नालियों में गोबर बहाने पर डेयरी संचालकों पर जुर्माना

नगर निगम अमले ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए गंदगी फैलाने, अमानक पॉलीथिन के उपयोग और नालियों में गोबर बहाने पर जुर्माने की कार्रवाई की। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के अनुसार। वार्ड 46 में भैंस डेयरी संचालकों द्वारा नाली में गोबर बहाने पर 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वार्ड 43 में दुकानदारों से अमानक पॉलीथिन पर 2500 रुपये और अन्य स्थानों पर गंदगी फैलाने पर अलग-अलग जुर्माने लगाए गए। वार्ड 32 में खुले में कचरा फेंकने पर 2900 रुपए वसूले गए।
LPG Price Hike Protest | Parliament Budget Session Day 6; MPs suspension

Hindi News National LPG Price Hike Protest | Parliament Budget Session Day 6; MPs Suspension नई दिल्ली37 मिनट पहले कॉपी लिंक विपक्षी सांसदों ने 4 फरवरी को स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ पेपर उछाले थे। संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का मंगलवार को 7वां दिन है। आज पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन हटाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में सोमवार को हुई सर्वदलीय बैठक में इस पर सहमति बनी है। सूत्रों ने बताया कि सांसदों का निलंबन वापस लेने का प्रस्ताव मंगलवार को संसद में लाया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया है कि सांसद सदन में प्लाकार्ड और AI से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और सदन की मर्यादा बनाए रखेंगे। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। सदन के दूसरे फेज के पिछले 6 दिन की कार्यवाही… 15 मार्च: राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च: LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च: शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी-13 फरवरी: बजट सत्र का पहला फेज 13 फरवरी : खड़गे ने रिकॉर्ड से अपने भाषण के हिस्सों को हटाए जाने की आलोचना की संसद के बजट सत्र का पहला फेज 13 फरवरी को समाप्त हुआ, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के रिकॉर्ड से अपने भाषण के कुछ हिस्सों को हटाए जाने की आलोचना की। 12 फरवरी : भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने की तैयारी में है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 11 फरवरी : राहुल बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा
लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया। 16 साल से रेस्टोरेंट चला रहे हरमन कपूर ने कहा कि हलाल मीट बेचने से मना करने पर पाकिस्तानियों के 100 लोगों के ग्रुप ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा- मुझे हलाल मीट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अपने बिजनेस को बचाने के लिए मुझे दुनियाभर के सिखों से मदद मांगनी पड़ रही है। हरमन के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने 14 मार्च को रेस्टोरेंट पर एक बोर्ड लगा दिया। इस पर साफ लिख दिया कि उनके रंगरेज रेस्टोरेंट में हलाल मीट नहीं मिलेगा। हरमन के पोस्टर लगाने के बाद रेस्टोरेंट पर पाकिस्तानियों की भीड़ जमा हो गई। यहां तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हरमन ने कहा कि उन पर हमला किया गया। उन्होंने गातरे से डिफेंस किया। उनके घर को भी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया। हरमन ने कहा कि पुलिस ने भी कट्टरपंथियों का साथ दिया। आरोपियों को अरेस्ट करने के बजाय उल्टा उन्हें ही अरेस्ट कर लिया। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हरमन ने बताया कि 2010 में खोला उनका रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उनका रेस्टोरेंट रंगरेज पंजाबी स्वाद के लिए मशहूर है। लेकिन उन्होंने कभी हलाल मीट नहीं बेचा। नॉन हलाल मीटअप पोस्ट से छिड़ा विवाद 14 मार्च 2026 को कपूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नॉन हलाल मीटअप। दोपहर 2 बजे रंगरेज आओ, रिकॉर्डिंग उपकरण लेकर आओ। विवाद करने वालों को एक्सपोज करेंगे। पोस्ट वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के 100 से ज्यादा लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए। एंट्रेंस बंद होने पर नारे लगाने लगे। कपूर ने इसका वीडियो पोस्ट कर दिया और कहा कि उसे धमकियां आ रही हैं। हंगामा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया रंगरेज रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस फोर्स पहुंची। भीड़ को हटाया। पुलिस अंदर घुसी और हरमन सिंह कपूर को अरेस्ट कर ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण हमला करने वालों को गातरा दिखाना बताया। पुलिस ने कहा कि लंदन में हथियार दिखाना कानूनी जुर्म है। कपूर को बाद में बेल मिल गई। इसे लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कपूर का दावा- मैंने तो अपने परिवार को बचाया हंगामा होने और गातरा दिखाने पर कपूर ने कहा- सिख गुरुओं ने आत्मरक्षा के लिए कृपाण दी है। मैंने तो हमलावरों से अपने परिवार को बचाया है। किसी पर हमला नहीं किया। हरमन कपूर ने आरोप लगाया कि वह 2023 से खालिस्तानी और मुस्लिम समूहों का टारगेट है। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि मेरा नाम खान नहीं है। यह दोतरफा पुलिसिंग है। विरोध करने वाले युवाओं ने कहा कि कपूर ने उन्हें हमला करने के लिए उकसाया, हेट स्पीच दी, मुस्लिम कम्युनिटी को ट्रोल किया और कृपाण दिखाकर धमकी दी। जानें कैसे शुरू हुआ और क्यों बढ़ा विवाद… ——— ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। (पढ़ें पूरी खबर)
घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ी:सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की शुरू की डिलीवरी, लेकिन ग्वालियर में अभी बंद

बुकिंग प्रक्रिया को धीमा कर बेशक गैस की किल्लत को कम दिखाया जा रहा हो। लेकिन हकीकत में ये किल्लत अब भी उतनी ही बनी हुई है। क्योंकि, ग्वालियर को अपेक्षाकृत सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिल पा रही। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर देने पर लगी रोक हटा दी। मगर ग्वालियर में अब भी इस पर प्रतिबंध ही लगाकर रखा गया है। जिसका नतीजा यह है कि खानपान के सभी सेंटर घरेलू सिलेंडरों को लेकर व्यापार कर रहे हैं। जिससे घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। दूसरी तरफ खाद्य आपूर्ति विभाग और गैस कंपनियों के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले की गैस एजेंसियों के पास करीब 16 हजार घरेलू और 1400 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है। जिसमें से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई अस्पताल व जरुरी सेवाओं के लिए दी जा रही है। रिफिलिंग सेंटर और चूल्हा दुकानों की जांच नहीं गैस को लेकर चल रही परेशानियों के बाद भी शहर में ऐसी दुकानों पर टीमें नहीं पहुंची हैं। जहां से गैस सिलेंडर बेचे जाते हैं। हजीरा में पटेल स्कूल के पास, चंद्रनगर, कॉलोनीपुरा,शील नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, गोल पहाडिया, ढोलीबुआ का पुल, गिरवाई चौकी के पीछे, गोवर्धन कॉलोनी, हुरावली आदि क्षेत्रों में ये दुकानें हैं। जिन पर लोग सिलेंडर मनमाने दामों में बेच रहे हैं। वहीं एजेंसी हॉकर्स भी कालाबाजारी कर कमर्शियल उपयोग करने वालों को घरेलू सिलेंडर दे रहे हैं। सिलेंडर आएंगे तभी मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई के लिए गाइडलाइन तो आ गई है। लेकिन ग्वालियर के लिए झांसी से सिलेंडर नहीं आ पा रहे हैं। जिस कारण ये सप्लाई रोकी गई है। सिलेंडर आने के बाद इस सप्लाई को शुरू कर दिया जाएगा। – कल्पेश मौर्य, नोलि अधिकारी
Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Retirement

Hindi News Career Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Retirement | Champions Trophy 2026 Win 20 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. लॉस एंजिल्स में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई 16 मार्च को लॉस एंजिल्स, अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई। लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वन बैटल आफ्टर अनदर ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए। माइकल बी.जॉर्डन को फिल्म सिनर्स के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म सिनर्स के लिए ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड जीता, वो इस कैटेगिरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला हैं। पॉल थॉमस एंडरसन को वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। शॉन पेन को वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। वेपंस के लिए एमी मैडिगन बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए और के पॉप डीमन हंटर्स को बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए अवॉर्ड मिला। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। प्रियंका 2 बार ऑस्कर प्रेजेंटर बनने वाली इकलौती भारतीय हैं। 2. विदेश मंत्री जयशंकर ने साइप्रस विदेश मंत्री से मुलाकात की 16 मार्च को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रुसेल्स के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की। मीटिंग में दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों के प्रमुखों ने ईस्ट एशिया में स्थिरता और तनाव कम करने को लेकर भी बातचीत की। ये बैठक बिजनेस, कनेक्टिविटी, इन्वेस्टमेंट और व्यापार पर केंद्रित थी। साइप्रस यूरोपीय यूनियन काउंसिल का अध्यक्ष है और साइप्रस भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच चल रही वार्ता का सपोर्ट करता है। विदेश मंत्री जयशंकर यूरोपीय यूनियन की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने बेल्जियम पहुंचे हैं। ये बैठक 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होगी। एस जयशंकर का ये दौरा EU के वाइस प्रेसिडेंट काजा कल्लास के इनविटेशन पर है। अवार्ड्स (AWARDS) 3. लेखिका ममता कालिया को साहित्य आकादमी मिलेगा 16 मार्च को हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 देने का ऐलान किया गया है। हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 31 मार्च को ये सम्मान दिया जाएगा। ममता कालिया की ये किताब इलाहाबाद के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन और व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़ी है। वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘हिन्दी’ की एडिटर हैं। इससे पहले उन्हें ‘दुक्खम सुक्खम’ उपन्यास के लिए 2017 में व्यास सम्मान दिया गया था। साहित्य अकादमी पुरुस्कार में ममता को 1 लाख रुपए, तांबे का चिन्ह दिया जाएगा। ममता कालिया समकालीन हिन्दी साहित्य की प्रमुख कहानीकार, उपन्यासकार और कवयित्री हैं। ममता की मशहूर कृतियों में बेघर, नरक दर नरक, प्रेम कहानी, लड़कियां शामिल हैं। ममता का जन्म यूपी के वृंदावन में हुआ था और उनकी शिक्षा दिल्ली, इंदौर से हुई। ममता ने कई सालों तक इलाहाबाद (प्रयागराज) के महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य के रूप में भी कार्य किया। साहित्य अकादमी पुरस्कार, भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला एनुअल साहित्यिक सम्मान है। ये पुरस्कार, भारत की भाषाओं में साहित्यिक कार्यों और अनुवादों के लिए दिया जाता है। ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है। साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा, साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कार भी देता है। साहित्य अकादमी की स्थापना 1954 में हुई थी। ममता के लेखन में मुख्य रूप से मध्यवर्गीय जीवन, महिलाओं की स्थिति, सामाजिक सच और व्यंग मिलते हैं। 4. TIME ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 में भारत की 4 जगह शामिल 16 मार्च को ‘टाइम’ मैग्जीन ने 100 ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारत की 4 जगहों को शामिल किया गया है। ये लिस्ट अंतरराष्ट्रीय लेखकों और संवाददाताओं के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें नए और रोमांचक अनुभव देने वाले होटल और संग्रहालयों को प्राथमिकता दी गई है। इस लिस्ट में शामिल जगह –1. जोधपुर का ‘म्हारो खेत’ म्हारो खेत 40 एकड़ के रीजेनरेटिव फार्म पर बना है। इस परिसर में 10 लग्जरी सुइट्स हैं, जो मेहमानों को प्रकृति और खेती के करीब लाते हैं। यहां का मुख्य आकर्षण खेत की ताजी उपज और स्ट्रॉबेरी-अनार के बागान हैं। म्हारो खेत में मेहमान खुद सब्जियां चुनने के साथ कुकिंग लेसन और फार्म वॉक का आनंद ले सकते हैं।2. शक्ति प्राण लॉज उत्तराखंड के कुमाऊं की पहाड़ियों में स्थित ‘शक्ति प्राण लॉज’ को भी टाइम्स ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है। 7,000 फीट की ऊंचाई पर बने इस रिट्रीट तक केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। शक्ति प्राण लॉज में सौर ऊर्जा से चलने वाले सिर्फ 7 सुइट्स हैं, जहां से नंदा देवी और पंचाचूली चोटियों के अद्भुत दृश्य दिखते हैं। शक्ति प्राण लॉज प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह है, जहां बर्फीली चोटियों के बीच लकड़ी के फायरप्लेस और सुकून भरा वातावरण है।3. द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस मध्य प्रदेश की मणियागढ़ पहाड़ियों में ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ स्थित है। ये बुंदेला वंश के 350 साल पुराने निवास को रीस्टोर कर बनाया गया भव्य रिसॉर्ट है। झील के किनारे बसा ये रिसॉर्ट पन्ना नेशनल पार्क के नजदीक है। द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस में रुकने वाले सैलानी बाघ और तेंदुए देख सकते हैं।4. AABBCC बार दिल्ली के वसंत विहार में स्थित ‘एएबीबीसीसी’ बार ड्रिंक्स का एक मॉर्डन म्यूजियम है। AABBCC की शुरुआत एक लैब से हुई थी, जहां जड़ी-बूटियों और शहद जैसे अनोखे प्रोडक्टस से ड्रिंक्स को नया स्वाद दिया जाता है। इसमें बैंगन भरते जैसे अनूठे कॉकटेल भी परोसे जाते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया 16 मार्च को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। सरफराज ने 100 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की। इनमें 50 वनडे, 37 T-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं।
Jiah Khan Death Case, Boyfriend Sooraj Pancholi Accused of murder, Know Full Story and Case Details

22 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-9 में जानिए कहानी, जिया खान डेथ केस की। जिया का शव उनके अपार्टमेंट में मिला, पुलिस जांच में इसे आत्महत्या माना गया लेकिन उनकी मां राबिया ने इसे मर्डर कहा, वजह थी जिया के गले में मिला एक गहरा निशान। तारीख- 3 जून 2013 जगह- फ्लैट नंबर 102, सागर संगीत सोसाइटी, जुहू, मुंबई एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान उनसे मिलने के लिए लंदन से आई थीं। जिया का पूरा परिवार लंदन में ही रहता था, वो खुद भी वहीं जन्मी थीं, लेकिन काम के सिलसिले में उन्होंने मुंबई में घर ले रखा था। जिया खान की बहन कविता का बर्थडे था, वो उसी दिन आधी रात 3 बजे हीथ्रो की फ्लाइट से बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई पहुंचने वाली थीं। जिया बेहद एक्साइटेड थीं और बहन के लिए तोहफा लेना चाहती थीं। उस रोज वो मां के साथ कविता के लिए गोल्ड जूलरी लेने बांद्रा गईं। लौटते हुए शाम हो गई, हल्की बारिश भी हो रही थी। जिया ने खुशी-खुशी मां से कहा कि वो खुद ड्राइव करना चाहती थीं। जिया बार-बार कविता को मैसेस कर रही थीं। मां राबिया के साथ जिया खान की तस्वीरें। घर आकर जिया रेस्ट करने लगीं। रात के करीब साढ़े 8 बजे थे, जब उनकी मां राबिया ने कहा कि उन्हें अपनी दोस्त के घर जाना है। जवाब में जिया ने कहा, मैं भी फैजान (भाई जैसा दोस्त) से मिलने जा रही हूं, शो (गेम ऑफ थ्रोन) देखूंगी और फिर एक घंटे में आ जाऊंगी। आकर आपसे घर में ही मिलूंगी। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में मां के साथ जाती हुईं जिया खान। जिया और राबिया साथ घर से निकले। राबिया ने रिक्शा किया और जिया पैदल ही दूसरी दिशा में चली गईं। फैजान चंद कदमों की दूरी पर ही रहते थे। मां राबिया उस दिन करीबी दोस्त एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के घर गईं। वहीं खाना खाया। रात 9 बजकर 37 मिनट पर राबिया ने जिया को कॉल कर कहा कि वो याद से खाना खा लें। दरअसल, जिया को एक नई फिल्म मिली थी, उस फिल्म में उन्हें वजनी दिखना था, जिसके लिए उन्हें ज्यादा-से-ज्यादा खाना खाने की सलाह मिलती रहती थी। कुछ मिनट बात कर राबिया ने कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद उस पार्टी में एक्टर आदित्य पंचोली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। जिया खान उस समय आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। जिया खान को किस करते हुए सूरज पंचोली। कुछ दिनों से उनके रिश्ते में अनबन चल रही थी। जिया अक्सर मां से बताती थीं कि सूरज उनके साथ बुरा सलूक करते हैं। जैसे ही राबिया ने देखा कि आदित्य पंचोली भी वहां आए हुए हैं, तो वो असहज होकर करीब पौने 11 बजे निकल गईं। राबिया घर लौटीं तो गौर किया कि सारी लाइट्स ऑन हैं, जबकि वो जिया के साथ सारी लाइट्स बंद कर निकली थीं। बेडरूम में पहुंचीं, तो देखा वहां कि भी सारी लाइट्स जल रही हैं, जिया का हैंड बैग फर्श पर पड़ा था। राबिया को कुछ अटपटा लगा। वो फ्रेश होने बाथरूम गईं, लाइट्स वहां की भी ऑन थीं। तभी उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा स्लाइड किया। मंजर देख उनकी चीख निकल गई। बेटी जिया उस कमरे के पंखे से फांसी लगा चुकी थीं। राबिया दौड़ते हुए पहुंचीं और पैर पकड़ लिए। बेटी का शरीर अब भी गर्म था। उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया, जिससे पड़ोस के कुछ लोग पहुंच गए। जिया के शरीर को फंदे से उतारा गया। उस समय डॉक्टर अग्रवाल वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि जिया की मौत हो चुकी है। रात 3 बजे जिया की बहन कविता ने मुंबई में लैंड किया। जैसे ही उन्होंने फोन एयरप्लेन मोड से हटाया तो उनके पास कई मैसेजेस आए हुए थे। जैसे ही उन्होंने मैसेज खोले, तो उसमें लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। शुरुआत में कविता कुछ समझ नहीं पाईं, लेकिन जब दूसरे मैसेज देखे तो उन्हें बहन जिया की मौत की खबर मिली। वो घर पहुंचीं तो देखा फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया की भीड़ उनके घर में थी। उस रोज अंजू महेंद्रु भी पहुंची, जिनके घर में कुछ घंटों पहले ही राबिया ने डिनर किया था। दैनिक भास्कर ने अंजू महेंद्रू से संपर्क किया, लेकिन वो इस केस के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं। जिया की मौत की खबर मिलने के 3 घंटे बाद आदित्य पंचोली भी राबिया से मिलने उनके घर पहुंचे, लेकिन इस समय उनके साथ सूरज पंचोली नहीं आए। जबकि जिया की मौत के समय सूरज उन्हें डेट कर रहे थे। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में जिया का पोस्टमार्टम किया गया और 3 जून की सुबह 7 बजे उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। 4 जून को ही उनके अपार्टमेंट से जनाजा उठाया गया। जुहू के सोनापुर कब्र वाला में उनके जनाजे की नमाज हुई जिसके बाद उन्हें जुहू के कब्रिस्तान में दफ्नाया गया। फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां उनके जनाजे में शामिल हुईं, जिनमें आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, किरण राव, रितेश देशमुख जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। जनाजे में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली बुरी तरह रोते हुए दिखे, परिवार के लोग उन्हें सहारा देते नजर आए। जनाजे में आदित्य पंचोली का हुआ मीडिया से झगड़ा जिया खान के जनाजे में सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली भी पहुंचे। कार से उतरते हुए उन्होंने मीडिया से बदसलूकी की और उनका ट्रायपोड तोड़ दिया। मीडिया ने उन्हें घेर लिया और हर्जाना भरने को कहा। इस समय आदित्य ने धमकी देते हुए कहा कि वो उन पर कार चढ़ा देंगे। जमकर बहस हुई, जिसके बाद आदित्य को कैमरापर्सन को 25 हजार रुपए का हर्जाना देना पड़ा। साथ ही वहां मौजूद भीड़ के दबाव में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। जिया खान के जनाजे में सूरज पंचोली के साथ पिता आदित्य पंचोली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिया की मौत 3 जून की रात 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट के दरमियान हुई थी। इसके महज चंद मिनटों बाद ही मां राबिया घर पहुंची थीं। अगर मां कुछ देर पहले पहुंचतीं तो जिया को बचाया जा सकता था। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत
खबर हटके- महिला ने पति को किराए पर दिया:गैस कम इस्तेमाल करने को कहा, तो बहू थाने पहुंची; राजस्थान में बर्फबारी जैसा माहौल

एक महिला ने अपना पति दूसरी महिला को किराए पर दे दिया। वहीं एक सास ने गैस कम इस्तेमाल करने को कहा, तो बहू थाने पहुंच गई। उधर राजस्थान के किशनगढ़ में बर्फबारी जैसा माहौल बन गया, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Weather Change Health Risk Precautions; Seasonal Disease Reason

Hindi News Lifestyle Weather Change Health Risk Precautions; Seasonal Disease Reason | Bhopal Doctor Advice 36 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक एक मुहावरा है, ‘अंडर द वेदर’ यानी थोड़ा अस्वस्थ महसूस करना। अगर आपको भी मौसम में थोड़ा सा बदलाव होने पर खांसी, छींक और बुखार हो जाता है तो आप अकेले नहीं हैं। दरअसल, मौसम बदलने पर तापमान, नमी और वायुदाब (बैरोमेट्रिक प्रेशर) में अचानक बदलाव होता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है और वायरस या बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, एलर्जी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- मौसम बदलने पर लोग क्यों बीमार पड़ते हैं? किन लोगों को ज्यादा रिस्क रहता है? इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें? एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन एंड इन्फेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- मौसम बदलने पर लोग बीमार क्यों पड़ते हैं? जवाब- मौसम में अचानक बदलाव से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। शरीर को भी उतनी ही तेजी से बदलावों के साथ खुद को एडजस्ट करना पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम अस्थायी रूप से कमजोर पड़ जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। मौसम बदलने पर पॉलेन (पौधों के पराग कण) और धूल जैसे एलर्जेन्स भी बढ़ जाते हैं, जो सर्दी, साइनस और सांस की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन और थकान का जोखिम भी बढ़ जाता है। सवाल- मौसम का बदलना हमारे शरीर को कैसे प्रभावित करता है? जवाब- मौसम में बदलाव शरीर के फिजियोलॉजिकल सिस्टम (इंटरनल बॉडी सिस्टम, जो मिलकर शरीर को स्वस्थ रखते हैं) को प्रभावित करता है। तापमान में गिरावट या बढ़ोतरी होने पर शरीर को ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म को एडजस्ट करना पड़ता है, जिससे कुछ लोगों को सिरदर्द, लो एनर्जी या ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की समस्या हो सकती है। ठंड के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे हार्ट पर प्रेशर बढ़ सकता है, जबकि अधिक गर्मी में शरीर पसीने के जरिए तापमान नियंत्रित करता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का खतरा रहता है। सवाल- मौसम बदलने का हमारी नींद और मूड पर क्या असर पड़ता है? जवाब- शरीर की सर्केडियन रिद्म (बॉयलॉजिकल क्लॉक) रोशनी और तापमान से नियंत्रित होती है। जब दिन छोटे या बड़े होते हैं, तो इस कारण से मेलाटोनिन (स्लीप हॉर्मोन) और सेरोटोनिन (मूड हॉर्मोन) का संतुलन बदल सकता है। सवाल- मौसम बदलने पर किन लोगों को बीमार पड़ने का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- मौसम बदलते ही कुछ लोग आसानी से एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन कुछ के लिए ये बदलाव सर्दी–जुकाम, एलर्जी या दूसरी बीमारियों की वजह बन जाता है। उन लोगों को ज्यादा समस्या होती है- जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। जो पहले ही किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा किन लोगों को समस्या होती है, ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए- सवाल- क्या बार-बार बीमार होना इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का संकेत है? जवाब- साल में 2–3 बार सर्दी-जुकाम होना सामान्य माना जाता है, खासकर बच्चों में। लेकिन अगर- संक्रमण बार-बार हो संक्रमण लंबे समय तक ठीक न हो बार-बार एंटीबायोटिक की जरूरत पड़े हर छोटी बीमारी गंभीर रूप ले ले तो यह इम्यून फंक्शन में कमी का संकेत हो सकता है। सवाल- कमजोर इम्यूनिटी के कारण मौसम बदलने पर बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- मौसम बदलते ही बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ बेसिक, लेकिन जरूरी कदम अपनाकर उन्हें संक्रमण से काफी हद तक बचाया जा सकता है। ग्राफिक से समझते हैं कि कैसे बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है- सवाल- बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- मौसम बदलने पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। पॉइंटर से समझते हैं- इम्यूनिटी मजबूत रखें बदलते मौसम में डाइट का खास ध्यान रखें। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन रिच फूड लें। साथ ही अदरक, हल्दी, लहसुन और शहद जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। हाइड्रेटेड रहें शरीर में पानी की कमी होने पर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेज करें रोजाना 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें, क्योंकि नींद इम्यूनिटी को मजबूत करती है। साथ ही योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग जैसी एक्टिविटी तनाव कम करने में मदद करती हैं। हाइजीन का ध्यान रखें बदलते मौसम मेें संक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से हाथ धोएं। साथ ही पर्सनल हाइजीन मेंटेन करें। शरीर के संकेतों को समझें थकान, हल्का बुखार या कमजोरी जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर आराम और सही खानपान से हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। लेयर्ड कपड़े पहनें तापमान में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए लेयर वाले कपड़े पहनें, ताकि जरूरत के मुताबिक लेयर हटाई या बढ़ाई जा सके। गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल ये तो हो गई जेनेरिक मौसम बदलने पर बरती जाने वाली सावधानियां। लेकिन इस मौसम में, जब यह बदलाव सर्दी से गर्मी की तरफ हो रहा है, सर्दियों का मौसम जा रहा है और गर्मियां आ रही हैं तो ऐसे में कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें– सवाल- मौसम चेंज होने पर हमारा खानपान कैसा होना चाहिए? जवाब- मौसम बदलते ही इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। इसलिए डाइट में ऐसे फूड शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को संक्रमण से बचाएं। ग्राफिक से समझते हैं कि इस दौरान डाइट कैसी होनी चाहिए- सवाल- ओवरऑल किसी भी मौसम में हेल्दी रहने के लिए हमारी लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए? जवाब- किसी भी मौसम में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल संतुलित और नियमित होनी चाहिए। पॉइंटर्स से समझते हैं- रोजाना ताजा और पौष्टिक भोजन, पर्याप्त प्रोटीन व मौसमी फल-सब्जियां लेना जरूरी है, ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे। कम-से-कम 30–45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी और 7–8 घंटे की अच्छी नींद शरीर की रिकवरी और हॉर्मोनल बैलेंस के लिए अहम है। मौसम चाहे ठंडा
Male Hormonal Imbalance Symptoms; Men vs Women Hormonal Imbalance

Hindi News Lifestyle Male Hormonal Imbalance Symptoms; Men Vs Women Hormonal Imbalance | Delhi Doctor Advice 34 मिनट पहले कॉपी लिंक महिलाओं में पीरियड्स या मेनोपॉज के दौरान मूड स्विंग्स, थकान और उदासी होना कॉमन है। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि पुरुषों को भी ये समस्याएं होती हैं। इन सबके लिए हमारे हॉर्मोन्स जिम्मेदार होते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पुरुषों में ये बदलाव अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। हॉर्मोन्स शरीर के हर जरूरी फंक्शन को कंट्रोल करते हैं। इसलिए इनका संतुलित रहना जरूरी है। इसका असर फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए फिजिकल हेल्थ में आज पुरुषों के ‘हॉर्मोनल इंबैलेंस’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- पुरुषों में हॉर्मोनल इंबैलेंस के क्या लक्षण हैं? इसका पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट करवाने होते हैं? एक्सपर्ट- डॉ. साकेत कांत, सीनियर कंसल्टेंट, एंडोक्रोनोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- हॉर्मोनल इंबैलेंस क्या होता है? जवाब- हॉर्मोनल इंबैलेंस यानी ऐसी कंडीशन, जब शरीर में हॉर्मोन्स का स्तर सामान्य से कम या ज्यादा हो जाता है। हॉर्मोन शरीर के कई महत्वपूर्ण फंक्शंस के लिए जरूरी हैं। ये मेटाबॉलिज्म, मूड, नींद, फर्टिलिटी और ग्रोथ को कंट्रोल करते हैं। असंतुलन होने पर थकान, वजन में बदलाव, मुंहासे या मूड स्विंग्स जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आमतौर पर ये बदलाव खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, थायरॉइड प्रॉब्लम्स या उम्र बढ़ने के साथ दिखाई देते हैं। सवाल- पीरियड्स और मेनोपॉज की वजह से महिलाओं के शरीर में अक्सर हॉर्मोनल इंबैलेंस होता है। लेकिन क्या महिलाओं की तरह पुरुषों में भी हॉर्मोनल इंबैलेंस हो सकता है? जवाब- हां, लेकिन दोनों के कारण और लक्षण अलग हो सकते हैं। पुरुषों में मुख्य हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन होता है, जो उम्र बढ़ने, तनाव, खराब लाइफस्टाइल, मोटापा या कुछ बीमारियों के कारण कम हो सकता है। इससे थकान, मसल लॉस, लो सेक्स ड्राइव, मूड स्विंग्स और नींद की समस्या जैसे लक्षण दिख सकते हैं। सवाल- पुरुषों के शरीर में कौन से डॉमिनेटिंग हॉर्मोन्स होते हैं, जिनका इंबैलेंस हो सकता है? जवाब- पुरुषों के शरीर में मुख्य डॉमिनेटिंग हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन होता है, जो मसल्स और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। यह सेक्स ड्राइव और स्पर्म प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करता है। इसके अलावा- ‘इंसुलिन हॉर्मोन’- ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। ‘थायरॉइड हॉर्मोन’- मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। ‘कोर्टिसोल हॉर्मोन’- स्ट्रेस को प्रोसेस करता है। ‘ग्रोथ हॉर्मोन्स’- शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इन हॉर्मोन्स के असंतुलित होने पर थकान, वेट फ्लक्चुएशन, मूड स्विंग, कमजोरी, नींद की कमी और सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और समय पर जांच से इन्हें संतुलित रखा जा सकता है। सवाल- पुरुषों में किन संकेतों से पता चलता है कि शरीर में हॉर्मोनल इंबैलेंस है? जवाब- पुरुषों में हॉर्मोनल इंबैलेंस के कारण अक्सर थकान, मूड स्विंग्स जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर किसी को लगातार थकान रहती है तो क्या यह हॉर्मोन्स में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है? जवाब- हां, लगातार थकान रहना हॉर्मोन्स में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, लेकिन यह अकेला कारण नहीं होता। टेस्टोस्टेरोन, थायरॉइड और कोर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) हमारी एनर्जी, मेटाबॉलिज्म और नींद को कंट्रोल करते हैं। इनके असंतुलित होने पर थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, एनीमिया, नींद की कमी, तनाव या खराब डाइट भी इसकी वजह हो सकते हैं। इसलिए अगर थकान लंबे समय तक बनी रहे और साथ में अन्य लक्षण भी दिखें, तो ब्लड टेस्ट कराकर सही कारण जानना जरूरी है। सवाल- मूड स्विंग और गुस्से का हॉर्मोनल इंबैलेंस से क्या संबंध है? जवाब- मूड स्विंग और गुस्सा भी हॉर्मोनल इंबैलेंस से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि हॉर्मोन्स ब्रेन के केमिकल सिग्नल और इमोशन्स को कंट्रोल करते हैं। टेस्टोस्टेरोन, कोर्टिसोल और थायरॉइड हॉर्मोन में गड़बड़ी होने पर चिड़चिड़ापन, गुस्सा या बेचैनी बढ़ सकती है। खासकर कोर्टिसोल लंबे समय तक हाई रहने पर मूड अस्थिर हो जाता है। इसके अलावा नींद की कमी और तनाव भी हॉर्मोन को प्रभावित करते हैं, जिससे यह समस्या बढ़ती है। इसलिए ऐसे लक्षण लगातार दिखें तो लाइफस्टाइल सुधारने और जरूरत पड़ने पर जांच कराना जरूरी है। सवाल- क्या उम्र के साथ टेस्टेस्टेरोन कम होना सामान्य है? इस हॉर्मोन की कमी से शरीर में क्या संकेत दिखते हैं? किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- हां, उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे कम होना एक सामान्य बायोलॉजिकल प्रोसेस है। इसे ‘एंड्रोपॉज’ कहते हैं। आमतौर पर 30-40 वर्ष के बाद इसका कम होना नॉर्मल है। इसकी कमी से कुछ संकेत दिखते हैं। जैसेेकि- थकान मसल्स कमजोर होना वजन बढ़ना लो सेक्स ड्राइव इरेक्शन की समस्या मूड स्विंग नींद में गड़बड़ी लंबे समय तक कमी रहने पर हड्डियां कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस), मेटाबॉलिज्म धीमा होना और हार्ट हेल्थ पर असर पड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। सही लाइफस्टाइल और समय पर जांच से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। सवाल- वेस्ट फैट (कमर की चर्बी) और मसल लॉस का हॉर्मेनल इंबैलेंस से क्या संबंध है? जवाब- इनके बीच गहरा संबंध है। टेस्टोस्टेरोन मसल्स बनाने और फैट कंट्रोल में मदद करता है, जबकि इंसुलिन और कोर्टिसोल फैट स्टोरेज को प्रभावित करते हैं। टेस्टोस्टेरोन कम होने पर मसल्स घटने लगते हैं और फैट (खासकर पेट के आसपास) बढ़ने लगता है। वहीं हाई कोर्टिसोल और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी वेस्ट फैट बढ़ाते हैं। यह स्थिति मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देती है, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए संतुलित डाइट, एक्सरसाइज और स्ट्रेस कंट्रोल करने से हॉर्मोन्ल बैलेंस बना रहता है। सवाल- क्या स्ट्रेस के कारण भी हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ सकता है? जवाब- हां, स्ट्रेस के कारण हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। तनाव की स्थिति में शरीर कोर्टिसोल ज्यादा मात्रा में बनाने लगता है। लंबे समय तक हाई कोर्टिसोल रहने से टेस्टोस्टेरोन, इंसुलिन और थायरॉइड हॉर्मोन का संतुलन प्रभावित हो सकता है। सवाल- हॉर्मोन टेस्ट कब करवाना चाहिए? इसके लिए कौन से ब्लड टेस्ट जरूरी होते हैं? जवाब- इस तरह के संकेत दिखने पर हॉर्मोन्स टेस्ट करवाने चाहिए- अगर लगातार थकान रहती है। वजन में बदलाव आ रहा है। मूड स्विंग होते हैं। नींद की समस्या है। सेक्स ड्राइव में कमी। थायरॉइड। डायबिटीज। आमतौर पर ब्लड टेस्ट में थायरॉइड प्रोफाइल
Jiah Khan Death Case, Boyfriend Sooraj Pancholi Accused of murder, Know Full Story and Case Details

34 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-9 में जानिए कहानी, जिया खान डेथ केस की। जिया का शव उनके अपार्टमेंट में मिला, पुलिस जांच में इसे आत्महत्या माना गया लेकिन उनकी मां राबिया ने इसे मर्डर कहा, वजह थी जिया के गले में मिला एक गहरा निशान। तारीख- 3 जून 2013 जगह- फ्लैट नंबर 102, सागर संगीत सोसाइटी, जुहू, मुंबई एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान उनसे मिलने के लिए लंदन से आई थीं। जिया का पूरा परिवार लंदन में ही रहता था, वो खुद भी वहीं जन्मी थीं, लेकिन काम के सिलसिले में उन्होंने मुंबई में घर ले रखा था। जिया खान की बहन कविता का बर्थडे था, वो उसी दिन आधी रात 3 बजे हीथ्रो की फ्लाइट से बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई पहुंचने वाली थीं। जिया बेहद एक्साइटेड थीं और बहन के लिए तोहफा लेना चाहती थीं। उस रोज वो मां के साथ कविता के लिए गोल्ड जूलरी लेने बांद्रा गईं। लौटते हुए शाम हो गई, हल्की बारिश भी हो रही थी। जिया ने खुशी-खुशी मां से कहा कि वो खुद ड्राइव करना चाहती थीं। जिया बार-बार कविता को मैसेस कर रही थीं। मां राबिया के साथ जिया खान की तस्वीरें। घर आकर जिया रेस्ट करने लगीं। रात के करीब साढ़े 8 बजे थे, जब उनकी मां राबिया ने कहा कि उन्हें अपनी दोस्त के घर जाना है। जवाब में जिया ने कहा, मैं भी फैजान (भाई जैसा दोस्त) से मिलने जा रही हूं, शो (गेम ऑफ थ्रोन) देखूंगी और फिर एक घंटे में आ जाऊंगी। आकर आपसे घर में ही मिलूंगी। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में मां के साथ जाती हुईं जिया खान। जिया और राबिया साथ घर से निकले। राबिया ने रिक्शा किया और जिया पैदल ही दूसरी दिशा में चली गईं। फैजान चंद कदमों की दूरी पर ही रहते थे। मां राबिया उस दिन करीबी दोस्त एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के घर गईं। वहीं खाना खाया। रात 9 बजकर 37 मिनट पर राबिया ने जिया को कॉल कर कहा कि वो याद से खाना खा लें। दरअसल, जिया को एक नई फिल्म मिली थी, उस फिल्म में उन्हें वजनी दिखना था, जिसके लिए उन्हें ज्यादा-से-ज्यादा खाना खाने की सलाह मिलती रहती थी। कुछ मिनट बात कर राबिया ने कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद उस पार्टी में एक्टर आदित्य पंचोली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। जिया खान उस समय आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। जिया खान को किस करते हुए सूरज पंचोली। कुछ दिनों से उनके रिश्ते में अनबन चल रही थी। जिया अक्सर मां से बताती थीं कि सूरज उनके साथ बुरा सलूक करते हैं। जैसे ही राबिया ने देखा कि आदित्य पंचोली भी वहां आए हुए हैं, तो वो असहज होकर करीब पौने 11 बजे निकल गईं। राबिया घर लौटीं तो गौर किया कि सारी लाइट्स ऑन हैं, जबकि वो जिया के साथ सारी लाइट्स बंद कर निकली थीं। बेडरूम में पहुंचीं, तो देखा वहां कि भी सारी लाइट्स जल रही हैं, जिया का हैंड बैग फर्श पर पड़ा था। राबिया को कुछ अटपटा लगा। वो फ्रेश होने बाथरूम गईं, लाइट्स वहां की भी ऑन थीं। तभी उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा स्लाइड किया। मंजर देख उनकी चीख निकल गई। बेटी जिया उस कमरे के पंखे से फांसी लगा चुकी थीं। राबिया दौड़ते हुए पहुंचीं और पैर पकड़ लिए। बेटी का शरीर अब भी गर्म था। उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया, जिससे पड़ोस के कुछ लोग पहुंच गए। जिया के शरीर को फंदे से उतारा गया। उस समय डॉक्टर अग्रवाल वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि जिया की मौत हो चुकी है। रात 3 बजे जिया की बहन कविता ने मुंबई में लैंड किया। जैसे ही उन्होंने फोन एयरप्लेन मोड से हटाया तो उनके पास कई मैसेजेस आए हुए थे। जैसे ही उन्होंने मैसेज खोले, तो उसमें लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। शुरुआत में कविता कुछ समझ नहीं पाईं, लेकिन जब दूसरे मैसेज देखे तो उन्हें बहन जिया की मौत की खबर मिली। वो घर पहुंचीं तो देखा फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया की भीड़ उनके घर में थी। उस रोज अंजू महेंद्रु भी पहुंची, जिनके घर में कुछ घंटों पहले ही राबिया ने डिनर किया था। दैनिक भास्कर ने अंजू महेंद्रू से संपर्क किया, लेकिन वो इस केस के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं। जिया की मौत की खबर मिलने के 3 घंटे बाद आदित्य पंचोली भी राबिया से मिलने उनके घर पहुंचे, लेकिन इस समय उनके साथ सूरज पंचोली नहीं आए। जबकि जिया की मौत के समय सूरज उन्हें डेट कर रहे थे। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में जिया का पोस्टमार्टम किया गया और 3 जून की सुबह 7 बजे उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। 4 जून को ही उनके अपार्टमेंट से जनाजा उठाया गया। जुहू के सोनापुर कब्र वाला में उनके जनाजे की नमाज हुई जिसके बाद उन्हें जुहू के कब्रिस्तान में दफ्नाया गया। फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां उनके जनाजे में शामिल हुईं, जिनमें आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, किरण राव, रितेश देशमुख जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। जनाजे में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली बुरी तरह रोते हुए दिखे, परिवार के लोग उन्हें सहारा देते नजर आए। जनाजे में आदित्य पंचोली का हुआ मीडिया से झगड़ा जिया खान के जनाजे में सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली भी पहुंचे। कार से उतरते हुए उन्होंने मीडिया से बदसलूकी की और उनका ट्रायपोड तोड़ दिया। मीडिया ने उन्हें घेर लिया और हर्जाना भरने को कहा। इस समय आदित्य ने धमकी देते हुए कहा कि वो उन पर कार चढ़ा देंगे। जमकर बहस हुई, जिसके बाद आदित्य को कैमरापर्सन को 25 हजार रुपए का हर्जाना देना पड़ा। साथ ही वहां मौजूद भीड़ के दबाव में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। जिया खान के जनाजे में सूरज पंचोली के साथ पिता आदित्य पंचोली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिया की मौत 3 जून की रात 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट के दरमियान हुई थी। इसके महज चंद मिनटों बाद ही मां राबिया घर पहुंची थीं। अगर मां कुछ देर पहले पहुंचतीं तो जिया को बचाया जा सकता था। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत









