Sunday, 12 Apr 2026 | 09:23 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ludhiana Sex Racket Reporter Threat

Ludhiana Sex Racket Reporter Threat

लुधियाना में नाइजीरियन युवतियों के सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। लुधियाना में नाइजीरियन युवतियों के सैक्स रैकेट का पर्दाफाश होने से गैंग बौखला गया है। उन्होंने इनकी इन्वेस्टिगेशन करने वाले भास्कर रिपोर्टर को धमकाना शुरू कर दिया है। 5 मार्च को स्टिंग ऑपरेशन की खबर पब्लिश होने के बाद 8 मार्च की रात अलग-अलग विदेशी नं . मैसेज में पत्रकार की फोटो होने का दावा करते हुए अफ्रीका और अन्य देशों में भारतीयों को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने खुद को ‘सुप्रीम कल्ट’ से जुड़ा बताया। पत्रकार ने नंबर ब्लॉक किए तो आरोपियों ने अलग-अलग नंबरों से फिर मैसेज भेजे। मामले में ADGP सिक्योरिटी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बता दें कि भास्कर रिपोर्टर ने फर्जी कस्टमर बनकर नाइजीरियन युवतियों से बात की थी। जिसके बाद उन्होंने वॉट्सऐप पर डीलिंग की और अड्‌डे की लोकेशन भेजी। जिसके बाद पूरे धंधे को बेनकाब करने के लिए रिपोर्टर उनके अड्‌डे तक पहुंचा था। अब विस्तार से पढ़िए मैसेज में क्या लिखा… मेरे पास तुम्हारी फोटो, भारतीयों को नहीं छोड़ेंगे: रविवार रात 8 मार्च को 9.02 मिनट पर 69095***** से पहले वॉट्सएप पर धमकी भरी कॉल आई। फिर कुछ देर बाद मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। धमकी में अंग्रेजी भाषा में लिखा- तो तुम्हें लोगों को बदनाम (कास्ट) करने की हिम्मत है, क्योंकि तुम्हें लगता है कि तुम अपने देश में हो। मेरे पास तुम्हारी फोटो है। अगर मेरी किसी भी बहन के साथ कुछ हुआ तो याद रखना, मेरे देश में जो भारतीय हैं वे बच नहीं पाएंगे। एक हफ्ते के अंदर तुम्हारे देश के लोग रोएंगे: उसने आगे लिखा कि अब समय आ गया है कि हम भी भारतीयों को वही जवाब दें, जो तुम लोग अपने देश में कर रहे हो। अगर तुम्हें अपनी बदतमीजी दिखाने का इतना शौक है तो याद रखो, आज से एक हफ्ते के अंदर तुम्हारे देश के लोग मेरे देश में रोएंगे। तुम भारतीय सोचते हो कि तुम्हारा देश स्वर्ग है। लेकिन अब बदला लेने का समय है। तुम लोग अपने देश में किसी भी काले रंग के व्यक्ति के साथ जो करोगे, हम भी यहां तुम्हारे लोगों के साथ वही करेंगे। तुम्हारे भाई-बहन अफ्रीका में सुरक्षित नहीं रहेंगे: मैसेज में लिखा- मेरे पास तुम्हारी फोटो है। अगर मेरी बहनों को कुछ हुआ तो तुम भी बच नहीं पाओगे, तुम्हारे भाई-बहन भी अफ्रीका में सुरक्षित नहीं रहेंगे। देखना क्या होगा, क्योंकि तुम अपनी बुराई दिखाना चाहते हो। अगर तुम सावधान नहीं रहे तो तुम जल्दी मारे जाओगे मूर्ख। दूसरे नंबर से दी जान से मारने की धमकी: नंबर ब्लॉक करने के बाद फिर धमकी देने वाले ने दूसरे नंबर-73979***** से दोबारा वॉट्सएप पर धमकी दी। उसने लिखा-**“तू जल्दी मर जाएगा। क्या तुझे लगता है कि तू कोई बॉस है या क्या? इसलिए तू भी खत्म (एक्सपायर) हो जाएगा। वही मिलेगा, जिसकी तुम तलाश कर रहे हो: यह तू ही है, है ना? तुझे वही मिलेगा जिसकी तू तलाश कर रहा है। इस मरे हुए बकरे की तरह चलते हुए इंसान को देखो। तेरे बुरे कामों का अंजाम तेरे भाई-बहनों को भी दूसरे देश में भुगतना पड़ेगा। तुझे लगता है कि तू बहुत चालाक और शैतान है, है ना। 2 नंबर ब्लॉक किए, तीसरे से फिर मैसेज किया: ये नंबर भी जब ब्लॉक किया तो नए नंबर-+4474189***** से दोबारा मैसेज आया। इस बार मैसेज में धमकी देने वाले ने लिखा- हम अफ्रीका, यूके और अमेरिका में सभी भारतीयों को मार देंगे। भारत के बाहर रहने वाले सभी भारतीय कम उम्र में मरेंगे। तुमने जाकर अपनी फोटो डीपी से हटा दी, इसलिए तुम्हें नहीं पता कि बुराई कैसे की जाती है और अब तुम बुरे काम करना सीख रहे हो। जो तुमने किया है उसके लिए जल्द ही मैं तुम्हें गिरा दूंगा। भारतीय साथी जल्द ही तुम्हें मार देंगे: अगर चाहो तो ‘सुप्रीम कल्ट’ के नंबर ब्लॉक करते रहो। हमने तुम्हारी फोटो सुप्रीम कल्ट के सभी सदस्यों के साथ साझा कर दी है। तुम्हारे ही भारतीय साथी जल्द ही तुम्हें मार देंगे, अगर तुमने सोशल मीडिया से वह बकवास नहीं हटाई। तुम्हारा मामला यूनाइटेड किंगडम के ‘सुप्रीम कल्ट’ तक पहुंच गया है। जल्द ही तुम्हारे मरने का वारंट भी साझा किया जाएगा। तुम मुर्ख हो, तुम्हें गोली मार दी जाएगी: इस कचरे के थैले को देखो। तुम ऐसी लड़ाई शुरू करना चाहते हो जो कभी खत्म नहीं होगी, और तुम्हें यह भी नहीं पता कि लोग तुम्हारा पीछा कर रहे हैं। तुम बहुत मूर्ख व्यक्ति हो, जल्द ही तुम्हें गोली मार दी जाएगी। बस अब हमें तुम्हारा घर भी पता चल जाएगा। तुम्हारी मौत का वारंट बहुत करीब है: इस नंबर को भी जब ब्लॉक किया तो बदमाश ने-76279***** से मैसेज किया। उसने लिखा- तुम्हारी मौत का वारंट बहुत करीब है। अगर चाहो तो अपना चेहरा छिपा लो। लेकिन हमारे पास तुम्हारी तस्वीर पहले से है। वॉट्सएप पर रिपोर्टर को भेजे मैसेज। वॉट्सएप पर रिपोर्टर को भेजे मैसेज। सेक्स रैकेट से जुड़ी खबर यहां पढ़ें… भास्कर इन्वेस्टिगेशन: लुधियाना में नाइजीरियन युवतियों का सेक्स रैकेट:फुल नाइट ₹7 हजार, शराब-चिकन हो तो सिर्फ ₹1500, रशियन भी अवेलेबल; अड्‌डे तक पहुंचा भास्कर लुधियाना में विदेशी युवतियां सेक्स रैकेट चला रही हैं। नाइजीरिया की रहने वाली युवतियां रात के अंधेरे में ये अपना मोबाइल नंबर देती हैं। फिर मोबाइल पर युवतियों की फोटो भेजकर रेट फिक्स करती हैं। इसके बाद लोकेशन भेजकर अपने फ्लैट पर बुलाती हैं। यहां तक कि वह दूसरी जगह जाने को भी तैयार रहती हैं। अगर नाइजीरियन पसंद नहीं आती तो रशियन लड़की तक उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। वहीं सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान एक्स पर एक्टिव नजर आए। जीत के बाद उन्होंने कहा, टीम इंडिया ने इनक्रेडिबल वर्क किया। विराट कोहली बोले, अहमदाबाद में भारत ने अद्भुत जीत हासिल की। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता। टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और 3 साल में तीसरा ICC टाइटल अपने नाम किया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप भी तीसरी बार ही जीता है। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… बुमराह चैंपियन बॉलर- धोनी एमएस धोनी ने 21 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाइयां। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब (गौतम गंभीर) आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।” धोनी ने इससे पहले 2024 में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर ही सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इस बार तो वे सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान स्टेडियम में भी मौजूद रहे। संजू ने स्मार्ट बैटिंग की- सचिन सचिन तेंदुलकर फाइनल के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टिव नजर आए। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत की तारीफ की। संजू पर उन्होंने कहा, ‘सैमसन बड़ी स्मार्ट बैटिंग कर रहे हैं, वे जानते हैं कि कहां अटैक करना है और कहां डिफेंड करना है। ईशान किशन ने भी बेहतरीन शॉट्स खेले।’ मैच के बाद तेंदुलकर बोले, “भारत और न्यूजीलैंड के बॉलर्स में यही अंतर रहा कि इंडिया ने स्लोअर गेंदें बहुत ज्यादा इस्तेमाल कीं। अहमदाबाद में शॉर्ट पिच गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। टी-20 वर्ल्ड कप लगातार 2 बार जीतना खास अहसास है। भारत इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करता है। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, टीम ने स्पेशल ब्रांड का क्रिकेट खेला। बेहतरीन टीम इंडिया, जय हिंद। जीत के बाद सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मेरे घर के बाहर लोगों के जश्न के वीडियो देख रहा हूं। बेहतरीन रात। बेहतरीन काम, टीम इंडिया।” अहमदाबाद में अद्भुत जीत- कोहली विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से जुड़ी 2 ही पोस्ट शेयर की। एक 27 फरवरी को, जब रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। तब कोहली ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि दी थी। कोहली की दूसरी पोस्ट भारत के चैंपियन बनने के बाद आई। विराट बोले, “चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल सिचुएशन में भी टीम इंडिया ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और लगातार दूसरा टी-20 टाइटल जीता। प्लेयर्स और मैनेजमेंट को इस जीत पर बधाइयां। जय हिंद।” मोदी बोले- जीत कठिन परिश्रम से मिलती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।” संजू, ईशान, अभिषेक का बेहतरीन प्रदर्शन- युवराज भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, “सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अलग खेल दिखाया। संजू, ईशान और अभिषेक ने फाइनल में बेहतरीन पारियां खेलीं। सैमसन ने फिर एक बार दिखाया कि वे क्यों मैच विनर हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने मोमेंटम को टीम इंडिया के हाथ से जाने नहीं दिया। बुमराह मुश्किल सिचुएशन में बहुत स्पेशल रहे, अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को बधाई। भारत, फिर एक बार वर्ल्ड चैंपियन।” भारत ने दिग्गजों का सम्मान किया- अख्तर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो में कहा, “भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट ने उन्हें ये जीत दिलाई। गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर चुना। रोहित और कोहली के संन्यास के बावजूद टीम ने टाइटल जीत लिया। भारत ने अपने दिग्गजों का सम्मान किया। तीनों वर्ल्ड चैंपियन कप्तान फाइनल में मौजूद रहे, सभी ने एक साथ सेलिब्रेट किया।” भारत टी-20 में बहुत आगे- वसीम जाफर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट प्लेयर वसीम जाफर ने कहा, “टूर्नामेंट ने बताया कि टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में बहुत आगे है। ग्रुप स्टेज में हमने गलतियां कीं, लेकिन फिर भी टीम ने क्वालिफाई किया। बड़े मैचों में टीम के बैटर्स ने काम किया और हम चैंपियन बने। संजू और बुमराह पूरे टूर्नामेंट में वहां चमके, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। पूरी टीम को बधाई।” मोर्ने मॉर्केल को बधाई- डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा, “मेरे भाई और दोस्त मोर्ने मॉर्केल को ढेर सारी बधाइयां। आपकी मेहनत और डेडिकेशन ने ये जीत दिलाई, आप इसके हकदार हैं।” भारत को नॉकआउट में हराना आसान नहीं- सैमी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आपको नॉकआउट स्टेज में भारत को हराना ही होगा। ये आसान काम नहीं है। भारत को तीसरे टी-20 टाइटल के लिए बधाई, न्यूजीलैंड ने भी अच्छा खेल दिखाया।” ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान जंग से सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद:रुपया 92.33 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा

ईरान जंग से सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद:रुपया 92.33 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 9 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1353 अंक (1.71%) नीचे 77,566 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक (1.73%) की गिरावट रही, ये 24,028 पर बंद हुआ। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें निवेशकों की वेल्थ ₹22 लाख करोड़ से ज्यादा घटी ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग से निवेशकों की वेल्थ 22 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई है। जंग शुरू होने से पहले यानी 27 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4.63 लाख करोड़ था। लेकिन युद्ध की वजह से बाजार में भारी बिकवाली के कारण 9 मार्च तक यह घटकर ₹4.41 लाख करोड़ पर आ गया है। कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए। आज यानी 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। 10 दिन में ये करीब 50% चढ़ा है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है। डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे कमजोर होकर 92.33 के स्तर पर पहुंच गया है। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी की वजह से रुपए में यह कमजोरी आई है। चांदी 2000 हजार और सोना 800 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज यानी 9 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 800 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 2000 रुपए बढ़कर 2.63 लाख रुपए पर पहुंच गई है। एशियाई बाजारों में गिरावट रही अमेरिकी बाजार में 6 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को सेंसेक्स 1097 पॉइंट गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शुक्रवार यानी 6 मार्च को सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही थी। ये 24,450 पर आ गया।

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

8 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के युवक मधु राजू को भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। उनका वॉशिंगटन डीसी में ‘नेशनल वर्ल्ड वॉर टू मेमोरियल’ के सामने डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों और पूर्व सैनिक संगठनों ने इसे मेमोरियल का अपमान बताया। उनका कहना है कि ऐसी जगह पर डांस करना ठीक नहीं है। इस मेमोरियल को वर्ल्ड वॉर II में लड़ने वाले लाखों अमेरिकी सैनिकों की याद में बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु राजू अमेरिका में नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर रह रहे हैं। अगर नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो पर कार्रवाई हो सकती है। अमेरिका की नेशनल पार्क सर्विस के नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय स्मारकों पर बिना अनुमति इस तरह की एक्टिविटी करना मना है। मधु राजू ने इस मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। फिलहाल अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंग, हमले के वक्त घर पर मौजूद थीं अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना लॉस एंजिलिस के ब्रेबरी हिल्स में हुई। जहां एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। हमले की जानकारी मिलते ही लास एंजिलिस पुलिस मौके पर पहुंची और 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया। रॉयटर्स के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक सड़क के उस पार खड़ी एक गाड़ी से करीब 10 गोलियां चलाई गईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अमेरिका में तूफान से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, कई घायल अमेरिका में रविवार को तूफान और बंबडर की वजह से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका के मिशिगन और ओक्लाहोमा में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी मिशिगन में चार लोगों की मौत हुई। वहीं ओक्लाहोमा में दो लोगों की जान गई। इसके अलावा 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों ने बताया कि कई घरों और इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मिशिगन की गवर्नर ग्रेचैन विटमर ने इमरजेंसी घोषित कर दी है और कहा है कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिसोर्स जुटाए जा रहे हैं। वहीं ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टीट्ट ने भी कई जिलों में इमरजेंसी घोषित कर दी है ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि ग्रेट प्लेन्स से लेकर टेक्सास तक वीकेंड तक भारी तूफान, आंधी और अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Oil Price Crosses $100 | US-Iran-Israel War; Fuel Not Expensive Govt

Oil Price Crosses $100 | US-Iran-Israel War; Fuel Not Expensive Govt

नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। आज यानी 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। क्रूड ऑयल बढ़ने की दो वजहें 1. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का लगभग बंद होना क्रूड ऑयल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का बंद होना है। ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है। 2. ऑयल रिफाइनरियों पर हमले ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में, ईरान ने कतर, सऊदी अरब और कुवैत की ऑयल फैसिलिटीज पर ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों के कारण इन देशों को अपने उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने धमकी दी है कि वे क्षेत्र के अन्य ऊर्जा ठिकानों को भी निशाना बनाएंगे। 2 मार्च को ईरान ने ड्रोन से सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है। कच्चा तेल 10 दिन में 60% चढ़ा ब्रेंट क्रूड आज 10% से ज्यादा चढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से 10 दिन में कच्चा तेल करीब 50% महंगा हो चुका है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग के दौरान ये 100 डॉलर के पार निकला था। जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बैकअप इतना है कि अगर सप्लाई पूरी तरह रुक भी जाए तो भी देश की पूरी सप्लाई चेन 7 से 8 हफ्तों तक आसानी से चल सकती है। यानी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और दूसरे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कमी की ज्यादा चिंता नहीं है। रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया था कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट दी जा रही है। इसके लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन अमेरिका भारत पर इसकी खरीद रोकने का दबाव बनाता रहा है। पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था। हालांकि, इस साल ट्रेड डील के ऐलान के बाद उन्होंने इस टैरिफ को हटा दिया । ट्रम्प ने कहा था कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। 4 साल से स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें भारत में पिछले चार सालों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसके उलट पाकिस्तान में पेट्रोल 55% और जर्मनी में 22% महंगा हुआ है। घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े इस बीच सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिल रहा है। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिल रहा है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RAS मेंस एग्जाम-2023 की आंसर-बुक देखने के लिए आवेदन शुरू:30 जून तक कर सकते हैं डाउनलोड ,जानिए,कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

RAS मेंस एग्जाम-2023 की आंसर-बुक देखने के लिए आवेदन शुरू:30 जून तक कर सकते हैं डाउनलोड ,जानिए,कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 के कैंडिडेट्स अपनी आंसर-बुक देखने के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 8 अप्रैल 2026 लास्ट डेट है। शुल्क जमा करने का लिंक 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक चालू रहेगा। भुगतान के बाद, अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। 30 जून की आधी रात 12 बजे के बाद ये पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- प्रक्रिया बेहद आसान है। बस आयोग की वेबसाइट पर ‘कैंडिडेट इनफॉर्मेशन’ सेक्शन में जाएं, ‘आरएस (मैन) एग्जाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। आंसर बुक प्राप्त करने के लिए 50 रुपए प्रति पुस्तिका फीस तय की गई है। ध्यान रखें, आवेदन केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे। किसी अन्य तरीके से नहीं एक्सेप्ट नहीं होंगे। RPSC ने पहली बार जारी किए भर्ती परीक्षा के नंबर:RAS-2023 से की शुरुआत; अब हर एग्जाम में अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करेगा आयोग बिना कोचिंग RAS टॉपर बने अजमेर के कुशल चौधरी:पहली बार फेल होने पर छोड़ दी थी उम्मीद, फिजिक्स टीचर के नोट्स पढ़कर कमाल किया

Tehran Black Rain, Lebanon Protests

Tehran Black Rain, Lebanon Protests

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। लगातार हो रहे हमलों के बीच आम लोगों की जिंदगी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। कहीं लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं, तो कहीं डर और अनिश्चितता के बीच परिवार बिखर रहे हैं। युद्ध के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को ईरान से निकालना शुरू किया है। ऐसे ही निकासी अभियान में ईरान से थाईलैंड लौटे एक 5 साल के बच्चे के हाथ में खामेनेई की तस्वीर दिखी। वहीं लेबनान में इजराइली हमलों के कारण बड़ी संख्या में परिवार स्कूलों में बनाए गए शेल्टर में रहने को मजबूर हैं। मध्य-पूर्व में जारी इस जंग की तबाही, पलायन और आम लोगों पर पड़ रहे असर को इन 22 तस्वीरों में देखिए। ईरान के तेहरान में काली बारिश तेहरान में काली बारिश हुई। यहां पानी काला दिखाई दे रहा था और उसमें तेल मिला हुआ था। तेहरान में आग की नदी ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार ठिकानों पर इजराइली हमलों के बाद फैला तेल शहर की नालियों में पहुंच गया है। इससे सड़कों के किनारे आग की नदी जैसे हालात बन गए। तेहरान में तेल भंडार पर भीषण आग इजराइल के ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार पर हमले के बाद भीषण आग लगी, जिसके बाद धुएं का गुबार कई फीट ऊंचाई तक फैल गया। इजराइली हमलों से उजड़े लेबनानी परिवार दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों के बाद कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। ये विस्थापित लोग अब बेरूत के एक स्कूल में बनाए गए अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं। इजराइल के हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के घर तबाह हो गए हैं, इमारतें टूटी हुई नजर आ रही हैं, हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है। लेबनान में इजराइल के हमले के बाद लोग सड़को पर रहने को मजबूर हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत में वॉलंटियर्स ने कम्युनिटी किचन में बेघर लोगों और रिफ्यूजी को खाना बांटा। ईरान में मातम जैनब साहेबी नाम की दो साल की बच्ची को कंधा देती ईरानी महिलाएं। जैनब की मौत अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान तेहरान में हुए हमले में हुई थी। जैनब साहेबी को कंधा देते वक्त कई महिलाएं फूट फूटकर रो रहीं थीं। जैनब साहेबी की कब्र को फूलों से सजाया गया और उस पर ईरान का झंडा रखा गया। तेहरान में गांधी अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कर्स ने ईरान का झंडा लगाकर प्रदर्शन किया। इस अस्पताल पर भी एयर स्ट्राइक हुई थी। ईरान की राजधानी तेहरान में लोग रक्त दान कर रहे हैं। इजराइल-लेबनान बॉर्डर पर तनाव इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी इजराइल में लेबनान बॉर्डर के पास तैनात इजराइली टैंक। मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को डोवर एयरफोर्स बेस पर 6 शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ईरान से वापस लौटे ईरान से वापस लौटे थाई नागरिक सोमवार को बैंकॉक पहुंचे। इनमें 5 साल का मोहम्मद रजावी भी था, जो ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुए दिखाई दिया। अमेरिका में प्रदर्शन न्यूयॉर्क सिटी में रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इजराइली हमलों को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की। अमेरिका और इजराइल के संघर्ष के बीच, शनिवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली निकाली गई। अमेरिका में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली के दौरान अपनी दोस्त को पकड़े हुए महिला। ब्रिटेन में महिलाओं का मार्च ईरान समर्थक महिलाओं ने शनिवार को ब्रिटेन में मार्च निकाला और बमबारी रोकने की मांग की। ये महिलाएं ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुई थीं। ईरान समर्थकों ने पेरिस में भी आइफिल टावर के सामने प्रदर्शन किया और जंग रोकने की मांग की। US-इजराइल vs ईरान की 2 तस्वीरें… ईरान के हमले ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया, जिसके बाद कई एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट डायवर्ट हुई। ईरान ने शनिवार को अमेरिका के हाई-वैल्यू मिसाइल डिफेंस रडार को नष्ट किया। यह जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस पर तैनात था। ————– यह खबर भी पढें… UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर… Topics: इजराइल-ईरान जंग दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tehran Black Rain, Lebanon Protests

Tehran Black Rain, Lebanon Protests

12 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज दसवां दिन है। जंग की वजह से ईरान के कई शहरों में भयंकर तबाही हुई है और 1700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं, दुनियाभर में इस जंग के खिलाफ और समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ब्रिटेन में ईरान समर्थकों और अमेरिका समर्थकों ने शनिवार को एक ही दिन मार्च निकाला। वहीं, दूसरी तरफ लेबनान में भी इजराइल, ईरान समर्थक ग्रुप हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले कर रहा है। युद्ध की तबाही और डर के बीच आम नागरिकों की जिंदगी कैसे प्रभावित हो रही है, इन 23 तस्वीरों में देखिए। ईरान के तेहरान में काली बारिश तेहरान में काली बारिश हुई। यहां पानी काला दिखाई दे रहा था और उसमें तेल मिला हुआ था। तेहरान में आग की नदी ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार ठिकानों पर इजराइली हमलों के बाद फैला तेल शहर की नालियों में पहुंच गया है। इससे सड़कों के किनारे आग की नदी जैसे हालात बन गए। लेबनान में सड़कों पर रह रहे लोग लेबनान के बेरूत के होटल में बिलाल और उसका परिवार इजराइली हमले के बाद शरण लिए हुए है। हमले में बिलाल अपने बच्चों के साथ ठहरे हुए थे और उनके बच्चे घायल हो गए थे। तस्वीर में होटल के बाहर जमीन पर पड़े रजाई पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इजराइल के हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के घर तबाह हो गए हैं, इमारतें टूटी हुई नजर आ रही हैं, हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है। लेबनान में इजराइल के हमले के बाद लोग सड़को पर रहने को मजबूर हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत में वॉलंटियर्स ने कम्युनिटी किचन में बेघर लोगों और रिफ्यूजी को खाना बांटा। ईरान में मातम जैनब साहेबी नाम की दो साल की बच्ची को कंधा देती ईरानी महिलाएं। जैनब की मौत अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान तेहरान में हुए हमले में हुई थी। जैनब साहेबी को कंधा देते वक्त कई महिलाएं फूट फूटकर रो रहीं थीं। जैनब साहेबी की कब्र को फूलों से सजाया गया और उस पर ईरान का झंडा रखा गया। तेहरान में गांधी अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कर्स ने ईरान का झंडा लगाकर प्रदर्शन किया। इस अस्पताल पर भी एयर स्ट्राइक हुई थी। ईरान की राजधानी तेहरान में लोग रक्त दान कर रहे हैं। इजराइल-लेबनान बॉर्डर पर तनाव इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी इजराइल में लेबनान बॉर्डर के पास तैनात इजराइली टैंक। मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को डोवर एयरफोर्स बेस पर 6 शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अमेरिका में प्रदर्शन अमेरिका और इजराइल के संघर्ष के बीच, शनिवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली निकाली गई। अमेरिका में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली के दौरान अपनी दोस्त को पकड़े हुए महिला। ब्रिटेन में महिलाओं का मार्च ईरान समर्थक महिलाओं ने शनिवार को ब्रिटेन में मार्च निकाला और बमबारी रोकने की मांग की। ये महिलाएं ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुई थीं। ईरान समर्थकों ने पेरिस में भी आइफिल टावर के सामने प्रदर्शन किया और जंग रोकने की मांग की। ब्रिटेन में इंटरनेशनल विमेंस डे मार्च के दौरान कुछ ईरानी महिलाओं ने अमेरिका के समर्थन में रैली निकाली। ये महिलाएं डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर पकड़े हुए थीं। US-इजराइल vs ईरान की 4 तस्वीरें… ईरान के हमले ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया, जिसके बाद कई एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट डायवर्ट हुई। ईरान ने शनिवार को अमेरिका के हाई-वैल्यू मिसाइल डिफेंस रडार को नष्ट किया। यह जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस पर तैनात था। ईरानी हमले के बाद AN/TPY-2 रडार की तस्वीर। यह रडार जॉर्डन में US आर्मी द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले THAAD सिस्टम का था। अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले 50 इजराइली एयर फोर्स के फाइटर जेट्स ने शुक्रवार को तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे अली खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को ध्वस्त कर दिया। (सोर्स-IDF) ————– यह खबर भी पढें… UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Iran FM Claims US Senator, Israeli PM Conspired to Incite Trump to War

Iran FM Claims US Senator, Israeli PM Conspired to Incite Trump to War

तेल अवीव/तेहरान7 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया से अपील की है कि वह ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दे। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें ईरान वापस भेजा गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है और यह एक बड़ी मानवीय गलती होगी। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला एशियन कप के दौरान सामने आया। दरअसल 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद महिला टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था, जिसे सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में देखा गया। इसके बाद ईरानी मीडिया में खिलाड़ियों को ‘देशद्रोही’ बताया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अगर इन खिलाड़ियों को ईरान भेजा गया तो उन्हें गंभीर सजा का सामना करना पड़े या उनकी जान भी जा सकती है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को शरण देने के लिए तैयार नहीं है, तो अमेरिका उन्हें आश्रय देने के लिए तैयार है। ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… कुवैत की राजधाकी कुवैत सिटी में शनिवार रात ईरानी ड्रोन अटैक के बाद एक बिल्डिंग में आग लग गई। ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार रात इजराइली हमले का फुटेज। ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर क्लस्टर बम से हमला किया। ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को तेल भंडार ठिकानों पर इजराइली हमलों के बाद फैला तेल शहर की नालियों में पहुंच गया है। इससे सड़कों के किनारे आग की नदी जैसे हालात बन गए। लेबनान की बॉर्डर पर तैनात इजराइली टैंक। इजराइल लेबनान में ईरान समर्थक हिजबुल्लाह के खिलाफ हमला कर रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 11:19 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक मिसाइल हमले पर तुर्किये ने ईरानी राजदूत को तलब किया तुर्किये ने ईरान के राजदूत मोहम्मद हसन हबीबोल्लाहजाद को तलब किया है, क्योंकि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तुर्किये के एयर स्पेस में प्रवेश कर गई थी, जिसे नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था। मिसाइल के कुछ मलबे के टुकड़े तुर्किये के पूर्वी शहर गाजियांतेप के एक खाली मैदान में गिरे, हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। 10:23 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक लेबनान में 83 बच्चों की मौत, 254 घायल: UNICEF संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNICEF के अनुसार, लेबनान में अब तक कम से कम 83 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 254 बच्चे घायल हुए हैं। यूनीसेफ ने कहा कि क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्ष का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है, जिनकी जान, सुरक्षा और बुनियादी जरूरतें गंभीर खतरे में हैं। संस्था ने सभी पक्षों से अपील की है कि बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन किया जाए। यूनीसेफ ने यह भी चेतावनी दी कि यदि हिंसा जारी रही तो बच्चों की मौत और घायल होने की संख्या और बढ़ सकती है, साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे मानसिक आघात और विस्थापन का सामना कर रहे हैं। 10:14 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- अगर हमने कार्रवाई नहीं की होती तो वे हम पर हमला करते 10:14 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- अमेरिका सबसे महान और असाधारण राष्ट्र है 10:10 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक इजरायल के साथ मिलकर दुश्मन को कुचल रहे हैं: ट्रम्प 10:01 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- हमारा पहला साल किसी भी राष्ट्रपति से बेहतर रहा 09:18 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक तेल कीमतों को कंट्रोल करने सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे ट्रंप: व्हाइट हाउस व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी संभावित विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने एक बयान में कहा कि शेयर बाजार खुलने के बाद तेल कीमतों में आई तेजी को “अल्पकालिक” माना जा रहा है। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पूरी ऊर्जा टीम ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू होने से पहले ही ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए एक मजबूत योजना तैयार कर ली थी और वे सभी विश्वसनीय विकल्पों की समीक्षा जारी रखेंगे।” व्हाइट हाउस के अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच ऊर्जा बाजारों को स्थिर बनाए रखना और तेल कीमतों में अनियंत्रित वृद्धि को रोकना है। 08:20 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक सीरिया ने हिज़्बुल्लाह को निशस्त्र करने पर लेबनान का सपोर्ट किया सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने कहा है कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण उनके देश को सीधे और गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीरिया लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के उस रुख का समर्थन करता है, जिसमें हिज़्बुल्लाह को निशस्त्र करने की बात कही गई है। अल-शरा ने यह भी कहा कि सीरिया का रुख अरब देशों की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामकता की निंदा करने में हमेशा दृढ़ रहा है। 08:10 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप पर हमला इराकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि बगदाद एयरपोर्ट के पास स्थित अमेरिकी दूतावास के लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप को निशाना बनाकर हमला किया गया। अल जज़ीरा अरबी के अनुसार, हमले के बाद कैंप में मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। फिलहाल हमले से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी का इंतजार है। 07:12 PM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईरानी विदेश मंत्री ने कहा ईरानी हमले रक्षात्मक कार्रवाई है ईरान के विदेश मंत्री अराघची के ने कहा है कि तेहरान की कार्रवाई पड़ोसी देशों को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि उन अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ है जहां से ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। ईरान का उद्देश्य मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से अपने देश पर हो रहे हमलों को रोकना है। ईरान ने यह भी दोहराया कि वह क्षेत्रीय देशों की संप्रभुता और संबंधों का सम्मान करता है,

Jaipur Air Pollution Affects Brain Nerves, Reduces Life Span

Jaipur Air Pollution Affects Brain Nerves, Reduces Life Span

राजस्थान में बढ़ता प्रदूषण 8 करोड़ से ज्यादा प्रदेशवासियों की औसत उम्र घटा रहा है। राजधानी जयपुर में तो साल में 20 दिन ही शुद्ध हवा नसीब हो रही है। जहरीली हवा में मौजूद बारीक कण सिर्फ फेफड़े ही नहीं दिमाग की नसों तक पहुंच रहे हैं। किडनी तक डैमेज होने . नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) की ताजा रिपोर्ट में यह चौंकानी वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट बताती है कि जयपुर का हर नागरिक अपनी औसत उम्र के 3 साल 10 महीने और 24 दिन सिर्फ जहरीली हवा के कारण कम कर रहा है। मंडे स्पेशल स्टोरी में पढ़िए यह खास रिपोर्ट…. खराब क्वालिटी की हवा से राजस्थानियों की औसत उम्र 3 साल कम सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने 25 फरवरी 2026 को ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट-2026’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की थी। प्रदेश के लिए वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रदूषण स्तर (AQI- एयर क्वालिटी इंडेक्स) के आंकड़े जुटाए गए। फिर प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों की मात्रा के आधार पर आंकलन किया गया कि ये उम्र पर कितना असर डालते हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि जहरीली हवा में इतने खतरनाक कण मौजूद हैं, जो सांस से हमारे शरीर में जा रहे हैं। इससे प्रदेश के हर व्यक्ति की उम्र औसतन 3 साल 3 महीने और 18 दिन घट रही है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की रिपोर्ट में राजस्थान का भिवाड़ी प्रदूषण के मामले में देश का 7वां सबसे प्रदूषित शहर रहा था। जयपुर में रहने वालों की उम्र पर सबसे ज्यादा असर प्रदेश की अनुमानित आबादी 8 करोड़ है। सबसे ज्यादा आबादी राजधानी जयपुर में रहती है। जयपुर में रहने वाले लोग औसत से भी 7 महीने ज्यादा उम्र खो रहे हैं। अगर आप जयपुर में रह रहे हैं, तो लगभग 1,424 दिन प्रदूषण की भेंट चढ़ रहे हैं। साढ़े चार साल में 450 दिन रही जहरीली हवा इस संकट की गहराई को समझने के लिए पिछले साढ़े चार साल के डेटा पर नजर डालना जरूरी है। 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2025 के बीच कुल 1,550 दिनों में से करीब 450 दिन वायु गुणवत्ता (AQI) ‘खराब’ (Poor) से ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में दर्ज की गई। इसका मतलब यह है कि जयपुर का हर तीसरा दिन प्रदूषण के उस खतरनाक स्तर पर होता है, जिसके संपर्क में लंबे समय तक रहने पर सांस और हार्ट संबंधी रोग हो सकते हैं। इसके विपरीत, पूरे साढ़े चार साल (1550 दिन) में केवल 81 दिन ही ऐसे थे, जब लोगों को ‘अच्छी’ (Good) हवा नसीब हो सकी। यानी जयपुर वालों को साल में औसत रूप से 20 दिन भी पूरी तरह शुद्ध हवा नसीब नहीं हो रही है। सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग और आंखों पर भी हमला यह रिपोर्ट बताती है कि जहरीली हवा आपके शरीर के हर हिस्से को छलनी कर रही है। हवा में मौजूद बारीक कण खून के जरिए दिमाग तक पहुंच रहे हैं। इससे ‘ब्रेन फॉग’, चिड़चिड़ापन और नींद की कमी हो रही है। लंबे समय में यह अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा रही है। प्रदूषित हवा के कारण बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) और जन्म के समय कम वजन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। यह हवा किडनी की कार्य क्षमता को बिगाड़ रही है और डायबिटीज का खतरा बढ़ा रही है। राजस्थान में प्रदूषण से ऐसे घट रही जिंदगी फैक्ट्रियों से निकलते धुएं, उड़ती धूल और प्रदूषित हवा में सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। इनके अलग-अलग साइज होते हैं। जैसे- PM 2.5, ये सिर के बाल से 30 गुना छोटे होते हैं। WHO के तय मानकों के अनुसार, हवा में PM 2.5 पार्टिकल की संख्या 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर या इससे कम ही होनी चाहिए। अगर PM 2.5 की संख्या इससे ज्यादा है तो सांस के जरिए ये सूक्ष्ण कण फेफड़ों में प्रवेश करते हैं। इससे गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह सड़क की धूल, वाहनों से निकलने वाले धुएं, खेतों में जलाए गए कचरे में PM 10 साइज के सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। हवा में इनकी स्टैंडर्ड मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर या इससे कम होनी चाहिए। अगर इससे ज्यादा है तो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने 25 फरवरी 2026 को ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट-2026’ नाम से जारी रिपोर्ट में डरावने आंकड़े बताए थे। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (Energy Policy Institute) ने 2025 में PM 2.5 स्तर को आधार बनाकर डेप्थ स्टडी की थी। इसके आधार पर राजस्थान और राजधानी जयपुर का Air Quality Life Index (AQLI) जारी किया था। लाइफ इंडेक्स के जरिए बताया गया कि हवा में पाए गए सूक्ष्म कण उम्र को कितना कम कर सकते हैं। प्रदेश में औसत उम्र लगभग 68.5 वर्ष है। बजट का 67% पैसा सड़कों पर पानी छिड़कने में उड़ाया हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत बजट जारी होता है। हैरानी की बात यह है कि राजस्थान के शहरों ने प्रदूषण कम करने के नाम पर मिले कुल बजट का 60 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा केवल सड़कों की धूल उड़ने से रोकने, पानी छिड़काव करने में खर्च कर दिया। विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि प्रदूषण सबसे ज्यादा ‘इंडस्ट्रियल एमिशन’ (औद्योगिक धुआं) से होता है। लेकिन उसे नियंत्रित करने के लिए पूरे बजट का मात्र 0.8% हिस्सा ही खर्च किया गया। खेतों में जलने वाली पराली भी वायु प्रदूषण बढ़ाती है। एक्सपट्‌र्स के अनुसार, धुएं में PM10 पार्टिकल होते हैं। जयपुर का बजट पूरा खर्च फिर भी राहत नहीं जयपुर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ₹344.7 करोड़ खर्च किए गए। इसके बावजूद PM10 (धूल के कणों) का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। जहां 2017-18 में बेस वैल्यू लगभग 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, वहीं 2021-22 में इसमें गिरावट देखी गई। लेकिन हाल के वर्षों में यह फिर से बढ़कर 140 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास पहुंच गया है। यह स्तर सरकार द्वारा निर्धारित 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के सुरक्षित मानक से दो गुने से भी अधिक है। इसी तरह उदयपुर में