Thursday, 10 Sep 2026 | 02:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations

Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations

Hindi News National Maharashtra Woman Commission Chief Resigns Over Tantric Ritual Accusations मुंबई18 घंटे पहले कॉपी लिंक शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने शुक्रवार को मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया है कि खरात के प्रभाव में आकर चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी अनामिका या तीसरी उंगली काट ली थी। अंधारे ने ऐसी तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें चाकणकर की तीसरी उंगली पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को खरात (67) को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुका है। अशोक खरात एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह खुद को कैप्टन कहता था। चाकणकर ने SIT बनाने की मांग की थी इससे पहले, चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि खरात के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाए। SIT को रेप और यौन शोषण के आरोपों की जांच के आदेश देने की मांग की गई थी। लेकिन विपक्ष ने आरोप लगाया कि चाकणकर के खरात के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इसलिए चाकणकर को तत्काल पद से ह्टाया जाए। सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि खरात आध्यात्मिक अनुष्ठानों की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के मामलों में भी शामिल था। पीड़ित का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी। खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। उसने खुद को समाज में एक शक्तिशाली और सिद्ध ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अपने ही विभाग को खोखला कर रहा था एकाउंटेंट:शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला,सैलरी के नाम पर निकाल लिए 1 करोड़ 11 लाख;14 पर एफआईआर दर्ज

अपने ही विभाग को खोखला कर रहा था एकाउंटेंट:शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला,सैलरी के नाम पर निकाल लिए 1 करोड़ 11 लाख;14 पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर में शिक्षा विभाग के पनागर विकासखंड में पदस्थ एकाउंटेंट ने शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर ना सिर्फ अपने और परिवार की जेब भरी, रिटायर हो चुके कर्मचारियों को कई सालों तक हर माह वेतन भी दिया। खुलासा होने के बाद पनागर थाने में तीन शिक्षा अधिकार . ऐसे हुआ घोटाला उजागर दरअसल कोष लेखा विभाग भोपाल से जबलपुर कलेक्टर को इनपुट मिला कि स्कूल शिक्षा विभाग के पनागर ब्लाक में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है, जिसमें कि अतिथि शिक्षकों के नाम पर 2018 से वेतन निकाला जा रहा है, जो कि उन लोगों को दिया जा रहा है, जो कि या तो रिटायर हो गए हैं, या फिर कभी नौकरी ही नहीं की हो। यह राशि एकाउंटेंट विजय कुमार भलावी ने लागइन-पासवर्ड से निकाली और फिर अलग-अलग खातों में जमा करवाई। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा और लेखा विभाग की टीम गठित की और जब विजय कुमार सहित अन्य लोगों के बैंक खाते चेक किए, तो सभी के खातों में लाखों रुपए निकले। शिक्षा विभाग में पदस्थ विजय कुमार के साथ-साथ उनकी पत्नी दो बेटी के खातों में कई लाख रुपए मिले। तीन पूर्व शिक्षा अधिकारी शैलबाला डोंगरे,त्रयंबक गणेश खरे और नरेंद्र तिवारी शामिल के नाम भी इस घोटाले मे सामने आए हैं, इसके अलावा जयंती भलावी, माधुरी भलावी, रागिनी भलावी, रानू भलावी, समीर कोष्ठा, माला कोष्ठा, अंकुश नेमा एवं पूर्व अतिथि शिक्षक सुचित्रा पटेल के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, जो कि करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपए हैं। मास्टरमाइंड था एकाउंटेंट जांच के दौरान यह भी पता चला कि विजय कुमार भलावी 2016 से पनागर ब्लाक में पदस्थ था। तभी से उसने यह घोटाला हर माह करना शुरू कर दिया था। 2018 से 2026 के बीच तीन शिक्षा अधिकारी पदस्थ रहे, जिनकी लागइन-पासवर्ड से यह राशि निकाली गई और बाद में फिर अलग-अलग 16 खातों में ट्रांसफर की गई। बीईओ कार्यालय पनागर में पदस्थ अकाउंटेंट विजय कुमार भलावी ब्लॉक के शिक्षकों की सूची में फर्जी तरीके से ऐसे नाम जोड़ देता था, जो कि कहीं शिक्षक हैं ही नहीं। इसके बाद उनके नाम की सैलरी जब आती थी, तो उसे निकालकर अपने और पत्नी, दो बेटियों सहित अन्य साथियों के खातों में डाल लेता था। यह पूरा कारनामा वह बेहद शातिर तरीके से किया गया था, जिसकी विभाग में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी को भनक ही नहीं लगी। हाल ही में जब कोषलेखा विभाग भोपाल में राशि का मिलान नहीं हुआ तब मामला सामने आया और शिकायत कलेक्टर तक पहुंची। बड़े अधिकारी भी शक के घेरे में शिक्षा विभाग से लेकर जिला कोषालय भी शक के दायरे में बताया जाता है कि इस मामले में जहां स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों पर भी शंका जाहिर की जा रही है, वहीं जिला कोषालय के अधिकारी और कर्मचारी भी निशाने पर हैं। इतना बड़ा मामला बिना सहभागिता के संभव नहीं है। शिक्षा विभाग के पास भी शिक्षकों की सूची होती है और उनमें नए नाम शामिल होने की जानकारी अधिकारियों को नहीं मिल पाई यह चौंकाने वाली बात है। वहीं जिला कोषालय ने भी बिना सत्यापन लगातार सैलरी निकाली, इस पर भी संदेह जताया जा रहा है। बैंक खातों पर रोक लगाई बताया जाता है कि घपले की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर ने बीईओ कार्यालय के बैंक खातों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही वर्ष 2016 से अभी तक के रिकॉर्ड भी बीईओ कार्यालय से मांगे गए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोनम कटारे ने पनागर थाने में प्रतिवेदन देते हुए बताया कि विकासखंड की पूर्व शिक्षा अधिकारी शैलबाला डोंगरे, त्रयंबक गणेश खरे,नरेंद्र कुमार तिवारी, सहायक ग्रेड विजय कुमार भलावी, शिक्षक गणेश प्रसाद शुक्ला,अनिल कुमार ने 2018 से 2025 के बीच कई फर्जी नाम जोड़े और बकायदा उनके खाते में वेतन का भुगतान भी किया गया। 16 खातों में रुपए हुए ट्रांसफर जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एकाउंटेंट विजय कुमार भलावी कई सालों से शिक्षकों की सूची में गड़बड़ी कर रहा था। वह शिक्षकों की सूची में किसी का भी नाम जोड़कर उन्हें शिक्षक बना देता था, और फिर उसके नाम की सैलरी ना सिर्फ अपने खाते बल्कि पत्नी और बेटियों के नाम पर ट्रांसफर करता था। अभी तक 16 खातों की पहचान हो गई है, जिसमें 1 करोड़ से अधिक शासकीय राशि भेजी गई है। विजय कुमार के 4, पत्नी और दो बेटियों के 1-1 खाते के अलावा रिटायर हो चुके शिक्षकों के खाते भी सामने आए हैं। इन पर हुई एफआईआर विकासखंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पनागर थाना पुलिस ने मास्टरमाइंड विजय कुमार भलावी सहित शैलबाला डोंगरे,त्रयंबक गणेश खरे, नरेंद्र तिवारी,जयंती भलावी, माधुरी भलावी, रागिनी भलावी, रानू भलावी, समीर कोष्ठा, माला कोष्ठा, अंकुश नेमा, पूर्व अतिथि शिक्षक सुचित्रा पटेल के बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार का कहना है कि विजय कुमार ने बड़ी ही चालाकी से यह फर्जीवाड़ा किया है। विजय कुमार ने ऐसे लोगों के नाम पर भी वेतन निकाला था, जो कि या तो रिटायर हो चुके थे, या फिर कभी नौकरी ही नहीं की थी।

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 6 घंटे पहले कॉपी लिंक बीजू जनता दल ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले अपने 6 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। निलंबित किए गए विधायकों में चक्रामणि कन्हार (बालिगुड़ा), नबा किशोर मलिक (जयदेव), सौविक बिस्वाल (चौद्वार-कटक), सुभासिनी जेना (बस्ता), रमाकांत भोई (तिरतोल) और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) के नाम शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने पर वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अबतक 39 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन माता वैष्णो देवी की यात्रा शनिवार को अस्थाई रूप से रोकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक नवरात्री के कारण भीड़ बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। अबतक 39 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इंडियन नेवी को आधुनिक युद्धपोत तारागिरी मिलेगा, 3 अप्रैल को होगा कमीशन इंडियन नेवी 3 अप्रैल को नए स्टेल्थ फ्रिगेट (आधुनिक युद्धपोत) तारागिरी को कमीशन करने जा रही है। यह समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाला चौथा उन्नत युद्धपोत है, जिसका वजन लगभग 6,670 टन है। यह सिर्फ एक जहाज नहीं बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल और भारत के स्वदेशी शिपयार्ड की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता का शानदार उदाहरण है। यह स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे दुश्मनों के रडार से बचना आसान होता है और यह भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगा। हैदराबाद में एमबीबीएस युवती ने सुसाइड किया, परिवार से बिल्ली पालने पर विवाद हुआ था तेलंगाना के हैदराबाद में बिल्ली पालने को लेकर माता-पिता से हुए विवाद में 23 साल की एमबीबीएस डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना अलवाल इलाके की है। लड़की ने हाल ही में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। तीन महीने पहले ही उसने बिल्ली पाली थी। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को भी मीरपेट इलाके में 20 साल की लड़की ने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। आंध्र प्रदेश के विजयनगर में प्राइवेट बस का टायर फटा, आग लगी; सभी यात्री सुरक्षित आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में, रामाभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास एक निजी बस का पिछला टायर फटने से उसमें आग लग गई। भुवनेश्वर से मलकानगिरी जा रही ‘ओडिशा ट्रैवल्स’ की बस को ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रोक दिया। घटना के समय बस में कुल 37 यात्री सवार थे। बोब्बिली ग्रामीण थाने के CI श्रीनिवास ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या मंत्री ने उन्हें भेजे गए कुछ दस्तावेज देखे और फोन कॉल काटने से पहले कई बार धमकी दी। बाद में उसी नंबर से आए संदेशों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के विवरण पर धमकियां लिखी हुई थीं। बेंगलुरु में शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या बेंगलुरु में 34 साल की एक शादीशुदा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी उसका पीछा कर रहा था और महिला के बार-बार मना करने के बावजूद उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित, फिरदौस बानो, गंगोंडनहल्ली की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आरोपी की पहचान हाफिज के रूप में हुई है, जो एक मैकेनिक है। यह वारदात 19 मार्च की दोपहर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक बानो काम से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने गंगोंडनहल्ली इलाके में एक स्कूल के पीछे उसे रोक लिया और उस पर कई बार चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के सेलम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत AI Generated तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक ने कंट्रोल खो दिया, इससे बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, सामने से आ रहे दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो लोडिंग ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से आठ साल के बच्चे की जान चली गई। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 31 मिनट पहले कॉपी लिंक AI Generated तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक का अचानक नियंत्रण खो जाने से बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो मालवाहक ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का एक शिशु भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में पानी से भरे कंस्ट्रक्शन के एक गड्ढे में गलती से गिरने के बाद एक आठ साल के बच्चे की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…