सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’:टाइटल बदलने पर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया बोले- फैसला अचानक नहीं, लंबे समय से चल रही थी चर्चा

सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम अब बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। फिल्म के टाइटल बदलने की खबर सामने आने के बाद इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अपूर्व लाखिया ने कहा कि फिल्म का टाइटल बदलना किसी एक दिन में लिया गया फैसला नहीं था। मेकर्स काफी समय से इस पर विचार कर रहे थे। उनका कहना है कि नया नाम फिल्म के बड़े और व्यापक भाव को बेहतर तरीके से दर्शाता है। फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाई जा रही थी, जो 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प से प्रेरित कहानी पर आधारित है। इस घटना में भारतीय सेना के जवानों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में बहादुरी दिखाई थी। इसी घटना को फिल्म की कहानी का आधार बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइटल बदलने के पीछे एक वजह यह भी है कि मेकर्स फिल्म को सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं रखना चाहते थे। ‘मातृभूमि’ नाम देशभक्ति और बलिदान की भावना को ज्यादा व्यापक तरीके से दर्शाता है। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था, जिसमें नया टाइटल और टैगलाइन ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ दिखाई दी। पोस्टर में सलमान घायल हालत में दुश्मनों का सामना करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों कलाकार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की बहादुरी और संघर्ष को दिखाएगी। यह वॉर ड्रामा हाई-एल्टीट्यूड लोकेशन्स पर शूट की गई है, ताकि असली माहौल को पर्दे पर दिखाया जा सके। हालांकि टाइटल बदलने के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। मेकर्स की ओर से अभी तक नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
RCB IPL 2026 Matches Get Green Light

बेंगलुरु49 मिनट पहले कॉपी लिंक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को RCB ओर SRH के बीच IPL-2026 का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह परमीशन मिली है। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने सोमवार को एक्सपर्ट कमेटी, KSCA, RCB और इवेंट मैनेजमेंट फर्म DNA के साथ बैठक की। इसमें एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम की सुरक्षा और तैयारियों पर अपनी रिपोर्ट पेश की। एक साल पहले RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड हुई थी। लेकिन स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। विमेंस वर्ल्ड कप के मैच शिफ्ट हुए थे विमेंस वर्ल्ड कप के समय जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी इस ग्राउंड को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था। इस रिपोर्ट के बाद ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैच भी बेंगलुरु से हटाकर नवी मुंबई में कराए गए। वहीं घरेलू टी-20 लीग महाराजा टी-20 ट्रॉफी को भी बेंगलुरु की जगह मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा था। IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी 4 दिन पहले BCCI ने IPL के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इनमें से 2 मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने हैं। शेड्यूल जारी करते समय BCCI ने कहा था कि बेंगलुरु में IPL मैच सरकार की परमीशन पर निर्भर करेंगे। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए परंपरा के अनुसार टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला उसी के होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रखा गया है। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मुंबई इंडियंस का IPL 2026 के लिए कैंप शुरू; कोच जयवर्धने बोले- डे-1 ही सीजन की टोन सेट करता पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से IPL 2026 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मुंबई में आयोजित इस प्री-सीजन कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों ने फिटनेस और कंडीशनिंग पर फोकस किया। हेड कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में खिलाड़ियों ने मैदान पर पसीना बहाया। इस कैंप में गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पहले पहाड़ खत्म कराएं, अब पानी बचाने की मुहिम:खंडवा की देशगांव घाटी पर 8 हजार कंटूर ट्रेंच खुदेंगे, कलेक्टर ने चलाई गेंती

खंडवा-इंदौर नेशनल हाईवे पर स्थित देशगांव घाटी की जमीन पर अब जल संरक्षण के लिए मुहिम शुरू की गई हैं। यहां सैकड़ों एकड़ जमीन पर 8 हजार कंटूर ट्रेंच खोदे जाने का प्लान जनपद पंचायत छैगांवमाखन ने बनाया हैं। सोमवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पंडित से भूमिपूजन कराया और खुद गेंती चलाकर भूमिपूजन किया हैं। खंडवा जिले में भूजल संरक्षण के लिए गांव का पानी गांव में अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत छैगांवमाखन जनपद के ग्राम देशगांव में सोमवार को प्रशासन और नेताओं की मौजूदगी में कंटूर ट्रेंच खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कंटूर ट्रेंच खुदाई कार्य के लिए श्रमदान किया, और मौजूद ग्रामीणों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जल संग्रहण संबंधी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जनपद अध्यक्ष छैगांवमाखन महेंद्र सावनेर, जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी, नानकराम बरवाहे सहित जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवेंद्रसिंह गौड़, सीईओ पंकज डाले व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। कारोबियों ने खत्म कर दी देशगांव घाटी बता दें कि, हाईवे पर मौजूद देशगांव घाटी को 150 फीट तक खोदकर नेशनल हाईवे का फोरलेन रास्ता निकाला गया हैं। एक तरफ जहां एनएचएआई ने रास्ते को सुगम बनाने के लिए पहाड़ी को खोदकर समतल किया हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के कारोबियों ने पहाड़ी वाली जमीन खरीदकर बाद में उसे समतल करा लिया और पेट्रोल पंप खोल लिए। इस प्रकिया में कारोबारी ने खनिज विभाग और शासन को एक रूपए की रायल्टी तक जमा नहीं कराई। जबकि कारोबियों ने पहाड़ को पूरी तरह खत्म कर दिया।
डॉ.हेल्म्सटेटर की बुक से पढ़ें सोच का जादू:मैं बूढ़ा हो गया, यह सोच बदलें; छोटे काम पूरे करके खुद की तारीफ करें

आप क्या चाहते हैं व उसे कैसे हासिल करें? दरअसल हमारा दिमाग रोज हजारों बार खुद से बात करता है। यदि ये बातें नकारात्मक हों तो मुश्किलें आती हैं। खासकर बुजुर्ग अक्सर सोचते हैं कि अब कुछ नहीं हो सकता। इस सोच को बदलें, छोटे काम पूरे करके खुद की तारीफ करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अकेलापन कम महसूस होगा। आपके मन में नकारात्मक बातें आएं तो ये 3 काम करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा और खुशी मिलेगी नकारात्मक बातों को तुरंत रोकें जब भी मन में ‘मैं बूढ़ा हो गया’ जैसी बातें आएं तो तुरंत रोकें। उनकी जगह पॉजिटिव वाक्य बोलें-‘मैं अभी भी सीख सकता हूं’। रोजाना 10 बार यह अभ्यास करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सफलता की कल्पना करें रोज सुबह 5 मिनट आंखें बंद करके सोचें कि आप क्या चाहते हैं-परिवार के साथ घूमना, नया हुनर सीखना या पोते-पोतियों को कुछ सिखाना। इसे इतना साफ देखें जैसे वह सच हो चुका है। छोटे लक्ष्य बनाएं और खुशी मनाएं सप्ताह में एक छोटा काम चुनें। जैसे रोज 10 मिनट वॉक करना या एक पुरानी किताब पढ़ना। जब पूरा हो जाए तो खुद को तारीफ दें-‘मैंने अच्छा किया’। यह आदत बन जाएगी तो आप खुश रहेंगे।
Kanye West Delhi Concert Postponed to May 2026

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का दिल्ली में होने वाला मेगा कॉन्सर्ट टल गया है। यह शो पहले 29 मार्च को होना था, लेकिन अब इसे 23 मई, 2026 के लिए रिशेड्यूल किया गया है। रैपर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बदलाव की जानकारी देते हुए फैंस के साथ अपडेट शेयर किया। सुरक्षा कारणों से टला कॉन्सर्ट कान्ये वेस्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और क्षेत्रीय स्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रैपर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके लिए फैंस, आर्टिस्ट और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा सबसे ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शो की तारीख को आगे बढ़ाना जरूरी था। पुराने टिकट ही रहेंगे वैलिड शो के टलने से उन फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है जिन्होंने पहले ही टिकट बुक कर लिए थे। रैपर ने साफ किया कि 29 मार्च के शो के लिए खरीदे गए सभी टिकट 23 मई को होने वाले रिशेड्यूल शो के लिए मान्य रहेंगे। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा, आपकी समझ और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद। हम सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। कान्ये वेस्ट 24 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ा तनाव इस कॉन्सर्ट के टलने के पीछे ग्लोबल लेवल पर चल रहा युद्ध मुख्य कारण है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें वहां के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर है, जिसका असर अब इंटरनेशनल इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स पर भी दिखने लगा है। पहली बार भारत आने वाले थे कान्ये कान्ये वेस्ट का भारत में यह पहला बड़ा शो होने वाला था, जिसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। दिल्ली का यह इवेंट लंबे समय से सुर्खियों में है। कान्ये वेस्ट 24 बार के ग्रैमी विजेता हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बुजुर्गों को लंबी नींद से ज्यादा जरूरी गहरी नींद:बबल फुलाएं, गुनगुने पानी में पैर डुबोएं; नींद अच्छी आएगी

बढ़ती उम्र में अच्छी नींद दवाई के जैसी है। इसमें भी लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने से ज्यादा जरूरी है गहरी नींद। यह बात नींद पर हुईं कई रिसर्च में साबित हो चुकी है। अब सवाल यह है कि गहरी नींद आएगी कैसे? इसमें सोने से पहले बबल फुलाना, नमक के गुनगुने पानी में पैर रखकर बैठने जैसे तरीके मदद करेंगे। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन की रिसर्च कहती है अच्छी नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है। याददाश्त मजबूत, इम्युनिटी बेहतर होती है। इन परेशानियों को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से मिलें नीचे दी परेशानियों में से यदि 2-3 लगातार 2-3 हफ्ते या उससे ज्यादा समय से हों रही हैं तो नींद विशेषज्ञ या जनरल फिजिशियन से मिलें। रात के वक्त सोने में देर लगना- 30-60 मिनट या उससे ज्यादा समय लगना। रात में 3-4 बार उठना और फिर नींद न आना। जोर से खर्राटे और सांस रुकना – स्लीप एप्निया, ये अटैक का खतरा बढ़ाता है। पैरों में दर्द या अकड़न रेस्टलेस लेग सिंड्रोम। चिंता या पुरानी यादों से परेशानी – दिमाग का लंबे समय तक शांत नहीं होना रात 2-3 बजे उठकर फिर से नहीं सो पाना। ये 5 तरीके आपको गहरी नींद लाने में करेंगे मदद एक रूटीन बनाएं – सोने-उठने का समय रोज एक रखें। रात में चाय-कॉफी से बचें। तरीका – खासकर सोने के लिए अलार्म लगाएं। जैसे रात 10 बजे। वहीं रोज सुबह बिना अलार्म उठने के लिए माइंडसेट करें। बबल ब्लोइंग – सोने से पहले बुलबुले फुलाने से अनिद्रा दूर होती है। तरीका- बिस्तर या कुर्सी पर बैठें। बबल मेकर लें। नाक से 4 सेकंड सांस लें, फिर मुंह से 8-10 सेकंड धीरे-धीरे सांस बाहर फूंकें। इसे 5 से 8 बार दोहराएं। सोने का माहौल बनाएं – कमरा अंधेरा, मन शांत व तापमान सेहत अनुकूल रखें। तरीका – पर्दे बंद करें, फोन को ‘नाइट मोड’ पर डालें। बेडरूम सिर्फ सोने के लिए यूज करें। सोने से पहले टीवी न देखें। पैर डुबोएं- गुनगुने पानी से पैरासिम्पैथेटिक नर्व सक्रिय होते हैं। नींद अच्छी आती है। तरीका- बाल्टी में गुनगुना पानी लें। 1 से 2 चम्मच नमक डालें। सोने से 15-20 मिनट पहले 10 मिनट तक पैर डुबोएं। दिनचर्या – सुबह 20 मिनट वॉक या योग, शाम को सैर करें। रात में हल्का भोजन लें। तरीका- एकाग्र होकर वॉक करें। डाइट में रात में दलिया, खिचड़ी जैसा खाना खाएं। बिना छिलके के भीगे बादाम, गुनगुना दूध लें।
Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee | Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Vidhansabha Chunav कोलकाता/चेन्नई/दिसपुर/तिरुवनंतपुर41 मिनट पहले कॉपी लिंक इन चुनावों में 824 विधानसभा सीटों पर 17.4 करोड़ वोटर वोट डालेंगे- फोटो फाइल ECI ने रविवार को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि चुनावी राज्यों में 5,173 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं ताकि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई हो। इसके अलावा, 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) भी तैनात की गई हैं। इधर, केरल BJP के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल और असम में वोटिंग एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पुडुचेरी में भी वोटिंग 9 अप्रैल को ही होगी। इसके अलावा गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की छह सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। ECI ने बताया कि चारों राज्यों और पुडुचेरी में वोटों की गिनती 4 मई को होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
गाजियाबाद में छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। मामले में ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात से जुड़ी 3 फोटो देखिए… गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। इस समय पत्नी बिहार में है। घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गाजियाबाद आ रहा है। बैंक मैनेजर ने फोन पर फटकार लगाई थी बैंक कर्मियों के अनुसार, रविवार को बैंक में छुट्टी थी, लेकिन गार्ड सोमवार सुबह भी ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। गार्ड ने जवाब दिया कि कुछ इमरजेंसी आ गई है। इसलिए आज नहीं आ सकता हूं। अभिषेक ने कहा कि तुरंत बैंक आओ। रवींद्र गुस्से में दोपहर डेढ़ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर उसने बैंक में जमा अपनी लाइसेंसी बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर झगड़ने लगा। घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने मैनेजर के सीने में गोली मार दी। आर्मी से रिटायर्ड है आरोपी गार्ड पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा (45 साल) 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में चांदीनगर का रहने वाला है। रवींद्र की तीन महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में एक एजेंसी के जरिए नौकरी लगी थी। रवींद्र के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। आरोपी रविंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में लोगों से झगड़ा करता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हाफ पैंट और टीशर्ट में आया था गार्ड प्रत्यक्षदर्शी आरएन पांडेय ने बताया, मैं भी बैंक आया था। अंदर जा ही रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रुक गया। तभी एक व्यक्ति, जो हाफ पैंट और पीली रंग की टीशर्ट में था, वह बाहर आया। उसके एक हाथ में बंदूक थी। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो कुर्ता-पैंट और सिर पर पगड़ी पहने था। दोनों बड़े आराम से बैंक से बाहर निकले। मेन रोड पर एक बाइक खड़ी थी। दोनों उसी बाइक से भाग निकले। बैंक के कर्मी मैनेजर को उठाकर बाहर लेकर आए थे। फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। गाजियाबाद ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया- पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा थी। गार्ड ने वहीं से बंदूक वापस लेकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO: लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
भुना, भीगा या उबला चना, शरीर के लिए कैसे खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद? किसमें पोषक तत्वों का भंडार

Last Updated:March 16, 2026, 15:03 IST Chickpeas Benefits for Health: चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे भूनकर, भिगोकर या पकाकर अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है. हर तरीके के अपने फायदे होते हैं. भुना चना वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, भीगा और पकाया हुआ चना एनर्जी देता है. इसके अलावा सत्तू शरीर को ठंडक देने के साथ पोषण देता है. भुना हुआ चना, भिगोए हुए चने और पकाए हुए चुने तीनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. Benefits of Roasted Chickpeas: शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को चना खाने की सलाह दी जाती है. चना में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है. मसल्स की ग्रोथ बेहतर बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है. प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और एनर्जी देने में मदद करता है. अगर आप प्रोटीन के लिए महंगे सप्लीमेंट लेते हैं, तो आपको किचन में मौजूद चना का सेवन शुरू कर देना चाहिए. चना प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में भी इसे बहुत लाभकारी माना गया है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार चने को अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है. भुना हुआ चना, भीगा हुआ चना, पकाया हुआ चना और चने का सत्तू. हर तरीके से चना खाने के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं. भुना हुआ चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही कारण है कि भुना चना वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है. भुना चना सुबह या दोपहर के समय खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. भीगा और पकाया हुआ चना भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है. आमतौर पर काले चने को रात में भिगोकर सुबह उबालकर खाया जाता है. यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है और वजन बढ़ाने में भी मदद करता है. जो लोग जिम करते हैं या ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं, उनके लिए पकाया हुआ चना बहुत अच्छा माना जाता है. अगर इसे थोड़ा देसी घी डालकर पकाया जाए तो यह पाचन को बेहतर बनाता है और चने की रूखी प्रकृति को भी कम करता है. इसे नाश्ते में या शाम को हल्की भूख लगने पर स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है. चना से बना सत्तू भी बहुत पौष्टिक होता है. खासकर गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को प्रोटीन देने के साथ-साथ ठंडक भी देता है. सत्तू पीने से थकान कम होती है और शरीर को ताजगी मिलती है. आयुर्वेद के अनुसार यह आंखों से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी लाभ पहुंचा सकता है. गर्मियों में भुना चना, पकाया चना और सत्तू तीनों का सेवन किया जा सकता है. हालांकि जिन लोगों को वात दोष की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें चने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.) About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 16, 2026, 15:03 IST
‘कांग्रेस सांसदों को सलाह दें…’: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने संसद में व्यवधान पर सोनिया गांधी को लिखा पत्र | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 14:44 IST देवेगौड़ा ने विपक्ष में एक वरिष्ठ नेता के रूप में सोनिया गांधी से कांग्रेस नेताओं और सांसदों को अनुशासन बहाल करने और संसदीय मानदंडों को बनाए रखने की सलाह देने का आग्रह किया। देवेगौड़ा और सोनिया गांधी. (फ़ाइल) पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद में हाल के व्यवधानों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा कि इसका नेतृत्व बड़े पैमाने पर विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस सांसदों द्वारा किया जा रहा है। 16 मार्च को लिखे अपने पत्र में, गौड़ा ने कहा कि संसद में और उसके आसपास के अराजक दृश्य – जिसमें नारेबाज़ी, तख्तियां प्रदर्शित करना, धरना और अवरोध शामिल हैं – अभूतपूर्व थे और भारत के संसदीय लोकतंत्र की नींव को नुकसान पहुंचाने का जोखिम था। अपने 65 साल के सार्वजनिक जीवन का हवाला देते हुए, जिसमें से अधिकांश समय उन्होंने विपक्ष में बिताया, पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों से संसद की गरिमा और परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतीत में तीव्र राजनीतिक असहमति के दौरान भी संसदीय मर्यादा कायम रखी गई थी। जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, बीआर अंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं द्वारा अपनाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करते हुए, गौड़ा ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित परंपराएं संसदीय आचरण का मार्गदर्शन करती रहनी चाहिए। यह स्वीकार करते हुए कि विपक्ष की भूमिका कठिन और महत्वपूर्ण दोनों है, उन्होंने कहा कि विरोध स्थापित संसदीय नियमों और परंपराओं के भीतर होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता के रूप में गांधी से कांग्रेस नेताओं और सांसदों को अनुशासन बहाल करने और संसदीय मानदंडों को बनाए रखने की सलाह देने का आग्रह किया। गौड़ा ने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्होंने आगाह किया कि इस तरह की कार्रवाइयों से भारत के लोकतंत्र के पिछले 75 वर्षों में निर्मित संस्थानों को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। मौजूदा बजट सत्र में दोनों सदनों में बार-बार व्यवधान देखा गया है, विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, नारे लगा रहे हैं और तख्तियां प्रदर्शित कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के कारण बार-बार स्थगन और कार्यवाही रुकी है, सरकार और विपक्ष व्यवधानों की जिम्मेदारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। पहले प्रकाशित: मार्च 16, 2026, 14:44 IST समाचार राजनीति ‘कांग्रेस सांसदों को सलाह दें…’: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने संसद में व्यवधान पर सोनिया गांधी को लिखा पत्र अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें









