UP Egg Expiry Date Rule From April 2026

यूपी सरकार ने लोगों की सेहत से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल, 2026 से प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखना होगा। इस नियम के लागू होने के बाद दुकानदार अब ताजा अंडा कहकर पुराने या खराब अंडे बेच नहीं पाएंगे। ग्राहक खुद तारीख देखकर फैसला ले पाएंग . क्यों लाया गया यह नियम? पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की जांच में सामने आया कि कई जगहों पर पुराने या खराब अंडे ‘फ्रेश’ बताकर बेचे जा रहे थे, जिससे लोगों की सेहत को खतरा हो सकता था। नियमों का पालन नहीं हो रहा था। FSDA के जॉइंट कमिश्नर हरिशंकर सिंह ने बताया, दो साल से इसकी कवायद चल रही थी। पहले बैच नंबर लिखने का निर्णय हुआ, लेकिन ये प्रैक्टिकली संभव नहीं था। क्योंकि अंडे अलग-अलग जगह आते हैं, ऐसे में बैच नंबर लिखना संभव नहीं था। इसलिए ये निर्णय लिया गया है कि अंडे पर डेट लिखा जाए। इसके लिए अंडों पर लेइंग और एक्सपायरी डेट को मुहर से अंकित किया जाएगा। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… पशुपालन और डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा, सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया है। यह कदम खाद्य पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 18 मार्च को अंडा वितरकों की बैठक हरिशंकर सिंह ने बताया, 18 मार्च को प्रदेश के प्रमुख अंडा डिस्ट्रीब्यूटर्स की एक बैठक बुलाई है। इसमें शासनादेश को समझने और लागू करने के लिए उनसे चर्चा होगी। 1 अप्रैल से ये लागू होना है, हम समझना चाहते हैं कि इसे कैसे लागू किया जाए और कैसे इसकी निगरानी की जाएगी। अगर अंडे को लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान पर रखा जाए, तो वह लेइंग डेट से दो हफ्तों के अंदर खाने के लिए सुरक्षित रहता है। अंडे पर क्या-क्या छपा होगा? लेइंग डेट: मुर्गी ने अंडा कब दिया यानी उत्पादन तारीख। एक्सपायरी डेट: अंडा कब तक सुरक्षित रहेगा यानी खराब होने की तारीख। अभी क्या था नियम: अंडे की ट्रे पर उत्पादन तिथि लिखी जाती है, लेकिन हर अंडे पर व्यक्तिगत स्टैंपिंग नहीं। नियम तोड़ने पर सजा क्या? अगर कोई उत्पादक, किसान, पोल्ट्री फार्म या दुकानदार इस नियम का पालन नहीं करता, तो सख्त कार्रवाई होगी। उनके अंडों को जब्त कर नष्ट किया जाएगा या उन पर ‘मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त’ की मुहर लगा दी जाएगी। ऐसे अंडे बाजार में नहीं बिक सकेंगे। नियम मानने के लिए सभी को मजबूर किया जाएगा। अंडे कितने दिन तक सुरक्षित रहते हैं? हरिशंकर सिंह के मुताबिक– सामान्य कमरे के तापमान (लगभग 25 से 35 डिग्री सेल्सियस) पर अंडा 2 हफ्ते तक सुरक्षित रहता है। अगर 8-12 डिग्री सेल्सियस के कंट्रोल्ड तापमान पर रखा जाए, तो लगभग 5 हफ्ते तक सुरक्षित रहेगा। बाजार में बिकने वाले खराब अंडे से लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ता है। पेट में सूजन, डिहाइड्रेशन हो सकता है। अलग स्टोरेज क्यों जरूरी? फूड सेफ्टी नियमों के मुताबिक, अंडों को सब्जियों या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता। दोनों को अलग-अलग तापमान और परिस्थितियों की जरूरत होती है। सही स्टोरेज से अंडों की ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है। यूपी में कोल्ड स्टोरेज की हालत फिलहाल, राज्य में अंडों के लिए सिर्फ दो विशेष कोल्ड स्टोरेज हैं। एक आगरा में और दूसरा झांसी में। पूरे राज्य के लिए यह संख्या बहुत कम है। स्टोरेज की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकार को भविष्य में और कोल्ड स्टोरेज बनाने की जरूरत होगी ताकि नए नियम आसानी से लागू हो सकें। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों और मुर्गी पालन करने वालों को अनिवार्य तौर पर इस नियम का पालन करना होगा। यूपी में प्रतिदिन 2.5 करोड़ अंडे की खपत प्रदेश में प्रतिदिन 2.50 करोड़ अंडों की खपत होती है। अभी प्रदेश में अंडा उत्पादन करीब 1.60 करोड़ है। 90 लाख से अधिक अंडे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से मंगाए जाते हैं। इंड में अंडे की खपत 20 से 25 प्रतिशत बढ़ जाती है। देश में प्रति व्यक्ति अंडे की सालाना खपत 106 है। हालांकि यूपी में प्रति व्यक्ति सालाना खपत 30 अंडे की है। यदि राष्ट्रीय औसत 106 अंडे प्रतिवर्ष की तरह यूपी में भी खपत बढ़ जाए तो यहां प्रतिदिन 7 करोड़ अंडे चाहिए होगा। खराब अंडे खाने से किस तरह का नुकसान FSDA के मुताबिक, खराब अंडे खाने से सबसे बड़ा खतरा फूड पॉइजनिंग का होता है। खासकर अंडे में पनपने वाले साल्मोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण से ये होता है। खराब अंडे में अन्य बैक्टीरिया जैसे ई–कोलाई भी बढ़ सकते हैं, जो गंभीर बीमारी पैदा कर सकते हैं। इसकी वजह से पेट में तेज दर्द, ऐंठन, उल्टी, मतली, बुखार, सिर दर्द, थकान, पेट में सूजन, डिहाइड्रेशन हो सकता है। कई बार तो खून वाले दस्त भी हो सकते हैं। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और डायबिटीज या कैंसर पेशेंट के लिए यह जानलेवा भी हो सकता है। अब अंडे के हेल्थ बेनिफिट्स जानिए… —————— यह खबर भी पढ़िए:- काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:चिकन बिरयानी परोसी, हिंदू संगठन बोले- हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
श्रीदेवी प्रॉपर्टी विवाद में बोनी कपूर हाई कोर्ट पहुंचे:जान्हवी और खुशी कपूर संग याचिका दाखिल, चेन्नई ईसीआर संपत्ति पर कानूनी लड़ाई तेज हुई

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियां जान्हवी कपूर व खुशी कपूर ने इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। Live Law की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित श्रीदेवी की एक प्रॉपर्टी से जुड़ा है। इस संपत्ति को लेकर एक व्यक्ति ने दावा किया है और इसी के तहत उसने चेंगलपट्टू की जिला अदालत में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, चेंगलपट्टू ने कपूर परिवार की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस याचिका को शुरुआती स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ अब बोनी कपूर और उनकी बेटियों ने मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह मुकदमा कानूनन टिकाऊ नहीं है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। कपूर परिवार का तर्क है कि संपत्ति से जुड़े सभी अधिकार और दस्तावेज उनके पक्ष में हैं, ऐसे में इस तरह के दावे निराधार हैं। वहीं, याचिकाकर्ता का दावा है कि संपत्ति को लेकर कुछ अधिकार उसके पास भी हैं, जिनकी कानूनी जांच जरूरी है। इसी आधार पर उसने कोर्ट में मामला दायर किया है। अब इस पूरे विवाद पर अंतिम फैसला हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सीधे तौर पर श्रीदेवी की विरासत से जुड़ा है। उनके निधन के बाद से ही उनकी संपत्तियों और अधिकारों को लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल, मद्रास हाईकोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या कपूर परिवार को राहत मिलती है या नहीं।
सिंगरौली के गनियारी पीजी कॉलेज की भूमि से हटा अतिक्रमण:15 मकानों को बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज; कलेक्टर-कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

सिंगरौली जिला मुख्यालय के पास गनियारी में पीजी कॉलेज के लिए आरक्षित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मंगलवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने करीब 15 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष बचे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। 2024 से लंबित था बेदखली का आदेश राजस्व विभाग के अनुसार, गनियारी की इस कीमती जमीन पर लगभग तीन दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। इस संबंध में 15 मार्च 2024 को ही बेदखली आदेश पारित हो चुका था, लेकिन अमल अब जाकर हुआ है। प्रशासन ने 12 मार्च को अंतिम नोटिस जारी कर 16 मार्च तक कब्जा हटाने की मोहलत दी थी, जिसके बाद मंगलवार को यह बड़ी कार्रवाई की गई। कमिश्नर-कलेक्टर के निरीक्षण के बाद सख्ती हाल ही में रीवा संभाग आयुक्त बी.एस. जामोद और कलेक्टर गौरव बैनल ने ₹26.91 करोड़ की लागत से निर्मित पीजी कॉलेज भवन का निरीक्षण किया था। परिसर के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण देख कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के परिपालन में तहसीलदार सविता यादव और पटवारी उमेश नामदेव की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। लोगों ने बताया कि ध्वस्त किए गए कई मकानों में बिजली कनेक्शन और अमृत जल योजना की पाइपलाइन पहले से मौजूद थी। कुछ रहवासियों का दावा है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी मकान स्वीकृत हुए थे। लोगों ने सवाल उठाया कि जब निर्माण हो रहा था, तब नगर निगम या राजस्व विभाग ने उन्हें क्यों नहीं रोका।
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, सीरीज 1-1 से बराबर,

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 91 रन पर ऑलआउट कर शानदार जीत हासिल की थी। 17 मार्च को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 107 रन पर ऑलआउट हो गई। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। कॉन्वे ने 60 रन बनाए न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम रॉबिन्सन 1, निक केली 21, कप्तान मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, ओपनर डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद आखिरी में कोल मैकॉन्ची और जोश क्लार्कसन ने टीम को 175 रन तक पहुंचा दिया। क्लार्कसन ने 9 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, ब्योर्न हैंड्रिक्स और ओटनील बार्टमैन को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका 107 रन पर ऑलआउट 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। 67 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 16 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई।
NZ vs SA 2nd T20 Match Result; New Zealand Won

स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। मंगलवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। डेवोन कॉन्वे ने 60 रन बनाए न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम रॉबिन्सन 1, निक केली 21, कप्तान मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे ओपनर डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद आखिरी में कोल मैकॉन्ची और जोश क्लार्कसन ने टीम को 175 रन तक पहुंचा दिया। क्लार्कसन ने 9 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए। कीवी ओपनर डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका के लिए ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, ब्योर्न हैंड्रिक्स और ओटनील बार्टमैन को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका 107 रन पर ऑलआउट 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। 67 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशम ने 1-1 विकेट मिला। ———————————————————- साउथ अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, डेब्यू कर रहे मोकोएना को 3 विकेट साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajya Sabha Election; Odisha Congress MLA Expelled

Hindi News National Rajya Sabha Election; Odisha Congress MLA Expelled | Haryana Congress Notice भुवनेश्वर, चंडीगढ़7 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने तीनों विधायकों को विधानसभा से अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर को लेटर भी लिखा है। हरियाणा में कांग्रेस पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी है। ओडिशा में कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को पार्टी से निकाला है। तीनों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में वोट दिया था। क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस और BJD के संयुक्त उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, दोनों राज्यों में कांग्रेस के कुल 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। 16 मार्च को 11 सीटों पर हुए चुनाव में 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। इससे पहले 10 राज्यों की 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। राज्यसभा चुनाव को स्टेटवाइज समझिए… हरियाणा: BJP-कांग्रेस को एक-एक सीट, क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA को नोटिस देने की तैयोरी में कांग्रेस हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नतीजा वोटिंग के करीब 9 घंटे बाद सोमवार की रात 1 बजे जारी हुआ। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए। रामकिशन गुर्जर और उनकी पत्नी शैली चौधरी। (फाइल फोटो) अब कांग्रेस पार्टी क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को नोटिस देने के तैयारी में है। इससे पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर पार्टी छोड़ दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी और नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी भी पार्टी छोड़ सकती है। हालांकि उससे पहले पार्टी हाईकमान का रुख का इंतजार करेंगी। पार्टी उन्हें निकालती है तो विधायकी बरकरार रहेगी। खुद पार्टी छोड़ने पर अयोग्य घोषित होंगी। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री नायब सैनी का गृह क्षेत्र है। वह खुद 2014 में यहां से विधायक बने थे। तब उन्होंने रामकिशन गुर्जर को ही चुनाव हराया था। इससे पहले 2005 में गुर्जर ने नायब सैनी को हराया था। ओडिशा: BJP की 3, BJD की एक सीट पर जीत; कांग्रेस ने तीन MLA को पार्टी ने निकाला ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी ने रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि तीनों विधायकों से इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं थी। इन विधायकों के खिलाफ संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई कराने के लिए विधानसभा स्पीकर से अनुरोध किया गया है, ताकि उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सके। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरबिंद दास ने बताया कि विधायकों के कदम की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी के हितों के खिलाफ माना है। 7 राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध जीते… इन 37 राज्यसभा सांसदों का कार्यक्राल अप्रैल में खत्म हो रहा ————– राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं:कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट; हरियाणा में 5 घंटे देरी से काउंटिंग, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाई हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
24 घंटे में गारंटी के साथ पार्सल की डिलीवरी:देरी होने पर मिलेगा पूरा पैसा, डाक विभाग की 3 प्रीमियम सर्विस लॉन्च

अब आप इंडिया पोस्ट के जरिए अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स या पार्सल 24 घंटे के अंदर भेज सकेंगे। भारतीय डाक विभाग ने आज 17 मार्च को 3 नई प्रीमियम सर्विस लॉन्च की हैं। इस सर्विस में डाक विभाग से आपको लिखित गारंटी मिलेगी। खास बात ये है कि अगर तय समय में डिलीवरी नहीं हुई तो ‘मनी-बैक गारंटी’ के तहत आपको पूरे पैसे वापस मिलेंगे। डाक विभाग की 3 नई सर्विस दिल्ली-मुंबई समेत 6 शहरों में पहले फेज की शुरुआत डाक विभाग ने इस सर्विस को फिलहाल देश के 6 प्रमुख मेट्रो शहरों में शुरू किया है। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। इन शहरों में डिलीवरी के टाइमलाइन को पूरा करने के लिए विभाग ने अलग से प्रोसेसिंग यूनिट्स बनाई हैं और पार्सल भेजने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल होगा। बिना OTP नहीं मिलेगा पार्सल, 4 खास फीचर्स सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में भी डाक विभाग ने बड़ा अपग्रेड किया है: सिंधिया बोले- 30 लाख करोड़ का होगा ई-कॉमर्स मार्केट सर्विस लॉन्च करते हुए दिल्ली के आकाशवाणी भवन से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह इंडिया पोस्ट के लिए बदलाव का समय है। उन्होंने बताया कि भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी करीब 11 लाख करोड़ रुपए का है, जिसके 2030 तक 3 गुना बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। डाक विभाग इसी बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करना चाहता है। सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग अब आधुनिक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। बिजनेस के लिए ‘बुक नाऊ, पे लेटर’ की सुविधा छोटे और बड़े कारोबारियों को लुभाने के लिए विभाग ने कई खास फीचर्स दिए हैं। थोक शिपमेंट के लिए फ्री पिकअप की सुविधा मिलेगी। बिजनेस हाउसेस के लिए सेंट्रलाइज्ड बिलिंग और API इंटीग्रेशन जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इससे कंपनियां सीधे डाक विभाग के सिस्टम से जुड़कर अपने पार्सल ट्रैक और मैनेज कर सकेंगी। —————- ये खबर भी पढ़ें… गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों पर सरकार की सफाई: कहा- सभी को e-KYC की जरूरत नहीं; केवल वे लोग कराएं जिनका रिकॉर्ड अधूरा केंद्र सरकार ने उन खबरों पर जवाब दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगर ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया, तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि eKYC की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि यह कोई नया नियम नहीं है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी है, वह पुराने अभियान का ही हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि ज्यादा से ज्यादा गैस ग्राहक अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लें, ताकि सिस्टम में फर्जीवाड़ा न हो। पूरी खबर पढ़ें…
'केदारनाथ में सारा अली खान को एफिडेविट से मिलेगी एंट्री':BKTC अध्यक्ष बोले- सनातन में आस्था रखने वालों का स्वागत; फोटोग्राफी के लिए तय होगी जगह

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक सब-कमेटी गठित कर दी है, जो एक खास एसओपी तैयार कर रही है। इस एसओपी के आधार पर उन लोगों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा जो सनातन धर्म में आस्था नहीं रखते। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को भी केदारनाथ में एंट्री नहीं मिलेगी? तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- केदारनाथ में एंट्री के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि उत्तराखंड जैसा राज्य, जो महिलाओं के बलिदान से बना है, वहां किसी भी श्रद्धालु की आस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक विभाजन की राजनीति में असफल होने के बाद अब धार्मिक आस्था के मुद्दों को उठा रही है। सारा अली खान कई बार पहुंच चुकी हैं केदारनाथ सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ बनने के बाद कई बार धाम में दर्शन करने आ चुकी हैं। अब तक उन्होंने बिना किसी रोक-टोक के मंदिर में दर्शन किए हैं। हालांकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें भी उसी प्रक्रिया का पालन करना होगा जो अन्य श्रद्धालुओं पर लागू होगी। कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- क्या सब पर नियम लागू होगा सुजाता पॉल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पहले से ही एक बड़ा मुद्दा है, ऐसे में इस तरह के विवाद खड़े करना चिंता का विषय है। सुजाता पॉल ने यह भी सवाल उठाया कि यदि किसी श्रद्धालु से शपथ पत्र मांगा जा रहा है, तो क्या यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि विभिन्न धर्मों से जुड़े राजनीतिक या सार्वजनिक जीवन के लोग चारधाम यात्रा करना चाहें, तो क्या उनसे भी इसी प्रकार के दस्तावेज मांगे जाएंगे। BKTC के 3 नए नियम जो चारधाम यात्रा 2026 में लागू हो सकते हैं…. 1. गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को रोकने के लिए समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस विषय में पहले से चली आ रही परंपराओं का भी अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के समय लागू व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि सनातन धर्म को न मानने वाले लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की व्यवस्था लागू की जाएगी। 2. मंदिर परिसर के 60 मीटर तक मोबाइल ले जाना मना मंदिर समिति ने तय किया है कि केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम से करीब 50 से 60 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। यह नियम केवल श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अन्य हक-हकूकधारियों पर भी समान रूप से लागू होगा। मंदिर समिति का कहना है कि इससे मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। 3. फोटोग्राफी के लिए तय किए जाएंगे अलग स्थान मंदिर परिसर में मोबाइल और फोटोग्राफी को लेकर नई व्यवस्था भी लागू की जा रही है। समिति ने निर्णय लिया है कि धामों में फोटोग्राफी के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को केवल उन्हीं स्थानों तक मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। 5 प्वाइंट्स में जानिए प्रेस वार्ता में क्या बोले BKTC अध्यक्ष
Arman Malik, Harbhajan Singh Oppose Vulgar Song; Sarkey Chunar Removed YouTube

15 मिनट पहले कॉपी लिंक अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवाद में फंस गया है। आम लोगों के विरोध और कानूनी शिकायतों के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी गाने का भारी विरोध किया जा रहा है। वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन प्रसून जोशी को आधिकारिक पत्र लिखकर गाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। AICWA का कहना है कि इस तरह का अश्लील और डबल मीनिंग कंटेंट भारतीय सिनेमा के लिए स्वीकार्य नहीं है। यूट्यूब से हटा गाने का वीडियो जैसे ही यह गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, यूजर्स ने इसके बोल और विजुअल्स को ‘फूहड़’ और ‘डबल मीनिंग’ बताया। विवाद इतना बढ़ा कि रिलीज के महज एक दिन बाद ही मेकर्स ने इसे हटा लिया। अब यूट्यूब पर गाने के लिंक को क्लिक करने पर वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो प्राइवेट है का मैसेज दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के वीडियो को डिलीट कर दिया है। यूट्यूब पर ‘वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो प्राइवेट है’ का मैसेज दिखाई दे रहा है। अरमान मलिक और हरभजन सिंह ने जताया विरोध इस गाने को लेकर सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत की हस्तियों ने भी नाराजगी जताई है। सिंगर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर इस गाने की आलोचना करते हुए इसे गीत-लेखन के क्षेत्र में “गिरावट की नई मिसाल” बताया। वहीं, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने के कंटेंट का कड़ा विरोध किया है। लोगों का कहना है कि नोरा के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशंस काफी वल्गर हैं, जिसका युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। सिंगर अरमान मलिक ने इसे गिरावट की नई मिसाल बताया है। NHRC का नोटिस और दिल्ली पुलिस में शिकायत गाने के खिलाफ कानूनी शिकंजा भी कसता जा रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्तिजनक बोल के इस्तेमाल को लेकर फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में इस गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गाना समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देता है। शिकायतकर्ता ने लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम और कंपोजर अर्जुन जान्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिल्म ‘केडी’ का आइटम नंबर है सरके चुनर यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का एक आइटम नंबर है। इसमें नोरा फतेही ने घाघरा-चोली पहनकर डांस किया है। गाने का हुक स्टेप, जिसमें नोरा अपने पल्लू का इस्तेमाल करती हैं, रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था। हालांकि, फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त या नोरा फतेही की तरफ से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों पर सरकार की सफाई:कहा- सभी को e-KYC की जरूरत नहीं; केवल वे लोग कराएं जिनका रिकॉर्ड अधूरा

केंद्र सरकार ने उन खबरों पर जवाब दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगर ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया, तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि eKYC की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि यह कोई नया नियम नहीं है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी है, वह पुराने अभियान का ही हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि ज्यादा से ज्यादा गैस ग्राहक अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लें, ताकि सिस्टम में फर्जीवाड़ा न हो। किसे करानी होगी e-KYC और किसे नहीं? घर बैठे कर सकते हैं eKYC ग्राहकों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि eKYC की प्रक्रिया घर बैठे आसानी से और मुफ्त में पूरी की जा सकती है। ग्राहक संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल एप के जरिए इसे खुद ही पूरा कर सकते हैं। eKYC के लिए सिर्फ ‘आधार कार्ड’ और ‘रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर’ की ही आवश्यकता होती है। फर्जी ग्राहकों और कालाबाजारी पर लगाम लगेगी सरकार का कहना है कि eKYC कराने का मुख्य उद्देश्य सिस्टम में पारदर्शिता लाना है। इससे ‘घोस्ट कंज्यूमर्स’ यानी उन फर्जी गैस कनेक्शनों को हटाने में मदद मिलती है जो किसी और के नाम पर चल रहे हैं। इसके अलावा इससे एलपीजी की कालाबाजारी रोकने में भी मदद मिलेगी। असल में कानून क्या कहता है? सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले के मुताबिक, सरकार सिर्फ उन्हीं सेवाओं या फायदों के लिए आधार अनिवार्य कर सकती है, जहां पैसा सीधे सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा हो। गैस कनेक्शन अपने आप में कोई सब्सिडी नहीं है। कोई भी बाजार भाव पर कनेक्शन ले सकता है और करोड़ों लोग बिना किसी सरकारी मदद के पूरी कीमत चुकाकर गैस खरीदते हैं। ऐसे लोगों के लिए आधार बायोमेट्रिक अनिवार्य करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। कानून कहता है कि e-KYC सिर्फ उनके लिए जरूरी है जो ‘उज्ज्वला’ या ‘पहल’ स्कीम के तहत सब्सिडी लेते हैं। बाकी सबके लिए यह अपनी मर्जी पर है। 2024 में भी बनी थी इसी तरह भ्रम की स्थिति यह भ्रम पहली बार नहीं फैलाया जा रहा है। जुलाई 2024 में गैस एजेंसियों ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए उन ग्राहकों को कनेक्शन काटने की धमकी दी थी जो सब्सिडी नहीं लेते थे लेकिन e-KYC के लिए मना कर रहे थे। तब एक RTI के जवाब में HPCL ने कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई अनिवार्य सूचना जारी नहीं की है। ईरान जंग की वजह से देश में LPG संकट अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। इस वजह से e-kyc से जुड़ी आई इन खबरों के बाद अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि अब सरकार के स्पष्टिकरण के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम तीन बार बदले सप्लाई संकट की वजह होर्मुज स्ट्रेट का लगभग बंद होना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है। ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है। ये खबर भी पढ़े… कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला:₹358 के बिल पर ₹17 एक्स्ट्रा लिए; यूजर्स बोले- इसे बनाने में कौन सी गैस लगती है देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़े…









