50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे:वहां हर 50वां व्यक्ति क्रिकेटर; टैलेंट सर्च, कोचिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी

2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन…2024 में इंडिया को पहली बार उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। फिर विमेंस टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया। ये न्यूजीलैंड के हालिया अचीवमेंट्स हैं। इसके अलावा कीवी टीम ने ओवरऑल 18 ICC टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल भी खेले हैं। न्यूजीलैंड को क्रिकेट की सबसे अनुशासित टीमों में भी गिना जाता है। यही वजह है कि टीम को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। लेकिन 50 लाख की आबादी वाला यह छोटा-सा देश क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे बन गया? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब देंगे। स्टोरी 3 पार्ट में पढ़िए… 1864 में इंटरनेशनल क्रिकेट न्यूजीलैंड पहुंचा 1832 में एंग्लिकन मिशनरी हेनरी विलियम्स ने नॉर्थलैंड में एक मैच आयोजित किया था। यह कीवियों के इतिहास का पहला मैच है। इसके 10 साल बाद दिसंबर 1842 में वेलिंगटन में एक मैच खेला गया, जिसका स्कोर दर्ज किया गया। यह क्रिकेट इतिहास का पहला ऐसा मैच, जिसमें स्कोर दर्ज किया गया था। 1864 में इंटरनेशनल क्रिकेट न्यूजीलैंड पहुंचा, जब जॉर्ज पार की पेशेवर ऑल-इंग्लैंड इलेवन टीम यहां खेलने आई। इस अंग्रेजी टीम ने ओटागो और कैंटरबरी की 22 खिलाड़ियों वाली टीमों के खिलाफ चार मैच जीते। 1906 में गवर्नर लॉर्ड प्लंकेट ने प्लंकेट शील्ड ट्रॉफी शुरू की। पहली जीत के लिए 26 साल का इंतजार न्यूजीलैंड 1930 में टेस्ट खेलने वाला देश बना। टीम को अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के लिए 26 साल इंतजार करना पड़ा। कीवियों को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में दो दशक और लग गए। जब उसने ऑकलैंड के ईडन पार्क में वेस्टइंडीज को हराया। न्यूजीलैंड ने अपना पहला वनडे मैच 11 फरवरी 1973 को खेला और पाकिस्तान को 22 रन से हराया। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 1935 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। पिछले 6 साल में 3 फाइनल खेले, एक जीता न्यूजीलैंड की टीम ने 2020 के बाद 3 बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, इसमें से उसे एक में जीत, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा। साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में कीवियों ने जून 2021 में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 8 विकेट से हराया। उसी साल 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से हराया। कीवियों को पिछले साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से फाइनल मैच खेला था। इसमें उसे 4 विकेट की पराजय झेलनी पड़ी थी। 2000 में पहला ICC टाइटल जीता न्यूजीलैंड की मेंस टीम 2000 में पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। टीम ने पहले ही मौके में टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया था। उसके बाद कीवियों ने अगले 20 साल में 3 फाइनल खेले, लेकिन एक भी नहीं जीत सकी। कीवियों को 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल हराया। 2019 में न्यूजीलैंड फिर फाइनल में पहुंचा, लेकिन इस बार इंग्लैंड के खिलाफ ICC के बाउंड्री के नियम की वजह से हार गया। 61% सेमीफाइनल मैच गंवाए, 39% जीते न्यूजीलैंड, ऐसी टीम है, जो ज्यादा बयानबाजी नहीं करती है और न ही उसके खिलाड़ी अनुशासनहीनता करते हैं। प्लेयर्स का हाव-भाव जीत और हार में एक समान रहता है। न्यूजीलैंड की टीम शांतिपूर्ण तरीके से अपना गेम खेलती है और सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। NZ की टीम ने 18 मौकों में ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसमें से 7 जीते, जबकि 11 मौकों पर कीवियों के हाथ निराशा हाथ लगी है। टीम ने 61% सेमीफाइनल मैच गंवाए हैं और 39% मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत 26 साल बाद मिली। टीम पहले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसने 1979 और 1992 में भी टॉप-4 में जगह बनाई। लेकिन, टीम टाइटल नहीं जीत पा रही थी। इस कारण 1990 के दशक में न्यूजीलैंड क्रिकेट को मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक सुधार किया गया। नया गवर्नेंस स्ट्रक्चर बना। स्टेट के प्रतिनिधियों की जगह योग्यता के आधार पर नियुक्तियां होने लगीं। इसका असर भी हुआ और टीम ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। न्यूजीलैंड के सक्सेस मॉडल को 4 फैक्टर्स में समझिए… फैक्टर-1. कम आबादी, लिमिटेड टैलेंट; ज्यादा फोकस न्यूजीलैंड के इतिहासकार डॉन नीली ने कहा था- ‘हम छोटे हैं, इसलिए पूरे देश को एक टारगेट के लिए साथ लाना आसान है। कई लोग इसे कमजोरी मानते हैं, वहीं हम इसे अपनी ताकत मानते हैं।’ यही बात क्रिकेट पर लागू होती है, वहां एक लाख रजिस्टर्ड क्रिकेटर्स हैं। प्लेयर्स को कम उम्र में स्कूल और क्लब लेवल से स्काउट किया जाता है। फिर उनके स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाता है। संख्या कम होने के कारण कोचिंग और अन्य सुविधाओं के लिहाज से हर प्लेयर्स पर कोचेस और एडमिनिस्ट्रेटर का फोकस ज्यादा होता है। फैक्टर-2. मजबूत ग्रासरूट सिस्टम न्यूजीलैंड की असली ताकत उसका मजबूत ग्रासरूट सिस्टम है। उसके शहर छोटे जरूर हैं, लेकिन खेल सुविधाओं से भरपूर हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि टौरंगा के माउंट माउंगानुई में एक छोटा लेकिन शानदार क्रिकेट स्टेडियम, दो रग्बी मैदान, वाइकाटो हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ और एथलेटिक्स ट्रैक मौजूद है। पास में यॉटिंग और सेलिंग क्लब भी है। इससे वहां के रहवासियों की जीवनशैली में स्पोर्ट्स कल्चर बिल्ट होता है। न्यूजीलैंड की सफलता में आउटडोर जीवनशैली का बड़ा योगदान है। स्कूलों में दौड़ने, कूदने और थ्रो करने जैसी शारीरिक गतिविधियों पर खास जोर दिया जाता है। हर साल आधे से ज्यादा बच्चे कम से कम एक प्रतिस्पर्धी खेल में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्कूल और क्लब से प्लेयर्स को स्काउट करने के बाद उन्हें वहां के डोमेस्टिक और नेशनल टूर्नामेंट में मौका दिया गया है। इन टूर्नामेंट में स्टेज की 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। विमेंस कैटेगरी में भी 6 टीमें खेलती हैं। टी-20 में सुपर स्मैश और मल्टी-डे क्रिकेटर्स के लिए प्लुनकेट शील्ड का आयोजन होता है। फैक्टर-3. हॉकस बे कैंप क्रिकेट की नर्सरी न्यूजीलैंड क्रिकेट के टैलेंट को तैयार करने में नॉर्थ आइलैंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित हॉकस बे के क्रिकेट कैंपों की अहम भूमिका है। इसे कीवी क्रिकेट
Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score

Hindi News Sports Cricket Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score | India Vs New Zealand; Hardik Pandya Jasprit Bumrah स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। यह भी पहली बार है कि किसी टीम ने खिताब बचाया है। यह भारत का तीसरा टी20 खिताब (2007, 2024, 2026) भी है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच का स्कोरबोर्ड टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें तिलक वर्मा ने जैकब डफी का कैच पकड़ा। इसी के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गया। जीत सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। सूर्या ने जीत के बाद मैदान की मिट्टी चेहरे पर लगाई। भारत की जीत के साथ बच्चे तिरंगे के साथ मैदान पर दौड़े पड़े। वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने उन्हें मैदान पर किस किया। बेस्ट प्लेयर्स बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। भारत की जीत भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से कप्तानों की बात सूर्यकुमार बोले- अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतना खास अहसास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘यह पल समझने में थोड़ा समय लगेगा। बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह लंबा सफर रहा है। 2024 के बाद BCCI और उस समय के सचिव जय शाह ने मुझ पर भरोसा जताया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी जीतना खास एहसास है।’ मिचेल सैंटनर बोले- भारत ने घर में बेहतर खेला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा– ‘हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि टीम यहां तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में कई चुनौतियां आईं, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा खेल दिखाया, मगर फाइनल में भारत ने बेहतर खेला। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होता है, इसलिए भारत और सूर्यकुमार यादव की टीम को इसका श्रेय जाता है।’ टूर्नामेंट डीटेल मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रीफ डिस्क्रिप्शन टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन भारत के 6 और श्रीलंका के 2 शहरों में खेला गया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से की है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित किया गया। वर्ल्ड कप से जुड़ी 2 कंट्रोवर्सी 1. बांग्लादेश का भारत में खेलने से इंकार, बाहर हुआ तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के विरोध में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। 2. पाकिस्तान ने भारत से मैच का बॉयकाट, फिर माना बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध ने पाकिस्तानी सरकार ने भारत से मैच का बॉयकाट करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मैच खेलने के लिए राजी हुआ। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को 16.3 करोड़ व्यूज मिले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। भारत ने पाकिस्तान को कोलंबों में खेले गए लीग मैच में 61 रनों से हराया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 08:32 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कप्तान सूर्या जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। 06:17 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 06:03 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच 05:38 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर तेंदुलकर की X पोस्ट 05:35 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मुंबई में फैंस का सेलिब्रेशन देखिए 05:34 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक विराट कोहली ने जीत पर बधाई दी 05:27 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर कानपुर में जश्न 05:23 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत के बाद आतिशबाजी देखिए 05:21 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक PM मोदी ने भारत की जीत पर बधाई दी 05:20 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर फैंस का सेलिब्रेशन देखिन 05:19 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक इंडिया 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश 05:18 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक अभिषेक को विकेट, भारत टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी को लॉन्ग ऑन में तिलक वर्मा के हाथों कैच
Crude Oil Jumps 27% to $92 Amid Tensions

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की चिंता खत्म हो गई है। क्योंकि, होर्मुज रूट बंद होने के बाद सरकार ने कुल इम्पोर्ट का 10% कच्चा तेल नए रूट से मंगाना शुरू कर दिया है। वहीं अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत एक हफ्ते में लगभग 27% बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे: सरकार ने होर्मुज रूट प्रभावित होने पर नए रास्तों से कच्चे तेल की सप्लाई 10% बढ़ाई मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की चिंता खत्म हो गई है। क्योंकि, होर्मुज रूट बंद होने के बाद सरकार ने कुल इम्पोर्ट का 10% कच्चा तेल नए रूट से मंगाना शुरू कर दिया है। सरकार ने ये फैसला सप्लाई प्रभावित होने के कारण लिया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के पास तेल का पर्याप्त भंडार है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, होर्मुज रूट बंद होने की वजह से बीते 8 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 27% तक बढ़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान-इजराइल जंग से कच्चा तेल एक हफ्ते में 27% महंगा: कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के पार; वजह- होर्मुज रूट प्रभावित होने से 20% ग्लोबल सप्लाई पर असर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत एक हफ्ते में लगभग 27% बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। यह अप्रैल 2024 के बाद इसका उच्चतम स्तर भी है। 28 फरवरी को जंग की शुरूआत हुई थी, तब क्रूड ऑयल की कीमत 72.87 डॉलर प्रति बैरल थी। तब से अब तक यानी 8 दिन में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 20 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा: RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार, 6 अप्रैल तक इस पर सुझाव मांगे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल ट्रांजैक्शन में होने वाले फ्रॉड से ग्राहकों को बचाने के लिए नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क ‘कस्टमर लायबिलिटी इन डिजिटल ट्रांजैक्शंस’ जारी किया है। इसके तहत अगर किसी ग्राहक के साथ डिजिटल धोखाधड़ी होती है और वह इसकी तुरंत रिपोर्ट करता है, तो उसे 25,000 रुपए तक का मुआवजा मिल सकता है। नए नियमों का उद्देश्य बैंक शिकायतों के निपटारे में लगने वाले समय को कम करना और छोटे मूल्य के फ्रॉड के लिए एक बेहतर मुआवजा मैकेनिज्म तैयार करना है। आरबीआई ने इस ड्राफ्ट पर जनता और स्टेकहोल्डर्स से 6 अप्रैल, 2026 तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद सरकार इसे लागू करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा: पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। सरकार का तर्क है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग व मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच:लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में सबसे सफल

10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, “हमें बदलना होगा।” आज 8 मार्च 2026 है। साढ़े 3 साल में ICC ने व्हाइट बॉल क्रिकेट के 4 टूर्नामेंट कराए, सभी में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची। एक में रनर-अप जरूर रही, लेकिन 2 में ट्रॉफी जीत ली। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम लगातार तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरी है। 2022 के बाद आखिर इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या बदल गया कि टीम लगातार चौथे ICC फाइनल में पहुंच गई? स्टोरी में जानते हैं… धीमी बैटिंग ने वर्ल्डकप सेमीफाइनल हराया 2022 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी उसका रन रेट और बैटर्स का स्ट्राइक रेट था। शुरुआती 6 ओवर में विकेट बचाने की होड़ में भारतीय बल्लेबाज रन बनाना भूल जाते थे। एडिलेड में भी यही हुआ। 6 ओवर में टीम 38 रन ही बना सकी, 13 ओवर में स्कोर 80 रन रहा। विराट कोहली ने फिर हार्दिक पंड्या के साथ स्कोर 168 तक पहुंचाया। हार्दिक ने 33 गेंद पर 63 और कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। 169 का टारगेट इंग्लिश ओपनर्स जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने छोटा साबित कर दिया। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन बनाए और 16 ओवर में टारगेट ही हासिल कर लिया। कप्तान रोहित ने अप्रोच बदली, अटैकिंग शुरुआत दिलाई 2022 सेमीफाइनल के बाद कप्तान रोहित ड्रेसिंग रूम में मायूस बैठे थे। कार्तिक उनके पास पहुंचे और पूछा क्या हुआ? तब रोहित बोले, “हमें बदलना होगा, इस अप्रोच के साथ हम वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएंगे। हमें तेज खेलना होगा।” टूर्नामेंट के बाद रोहित ने लंबी पारी खेलने के बजाय टीम को तेज शुरुआत दिलाने पर ध्यान दिया। एक खराब मैच ने वर्ल्ड कप रनर-अप बनाया टी-20 वर्ल्ड कप खत्म हुआ, अगला टारगेट वनडे वर्ल्ड कप था। रोहित ने इस फॉर्मेट में भी अटैकिंग अप्रोच अपनाया। शुभमन गिल के साथ ओपनिंग उतरे, लेकिन एक एंड से लगातार तेज रन बनाए। ताकि मिडिल ओवर में प्लेयर्स को संभलने का ज्यादा टाइम मिले। भारत ने तीनों डिपार्टमेंट में अपना बेस्ट दिया और वर्ल्ड कप से पहले वनडे एशिया कप जीत लिया। भारत ने फिर लगातार 10 मैच जीतकर होम वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह भी बना ली। 19 नवंबर 2023, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुन ली। मुश्किल पिच पर भारत 240 रन ही बना सका। दूसरी पारी में ओस के कारण बैटिंग आसान और बॉलिंग मुश्किल हो गई। कंगारू टीम ने 47 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर टीम को जीत दिला दी। कोहली के साथ ओपनिंग, 64% टी-20 जीते वनडे में हार्टब्रेक के 7 महीने बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप होना था। कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान के साथ स्ट्रैटजी बनाई और कोहली को टी-20 में नया ओपनर बना दिया। विस्फोटक बैटर्स के साथ ऑलराउंडर्स पर ज्यादा फोकस किया। टीम ने इस दौरान 64% टी-20 भी जीते। अमेरिका और वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप के लिए शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर्स को शामिल किया। चारों को ज्यादातर मुकाबलों की प्लेइंग-11 में शामिल भी किया गया, ताकी सभी प्लेयर्स बड़े स्टेज के लिए तैयार रहे। 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना भारत अमेरिका में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज मैच खेले। अमेरिका, आयरलैंड और पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। सेकेंड राउंड में भारत ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। ग्रुप में आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से हुआ, टीम ने कंगारू टीम को हराकर वनडे फाइनल का हिसाब बराबर किया और उन्हें नॉकआउट राउंड में पहुंचने ही नहीं दिया। सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ हुआ। भारत ने पहले बैटिंग की, कप्तान रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को मुश्किल पिच पर 171 रन तक पहुंचा दिया। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने बॉलिंग से मैच पलटा और इंग्लैंड को 103 रन पर ही समेट दिया। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन के करीबी अंतर से हराया और 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। यह 11 साल में भारत की पहली ICC ट्रॉफी थी, इससे पहले 2013 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित, कोहली और जडेजा ने सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। अगला टारगेट चैंपियंस ट्रॉफी थी। फरवरी में शुरू हुए टूर्नामेंट में भारत ने अपने सभी मैच UAE के दुबई शहर में खेले। यहां की पिचें धीमी थीं, लेकिन रोहित ने अपना अटैकिंग अप्रोच नहीं बदला। उन्होंने ओपनिंग करते हुए टीम को हर बार तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 265 का मुश्किल टारगेट दिया। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले विराट कोहली ने 84 रन बनाए और टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को ही 4 विकेट से हराया और लगातार दूसरा ICC टूर्नामेंट जीत लिया। ऑलराउंडर्स की स्ट्रैटजी ने 84% टी-20 जिताए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर भारत के कोच बने, रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में कमान मिली। दोनों ने मिलकर रोहित के ऑलराउंडर्स वाली स्ट्रैटजी को एडवांस लेवल पर पहुंचा दिया। हार्दिक, दुबे और अक्षर के साथ हर्षित राणा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी शामिल कर लिया। तीनों बैटिंग और बॉलिंग दोनों में कारगर हैं। 2024 वर्ल्ड कप के बाद से इस वर्ल्ड कप के पहले तक टीम इंडिया ने 41 टी-20 खेले। 33 जीते और महज 6 गंवाए। यानी 84% मुकाबलों में सफलता। इस दौरान 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे, 2 जीत सुपर ओवर में आई थी। भारत ने पहली से आखिरी गेंद पर अटैक करने की स्ट्रैटजी अपनाई और 13 बार 200 से ज्यादा के स्कोर बना दिए। टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 283 और बांग्लादेश के खिलाफ








