Monday, 06 Apr 2026 | 09:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Suryakumar Yadav T20 Trophy Photoshoot; Team India Adalaj Ni Vav Visit

Suryakumar Yadav T20 Trophy Photoshoot; Team India Adalaj Ni Vav Visit

स्पोर्ट्स डेस्क33 मिनट पहले कॉपी लिंक कप्तान सूर्या ट्रॉफी के साथ अडालज नी वाव पहुंचे। टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में स्थित ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे। टीम इंडिया लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। टीम ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वहीं, टीम के कुछ प्लेयर्स को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसमें संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा शामिल हैं। संजू ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूमकर फोटो शेयर की। सूर्या की अडालज नी वाव में 3 तस्वीरें देखें… कप्तान सूर्यकुमार यादव गुजरात के ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे। कप्तान सूर्यकुमार यादव अडालज नी वाव के अंदर जाते हुए। टीम इंडिया की इस जीत का पूरे देश में जश्न मनाया गया। बतौर कप्तान सूर्या ने पहली ICC ट्रॉफी जीती। अब पढ़िए किस प्लेयर ने क्या पोस्ट किया भारतीयों का सपना- सूर्या कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक अरब भारतीयों का सपना है। उन्होंने टीम पर गर्व जताया और समर्थन देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा। वर्ल्ड चैंपियन बनना बचपन का सपना था- तिलक तिलक वर्मा ने भी पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वर्ल्ड चैंपियन बनना उनके बचपन का सपना था और इस टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। संजू ने ट्रॉफी को चूमते हुए फोटो शेयर की टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने ट्रॉफी को चूमते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उन्होंने हमेशा चमत्कारों पर भरोसा किया है। कप्तान सूर्या चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे रविवार को फाइनल मैच के बाद सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने टीम के लिए लगातार 3 मैचों में फिफ्टी लगाई। सैमसन ने बैटिंग के लिए चैलेंजिंग पिच पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली। वे इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 15वां शताब्दी में बना था अडालज नी वाव अडालज नी वाव गुजरात के गांधीनगर के पास स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है, जिसे 15वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह पांच मंजिला गहरी संरचना अपनी बारीक नक्काशी, स्तंभों और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के शानदार मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। उस समय इसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत और विश्राम स्थल के रूप में बनाया गया था। आज यह गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और अपनी खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IndiGo Delhi Manchester 6E33 Flight U Turn

IndiGo Delhi Manchester 6E33 Flight U Turn

Hindi News National IndiGo Delhi Manchester 6E33 Flight U Turn | Middle East Airspace Closure नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 7 घंटे उड़ने के बाद वापस लौट आई। इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि फ़्लाइट 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बॉर्डर के पास यू-टर्न लिया और अब दिल्ली वापस आ गई। अधिकारी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से आखिरी मिनट में एयरस्पेस पर रोक लग गई। जिसके बाद पायलट को बीच रास्ते से लौटने का फैसला लेना पड़ा। यह एयरक्राफ्ट सोमवार सुबह दिल्ली से यूनाइटेड किंगडम (UK) के शहर के लिए निकला था। ये 26 फरवरी के बाद इंडिगो की पहली दिल्ली-मैनचेस्टर फ़्लाइट थी। लंबे समय का रूट कुछ समय बाद फिर से शुरू हुआ था। नॉर्मल हालात में फ़्लाइट को लगभग 11 घंटे लगते हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस Flightradar24 के मुताबिक, नॉर्स की इंडिगो फ्लाइच 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बॉर्डर के पास यू-टर्न लिया और अब दिल्ली वापस जा रही है। डेटा से पता चलता है कि वेस्ट एशिया में एक्टिव कॉनिफ्लिक्ट जोन से बचने के लिए बनाए गए रूट के बावजूद, एयरक्राफ्ट लगभग सात घंटे उड़ने के बाद वापस लौट आया। Flightradar24 के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होते हुए एक अजीब दक्षिणी रूट अपनाया था, और इस इलाके में ईरान-इजराइल के बढ़ते तनाव के बीच मिडिल ईस्ट के ज्यादातर एयरस्पेस को बाइपास कर दिया था। एक बयान में, इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि एयरलाइन को आखिरी समय में एयरस्पेस पाबंदियां लगाए जाने के बाद यह फैसला लेना पड़ा। इंडिगो ने कहा- जंग की वजह से कई फ्लाइट्स का रूट बदल सकता है इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि मिडिल ईस्ट और उसके आस-पास के बदलते हालात की वजह से, हमारी कुछ फ्लाइट्स लंबे रूट ले सकती हैं या उनका रूट बदल सकता है। एयरलाइन ने कहा कि वह अभी अधिकारियों के साथ मिलकर यह तय कर रही है कि यात्रा फिर से शुरू हो सकती है या नहीं। प्रवक्ता ने आगे कहा, हम यात्रा फिर से शुरू करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल ने हमला किया था मिडिल ईस्ट में युद्ध तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इज़राइल, दो सहयोगी देशों ने 28 फरवरी को ईरान पर मिलकर हमला किया, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। तब से ईरान, खाड़ी देशों में इजराइल और US मिलिट्री बेस पर हमला कर रहा है। दोनों सहयोगी देश भी ईरानी ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। जंग की शुरुआत से अबतक 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों और एयरलाइंस रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान-इजरायल युद्ध के कारण 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक भारत से मिडिल ईस्ट जाने वाली करीब 2500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं। ईरान-इजराइल जंग से जेट-फ्यूल मार्च में 6% महंगा ईरान ईजराइल जंग की वजह से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल, डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने एयरलाइंस की प्रॉफिटेबिलिटी यानी मुनाफे पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि, ग्राउंडेड विमानों की संख्या में कमी आने से राहत मिली है, लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों के रद्द होने और रूट बदलने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ गया है। एयरलाइंस के लिए फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% तक होती है। फरवरी 2026 तक 11 महीनों में ATF की एवरेज कीमत 91,173 रुपए प्रति किलोलीटर (KL) थी, लेकिन मार्च 2026 में यह 6% बढ़कर 96,638 रुपए प्रति KL पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें… ————– ये खबर भी पढ़ें… ईरान बोला- मजबूरी में जंग लड़ रहे:तुर्किये-साइप्रस और अजरबैजान पर हमले से इनकार किया; इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल ईरान ने कहा है कि वह मजबूरी में जंग लड़ रहा है, यह उसकी पसंद नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि जंग देश पर जबरन थोपी गई है। जब उनसे सीजफायर के लिए मध्यस्थता की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह की बात करना गलत होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

चुनाव समीक्षा बैठक में टीएमसी नेताओं और चुनाव आयोग के बीच विवाद से तनाव बढ़ गया | चुनाव समाचार

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 16:14 IST यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब टीएमसी सरकार और चुनाव आयोग के बीच संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर हैं राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (सबसे दाएं) ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान सीईसी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। (न्यूज़18) सोमवार को कोलकाता में 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) आमने-सामने थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के नेतृत्व में आयोग की पूर्ण पीठ ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने और उनकी चिंताओं को सुनने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं। हालांकि, टीएमसी नेताओं के साथ बातचीत के दौरान तनाव सामने आया. राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान सीईसी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. भट्टाचार्य के अनुसार, सीईसी ने उनसे चिंता जताने पर चिल्लाने से मना किया। भट्टाचार्य ने कहा, “उन्होंने मुझसे चिल्लाने से मना किया। वह एक महिला से ऐसा कैसे कह सकते हैं? हम विश्वास करना चाहते हैं कि चुनाव आयोग तटस्थ है, लेकिन जिस तरह से वे व्यवहार कर रहे हैं, उससे हमारे लिए उस तटस्थता पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।” उन्होंने कहा कि जब निर्णय का मुद्दा उठाया गया, तो आयोग ने यह कहकर जवाब दिया कि मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में ले जाया जा चुका है। हालाँकि, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बातचीत का एक अलग संस्करण दिया। ईसी सूत्रों के मुताबिक, भट्टाचार्य ने बैठक के दौरान अपनी आवाज ऊंची की थी, जिसके बाद सीईसी ज्ञानेश कुमार ने उन्हें शांत होने के लिए कहा और कहा, “मैडम, कृपया शांत हो जाएं और अपने सुझाव दें।” जब न्यायनिर्णयन का उल्लेख किया गया, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मामला वर्तमान में विचाराधीन है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब टीएमसी सरकार और चुनाव आयोग के बीच संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इस समय कोलकाता की सड़कों पर धरना दे रही हैं, जबकि आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए शहर में है। आयोग के सदस्य रविवार रात कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त उन्हें लेफ्ट कार्यकर्ताओं और टीएमसी समर्थकों ने दो बार काले झंडे दिखाए। सोमवार की सुबह, जब सीईसी ज्ञानेश कुमार पूजा करने के लिए कालीघाट काली मंदिर गए, तो प्रदर्शनकारियों ने फिर से काले झंडे दिखाए, दावा किया कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। टकराव के बावजूद, राजनीतिक दलों के साथ बैठक अन्यथा सुचारू रूप से आगे बढ़ी, विभिन्न दलों ने आयोग के समक्ष अपनी चिंताओं को रखा। टीएमसी द्वारा उठाए गए मुद्दे टीएमसी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कई कथित अनियमितताओं को उजागर किया: कथित तौर पर चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं के संबंध में व्हाट्सएप निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं। चुनावी आंकड़ों में तार्किक विसंगतियाँ। फॉर्म 6 और फॉर्म 7 डेटा में विसंगतियाँ। सिस्टम में अधिकारियों द्वारा अनधिकृत लॉगिन। निर्णय में शशि पांजा और गोलाम रब्बानी जैसे निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं। वास्तविक मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया। आयोग के सामने बीजेपी की मांगें भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के समक्ष कई मांगें भी रखीं: 2026 का चुनाव हिंसा मुक्त और बिना किसी डर के होना चाहिए, और पार्टी ने 16 मांगें प्रस्तुत कीं। केंद्रीय बलों की उचित तैनाती और सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना। विवादित टिप्पणी पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई. आरोप है कि पुलिस कल्याण संगठन टीएमसी की अग्रणी संस्था के रूप में कार्य करता है। मतदान एक चरण या अधिकतम दो चरणों में कराया जाना चाहिए। चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने राज्य में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास की सराहना की और आयोग पर भरोसा जताया। पार्टियों ने आयोग से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने से रोकने और चुनावी हिंसा को रोकने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात करने का भी आग्रह किया। चुनावों के दौरान कच्चे बमों, अवैध आग्नेयास्त्रों और धन बल के संभावित उपयोग के बारे में भी चिंताएँ व्यक्त की गईं। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया कि भारत में चुनाव सख्ती से कानून के अनुसार आयोजित किए जाते हैं और आयोग पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि आयोग हिंसा के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाता है और कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की गई है, उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल करने, हटाने या सुधार के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 अभी भी दाखिल किए जा सकते हैं। ज्ञानेश कुमार ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक से पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी के दौरान अधिकारियों को तीखी फटकार भी लगाई. “किसी अन्य राज्य में इस स्तर की हिंसा नहीं देखी जाती है। चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं केवल पश्चिम बंगाल में ही क्यों होती हैं? सभी राजनीतिक दलों ने हमसे शिकायत की है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे आप जिला मजिस्ट्रेट हों या पुलिस आयुक्त, कोई लापरवाही पाए जाने पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। चुनाव के बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो आयोग कार्रवाई करेगा।” पहले प्रकाशित: मार्च 09, 2026, 16:10 IST समाचार चुनाव चुनाव समीक्षा बैठक में टीएमसी नेताओं और चुनाव आयोग के बीच तनाव बढ़ गया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)टीएमसी(टी)भारत का चुनाव आयोग(टी)चुनाव तैयारी(टी)ज्ञानेश कुमार(टी)चंद्रिमा भट्टाचार्य(टी)ममता बनर्जी(टी)चुनावी प्रक्रिया

लक्ज़री रिक्लाइनर और मसाज कुर्सियों के बाद, कर्नाटक के विधान सौध को 4 रोज़वुड दरवाजे मिलेंगे | बेंगलुरु-न्यूज़ न्यूज़

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 15:56 IST इस महत्वाकांक्षी नवीकरण परियोजना की कीमत काफी अधिक होने की उम्मीद है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रति दरवाजा लगभग 70-80 लाख रुपये की लागत आएगी। शिल्प कौशल का प्रबंधन लोक निर्माण विभाग और कर्नाटक राज्य वन विकास निगम के बीच सहयोग के माध्यम से किया जाएगा। (न्यूज़18) कर्नाटक विधान सभा एक महत्वपूर्ण सौंदर्य परिवर्तन से गुजरने के लिए तैयार है क्योंकि अध्यक्ष यूटी खादर ने विधान सौधा के सभी चार मुख्य प्रवेश द्वारों पर अलंकृत शीशम के दरवाजे लगाने की घोषणा की है। यह निर्णय पहले पश्चिमी गेट पर स्थापित एक समान शीशम प्रवेश द्वार के सकारात्मक स्वागत के बाद लिया गया है, जो सीधे असेंबली हॉल की ओर जाता है। अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि परियोजना का उद्देश्य राज्य के बिजली घर की वास्तुशिल्प भव्यता को बढ़ाना है, यह सुनिश्चित करना है कि यह उन हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बना रहे जो तस्वीरें लेने के लिए ऐतिहासिक स्थल पर आते हैं और नए शुरू किए गए निर्देशित पर्यटन के माध्यम से इसके इतिहास का पता लगाते हैं। महत्वाकांक्षी नवीकरण परियोजना की कीमत काफी अधिक होने की उम्मीद है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रति दरवाजे लगभग 70-80 लाख रुपये की लागत आएगी। शिल्प कौशल का प्रबंधन लोक निर्माण विभाग और कर्नाटक राज्य वन विकास निगम के बीच सहयोग के माध्यम से किया जाएगा। इस कदम का बचाव करते हुए खादर ने कहा, “विधान सौधा सिर्फ प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए नहीं है; इसे आम आदमी का केंद्र बनना चाहिए। बेंगलुरु आने वाले लोग हमेशा विधान सौधा के सामने तस्वीरें लेते हैं, इसलिए इसकी सुंदरता को बढ़ाया जाना चाहिए। हमने टूरिंग गाइड पेश किए हैं क्योंकि देश और दुनिया भर से लोग इस इमारत को देखने आते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि शीशम के दरवाज़ों का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनना है, “लक्ष्य यह है कि यह एक मॉडल बने; जो लोग इसे देखते हैं उन्हें देश और दुनिया भर में इसके बारे में बात करनी चाहिए।” हालाँकि, यह कदम राजनीतिक और सार्वजनिक घर्षण के बिना नहीं रहा है। यह नवीनतम अपग्रेड असेंबली में विवादास्पद परिवर्धन की एक श्रृंखला का अनुसरण करता है, जिसमें विधायकों के लिए हाई-एंड रिक्लाइनर और मसाज कुर्सियों की स्थापना के साथ-साथ मानार्थ स्वादिष्ट भोजन का प्रावधान भी शामिल है। पूर्व अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी सहित आलोचकों और विपक्षी सदस्यों ने पहले इस तरह के लक्जरी उन्नयन की आवश्यकता और संबंधित लागतों की पारदर्शिता के बारे में चिंता जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी बहस में वृद्धि देखी गई है, नागरिकों ने अन्य जरूरी सार्वजनिक जरूरतों पर कानून निर्माता की सुविधाओं और महंगे नवीकरण को प्राथमिकता देने पर सवाल उठाया है। भाजपा ने भी दरवाजे जोड़ने के अध्यक्ष के कदम पर हमला किया, पार्टी नेता सुरेश कुमार ने कहा: “सड़कों के लिए कोई पैसा नहीं है, लेकिन वे दरवाजे आदि पर पैसा खर्च कर रहे हैं, जो अनावश्यक है। अध्यक्ष इस तरह की पहल के साथ अपने पीछे कोई पदचिह्न नहीं छोड़ पाएंगे। इसका कोई छिपा मकसद भी हो सकता है।” बजट और काम के पैमाने के संबंध में पूछताछ के जवाब में, पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली ने तटस्थ रुख बनाए रखा, यह देखते हुए कि विधान सौध परिसर से संबंधित मामले अध्यक्ष के सीधे अधिकार क्षेत्र में आते हैं। जारकीहोली ने टिप्पणी की, “यह स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्हें पता होगा कि वहां क्या किया जा रहा है।” जब विशेष रूप से इस बारे में सवाल किया गया कि क्या लागत अत्यधिक हो रही है, तो मंत्री ने कहा, “हमारे पास अभी तक इसकी जानकारी नहीं है; हम इस पर गौर करेंगे।” पहले प्रकाशित: मार्च 09, 2026, 15:56 IST अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक विधान सभा(टी)विधान सौधा(टी)अलंकृत शीशम के दरवाजे(टी)अध्यक्ष यूटी खादर(टी)वास्तुशिल्प भव्यता(टी)कर्नाटक राज्य वन विकास निगम(टी)लोक निर्माण विभाग(टी)नवीनीकरण परियोजना

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त:नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने रामनिवास को MLA घोषित किया

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त:नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने रामनिवास को MLA घोषित किया

ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द कर दिया है। ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला BJP नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए MLA होंगे। रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ​​ने 2024 के उपचुनाव नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने 4 क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 2 केस छिपाए थे। याचिका में रावत ने मल्होत्रा ​​के खिलाफ दर्ज सभी 6 क्रिमिनल केस की जानकारी दी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि रामनिवास रावत उपचुनाव में दूसरे नंबर पर आए थे, इसलिए मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द किया जाता है। साथ ही रावत को विजयपुर का MLA घोषित किया जाता है। मल्होत्रा ​​के वकील बोले- हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे मुकेश मल्होत्रा ​​के वकील प्रतीप बिसोरिया ने बताया कि BJP उम्मीदवार राम निवास रावत की फाइल की गई पिटीशन में दो मामलों में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है। एक जिसमें निपटारा हो चुका था। दूसरा जिसमें आरोपों के बारे में जानकारी छिपाने की बात थी। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि जानकारी छिपाने वाले दो मामलों में चुनाव रद्द कर दिया गया है। हमने एक एप्लीकेशन फाइल की है, जिसमें कहा है कि हम अपील करने के हकदार हैं। जब तक हम अपील करते हैं, इस ऑर्डर पर 15 दिन के लिए रोक लगनी चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। रावत बोले- नॉमिनेशन में जानकारी देना कैंडिडेट की जिम्मेदारी रामनिवास रावत ने कहा- मैं हाई कोर्ट के ऑर्डर को इस तरह देखता हूं कि कोर्ट के बनाए गए इलेक्शन रिफॉर्म्स के हिसाब से नॉमिनेशन में जानकारी देना कैंडिडेट की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने एफिडेविट में क्रिमिनल जानकारी छिपाई थी। इसलिए, उनके खिलाफ एक पिटीशन फाइल की गई थी, जिसे आज फैसला आया है। उन्होंने बताया कि मुकेश मल्होत्रा ने दो क्राइम केस की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने यह भी छिपाया था कि उन पर एक क्राइम में चार्ज लगा था। वह सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। यह उनका ज्यूडिशियल राइट है। उन्हें 15 दिन का टाइम दिया गया है। रामनिवास रावत के समर्थकों ने फोड़े पटाखे कोर्ट के फैसले के बाद विजयपुर में रामनिवास रावत के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। वहीं मुकेश मल्होत्रा के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करती है। ये 3 तस्वीरें देखिए… जीतू पटवारी बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे हमें न्याय मिलेगा चुनाव कैंसिल होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया। मुकेश मल्होत्रा को भारी वोटों से जिताया। फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पटवारी ने कहा- हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। अगर चुनाव भी हुआ तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को हराया था। उससे दोगुना वोटों से फिर हराएंगे। विजयपुर की जनता रावत को और बीजेपी को हराने के लिए फिर तैयार बैठी है। मुकेश और रामनिवास दोनों ने बदली थी पार्टी मुकेश ने मई 2024 में कांग्रेस जॉइन की थी पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा ने 2 मई 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी। उन्होंने मुरैना जिले में आयोजित प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव–2023 में मुकेश मल्होत्रा विजयपुर सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे, तब पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने उनका साथ दिया था। उन्हें 45 हजार वोट मिले थे। मुकेश विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पहले में बीजेपी में थे, तब सरकार ने उन्हें सहारिया प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया था। विधानभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने 2023 के चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ दिया था। दरअसल, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में सहारिया आदिवासी समाज के 70 हजार से ज्यादा वोट हैं। कांग्रेस ने आदिवासी वोटों को ध्यान में रखकर मुकेश को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। रावत ने विधायक रहते कांग्रेस छोड़ी, भाजपा ने मंत्री बनाया, फिर हारे थे कांग्रेस के सीनियर लीडर रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6 बार विधायक रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर विजयपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। रामनिवास मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके थे। लोकसभा चुनाव के दौरान 30 अप्रैल 2024 को वे भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में जाने के बाद रामनिवास को मंत्री बनाया गया। उनके इस्तीफा देने के कारण ही विजयपुर सीट खाली हुई थी। नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव में रामनिवास रावत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भाजपा के सीनियर लीडर्स पर लोगों को बरगलाने के आरोप भी लगाए थे। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, पूर्व वन मंत्री राम निवास रावत ने ग्वालियर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें श्योपुर के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा ​​के झूठा हलफनामा दाखिल करने को चुनौती दी गई थी। पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने ग्वालियर हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के सामने एक याचिका दायर की थी, जिसमें कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा ​​पर उपचुनाव के लिए अपने हलफनामे में अपने खिलाफ क्रिमिनल केस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था। ग्वालियर हाईकोर्ट ने उम्मीदवारों को जारी किया था नोटिस पूर्व मंत्री राम निवास रावत की याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट ने उपचुनाव लड़ रहे 11 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया था, जिसमें विजयपुर से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा ​​भी शामिल थे। सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया था। इस केस में अब आगे क्या होगा ? 1. सदस्यता तत्काल समाप्त कानूनी मामलों के जानकारों का कहना है कि जैसे ही हाई कोर्ट का आदेश प्रभावी होता है, विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो जाती है। कोर्ट के आदेश की प्रति मिलते ही विधानसभा सचिवालय अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी कर सदस्यता रद्द कर देता है। 2. दूसरे नंबर के प्रत्याशी को विधायक घोषित अगर कोर्ट दूसरे नंबर के कैंडिडेट

सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका:CJI ने पूछा-आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या; फालतू बताकर 5 याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका:CJI ने पूछा-आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या; फालतू बताकर 5 याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने 5 पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन(PIL)/जनहित याचिका फाइल की थीं। इनमें से एक कहा गया था कि प्याज और लहसुन में तामसिक या नेगेटिव एनर्जी होती है या नहीं इसके लिए रिसर्च की मांग की गई थी। इस पर सोमवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(CJI) सूर्यकांत ने एडवोकेट सचिन गुप्ता को फटकार लगाई। CJI ने पूछा- आधी रात को ये सब पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या? CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने वकील की पांचों PIL अस्पष्ट, फालतू और बेबुनियाद बताकर खारिज कर दीं। पिटीशनर ने जवाब दिया कि यह एक आम मुद्दा है और दावा किया कि गुजरात में खाने में प्याज के इस्तेमाल को लेकर कथित तौर पर एक तलाक हुआ था। CJI बोले- आप जैन समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना चाहते हैं प्याज और लहसुन से संबंधित पिटीशन में जैन समुदाय के खाने-पीने के तरीकों का जिक्र था, जो पारंपरिक रूप से प्याज, लहसुन और जड़ वाली सब्जियों को तामसिक खाना मानते हुए उनसे परहेज करते हैं। CJI ने गुप्ता से पूछा, “आप जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस क्यों पहुँचाना चाहते हैं? बेंच ने कहा- आप वकील नहीं होते फाइन लगाते बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर पिटीशनर वकील नहीं होता तो हम बहुत ज्यादा फाइन लगाकर इसे खारिज करते। बेंच ने आगे कहा कि याचिका कैजुअल ड्राफ्टिंग और सुप्रीम कोर्ट पर बोझ डालने का एक उदाहरण है। गुप्ता को चेतावनी दी गई कि अगली बार जब आप ऐसी पिटीशन फाइल करेंगे, तो बहुत ज्यादा फाइन लगाएंगे। एडवोकेट सचिन गुप्ता की ये याचिकाएं भी खारिज ————– ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत:इसका सीधा असर न्याय प्रक्रिया पर पड़ता है सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च को एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार सबूतों के आधार पर फैसला लिखना गलत है। जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि यह साधारण गलती नहीं हो सकती। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि इसका सीधा असर न्याय देने की प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

Mamata Banerjee Alleges BJP Distributing Pamphlets at Protest Site

Mamata Banerjee Alleges BJP Distributing Pamphlets at Protest Site

Hindi News National Mamata Banerjee Alleges BJP Distributing Pamphlets At Protest Site | PM Modi Rally Promo कोलकाता1 दिन पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी ने सोमवार को धरना स्थल पर रवींद्र संगीत का गाना गाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। आज धरना स्थल पर ममता ने रवींद्र संगीत दल के साथ गाना गाया। ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आज बैठक के दौरान राज्य के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि संवैधानिक अधिकारियों द्वारा झूठी बहादुरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अप्रैल में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की है। ममता ने राज्य में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है। धरना स्थल से 4 तस्वीरें… धरने के चौथे दिन ममता बनर्जी मंच पर पहुंचीं। ममता के साथ मंच पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजदू हैं। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बदले जाने के पीछे कोई राज है और वे इसकी तह तक जाकर पता लगाएंगी। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके धरनास्थल पर PM की रैली के पर्चे बांट रही है। भाजपा पर पर्चे बांटने का आरोप ममता ने आरोप लगाया कि उनके धरना स्थल पर भाजपा और उसकी एजेंसियों पर्चे बांट रहे हैं। ममता ने TMC कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पर्चे बांट रहे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें। पर्चों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 मार्च को कोलकाता में होने वाली रैली का प्रचार किया जा रहा है। ममता ने अपने समर्थकों से कहा, किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में ऐसे पर्चे बांटने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पकड़ो और पुलिस के पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट में 7.04 करोड़ वोटर 28 फरवरी को जारी ऑफिशियल डेटा के मुताबिक पिछले साल नवंबर में SIR प्रोसेस शुरू होने के बाद से अब तक 63.66 लाख नाम, यानी वोटर्स का करीब 8.3 परसेंट, हटा दिए गए हैं, जिससे वोटर्स की संख्या करीब 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ से थोड़ी ज़्यादा रह गई है। इसके अलावा, 60.06 लाख से ज़्यादा वोटर्स को अंडर एडजुडिकेशन कैटेगरी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में उनकी एलिजिबिलिटी कानूनी जांच के जरिए तय की जाएगी, यह एक ऐसा प्रोसेस है जो चुनाव क्षेत्र के चुनावी समीकरणों को और बदल सकता है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें…. राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल विवाद-गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी: आज शाम तक देनी होगी केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के तय प्रोटोकॉल में हुई चूक पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह रिपोर्ट आज शाम 5 बजे तक गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर नाराजगी जताते हुआ कहा कि मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

20 लाख श्रद्धालुओं ने करीला धाम में किए दर्शन:2 दिन आस्था का सैलाब उमड़ा, रातभर चलता रहा राई नृत्य

20 लाख श्रद्धालुओं ने करीला धाम में किए दर्शन:2 दिन आस्था का सैलाब उमड़ा, रातभर चलता रहा राई नृत्य

अशोकनगर जिले के मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले और दूसरे दिन लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन किए। आज मेले का तीसरा और आखिरी दिन है, हालांकि अब ज्यादातर श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। जानें वालों की संख्या काफी कम रहती है। रंग पंचमी की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। दोपहर तक मेला परिसर पूरी तरह से भर गया। मंदिर की कतारों में भी भक्तों की लंबी लाइनों में माता के दर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहे। पहाड़ी के ऊपर का पूरा स्थान 24 घंटे जनसैलाब से भरा रहा, जहां भक्तों का लगातार आना-जाना लगा रहा। सुबह से रात तक चलता है राई नृत्य करीला की पहाड़ी पर रंग पंचमी को सुबह से लेकर अगली सुबह तक राई नृत्य का आयोजन चलता रहा। रात के समय रोशनी से सजी पहाड़ी और मेले की जगमगाती लाइटें इसकी सुंदरता बढ़ा रही थीं। रात में सबसे अधिक राई नृत्य हुए, जिसमें पहाड़ी के अलावा नीचे किनारे के खेतों में भी विभिन्न स्थानों पर स्टेज लगाकर उन लोगों ने बधाई राई नृत्य करवाए जिनकी मन्नतें पूरी हुई थीं। 1700 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए लगभग 1700 पुलिस जवान तैनात किए गए थे, जिन्होंने लगातार मोर्चा संभाले रखा। प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, एसडीओपी इसरार खान, मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछवाह और बहादुरपुर थाना प्रभारी नीलम यादव लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सभी अधिकारी लगातार मेला परिसर मंदिर परिसर सहित सभी सेक्टरों का पैदल भ्रमण का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की मुस्तैदी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद मेला दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Kuno Cheetah Cub Births | India Cheetah Population Now 53

Kuno Cheetah Cub Births | India Cheetah Population Now 53

वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ज्वाला और उसके शावकों की निगरानी कर रही है। मध्य प्रदेश में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। नामीबियाई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने 9 मार्च को 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। . सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को साझा करते हुए इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने लिखा- कूनो में आने के बाद ज्वाला ने यहां के वातावरण को पूरी तरह अपना लिया है और वह पार्क की सबसे सफल मादा चीताओं में शुमार हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर यह पोस्ट की। तीसरी बार मां बनी नामीबियाई ज्वाला ज्वाला (पूर्व नाम सियाया) उन आठ चीतों में शामिल थी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2022 में कूनो में छोड़ा था। यह ज्वाला का तीसरा प्रसव है। इससे पहले उसने मार्च 2023 में पहली बार 4 शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से केवल एक- मुखी ही जीवित बचा था। जनवरी 2024 में 3 शावकों को जन्म देने के बाद अब 9 मार्च 2026 को तीसरी बार 5 शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग कर रहा कड़ी निगरानी वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ज्वाला और उसके पांचों नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों की टीम सीसीटीवी और मैदानी निगरानी के जरिए शावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। वन अधिकारियों के मुताबिक, ज्वाला और उसके पांचों शावक स्वस्थ हैं। कूनो में चीतों का अर्धशतक केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा- प्रोजेक्ट चीता के लिए गर्व का क्षण है कि नामीबियाई चीता और तीसरी बार मां बनी ज्वाला ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीता के 10वें सफल शावक समूह (लिटर) का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और अहम उपलब्धि है। यह सफलता उन पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और सभी संबंधित लोगों के समर्पण, कौशल और निरंतर मेहनत का परिणाम है, जो इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने में जुटे हैं। इन नए शावकों के आगमन के साथ भारत में कुल चीतों की संख्या अब 53 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी क्षण है। कामना है कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहें और भारत की चीता कहानी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। ये खबर भी पढ़ें… कूनो में बढ़ा चीतों का परिवार…गामिनी दूसरी बार बनी मां कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पढे़ं पूरी खबर…

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में रिहाना सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को हिरासत में लिया है। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक, यह घटना कैलिफोर्निया (अमेरिका) के समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के गेट के सामने, सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक गाड़ी से 10 गोलियां चलाई गईं। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक गोली घर की दीवार को चीरते हुए आर-पार हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के वक्त घर के अंदर थीं रिहाना रिपोर्ट के मुताबिक, जब घर के बाहर गोलियां चल रही थीं, तब रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने रिहाना को ही निशाना बनाया था या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल रिहाना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर भी हुई थी फायरिंग सिर्फ मुंबई ही नहीं, गैंगस्टर्स ने विदेश में भी भारतीय सितारों को निशाना बनाया है। कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर तीन बार फायरिंग की गई थी। इस हमले के तार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े पाए गए थे। रिहाना के मामले में भी पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और गैंग्स के एंगल से जांच कर रही है। सलमान और रोहित शेट्टी के घर भी हो चुका हमला फिल्मी सितारों के घर पर फायरिंग का यह सिलसिला भारत से शुरू होकर अब हॉलीवुड तक जा पहुंचा है। अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 की रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर भी रंगदारी के मकसद से गोलियां चलाई गई थीं। रोहित शेट्टी के मामले में शुभम लोनकर गैंग का हाथ सामने आया था। हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं रिहाना रिहाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने रैपर AAP रॉकी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस से साझा की थी। रिहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने हमेशा सोचा था कि पहले शादी होगी और फिर बच्चा, लेकिन जिंदगी में चीजें हमेशा तय पैटर्न पर नहीं चलतीं।