Thursday, 10 Sep 2026 | 04:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Israel Iran US War Hezbollah Attack Stopped; 20 Photos

Israel Iran US War Hezbollah Attack Stopped; 20 Photos

तेल अवीव/तेहरान15 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज चौथा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने सोमवार रात ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले किए। उसने गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्बाद करने का दावा भी किया। शनिवार को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 2000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इसमें ईरान में करीब 600 लोग जान गंवा चुके हैं। 20 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात… हिज्बुल्लाह के दागे रॉकेट को रोकने के लिए इजराइल ने पहली बार आयरन बीम का इस्तेमाल किया। आयरन बीम इजराइल का एडवांस लेजर एयर डिफेंस सिस्टम है। इसका काम कम दूरी से दागे गए रॉकेट, मोर्टार, ड्रोन और अन्य हवाई खतरों को हवा में ही नष्ट करना है। गल्फ देशों में ईरान के हमले और असर की तस्वीरें… ईरान ने सोमवार को सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया। यह रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी आरामको की है। इसकी उत्पादन क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल रोजाना है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर स्कायलाइट को निशाना बनाया। इससे उसके एक भाग में आग लग गई। बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले का फुटेज। ईरान के हमलों की वजह से दुबई में सोमवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। कुवैत ने गलती से अमेरिका के फाइटर जेट गिराए कुवैत ने सोमवार को 3 अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स गिरा दिए। अमेरिका के मुताबिक, कुवैत के एयरडिफेंस सिस्टम ने इन विमानों को गलती से दुश्मन समझकर निशाना बनाया। सभी पायलट सुरक्षित हैं। अमेरिकी फाइटर पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई। बेरूत में इजराइल के हमले की तस्वीरें इजराइल ने लेबनान के शहर बेरूत में रविवार को हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इजराइल ने बेरूत के लोगों से शहर छोड़ने को कहा। इसके बाद लोग देर रात से ही देश से बाहर जा रहे हैं। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। इजराइल ने ईरान पर फिर मिसाइलें दागीं इजराइल ने रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान में रातभर हवाई हमले किए। इजराइली एयरफोर्स ने तेहरान में स्थित गांधी हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। इसमें हॉस्पिटल की बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई। ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें 2 लोग मारे गए हैं। ईरान के शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल में लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू का काम जारी है। अब तक यहां 180 छात्राओं की मौत हो चुकी है। 28 मार्च को एक इजराइली मिसाइल यहां गिरी थी। ईरान ने सोमवार को अपनी भूमिगत सुरंगों के फुटेज जारी किए। इनमें ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर दिखाई दे रहे हैं। इजराइल में हमले के फोटोज इजराइल के बेइत शेमेश में ईरानी मिसाइल हमले में एक मां-बेटी की मौत हो गई थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दौरान सायरन बजा तो शोक मनाने वाले बचते दिखाई दिए। यह वायरल वीडियो यरूशलम का है। दावा है कि ईरान की एक मिसाइल ने इजराइल के 10 से अधिक इंटरसेप्टर रॉकेटों को चकमा दिया और तय टारगेट को निशाना बनाया। यह तस्वीर यरूशलम की है। रविवार देर रात ईरान ने यहां एक मिसाइल दागी। वह सड़क पर जा गिरी। इजराइली सुरक्षा बल हमले के बाद के हालात का जायजा ले रहे हैं। तेल अवीव में ईरानी हमलों में एक महिला घायल हो गई। बचावकर्मी उसे अस्पताल ले जाते हुए। इजराइल में हजारों लोग ईरानी हमलों से बचने के लिए बंकर और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। 1 मार्च: अमेरिका-इजराइल की ईरान पर हमले की 3 तस्वीरें इजराइली सेना IDF ने रविवार को तेहरान में हमले का एक और फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था। अमेरिका ने ईरान के एयरबेस पर खड़े एक विमान को निशाना बनाया। फुटेज अमेरिकी सेना ने जारी किया है। ————————- ये खबरें भी पढ़ें अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, 50 PHOTOS-VIDEO: एंकर ने रोते हुए खामेनेई की मौत की खबर पढ़ी अमेरिका-इजराइल के हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक है। रविवार को खामेनेई समर्थकों ने सड़कों पर मातम मनाया। शोक सभाएं और विरोध-प्रदर्शन किया। उधर, कई शहरों से जश्न की खबरें भी आईं। अमेरिका-जापान में भी खामेनेई विरोधियों ने खुशी जताई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, दिन-तारीख तय नहीं:सुप्रीम लीडर का ऐलान अगले हफ्ते संभव; इजराइल का दावा- 4 दिन में ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर नष्ट

मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, दिन-तारीख तय नहीं:सुप्रीम लीडर का ऐलान अगले हफ्ते संभव; इजराइल का दावा- 4 दिन में ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर नष्ट

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में दफनाया जाएगा। हालांकि दिन-तारीख तय नहीं है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक खामेनेई को इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास सुपुर्दे खाक किया जाएगा। खामेनेई का जन्म भी मशहद में ही 1939 में हुआ था। ईरान के अगले सुप्रीम लीडर का ऐलान खामेनेई को दफनाने के बाद ही किया जाएगा। मंगलवार को खबर आई थी कि कोम में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए वोटिंग की है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 सदस्य होते हैं, जो देश के सुप्रीम लीडर को चुनते हैं। दरअसल, 28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। तब से पद खाली है। हालांकि ईरानी अपोजिशन से जुड़े ईरान इंटरनेशनल का दावा है कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने IRGC के दबाव में खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगला सुप्रीम लीडर चुन लिया है। इधर, इजराइल की सेना (IDF) ने दावा किया है शनिवार से अबतक इजराइली हवाई हमलों में 300 से ज्यादा ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं। जंग में ईरान का नुकसान… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से ईरान-इजराइल और अमेरिका जंग… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर; 1983 और 2024 में अंग्रेजों को हराया, चैंपियन भी बने

ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर; 1983 और 2024 में अंग्रेजों को हराया, चैंपियन भी बने

भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट्स में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इंग्लैंड को जब भी सेमीफाइनल में हराया खिताब जीतने में भी कामयाब रहा। भारत-इंग्लैंड पहला सेमीफाइनल 1983 वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था। तब भारत ने अंग्रेजों को हराया और फिर फाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर टीम चैंपियन बनी। दोनों टीम सेमीफाइनल में आखिरी बार 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी। तब भी भारत ने इंग्लैंड को हराया और फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता। 1987 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल हुआ था। इन दो मौकों पर इंग्लैंड ने जीत हासिल की। आगे पढ़िए चारों भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल की ब्रीफ स्टोरी। उससे पहले देखिए ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का किस टीम के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है। 1. 1983- जब ‘अंडरडॉग’ भारत ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ा 1983 के सेमीफाइनल में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मुकाबले से पहले इंग्लिश मीडिया और एक्सपर्ट्स ने भारत की हार लगभग तय मान ली थी। टॉस हारने के बावजूद कप्तान कपिल देव ने धीमी पिच को भांप लिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 60 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। कपिल देव ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहिंदर अमरनाथ ने 12 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत साधारण रही। 50 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अमरनाथ (46 रन) और यशपाल शर्मा (61 रन) ने 92 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिरता दी। यशपाल का बॉब विलिस पर जड़ा गया लेग-साइड छक्का आज भी मशहूर है। जब भारत जीत के करीब था, तब संदीप पाटिल ने मुकाबले को यादगार बना दिया। उन्होंने बॉब विलिस के एक ओवर में 4 चौके जड़ते हुए इंग्लैंड की उम्मीदें तोड़ दीं। पाटिल ने 32 गेंदों में नाबाद 51 रन की तेज पारी खेली। इस जीत ने भारत को वह आत्मविश्वास दिया, जिसके दम पर टीम ने लॉर्ड्स में फाइनल खेला और आगे चलकर दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। 2. 1987 – गूच की ‘स्वीप’ मास्टरक्लास से 83 की हार का बदला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत को 35 रन से हराकर 1983 की हार का हिसाब बराबर कर दिया। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का भारतीय सपना यहीं टूट गया। इस मैच की सबसे बड़ी कहानी थे ग्राहम गूच। स्पिन के लिए मशहूर पिच पर उन्होंने भारतीय स्पिनरों मनिंदर सिंह और रवि शास्त्री के खिलाफ स्वीप शॉट की बौछार कर दी। गूच ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए और 136 गेंदों पर 115 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने माइक गेटिंग के साथ 117 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यह मुकाबला सुनील गावस्कर के वनडे करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 64 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने आखिरी 5 विकेट महज 15 रन के भीतर गंवा दिए और 45.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गया। दिलचस्प संयोग यह रहा कि 1983 में भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में हराया था। चार साल बाद इंग्लैंड ने भारत को भारत में हराकर बदला पूरा किया। 3. 2022- बटलर-हेल्स की 170 रन की अटूट साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। 169 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (80* रन, 49 गेंद) और एलेक्स हेल्स (86* रन, 47 गेंद) ने 170 रन की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की। यह उस समय टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/6 बनाए। विराट कोहली ने 50 (40 गेंद) की पारी खेली। इस मैच में वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। हार्दिक पंड्या ने 63 (33 गेंद, 4 चौके और 5 छक्के) बनाए। लेकिन पावरप्ले में मैच का रुख तय हो गया। भारत ने पहले 6 ओवर में 38 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने 63/0 रन बना डाले। नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके बाद हेल्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे। 4. 2024- कप्तान रोहित ने चुकता किया हिसाब 27 जून 2024, गयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम। दो साल पहले एडिलेड में मिली 10 विकेट की चोट अभी ताजा थी। भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर न सिर्फ फाइनल का टिकट कटाया, बल्कि 2022 की हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) जल्दी लौट गए। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी ली। उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ 73 रन की अहम साझेदारी की। बारिश की रुकावटों के बीच भारत ने 20 ओवर में 171/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए थे और लय में दिख रही थी। तभी अक्षर पटेल ने अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान जोस बटलर को आउट कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनके बाद कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट निकाले और इंग्लैंड का मध्यक्रम टिक ही नहीं पाया। 172 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड 16.4 ओवर में सिर्फ 103 रन पर सिमट गया। सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार होगा सामना टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड तीसरी बार आमने-सामने होंगे। 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी, वहीं

फिजिकल हेल्थ- हेल्थ के लिए क्रिटिकल बायोटिन:शरीर में करता ये 10 जरूरी काम, डेफिशिएंसी के 11 संकेत, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

फिजिकल हेल्थ- हेल्थ के लिए क्रिटिकल बायोटिन:शरीर में करता ये 10 जरूरी काम, डेफिशिएंसी के 11 संकेत, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

हेयरफॉल, स्किन पर रैशेज और थकान को अक्सर लोग कॉमन समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये लक्षण कुछ मामलों में बायोटिन की कमी का संकेत भी हो सकते हैं। बायोटिन हमारे शरीर में इन तीन कामों में क्रिटिकल भूमिका निभाता है– ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, हर 100 में से 30 प्रेग्नेंट महिलाओं को बायोटिन डेफिशिएंसी होती है। बायोटिन डेफिशिएंसी के साथ बड़ी समस्या ये है कि इसके लक्षण इतने कॉमन होते हैं कि इन्हें समझना मुश्किल होता है। इसलिए फिजिकल हेल्थ में आज बायोटिन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- बायोटिन क्या है? यह विटामिन है या मिनरल? जवाब- बायोटिन मिनरल नहीं, बल्कि एक विटामिन है। ‘विटामिन B7’ को बायोटिन कहते हैं। यह एक वॉटर-सॉल्यूबल विटामिन है। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म (भोजन को एनर्जी में बदले की प्रक्रिया) में अहम भूमिका निभाता है। सवाल- बायोटिन शरीर में क्या काम करता है? जवाब- बायोटिन एंजाइम्स को एक्टिव करके भोजन को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है। बायोटिन बाल, स्किन और नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, यह नर्वस सिस्टम के सही कामकाज में मददगार होता है। इसके सभी जरूरी काम ग्राफिक में देखिए- सवाल- बायोटिन शरीर के लिए जरूरी क्यों है? जवाब- शरीर को हर फंक्शन के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। इस ऊर्जा को बनाने में बायोटिन शरीर की मदद करता है। इसकी कमी से- सवाल- हमारा शरीर बायोटिन को एनर्जी में कैसे बदलता है? जवाब- बायोटिन खुद ऊर्जा नहीं देता, बल्कि को-एंजाइम की तरह काम करता है। सवाल- शरीर में बायोटिन डेफिशिएंसी क्यों होती है और किन लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- इन सभी कंडीशंस में शरीर में बायोटिन की कमी हो सकती है- किन लोगों को बायोटिन डेफिशिएंसी का रिस्क ज्यादा होता है, ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए- सवाल- क्या लंबे समय तक एंटीबायोटिक दवाइयां लेने से भी बायोटिन डेफिशिएंसी हो सकती है? जवाब- हां, लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स लेने से बायोटिन की कमी हो सकती है। सवाल- बायोटिन डेफिशिएंसी होने पर क्या लक्षण या संकेत दिखाई देते हैं? जवाब- बायोटिन की कमी होने पर बाल झड़ना, स्किन पर रैश, नाखून कमजोर होने और थकान जैसे लक्षण दिख सकते हैं। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को रोजाना कितनी मात्रा में बायोटिन की जरूरत होती है? जवाब- स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रतिदिन औसतन 30 माइक्रोग्राम (mcg) बायोटिन पर्याप्त माना जाता है। इतनी मात्रा से शरीर की सामान्य जरूरतें पूरी हो जाती हैं। अगर कोई महिला ब्रेस्टफीडिंग करा रही है तो उसे लगभग 35 mcg की जरूरत हो सकती है। सवाल- क्या ज्यादा बायोटिन लेने से भी कोई नुकसान हो सकता है? जवाब- अगर भोजन के जरिए सामान्य से ज्यादा बायोटिन लिया गया है तो यह आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। सवाल- बायोटिन की पूर्ति के लिए डाइट में कौन से फूड शामिल करने चाहिए? जवाब- बायोटिन की पूर्ति के लिए डाइट में बादाम, अखरोट, मूंगफली और सूरजमुखी के बीज जैसे नट्स और सीड्स शामिल करने चाहिए। बायोटिन के सभी सोर्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए? जवाब- इन सभी कंडीशंस में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है- बायोटिन सप्लीमेंट से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या सिर्फ डाइट से बायोटिन की जरूरत पूरी हो जाती है या सप्लीमेंट लेना जरूरी है? जवाब- ज्यादातर लोगों में संतुलित डाइट से बायोटिन की जरूरत पूरी हो जाती है। सप्लीमेंट तब जरूरी होता है, जब डेफिशिएंसी या कोई मेडिकल कंडीशन हो। सवाल- बायोटिन सप्लीमेंट किसे लेना चाहिए? जवाब- इन्हें बायोटिन सप्लीमेंट लेना चाहिए- सवाल- बायोटिन सप्लीमेंट कितनी मात्रा में लेना चाहिए? जवाब- आमतौर पर 30-100 mcg पर्याप्त होता है, लेकिन सही डोज डॉक्टर व्यक्ति की जरूरत के अनुसार तय करते हैं। सवाल- क्या बायोटिन सप्लीमेंट रोज ले सकते हैं? जवाब- हां, जरूरत होने पर रोज लिया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। सवाल- बायोटिन सप्लीमेंट लेने का सही समय और तरीका क्या है? जवाब- इसे खाने के बाद पानी के साथ लेना बेहतर होता है, ताकि अवशोषण अच्छा रहे और पेट पर असर न पड़े। इसे ब्रेकफास्ट या लंच के बाद लेना चाहिए, डिनर के बाद नहीं। सवाल- क्या खाली पेट बायोटिन सप्लीमेंट ले सकते हैं? जवाब- हां, ले सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों में हल्की गैस या असहजता हो सकती है। इसलिए भोजन के साथ लेना बेहतर है। सवाल- क्या अन्य विटामिन्स के साथ बायोटिन सप्लीमेंट ले सकते हैं? जवाब- हां, बायोटिन को अन्य बी-विटामिन्स या मल्टीविटामिन्स के साथ लिया जा सकता है, पर ओवरडोज ध्यान रखें कि किसी सप्लीमेंट का ओवरडोज न हो। ………………….. फिजिकल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- सलमान के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज: न्यूरोलॉजिस्ट से जानें क्या है ये मेडिकल कंडीशन, शुरुआती संकेत, किसे ज्यादा रिस्क बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ। ब्रेन हेमरेज का मतलब ‘ब्रेन की नस का फटना है।’ नस फटने पर ब्रेन के अंदर खून जमा होने लगता है, जिससे बने दबाव के कारण ब्रेन के सभी हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। यह जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी है। पूरी खबर पढ़िए…

Holi 2026; Festive Emergency Safety Kit Essentials List

Holi 2026; Festive Emergency Safety Kit Essentials List

Hindi News Lifestyle Holi 2026; Festive Emergency Safety Kit Essentials List | First Aid Treatment 2 दिन पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक होली में लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं और अपनों के साथ मिलकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। ये पर्व मस्ती-मजाक और हंसी-खुशी का है। ऐसे में सबकुछ करिए, लेकिन इस दौरान सावधानियां जरूर बरतिए। दरअसल त्योहार के दौरान भीड़भाड़ में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी का सबब हो सकती है। जैसेकि– रंगों से एलर्जी हो सकती है। फिसलकर चोट लग सकती है। बदलते मौसम में भीगने से अचानक तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसी स्थितियां त्योहार का मजा खराब कर सकती हैं। हालांकि, अगर पहले से तैयारी कर ली जाए तो इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में काम आती है फेस्टिव सेफ्टी किट। यह एक छोटी, लेकिन बेहद काम की तैयारी है, जिसमें जरूरी मेडिकल और सेफ्टी आइटम्स रखे जाते हैं, ताकि किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सके। आज ‘जरूरत की खबर’ में ‘फेस्टिव सेफ्टी किट’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- इस किट में क्या-क्या होना चाहिए? इसका इस्तेमाल कैसे करना है? ये क्यों जरूरी है और अगर ये न हो तो क्या हो सकता है? एक्सपर्ट: डॉ. संचयन रॉय, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- ‘फेस्टिव सेफ्टी यूटिलिटी किट’ क्या है और यह क्यों जरूरी है? जवाब- फेस्टिव इमरजेंसी यूटिलिटी किट एक छोटा-सा बॉक्स या बैग है, जिसमें होली के दौरान जरूरी सेफ्टी और मेडिकल एसेंशियल्स रखे जाते हैं। ये किट घर में ऐसी जगह रखी जानी चाहिए, जहां से जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल सके। होली में सिंथेटिक रंगों से और रंग लगाने के दौरान भागदौड़ से चोट का खतरा बढ़ जाता है। अगर ये किट पहले से तैयार हो तो छोटी-मोटी चोट, जलन जैसी समस्याओं से तुरंत निपटा जा सकता है। सवाल- सेफ्टी किट में क्या-क्या सामान होना चाहिए? जवाब- इस किट में 10 जरूरी चीजें होनी चाहिए, जो अलग-अलग तरह की इमरजेंसी में काम आती हैं। डिटेल ग्राफिक में देखिए- इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से समझें- फर्स्ट एड और हेल्थ किट बैंड-एड, एंटीसेप्टिक लिक्विड, पेन रिलीवर स्प्रे/जेल और डिजिटल थर्मामीटर (मूल्य: 200–500 रुपए) कब यूज करें: चोट लगने पर एंटीसेप्टिक लगाकर बैंड-एड लगाएं। दर्द होने पर स्प्रे/जेल इस्तेमाल करें। बुखार होने पर बॉडी टेम्परेचर मापें। क्यों जरूरी: हल्की चोट और दर्द में तुरंत राहत मिलती है। इंफेक्शन से बचाव होता है। आई केयर ल्युब्रिकेटिंग आई ड्रॉप (मूल्य: 100-300 रुपए) कब यूज करें: आंखों में जलन या ड्राईनेस होने पर 1-2 बूंद डालें। क्यों जरूरी: रंग, धूल या धुएं से होने वाली जलन से राहत मिलती है। एलर्जी से बचाव एंटी-एलर्जिक दवाएं (मूल्य: 50–200 रुपए) कब यूज करें: खुजली, छींक या रिएक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह से लें। क्यों जरूरी: रंगों या धूल से होने वाली एलर्जी को कंट्रोल करती हैं। स्किन केयर कोकोनट ऑयल, एंटी-फंगल पाउडर/क्रीम (मूल्य: 50-150 रुपए) कब यूज करें: स्किन ड्राई हो या स्किन में इरिटेशन हो तो नारियल तेल लगाएं। फंगल इंफेक्शन में डॉक्टर से पूछकर क्रीम/पाउडर लगाएं। क्यों जरूरी: स्किन को सुरक्षित रखता है। रैशेज और इंफेक्शन से बचाव करता है। हाइड्रेशन किट ORS पैकेट (मूल्य: 50-100 रुपए) कब यूज करें: कमजोरी या डिहाइड्रेशन महसूस हो तो पानी में घोलकर पिएं। क्यों जरूरी: शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है। क्लीनअप एसेंशियल माइक्रोफाइबर टॉवल (मूल्य: 50-150 रुपए) कैसे यूज करें: रंग साफ करने या चेहरा/हाथ सुखाने के लिए इस्तेमाल करें। क्यों जरूरी: स्किन पर कम रगड़ पड़ती है, आसानी से सफाई हो जाती है। इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जरूरी नंबरों की लिस्ट: किसी भी तरह की इमरजेंसी में लिस्ट में लिखे नंबरों पर तुरंत कॉल कर सकते हैं। क्यों जरूरी: इमरजेंसी में समय बचता है और जल्दी मदद मिलती है। सवाल- इमरजेंसी मेडिकल किट कैसे तैयार करें? जवाब- लिस्ट बनाकर मेडिकल स्टोर से पूरी खरीदारी करें। एक चेकलिस्ट बनाएं और हर आइटम क्रॉस-चेक करें। बच्चों और बुजुर्गों की दवाइयां पहले नोट करें। किट को ऐसी जगह रखें, जहां सबकी पहुंच हो, जैसे लिविंग रूम के शेल्फ में। हर त्योहार से पहले किट चेक करें। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां हटाएं। सवाल- मेडिकल इमरजेंसी किट के इस्तेमाल में किन गलतियों से बचना चाहिए? जवाब- किट को सही तरीके से यूज करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है गलतियां न करना। आइए, ग्राफिक से समझें। सवाल- क्या ये किट हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है? जवाब- हां, ये किट बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए सुरक्षित है। बस, बच्चों को सेफ्टी ग्लास (चश्मा) और ईयर मफ्स जरूर पहनाएं। बुजुर्गों की दवाइयां पहले से चेक करें। अगर किसी को चोट या जलन ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सामान्य थकान या छोटी चोटों के लिए ये किट बिल्कुल सही है। सवाल- किन परिस्थितियों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए? जवाब- कुछ स्थितियों में तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल जाना चाहिए। जैसेकि- अगर रंग से इंफेक्शन होने पर जलन ज्यादा हो रही हो। सांस लेने में तकलीफ हो। चक्कर आए। चोट से खून ज्यादा निकले। ऐसे में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट लिस्ट भी काम आएगी। छोटी-मोटी चोट को फर्स्ट एड से हैंडल करें। लेकिन अगर 24 घंटे बाद भी दर्द या सूजन कम न हो तो डॉक्टर को दिखाएं। सवाल- क्या घरेलू तरीकों से भी इमरजेंसी में राहत मिल सकती है? जवाब- हां, कुछ आसान घरेलू उपाय भी काम आ सकते हैं। आइए, ग्राफिक से समझें। सवाल- ये किट सिर्फ होली के लिए है या बाद में भी यूज हो सकती है? जवाब- ये किट हर मौके पर काम आती है, चाहे होली हो, न्यू ईयर हो या कोई फैमिली गेट-टुगेदर हो। फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी और टूल किट रोजमर्रा की जरूरतों में भी यूजफुल हैं। बस हर 6 महीने में दवाइयों की एक्सपायरी चेक करें। सवाल- परिवार को सेफ्टी के लिए कैसे तैयार करें? जवाब- होली से पहले परिवार के साथ एक ‘सेफ्टी मीटिंग’ कर सकते हैं। इसमें सबको किट के बारे में बताएं। इसे यूज करने की पूरी गाइडलाइंस दें। सवाल- अगर किट तैयार नहीं की तो क्या रिस्क हो सकते हैं? जवाब- बिना किट के छोटी-सी चोट रंग और धूल के संपर्क में आकर बड़े इंफेक्शन की वजह

Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift

Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift

Hindi News Career Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी ने मुलाकात की 2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। मोदी और पीएम कार्नी ने इस बैठक में यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए डील की। ये MoU लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। ये डील 10 साल तक के लिए होगी। भारत और कनाडा ने 2015 में यूरेनियम से जुड़ी डील की थी। 2018 में इस डील को एक्सटेंड किया गया था और कनाडा ने भारत को 2020 तक 3000 मैट्रिक टन यूरेनियम की सप्लाई की है। पीएम कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। 2024 में भारत, कनाडा का सातवां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस का पार्टनर था, दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था। इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी। 2. दिल्ली में लखपति बिटिया योजना शुरू 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ किया। लाड़ली योजना को दिल्ली लखपति बिटिया योजना में बदला गया है। दिल्ली लखपति बिटिया योजना का फायदा 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आय वाले परिवारों को मिलेगा। स्कीम में 1.20 लाख सालाना आय वाले परिवारों को लड़की के जन्म पर 11 हजार रुपए जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, क्लास 1, 6वीं, 9वीं, 10वीं और 12वीं में एडमिशन पर 5 हजार रुपए बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। 10वीं पास करने और ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर 5 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। नई स्कीम के तहत ऐसी लड़कियां जिनका जन्म दिल्ली में ही हुआ है और जिनके परिवार पिछले 3 साल से दिल्ली में ही रह रहे हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा। दिल्ली लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोउ जियायी से मुलाकात की 2 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और AIIB साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। निर्मला सीतारमण ने नवीन वित्तपोषण और गैर-वित्तपोषण उपकरणों के माध्यम से AIIB सदस्य देशों, विशेष रूप से कम आय वाले देशों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। AIIB के ऑपरेशन्स में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी दिलाने और रीजनल ऑफिस शुरू करने पर भी जोर दिया गया। AIIB का मुख्य उद्देश्य एशिया और अन्य क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) विकास को वित्तीय सहायता देना है। इसमें सड़क रेल परियोजनाएं, पोर्ट और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में मदद देना। AIIB में 120 सदस्य हैं और चीन के बाद भारत AIIB का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है। AIIB की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर चीन के बीजिंग में है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. एलिसा हीली का वन-डे क्रिकेट से संन्यास 1 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपना आखिरी वन-डे क्रिकेट मैच खेला। अपने आखिरी मुकाबले में इंडिया वुमेन के खिलाफ कैप्टन एलिसा हीली ने 98 गेंद पर 158 रन बनाए। एलिसा महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छी विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। एलिसा ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की और सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। एलिसा 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) महिला टीम की कप्तान रहीं। हीली ने जनवरी 2025 में संन्यास का ऐलान किया था। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज 3-0 से हारी। हीली आखिरी ODI में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में शतक जड़ा था। 2018 में एलिसा वन-डे और 2019 में T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. HPCL एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश मेहतानी रिटायर 1 मार्च को राजेश मेहतानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए। मेहतानी लगभग 38 साल तक HPCL के सीनियर एग्जीक्यूटिव रहे। मेहतानी ने अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशंस, रिटेल सेल्स, रिटेल इंजीनियरिंग और एविएशन समेत कई डिवीजन्‍स में सीनियर रोल्‍स निभाए। HPCL एक पब्लिक सेक्टर ऑयल एंड गैस कंपनी है, जो 1974 में बनी। इसका हेडक्वाटर मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की सहायक कंपनी है और पूरे भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को रिफाइन करने, डिस्ट्रीब्यूट करने और उसकी मार्केटिंग करने का काम करती है। मेहतानी का रिटायरमेंट SEBI रेगुलेशन 2015 के शेड्यूल III सेक्शन A के तहत किया गया है। 6. कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कैप्टन घनश्याम रिटायर हुए 1 मार्च को महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में स्वतंत्र डायरेक्टर रहे कैप्टन घनश्याम सिंह राठौड़ पद से रिटायर हुए। कैप्टन राठौड़ को 1 मार्च 2023 को CIL बोर्ड में एक स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर अपॉइंट हुए थे। कैप्टन राठौर ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। कैप्टन राठौड़ 42 बख्तरबंद रेजिमेंट में स्क्वाड्रन लीडर रह चुके हैं। CIL भारत का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक और एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1975 में हुई थी, इसका मुख्यालय कोलकाता में है। आज का इतिहास 3 मार्च 1575 में अकबर ने तुकरोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया। 1716 में इंदौर शहर की स्थापना हुई थी। 1923 में ‘टाइम’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ था। 1953 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति शुरू हुई। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई थी। ———————– ये खबरें भी पढ़ें… जम्‍मू-कश्‍मीर 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीता:9 से 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री HPV वैक्‍सीन कैंपेन शुरू; करेंट अफेयर्स 2 मार्च जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

Gold Price Surge Rs 8000 Amid US-Iran War; iPhone 17e Launch

Gold Price Surge Rs 8000 Amid US-Iran War; iPhone 17e Launch

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख रुपए पहुंच गया। एक किलो चांदी 23 हजार रुपए बढ़कर 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज होली के अवसर पर बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अमेरिका-ईरान जंग से सोने में ₹8000 की तेजी:10 ग्राम की कीमत ₹1.67 लाख हुई; चांदी ₹23,000 बढ़कर ₹2.90 लाख पर पहुंची अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते सोने चांदी के दाम में आज 2 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 23 हजार रुपए बढ़कर 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.67 लाख रुपए प्रति किलो थी। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1048 अंक गिरा, 80,239 पर बंद: सोना 7 हजार रुपए बढ़ा; पाकिस्तानी बाजार 10% टूटा अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में 2 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद: 95 लाख बैरल तेल पर नजर; ईरान-इजराइल जंग के बीच स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से सप्लाई रुकी मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जंग और तेल की सप्लाई चैन प्रभावित होने के बाद भारत ने एक बार फिर रूस की ओर रुख किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने का प्लान बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है, जिसके चलते सरकारी रिफाइनरीज और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने दिल्ली में एक इमरजेंसी मीटिंग कर विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया: 5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (AIX) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आलोक सिंह 19 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उन्होंने सोमवार को स्टाफ को भेजे एक संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। आलोक सिंह के नेतृत्व में ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) के खुद में मर्जर की प्रोसेस को पूरा किया था। उनके जाने के साथ ही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन में टॉप लेवल पर लीडरशिप चेंज भी देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन 17e भारत में लॉन्च: 48MP फ्यूजन कैमरा और A19 चिपसेट, M4 प्रोसेसर वाला अपडेटेड आईपैड एयर भी पेश टेक कंपनी एपल ने 2 मार्च को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपनी अपडेटेड 17 सीरीज में सबसे सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। आईफोन 16e के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं, जैसे- लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा, बेहतर मजबूती, मैग्सेफ सपोर्ट और बेस वैरिएंट में स्टोरेज को दोगुना यानी 256GB कर दिया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है। आईफोन 17e और आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔