AC 500 कुल पदों की संख्या 22195 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 36 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर : 250 रुपए सैलरी : 18 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट मार्क्स जनरल साइंस 25 मैथमेटिक्स 25 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30 जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स 20 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 2. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में 40 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर 26 असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर 14 कुल पदों की संख्या 40 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री या सरकार द्वारा किसी भी समकक्ष योग्यता में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (AMIE) में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग या पर्यावरण इंजीनियरिंग में एसोसिएट मेंबर होना चाहिए। असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री/जूलॉजी/बॉटनी/बायोकेमिस्ट्री में डॉक्टरेट की डिग्री। साथ में एनवायरमेंट/पॉल्यूशन कंट्रोल/पब्लिक हेल्थ में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी फील्ड में मास्टर्स डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट इंटरव्यू फीस : अनारक्षित, ओबीसी : 2000 रुपए एससी, एसटी : 1000 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल – 10 के अनुसार एग्जाम पैटर्न : असिस्टेंट एनवायरोमेंटल इंजीनियर : विषय प्रश्नों की संख्या अंक एनवायरोमेंटल इंजीनियरिंग 70 280 जनरल एप्टीट्यूड 30 120 टोटल 100 400 असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : विषय प्रश्नों की संख्या अंक एनवायरोमेंटल साइंस 70 280 जनरल एप्टीट्यूड 30 120 टोटल 100 400 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाएं। यदि आप नए यूजर हैं, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। लॉग इन करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च थी। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर एग्जीक्टिव ट्रेनी- टेलीकॉम स्ट्रीम 95 सीनियर एग्जीक्टिव ट्रेनी (DR) फाइनेंस स्ट्रीम 25 कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 51 एससी 18 एसटी 9 ओबीसी 31 ईडब्ल्यूएस 11 टोटल 120 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेलीकॉम ऑपरेशंस : कम से कम 60% अंकों के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फायनेंस स्ट्रीम) : चार्टेड अकाउंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री। फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 24,900-50,500 रुपए प्रति माह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 500 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : मार्कशीट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट कास्ट/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट पासपोर्ट साइज फोटो NOC (अगर जॉब में हैं) ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी एग्जाम पैटर्न : सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी : कुल प्रश्न : 200 सही उत्तर के लिए : 1 अंक निगेटिव मार्किंग : 0.25 अंक ड्यूरेशन : 3 घंटे सब्जेक्ट मार्क्स रिटन एप्टीट्यूड 40 कोर सब्जेक्ट 160 टोटल 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं। होमपेज पर Apply Online सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती में आवेदन करने का लिंक मिलेगा। सबसे पहले मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें। रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. पंजाब में 197 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 6 मार्च पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस
नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस विधायकों, एमएलसी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 19:51 IST यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस के भीतर आंतरिक गतिशीलता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (छवि: न्यूज18) कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन पर नए सिरे से अटकलों के बीच एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम में, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की है कि वह 10 मार्च को सभी कांग्रेस विधायकों और एमएलसी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा कि रात्रिभोज का आयोजन कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में उनके छह साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि यह एक जश्न मनाने वाली सभा होगी और इसमें सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी आमंत्रित किया जाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं सभी को आमंत्रित करूंगा।” यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस के भीतर आंतरिक गतिशीलता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह भी पढ़ें: भाजपा का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ने शिवकुमार कैंप की रात्रिभोज बैठक के बाद विधायकों की ‘जासूसी’ के लिए इंटेल विभाग का इस्तेमाल किया इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्षी नेताओं आर अशोक और एचडी कुमारस्वामी पर उनके आरोपों पर पलटवार किया कि वह डीके शिवकुमार की जासूसी कर रहे थे या उन पर निगरानी रख रहे थे। आरोप को खारिज करते हुए सिद्धारमैया ने शिवकुमार के साथ अपने रिश्ते को ‘दूध और शहद की तरह’ बताया। उस भावना को दोहराते हुए, शिवकुमार ने कहा, “वास्तव में हमारा रिश्ता दूध और शहद जैसा है। हम अच्छे हैं, और हम 2028 के बाद भी अच्छे रहेंगे।” मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कथित खींचतान पर उन्होंने कहा कि इस स्तर पर टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, “समय जवाब देगा। मुझे आलाकमान नेताओं के बीच किसी बात को लेकर बातचीत की जानकारी नहीं है।” शिवकुमार ने खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में स्थापित करने की भी कोशिश की जो आंतरिक सत्ता संघर्ष में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं। मैं सत्ता के लिए नहीं लड़ता। मैं पार्टी के भीतर नहीं लड़ता, मैं पार्टी के बाहर लड़ता हूं।” केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वह सावधान हैं कि पार्टी को नुकसान न हो। उन्होंने कहा, “हमने इस पार्टी का निर्माण किया है। जो कुछ भी हो रहा है या जो नहीं हो रहा है, मुझे उसकी जानकारी है। मैं धैर्य रख रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि कल कोई यह कहे कि मैं ऐसा कुछ कर रहा हूं जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे, आखिरकार मैं पहले केपीसीसी अध्यक्ष हूं और फिर डिप्टी सीएम हूं।” पहले प्रकाशित: मार्च 03, 2026, 19:51 IST समाचार राजनीति नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों, एमएलसी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)डीके शिवकुमार(टी)कर्नाटक राजनीति(टी)कांग्रेस विधायक(टी)एमएलसी(टी)केपीसीसी अध्यक्ष(टी)मुख्यमंत्री सिद्धारमैया(टी)नेतृत्व परिवर्तन(टी)आंतरिक गतिशीलता
शबाना आजमी के घर सजी सितारों वाली होली:कैटरीना, रणबीर, वरुण धवन, एकता कपूर जैसे सेलेब्स ने मनाया रंगों भरा जश्न

मुंबई में इस बार होली का जश्न खास रहा, जब दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने घर पर रंगों की महफिल सजाई। फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े सितारे इस उत्सव में शामिल हुए और माहौल पूरी तरह से रंगों, संगीत और खुशियों से सराबोर नजर आया। बॉलीवुड के चर्चित सितारे कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और वरुण धवन भी होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और कैमरों के सामने जमकर पोज भी दिए। सितारों की मौजूदगी ने इस होली पार्टी को और भी खास बना दिया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री की भी रंगीन झलक देखने को मिली। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अपने अंदाज में होली का जश्न मनाया। उन्होंने टीवी सितारों के साथ रंग खेलते हुए त्योहार की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सिद्धारमैया ने ‘निगरानी’ आरोप की आलोचना की, कहा कि शिवकुमार के साथ संबंध ‘दूध और शहद’ मजबूत है | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 18:39 IST कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक व्यक्तियों के बजाय पार्टी के प्रति वफादार हैं और उन्हें व्यक्तिगत राय व्यक्त करने की स्वतंत्रता है सिद्धारमैया ने इस बात पर जोर दिया कि उनके और शिवकुमार के बीच दरार पैदा करने की विपक्ष की लगातार कोशिशों का परिणाम किसी वास्तविक दरार के बजाय केवल उनकी अपनी निराशा होगी। फ़ाइल चित्र/पीटीआई मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कथित निगरानी के संबंध में विपक्षी नेता आर अशोक और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा खंडन जारी किया है। एक औपचारिक प्रेस बयान में, मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को “चोर द्वारा दूसरों पर संदेह करने” का एक उत्कृष्ट मामला बताया, इन दावों को कांग्रेस पार्टी के सत्ता संभालने के बाद से अपनी राजनीतिक बेरोजगारी के साथ सामंजस्य बिठाने में असमर्थ “बेचैन आत्माओं” के हताश बयान के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके और शिवकुमार के बीच का बंधन “दूध और शहद” की तरह मजबूत है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके बीच दरार पैदा करने की विपक्ष की लगातार कोशिशों का परिणाम किसी वास्तविक दरार के बजाय केवल उनकी अपनी निराशा होगी। सीएम ने बताया कि ये आरोप लगाने वाले व्यक्ति स्वयं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री की भूमिकाओं सहित उच्च पदों पर रहे हैं, जिसके दौरान खुफिया विभाग सीधे उनके नियंत्रण में था। उन्होंने सुझाव दिया कि उनके आरोप किसी वर्तमान वास्तविकता के बजाय उनके अपने पिछले अनुभवों और कार्यप्रणाली से उपजे प्रतीत होते हैं। भाजपा के विपरीत, जहां नेता कथित तौर पर प्रधान मंत्री या जद (एस) के सामने कांपते हैं, जिसे उन्होंने एक ही परिवार के प्रभुत्व के तहत बताया, सिद्धारमैया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कांग्रेस आंतरिक लोकतंत्र के तहत काम करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक व्यक्तियों के बजाय पार्टी के प्रति वफादार हैं और उन्हें संगठन के अनुशासनात्मक ढांचे के भीतर व्यक्तिगत राय व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। हाल के राजनीतिक इतिहास से प्रेरणा लेते हुए, सिद्धारमैया ने जनता को “ऑपरेशन कमला” युग, रिसॉर्ट राजनीति और विश्वासघात के पिछले उदाहरणों की याद दिलाई, जिसके कारण 2004 और 2023 के बीच नेतृत्व में लगातार बदलाव हुए। उन्होंने विशेष रूप से वर्तमान भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र द्वारा एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ आदिचुंचनगिरी मठ के प्रमुख संतों के फोन टैपिंग के संबंध में लगाए गए आरोपों को याद किया। उन्होंने कहा कि पहले एक सीबीआई जांच में कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान कई धार्मिक नेताओं की निगरानी की पुष्टि की गई थी, जिससे पता चलता है कि जो लोग अतीत में खुद को अविश्वसनीय साबित कर चुके हैं, वे अब वर्तमान प्रशासन पर अपने व्यवहार के पैटर्न को पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल विपक्षी हस्तियों बल्कि अपनी पार्टी के भीतर संभावित प्रतिद्वंद्वियों को डराने के लिए सीबीआई, ईडी और आईटी विभागों सहित राज्य मशीनरी का लगातार दुरुपयोग किया है। ऐसी कथित धमकियों के बावजूद, सिद्धारमैया ने घोषणा की कि न तो वह और न ही उनकी पार्टी का कोई भी नेता दबाव के आगे झुकेगा। उन्होंने अशोक और कुमारस्वामी को “कुटिल राजनीति” के बजाय रचनात्मक विरोध पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए निष्कर्ष निकाला कि कांग्रेस सरकार को कांग्रेस के मुख्यमंत्री के तहत अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए कर्नाटक के लोगों से स्पष्ट जनादेश मिला है। पहले प्रकाशित: मार्च 03, 2026, 18:39 IST समाचार राजनीति सिद्धारमैया ने ‘निगरानी’ आरोप की आलोचना की, कहा कि शिवकुमार के साथ रिश्ता ‘दूध और शहद’ जैसा मजबूत है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक(टी)कांग्रेस(टी)बीजेपी(टी)सिद्धारमैया(टी)डीके शिवकुमार
Shabana Azmi Praises Zoya Akhtar

8 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने निर्देशक जोया अख्तर की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में कैटरीना कैफ का बेहद सम्मानजनक और संवेदनशील ढंग से चित्रण किया, खासकर उस सीन में जब कैटरीना के किरदार को पानी से बाहर निकलते हुए और बिकिनी पहनकर दिखाया गया था। शबाना ने स्पष्ट किया कि जोया ने कैमरा का उपयोग जिस तरह किया, उससे कैटरीना के शरीर को वस्तु के रूप में नहीं दर्शाया गया, बल्कि उन्हें एक कार्यशील और स्वतंत्र महिला की तरह पेश किया गया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शबाना ने बताया कि फिल्मों में महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन का मुद्दा उन्हें हमेशा से परेशान करता रहा है। उनका कहना है कि कैमरे का अन्दाज तय करता है कि निर्देशक की दिलचस्पी क्या है? यदि कैमरा सीधे अंगों पर फोकस करता है तो वह ऑब्जेक्टिफिकेशन है, लेकिन जोया ने कैमरे को लम्बे शॉट में इस्तेमाल किया और सीधी चाल से बायें पैर से चेहरे की तरफ जूम नहीं किया, जिससे एक महिला को सिर्फ आकर्षक दिखाने का लक्ष्य नहीं रहा। शबाना ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में आइटम नंबर और कई ऐसे सीन होते हैं जहां महिलाओं को सिर्फ आकर्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो कि कई बार फिल्म की कहानी में कोई जरूरी हिस्से नहीं होते। वे कहती हैं कि ऐसे सीन समाज में गलत संदेश पहुंचाते हैं और इसका असर छोटे बच्चों पर भी पड़ता है जब वे इन गानों को नाटक या कार्यक्रमों में गाते हैं और उनके आसपास के लोग इसे मजाक समझकर प्रोत्साहित करते हैं। जोया अख्तर की यह फिल्म 2011 में आई थी और इसमें कैटरीना कैफ की भूमिका एक डाइविंग प्रशिक्षक की है। शबाना ने जोया की उस संवेदनशीलता और फिल्म बनाने के दृष्टिकोण की तारीफ की, जिससे महिलाओं को सिर्फ एक शोपीस की तरह नहीं दिखाया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जोया ने उस बिकिनी सीन में कैमरा को सिर्फ भावनात्मक जरूरत और कहानी के अनुसार रखा, जिससे कैटरीना का किरदार सशक्त और आत्म-विश्वासी दिखता है न कि केवल एक लिंगीय नजर का विषय। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India Has Only 25 Days Crude Oil Stock Amid West Asia Tensions

Hindi News Business India Has Only 25 Days Crude Oil Stock Amid West Asia Tensions | No Petrol Diesel Price Hike Planned नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत सरकार ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास वर्तमान में सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक अवेलेबल है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और कच्चे तेल, LPG और LNG के लिए वैकल्पिक देशों से बातचीत कर रही है, ताकि सप्लाई चेन में कोई रुकावट न आए। दरअसल, ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि इस रूट से अगर कोई भी जहाज गुजरता है, तो उसे आग लगा दी जाएगी। ओमान और ईरान के बीच स्थित यह रूट दुनिया के ऑयल बिजनेस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा, जिसमें भारत समेत एशियाई देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इस रूट के बंद होने कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। अभी ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 2.6% बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का अभी कोई प्लान नहीं वहीं आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि भारत सरकार का फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की जा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि देश में प्रमुख पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की अवेलेबिलिटी और किफायती दाम तय करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री ने रिव्यू मीटिंग की थी इससे पहले सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी तेल कंपनियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वे बदलती परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट पर असर को लेकर सरकार एक्टिव सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि व्यापार पर पड़ने वाले असर को लेकर भी सरकार एक्टिव है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने एक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीटिंग की थी। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव का भारत के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और कार्गो फ्लो पर क्या असर पड़ सकता है। शिपिंग रूट और इंश्योरेंस कॉस्ट बढ़ने की चुनौती बैठक में लॉजिस्टिक ऑपरेटर्स और शिपिंग लाइन्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि मौजूदा तनाव के कारण जहाजों के रूट बदलने पड़ रहे हैं, जिससे ट्रांजिट टाइम बढ़ गया है। इसके अलावा, माल ढुलाई और इंश्योरेंस की लागत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सरकार ने एक्सपोर्टर्स और इंपोर्टर्स के लिए डॉक्यूमेंटेशन और पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने और कार्गो मूवमेंट में देरी को कम करने पर जोर दिया है। पश्चिम एशिया पर भारत की निर्भरता बड़ी भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का करीब 85% इंपोर्ट करता है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा पश्चिम एशियाई देशों से आता है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में होने वाली किसी भी हलचल का सीधा असर भारत की इकोनॉमी और एनर्जी सिक्योरिटी पर पड़ता है। सरकार अब रूस और अन्य अफ्रीकी देशों जैसे वैकल्पिक रास्तों पर फोकस बढ़ा रही है ताकि किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम की जा सके। भारत पर दोहरा असर, तेल के साथ गैस महंगी होगी एनर्जी कंसल्टिंग फर्म केप्लर (Kpler) के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत की 53% LNG (LNG) और करीब 60% कच्चा तेल मिडिल ईस्ट के देशों से इंपोर्ट करता है। होर्मुज की नाकेबंदी से भारत को न केवल सप्लाई की कमी झेलनी पड़ेगी, बल्कि कीमतों में उछाल से वित्तीय बोझ भी बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) बढ़ सकता है और महंगाई दर में इजाफा होने की पूरी संभावना है। कतर के प्लांट पर ड्रोन अटैक, LNG सप्लाई भी ठप दुनिया के सबसे बड़े LNG सप्लायर कतर ने सोमवार को अपना प्रोडक्शन रोक दिया है। दरअसल, ईरानी ड्रोन्स ने कतर के रास लफान और मेसैद इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित प्लांट को निशाना बनाया है। केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की 20% LNG सप्लाई इसी रास्ते से होती है। सप्लाई रुकने से पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में बिजली संकट गहरा सकता है, क्योंकि वे अपनी जरूरत की 70-90% गैस के लिए कतर और यूएई पर निर्भर हैं। एशिया के ये देश सबसे ज्यादा जोखिम में हैं नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल की बढ़ती कीमतों का सबसे बुरा असर थाईलैंड, भारत, दक्षिण कोरिया और फिलीपींस पर पड़ेगा। थाईलैंड: यहां कच्चे तेल का आयात जीडीपी का 4.7% है। तेल की कीमतों में हर 10% की बढ़त इसकी जीडीपी को 0.5% तक प्रभावित करती है। दक्षिण कोरिया और जापान: ये देश अपनी जरूरत का 70-75% तेल मिडिल ईस्ट से मंगाते हैं। दक्षिण कोरिया के पास केवल 2 से 4 हफ्ते का ही रिजर्व स्टॉक बचा है। चीन: हालांकि चीन सबसे बड़ा इंपोर्टर है, लेकिन उसके पास 7.6 मिलियन टन का LNG रिजर्व है, जो उसे थोड़े समय के लिए सुरक्षा देता है। बाजार में 100 डॉलर के पार जा सकता है कच्चा तेल रयस्टैड एनर्जी के मुताबिक, अगर यह नाकेबंदी लंबे समय तक चलती है, तो तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार कर सकती हैं। 2025 में इस रास्ते से रोजाना करीब 13 मिलियन बैरल तेल गुजरता था, जो कुल समुद्री तेल व्यापार का 31% है। हालांकि, सऊदी अरब ने हाल के हफ्तों में अपनी लोडिंग बढ़ाई है, जिससे बाजार को कुछ राहत मिल सकती है। ये खबर भी पढ़ें… भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद: 95 लाख बैरल तेल
बनारसी टमाटर चाट रेसिपी: होली के स्वाद पर घर में बनाएं बनारसी टमाटर चाट, खाए ही मेहमान भी बनेंगे प्रमुख; नोट कर लें रेसिपी

कैसे बनाएं बनारसी टमाटर चाट: होली का त्योहार रंग-बिरंगे, मिठाइयों और स्वादिष्ट व्यंजनों के बिना अधूरा लगता है। अगर इस बार आप गुझिया और चटनी के साथ कुछ अलग और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो बनारसी टमाटर चाट जरूर बनाएं। यह उत्तर प्रदेश के बनारस की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है, जिसका आटा-मीठा और स्वादिष्ट स्वाद हर किसी को पसंद आता है। बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है। तो जानिए क्या है इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी। बनारसी टमाटर चाट बनाने की आवश्यक सामग्री लेकिन आपका गरमा-गरमबरामसी टमाटर चाट तैयार है। इसे एक कारखाने में स्थापित और ऊपर से सेव, ब्लूटूथ कटी प्याज और हरी धनिया से सजाकर सर्व करें। पिलपिला तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। होली की पार्टी में ये चैट हर किसी का दिल जीत लेती है। अन्य खास टिप (टैग्सटूट्रांसलेट)बनारस टमाटर चाट(टी)बनारसी टमाटर चाट रेसिपी(टी)कैसे बनाएं बनारसी टमाटर चाट(टी)बनारसी टमाटर चाट(टी)टमाटर चाट(टी)घर का बना टमाटर चाट(टी)टमाटर चाट








