Wednesday, 10 Jun 2026 | 03:29 PM

Trending :

Bihar CM Coaching Rules | No Classes During School-College Hours संतोष मिश्रा उर्फ जमील खान से खास बातचीत:‘गुल्लक’ की सफलता का राज है इसकी सच्चाई; पांचवें सीजन में दर्शकों का प्यार देख बढ़ाए एपिसोड इंग्लैंड के ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बैटर:जो रूट को पीछे छोड़ा, गिल आठवें नंबर पर पहुंचे; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने:ICC रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ा; शुभमन गिल आठवें नंबर पर पहुंचे 'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए 'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए
EXCLUSIVE

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन के समर्थन में आवाज उठाई:ऑनलाइन बुलिंग पर जताई नाराजगी, कहा- क्लिकबेट और रेज-बेट से फैल रही नफरत

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन के समर्थन में आवाज उठाई:ऑनलाइन बुलिंग पर जताई नाराजगी, कहा- क्लिकबेट और रेज-बेट से फैल रही नफरत

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ हो रही ऑनलाइन बुलिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जाह्नवी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी को भी निशाना बनाना या ट्रोल करना बिल्कुल गलत है और इसके लिए कोई बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लगातार हो रही व्यक्तिगत टिप्पणियां और ट्रोलिंग मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। इंडियन इक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक जान्हवी ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग अर्जुन कपूर का नाम सिर्फ क्लिकबेट और ‘रेज-बेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ सोशल मीडिया पेज और यूजर्स बिना तथ्यों की जांच किए भड़काऊ हेडलाइन बनाते हैं, ताकि ज्यादा व्यूज और एंगेजमेंट मिल सके। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से पब्लिक फिगर्स को आसान निशाना बनाने जैसा है, जहां सच्चाई से ज्यादा सनसनी को महत्व दिया जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर कलाकार इंसान होता है और उसे भी सम्मान और संवेदनशीलता की जरूरत होती है। जान्हवी ने कहा कि आलोचना और नफरत में फर्क होता है। रचनात्मक आलोचना किसी के काम को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन व्यक्तिगत हमले और अपमान किसी भी तरह से जायज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी दिखाने की अपील की। जान्हवी का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि किसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग बिना पूरी जानकारी के राय बना लेते हैं, जिससे गलतफहमियां और नकारात्मकता बढ़ती है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर अक्सर अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर ट्रोलिंग का सामना करते रहे हैं। ऐसे में जाह्नवी का यह बयान न सिर्फ अपने भाई के समर्थन में है, बल्कि सोशल मीडिया पर बढ़ती हेट स्पीच के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी माना जा रहा है।

Meta Title Smriti Mandhana; ICC Women ODI Ranking Update

Meta Title Smriti Mandhana; ICC Women ODI Ranking Update

31 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं। ICC की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मंधाना ने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में चार साल से टॉप पर बरकरार सोफी एकलस्टन को पीछे छोड़कर अलाना किंग टॉप पर पहुंच गई है। मंधाना की रेटिंग पॉइंट्स 790 हो गई है, जबकि लौरा वोल्वार्ट का रेटिंग पॉइंट्स 782 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मंधाना ने 58 और 31 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। हालांकि, वोल्वार्ड्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में दोबारा नंबर-1 बनने का मौका होगा। हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर खेलने का फायदा मिला है। वह टॉप-10 में पहुंच गई हैं। उन्होंने सीरीज में 53, 54 और 25 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद हैं। एलिसा हीली ने चौथे स्थान के साथ वनडे करियर को कहा अलविदा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर शानदार विदाई ली। वह 744 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बल्लेबाजी रैंकिंग में बेथ मूनी 749 पॉइंट्स के साथ तीसरे और एशले गार्डनर 724 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जॉर्जिया वोल ने सीरीज में 54 की औसत से रन बनाए, जिससे उन्हें 23 अंकों का फायदा हुआ और वह 34वें स्थान पर पहुंच गईं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 बनीं गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 775 पॉइंट्स के साथ अब दुनिया की नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने सोफी एकलस्टन के करीब चार साल पुराने दबदबे को खत्म कर दिया है। अलाना ने भारत के खिलाफ सीरीज में 16.71 की औसत से सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। टॉप-8 गेंदबाजों में 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं, जिनमें एशले गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें), मेगन शुट्ट (सातवें) और किम गार्थ (आठवें) शामिल हैं। ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में बरकरार भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स दोनों श्रेणियों में टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में वह पांचवें पायदान पर काबिज हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 516 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (418) से लगभग 100 पॉइंट्स आगे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर आउट:पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में आएंगे नजर, 6 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम होगी फिल्म

‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर आउट:पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में आएंगे नजर, 6 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम होगी फिल्म

एप्लॉज एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिग्गज एक्टर पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि कहानी परिपक्व उम्र के रिश्तों, अधूरी भावनाओं और जीवन के नए अध्याय की खोज पर केंद्रित है। दोनों कलाकारों की गहरी और सधी हुई अदाकारी फिल्म को खास बना रही है। यह फिल्म मशहूर एक्टर-लेखक सौरभ शुक्ला के चर्चित नाटक पर आधारित है। उन्होंने न केवल मूल नाटक लिखा था, बल्कि इसके फिल्म रूपांतरण का निर्देशन भी खुद किया है। नाटक की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ये है कहानी कहानी दो ऐसे लोगों की है जो जीवन के उत्तरार्ध में एक-दूसरे से मिलते हैं और अपने अतीत की परतें खोलते हुए रिश्तों को नए नजरिए से समझने की कोशिश करते हैं। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी में नई पीढ़ी का दृष्टिकोण जोड़ते हैं। ट्रेलर में हल्की-फुल्की नोकझोंक, भावनात्मक संवाद और जीवन के अनुभवों से उपजी संवेदनशीलता की झलक मिलती है। एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और शूस्ट्रैप फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 मार्च 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

युवा, जातिगत गणित और वफादारी के रूप में भाजपा ने खेला लंबा खेल राज्यसभा चयन: सूची में कौन हैं? | राजनीति समाचार

Pakistan Vs England Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Stay updated with PAK vs ENG Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Pallekele. (Picture Credit: AP)

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 16:12 IST बिहार में बीजेपी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार पर दांव लगाया है, जबकि ओडिशा में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को चुना है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की पसंद विशेष रूप से उल्लेखनीय है। फ़ाइल चित्र/एक्स राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण कदम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की। 6ए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुमोदित चयन, एक सावधानीपूर्वक संतुलन कार्य को दर्शाता है। जटिल क्षेत्रीय जाति समीकरणों को संबोधित करने के साथ-साथ संगठनात्मक वफादारों को पुरस्कृत करके, भाजपा का लक्ष्य राज्यसभा में अपने विधायी पदचिह्न को मजबूत करना है। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित सूची में बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर सहित महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र शामिल हैं। बिहार: गठबंधन और युवा नेतृत्व को मजबूत करना बिहार में बीजेपी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार पर दांव लगाया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की पसंद विशेष रूप से उल्लेखनीय है; एक पूर्व मंत्री और एक प्रमुख युवा चेहरे के रूप में, राज्यसभा में उनका उत्थान हिंदी पट्टी में नेतृत्व की एक नई पीढ़ी को तैयार करने के पार्टी के इरादे का संकेत देता है। इस चयन को शहरी मध्यम वर्ग और कायस्थ समुदाय के लिए एक रणनीतिक मंजूरी के रूप में देखा जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ढांचे के भीतर उनका प्रतिनिधित्व मजबूत बना रहे। असम और छत्तीसगढ़: क्षेत्रीय एंकर भगवा पार्टी के लिए पूर्वोत्तर अभी भी प्राथमिकता बनी हुई है। असम से जोगेन मोहन और तेराश गोवाल्ला का नामांकन चाय जनजाति समुदाय और ऊपरी असम पर पार्टी के फोकस को उजागर करता है। दोनों नेताओं की राज्य के प्रशासनिक और सामाजिक ताने-बाने में गहरी जड़ें हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ में, पार्टी ने महिलाओं के प्रतिनिधित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए और राज्य में अपने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समर्थन आधार को मजबूत करते हुए, लक्ष्मी वर्मा को नामांकित किया है, जहां भाजपा ने हाल ही में एक शानदार जनादेश हासिल किया है। हरियाणा और ओडिशा: पुरस्कृत प्रदर्शन हरियाणा से संजय भाटिया का नामांकन उनके संगठनात्मक अनुशासन और पिछले लोकसभा चुनावों में भारी जीत के अंतर का स्पष्ट पुरस्कार है। ओडिशा में, भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के ऐतिहासिक प्रभारी का नेतृत्व करने वाले राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को चुना है। ये विकल्प उस राज्य में गति बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जहां भाजपा अब दीर्घकालिक सत्ताधारियों की जगह प्राथमिक राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है। पश्चिम बंगाल: वैचारिक मोहरा पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी ने अनुभवी नेता राहुल सिन्हा पर भरोसा किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व में पार्टी के वैचारिक संघर्ष का एक जाना-पहचाना चेहरा, सिन्हा का नामांकन सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। यह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपनी आक्रामक मुद्रा जारी रखने के भाजपा के संकल्प को रेखांकित करता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि एक अनुभवी आवाज उच्च सदन में बंगाल के हितों और पार्टी की शिकायतों का प्रतिनिधित्व करती है। रणनीतिक संदर्भ: बहुमत तक का रास्ता ये द्विवार्षिक चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह राज्यसभा में आरामदायक बहुमत के करीब है, एक मील का पत्थर जो विवादास्पद विधायी सुधारों के पारित होने को काफी आसान बना देगा। अनुभवी “युद्ध-कठिन” दिग्गजों और नए चेहरों का मिश्रण चुनकर, पार्टी सिर्फ सीटें नहीं भर रही है; यह सुनिश्चित कर रहा है कि संसद में इसकी बेंच स्ट्रेंथ 2026-2032 के कार्यकाल की विधायी चुनौतियों के लिए सुसज्जित है। जैसे ही नामांकन की जांच शुरू होती है, अब ध्यान संबंधित राज्य विधानसभाओं की ओर केंद्रित हो जाता है, जहां भाजपा की गणितीय ताकत इन उम्मीदवारों के लिए एक आसान रास्ता सुनिश्चित करती है। पहले प्रकाशित: मार्च 03, 2026, 16:12 IST समाचार राजनीति युवा, जातिगत गणित और वफादारी के रूप में भाजपा ने खेला लंबा खेल राज्यसभा चयन: सूची में कौन हैं? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)राज्यसभा(टी)नितिन नबीन(टी)ओडिशा(टी)बिहार(टी)चुनाव

नैनीताल में बदले लुक में दिखे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी:फिल्म ‘स्नैप’ की चल रही शूटिंग; कैंची से मल्लीताल तक चला कैमरा

नैनीताल में बदले लुक में दिखे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी:फिल्म ‘स्नैप’ की चल रही शूटिंग; कैंची से मल्लीताल तक चला कैमरा

पहाड़ों की वादियों में इन दिनों बॉलीवुड की हलचल है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है, वो हैं अपने अलग अंदाज़ और मिमिक्री के लिए मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी। फिल्म ‘स्नैप’ की शूटिंग के लिए वे इन दिनों नैनीताल में डेरा डाले हुए हैं और सूट-बूट के साथ घनी दाढ़ी वाले नए लुक में नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जावेद जाफरी शहर की गलियों में बदले हुए हुलिए में घूमते दिखे। हालांकि सेट पर फोटोग्राफी पर सख्ती के चलते उनके इस नए लुक की तस्वीरें सामने नहीं आ पा रही हैं। यही वजह है कि शहर में उनके किरदार को लेकर सस्पेंस और भी गहरा गया है। सरोवर नगरी में शूटिंग से जुड़ी PHOTOS… कॉमेडी किंग का सीरियस अंदाज टीवी शो ‘बूगी वूगी’ से लेकर फिल्मों ‘धमाल’ और ‘3 इडियट्स’ तक अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचान बनाने वाले जावेद जाफरी इस बार कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में उनका किरदार कहानी का अहम मोड़ तय करेगा। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में भेष बदलकर शहर में घूमते नजर आएंगे। उनके सूट-बूट और दाढ़ी वाले लुक को लेकर यूनिट में भी खास गोपनीयता बरती जा रही है। ‘स्नैप’ में स्टारकास्ट की भरमार फराज हैदर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्नैप’ में विक्रांत मैसी, मानुषी छिल्लर, अर्चना पूरन सिंह, श्रेयस तलपड़े और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शूटिंग के दौरान मानुषी छिल्लर को स्कूटी पर सीन देते देखा गया, जबकि विक्रांत मैसी अलग-अलग लोकेशनों पर शूट करते नजर आए। हमें नैनीताल से बेहतर लोकेशन नहीं मिली निर्माता फराज हैदर के मुताबिक, फिल्म की पूरी शूटिंग नैनीताल में ही की गई है। इसमें कैंची, तल्लीताल और मल्लीताल जैसे प्रमुख इलाकों को कहानी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसकी आत्मा पहाड़ों की खूबसूरती से जुड़ी है। “हमें नैनीताल से बेहतर लोकेशन नहीं मिली। यहां की वादियां और झीलें कहानी को जीवंत बनाती हैं,” उन्होंने कहा।

ईरान-इजराइल युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता:1 मार्च को जहाज पर गिरी थी मिसाइल; पत्नी को एजेंसी ने फोन कर दी जानकारी

ईरान-इजराइल युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता:1 मार्च को जहाज पर गिरी थी मिसाइल; पत्नी को एजेंसी ने फोन कर दी जानकारी

इजराइल-ईरान जंग में बेतिया के कैप्टन आशीष कुमार लापता हैं। एजेंसी ने कैप्टन की पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी है। ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर ‘Skylight’ पर 1 मार्च को मिसाइल हमला हुआ था। हमले के समय जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग अब भी लापता हैं। परिजनों ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, मगर अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। आशीष को 16 साल का एक्सपीरियंस है। वे 6 महीने से घर पर थे। 22 जनवरी 2026 में उन्होंने दुबई की कंपनी जॉइन की थी। आशीष का 4 साल के बेटा है। उन्होंने मां से होली पर आने का वादा किया था। पत्नी बोली- 28 फरवरी को आखिरी बात हुई थी आशीष की पत्नी ने बताया, ‘एजेंसी के अधिकारियों के पास वहां काम करने वाले लोगों के परिवार वालों के नंबर रहते हैं। मैं आशीष की पत्नी हूं, इसलिए हमारा नंबर उनके पास था। 2 मार्च को हमें एजेंसी की तरफ से कॉल आया था। उन्होंने हमसे कहा, आशीष की शिप पर अटैक हो गया है। वो अभी तक मिसिंग बताए जा रहे हैं। 22 जनवरी को उन्होंने जॉइन किया था। अभी एक महीने ही काम किए हुए हुआ था। हमलोगों की हर शनिवार को बात होती थी। 28 फरवरी की रात हमारी आखिरी बार बात हुई थी।’ कप्तान लापता हैं, कंपनी भी कुछ नहीं बता रही आशीष कुमार के छोटे भाई आकाश कुमार ने बताया, ‘हमले की सूचना मिलते ही हमने Embassy of India, Muscat को ईमेल भेजा। 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित ने कॉल कर बताया कि हमला हुआ था, ज्यादातर क्रू को बचा लिया गया है, लेकिन हमारे भाई आशीष और दो अन्य सदस्य अभी भी लापता हैं।’ भाई ने आरोप लगाया कि, कंपनी द्वारा न तो सही स्थिति बताई जा रही है। न ही लापता सदस्यों को लेकर कोई ठोस जानकारी साझा की जा रही है। दूतावास से भी अभी तक केवल औपचारिक जवाब मिले हैं, ठोस सूचना नहीं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

चैंबर में उतरने से कर्मचारियों की मौत की होगी जांच:महापौर बोले-मृतकों के आश्रितों को नौकरी देंगे, दोषियों पर कार्रवाई करेंगे; चैंबर में बगैर संसाधन-किट नहीं उतरते कर्मचारी

चैंबर में उतरने से कर्मचारियों की मौत की होगी जांच:महापौर बोले-मृतकों के आश्रितों को नौकरी देंगे, दोषियों पर कार्रवाई करेंगे; चैंबर में बगैर संसाधन-किट नहीं उतरते कर्मचारी

इंदौर में सोमवार शाम को सीवर टैंक में उतरने से नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत के मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी और मृत कर्मचारियों के आश्रितों को आउटसोर्स पर नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निगम कर्मचारियों से कहा है कि वे बिना संसाधन व किट के सीवर टैंक में ना उतरें। जोन 13 में चोइथराम मंडी गेट के पास 30 फीट गहरे सीवर टैंक में करण यादव और अजय डोडियार उतरे थे। टैंक के अंदर जहरीली गैस थी, इस कारण उनकी दम घुटने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी शाम 5 बजे तक थी। उस समय मौके पर तीन कर्मचारी मौजूद थे। शाम करीब 6:30 बजे नगर निगम के आउटसोर्स से कार्यरत दो कर्मचारी जोन-13 क्षेत्र में प्राइमरी मेन लाइन में सेफ्टी टैंक की डीवॉटरिंग की जा रही थी, तभी पाइप का टुकड़ा चैंबर में गिरा था उसे वे निकाल रहे थे, तभी ये हादसा हुआ था। आश्रितों को आउटसोर्स पर नौकरी देंगे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दोनों कर्मचारी आउटसोर्स पर थे। इसलिए हमने दोनों के आश्रितों को आउटसोर्स पर नौकरी देने के लिए कहा है। इस दुख की घड़ी में नगर निगम की पूरी टीम दोनों परिवार के साथ है। घटनाक्रम क्या है, कैसे हुआ है। इसके पीछे कोई दोषी है, इसकी जांच करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। सीएम डॉ.मोहन यादव ने भी इस दुखद घटना का तुरंत संज्ञान लेकर मृतकों के परिवारों को 30-30 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा भी की है। चैंबर की सफाई के लिए नहीं उतरे थे कर्मचारी महापौर ने बताया कि दोनों कर्मचारी ड्रेनेज लाइन या चैंबर की सफाई के लिए नहीं उतरे थे, बल्कि प्राइमरी लाइन में सेफ्टी टैंक की डीवॉटरिंग के दौरान पाइप का तुकड़ा चैंबर में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए पहले एक कर्मचारी उतरा और जब वह वापस नहीं आया तो दूसरा कर्मचारी उसे देखने के लिए उतर गया और गैस से दोनों की मौत हो गई। इन कर्मचारियों को सफाई के निर्देश भी नहीं दिए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी को स्पष्ट निर्देश हैं कि छोटी लाइन हो या बड़ी। चैंबर के अंदर उतरकर किसी भी प्रकार की सफाई नहीं करना है। ड्रेनेज-चैंबर की सफाई के लिए जो प्रॉटोकॉल है, जो संसाधन है, जो किट है, जो प्रक्रिया है उसी अनुरूप टीम उस काम को करती है। ये डीवॉटरिंग का काम किसके निर्देश पर हो रहा था, क्यों हो रहा था इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच में जो स्थिति आएगी उस आधार पर सभी दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। दोनों को CPR भी दिया था निगम कर्मियों को बचाने के लिए सीवर टैंक में उतरे अमन सेम ने बताया कि मुझे पता चला कि दो लोग चैंबर में डूब गए हैं। मैंने अपनी कमर में रस्सी बांधी और चैंबर में नीचे उतरा। हुक को एक आदमी की बेल्ट से फंसा दिया। इस दौरान मेरे मुंह में गैस भर गई थी, फिर हम दोनों ऊपर आ गए। करण और अजय को बाहर निकाला और उन्हें CPR भी दिया। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। पानी निकालने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे।

होली के बाद बॉडी डिटॉक्स: होली में मजा-पिया तो सेहत का बजेगा बैंड? इन 8 में शामिल करें बॉडी डिटॉक्स

होली के बाद बॉडी डिटॉक्स

होली के बाद बॉडी डिटॉक्स | छवि: ऐ होली के बाद बॉडी डिटॉक्स: होली का त्योहार यानि कि रंगीन की मस्ती, गुझिया की मिठास और सारा सारा चटपटा खाना। लेकिन, जब होली की खुमारी उतरती है तो शरीर में भारीपन, सुस्ती, एसिडिटी और त्वचा के बुरे परिणाम सामने आते हैं। तैलीय व्यंजन और शुगर से बनी मिठाइयों के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि त्योहार की मस्ती के चक्कर में आपकी सेहत का ‘बैंड’ बज गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान शुरुआत से आप अपने शरीर को फिर से रीसेट और रिचार्ज कर सकते हैं। आइये आपको इस लेख में बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताते हैं। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं। पानी है सबसे जरूरी डिटॉक्स अटेचमेंट का सबसे पहला और दर्शनीय सिद्धांत निकोलसेड स्टॉक है। होली के दौरान हम अक्सर पानी के पौधे भूल जाते हैं। रिज़ॉर्ट में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। यह आपके शरीर से विषैले पदार्थ को पोटेशियम और यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करेगा। गुनगुने लेजर पानी से शुरू करें सुबह-सुबह ही चाय या कॉफ़ी के बजाय एक गिलास पानी में नींबू का रस मॉड्यूल पिएं। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और लिवर को साफ करने में मदद करता है। यह आपके मेटाबोलिज्म को किक-स्टार्ट करता है। डिटॉक्स ड्रिंक्स का सहारा लें इनमें शामिल हैं नारियल का पानी, डिटॉक्स का अर्क या एलोवेरा का मिश्रण। ये ड्रिंक्स न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बनाए रखते हैं। आप घर पर खेडा, पुदीना और अदरक का ‘डिटॉक्स वाटर’ बनाकर उसका अल्कोहलिक सेवन कर सकते हैं। विविध से अधिक होवस्तु होली की तली-भुनी नी ने आपके पाचन तंत्र पर काफी लोड डाला होगा। अब इसे नारियल युक्त भोजन के लिए आराम दें। अपने समग्र में हरे पत्तेदार रेगिस्तानी, ओट्स और समुद्री फल शामिल हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और पेट साफ रहेगा। शुगर और कैफीन न लें अगले 3-4 दिनों के लिए चीनी, कोल्ड ड्रिंक और बहुत ज्यादा चाय-कॉफी से दूरी बना लें। ये चीजें शरीर को डाईहाइड्रेट करती हैं और स्टॉक रैंक में रखी जा सकती हैं। इसकी जगह प्लांट टी या ग्रीन टी चुनें। ये भी पढ़ें – विजय-रश्मिका ने छात्रवृत्ति की घोषणा की: विजय-रश्मिका ने बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम; प्रेमी बोले- ‘जोड़ी हो तो ऐसी’ गहरी नींद लें त्योहार की भाग दौड़ और देर रात तक जागने से शरीर थक जाता है। शरीर को 7-8 घंटे की गहरी नींद रिकवर करना बहुत जरूरी है। नींद के दौरान हमारा शरीर खुद को दुरुस्त करता है और ऊर्जा के स्तर को वापस लाता है। प्रोबायोटिक्स को नहीं मिलता पाचन तंत्र में गुड मार्केट को बढ़ाने के लिए दही या छाछ का सेवन करें। यह पेट की जलन को शांत करता है और भारी भोजन के बाद होने वाली ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है। अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए तरीके, तरीके और दावे अलग-अलग विद्वानों पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत लेख में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं किया गया है। किसी भी उपचार और सुझाव को पहले डॉक्टर या डॉक्टर की सलाह से अवश्य लें। (टैग्सटूट्रांसलेट)डिटॉक्स टिप्स(टी)हेल्थ(टी)होली 2025(टी)पोस्ट होली डिटॉक्स(टी)होली बॉडी डिटॉक्स(टी)फुल बॉडी डिटॉक्स(टी)पोस्ट-होली डाइट प्लान(टी)फुल बॉडी डिटॉक्स सिरप(टी)आपके शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सबसे अच्छा जूस(टी)शुद्ध शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें

‘वज्र’ में दिखेगा हाई-ऑक्टेन एक्शन:टाइगर तैयार, जापान में शूट होगी फिल्म; 2027 में OTT पर भी देंगे दस्तक

‘वज्र’ में दिखेगा हाई-ऑक्टेन एक्शन:टाइगर तैयार, जापान में शूट होगी फिल्म; 2027 में OTT पर भी देंगे दस्तक

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने 2 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘वज्र’ के टाइटल की आधिकारिक घोषणा कर दी। यह फिल्म निर्देशक राम माधवानी और निर्माता महावीर जैन के साथ मिलकर बनाई जा रही है। ‘नीरजा’ और ‘आर्या’ जैसे कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले राम माधवानी के साथ टाइगर का यह सहयोग इंडस्ट्री में खास चर्चा बटोर रहा है। ‘वज्र’ को 2027 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू करने की है प्लानिंग सूत्रों के मुताबिक ‘वज्र’ एक स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर होगी, जिसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू करने की योजना है। फिल्म का बड़ा हिस्सा जापान में फिल्माया जाएगा, जहां टाइगर विशेष मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण भी लेंगे। इसे ग्लोबल दर्शकों के लिए नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। ‘बागी 5’ भी है बननी, डेवलपमेंट स्टेज में है ‘हीरोपंती 3’ 2027 के लिए टाइगर ने बड़े स्केल पर बदलाव की तैयारी की है। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली ‘बागी 5’ उनकी सफल फ्रेंचाइज का अगला चैप्टर होगी। इसके अलावा ‘हीरोपंती 3’ फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और स्क्रिप्ट पर नए सिरे से काम किया जा रहा है, ताकि पिछली किस्त की कमियों को सुधारा जा सके। अंतरराष्ट्रीय स्टंट डायरेक्टर्स के साथ तैयारी हो रही है… डिजिटल स्पेस में टाइगर 2027 में अपना ओटीटी डेब्यू करने की तैयारी में भी हैं। ओटीटी के लिए वे आठ एपिसोड की एक एक्शन सीरीज में दिखेंगे। जिसकी कहानी जासूसी और अंडरकवर ऑपरेशन्स के इर्द-गिर्द है। अंतरराष्ट्रीय स्टंट डायरेक्टर्स के साथ इसकी तैयारी भी हो रही है।

इंटरव्यू: एक्टर रणविजय सिंह ने कहा:यूथ अपनी सेल्फ-वर्थ पहचानें; ट्रेंड नहीं टारगेट के पीछे दौड़ो, किसी और के लिए नहीं खुद के लिए जियो

इंटरव्यू: एक्टर रणविजय सिंह ने कहा:यूथ अपनी सेल्फ-वर्थ पहचानें; ट्रेंड नहीं टारगेट के पीछे दौड़ो, किसी और के लिए नहीं खुद के लिए जियो

फिटनेस और एडवेंचर की दुनिया का चर्चित चेहरा रणविजय सिंह एसके मैराथन में शामिल होने रायपुर पहुंचे। लगभग 21 कैटेगरी में मरीन ड्राइव से मैराथन की शुरुआत होगी। जिसका फ्लैग अॉफ रोडिज फेम रणविजय करेंगे। इस बार लेट्स रन टूवर्डस अ हेल्थियर इंडिया एंड अ सेफर डिजिटल इंडिया थीम पर होने वाली इस मैराथन में 10 हजार धावकों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर रणविजय ने सिटी भास्कर से एक्सक्लूसिव बात की और अपने अनुभव साझा किए। पढ़िए रणविजय ने यूथ, फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर क्या कहा… आने वाले समय में आपके क्या प्लान्स हैं? – मेरे बच्चे अभी छोटे हैं, तो मैं उनके लिए समय निकलना चाहता हूं। करियर के एक फेज में बहुत दौड़-धूप की, पर अब बच्चों के बड़े होने तक सलेक्टिव वर्क करने का प्लान है। क्वॉन्टिटी से ज्यादा क्वॉलिटी ऑफ वर्क पर फोकस है। रील और रियल लाइफ के बीच यूथ खुद को कैसे बैलेंस करे? – यूथ जो भी करता है वो अपने परिवार, बड़ों और समाज को देख कर करता है। जो उदाहरण हम उन्हें देंगे, वे आगे चल कर वही करेंगे। यूथ को खुद की सेल्फ-वर्थ समझना जरूरी है। किसी और के लिए नहीं, अपने लिए जिएं। आप काफी ओवरवेट थे, फिर इसे कैसे ठीक किया? – एक स्कूल में फिटनेस सेशन के दौरान बच्चे ने कहा कि आप तो फिट हैं, इसलिए फिटनेस की बात कहना आसान है। मैंने इसे चैलेंज के रूप में लिया। 39 की उम्र में 83 किलो से 108 किलो तक वेट गेन किया। फिर वर्कआउट और सही न्यूट्रिशन रूटीन फॉलो करके 9 महीने में वापस खुद को फिट किया। मिलिट्री फैमिली बैकग्राउंड की वजह से आपको लाइफ में कितनी हेल्प मिली – मिलिट्री बैकग्राउंड से होना मेरे लिए एडेड एडवांटेज साबित हुआ है। इसकी वजह से डिसिप्लिन, पंक्चुएलिटी और हर सिचुएशन में एडजस्ट करना मेरी लाइफ का हिस्सा रहे हैं। देश के छोटे-बड़े मिलिट्री कैनटोनमेंट(छावनी) में पापा की पोस्टिंग हुईं, जिससे मेरी पढ़ाई 9 अलग-अलग स्कूल्स से पूरी हुई। इस वजह से पूरा भारत नजदीक से देखा है, हर जगह दोस्त बनाए और हर शहर से कुछ सीखने को मिला। आपके अनुसार लाइफ में स्पोर्ट्स और फिटनेस की क्या अहमियत है? – स्पोर्ट्स मेरी लाइफ का मंत्रा है। स्पोर्ट्स डिसिप्लिन और स्ट्रैटजी सिखाता है, मोटिवेटेड रखता है, चैलेंजेज लेने के योग्य बनाता है और पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड देता है। फिटनेस, लाइफस्टाइल का बाय-प्रोडक्ट है। एक्टिव लाइफस्टाइल और माइंडफुल ईटिंग से अपने माइंड और बॉडी का हर उम्र में ध्यान रखा जा सकता है।