UP Pension Fraud | Brazil Snake Island; Delhi Bus Conductor Compensation Khabar Hatke

एक ऐसा आइलैंड, जहां इंसानों की हड्डी गला देने वाले सांप रहते है। वहीं उत्तर प्रदेश में एक शख्स पैसे कमाने के लिए मरी हुई मां को 7 सालों तक जिंदा बताता रहा। उधर 5 पैसे घूस लेने के आरोप में एक सरकारी बस कंडक्टर की नौकरी चली गई। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
रूस 4 महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा:1 अप्रैल से बैन शुरू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर

रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक का फैसला किया है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय से इस प्रस्ताव को तैयार करने को कहा। रूस के मुताबिक यह कदम घरेलू सप्लाई बनाए रखने और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए है। नोवाक ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान जंग की वजह से ग्लोबल तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्शन बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इससे कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रूस रोजाना 1.2 से 1.7 लाख बैरल पेट्रोल निर्यात करता है। निर्यात रोकने से चीन, तुर्किये, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देशों पर असर पड़ सकते हैं। ये देश रूसी तेल उत्पादों के बड़े खरीदार हैं। भारत पर असर कम होगा क्योंकि वह पेट्रोल नहीं, कच्चा तेल खरीदता है। रूस के फैसले का भारत पर कितना असर एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत सीधेतौर पर पेट्रोल जैसे तैयार ईंधन पर ज्यादा निर्भर नहीं है, बल्कि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर निर्भर है। क्रूड ऑयल को ही रिफाइन कर पेट्रोल और डीजल बनाए जाते हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 80% कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से लगभग 20% रूस से आता है। भारत बहुत कम मात्रा में पेट्रोल या अन्य तैयार ईंधन आयात करता है। इसके बजाय देश अपने बड़े रिफाइनरी नेटवर्क के जरिए कच्चे तेल को खुद प्रोसेस करता है। यही वजह है कि रूस के पेट्रोल निर्यात पर लगी रोक का भारत पर सीधा असर पड़ने की संभावना बहुत कम है। भारत रोजाना करीब 56 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करता है। यह न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत पूरी करता है, बल्कि तैयार ईंधन का निर्यात भी करता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि रूस के फैसले से अगर वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ता है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। पहले से ही जंग के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। पहले भी पेट्रोल एक्सपोर्ट पर रोक लगाई गई थी मॉस्को में शुक्रवार को पेट्रोल एक्सपोर्ट के बैन को लेकर बैठक हुई थी। इसमें खासतौर पर यह जोर दिया गया कि राष्ट्रपति पुतिन ईंधन कीमतें नियंत्रित रखना चाहते हैं। मंत्री नोवाक ने बैठक में कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। तेल कंपनियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और रिफाइनरियां पूरी या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं, जिससे जरूरत पूरी हो रही है। रूस पहले भी कीमत नियंत्रण और घरेलू सप्लाई के लिए पेट्रोल-डीजल निर्यात पर रोक लगा चुका है। पिछले साल भी ऐसा हुआ था, जब यूक्रेन हमलों से रिफाइनरियां प्रभावित हुई थीं। इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, रूस ने पिछले साल करीब 50 लाख मीट्रिक टन पेट्रोल एक्सपोर्ट किया था, यानी हर दिन लगभग 1.17 लाख बैरल के बराबर है। एक दिन पहले ही नोवाक ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो रूस फिर से तेल निर्यात पर रोक लगा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस का यूराल्स तेल और दूसरे तेल उत्पाद इन दिनों ब्रेंट क्रूड के बराबर या उससे भी महंगे दाम पर बिक रहे हैं। क्रूड से 15 डॉलर तक महंगा मिल रहा रूसी तेल इधर, इजराइल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे निपटने के लिए भारतीय रिफाइनर्स ने रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदने का फैसला किया है। अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिए भारत ने रूस से लगभग 60 मिलियन यानी 6 करोड़ बैरल कच्चे तेल का सौदा किया है। जो रूसी तेल कभी भारत को भारी डिस्काउंट पर मिलता था, अब उसके लिए प्रीमियम चुकाना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सौदे ब्रेंट क्रूड की कीमतों पर 5 से 15 डॉलर प्रति बैरल के प्रीमियम (अतिरिक्त कीमत) पर बुक किए गए हैं। सप्लाई की कमी और मांग ज्यादा होने की वजह से कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। दरअसल, भारत की इस खरीदारी के पीछे अमेरिका की दी गई छूट का बड़ा हाथ है। अमेरिका ने भारत को उन रूसी तेल कार्गो को लेने की अनुमति दी है, जो 5 मार्च से पहले जहाजों पर लोड हो चुके थे। बाद में इस छूट का दायरा बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया गया। —————————————- रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत:रिलायंस-IOC ने बुकिंग की, ईरान जंग के बीच सप्लाई बंद होने के बाद फैसला ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज रूट बंद हो गया है। ऐसे में कच्चे तेल की सप्लाई बंद होने के बाद भारत करीब 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल रूस से खरीदेगा। पूरी खबर पढ़ें…
छिंदवाड़ा में खेत से मिला शव:बैल के शिकार से नाराज किसान ने बाघ को यूरिया खिला मार डाला

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के एक बाघ का छिंदवाड़ा जिले में जहरीला चारा खिलाकर शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। बाघ का शव खेत के गड्ढे में मिला, जिसकी लोकेशन कॉलर आईडी के आधार पर वन विभाग ने ट्रेस की। मौके पर एक मृत बैल भी पाया गया। जांच में सामने आया कि बाघ ने किसान उदय सिंह के बैल का शिकार किया था और लगातार खेत में लौट रहा था, जिससे नाराज किसान ने बैल के बचे अंगों पर यूरिया डाल दिया। बाघ ने वही मांस खाने पर दम तोड़ दिया। छिंदवाड़ा डीएफओ साहिल गर्ग के अनुसार, गांव छाती आम के खेत में पहले बैल और थोड़ी दूरी पर गड्ढे में बाघ मृत मिला। पूछताछ में किसान ने अपराध स्वीकार कर पूरी घटना बताई। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई। एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि करीब चार वर्षीय इस बाघ को डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ से लाकर जंगल में छोड़ा गया था। कुछ दिनों से उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। प्रदेश में वर्ष 2026 में अब तक 10 बाघों की मौत दर्ज हो चुकी है। डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ से लाया गया बाघ मृत मिला एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि मृत बाघ को करीब डेढ़ साल पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सतपुड़ा क्षेत्र में लाकर जंगल में छोड़ा गया था। उस समय उसकी उम्र लगभग चार साल थी। पिछले कुछ दिनों से बाघ की लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम पर नहीं मिल रही थी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत के गड्ढे में बाघ का शव बरामद किया। जांच के दौरान शिकार की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
China Border Patrolling 3X | Ladakh ITBP 29 New Outposts; Pak-Bangladesh Hi-Tech Surveillance

Hindi News National China Border Patrolling 3X | Ladakh ITBP 29 New Outposts; Pak Bangladesh Hi Tech Surveillance नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने ऑपरेशन सिंदूर और गलवान झड़प के बाद सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर एंटी-ड्रोन, सेंसर और लेजर की मदद से निगरानी शुरू की गई है। वहीं, लद्दाख में चीन सीमा पर 29 नए आउटपोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पेट्रोलिंग 3 गुना बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय की ऐन्यूअल रिपोर्ट 2024-25 के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान सीमा पर जम्मू क्षेत्र और भारत-बांग्लादेश सीमा पर असम के धुबरी में 5-5 किमी इलाके में ‘कंप्रीहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम’ (CIBMS) के दो पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। CIBMS कई तकनीकों और संसाधनों का एक नेटवर्क है। वहीं, म्यांमार सीमा पर अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में ‘हाइब्रिड सर्विलांस सिस्टम’ पर काम जारी है। पहली बार एंटी-ड्रोन सिस्टम पर फोकस सीमाओं पर ड्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा बलों को स्पेशल ट्रैनिंग और मॉडर्न उपकरणों से लैस किया जा रहा है। यह सिस्टम अवैध हवाई घुसपैठ का पता लगाने और उसे खत्म करने में प्रभावी है। स्पेस टेक से सीमावर्ती इलाकों की मैपिंग GIS लेयर और पीएम गति शक्ति पोर्टल का इस्तेमाल सीमावर्ती बुनियादी ढांचे की सटीक मैपिंग और रणनीतिक योजना बनाने के लिए किया जा रहा है। यह संवेदनशील इलाकों की निगरानी सुनिश्चित करता है। चीन सीमा पर पेट्रोलिंग 173 से बढ़कर 500 प्रति माह हुई ITBP ने 2022 से 2024 के बीच 29 नए बॉर्डर आउटपोस्ट बनाए हैं। इससे कुल संख्या 209 हो गई है। यह बढ़ोतरी जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद की गई है। तब ITBP के 180 आउटपोस्ट थे। नए आउटपोस्ट बनने से दूर-दराज के हाई-एल्टीट्यूड इलाकों में ITBP की सालभर मौजूदगी बनी रहेगी। साथ ही फॉरवर्ड पोस्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 में ITBP औसतन 173 पेट्रोलिंग प्रति माह करता था। यह संख्या 2023-24 में बढ़कर करीब 500 प्रति माह हो गई, यानी करीब 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। ————- ये खबर भी पढ़ें… सरकार ने 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्ताव मंजूर किए:एयरफोर्स को S-400 मिसाइल डिफेंस और आर्मी को धनुष गन सिस्टम मिलेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव में आर्मी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड के लिए कई अहम सिस्टम और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal Supplementary Voter List Released

Hindi News National West Bengal Supplementary Voter List Released | Election Commission Update 9 घंटे पहले कॉपी लिंक अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में शनिवार को एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा किबिथू सर्कल में याकुंग गांव और बारा कुंदन के बीच हुआ। मरने वालों में 5 साल का बच्चा भी शामिल है। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… रेमंड ग्रुप के पूर्व MD विजयपत सिंघानिया का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस रेमंड ग्रुप के पूर्व एमडी विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत सिंघानिया अपने आखिरी सालों में अपने बेटे गौतम सिंघानिया के साथ विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। यह मामला परिवार और संपत्ति से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति और कंपनी अपने बेटे को सौंप दी, लेकिन बाद में उन्हें ही अपने घर से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने ही बेटे की वजह से मुश्किल हालात में रहना पड़ा। सीजेआई सूर्यकांत ने लेह में नए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया सीजेआई सूर्यकांत ने शनिवार को लद्दाख के लेह में नए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान लद्दाख लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (LLSA) की नई बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि यह नया इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले समय में लेह के लोगों के लिए न्याय तक पहुंच को आसान बनाएगा। करगिल में भी इसी तरह के कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण करीब ₹54.85 करोड़ की लागत से हुआ है, जबकि LLSA भवन पर लगभग ₹5.70 करोड़ खर्च किए गए हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 2 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें और हथियार बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये हथियार दिल्ली में सप्लाई किए जा रहे थे और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में केंद्र से अमरावती को राजधानी की कानूनी मान्यता देने की मांग का प्रस्ताव पास आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती को राजधानी बनाने के लिए केंद्र से कानूनी मान्यता देने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। इसमें कहा गया कि नई ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में अमरावती का विकास जरूरी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया था। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत राज्य दो हिस्सों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बंट गया था। उस समय तय किया गया था कि हैदराबाद 10 साल तक दोनों राज्यों की साझा राजधानी रहेगा और इस दौरान आंध्र प्रदेश को अपनी नई राजधानी विकसित करनी होगी। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ASI ने ऐतिहासिक स्थलों की रिपोर्ट देने में देरी की, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया सुप्रीम कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के महानिदेशक को अवमानना नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया गया है। कोर्ट ने दिल्ली के 173 ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की रिपोर्ट मांगी थी लेकिन ASI समय पर जवाब नहीं दे पाया। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। अरुणाचल प्रदेश में 7 महिलाएं रेस्क्यू, मानव तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में एक्शन लेते हुए 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाहरलागुन क्षेत्र में रेड मारी थी। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गईं सभी महिलाएं असम की हैं। सभी गरीब परिवारों से हैं, जिन्हें पैसे के लालच में देह व्यापार में धकेला गया है। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान की मौत, कार्डियक अरेस्ट का शक जम्मू-कश्मीर को शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल ज्ञान चंद CRPF की 14वीं बटालियन में तैनात थे। शनिवार सुबह वे डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस (DPL) स्थित कैंप में मौजूद थे, यहीं पर बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट का शक जताया है। मामले में FIR भी दर्ज कराई गई है। गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट 2 घंटे लेट, खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर लगाती रही गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता पहुंचने वाली फ्लाइट शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण करीब 2 घंटे लेट हो गई। उनका विमान तय समय 11:46 बजे की बजाय शनिवार तड़के 1:46 बजे उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने के कारण विमान को नादिया और नॉर्थ 24 परगना के ऊपर काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। शाह रात 10:46 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे और लैंडिंग के बाद 2 बजे होटल पहुंचे। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट भी इसी तरह मौसम की वजह से करीब एक घंटे तक लैंड नहीं कर सकी थी। शनिवार दोपहर शाह न्यू टाउन में टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे। बंगाल में SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम जुड़े या कटे नहीं बताया पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें कितने नाम जोड़े या हटाए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आयोग के मुताबिक, बूथवार लिस्ट
बार-बार सिर दर्द क्यों होता है? बिना पेनकिलर ठीक करने का आयुर्वेदिक उपाय

Last Updated:March 28, 2026, 00:00 IST Frequent Headache Reason: बार-बार सिर में उठने वाला दर्द पूरे रूटिन को प्रभावित कर सकता है. सिर के दर्द से काम में फोकस करना मुश्किल हो जाता है.लेकिन क्या आप जानते हैं, ये दर्द आपके पेट से जुड़ा हो सकता है. जी, हां पाचन में गड़बड़ी के कारण भी सिर भारी रहता है. इसके पीछे की वजह और उपचार के उपायों को डिटेल में यहां आप जान सकते हैं. आजकल सिर दर्द होना एक आम समस्या बन गई है. लोग इसे अक्सर काम की थकान या तनाव का असर मानते हैं, लेकिन अगर सिर दर्द बार-बार हो रहा है या सिर भारी रहता है, तो इसकी असली वजह पेट की खराबी भी हो सकती है. हममें से ज्यादातर लोग सिर दर्द होते ही तुरंत पेन किलर ले लेते हैं, जिससे थोड़ी देर के लिए आराम मिल जाता है. लेकिन यह सिर्फ अस्थायी राहत है. असल समस्या को समझना जरूरी है, क्योंकि कई बार सिर दर्द का कारण दिमाग नहीं, बल्कि खराब पाचन होता है. पाचन से जुड़ा तारआयुर्वेद के अनुसार, हमारा सिर और पाचन तंत्र आपस में जुड़े हुए हैं. जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ जाता है. इसका असर सिर की नसों पर भी पड़ता है. कभी गैस बनने से सीने और पेट में जलन होती है, तो कभी कब्ज की वजह से सिर भारी लगता है और शरीर सुस्त हो जाता है. अंदर की गड़बड़ी का संकेतइसलिए बार-बार होने वाले सिर दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह शरीर का संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ है. जब शरीर से गंदगी या विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, तो व्यक्ति खुद को हल्का और तरोताजा महसूस करता है. अब सवाल आता है कि इससे बचने के लिए क्या किया जाए. आयुर्वेद में सिर दर्द का आसान इलाज नस्य क्रियाइसमें नाक में कुछ बूंदें तेल की डाली जाती हैं, इससे दिमाग पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और पित्त दोष भी संतुलित होता है. यह तरीका सिर दर्द में काफी राहत दे सकता है. धनिया और मिश्री का पानीरात में धनिया और मिश्री को पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी को पी लें. यह पेट साफ करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. जब पेट सही रहेगा, तो सिर दर्द भी कम होगा. सोंठ का लेपअगर सिर दर्द बार-बार परेशान कर रहा है, तो सोंठ (सूखी अदरक) का लेप लगाना फायदेमंद हो सकता है. सोंठ को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और माथे पर लगाएं. इससे दर्द में राहत मिलती है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : March 28, 2026, 00:00 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.







