Wednesday, 09 Sep 2026 | 04:39 PM

Trending :

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें
EXCLUSIVE

हनी सिंह ने फिर विवाद खड़ा किया:बोले- मेरा शो सुपरहिट, बाकियों का जैन-जी लैंग्वेज में 6-7; फैंस बोले- करण औजला को टारगेट किया

हनी सिंह ने फिर विवाद खड़ा किया:बोले- मेरा शो सुपरहिट, बाकियों का जैन-जी लैंग्वेज में 6-7; फैंस बोले- करण औजला को टारगेट किया

पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर कमेंट कर फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली के IGI स्टेडियम में माय स्टोरी वर्ल्ड टूर के इंडियन चैप्टर में संडे नाइट के दौरान हनी सिंह ने ये कमेंट किया। हनी सिंह ने कहा- यो यो हनी सिंह का शो होता है सुपरहिट, बाकियों का जेन जी (Gen Z) की लैंग्वेज में सिक्स-सेवन (6-7) है। इस दौरान हनी सिंह ने 6-7 सेवन बोलते हुए आवाज की टोन भी बदली और इशारे भी किए। जिसके बाद फैंस इसे पंजाबी सिंगर करण औजला से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, हनी सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर औजला और हनी सिंह के फैंस एक-दूसरे पर कमेंटबाजी कर रहे हैं। कुछ फैंस बचाव भी कर रहे हैं कि हनी सिंह ने ये बात करण औजला नहीं, बल्कि रैपर बादशाह के लिए कही है। करण औजला भी इन दिनों टूर पर हैं। शनिवार को ही उन्होंने मोहाली में शो किया था। जिसके बाद फैंस ज्यादा संभावना करण औजला से ही जोड़ रहे हैं। हालांकि, औजला का इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। हनी सिंह के बयान के 2 मतलब निकाले जा रहे हनी और औजला का विवाद क्यों शुरू हुआ हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर गया है। इसके बाद करण औजला ने एक इंटरव्यू में अपनी मेहनत के साथ आज के टाइम के संगीत को सक्सेसफुल बताया था। करण औजला ने कहा था- मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं, लेकिन म्यूजिक बदल रहा है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे। इसके बाद कुछ फैंस ने माना कि करण औजला ने हनी सिंह को जवाब दिया है। इसके बाद फैंस ने माना कि दोनों के बीच कोल्ड वार शुरू हो गई है। फैंस आपस में भिड़े इंस्टाग्राम पर हनी सिंह के कमेंट के बाद उनके व करण औजला के फैंस आपस में भिड़ गए। हनी सिंह के फैंस ने कहा कि हनी सिंह ने ही इंडिया में रैप कल्चर शुरू किया था, इसलिए वह कमबैक के बाद भी टॉप पर हैं। वहीं, करण औजला के फैंस का मानना है कि हनी सिंह अब ‘अप्रासंगिक’ इरेलिवेंट हो रहे हैं। वह जलन की वजह से नए कलाकारों को नीचा दिखा रहे हैं।

Iron Deficiency Symptoms; NFHS-5 Survey

Iron Deficiency Symptoms; NFHS-5 Survey

Hindi News Lifestyle Iron Deficiency Symptoms; NFHS 5 Survey | Women Anemia Signs, Red Leafy Greens Diet Advice 8 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (NFHS-5) के मुताबिक, भारत में 15-49 साल की लगभग 57-59% महिलाओं को एनीमिया यानी खून की कमी है। एनीमिया की मुख्य वजह है- आयरन की कमी। आयरन शरीर के लिए क्रिटिकल (बेहद जरूरी) मिनरल है। आयरन की कमी से शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। लोग इसके शुरुआती संकेतों को अक्सर सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो एनीमिया के खतरे से बचा सकते हैं। रेड लीफी ग्रीन्स (लाल पत्तेदार साग) भी इन्हीं में से एक है। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- रेड लीफी ग्रीन्स क्या हैं और इनमें कौन-से पोषक तत्व होते हैं? आयरन डेफिशिएंसी होने पर कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- आयरन क्या है और ये शरीर में क्या काम करता है? जवाब- आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। शरीर का लगभग 70% आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन के रूप में स्टोर रखता है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स (RBCs) में मौजूद प्रोटीन है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर उसे पूरे शरीर में पहुंचाता है। ब्लड में आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन सप्लाई घट जाती है। इससे थकान, कमजोरी और एनीमिया हो सकता है। आयरन शरीर में कौन से जरूरी काम करता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- प्लांट-बेस्ड आयरन और एनिमल-बेस्ड आयरन में क्या अंतर है? जवाब- प्लांट-बेस्ड आयरन को ‘नॉन-हीम आयरन’ कहा जाता है, यानी जो हरी सब्जियों, दालों और अनाज में पाया जाता है। शरीर इसे धीरे-धीरे अवशोषित करता है। आयरन के अच्छे अवशोषण के लिए विटामिन C से भरपूर फूड्स लेना जरूरी होता है। हालांकि, एनिमल-बेस्ड आयरन (हीम आयरन) यानी मांस, मछली और अंडे से मिलने वाला आयरन आसानी से अवशोषित हो जाता है। सवाल- महिलाओं में आयरन डेफिशिएंसी ज्यादा क्यों होती है? जवाब- इसकी वजह ये है कि महिलाओं के जीवन के अलग-अलग चरणों (जैसे पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग) में उनकी बॉडी को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक आयरन की जरूरत होती है। पॉइंटर्स से मुख्य कारणों को समझिए- पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग। प्रेग्नेंसी, डिलीवरी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बढ़ी जरूरत। असंतुलित खानपान। सवाल- किन महिलाओं को आयरन डेफिशिएंसी का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ महिलाओं को आयरन की जरूरत ज्यादा हो सकती है। जैसेकि- जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं। जो ब्रेस्टफीड करा रही हैं। जो शाकाहारी डाइट लेती हैं। जो अक्सर उपवास रखती हैं। जिन्हें क्रॉनिक डिजीज है। जिन्हें आंतों से जुड़ी समस्याएं हैं। सवाल- आयरन डेफिशिएंसी के क्या संकेत हैं? जवाब- आयरन की कमी धीरे-धीरे शरीर पर असर डालती है। शुरुआत में लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो एनीमिया की स्थिति बन सकती है। सभी लक्षण नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- आयरन डेफिशिएंसी के हेल्थ रिस्क क्या हैं? जवाब- लंबे समय तक आयरन की कमी शरीर के कुछ जरूरी अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स क्या हैं और इनमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- रेड लीफी ग्रीन्स यानी लाल पत्तेदार साग ऐसी सब्जियां हैं, जिनकी पत्तियां लाल या बैंगनी रंग की होती हैं। इनमें नेचुरल पिगमेंट (एंथोसायनिन) के साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें चौलाई के पत्ते (अमरनाथ), लाल पालक और चुकंदर के पत्ते शामिल हैं। ये खासतौर पर आयरन सपोर्ट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स से हमें डेली जरूरत का कितना प्रतिशत आयरन मिल सकता है? जवाब- 300 ग्राम रेड लीफी ग्रीन्स में करीब 3.71 mg आयरन होता है। इससे डेली जरूरत का लगभग 20% से 45% हिस्सा पूरा हो सकता है। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, आयरन की डेली की जरूरत उम्र और जेंडर के अनुसार बदलती है। जैसेकि- पुरुष (19+ वर्ष): 8-10 मिलीग्राम प्रतिदिन महिलाएं (19-50 वर्ष): 15-18 मिलीग्राम प्रतिदिन गर्भवती महिलाएं: 25-27 मिलीग्राम प्रतिदिन 51+ वर्ष: 8-10 मिलीग्राम प्रतिदिन बच्चे: 9-11 मिलीग्राम प्रतिदिन सवाल- क्या रेड लीफी ग्रीन्स रोज खा सकते हैं? जवाब- हां, रेड लीफी ग्रीन्स रोज खाई जा सकती हैं, बशर्ते इन्हें संतुलित मात्रा में और अच्छी तरह धोकर व पकाकर खाया जाए। रोजाना सेवन से आयरन, फोलेट और फाइबर मिलता है। हालांकि, जिन लोगों को किडनी स्टोन या ऑक्सलेट की समस्या है, उन्हें पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- रेड लीफी ग्रीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके नियमित सेवन के कई फायदे हैं। सभी बेनिफिट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स को रोजमर्रा की डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? जवाब- रेड लीफी ग्रीन्स को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं- साग या भुजिया बनाकर। दाल में मिलाकर। पराठा या थेपला में मिलाकर। स्मूदी में फलों के साथ। सलाद के साथ। सूप के साथ। सवाल- रेड लीफी ग्रीन्स के अलावा और कौन से फूड्स आयरन रिच होते हैं? जवाब- कई वेज और नॉनवेज फूड्स आयरन के अच्छे सोर्स हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए आयरन के सोर्स हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी) सभी तरह की दालें राजमा और छोले सोयाबीन और टोफू तिल और कद्दू के बीज सूखे मेवे (किशमिश, खजूर) नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए रेड मीट चिकन मछली अंडा सवाल- क्या सिर्फ डाइट से आयरन की कमी पूरी हो सकती है? जवाब- आमतौर पर आयरन की कमी संतुलित और आयरन-रिच डाइट से पूरी हो सकती है। लेकिन एनीमिया जैसी गंभीर स्थिति में केवल खानपान पर्याप्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में सप्लीमेंट की जरूरत हो सकती है। सवाल- किन स्थितियों में आयरन सप्लीमेंट लेने की जरूरत पड़ती है? जवाब- आयरन सप्लीमेंट की जरूरत तब पड़ती है, जब केवल खानपान से कमी पूरी न हो। डॉक्टर कुछ स्थितियों में ब्लड टेस्ट के आधार पर सप्लीमेंट लिख सकते हैं- एनीमिया होने पर। प्रेग्नेंसी के दौरान। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान। सर्जरी के बाद। क्रॉनिक ब्लीडिंग या आंतों की समस्या में। सवाल- आयरन डेफिशिएंसी का पता

Selenium Mineral Benefits; Anti Aging Health Tips

Selenium Mineral Benefits; Anti Aging Health Tips

26 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक हर शख्स की चाहत होती है कि वह हमेशा सुंदर और जवान दिखे। चमकदार स्किन और लंबे-काले बाल भला किसे नहीं पसंद हैं? इसके लिए सेलेनियम बेहद जरूरी मिनरल है। यह एक एंटी-एजिंग तत्व है, जो हॉर्मोन संतुलन, मजबूत इम्यून सिस्टम और हेल्दी कोशिकाओं को लिए भी बेहद जरूरी है। यह डीएनए को भी सुरक्षित रखता है। इसकी कमी से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस, इंफ्लेमेशन और कई गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। शरीर कोई भी मिनरल स्वयं नहीं बनाता है, यह सिर्फ कैल्शियम, आयरन जैसे कुछ मिनरल्स को छोड़कर बाकी को बहुत दिन तक स्टोर भी नहीं कर सकता है। इसलिए इसे डेली डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। संतुलित और तरह-तरह के फूड्स से भरपूर डाइट से इसकी पूर्ति हो सकती है। इसलिए फिजिकल हेल्थ में आज जानेंगे कि सेलेनियम क्या है। साथ ही जानेंगे कि- शरीर के किन बुनियादी कामों के लिए सेलेनियम जरूरी है? इसकी कमी से क्या नुकसान हो सकते हैं? सेलेनियम की पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए? सवाल- सेलेनियम क्या है? जवाब- सेलेनियम एक ट्रेस मिनरल है। इसका मतलब ऐसा मिनरल, जिसकी शरीर को बहुत थोड़ी सी मात्रा में जरूरत होती है। हालांकि, यह स्वस्थ रहने के लिए जरूरी मिनरल है। सवाल- सेलेनियम शरीर के लिए कितना जरूरी है? जवाब- शरीर के संतुलित तरीके से काम करने के लिए सेलेनियम बेहद जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट है। यह कोशिकाओं को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस (कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार) से बचाता है। यह इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। हॉर्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करता है। खासतौर पर थायरॉइड हॉर्मोन बनाता और उसे एक्टिव रखता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन कम करता है। कोशिकाओं की रिपेयर और संतुलित ग्रोथ में भी मदद करता है। सवाल- सेलेनियम शरीर में किन बुनियादी कामों के लिए जरूरी है? जवाब- सेलेनियम शरीर के कई बुनियादी कामों के लिए महत्वपूर्ण मिनरल है। यह थायरॉइड हॉर्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे शरीर एनर्जेटिक बना रहता है। यह डीएनए (DNA) बनाने में और कोशिकाओं की सही ग्रोथ में मदद करता है। फर्टिलिटी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी मिनरल है। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। जरूरी बॉडी प्रोटीन बनाने में मदद करता है। खराब प्रोटीन को शरीर से निकालने में मदद करता है। इससे कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। सवाल- सेलेनियम की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं? जवाब- इसकी कमी होने पर समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। इससे स्किन रूखी हो जाती है और झुर्रियां पड़ जाती हैं। बाल समय से पहले रूखे, बेजान और सफेद होने लगते हैं। इससे होने वाली सभी समस्याएं ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सेलेनियम वाकई एंटी एजिंग है। यह कैसे काम करता है? जवाब- हां, सेलेनियम एक एंटी-एजिंग न्यूट्रिएंट है। यह ऐसे काम करता है- यह शरीर में बने फ्री रेडिकल्स को कम करता है। अगर फ्री रेडकिल्स बढ़ जाएं तो सेल्स डैमेज हो सकती हैं और बुढ़ापा जल्दी नजर आने लगता है। यह कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स को एक्टिव करता है। यह इंफ्लेमेशन कम करने और स्किन को अल्ट्रा-वायलेट किरणों से हुए डैमेज से बचाता है। सवाल- सेलेनियम किन-किन बीमारियों का जोखिम कम करता है? जवाब- सेलेनियम शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन से बचाकर कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। यह बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है। यह थायरॉइड हॉर्मोन को संतुलित रखने और थायरॉइड इंफ्लेमेशन का जोखिम कम करता है। हार्ट मसल्स और ब्लड वेसल्स को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाकर हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकता है। यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन घटाकर सेल्स डैमेज से बचाता है। सेलेनियम स्पर्म्स क्वालिटी और सक्रियता बेहतर रखने में मदद करता है। यह याददाश्त और को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इंफ्लेमेशन कम करके हड्डियों और जोड़ों की हेल्थ को सपोर्ट करता है। यह स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाकर झुर्रियों और बालों की कमजोरी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। सेलेनियम कोशिकाओं की रिपेयर प्रक्रिया को सपोर्ट करता है। सवाल- एक स्वस्थ वयस्क को रोज कितने सेलेनियम की जरूरत होती है? जवाब- एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को रोजाना लगभग 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान यह जरूरत बढ़कर करीब 60 माइक्रोग्राम हो जाती है, जबकि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लगभग 70 माइक्रोग्राम सेलेनियम लेना जरूरी होता है। यह मात्रा शरीर के सामान्य कार्य, इम्यूनिटी और हॉर्मोन संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त मानी जाती है। बहुत ज्यादा मात्रा में सेलेनियम लेना नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. खाजी जावेद के अनुसार रोजाना 400 माइक्रोग्राम से ज्यादा सेलेनियम लेना स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। सवाल- किन लोगों में सेलेनियम की कमी का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- सेलेनियम की कमी का खतरा उन लोगों में ज्यादा होता है, जो जिन इलाकों की मिट्टी में सेलेनियम की मात्रा कम होती है। ऐसी जगह उगने वाली फसलों में भी सेलेनियम कम होता है। किडनी की गंभीर बीमारी वाले लोग, जिन्हें डायलिसिस की जरूरत होती है, उनमें भी इसकी कमी का जोखिम बढ़ सकता है। एचआईवी (HIV) से प्रभावित लोगों में भी सेलेनियम स्तर कम पाया गया है। जो लोग भोजन के लिए बहुत सीमित फूड्स पर निर्भर रहते हैं, उन्हें इसकी कमी की आशंका अधिक होती है। सवाल- सेलेनियम की पूर्ति के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करना जरूरी है? जवाब- संतुलित डाइट से शरीर को जरूरी सेलेनियम मिल जाता है। समुद्री मछलियां जैसे टूना, सार्डिन और झींगा इसका सबसे अच्छा सोर्स हैं। यह अंडे और चिकन में भी मिलता है। शाकाहारी लोगों के लिए साबुत अनाज, ब्राउन राइस, दालें, बीन्स और दूध-दही अच्छे विकल्प हो सकते हैं। सेलेनियम के अच्छे सोर्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सेलेनियम की पूर्ति भोजन से हो सकती है या सप्लीमेंट की भी जरूरत पड़ती है? जवाब- अगर संतुलित डाइट लें तो सेलेनियम की जरूरत पूरी हो सकती है। भोजन में नट्स, सीड्स, दालें, डेयरी प्रोडक्ट्स और हरे पत्ते वाली सब्जियां शामिल करना फायदेमंद है। सप्लीमेंट

शुभमन दूसरी, मंधाना पांचवीं बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने:पाकिस्‍तान में सरकारी कर्मियों की 30% सैलरी घटेगी, 16 मार्च करेंट अफेयर्स

शुभमन दूसरी, मंधाना पांचवीं बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने:पाकिस्‍तान में सरकारी कर्मियों की 30% सैलरी घटेगी, 16 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. शुभमन दूसरी, मंधाना पांचवीं बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने 15 मार्च को BCCI ने नई दिल्‍ली में NAMAN अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया। 2. 5 राज्‍यों-यूटी में चुनाव की तारीखें घोषित 15 मार्च को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्‍यों-यूटी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पाकिस्‍तान में सरकारी कर्मियों की सैलरी में 30% तक कटौती 14 मार्च को पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सरकारी कर्मियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दी। 4. INS सुदर्शिनी माल्‍टा के वैलेटा पहुंचा 14 मार्च को भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग सेलिंग शिप INS सुदर्शिनी माल्‍टा के वैलेटा पहुंचा। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया 14 मार्च को केंद्र सरकार ने एनवार्यमेंट एक्टिविस्‍ट सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्‍योर‍िटी एक्‍ट यानी NSA हटा दिया। 6. भारत-सेशेल्‍स संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास LAMITIYE-2026 जारी भारत-सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास LAMITIYE-2026 का 11वां संस्करण सेशेल्‍स में आयोजित किया जा रहा है। आज का इतिहास 16 मार्च ——————— ये खबरें भी पढ़ें… भारतीय एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए बायोमेडिकल रिसर्च करेंगे ISRO और AIIMS: अमेरिका ने सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी; 14 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

Skin Care Tips : तेज धूप में निकलने से पहले सावधान! काला पड़ जाएगा चेहरा, फॉलों करें ये फ्री की ट्रिक

authorimg

Last Updated:March 16, 2026, 04:07 IST Glowing Skin Care Tips : मार्च का महीना आधा बीत चुका है. धूप की तपिश बढ़ने लगी है. गर्मी बढ़ने के साथ सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. इस मौसम में स्किन की समस्या एक बड़ी दिक्कत है. ऐसे में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय से बात की. वे बताती हैं कि तेज धूप में बिना सावधानी के निकलने से स्किन पर झाइयां, दाने और कालापन पड़ सकता है. जौनपुर. गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य और त्वचा पर साफ दिखाई देने लगता है. खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से चेहरे की त्वचा को काफी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी चेहरे को झुलसा सकती है और कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है. जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय लोकल 18 से बताती हैं कि तेज धूप में बिना सावधानी के निकलने से त्वचा पर सनबर्न, झाइयां, दाने और कालापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. धूप की तेज किरणें त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखाई देने लगता है. डॉ. कुसुम के मुताबिक, यदि किसी को जरूरी काम से धूप में बाहर निकलना पड़े तो कुछ सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए. सबसे पहले सिर और चेहरे को सीधे धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी या दुपट्टे का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, धूप में निकलने से पहले चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन लगाना भी काफी फायदेमंद होता है. ये चीजें रामबाण डॉ. कुसुम बताती हैं कि गर्मी के दिनों में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है. इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए. नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और त्वचा भी स्वस्थ रहती है. त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय भी काफी लाभदायक होते हैं. चेहरे पर एलोवेरा जेल, गुलाब जल या खीरे का रस लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है. धूप के प्रभाव से राहत मिलती है. डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक धूप सबसे अधिक तेज होती है, इसलिए इस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए. यदि बहुत जरूरी हो तो पूरी सावधानी के साथ ही बाहर जाएं. दही और बेसन का लेप भी चेहरे के लिए फायदेमंद है. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें Location : Jaunpur,Uttar Pradesh First Published : March 16, 2026, 04:07 IST

rajya sabha election odisha congress mla bribe offer dk shivakumar

rajya sabha election odisha congress mla bribe offer dk shivakumar

बेंगलुरु22 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिवकुमार ने रविवार को कहा कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। यहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तुरंत पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक चार लोगों में से दो मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के पास से ब्लैंक चेक भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। शिवकुमार ने इसे बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। रविवार रात को कांग्रेस के कुछ विधायक बेंगलुरु से भुवनेश्वर पहुंचे। कांग्रेस नेता बोले- ऑफर ठुकराने पर जान से मारने की धमकी इस मामले में ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर अशोक कुमार दास ने भी बिदादी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चार अज्ञात लोगों ने कुछ विधायकों से संपर्क कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया। दास ने यह भी आरोप लगाया कि जब विधायकों ने ऑफर ठुकरा दिया तो उन्हें ओडिशा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बेंगलुरु में रुके थे 8 विधायक ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायक 12 मार्च से बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते उन्हें यहां लाया गया था। ओडिशा की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजू जनता दल ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है, जबकि बीजेपी ने अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट पर भाजपा और बीजेडी प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। BJP-BJD ने कैंडिडेट्स घोषित किए BJD ने संतृप्त मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और BJP ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए ओडिशा पार्टी प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के नाम का ऐलान किया है। बीजू जनता दल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया। इसमें विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। विधायकों से कहा गया है कि वे 13 और 14 मार्च को नवीन निवास पहुंच जाएं। भाजपा के 82 विधायक पारादीप में रुके भाजपा ने भी 14 मार्च को अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए थे। सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरे हुए हैं। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने हरियाणा में विधायकों लंच पर बुलाकर हिमाचल भेजा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों को लंच पर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को 5 जोड़ी कपड़े साथ लाने कहा गया। इसके बाद शाम को उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Bengal Assembly Elections 2026 Chief Secretary Principal home Secretary changed

West Bengal Assembly Elections 2026 Chief Secretary Principal home Secretary changed

Hindi News National West Bengal Assembly Elections 2026 Chief Secretary Principal Home Secretary Changed नई दिल्ली10 मिनट पहलेलेखक: शुभम बोस कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (EC) ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस दुष्यंत नरियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस संघमित्रा घोष को गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट सोमवार दोपहर 3 बजे तक आयोग को भेजनी होगी। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार को राज्य के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। EC ने कहा- चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया फैसला चुनाव आयोग ने आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद वह लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में यह फैसला लिया गया है। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। 5 मार्च: बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा, आरएन रवि नए गवर्नर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर रहे आरएन रवि को बंगाल भेजा गया है। बोस 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। बोस के कार्यकाल के दौरान कई बार ममता सरकार और राजभवन के बीच मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा था कि ये केंद्र का एकतरफा फैसला है। गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे राय नहीं ली है। पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… चुनाव के ऐलान से सवा घंटे पहले ममता का ऐलान, बंगाल में पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ा, हर महीने ₹2000 मिलेंगे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से सवा घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

how to control High BP| blood pressure control kaise kare: इन 5 चीजों से करें हाई बीपी कंट्रोल

authorimg

Last Updated:March 16, 2026, 00:43 IST Tips To Control BP: हाई बीपी को नियमित जांच और जीवनशैली बदलाव से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. बीपी को कंट्रोल न रखने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की समस्या बढ़ सकती है. ख़बरें फटाफट How to Control High Bp: आज की तेज और अनियमित जीवनशैली में सेहत पर ध्यान देना मुश्किल हो गया है. इसी वजह से शरीर कई बीमारियों का शिकार हो सकता है. हाई बीपी इनमें से ही एक आम लेकिन गंभीर समस्या है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने पर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. हाई ब्लड प्रेशर को “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है क्योंकि अक्सर इसके लक्षण दिखाई नहीं देते. यदि इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में समय पर जांच और सही उपाय अपनाने से ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के आसान उपाय (Tips To Control High Blood Pressure) दवा समय पर लेंडॉक्टर की सलाह अनुसार हाई बीपी की दवा लें और कभी भी दवा छोड़ें नहीं. शुरुआती दौर में अक्सर अम्लोडिपाइन जैसी दवाएं दी जाती हैं. लेकिन ध्यान रखें बीपी को कंट्रोल रखने के लिए अकेले दवा काफी नहीं होता है, इसके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन रखना भी जरूरी है. रोजाना ब्लड प्रेशर मापेंहाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए इसे मॉनिटर करना बहुत जरूरी है. ऐसे में घर पर या हेल्थ सेंटर पर सुबह और शाम ब्लड प्रेशर मापें. इससे आपके और डॉक्टर को समय पर जानकारी मिलती है, जिससे समय पर इलाज और दवा में जरूरी बदलाव करना आसान और कारगर होता है. नमक कम करेंज्यादा नमक खाने से बीपी की बीमारी बढ़ सकती है. इसलिए सुनिश्चित करें कि रोजाना नमक 5 ग्राम (1 चम्मच) से कम लें. पैकेज्ड फूड, अचार, चिप्स और बाहर का खाना कम करें. नमक कम करने से बीपी कम हो सकता है. पर्याप्त पानी पिएं दिन में 8–10 गिलास पानी पीना जरूरी है. यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकालने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. नियमित व्यायाम करेंरोजाना 30–45 मिनट तेज चलना, साइकिल चलाना, योग या हल्का व्यायाम करें. इससे वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इन बातों का रखें ध्यानवजन नियंत्रित रखें. धूम्रपान छोड़ें और शराब कम करें. रोजाना फल और सब्जियां खाएं. तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग करें. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें First Published : March 16, 2026, 00:43 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

पत्नी के सामने पति को पीटा, अपहरण का प्रयास:वारंटी पिता की गिरफ्तारी में मुखबिरी का था शक, सामने आया मारपीट का वीडियो

पत्नी के सामने पति को पीटा, अपहरण का प्रयास:वारंटी पिता की गिरफ्तारी में मुखबिरी का था शक, सामने आया मारपीट का वीडियो

ग्वालियर में पुलिस मुखबिरी के शक के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी की उसकी पत्नी के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद बाइक सवार, व्यापारी को बाइक पर बंधक बनाकर ले गए। भीड़ जमा होने पर बदमाशों ने कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया और धमका कर भाग गए। यह पूरी वारदात पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार की है। बाइक सवार युवकों को शक था कि उनके पिता की गिरफ्तारी में इस दुकानदार ने मुखबिरी की थी। बार-बार मारपीट करते हुए वह मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना स्थित शंकरपुर निवासी सोनू खान व्यापारी है। उसकी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक व ऑटो पार्ट्स की शॉप है। रविवार को वह सुबह 11.30 बजे पत्नी सोनी खान के साथ अपनी दुकान पर पहुंचे थे। इसी समय वहां पर पास ही रहने वाले अमीन खान, फरीद खान, जीशान खान बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। तीनों ने गालियां देते हुए सोनू को दुकान से बाहर बुलाया और फिर उसे गालियां देना शुरू कर दिया जब गाली देने से मना किया तो अमीन और जीशान ने इसकी लात, हाथों से मारपीट कर दी। फरीद ने लोहे की रोड उठाकर उसे पीटा। जब उनका मन नहीं भरा तो सोनू को अपनी बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गए। पर कुछ दूरी पर ले जाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। पिता की गिरफ्तारी पर था मुखबिरी का शक मारपीट से सोनू के शरीर में कई जगह चोटे आई। बताया जा रहा है कि फरियादी सोनू पर हमला करने वाले तीनों युवकों को शक था कि पुलिस को मुखबिरी कर उनके पिता को गिरफ्तार कराया है। पुलिस उनके पिता का गिरफ्तारी वारंट था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उनको पता चला था कि पिता की गिरफ्तारी में सोनू का हाथ था। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर बाइक सवार तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ग्वालितयर कृष्णपाल सिंह का कहना है- बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद बदमाश युवकों ने बाइक पर बिठाकर उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। पर वह सफल नहीं हो सके हैं। बदमाशों ने मुखबिरी के शक में मारपीट की है। ऐसा फरियादी का कहना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।