Wednesday, 15 Apr 2026 | 06:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मॉडल ने पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप:कहा- जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया, प्रताड़ना से तंग आकर हिंदू संगठनों की मदद से दोबारा हिंदू बनीं

मॉडल ने पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप:कहा- जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया, प्रताड़ना से तंग आकर हिंदू संगठनों की मदद से दोबारा हिंदू बनीं

मिस इंडिया अर्थ 2019 रह चुकीं पॉपुलर मॉडल सयाली सुर्वे ने पति पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने और शारीरिक-मानसिक शोषण करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन सभी आरोपों का खुलासा किया है। वो पिछले 10 सालों से इस स्थिति में थीं, हालांकि अब उन्होंने हिंदू संगठनों की मदद से पति से छुटकारा पाते हुए दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके लिए उन्होंने हवन और शुद्धिकरण करवाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सयाली ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक आतिफ तासे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2019 में उनसे शादी की थी। सयाली का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसके बावजूद वो परिवार के खिलाफ गईं और इस्लाम कबूल कर शादी की। धर्म बदलकर उनका नाम अतीजा कर दिया गया था। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका पति आतिफ जबरदस्ती और दबाव बनाकर उनसे स्ट्रिक्ट इस्लामिक चीजें करवाता था। वो उनका शोषण भी करता था। दोबारा करवाया धर्म परिवर्तन हिंदू संगठनों की मदद से सयाली अब दोबारा हिंदू बन चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी लव मैरिज हुई थी। शादी के लिए उन्हें धर्म बदलना पड़ा, जिसके बाद उनका निकाह हुआ। मॉडल का कहना है कि उन्होंने बच्चा होने के बाद रिश्ते में रहने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके साथ दिन भर गाली गलौज की जाती थी और बेवजह मारपीट भी होती थी। मॉडल बोलीं- ये लव जिहाद है प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉडल से पूछा गया कि क्या ये लव जिहाद का मामला है, तो जवाब में उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल। लोग कहते हैं ये खुद मर्जी से शादी करने गई थी। लेकिन जब मैं गई थी, तब मुझे समझ नहीं थी। मैं भरोसे से गई थी। एक अच्छा इंसान है समझकर गई थी। इतना बड़ा फैसला लिया था। मॉडल ने ये भी बताया है कि इस्लाम कबूल करने के बाद भी वो हिंदू धर्म का पालन करती थीं, लेकिन फिर खुलेआम उसका विरोध किया जाने लगा। वहां उन्हें कहा गया कि इस्लाम के आगे दूसरे धर्म की वैल्यू नहीं है। उन्हें नमाज पढ़ना सिखाया गया, लेकिन तब भी लोग उनके साथ इंसानियत से पेश नहीं आते थे। पति के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत मॉडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि उन्होंने मुंबई में पति आतिफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद से ही वो पुणे में रह रही हैं। अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए वो मुंबई नहीं जा रही हैं। ऐसे में पुलिस उनका बयान दर्ज करवाने पुणे आएगी। शादी से पहले मैं मॉडल थी, मास्टर्स किया हुआ है एविएशन में। मैं 20-21 साल की थी, जब मेरी शादी हुई। शादी से लेकर आज तक मैं हाउस वाइफ थी। शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए, जिनके नाम भी मुस्लिम थे। बच्चों का नाम आरिस, फातिमा, खालिद और गाजी थे। लेकिन खुद हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद मॉडल ने बच्चों के भी नाम बदलवाकर हिंदू कर दिए हैं।

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

45 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को फिल्म टाइटैनिक के मशहूर “टाइटैनिक पोज” की तरह बनाया गया है। इसमें दोनों आकृतियां जहाज के आगे खड़े किरदारों की तरह पोज देती दिखाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंस्टॉलेशन कलाकारों के एक ग्रुप ‘सीक्रेट हैंडशेक’ ने लगाया है। इसे बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस हफ्ते अचानक लगा दिया गया। इस समूह ने पहले भी इसी तरह के विरोध से जुड़े आर्टवर्क लगाए हैं। हाल ही में फैरागट स्क्वायर में ‘जेफ्री एपस्टीन वॉक ऑफ शेम’ नाम से एक और इंस्टॉलेशन लगाया गया था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को एपस्टीन केस से जुड़े कुछ नए रिकॉर्ड जारी किए थे। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम सैकड़ों बार दर्ज है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था अमेरिका में एलेक्स लामोरी नाम के 25 वर्षीय ऑटिज्म नाम की मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक की मारीलैंड में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने मानसिक संकट के दौरान खुद 911 पर कॉल कर वेलनेस चेक के लिए मदद मांगी थी। परिवार के अनुसार, एलेक्स के पास मानसिक संकट की स्थिति के लिए एक सेफ्टी प्लान था, जिसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल करना शामिल था। उनकी मां ने भी पहले ही अधिकारियों को बताया था कि उनका बेटा ऑटिस्टिक है और आत्म-हानि के खतरे में हो सकता है। 28 फरवरी की रात पुलिस जब अपार्टमेंट परिसर में पहुंची तो शुरू में उन्हें एलेक्स नहीं मिला। बाद में पार्किंग लॉट की ओर से वह हाथ में चाकू लिए पुलिस की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और बॉडी-कैमरा फुटेज जल्द जारी की जा सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Stock Market Falls 100+ Pts; Banking, Auto, FMCG Selloff

Stock Market Falls 100+ Pts; Banking, Auto, FMCG Selloff

मुंबई21 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 11 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 77,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,100 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में गिरावट है। कच्चा तेल 88 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। एशियाई बाजारों में तेजी साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.50% चढ़कर 5,724 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 1,351 अंक या 2.50% चढ़कर 55,599 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 5 अंक या 0.015% चढ़कर 25,963 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2 अंक या 0.053% ऊपर 4,125 परकारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में 10 मार्च को गिरावट रही डाउ जोन्स 34 अंक (0.07%) गिरकर 47,706 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.005% बढ़कर 22,697 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 14 अंक (0.21%) गिरकर 6,781 पर बंद हुआ। 10 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे एक दिन पहले विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹4,672 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹6,333 करोड़ की नेट खरीदारी की। मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹32,849 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹48,134 करोड़ की नेट खरीदारी की है। फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹6,640 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की थी। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 10 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 640 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97%) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पिता की सलाह पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी:बोले- दुविधा में था बेटा, हमने कहा- दबाव में मत आओ; टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतक बनाया

पिता की सलाह पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी:बोले- दुविधा में था बेटा, हमने कहा- दबाव में मत आओ; टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतक बनाया

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में 52 रन बनाए। मैच के बाद उनके पिता और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण अभिषेक दुविधा में थे। ऐसे में वह मैच से पहले बिना बताए उनसे मिलने पहुंचे और बेटे को अपना नेचुरल गेम खेलने की सलाह दी, जिसके बाद फाइनल में अभिषेक की शानदार पारी देखने को मिली। अभिषेक के पिता ने ये बड़ी बातें बताईं…

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक ने शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए अच्छी नहीं रही थी। बाएं हाथ के इस ओपनर ने शुरुआती तीन मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होकर निराश किया था। इसी दौरान आमिर ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें स्लॉगर कहा था। बासित अली बोले-फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी होती है पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक टीवी शो के दौरान कहा, कि अगर किसी खिलाड़ी ने तीन बार शून्य भी बनाया हो तो इससे उसकी क्लास खत्म नहीं हो जाती। फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा रहती है। उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी को इस तरह के नाम देना ठीक नहीं है और काश पाकिस्तान की टीम में भी ऐसे दो तीन खिलाड़ी होते। अभिषेक बोले- तीन डक्स के बाद खुद पर शक होने लगा था खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा भावुक नजर आए थे। उन्होंने कहा था,’ईमानदारी से कहूं तो एक समय मुझे खुद पर शक होने लगा था क्योंकि यह मेरे लिए आसान टूर्नामेंट नहीं था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था। टीम मैनेजमेंट के सपोर्ट ने बदला खेल अभिषेक ने बताया कि मुश्किल समय में टीम के माहौल ने उन्हें टूटने नहीं दिया। फाइनल के बाद अभिषेक शर्मा ने भी टूर्नामेंट के मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के दौरान टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक ने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया। टीम का भरोसा ही उन्हें कठिन दौर से निकलने में मदद कर गया। टीम के सभी साथी मुझसे यही कहते थे कि तुम एक बड़ा मैच जिताओगे। मैंने बस अपनी प्रोसेस पर ध्यान दिया। भारत तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह टी-20 कम, वनडे ज्यादा खेलेंगे:2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा फोकस, वर्कलोड मैनेज करेगा बोर्ड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब टी-20 सीरीज कम खेलेंगे। वे 2027 वर्ल्ड कप तक ज्यादा वनडे मैच खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति बना रहे हैं। ताकि 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी बेहतर हो सके। पूरी खबर

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक ने शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए अच्छी नहीं रही थी। बाएं हाथ के इस ओपनर ने शुरुआती तीन मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होकर निराश किया था। इसी दौरान आमिर ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें स्लॉगर कहा था। बासित अली बोले-फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी होती है पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक टीवी शो के दौरान कहा, कि अगर किसी खिलाड़ी ने तीन बार शून्य भी बनाया हो तो इससे उसकी क्लास खत्म नहीं हो जाती। फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा रहती है। उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी को इस तरह के नाम देना ठीक नहीं है और काश पाकिस्तान की टीम में भी ऐसे दो तीन खिलाड़ी होते। अभिषेक बोले- तीन डक्स के बाद खुद पर शक होने लगा था खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा भावुक नजर आए थे। उन्होंने कहा था,’ईमानदारी से कहूं तो एक समय मुझे खुद पर शक होने लगा था क्योंकि यह मेरे लिए आसान टूर्नामेंट नहीं था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था। टीम मैनेजमेंट के सपोर्ट ने बदला खेल अभिषेक ने बताया कि मुश्किल समय में टीम के माहौल ने उन्हें टूटने नहीं दिया। फाइनल के बाद अभिषेक शर्मा ने भी टूर्नामेंट के मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के दौरान टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक ने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया। टीम का भरोसा ही उन्हें कठिन दौर से निकलने में मदद कर गया। टीम के सभी साथी मुझसे यही कहते थे कि तुम एक बड़ा मैच जिताओगे। मैंने बस अपनी प्रोसेस पर ध्यान दिया। भारत तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह टी-20 कम, वनडे ज्यादा खेलेंगे:2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा फोकस, वर्कलोड मैनेज करेगा बोर्ड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब टी-20 सीरीज कम खेलेंगे। वे 2027 वर्ल्ड कप तक ज्यादा वनडे मैच खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति बना रहे हैं। ताकि 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी बेहतर हो सके। पूरी खबर

Trump Thanks Reliance & India for $25 Lakh Crore Investment in US Oil Refinery

Trump Thanks Reliance & India for $25 Lakh Crore Investment in US Oil Refinery

Hindi News Business Trump Thanks Reliance & India For $25 Lakh Crore Investment In US Oil Refinery 22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने टेक्सास में 300 अरब डॉलर (करीब 25.35 लाख करोड़ रुपए) की तेल रिफाइनरी की घोषणा करते हुए भारत और उसकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस को धन्यवाद दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पिछले 50 सालों में पहली नई तेल रिफाइनरी बनाने के लिए भारत और रिलायंस इंडस्ट्रीज की सराहना की है। ट्रंप ने इसे एक ऐतिहासिक निवेश बताते हुए कहा कि यह ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति की बड़ी जीत है। इस प्रोजेक्ट के जरिए अमेरिका ऊर्जा के क्षेत्र में फिर से अपना दबदबा कायम करना चाहता है। 300 अरब डॉलर की है पूरी डील डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टेक्सास के ब्राउन्सविले में बनने वाली यह रिफाइनरी 300 अरब डॉलर के बड़े सौदे का हिस्सा है। ट्रंप के मुताबिक, यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि पूरी 300 अरब डॉलर की राशि भारत के साथ हुए समझौते का ही हिस्सा है या इसमें अन्य पार्टनर भी शामिल हैं। दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होने का दावा ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले बंदरगाह पर बनने वाली यह रिफाइनरी न केवल अमेरिकी घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि इससे ग्लोबल एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे ‘क्लीन’ यानी स्वच्छ रिफाइनरी होगी। इससे अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी मजबूत होगी और साउथ टेक्सास के इलाके में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। ट्रंप बोले- भारत और रिलायंस का शुक्रिया प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए ट्रंप ने लिखा, “इस शानदार निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगियों और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद।” ट्रंप ने अपनी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि टैक्स में कटौती और परमिट की प्रक्रिया को आसान बनाने की वजह से ही इतना बड़ा निवेश अमेरिका वापस आ रहा है। मिडल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ा ऐलान यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। हॉर्मुज जलमार्ग के बंद होने से दुनिया की 20% तेल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में अमेरिका अपनी घरेलू तेल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना चाहता है। एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग कर रही है काम न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, डलास की एक स्टार्टअप कंपनी ‘एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग’ ने 2024 में ब्राउन्सविले में एक नया प्लांट बनाने के प्रयासों को फिर से शुरू करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि ट्रंप का इशारा इसी बड़े प्रोजेक्ट की ओर है, जिसमें अब भारतीय सहयोग की बात सामने आ रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार रात में सो रही महिला वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीनकर तीन लड़कियां भाग गईं। इनमें एक बालिग है और दो नाबालिग हैं। इस घटना से बालिका सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी सुधार गृह से पहले भी कई बार बालिकाएं भाग चुकी हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागी लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन लड़कियां भागीं स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “शक्ति सदन बड़ोखर” वार्ड क्रमांक 2 महाकाल वार्ड में मंगलवार रात सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी अपने कक्ष में सो रही थीं। तभी तीनों लड़कियों ने एक साथ सो रही वार्डन पर हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की और चाबी छीनकर ताला खोलकर भाग गईं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मारपीट की फिर छीन ली चाबी सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी के अनुसार रात में सुधार गृह के मुख्य गेट पर ताला लगाकर वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सो रही थीं। अचानक सोते समय उन पर हमला हुआ और उनके साथ मारपीट होने लगी। उन्होंने देखा कि तीनों लड़कियां उन पर टूट पड़ीं और चाबी छीन ली। इसके बाद एक लड़की ने भागकर ताला खोला और तीनों वहां से भाग गईं। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी और अधिकारियों से संपर्क किया। ये तीन लड़कियां भागी पहली लड़की 23 फरवरी को लाई गई थी वह कैलारस के समई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है और बालिग है। बाकी दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को दो दिन पहले ही यहां लाई गई थीं। जिसमें से एक पोरसा की रहने वाली है और दूसरी सबलगढ़ की रहने वाली हैं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के अनुसार महिला वार्डन के साथ मारपीट कर सुधार गृह से तीन लड़कियां भागी हैं, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं। तीनों ने मिलकर वार्डन के साथ मारपीट की और चाबी लेकर भाग गईं। मामला दर्ज कर पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।

Health Tips: बदलता मौसम बच्चों को कर सकता है बीमार, मान लें डॉक्टर की सलाह, बिना दवा-इलाज गुजरेगा पूरा सीजन!

authorimg

Last Updated:March 11, 2026, 08:38 IST Health Tips For Changing Season: मौसम बदल रहा है और अभी से तेज गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने के चांस ज्यादा रहते हैं. पलामू के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव विशाल ने बताया कि इस मौसम में कैसे बच्चों का ध्यान रखा जा सकता है. ख़बरें फटाफट पलामू. अब मौसम बदलने लगा है. इसी क्रम में अगर पलामू की बात करें तो यहां मौसम तेजी से गर्म हो रहा है और इसकी शुरुआत के साथ बच्चों की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ गई है. इस मौसम में सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर पड़ता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. बदलता मौसम अक्सर बच्चों को बीमार करके जाता है. तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी, संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें और खान-पान व साफ-सफाई से जुड़े नियमों का पालन करें. डायरिया और उल्टी की हो सकती है समस्यागर्मी के मौसम में बच्चों में डायरिया, दस्त और उल्टी की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है. डॉक्टरों के अनुसार तापमान बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं. खासकर एस्ट्रो वायरस जैसे पेट के वायरस भोजन के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे बच्चों में डायरिया और उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है. इसलिए बच्चों के खान-पान और साफ-सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है. हाइजीन का रखें खास ध्यानशिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव विशाल ने लोकल18 को बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए हाइजीन बनाए रखना सबसे जरूरी होता है. बच्चों के लिए खाना बनाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए. अगर बच्चे हाथ से खाना खाते हैं तो उन्हें भी हाथ धोकर ही खाना खाने की आदत डालनी चाहिए. खाने को हमेशा साफ बर्तनों में रखें और उसे ढककर रखें ताकि मक्खी या धूल से बचाया जा सके. साफ पानी का उपयोग करना और बर्तनों की नियमित सफाई भी जरूरी है. शरीर में पानी की कमी न होने देंगर्मी के मौसम में बच्चों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिलाते रहना जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के वजन के अनुसार पानी देना चाहिए. उदाहरण के लिए अगर बच्चे का वजन लगभग 10 किलो है तो उसे दिनभर में करीब 500 एमएल पानी जरूर मिलना चाहिए. इसके अलावा ओआरएस का घोल और नमक-चीनी का घोल भी समय-समय पर देना फायदेमंद होता है. हीट वेव से बचाव भी जरूरीउन्होंने कहा कि तेज धूप और हीट वेव बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस दौरान बच्चों में हीट स्ट्रोक, नाक से खून आना, अचानक दस्त शुरू होना या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए दोपहर के समय बच्चों को बाहर धूप में नहीं ले जाना चाहिए और उन्हें घर के अंदर सुरक्षित रखना चाहिए. छह महीने तक के शिशुओं को नियमित रूप से मां का दूध देना जरूरी है. इसके बाद बच्चों को पानी युक्त आहार जैसे दाल का पानी और पानी वाले फल भी दिए जा सकते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें Location : Palamu,Jharkhand First Published : March 11, 2026, 08:38 IST

50 हजार शादियों में खाने पर संकट:कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्‌टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

50 हजार शादियों में खाने पर संकट:कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्‌टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इसका असर अब मध्यप्रदेश के सभी शहरों पर पड़ने लगा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सभी शहरों में कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर व्यवसाय वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों के साथ ठेले पर खाने-पीने की चीजें बनाने वाले छोटे रोजगार से जुड़े लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता शादी के सीजन के कारण उन लोगों की है जिन्होंने शादी समारोह के कार्ड बांट दिए हैं। सीजन में करीब 50 हजार शादियों का अनुमान है। इन आयोजनों में मेहमाननवाजी के लिए दावतें फीकी हो सकती हैं, क्योंकि कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गए है और खुले में भट्‌टी जलाई तो 10 हजार रुपए तक जुर्माना लग सकता है। आइए बताते हैं कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से क्या हालात हैं? कैटरिंग के काम पर असर, इवेंट कैंसिल होने का खतरा 12-15 सालों से कैटरिंग का काम करने वाले भोपाल के जितेंद्र ने बताया अभी तो रोज इवेंट है। कल भी दो-तीन हैं। परसों भी हैं। 14 तारीख तक खरमास चल रहा है। उससे पहले भी इवेंट है। टेंट, कैटरिंग, घर के सामान आदि का काम लेते हैं। कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से धंधे पर बहुत असर पड़ेगा। अभी एक दो दिन तो निकाल लेंगे। घर के सिलेंडर से कुछ काम निकाल लिया। यहां- वहां से लेकर कुछ काम चला लिया, लेकिन आगे बड़ी परेशानी आनी है। जिन लोगों के इवेंट हैं उनके फोन आने शुरू हो गए हैं। इवेंट कैंसिल हुए तो भारी नुकसान होगा। जो सिलेंडर इधर-उधर से मिल रहा है वो भी 2200 रुपए तक मिल रहा है। वो भी एक-दो दिन में नहीं मिलेगा। कोई ऑप्शन भी नहीं है। डीजल चूल्हा या इलेक्ट्रिक चूल्हा हमारे काम के लिए सही नहीं है। ऐसे में अब क्या करेंगे कुछ समझ नहीं आ रहा। भट्‌टी जलाने पर कम से कम 5 हजार रुपए और अधिकतम ढाई लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है, लेकिन सामान्यत: ऐसे मामलों में अफसर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना करते हैं। गैस संकट से रेस्टोरेंट पर असर, ऑर्डर कैंसिल होने की नौबत भोपाल राजहंस रेस्टोरेंट के संचालक दीपक सिंह चौहान कहते हैं, हमारे यहां तो पांच से छह सिलेंडर प्रतिदिन लगते हैं। लगभग 800 से 1000 लोग रोजाना खाना खाते हैं। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से बिजनेस पर असर पड़ेगा। खाना बनाना जरूरी है। अगर नहीं बनाएंगे तो लोग घर पर ही बनाएंगे और जो घर पर बनाएंगे वहां भी गैस लगनी ही है। या फिर हमें फैसिलिटी दी जाए कि हम भी घरेलू गैस इस्तेमाल कर सकें। हमारे पास कुछ इंडक्शन वगैरह भी हैं। जैसे कि तंदूर वगैरह के लिए सरकार के आदेश हैं कि लकड़ी का कोयला न जलाएं। अब उसमें भी गैस ही लग रही है। उसमें भी समस्या आएगी। पार्टी के ऑर्डर लेते हैं। आगे ऐसे काफी ऑर्डर हैं। अब दिक्कत तो आएगी। यही हाल रहे तो कैंसिल ही करना पड़ेगा। रिसॉर्ट-होटलों के सामने खाना बनाने का संकट इंदौर के भंडारी रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर मुकेश लाड ने बताया, कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से हमारे काम पर बहुत असर पड़ेगा। अभी खाना बनाने के लिए कोई ऑप्शन भी नहीं है। केरोसिन आसानी मिलता नहीं है। लकड़ियों पर भी खाना नहीं बना सकते, ना ही भट्टियों की उपलब्धता है। मान लीजिए आज मुझे 100 सिलेंडर लगते हैं और यदि उपलब्धता 20-25 की होगी तो मैं कैसे पूर्ति कर पाऊंगा? होटल इंडस्ट्री इमरजेंसी सर्विस, सीएम से मिलेंगे मध्य प्रदेश होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि फिलहाल होटलों में इस तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर होटल संचालकों की बैठक रखी गई है, वहीं इंदौर में भी एक बैठक बुलाई गई है। होटल इंडस्ट्री भी इमरजेंसी सर्विस में आती है। कोरोना काल में भी इसे इमरजेंसी सर्विस में रखा गया था, ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा- अपनी मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात भी करेंगे। हजारों स्टूडेंट के भोजन पर संकट, बंद हो सकते हैं टिफिन सेंटर भोपाल के उन्नति भोजनालय के संचालक रजनीश ने बताया कि उनकी कैंटीन में हर पांचवें दिन गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। आपूर्ति प्रभावित हुई तो काम पर बड़ा असर पड़ेगा। उनके यहां रोज करीब 60-70 छात्र खाना खाते हैं और टिफिन भी भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 7-8 साल से यह काम कर रहे हैं। लकड़ी या अन्य विकल्पों पर खाना बनाना आसान नहीं है। इलाके में करीब 70-80 टिफिन सेंटर हैं और लगभग 20-25 हजार छात्र इन्हीं पर निर्भर हैं। सिलेंडर की कमी लंबी चली तो कई सेंटर बंद होने की नौबत आ सकती है। फूड डिलीवरी वालों को रोजगार की चिंता फूड डिलीवरी का काम करने वाले सुकेश बताते हैं, मैं रोज 15 से 20 ऑर्डर डिलीवर करता हूं। किसी दिन 800 तो किसी दिन 1200 रुपए तक कमा लेता हूं। आज पता चला कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है। इसका असर रेस्टोरेंट्स पर तो पड़ेगा ही, साथ ही फूड डिलीवरी पर भी पड़ेगा। अगर रेस्टोरेंट खाना नहीं बना पाएंगे तो ऑर्डर कैसे मिलेंगे? ऐसे में हमारा काम भी ठप हो जाएगा। भोपाल में 7,000 से ज्यादा लोग नियमित रूप से फूड डिलीवरी का काम करते हैं। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने पर इनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ने की आशंका है। प्रदेश सरकार का दावा- सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता की निगरानी के निर्देश दिए। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक है और घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है। सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। कालाबाजारी राेकने सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया इधर, केंद्र सरकार ने गैस समेत जरूरी चीजों की जमाखोरी रोक ने लिए देशभर में ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955’ लागू