India T20 World Cup Winner Price Money

अहमदाबाद22 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पहले यह तस्वीर देखिए… हिस्ट्री रिपीट कैसे? 2024 का कारनामा 2026 में दोहराया रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से हराया। आज टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा 2026 में भी दोहरा दिया। हिस्ट्री डिफीट कैसे? 3 इतिहास बदले फाइनल की पूरी कहानी… वर्ल्ड चैंपियन कप्तान से मैच की शुरुआत… इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ हुई। 2007 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी और 2024 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान में आए। मैदान पर ट्रॉफी लाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा। ओपनर्स ने मजबूत शुरुआत दिलाई मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ओपनर्स ने पावरप्ले के अंदर सैंटनर के फैसले को गलत साबित कर दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 92 रन बना डाले। जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी रही। भारतीय ओपनर्स ने रिकॉर्ड साझेदारी की भारतीय ओपनर्स ने 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इसे रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराकर तोड़ा। अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। सैमसन-ईशान में शतकीय साझेदारी, स्कोर 200 पार अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन जोड़े। इसकी मदद से टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 200 के पार पहुंच गया। ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन की आतिशी साझेदारी की। नीशम ने भारत का रन रेट रोका, दुबे ने 250 पार पहुंचाया एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 20 ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी। हालाकि, 16वां ओवर लेकर आए जिमी नीशम ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर रन रेट पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने पहली बॉल पर संजू सैमसन (89 रन), 5वीं बॉल पर ईशान किशन (54 रन) और आखिरी बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो) को पवेलियन भेजा। अगली 24 बॉल पर 28 रन ही बने। उसके बाद शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के के सहारे 24 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 255 रन पहुंचा दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रनचेज में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 3 बैटर्स आउट 256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 52 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। फिन एलन (9 रन), रचिन रवींद्र (एक रन) और ग्लेन फिलिप्स (5 रन) जल्दी आउट हो गए। टिम साइफर्ट की फिफ्टी, लेकिन जीत से दूर रहे शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद ओपनर टिम साइफर्ट ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 26 बॉल पर 52 रन की पारी भी खेली। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर्स टी-20 वर्ल्ड कप में किस टीम को क्या मिला ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। पढ़ें पूरी खबर… संजू ने कहा- सचिन की सलाह काम आई संजू सैमसन ने 5 मैचों में 321 रन बनाए। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से हुई बातचीत को दिया। वहीं, कप्तान सूर्या ने जसप्रीत बुमराह को नेशनल धरोहर बताया। पढ़ें पूरी खबर… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले 5 हीरो:सैमसन ने लगातार 3 फिफ्टी लगाईं, बुमराह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने रविवार रात न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वैसे तो इस ट्रॉफी के लिए सभी प्लेयर्स ने योगदान दिया, लेकिन कुछ प्लेयर्स ऐसे रहे, जिन्होंने कठिन परिस्थियों में प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 5 हीरोज 1. बड़े मैचों में सैमसन ने फिफ्टी लगाई भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने टीम के लिए लगातार 3 मैचों में फिफ्टी लगाई। लीग स्टेज में प्लेइंग-11 के लिए स्ट्रगल कर रहे संजू को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में मौका मिला। यहां टीम को जीत चाहिए थी। सैमसन ने बैटिंग के लिए चैलेंजिंग पिच पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली। वे इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 2. बुमराह इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। इतना ही नहीं, वे इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर भी बने। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट झटके। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की सटीक गेंदबाजी ने भारत को जीत दिला दी। गुरुवार को 254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए थे। मैच इंग्लैंड के पाले में जाता दिख रहा था, तभी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। उन्होंने मिडिल ओवर्स में 2 ओवर फेंके और मात्र 14 रन देकर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। यहां से भारत ने 7 रन से मैच जीत लिया। 3. ईशान किशन के नाम 3 फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी समय में टीम में चुने गए ओपनर ईशान किशन ने टूर्नामेंट में 3 फिफ्टी लगा दीं। उन्होंने फाइनल में 21 बॉल में 247.61 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। किशन ने संजू सैमसन के साथ 48 बॉल पर 105 रन की साझेदारी की। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ओपनिंग करने उतरे, लेकिन उनके सामने अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान ने 77 रन बनाए। ईशान ने नामीबिया के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। इनमें 3 अर्धशतक शामिल रहे। वे भारत के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। 4. हार्दिक के नाम 217 रन के साथ 9 विकेट हार्दिक पंड्या ने बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया। उन्होंने 9 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 217 रन बनाए। 160.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इतना ही नहीं, पंड्या ने 9 विकेट भी निकाले। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 गेंदों पर 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। बॉलिंग करते हुए पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट निकाल दिया। उन्होंने 19वें ओवर में 9 ही रन दिए और जीत दिला दी। 5. शिवम दुबे ने फाइनल में 225 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए भारत ने फाइनल में 15 ओवर में 203 रन बना दिए थे। तब जिमी नीशम ने 16वें ओवर में संजू सैमसन (89 रन), ईशान किशन (52 रन) और सूर्यकुमार यादव (जीरो) को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद अगली 24 गेंद में 28 रन बने। ऐसे में टीम इंडिया का 250 भी पहुंचना मुश्किल लग रहा था। शिवम दुबे ने पारी के 20वें ओवर में जिमी नीशम के खिलाफ दो छक्के और 3 चौके लगाए। उनकी 8 बॉल पर 26 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल में 255 रन का स्कोर बनाया। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 25 बॉल पर 43 रन की पारी खेली थी। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…
India T20 World Cup 2026 Win

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। 26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ… 1. भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई भारतीय टीम ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन किया। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बना था। 2. सूर्या ने जीतने के बाद माथे पर पिच की मिट्टी लगाई टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद की पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया। इसके बाद उन्होंने उसी हाथ को चूम लिया। 3. ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने डांस किया जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न बनाया। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। 4. हार्दिक को उनकी गर्लफ्रेंड ने किस किया फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए। हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा ने उन्हें गाल पर किस किया। 5. सुनील गावस्कर ने सूर्या के साथ डांस किया भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कप्तान सूर्या के साथ जश्न मनाया। वे खुशी से डांस करते नजर आए। 6. सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया। सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए और अपनी फोटो खिंचवाई। 7. फाइनल में धोनी-रोहित ट्रॉफी लेकर आए इंडिया-न्यूजीलैंड मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए। उनके साथ ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे। 8. ईशान किशन ने रचिन का शानदार कैच पकड़ा ईशान किशन ने फाइनल में रचिन रवींद्र का आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। गेंद उनके हाथ से छिटकी, लेकिन आखिरकार उन्होंने उसे लपक ही लिया। 9. मिचेल और अर्शदीप के बीच नोक-झोंक, फिर हाथ मिलाया न्यूजीलैंड की पारी के समय अर्शदीप ने थ्रो करते हुए स्टंप पर निशाना लगाया, लेकिन गेंद बैटर डेरिल मिचेल को लगी। इससे दोनों के बीच नोक-झोंक हुई। थोड़ी देर बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया, मैच के बाद अर्शदीप ने माफी भी मांगी। 10. सिंगर रिकी मार्टिन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर रिकी मार्टिन ने परफॉर्मेंस दी। रिकी ने 28 साल बाद इंडिया में परफॉर्म किया। उनके ‘आले-आले’ गाने पर पूरा स्टेडियम झूम उठा। यहां से टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच की टॉप तस्वीरें… 11. ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने परफॉर्म किया टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच भारत-अमेरिका के बीच खेला गया। वानखेडे़ स्टेडियम में मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें नोरा फतेही और रैपर बादशाह ने परफॉर्म किया। 12. ईशान के सिक्स से भारत ने पहला रन बनाया भारत ने अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। ईशान किशन ने मैच की चौथी गेंद पर ही सिक्स लगाया। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला रन था। 13. टी-20 वर्ल्ड कप में पहला डबल सुपर ओवर खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 187 रन बनाए थे। पहला सुपर ओवर टाई रहा, दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका 4 रन से जीता। 14. दो भाइयों ने मिलकर इटली को पहली जीत दिलाई पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। इस मैच में मोस्का ब्रदर्स (जस्टिन मोस्का-एंथनी मोस्का) ने 124 रन की नाबाद ओपनिंग पार्टरशिप की। दोनों ने फिफ्टी लगाई। 15. जिम्बाब्वे ने दो वर्ल्ड चैंपियंस को हराया जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में दो बड़े उलटफेर किए। उसने पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, फिर श्रीलंका को उसी के घर में 6 विकेट से शिकस्त दी। जिम्बाब्वे बिना मैच हारे सुपर-8 में पहुंचा। 16. भारत-PAK मैच में फिर नो हैंडशेक भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। न ही खिलाड़ियों ने मैच के बाद हैंडशेक किया। इससे पहले एशिया कप में भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया था। 17. उस्मान तारिक की पहली गेंद पर सूर्या ने चौका लगाया भारत-पाक मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक की खूब हाइप बनी। उस्मान की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। 18. शतक लगाने के बाद पथुम निसंका का सेलिब्रेशन श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। श्रीलंका ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। निसंका ने अनोखे अंदाज में इस शतक को सेलिब्रेट किया। 19. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच लीग स्टेज का मैच बारिश में धुल गया। इस नतीजे से ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गया और जिम्बाब्वे ग्रुप-B से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गया। 20. रजा को चोट लगी, पॉवेल ने गले लगाया वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के शॉट पर जिम्बाब्वे के गेंदबाज सिकंदर रजा का बायां हाथ चोटिल हो गया। कुछ देर तक खेल रुका रहा। इस बीच पॉवेल रजा के पास गए। उन्होंने रजा की पीठ थपथपाई और उन्हें गले लगा लिया। 21. अबरार वर्ल्डकप से बाहर होने पर रोए श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। वर्ल्ड कप से बाहर होने पर स्पिनर अबरार अहमद रोते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी आखें बंद कर उसे दोनों हाथों से ढंक लिया। 22. विनिंग शॉट के बाद संजू का सेलिब्रेशन संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने आसमान की ओर देखा और हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। 23.
Khabar Hatke- Kerala ₹1 Shoes Offer, Surat Family ₹2 Lakh Canal, Sweden Crows Cleaning

केरल में ₹1 में जूते मिलने के ऑफर पर 20 हजार लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूरत में एक परिवार पूजा की थैली के साथ 2 लाख रुपए नहर में बहा आया। उधर स्वीडन में शहर की सफाई के लिए कौओं को ट्रेन किया जा रहा है। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
SBI Loan Service for Women Entrepreneurs

Hindi News Career SBI Loan Service For Women Entrepreneurs | March Current Affairs 54 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. UGC के पूर्व चेयरमेन एम जगदीश कुमार IIM कोलकत्ता बोर्ड के अध्यक्ष बने 7 मार्च को UGC के पूर्व चेयरमेन एम. जगदीश कुमार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम. जगदीश कुमार के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी। वे अगले 4 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। मामिडाला जगदीश कुमार की नियुक्ति पूर्व बोर्ड अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुलकर्णी के इस्तीफे के बाद की गई है। मामिडाला 2022 से 2025 तक यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC के चेयरमेन रहे। मामिडाला इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। 26 जनवरी 2026 को मामिडाला जगदीश कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) IIM के पूरे एडमिनिस्ट्रेशन को कंट्रोल करता है। IIM में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) अपेक्स बॉडीज, स्ट्रेटजी, पॉलिसी बनाने और फाइनेंशियल अप्रूवल के लिए काम करती है। मामिडाला 2016 से 2022 तक JNU के वाइस चांसलर भी रहे। 2. बर्जिस देसाई राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर बने 7 मार्च को सीनियर वकील बर्जिस देसाई को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग यानी NCM का सदस्य नियुक्त किया गया। NCM केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और ये अल्पसंख्यक बौद्ध, ईसाई, जैन, मुस्लिम, सिख और पारसी के हितों का लिए काम करता है। देसाई ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से लॉ की डिग्री की और बॉम्बे यूनिवर्सिटी में टॉपर रहे। देसाई ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, UK में लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और रोटरी इंटरनेशनल स्कॉलरशिप मिली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज 1992 एक्ट के तरह स्थापित किया गया है। ये माइनॉरिटीज अफेयर्स के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में एक चेयरपर्सन, एक वाइस चेयर पर्सन और 5 मेंबर होते हैं। पारसी कम्युनिटी से आने वाले देसाई एलफिंस्टन कॉलेज, मुंबई से फर्स्ट क्लास में ग्रेजुएट हैं। 3. सेना और ITBP ने ‘सिनर्जी समिट’ आयोजित की 7 मार्च को इंडियन आर्मी की उत्तरी कमान ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक ‘सिनर्जी समिट’ यानी तालमेल सम्मेलन आयोजित की। ‘सिनर्जी समिट’ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आयोजित की गई। सिनर्जी समिट को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लीड किया। सिनर्जी समिट भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। आर्मी, ITBP और BSF मिलकर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) खासकर पाकिस्तान और चीन से जुड़ी लाइन उत्तरी सीमाओं जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में काम करते हैं।ITBP- चीन के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तैनात रहते हैं।BSF- भारत-पाकिस्तान सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करते हैं।आर्मी- लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) और ज्यादा ऊंचाई वाले संघर्ष क्षेत्रों में सुरक्षा देते हैं। सिनर्जी समिट में सेना और BSF ने सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए रणनीतियों और क्षमताओं पर अपने अनुभव शेयर किए। निधन (DEATH) 4. पूर्व पत्रकार नारायण बारेठ का निधन 6 मार्च को BBC समेत कई मीडिया ग्रुप्स में पत्रकारिता कर चुके सीनियर पत्रकार नारायण बारेठ का निधन हो गया। वे 68 साल के थे। बारेठ ने 1986 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कोटा में नवभारत टाइम्स से की थी। अपने करियर के दौरान, बारेठ BBC हिंदी, द एशियन एज, डेक्कन क्रॉनिकल, दैनिक भास्कर और द पायनियर जैसे न्यूज ग्रुप से जुड़े रहे। पत्रकारिता के अलावा बारेठ राजस्थान विश्वविद्यालय और हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के प्रोफेसर के तौर पर भी जुड़े रहे। बारेठ ने दिसंबर 2020 से अक्टूबर 2022 तक राजस्थान राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर भी काम किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. नेपाल आम चुनाव में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली हारे नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हराया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेन शाह और ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। ओली को भारत विरोधी नेता माना जाता है, उन्होंने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था। बालेन शाह पहली बार 2022 में काठमांडू के मेयर बने थे। राजनीति से पहले, बालेन एक लोकप्रिय हिप-हॉप रैपर थे, जो भ्रष्टाचार और शासन के मुद्दों की आलोचना करने वाले गीतों के लिए जाने जाते थे। बालेन, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का हिस्सा है। RSP ने अब तक 110 सीटें जीत ली हैं, जबकि 15 सीटों पर आगे चल रही है। 2023 में RSP पार्टी पत्रकार रबि लामिछाने ने बनाई थी। सितंबर 2025 में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को नेपाल में चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन का समय लगता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. SBI ने महिला उद्यमियों के लिए सिंडिकेटेड लोन लॉन्च किया 7 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने महिलाओं के लिए $500 मिलियन (लगभग 4600 करोड़) की सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन सुविधा शुरू करने का ऐलान किया। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इंटरनेशनल वुमेंस डे के मौके पर ये ऐलान किया है। सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन कई बैंकों का एक ग्रुप होता है, जो किसी सोशल रिफॉर्म या प्रोजेक्ट के लिए लोन देता है। सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन 10 लाख डॉलर या उससे ज्यादा के अमाउन्ट के लिए लाया जाता है। ये ग्रीनशू ऑप्शन के साथ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन है। ग्रीनशू यानी इस लोन की लिमिट को निवेशकों की मांग पर बढ़ाया जा सकता है। ये देश का पहला सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। इस लोन का उद्देश्य महिला आंत्रप्रेन्योर्स को फाइनेंशियली सपोर्ट करना है। ऐसी महिलाएं जो अपना नया बिजनेस
India Wins T20 World Cup

अहमदाबाद1 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी, जबकि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पढ़िए IND vs NZ फाइनल के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत ने 3 साल में 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती भारत ने सिर्फ तीन साल के भीतर तीन ICC ट्रॉफियां अपने नाम कर लीं। टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर 17 साल बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखी और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी हासिल कर ली। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो बार हारने वाली टीमों में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। पाकिस्तान 2007 और 2022 में, श्रीलंका 2009 और 2012 में, जबकि न्यूजीलैंड 2021 और 2026 में फाइनल हार चुका है। 2. भारत 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहला देश भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। टीम इंडिया 2024 के बाद 2026 में भी चैंपियन बनी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में खिताब जीता था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं। 3. भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 106 छक्के लगाए। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 2026 में ही 76 छक्के लगाए। 4. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाया इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। टीम इंडिया ने अब तक सात बार 200+ रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका 6 बार 200+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड 4-4 बार यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने के मामले में भी भारत टॉप पर है। टीम इंडिया अब तक सात बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। इस रिकॉर्ड में IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद 5 बार 250+ स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत ने 2026 में चार बार 250+ स्कोर बनाया, जो किसी भी टीम से एक साल में सबसे ज्यादा है। 5. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरा स्थान भी भारत के नाम है, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड का 172/4 और 2007 के फाइनल में भारत का 157/5 स्कोर शामिल है। 6. भारत ने पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की भारत ने 2026 के फाइनल में पावरप्ले के 6 ओवर में 92 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इस रिकॉर्ड में दूसरा स्थान भी 92 रन का है, जो वेस्टइंडीज ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके बाद नीदरलैंड्स का 91/1 और इंग्लैंड का 89/3 स्कोर आता है। 7. भारत की सबसे बड़ी टी-20 वर्ल्ड कप जीत भारत ने 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2026 में ही नामीबिया के खिलाफ 93 रन की थी, जबकि 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। 8. संजू की फाइनल में सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2016 के फाइनल में नॉटआउट 85 और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2021 के फाइनल में 85 रन बनाए थे। 9. भारत ने फाइनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए भारत ने फाइनल में 18 छक्के लगाए, जो फाइनल में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल है। इसी मैच में भारत ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले रिकॉर्ड्स में शामिल है। 10. भारत वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीम भारत ने 2026 के फाइनल में सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट (सेमीफाइनल+फाइनल) मुकाबलों में सबसे तेज टीम शतक है। इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे। 11. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 40 विकेट हैं। इस रिकॉर्ड में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया
EAT Lancet Diet Health Benefits; Chronic Kidney Disease

Hindi News Lifestyle EAT Lancet Diet Health Benefits; Chronic Kidney Disease | Plant Based Diet Advice 12 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है ‘EAT-Lancet डाइट’, जो न सिर्फ सेहत बल्कि पर्यावरण को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है। ये डाइट कई गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद करती है। कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, ये डाइट क्रॉनिक किडनी डिजीज के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकती है। भारत में हार्ट डिजीज के बाद क्रॉनिक किडनी डिजीज दूसरी सबसे बड़ी बीमारी बन चुकी है। हेल्थ जर्नल ‘द लैंसेट’ में पब्लिश एक ग्लोबल स्टडी के मुताबिक, साल 2023 में भारत में करीब 13.8 करोड़ लोग क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थे। इसलिए आज जरूरत की खबर में इसी के बारे में बात जानेंगे साथ ही जानेंगे कि- EAT लैंसेट डाइट के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? ये डाइट लेते हुए किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटिशियन, ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर सवाल- EAT लैंसेट (EAT Lancet) डाइट क्या है? जवाब- EAT फोरम और द लैंसेट कमीशन ने मिलकर EAT–लैंसेट डाइट तैयार की है। यह एक तरह की फ्लेक्सिटेरियन डाइट है। यानी इसमें ज्यादातर खाना प्लांट-बेस्ड होता हैं, जैसे- दालें, अनाज, फल, सब्जियां और मेवे। एनिमल प्रोडक्ट्स की मात्रा बहुत कम रखी जाती है। इसे ‘प्लैनेटरी हेल्थ डाइट’ भी कहा जाता है। सवाल- EAT लैंटेस (EAT Lancet) डाइट की शुरुआत कब और कैसे हुई? जवाब- इसकी शुरुआत 17 जनवरी 2019 को ओस्लो, नॉर्वे में हुई। इसे 16 देशों के 37 साइंटिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने मिलकर तैयार किया था। इन विशेषज्ञों का मकसद सिर्फ एक डाइट चार्ट बनाना नहीं था, बल्कि ऐसा फूड मॉडल सुझाना था, जो हमारी सेहत के साथ साथ नेचर के भी अनुकूल रख सके। इससे पहले हेल्थ और पर्यावरण दोनों को बैलेंस करने वाली कोई ग्लोबल कंसेंसस डाइट मौजूद नहीं थी। ग्लोबल कंसेसस यानी- जो शरीर के लिए पोषणयुक्त हो। पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। सस्टेनेबल हो यानी भविष्य की पीढ़ियों के लिए टिकाऊ हो। सवाल- EAT लैंसेंट (EAT Lancet) डाइट पर हुई नई स्टडी क्या कहती है? जवाब- नई स्टडी के मुताबिक, प्लांट बेस्ड, बैलेंस और कम मीट वाली डाइट फॉलो करने से क्रॉनिक किडनी डिजीज का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। यह डाइट प्लांट बेस्ड फूड पर फोकस्ड होती है। इसमें सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, नट्स और हेल्दी ऑयल शामिल हैं। ये स्टडी ‘कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल’ में पब्लिश हुई है। सवाल- EAT लैंसेंट (EAT Lancet) डाइट के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- यह ऐसा बैलेंस्ड फूड मॉडल है, जो हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मोटापा और सभी लाइफस्टाइल से जुड़ी डिजीज का रिस्क कम करता है। नीचे दिए ग्राफिक में इसके हेल्थ बेनिफिट्स देखिए- सवाल- इस स्टडी के मुताबिक EAT लैंटेस डाइट किडनी हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन सवाल ये है कि ये डाइट किडनी के लिए अच्छी क्यों है? ये किडनी फंक्शन को कैसे सपोर्ट करती है? जवाब- EAT- लैंसेट डाइट किडनी फंक्शन को कई तरीकों से सपोर्ट करती है। इसमें मौजूद प्लांट बेस्ड प्रोटीन (दालें, नट्स, बीज) एनिमल प्रोटीन की तुलना में किडनी पर कम प्रेशर डालते हैं। हाई फाइबर फूड गट माइक्रोबायोम (आंतों में माइक्रोब्स का संतुलन) को बेहतर करता है। इससे ऐसे टॉक्सिन कम बनते हैं, जो ब्लड के जरिए किडनी तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी पोषक तत्व इंफ्लेमेशन कम करके किडनी टिश्यूज को डैमेज से बचाते हैं। सवाल- क्या यह डाइट किडनी स्टोन के जोखिम को भी कम करती है? जवाब- हां, इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें ज्यादा होती हैं। ये यूरिन में साइट्रेट की मात्रा बढ़ाती हैं। साइट्रेट एक ऐसा तत्व है, जिसमें कैल्शियम चिपक जाता है और पथरी बन जाती है। सवाल- EAT लैंसेट डाइट में कौन सा फूड कितनी मात्रा में खाना चाहिए? जवाब- EAT लैंसेट डाइट लगभग 2500 कैलोरी/दिन के औसत सेवन पर आधारित है। इसमें अलग-अलग फूड ग्रुप की सुझाई गई मात्रा (प्रतिदिन औसतन) ग्राफिक में देखें- सवाल- ये डाइट लेते हुए किन लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है? जवाब- यह डाइट आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन हर किसी के लिए समान रूप से उपयुक्त नहीं होती। कुछ लोगों को यह डाइट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- इस डाइट को फॉलो करने के अलावा किडनी को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में और क्या सुधार करें? जवाब- हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी किडनी की सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। इसलिए हेल्दी किडनी के लिए लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी सुधार करने चाहिए, ग्राफिक में देखिए- कुल मिलाकर, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ सही डाइट ही नहीं, बल्कि बैलेंस लाइफस्टाइल भी उतनी ही अहम भूमिका निभाती है। ………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर– सुबह उठकर खाली पेट पहले पानी पिएं:जानें इसके 11 हेल्थ बेनिफिट्स, पीने का सही तरीका, पीते हुए न करें ये 7 गलतियां हम हमेशा से ये सुनते आए हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये आदत बॉडी को रीस्टार्ट का मैसेज देती है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स इस आदत को ‘साइलेंट हीलर’ भी कहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pregnancy Gallbladder Stone Symptoms: Reason Precautions

Hindi News Lifestyle Pregnancy Gallbladder Stone Symptoms: Reason Precautions | Women Health Expert Advice 8 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक गॉल ब्लैडर शरीर का एक छोटा लेकिन बहुत जरूरी ऑर्गन है। ये पित्त को स्टोर करता है और पाचन में मदद करता है। लेकिन महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले हाॅर्मोनल बदलाव गॉल ब्लैडर के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। इसी कारण प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं में गॉल ब्लैडर स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है। ‘द जर्नल ऑफ ओबेस्ट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी ऑफ इंडिया’ में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल और मेटाबॉलिक बदलाव गॉलब्लैडर स्टोन का खतरा काफी बढ़ा देते हैं। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इसलिए आज फिजिकल हेल्थ में जानेंगे- प्रेग्नेंसी के दौरान गॉल ब्लैडर स्टोन क्यों होता है? गॉलस्टोन के लक्षण क्या हैं? इससे कैसे बचा जा सकता है? एक्सपर्ट- डॉ. पंखुड़ी गौतम, सीनियर कंसल्टेंट, आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- गॉलब्लैडर का हमारे शरीर में क्या काम है? जवाब- गॉलब्लैडर का मुख्य काम लिवर द्वारा बनाए गए बाइल जूस (पित्त) को जमा करना होता है। यह बाइल जूस खाना पचाने में शरीर की मदद करता है। इसलिए जब हम खाना खाते हैं तो गॉलब्लैडर बाइल जूस रिलीज करता है। यह खासतौर पर फैट को एनर्जी में बदलने में मदद करता है। कुल मिलाकर गॉलब्लैडर पाचन तंत्र का एक छोटा लेकिन अहम हिस्सा है। सवाल- गॉलब्लैडर स्टोन क्यों होता है? जवाब- कुछ कंडीशंस में गॉलब्लैडर में जमा हो रहा बाइल जूस बाहर नहीं निकल पाता, जिसके कारण स्टोन की समस्या हो सकती हैं। इसके कई कारण हैं- जब बाइल जूस लंबे समय तक गॉलब्लैडर में जमा रहता है, यह पूरी तरह खाली नहीं हो पाता है। जब बाइल जूस का फ्लो बहुत धीमा हो जाता है। जब शरीर जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बनाता है, यह गॉलब्लैडर में जमा हो जाता है। इन कंडीशंस में बाइल जूस और कोलेस्ट्रॉल आपस में मिलकर छोटे-छोटे ठोस कण बना लेते हैं, जो आगे चलकर पथरी का रूप ले सकते हैं। सवाल- महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में गॉलब्लैडर स्टोन क्यों विकसित होते हैं? जवाब- प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं में गॉलस्टोन की मुख्य वजह हॉर्मोनल बदलाव हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है। ये हॉर्मोन जरूरी होते हैं, लेकिन पित्त का संतुलन प्रभावित करते हैं। एस्ट्रोजेन पित्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा देता है। प्रोजेस्टेरोन गॉलब्लैडर की मसल्स को सॉफ्ट कर देता है। इसके कारण गॉलब्लैडर से पित्त निकलने में मुश्किल होती है। लंबे समय तक गॉलब्लैडर में पित्त जमा रहने से ये कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर क्रिस्टल बनाने लगता है। ये क्रिस्टल धीरे-धीरे सख्त होकर गॉलस्टोन में बदल जाते हैं। सवाल- महिलाओं में गॉलब्लैडर स्टोन विकसित होने के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- कुछ कंडीशंस महिलाओं में गॉलब्लैडर स्टोन का रिस्क बढ़ा सकती हैं। नीचे दिए ग्राफिक्स से समझिए- सवाल- प्रेग्नेंसी के दौरान गॉलब्लैडर प्रॉब्लम के क्या लक्षण होते हैं? जवाब- कई मामलों में गॉलस्टोन होने पर कोई लक्षण नहीं दिखता है। इन्हें ‘साइलेंट गॉलस्टोन’ कहा जाता है। इसके कारण गॉलब्लैडर के कामकाज में बहुत फर्क भी नहीं पड़ता है। लेकिन कुछ मामलों में गॉलब्लैडर में अचानक असहनीय दर्द भी हो सकता है। गॉलब्लैडर स्टोन के सभी कॉमन लक्षण ग्राफिक में देखिए- ये लक्षण अक्सर तीसरी तिमाही या प्रसव के बाद ज्यादा दिखते हैं। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। सवाल- प्रेग्नेंसी के दौरान गॉलब्लैडर स्टोन का इलाज कैसे किया जाता है? जवाब- अगर प्रेग्नेंसी के दौरान गॉलस्टोन डायग्नोज हुआ है, लेकिन कोई लक्षण नहीं दिख रहा है तो आमतौर पर इलाज की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, डॉक्टर इसे लगातार मॉनीटर करते हैं, ताकि भविष्य में कोई लक्षण उभरे तो समय पर इलाज किया जा सके। अगर लक्षण गंभीर हैं या किसी कॉम्पलिकेशन का रिस्क है तो तुरंत इलाज जरूरी होता है। अगर दर्द बहुत ज्यादा है तो ‘गॉलब्लैडर रिमूवल सर्जरी’ की जरूरत पड़ सकती है। सवाल- प्रेग्नेंसी में गॉलब्लैडर स्टोन होने पर किन बातों का ख्याल रखें? जवाब- प्रेग्नेंसी में गॉलब्लैडर स्टोन होने पर खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक ज्यादा सावधानी रखनी पड़ती है। कुछ छोटे बदलाव करके गॉलब्लैडर स्टोन से जुड़े लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता हैं। पॉइंटर्स से समझते हैं- ऑयली फूड न खाएं: भारी और ऑयली फूड न खाएं। ज्यादा फैट और तला-भुना खाना गॉलब्लैडर पर दबाव डालता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। फाइबर से भरपूर डाइट लें: अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज शामिल करें। फाइबर न केवल पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि स्टोन की समस्या में भी राहत देता है। एक साथ ज्यादा न खाएं: पेट भरकर एक बार में खाने की बजाय, दिन भर में छोटे-छोटे मील लें। इससे पाचन तंत्र पर बोझ नहीं पड़ता और दर्द का खतरा कम हो जाता है। हाइड्रेटेड रहें: शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। पर्याप्त पानी पीने से पित्त (बाइल) पतला रहता है, जिससे गॉलब्लैडर में सूजन और जलन की आशंका कम हो जाती है। स्ट्रेस मैनेज करें: प्रेग्नेंसी में तनाव हॉर्मोनल संतुलन बिगाड़ सकता है, जिसका असर गॉलब्लैडर पर भी पड़ता है। मन शांत रखने के लिए योग, मेडिटेशन करें। साथ ही ग्राफिक में दी गई बातों का भी खास ख्याल रखें- सवाल- प्रेग्नेंसी के दौरान गॉलब्लैडर स्टोन को कैसे रोका जा सकता है? जवाब- प्रेग्नेंसी के दौरान गॉलस्टोन से बचाव का सबसे अच्छा तरीका हेल्दी लाइफस्टाइल और समय-समय पर हेल्थ चेकअप है। इससे शुरुआती स्टेज में ही स्टोन का पता चल सकता है। अगर स्टोन पहले से है, तो सिर्फ डाइट बदलने से स्टोन खत्म नहीं होते, लेकिन लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। …………………………. ये खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- हेल्थ के लिए क्रिटिकल बायोटिन:शरीर में करता ये 10 जरूरी काम, डेफिशिएंसी के 11 संकेत, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें हेयरफॉल, स्किन पर रैशेज और थकान को अक्सर लोग कॉमन समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये लक्षण कुछ मामलों में बायोटिन की कमी का संकेत भी हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और
Fuel Prices Rise 5-15% Amid Iran War; No Shortage Expected

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर AC से जुड़ी रही। गर्मी से पहले AC खरीदना महंगा हो गया है। AC डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15% तक बढ़ा दी है। वहीं अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के दौरान भारत को कच्चे तेल की कमी नहीं होगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. गर्मी से पहले AC खरीदना हुआ महंगा: कंपनियों ने 5-15% तक बढ़ाई कीमतें; कॉपर-एल्युमीनियम के दाम बढ़ने का असर गर्मी से पहले AC खरीदना महंगा हो गया है। AC डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15% तक बढ़ा दी है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दाम बढ़ाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होगी: भारत के पास 4,000 करोड़ लीटर तेल, सरकार बोली ये 8 हफ्तों के लिए काफी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के दौरान भारत को कच्चे तेल की कमी नहीं होगी। भारत के पास अभी कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का 25 करोड़ बैरल (लगभग 4,000 करोड़ लीटर) से ज्यादा का स्टॉक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. विदेशी निवेशकों ने 4-दिन में भारतीय-बाजार से ₹21,000 करोड़ निकाले: ईरान-इजराइल जंग से सेंटीमेंट बिगड़ा; कच्चा तेल 92 डॉलर के पार; रुपया ऑल-टाइम-लो पर भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की ओर से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट बिगड़ने के कारण पिछले कारोबारी हफ्ते यानी 4 ट्रेडिंग सेशन में विदेशी निवेशकों ने बाजार से करीब 21,000 करोड़ रुपए निकाले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टॉप-10 कंपनियों में 8 की वैल्यू ₹2.81 लाख करोड़ घटी: SBI टॉप लूजर रहा, इसकी वैल्यू ₹53,953 करोड़ घटी; ICICI और HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.81 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान SBI की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। SBI का मार्केट कैप 53,953 करोड़ रुपए घटकर ₹10.55 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अनिल अंबानी पर ₹1,085 करोड़ की धोखाधड़ी का नया केस: पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर FIR दर्ज, 2013 से 2017 के बीच हुआ फ्रॉड केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया है। ANI के अनुसार ये कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शिकायत पर की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bangladeshi Fugitives Arrested West Bengal Border

कोलकाता2 दिन पहले कॉपी लिंक उस्मान हादी को ढाका में 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी। 18 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने भारत और शेख हसीना विरोधी बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद (37) और आलमगीर हुसैन (34) के रूप में हुई है। दोनों मेघालय सीमा से अवैध रूप से भारत में घुस आए थे और पश्चिम बंगाल के बोंगांव में छिपे थे। आरोपी सही मौके का इंतजार कर रहे थे, ताकि दोबारा बांग्लादेश लौट सकें। लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ ने 7 और 8 मार्च की दरमियानी रात को छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद बांग्लादेश के पटुआखाली का निवासी है, जबकि आलमगीर हुसैन ढाका का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों के भारत में दाखिल होने में किसी स्थानीय नेटवर्क की भूमिका तो नहीं थी। शरीफ उस्मान हादी राजनीतिक कार्यकर्ता, लेखक और नेता थे। हादी को ढाका में गोली मारी गई थी उस्मान हादी को राजधानी ढाका में 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह रिक्शे पर जा रहे थे तभी बाइक सवार हमलावर ने उन्हें गोली मारी थी। हादी को तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, बाद में इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर रेफर किया गया था। जहां 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले से कुछ घंटे पहले उस्मान हादी ने ग्रेटर बांग्लादेश का एक मैप शेयर किया था, इसमें भारतीय इलाके (7 सिस्टर्स) शामिल थे। हादी को इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। हादी ढाका से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले थे हादी इस्लामी संगठन ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता थे और चुनाव में ढाका से निर्दलीय उम्मीदवार थे। इंकलाब मंच अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के बाद उभरा। इसने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग की सरकार को गिरा दिया था। यह संगठन अवामी लीग को आतंकवादी करार देते हुए पूरी तरह खत्म करने और नौजवानों की सुरक्षा की मांग को लेकर सक्रिय रहा। यह संगठन राष्ट्रीय स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा पर जोर देता है। मई 2025 में अवामी लीग को भंग करने और चुनावों में अयोग्य ठहराने में इस संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तस्वीर हादी के अंतिम संस्कार की है। इसमें हजारों लोग जुटे थे। ढाका में हादी की हत्या के विरोध में हुए थे हिंसक प्रदर्शन हादी की हत्या के विरोध में बांग्लादेश में 18 दिसंबर से कई दिनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उस्मान हादी के समर्थकों और छात्र संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढाका और आसपास के कई जिलों में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के कार्यालय में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा, शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी के घर में तोड़फोड़ की गई और उसे आग लगा दी गई थी। —————— उस्मान हादी के मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाई का आरोप- हादी की हत्या यूनुस सरकार ने करवाई:ऐसा चुनाव रोकने के लिए किया भारत और शेख हसीना विरोधी बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में उनके भाई शरीफ उमर हादी ने यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उमर हादी ने कहा कि सरकार के अंदर कुछ ताकतें ही उस्मान हादी की हत्या के पीछे है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









