Monday, 06 Apr 2026 | 08:38 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक:फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री

IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक:फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री

IPL 2026 के लिए BCCI ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मैच के दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए मैच-डे पर फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। वहीं जर्सी नंबर बदलने से 24 घंटे पहले जानकारी देनी होगी और ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को ही एंट्री मिलेगी। IPL की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। BCCI ने 11 मार्च को IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है। विरोधी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीमों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। यहां दोनों टीमों को प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग विकेट मिलेंगे और कोई भी टीम विरोधी टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। प्रैक्टिस से जुड़े मुख्य नियम हर टीम को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मुख्य स्क्वायर पर एक साइड विकेट दिया जाएगा। मुंबई में यदि दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें दो-दो विकेट दिए जाएंगे। ओपन नेट की अनुमति नहीं होगी, जिससे अभ्यास व्यवस्थित रहे। साथ ही, अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर देती है, तो दूसरी टीम उसके विकेट का उपयोग नहीं कर सकेगी। सबसे अहम नियम यह है कि मैच के दिन किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मैच के दिन फिटनेस टेस्ट नहीं होगा मैच के दिन मुख्य स्क्वायर पर किसी भी तरह का फिटनेस टेस्ट नहीं किया जाएगा। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए टीम बस से ही आना होगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर उन्हें दो बैच में लाया जा सकता है। खिलाड़ियों के परिवार और दोस्त अलग वाहन से आएंगे और केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख पाएंगे। ड्रेसिंग रूम और मैदान पर सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही प्रवेश की अनुमति होगी, ताकि सुरक्षा और अनुशासन बना रहे। स्टाफ को एक्रेडिटेशन कार्ड रखना होगा मैच के दिन सभी अधिकृत स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। खिलाड़ियों को LED बोर्ड के पास बैठने या गेंद हिट करने से बचने की सलाह दी गई है। ब्रॉडकास्ट के नियमों के तहत शुरुआती ओवरों में ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा, पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी या फ्लॉपी पहनने की अनुमति नहीं होगी। मैच के दिन केवल 12 सपोर्ट स्टाफ (जिसमें डॉक्टर भी शामिल है) को ही टीम के साथ रहने की अनुमति मिलेगी। जर्सी नंबर बदलने की जानकारी देनी होगी टीमों को अपने खिलाड़ियों के जर्सी नंबर में किसी भी बदलाव की जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले देनी होगी। इन सभी नए नियमों का उद्देश्य मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखना और सभी टीमों के लिए समान परिस्थितियां सुनिश्चित करना है। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…

उदयपुर के अरुण बने इंटरनेशनल रैपिड शतरंज चैंपियन:उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में 8.5 अंक से जीता खिताब

उदयपुर के अरुण बने इंटरनेशनल रैपिड शतरंज चैंपियन:उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में 8.5 अंक से जीता खिताब

उदयपुर के फिडे मास्टर अरुण कटारिया ने उज्जैन में आयोजित फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। उन्होंने 8.5 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता उज्जैन के कान्हा परिसर, इंदौर रोड पर संपन्न हुई। इसमें देशभर के दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 129 रेटेड खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में अनरेटेड खिलाड़ी भी शामिल थे। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से शुरू हुए मुकाबले नौवें और अंतिम राउंड तक रोमांचक उतार-चढ़ाव के साथ चले। अंततः अरूण कटारिया ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। नागपुर के जय सवालखे 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भोपाल के मितांश दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खंडवा के वैभव तोमर चौथे स्थान पर रहे। शीर्ष 10 खिलाड़ियों में बिहार के मोहित कुमार सोनी, इंदौर के अजय विरवानी, भोपाल के अश्विन डेनियल, कटनी के प्रखर बजाज, ग्वालियर के रूपेश कांत और रतलाम के मृदुहास त्रिपाठी शामिल थे। 5 से 80 साल तक के खिलाड़ी हुए शामिल इस प्रतियोगिता की एक खास बात यह रही कि इसमें 5 साल से लेकर 80 साल तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे इसकी विविधता और बढ़ गई। ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा, फिडे मास्टर अरूण कटारिया और अभिषेक दास सहित कई कैंडिडेट मास्टर खिलाड़ियों की मौजूदगी ने टूर्नामेंट के स्तर को और ऊंचा किया। विजेताओं को क्रमशः 31 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में 50 से अधिक खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों में दिए पुरस्कार इस आयोजन को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के मार्गदर्शन में उज्जयिनी जिला शतरंज संघ द्वारा संपन्न कराया गया। उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अनरेटेड प्लेयर्स, बेस्ट प्लेयर अबाउ 19, सीनियर बेस्ट प्लेयर, बेस्ट उज्जैन प्लेयर, बेस्ट अंडर 19 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 15 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 13 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 11 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 09 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 7 ब्वायज एंड गर्ल्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए गए।

शुगर के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं ये 5 सब्जियां ! डायबिटीज करेंगी कंट्रोल, मिलेगा भरपूर पोषण

ask search icon

  Veggies for Blood Sugar Control: कुछ सब्जियां डायबिटीज के लिए प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं. करेला, ब्रोकली, पालक, खीरा और भिंडी सबसे प्रभावी मानी जाती हैं, जो इंसुलिन की कार्यप्रणाली को सुधारती हैं, शुगर स्पाइक को कम करती हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती हैं. इन्हें हल्का स्टीम करके या स्टिर-फ्राई करके खाना सबसे फायदेमंद है. इन सब्जियों को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है, साथ ही नियमित मेडिकल चेकअप भी जरूरी है. गुजरात के वडोदरा की डॉक्टर प्रतिष्ठा श्रीवास्तव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए एक वीडियो में डायबिटीज कंट्रोल करने वाली सब्जियों के बारे में बताया है.

विटामिन A और B हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं? इनका क्या होता है काम और कैसे दूर करें कमी

authorimg

Vitamin A and B Rich Foods: हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है. ये विटामिन किसी ईंधन से कम नहीं होते. इनमें विटामिन A और विटामिन B कॉम्प्लेक्स खास भूमिका निभाते हैं. ये न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं, बल्कि एनर्जी लेवल, ब्रेन फंक्शन और शरीर की मरम्मत जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को भी कंट्रोल करते हैं. इनकी कमी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना सकती है और कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है. इसलिए इनके फायदे, कमी के लक्षण और सही सोर्सेस को समझना बेहद जरूरी है. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि विटामिन A को रेटिनॉल भी कहा जाता है. यह आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. यह रेटिना में पिगमेंट बनाने में मदद करता है, जिससे कम रोशनी में भी देखने की क्षमता बनी रहती है. इसके अलावा यह स्किन की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और हड्डियों के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे हम संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ पाते हैं. इसकी कमी का सबसे आम लक्षण नाइट ब्लाइंडनेस है, जिसमें अंधेरे में देखने में परेशानी होती है. एक्सपर्ट ने बताया कि विटामिन B कोई एक नहीं, बल्कि 8 जरूरी विटामिनों का समूह है, जो मिलकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. ये खाने को एनर्जी में बदलने का काम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखते हैं. साथ ही यह तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी हैं. खासकर विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए सिंथेसिस में मदद करता है. इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डाइटिशियन की मानें तो जब शरीर में विटामिन A की कमी होती है, तो आंखों में ड्राइनेस, त्वचा का रूखापन, बार-बार संक्रमण और घावों का देर से भरना जैसे संकेत दिखाई देते हैं. इससे बचने के लिए अपनी डाइट में रंग-बिरंगी सब्जियां और फल शामिल करना जरूरी है. गाजर, शकरकंद, कद्दू, पपीता और आम इसके बेहतरीन स्रोत हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी भी इसमें मददगार हैं. मांसाहारी लोगों के लिए अंडा और मछली का तेल अच्छा विकल्प है. चूंकि यह फैट-सोल्यूबल विटामिन है, इसलिए इसे थोड़ा स्वस्थ वसा के साथ लेना अधिक फायदेमंद होता है. विटामिन B की कमी के लक्षणों में मुंह के छाले, मांसपेशियों में कमजोरी, एनीमिया और याददाश्त में कमी शामिल हैं. यह पानी में घुलनशील विटामिन है, इसलिए शरीर इसे स्टोर नहीं कर पाता और रोजाना इसकी जरूरत होती है. इसकी पूर्ति के लिए साबुत अनाज ओट्स, दलिया, दालें, फलियां, दूध, दही और पनीर का सेवन करें. विटामिन B12 मुख्य रूप से नॉन वेज फूड्स में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड लेना चाहिए. अगर लगातार थकान, आंखों की समस्या या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो जांच कराना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

भांडेर में सीएम दौरे से पहले बैनर विवाद, फायरिंग हुई:भाजपा-कांग्रेस के नेता भिड़े, 2-3 राउंड फायरिंग की चर्चा

भांडेर में सीएम दौरे से पहले बैनर विवाद, फायरिंग हुई:भाजपा-कांग्रेस के नेता भिड़े, 2-3 राउंड फायरिंग की चर्चा

दतिया जिले के भांडेर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले सोमवार को सियासी माहौल उस समय गरमा गया, जब बैनर-पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर 2 से 3 राउंड फायरिंग होने की सूचना है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना दोपहर करीब 1:25 बजे की बताई जा रही है। विवाद के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़े 2-3 वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग हथियारों के साथ छीना-झपटी करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस के नेता भिड़ गए थे जानकारी के अनुसार, यह विवाद भाजपा के युवा नेता लालू यादव (निवासी भांडेर) और कांग्रेस के युवा नेता अजय यादव (निवासी गोदन) के बीच हुआ। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं भी तेज हैं कि आखिर कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा के बैनर-पोस्टर लगाने को लेकर विवाद क्यों हुआ। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन का रुख भी सवालों के घेरे में है। जब वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए गोलमोल प्रतिक्रिया दी। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं। सीएम के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वीडियो और फायरिंग की सूचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Health Tips : डेंगू और मलेरिया में क्या अंतर? 99% लोग नहीं जानते ये बात, एक गंदे पानी का दीवाना, दूसरे को चाहिए साफ

authorimg

Last Updated:March 23, 2026, 18:36 IST Dengue and malaria difference : मौसम बदलने के साथ डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे है. अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है. इन दोनों बीमारी के लक्षण एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं. ऐसे में कई लोग जान नहीं पाते कि उन्हें डेंगू हुआ है या मलेरिया. हालांकि कुछ खास लक्षणों से आप डेंगू और मलेरिया में अंतर पता कर सकते है. लोकल 18 ने इस बारे में आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल से बात की. वे बताते हैं कि डेंगू और मलेरिया दोनों मच्छर से होने वाली बीमारियां हैं. डेंगू एडीज मच्छर से पनपता है, जबकि मलेरिया परजीवी एनोफिलीज मच्छर से होता है. आगरा. बदलते मौसम के कारण डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे है. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है. दोनों बीमारी के लक्षण एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं. कुछ खास लक्षणों से आप डेंगू और मलेरिया में अंतर पता कर सकते है. आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने दोनों बीमारी के लक्षणों के बारे में लोकल 18 से बताया. डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि डेंगू और मलेरिया दोनों मच्छर से होने वाली बीमारियां हैं. कई मामलो में इनके कारण और लक्षण अलग-अलग होते है. डेंगू वायरस (एडीज मच्छर) से होता है, जिसमें तेज बखार, जोड़ों में दर्द, हड्डी तोड़ बुखार और प्लेटलेटस तेजी से कम होने लगती है. डॉ. आशीष ने बताया कि मलेरिया परजीवी (एनोफिलीज मच्छर) से होता है, जिसमें ठंड लगकर बुखार आता है. मलेरिया में मरीज को तेज ठंड लगती है. डेंगू साफ पानी में पनपता है, जबकि मलेरिया गंदे पानी में पाया जाता है. डेंगू में क्या करें डॉ. आशीष बताते हैं कि डेंगू का मुख्य लक्षण तेज फीवर और हड्डी तोड़ दर्द है. शरीर में चुबन सी महसूस होती है. इसमें अचानक तेज बुखार आना, भयंकर सिरदर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, जी मचलना, उल्टी आने का मन करना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाना भी शामिल हैं. डेंगू से बचने के लिए पर्याप्त आराम करना (भरपूर नींद ) बेहद जरूरी है. अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, जूस और कम से कम दिन में 4 लीटर पानी पीना चाहिए. फीवर आने पर पैरासिटामोल का सेवन किया जा सकता है. यदि फीवर दो दिन से अधिक है तो मेडिसिन न खाएं. नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं और उनकी सलाह अनुसार उपचार शुरू करें. मलेरिया में क्या करें डॉ. आशीष बताते हैं कि मलेरिया में मरीज को अचानक तेज ठंड का अहसास होगा और साथ में बुखार भी आएगा. डेंगू कि तरह ही कुछ लक्षण समान होते हैं, लेकिन डेंगू में मरीज को तेज ठंड नहीं लगती है. मलेरिया एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है. इसके प्रमुख लक्षणों में तेज कंपकंपी के साथ तेज बुखार आना, सिरदर्द दर्द होना, उल्टी और थकान महसूस होना है. डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, आसपास पानी जमा न होने दें, और समय समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहें. यह एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुंरत जांच कराएं. मेडिकल स्टोर से दवा न लें. तत्काल नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लें. उसके बाद उपचार शुरू करें. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें Location : Agra,Uttar Pradesh First Published : March 23, 2026, 18:36 IST

तमिलनाडु में ‘धुरंधर 2’ पर बैन की मांग:मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला, विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी

तमिलनाडु में ‘धुरंधर 2’ पर बैन की मांग:मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला, विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग उठी है, जिसके बाद मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। चुनावी माहौल के बीच इस फिल्म की रिलीज को लेकर आपत्ति जताई गई है। Daily Thanthi की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट शीला ने मद्रास हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग करते हुए फिल्म पर बैन लगाने की अपील की। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म की कहानी और विषय राजनीतिक प्रकृति के हैं, ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इसका प्रदर्शन आचार संहिता का उल्लंघन कर सकता है। हालांकि कोर्ट ने इस मौखिक अपील पर तुरंत रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को औपचारिक याचिका दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में अगला फैसला याचिका दाखिल होने के बाद ही लिया जाएगा। तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में किसी भी राजनीतिक या संवेदनशील कंटेंट वाली फिल्म को लेकर प्रशासन और अदालत दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज टाइमिंग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले से ही कई विवादों में घिरी हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके कंटेंट को लेकर विरोध हो चुका है। कुछ नेताओं और संगठनों ने इसे प्रोपेगेंडा तक बताया है, जबकि कई दर्शकों ने भी फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में फिल्म के शोज भी पहले रद्द होने की खबरें सामने आई थीं। बताया गया कि सेंसर और कंटेंट से जुड़े विवादों के कारण कई थिएटरों में स्क्रीनिंग प्रभावित हुई, जिससे दर्शकों को टिकट रिफंड तक देना पड़ा। ‘धुरंधर 2’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन विवाद इसकी राह में लगातार अड़चन पैदा कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर मद्रास हाईकोर्ट के अगले कदम पर टिकी है। अगर कोर्ट इस मामले में सुनवाई स्वीकार करता है, तो तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज पर असर पड़ सकता है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि चुनावी समय में फिल्मों पर इस तरह के विवाद भविष्य के लिए एक मिसाल बन सकते हैं।

तमिलनाडु में ‘धुरंधर 2’ पर बैन की मांग:मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला, विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी

तमिलनाडु में ‘धुरंधर 2’ पर बैन की मांग:मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला, विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग उठी है, जिसके बाद मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। चुनावी माहौल के बीच इस फिल्म की रिलीज को लेकर आपत्ति जताई गई है। Daily Thanthi की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट शीला ने मद्रास हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग करते हुए फिल्म पर बैन लगाने की अपील की। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म की कहानी और विषय राजनीतिक प्रकृति के हैं, ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इसका प्रदर्शन आचार संहिता का उल्लंघन कर सकता है। हालांकि कोर्ट ने इस मौखिक अपील पर तुरंत रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को औपचारिक याचिका दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में अगला फैसला याचिका दाखिल होने के बाद ही लिया जाएगा। तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में किसी भी राजनीतिक या संवेदनशील कंटेंट वाली फिल्म को लेकर प्रशासन और अदालत दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज टाइमिंग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले से ही कई विवादों में घिरी हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके कंटेंट को लेकर विरोध हो चुका है। कुछ नेताओं और संगठनों ने इसे प्रोपेगेंडा तक बताया है, जबकि कई दर्शकों ने भी फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में फिल्म के शोज भी पहले रद्द होने की खबरें सामने आई थीं। बताया गया कि सेंसर और कंटेंट से जुड़े विवादों के कारण कई थिएटरों में स्क्रीनिंग प्रभावित हुई, जिससे दर्शकों को टिकट रिफंड तक देना पड़ा। ‘धुरंधर 2’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन विवाद इसकी राह में लगातार अड़चन पैदा कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर मद्रास हाईकोर्ट के अगले कदम पर टिकी है। अगर कोर्ट इस मामले में सुनवाई स्वीकार करता है, तो तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज पर असर पड़ सकता है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि चुनावी समय में फिल्मों पर इस तरह के विवाद भविष्य के लिए एक मिसाल बन सकते हैं।

पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर वेयरहाउसिंग अधिकारी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार | राजनीति समाचार

Several people are feared to have been injured after an incoming Air Canada Express CRJ-900 flight and a fire engine collided on runway 4 of the airport.

आखरी अपडेट:मार्च 23, 2026, 18:11 IST अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर एक वीडियो में भुल्लर द्वारा उत्पीड़न का दावा करने के बाद शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लालजीत सिंह भुल्लर. (एक्स के माध्यम से छवि) पंजाब के पूर्व मंत्री और आप विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को पंजाब राज्य भंडारण निगम के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में भुल्लर द्वारा उत्पीड़न का दावा करने के बाद शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भुल्लर द्वारा उत्पीड़न का दावा किया, जिन्होंने विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर उसी दिन बाद में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पुलिस ने शनिवार रात भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया। इससे पहले दिन में, रंधावा के परिवार ने पंजाब सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया था। रंधावा का परिवार पहले ही कह चुका है कि जब तक भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे पोस्टमार्टम और दाह संस्कार नहीं होने देंगे। सोमवार को अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए रंधावा के परिवार ने भुल्लर की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और मांग की कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर, जो एक विज्ञान शिक्षिका हैं, ने कहा, “यह मेरा अल्टीमेटम है कि अगर 24 घंटे के भीतर कुछ नहीं किया गया, तो मैं अपने बच्चों (दो बेटियों और एक बेटे) के साथ सड़कों पर आ जाऊंगी।” सोमवार को सोशल मीडिया पर एक कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें रंधावा जहरीला पदार्थ खाते हुए दिख रहे हैं। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने पहले ही आप सरकार पर हमला बोल दिया है (पीटीआई से इनपुट्स के साथ) जगह : पंजाब, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 23, 2026, 18:11 IST समाचार राजनीति पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर वेयरहाउसिंग अधिकारी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी(टी)पंजाब के मंत्री आत्महत्या मामला(टी)गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या(टी)आप विधायक लालजीत सिंह भुल्लर(टी)पंजाब राज्य भंडारण निगम के अधिकारी की मौत(टी)आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पंजाब(टी)भगवंत मान सरकार विवाद(टी)विपक्ष ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की

क्या है रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज? एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गिनाए फायदे, प्रैक्टिस का वीडियो किया शेयर

authorimg

Last Updated:March 23, 2026, 18:11 IST Reverse Hyper Workout Benefits: बेहतरीन फिटनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इस वर्कआउट के फायदे भी गिनाए हैं. यह एक्सरसाइज ग्लूट्स और लोअर बैक को मजबूत बनाने में मदद करती है. इस वर्कआउट को घर या जिम दोनों जगह किया जा सकता है. इसके नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और फिटनेस में सुधार आता है. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वर्कआउट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. Shilpa Shetty Workout Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस हमेशा चर्चाओं में रहती है. वे खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत भी करती हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया फिटनेस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने न केवल इस एक्सरसाइज की सही तकनीक बताई, बल्कि इसके गहरे और लंबे समय तक मिलने वाले फायदों पर भी चर्चा की. इंस्टा पोस्ट में शिल्पा ने रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज को अंडररेटेड बताया. उनके अनुसार रिवर्स हाइपर खासतौर पर ग्लूट्स को मजबूत और टोन करने के लिए बहुत असरदार है. यह हिप एक्सटेंशन मूवमेंट पर आधारित होती है, जिससे ग्लूटस मैक्सिमस मांसपेशी सक्रिय होती है. नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ ताकत बढ़ती है, बल्कि बॉडी का शेप भी बेहतर होता है और लोअर बॉडी ज्यादा मजबूत बनती है. View this post on Instagram