Saturday, 25 Jul 2026 | 11:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

लिफ्ट से ज्यादा ऊपर जाते वक्त आपके भी कान बंद हो जाते हैं? क्या है इसकी वजह, हर दिन होने लगे तो क्या करें

authorimg

Last Updated:

Frequent Ear Blockage Causes: लिफ्ट से ऊपर जाते समय कान बंद होना आमतौर पर एयर प्रेशर में बदलाव के कारण होता है. यह समस्या सामान्य है और कुछ मिनट में अपने आप ठीक हो जाती है. अगर यह बार-बार कान बंद हों या लंबे समय तक परेशानी बनी रहे, तो यह किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Zoom

लिफ्ट में ऊपर जाते वक्त एयर प्रेशर बदल जाता है, जिससे कान बंद हो जाते हैं.

Ear Popping in Elevators Causes: जब भी आप किसी ऊंची बिल्डिंग में लिफ्ट से जाते हैं, तब ऊंचाई पर पहुंचते ही आपके कान बंद हो जाते हैं. कई बार आपने भी यह चीज नोटिस की होगी. अधिकतर लोगों को कान बंद होने, दबाव महसूस होने या हल्की सी पॉप आवाज आने का अनुभव होता है. कुछ सेकंड बाद कान अपने आप खुल जाते हैं और कंडीशन नॉर्मल हो जाती है. यह एक सामान्य बात है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों को डॉक्टर के पास भागना पड़ता है. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि लिफ्ट में कान क्यों बंद हो जाते हैं और इससे कैसे बचें?

वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक ऊंचाई पर जाते वक्त कान बंद होना शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है. यह समस्या हमारे कान की संरचना से जुड़ी होती है. कान के अंदर एक नली होती है, जिसे यूस्टेशियन ट्यूब (Eustachian Tube) कहा जाता है. यह ट्यूब कान के अंदर के दबाव को बाहरी वातावरण के दबाव के बराबर बनाए रखने में मदद करती है. जब आप लिफ्ट से तेजी से ऊपर जाते हैं, तो बाहरी एयर प्रेशर अचानक कम हो जाता है, लेकिन कान के अंदर का दबाव तुरंत एडजस्ट नहीं हो पाता. इसी वजह से कान बंद होने या भरे-भरे लगने की समस्या होती है. हालांकि कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जाती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आमतौर पर यह स्थिति कुछ सेकंड या मिनट में खुद ही ठीक हो जाती है, क्योंकि यूस्टेशियन ट्यूब धीरे-धीरे दबाव को संतुलित कर देती है. कई बार आपको पॉप की आवाज सुनाई देती है, जो इस बात का संकेत है कि दबाव बराबर हो गया है. यह बिल्कुल वैसा ही होता है, जैसा हवाई यात्रा या पहाड़ों पर चढ़ते समय महसूस होता है. हालांकि अगर यह समस्या हर दिन होने लगे या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं. साइनस इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम या कान में वैक्स ज्यादा होने से भी यह प्रॉब्लम बार-बार हो सकती है. इन कंडीशन में यूस्टेशियन ट्यूब ठीक से काम नहीं कर पाती, जिससे दबाव को बैलेंस करने में दिक्कत होती है और कान बार-बार बंद होने लगते हैं.

अगर आप भी लिफ्ट यूज करते समय कान बंद होने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. लिफ्ट में जाते वक्त कुछ निगलने या पानी पीने से ट्यूब खुल जाती है. लिफ्ट में आप च्युइंग गम चबाएं, तो इस समस्या से बच सकते हैं. दरअसल च्युइंग गम चबाने में जबड़े की मांसपेशियों का उपयोग होता है, जो यूस्टेशियन ट्यूब को खोलने में मदद करता है. इसके अलावा जानबूझकर जम्हाई लेने से भी कान तुरंत खुल जाते हैं. अगर समस्या लगातार बनी रहती है, दर्द होता है या सुनने में कमी आने लगे, तो तुरंत ENT विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर दवाइयां या अन्य ट्रीटमेंट सजेस्ट कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

May 2, 2026/
5:30 am

‘तन्वी द ग्रेट’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी दत्त आज लगातार अवॉर्ड्स जीत रही हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने...

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

April 18, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और...

जेन-जी ​के बीच विंटेज वॉच का ट्रेंड; खरीदारी 44% बढ़ी:ग्लोबल सेकेंड-हैंड घड़ी बाजार 27 लाख करोड़ का, 2030 तक 42 लाख करोड़ का अनुमान

April 16, 2026/
11:34 am

ब्रिटेन के जेन-जी युवा इवान फ्राई का जन्म तब हुआ, जब लोग जेब में नोकिया 1100 फोन रखते थे। उस...

संडे प्रोफाइल : एलिक्स अर्ले:85 लाख फॉलोअर्स वाली अर्ले सबसे प्रभावशाली कंटेंट क्रिएटर

July 19, 2026/
9:15 am

अमेरिकी इंफ्लूएंसर एलिक्स अर्ले को टाइम मैग्जीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की सूची में शीर्ष...

  सौंफ जल के फायदे

March 28, 2026/
11:18 pm

सौंफ पानी के फायदे | छवि: फ्रीपिक सौंफ जल के फायदे: रसोई में सौंफ का इस्तेमाल सौंफ से माउथ फ्रेशनर...

‘धुरंधर 2’ के गाने विवाद में अंतरिम रोक से इनकार:हाईकोर्ट का सुपर कैसेट्स को 4 हफ्ते में 50 लाख रुपए जमा करने का निर्देश

May 15, 2026/
11:41 am

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रोड्यूसर्स के बीच कॉपीराइट विवाद में त्रिमूर्ति फिल्म्स...

गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए

February 27, 2026/
9:38 am

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लिफ्ट से ज्यादा ऊपर जाते वक्त आपके भी कान बंद हो जाते हैं? क्या है इसकी वजह, हर दिन होने लगे तो क्या करें

authorimg

Last Updated:

Frequent Ear Blockage Causes: लिफ्ट से ऊपर जाते समय कान बंद होना आमतौर पर एयर प्रेशर में बदलाव के कारण होता है. यह समस्या सामान्य है और कुछ मिनट में अपने आप ठीक हो जाती है. अगर यह बार-बार कान बंद हों या लंबे समय तक परेशानी बनी रहे, तो यह किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Zoom

लिफ्ट में ऊपर जाते वक्त एयर प्रेशर बदल जाता है, जिससे कान बंद हो जाते हैं.

Ear Popping in Elevators Causes: जब भी आप किसी ऊंची बिल्डिंग में लिफ्ट से जाते हैं, तब ऊंचाई पर पहुंचते ही आपके कान बंद हो जाते हैं. कई बार आपने भी यह चीज नोटिस की होगी. अधिकतर लोगों को कान बंद होने, दबाव महसूस होने या हल्की सी पॉप आवाज आने का अनुभव होता है. कुछ सेकंड बाद कान अपने आप खुल जाते हैं और कंडीशन नॉर्मल हो जाती है. यह एक सामान्य बात है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों को डॉक्टर के पास भागना पड़ता है. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि लिफ्ट में कान क्यों बंद हो जाते हैं और इससे कैसे बचें?

वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक ऊंचाई पर जाते वक्त कान बंद होना शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है. यह समस्या हमारे कान की संरचना से जुड़ी होती है. कान के अंदर एक नली होती है, जिसे यूस्टेशियन ट्यूब (Eustachian Tube) कहा जाता है. यह ट्यूब कान के अंदर के दबाव को बाहरी वातावरण के दबाव के बराबर बनाए रखने में मदद करती है. जब आप लिफ्ट से तेजी से ऊपर जाते हैं, तो बाहरी एयर प्रेशर अचानक कम हो जाता है, लेकिन कान के अंदर का दबाव तुरंत एडजस्ट नहीं हो पाता. इसी वजह से कान बंद होने या भरे-भरे लगने की समस्या होती है. हालांकि कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जाती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आमतौर पर यह स्थिति कुछ सेकंड या मिनट में खुद ही ठीक हो जाती है, क्योंकि यूस्टेशियन ट्यूब धीरे-धीरे दबाव को संतुलित कर देती है. कई बार आपको पॉप की आवाज सुनाई देती है, जो इस बात का संकेत है कि दबाव बराबर हो गया है. यह बिल्कुल वैसा ही होता है, जैसा हवाई यात्रा या पहाड़ों पर चढ़ते समय महसूस होता है. हालांकि अगर यह समस्या हर दिन होने लगे या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं. साइनस इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम या कान में वैक्स ज्यादा होने से भी यह प्रॉब्लम बार-बार हो सकती है. इन कंडीशन में यूस्टेशियन ट्यूब ठीक से काम नहीं कर पाती, जिससे दबाव को बैलेंस करने में दिक्कत होती है और कान बार-बार बंद होने लगते हैं.

अगर आप भी लिफ्ट यूज करते समय कान बंद होने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. लिफ्ट में जाते वक्त कुछ निगलने या पानी पीने से ट्यूब खुल जाती है. लिफ्ट में आप च्युइंग गम चबाएं, तो इस समस्या से बच सकते हैं. दरअसल च्युइंग गम चबाने में जबड़े की मांसपेशियों का उपयोग होता है, जो यूस्टेशियन ट्यूब को खोलने में मदद करता है. इसके अलावा जानबूझकर जम्हाई लेने से भी कान तुरंत खुल जाते हैं. अगर समस्या लगातार बनी रहती है, दर्द होता है या सुनने में कमी आने लगे, तो तुरंत ENT विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर दवाइयां या अन्य ट्रीटमेंट सजेस्ट कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket