Thursday, 28 May 2026 | 03:37 PM

Trending :

खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

थाईलैंड के ‘मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026’ ब्यूटी पेजेंट में स्टेज पर एक मॉडल के नकली दांत गिर गए। वहीं एक मर चुके लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड की 23 सालों से शादी कराई जा रही है। इधर 84 साल की एक महिला को AI लड़के से प्यार हो गया और वह उसे लव लेटर भी लिखने लगी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

PM Modi Mann Ki Baat 132 Middle East Conflict, Oil Gas, Election Appeal

PM Modi Mann Ki Baat 132 Middle East Conflict, Oil Gas, Election Appeal

नई दिल्ली15 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। सरकार लोगों से अपील करती है कि किसी तरह की अफवाहों में न आएं। सरकार की तरफ से जानकारी पर भरोसा करें। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। इससे वे देश का नुकसान कर रहे हैं। पीएम के संबोधन की 4 बड़ी बातें जंग के चलते ऊर्जा संकट: साथियों, जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। अफवाहों में न आएं: मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरुक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं | सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे। मार्च महीने में हलचल: मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है। हम सबको याद है कि पूरी दुनिया इससे पहले कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजर चुकी है। हम सभी की अपेक्षा थी कि कोरोना के संकट से निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी। लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियां बनती चली गईं। खाड़ी देशों में भारतीयों की मदद जारी: वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम का जिक्र किया पीएम ने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए हैं। देशभर के क्रिकेट फैंस के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। गर्मियों के सीजन और मछुआरों पर भी बात की देश के कई हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है यानि ये समय जल संरक्षण के अपने संकल्प को फिर से दोहराने का है। पिछले 11 सालों में ‘जल संचय अभियान’ ने लोगों को बहुत जागरुक बनाया है। इस अभियान के तहत देश-भर में करीब 50 लाख आर्टिफिशियल वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। हमारे मछुआरे भाई-बहन सिर्फ समुद्र के योद्धा नहीं हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर भारत की एक मजबूत नींव भी हैं। वे सुबह होने से पहले समन्दर की लहरों से जूझते हुए, अपने परिवार के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में जुट जाते हैं। ऐसे मेहनतकश मछुआरों का जीवन आज कई तरह से आसान बनाया जा रहा है | जब समाज खुद आगे आता है, तो छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव की नींव बन जाते हैं। हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो हमें यही सिखाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहां एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। ‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड… 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं

Gold Down ₹4,276, Silver Drops ₹10,717; RBI Dollar Limit

Gold Down ₹4,276, Silver Drops ₹10,717; RBI Dollar Limit

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। RBI ने निर्देश दिया है कि बैंक अब हर दिन अपने पास 100 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपए) से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। वहीं सोना हफ्तेभर में 4,276 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार को छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. बैंक अपने पास 100-मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे: रुपए में लगातार गिरावट को रोकने के लिए RBI का निर्देश, इससे विदेशी सामान सस्ते होंगे RBI ने निर्देश दिया है कि बैंक अब हर दिन अपने पास 100 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपए) से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। इससे पहले बैंक हर दिन 300 से 500 मिलियन डॉलर (2,845-4,743 करोड़ रुपए) होल्ड कर रहे थे। फॉरेक्स एनालिस्ट के मुताबिक, निर्देश का असर यह होगा कि बैंक अब उनके पास मौजूद एक्स्ट्रा डॉलर को मार्केट में बेचेंगे तो इससे रुपया मजबूत होगा। जिससे विदेशी सामान खरीदना, विदेश में पढ़ना और घूमना सस्ता हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं: ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत देश में कंडोम की कीमत 50% तक बढ़ सकती है, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण सप्लाई चेन टूट गई है। इससे तेल और गैस के बाद अब कंडोम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की किल्लत हो गई है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम बनाने वाली दिग्गज कंपनियों जैसे HLL लाइफकेयर, मैनकाइंड फार्मा और क्यूपिड लिमिटेड को अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता, ₹1.43 लाख पर आया: चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 4,276 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 मार्च को 1.47 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.32 लाख किलो से गिरकर 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,717 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. आईफोन-15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स ₹5,000 तक महंगे होंगे: एपल ने इंसेंटिव देना बंद किया, रिटेलर्स ग्राहकों से वसूलेंगे यह कीमत भारत में अब पुराने आईफोन खरीदने पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एपल ने आईफोन 15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स पर रिटेलर्स को डिमांड जनरेशन (DG) सपोर्ट यानी इंसेंटिव देना बंद करने का फैसला किया, जिससे कीमतें करीब 5,000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। मनीकंट्रोल के मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फैसला इसी हफ्ते लागू हो सकता है। हाल ही में कैशबैक ऑफर्स 6,000 से घटाकर 1,000 रुपए किए गए थे, जिससे आईफोन 17 सीरीज महंगी हुई और अब पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Television Side Effects; TV Screen Time Health Risk

Television Side Effects; TV Screen Time Health Risk

2 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक “बस एक और… आखिरी एपिसोड” यह सोचकर टीवी पर लोग बिंज वॉचिंग करते हैं। दिनभर की थकान के बावजूद कब एक एपिसोड कई घंटों में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। इसका नतीजा ये होता है कि नींद पूरी नहीं हो पाती और अगले दिन सुस्ती बनी रहती है। अगर यह रूटीन लंबे समय तक जारी रहे तो शरीर और ब्रेन दोनों को प्रभावित कर सकता है। ‘यूरोपियन साइकिएट्री जर्नल’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अगर रोजाना टीवी देखने का समय कम किया जाए तो डिप्रेशन का रिस्क काफी हद तक कम हो सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- ज्यादा टीवी देखने से डिप्रेशन का जोखिम क्यों बढ़ता है? इसका नींद पर क्या प्रभाव पड़ता है? रोज कितनी देर तक स्क्रीन देखना सेफ है? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- क्या टीवी देखने से तनाव बढ़ता है? जवाब- हां, लंबे समय तक नेगेटिव, हिंसक या हाई-ड्रामा कंटेंट देखने से ब्रेन लगातार अलर्ट मोड में रहता है। इससे स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज होता है, नींद खराब होती है और धीरे-धीरे चिड़चिड़ापन व मानसिक थकान बढ़ने लगती है। सवाल- क्या ज्यादा टीवी देखना डिप्रेशन का कारण बन सकता है? जवाब- नहीं, ज्यादा टीवी देखने से सीधे डिप्रेशन नहीं होता, लेकिन इसके कारण रिस्क जरूर बढ़ सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से फिजिकल एक्टिविटी कम होती है। लोगों से मिलना-जुलना घटता है। नींद खराब होती है। ये तीनों चीजें डिप्रेशन के जोखिम से जुड़ी हैं। सवाल- हाल ही में हुई स्टडी टीवी देखने की आदत और डिप्रेशन के बारे में क्या कहती है? जवाब- यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन के रिसर्चर्स ने एक स्टडी की। इसके मुताबिक, टीवी देखने का समय कम करने से डिप्रेशन का खतरा घटता है। 65 हजार से ज्यादा लोगों पर 4 साल तक हुई रिसर्च में पाया गया कि रोज 1 घंटा टीवी कम देखने से डिप्रेशन का जोखिम करीब 11% कम हो सकता है। 1.5 घंटा कम करने पर यह कमी करीब 26% और 2 घंटे कम करने पर डिप्रेशन का रिस्क लगभग 40% तक घट सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर 40 से 65 साल के लोगों में देखा गया। यह स्टडी यूरोपिन साइकाइट्री जर्नल में पब्लिश हुई है। सवाल- क्या ज्यादा टीवी देखने से नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता है? अगर हां, तो क्यों? जवाब- हां, टीवी और मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली तेज नीली रोशनी ब्रेन को यह सिग्नल देती है कि अभी दिन है। इससे स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन कम बनता है। इसके कारण नींद देर से आती है या नहीं आती है। इससे बॉडी क्लॉक (सोने-जागने की टाइमिंग) बिगड़ सकती है। इससे होने वाले सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- अधिक टीवी देखने का फिजिकल हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है? जवाब- इससे फिजिकल हेल्थ पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। पॉइंटर्स से समझते हैं- इससे फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। वजन बढ़ने लगता है। यह आदत धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- ज्यादा टीवी देखने का मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझते हैं- इसके कारण लोगों का सोशल इंटरैक्शन कम हो जाता है, जिससे अकेलापन और उदासी बढ़ सकती है। बिंज-वॉचिंग करने से एंग्जाइटी और डिप्रेशन का खतरा बढ़ता है। धीरे-धीरे टीवी देखने की लत लग जाती है। इससे ब्रेन बार-बार नया कंटेंट देखना चाहता है। डरावना या बहुत परफेक्ट लाइफ वाला कंटेंट देखने से इनसिक्याेरिटी पैदा हो सकती है और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। सवाल- क्या टीवी देखते हुए मंचिंग करना भी डिप्रेशन के जोखिम को बढ़ा सकता है? जवाब- मचिंग यानी टीवी या स्क्रीन देखते हुए कुछ खाते रहना। इस दौरान ज्यादातर लोग जंकफूड खाते हैं। इससे कुछ देर एनर्जेटिक और अच्छा महसूस होता है। लेकिन इसके बाद शरीर अचानक ज्यादा इंसुलिन रिलीज करता है, जिससे शुगर लेवल तेजी से नीचे जाता है। इस दौरान ब्रेन को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और मूड डाउन होने लगता है। अगर यह बार-बार होता रहे तो मूड में उतार-चढ़ाव बढ़ता है और धीरे-धीरे उदासी महसूस होने लगती है। यही उदासी डिप्रेशन का रिस्क बढ़ाती है। सवाल- क्या टेलीविजन की लत एक रियल मेंटल हेल्थ कंसर्न है? जवाब- हां, बहुत ज्यादा और कंट्रोल से बाहर टीवी देखना एक गंभीर मेंटल हेल्थ कंसर्न हो सकता है। सवाल- रोज मैक्सिमम कितने घंटे टीवी देखना सेफ है? जवाब- सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए रोज 1-2 घंटे मनोरंजन के लिए स्क्रीन टाइम को संतुलित माना जाता है, बशर्ते यह नींद, एक्सरसाइज और कामकाज को प्रभावित न करे। सवाल- क्या फिजिकल एक्टिविटी डिप्रेशन के जोखिम को कम करती है? जवाब- हां, जब वॉक, रनिंग, योग या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो शरीर में एंडॉर्फिन और ‘फील-गुड’ केमिकल्स (जैसे सेरोटोनिन, डोपामिन) बढ़ते हैं। ये मूड बेहतर करते हैं। इससे स्ट्रेस हॉर्मोन (कोर्टिसोल) कंट्रोल में रहता है और नींद की क्वालिटी भी सुधारती है। ये दोनों ही डिप्रेशन से जुड़े अहम फैक्टर्स हैं। सवाल- टीवी देखने के नेगेटिव इफेक्ट को कैसे कम किया जा सकता है? जवाब- इसके लिए सबसे पहले स्क्रीन टाइम सीमित करना जरूरी है। सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- टीवी टाइम कम करने से मूड, फोकस और मेंटल एनर्जी में क्या बदलाव आते हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- टीवी टाइम कम करने पर अक्सर सबसे पहले नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और मूड स्थिर रहता है। जब स्क्रीन स्टिमुलेशन कम होता है, तो ब्रेन को लगातार नए कंटेंट कंज्यूम करने की आदत से राहत मिलती है। इससे चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान घट सकती है। फोकस में भी सुधार होता है, क्योंकि बार-बार बदलते विजुअल फोकस को सीमित कर देते हैं। सवाल- अगर ज्यादा टीवी देखने की आदत है तो इसे कम कैसे करें? जवाब- अगर टीवी देखने की आदत कंट्रोल से बाहर लगने लगे, तो उसे अचानक छोड़ने की बजाय प्लान के साथ कम करना बेहतर तरीका है। छोटे-छोटे लेकिन सख्त कदम इस आदत को धीरे-धीरे कमजोर करते हैं। पॉइंटर्स से समझते हैं- 30 दिन का नो

RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। शनिवार को विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। वे एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए। हैदराबाद के कप्तान ईशान ने 80 रन बनाए। उन्होंने 3000 IPL रन भी पूरे किए। RCB Vs SRH मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज RCB ने IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज पूरा किया। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 203 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं। RR ने 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 212/2 का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल किया था। 2. कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी विराट कोहली ने एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 28 बार पचास रन बनाए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स विंस का नंबर आता है। विंस के नाम द रोज बाउल, साउथैम्प्टन में 27 हाफ सेंचुरी है। कोहली IPL में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा वे टी-20 क्रिकेट में 13,572 रन के साथ पाकिस्तान के शोएब मालिक को पीछे छोड़ते हुए छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 3. SRH ने RCB के खिलाफ 7वीं बार 200+ रन बनाए सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए। उनसे आगे मुंबई इंडियंस है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। 4. ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू में 80 रन बनाए ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में 80 रन बनाए। इस पारी के साथ वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। 5. ईशान के 2180 बॉल पर 3000 IPL रन पूरे ईशान किशन ने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए। टॉप पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2028 बॉल पर यह कारनामा किया था। अब मोमेंट्स… 1. भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी IPL का 19वां सीजन शुरू होने से पहले प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। 4 जून को बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी। मैच से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 2. अभिषेक ने छक्का लगाया, RCB ने रिव्यू गंवाया पहले ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर छक्का लगा दिया। यह सीजन का पहला सिक्स रहा। पहले ओवर में 7 रन बने। तीसरी गेंद पर RCB ने रिव्यू गंवाया था। जैकब डफी ने आउट स्विंगर फेंकी। गेंद अभिषेक शर्मा के बैट के करीब से विकेटकीपर जितेश शर्मा के पास गई। RCB ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। टीम ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं पलटा। 3. ईशान की चौके से फिफ्टी 12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 4. सॉल्ट के डाइविंग कैच से ईशान आउट 16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 5. विराट कोहली ने कैच ड्रॉप किया 18वें ओवर में विराट कोहली ने कैच ड्रॉप कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद भुवनेश्वर कुमार ने गुड लेंथ पर फेंकी। अनिकेत वर्मा ने शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। कोहली लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अनिकेत को 26 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला। 6. अनिकेत का 100 मीटर लंबा सिक्स 19वें ओवर में अनिकेत वर्मा ने 100 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ में थी। अनिकेत ने बल्ला घुमाया और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधे स्टैंड्स में पहुंचा दिया। 7. अनिकेत का नो लुक सिक्स 18.4 ओवर में अनिकेत वर्मा ने नो-लुक सिक्स लगा दिया। रोमारियो शेफर्ड ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद फुल टॉस जैसी स्लॉट में आ गई। अनिकेत ने नीचे देखकर शॉट खेला और गेंद को सीधे मैदान के पार छक्के के लिए भेज दिया। 8. पडिक्कल की चौके से फिफ्टी, कोहली का कैच छूटा देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने हर्षल पटेल के खिलाफ सामने की दिशा में चौका लगाया और 21 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। 8वें ओवर में ही हेनरिक क्लासन ने लॉन्ग ऑन पोजिशन पर विराट कोहली का कैच भी छोड़ा। अगले ओवर में RCB ने 100 रन भी बना लिए। 9. कोहली-ईशान का मजाकिया अंदाज मैच के दौरान एक दिलचस्प और मजाकिया पल देखने को मिला। ईशान किशन ने विराट कोहली को रन आउट करने की कोशिश में गेंद को अपने पैर के पास से स्टंप्स की ओर फेंका। इसके बाद कोहली ईशान के पास आए और मुस्कुराते हुए उनके चेहरे को पकड़कर मजाकिया अंदाज में कुछ कहा। 10. मंधाना -अनुष्का मैच देखने पहुंचीं इंडियन विमेंस टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा

8th Pay Commission Salary Calculator Scam Explained; APK File

8th Pay Commission Salary Calculator Scam Explained; APK File

3 घंटे पहले कॉपी लिंक बीते कुछ महीनों से 8वें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट्स खबरों में हैं। वेतन आयोग भारत सरकार की एक ‘एडमिनिस्ट्रेटिव बॉडी’ है, यह लगभग हर 10 साल में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में बढ़ोत्तरी की सिफारिश करती है। नए अपडेट्स के कारण केंद्रीय कर्मचारी अपनी बढ़ी सैलरी जानने के लिए उत्सुक हैं। साइबर ठग इस मौके का फायदा उठाकर ठगी कर रहे हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑडिनेशन सेंटर (I4C) ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। आज ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में ‘8th पे कमीशन सैलरी स्कैम’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- ठग इस स्कैम में लोगों को कैसे फंसा रहे हैं? ऐसे किसी भी साइबर स्कैम से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर स्कैम’ क्या है? जवाब- यह एक साइबर फ्रॉड है, जिसमें ठग सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को वॉट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजते हैं। इसमें सैलरी बढ़ोतरी की जानकारी देने के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। जब यूजर इस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करता है, स्कैमर्स उसके मोबाइल का एक्सेस ले लेते हैं और बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। सवाल- इंडियन साइबर क्राइम कोऑडिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों को इस स्कैम से सचेत करने के लिए क्या चेतावनी दी है? जवाब- I4C ने कहा है कि- ‘8th पे कमीशन सैलरी’ के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज में APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, जो खतरनाक है। ऐसी फाइल्स से मोबाइल डेटा और बैंक से जुड़ी सेंसेटिव जानकारी चुराई जा सकती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें। केवल ऑफिशियल सोर्स से ही जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध मैसेज को तुरंत रिपोर्ट करें। सवाल- ठग ‘8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैम’ में लोगों को कैसे फंसा रहे हैं? जवाब- स्कैमर इस ठगी को कैसे अंजाम देते हैं, इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- लोग इतनी आसानी से ठगों के झांसे में क्यों आ जाते हैं? जवाब- दरअसल लोगों के मन में ये जानने को लेकर उत्सुकता होती है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिश के बाद उनके अकाउंट में कितने रुपए बढ़कर आएंगे। ठग इसी उत्सुकता और लालच का फायदा उठाते हैं। सवाल- ठग ‘8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैम’ में किन लोगों को टारगेट बना रहे हैं? जवाब- ठग इसमें खासतौर पर केंद्रीय कर्मचारी टारगेट कर रहे हैं। साथ ही पेंशनर्स भी ठगों के निशाने पर हैं। पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- APK फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल कैसे हैक हो जाता है? जवाब- APK एंड्रॉयड एप इंस्टॉल करने की फाइल होती है। फर्जी APK में मालवेयर (वायरस) हो सकता है। इंस्टॉल होते ही यह एप कुछ परमिशन मांगता है। परमिशन मिलते ही, एप को मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है। बैंकिंग एप और OTP की जानकारी भी चोरी हो सकती है। कुछ मालवेयर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। पर्सनल डेटा हैकर के सर्वर तक भेजा जाता है और स्कैमर मोबाइल हैक कर लेते हैं। सवाल- ऐसे किसी भी साइबर स्कैम से बचना है तो क्या करें? जवाब- I4C ने इसके लिए कुछ सलाह दी है। सभी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- स्कैमर्स के मैसेज में क्या रेड फ्लैग होते हैं? इन्हें कैसे पहचानें? जवाब- I4C के अनुसार, स्कैमर्स के मैसेज में कई रेड फ्लैग होते हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर गलती से APK डाउनलोड हो जाए तो क्या करें? जवाब- ऐसा होने पर तुरंत करें ये काम- सबसे पहले इंटरनेट (Wi-Fi/मोबाइल डेटा) तुरंत बंद करें। संदिग्ध APK से इंस्टॉल हुआ एप तुरंत अनइंस्टॉल करें। मोबाइल की सेटिंग में जाकर सभी अनजान एप्स चेक करें। एंटीवायरस से फोन को स्कैन करें और मालवेयर हटाएं। बैंकिंग एप्स और ईमेल के पासवर्ड तुरंत बदलें। अपने बैंक को तुरंत सूचित करें और ट्रांजैक्शन अस्थाई रूप से ब्लॉक कराएं। OTP, PIN या कोई भी सेंसिटिव डिटेल शेयर न करें। जरूरी हो तो फोन को ‘फैक्ट्री रीसेट’ करवाएं। सवाल- ऐसे अनऑथराइज्ड एप्स से बचने के लिए मोबाइल फोन में कौन-सी सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन रखनी चाहिए? जवाब- मोबाइल फोन में ऑन करें ये सेटिंग्स- हमेशा गूगल प्ले प्रोटेक्ट ऑन रखें ताकि संदिग्ध एप्स डाउनलोड न हो। ‘इंस्टॉल फ्रॉम अननोन सोर्सेस’ ऑप्शन बंद कर दें। मोबाइल फोन अपडेटेड रखें। सिर्फ जरूरी एप्स को ही कैमरा, माइक्रोफोन और फाइल का एक्सेस दें। स्ट्रॉन्ग स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक सिक्योरिटी ऑन रखें। टू-फैक्टर एसोसिएशन (2FA) एक्टिव रखें। एंटीवायरस या मोबाइल सिक्योरिटी एप का इस्तेमाल करें। सवाल- अगर शक है कि स्कैम हो रहा है तो बैंक अकाउंट को तुरंत कैसे सिक्योर करें? जवाब- ऐसा हो तो तुरंत करें ये काम- तुरंत अपने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना दें या ब्रांच से संपर्क करें। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग अस्थाई रूप से ब्लॉक करवाएं। ATM/डेबिट और क्रेडिट कार्ड तुरंत ब्लॉक करें। सभी पासवर्ड और UPI PIN तुरंत बदलें। संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत शिकायत दर्ज करें। SMS/ईमेल अलर्ट एक्टिव रखें। सवाल- इस तरह के साइबर फ्रॉड की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- ऐसे करें शिकायत- नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत करें। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें। अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराएं। बैंक से जुड़े फ्रॉड में तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। शिकायत करते समय स्क्रीनशॉट, मैसेज, लिंक जैसे सबूत साथ रखें। अपनी पूरी जानकारी सही और स्पष्ट रूप से दें। शिकायत नंबर/रसीद सुरक्षित रखें। जल्दी शिकायत करने से पैसा रिकवरी की संभावना बढ़ती है। ……………… ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- फास्टैग रिचार्ज स्कैम: जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रीचार्ज कराते हुए बरतें 10 सावधानियां डिजिटल टोल सिस्टम ने नेशनल हाइवे पर सफर को आसान बनाया है। लेकिन साइबर ठग अब इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। इसके चलते बीते कुछ दिनों में FASTag (फास्टैग) रीचार्ज और एनुअल पास के नाम पर ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं। आगे पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 5 घंटे पहले कॉपी लिंक BJD सांसद सस्मित पात्रा ने रविवार को BJP सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति से इस्तीफ़ा दे दिया। यह इस्तीफा दुबे की ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिया गया है। दुबे ने 27 मार्च को एक बयान में दावा किया था कि 1960 के दशक में बीजू पटनायक, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और CIA के बीच एक कड़ी थे। इसके विरोध में, पात्रा ने दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और IT समिति से इस्तीफा दे दिया, जबकि पार्टी के तीन अन्य सांसद मानस मंगराज, सुभासिस खुंटिया और मुजीबुल्ला खान (मुन्ना खान) ने BJP सांसद की आलोचना की और उन पर ओडिशा के गौरव का अपमान करने का आरोप लगाया। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली में जलती हुई बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूदने पर चार लोग घायल दिल्ली के गोकल पुरी इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। जान बचाने के लिए बच्चे समेत चार लोग पहली मंजिल से नीचे कूद गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना भजनपुरा के पास चांद बाग इलाके के F ब्लॉक में देर रात करीब 2.30 बजे हुई। दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; फिजिकल टेस्ट देना भी जरूरी नहीं गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी। इतना ही नहीं इसमें उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट और आयु सीमा में ढील दी जाएगी। यह कदम दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों का हिस्सा है, जिन्हें शुक्रवार को अधिसूचित किया गया। इसके तहत, सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में शामिल करने की केंद्र की व्यापक योजना के अनुरूप, बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा- मानव तस्करी के मामलों में क्या प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे उसे मानव तस्करी के मामलों में अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। जस्टिस अहसानुद्दीन अमनुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि उसकी किसी काल्पनिक या अकादमिक फॉर्मूले में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह एक व्यावहारिक दृष्टिकोण चाहती है। अदालत ने कहा कि मानव तस्करी, जिसमें बच्चों की तस्करी भी शामिल है, के मामलों में समय का सबसे अधिक महत्व होता है। इसलिए, जो भी दिशानिर्देश आवश्यक हों या सुझाव दिए जाएं, वे उस समय-सीमा को ध्यान में रखकर होने चाहिए, जिसके भीतर पुलिस को किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करनी होती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Raymond Ex-Chairman Vijaypat Singhania Dies at 87| Funeral Today Mumbai

Raymond Ex-Chairman Vijaypat Singhania Dies at 87| Funeral Today Mumbai

मुंबई6 घंटे पहले कॉपी लिंक विजयपत का जन्म 10 अक्टूबर 1938 को हुआ था। टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम रस्में पूरी कीं। 87 वर्षीय सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी आशादेवी और तीन बच्चों- मधुपति सिंघानिया, शेफाली रुइया और गौतम सिंघानिया को छोड़ गए हैं। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में लिखा है कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजय सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हुआ था। दोपहर 3 बजे मुंबई में चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीमेंट और स्टील सेक्टर में फैलाया कारोबार विजयपत सिंघानिया 1980 में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और MD बने थे। सिंघानिया के नेतृत्व में रेमंड ग्रुप सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने ग्रुप का विस्तार सिंथेटिक फैब्रिक्स, डेनिम, स्टील, इंडस्ट्रियल फाइल्स और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में किया। उनके विजन ने रेमंड को एक कपड़ा कंपनी से बदलकर एक बड़े औद्योगिक ग्रुप के रूप में खड़ा कर दिया। बिजनेस के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा। वे 2007 से 2012 तक आईआईएम अहमदाबाद की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी रहे। हॉट एयर बैलून में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड विजयपत सिंघानिया को जोखिम लेने वाले कॉर्पोरेट लीडर के तौर पर जाना जाता था। उन्हें एडवेंचर और एविएशन का शौक था। नवंबर 2005 में, 67 साल की उम्र में उन्होंने हॉट एयर बैलून के जरिए लगभग 69,000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले 1988 में उन्होंने एक माइक्रोलाइट विमान में लंदन से नई दिल्ली तक 23 दिन में अकेले उड़ान भरकर ‘स्पीड-ओवर-टाइम एंड्योरेंस रिकॉर्ड’ बनाया था। 1994 में भारतीय वायुसेना ने उन्हें 5000 घंटे से ज्यादा की फ्लाइट एक्सपीरियंस के कारण ‘मानद एयर कमोडोर’ बनाया, जबकि 2006 में उन्हें मुंबई का ‘शेरिफ’ नियुक्त किया गया था। डॉ. विजयपत सिंघानिया ने 26 नवंबर 2005 को मुंबई में ‘कैमरून Z-1600’ हॉट-एयर बैलून के जरिए 68,986 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने के लिए मिला था ‘पद्म भूषण’ विजयपत सिंघानिया को साल 2006 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया था। यह सम्मान उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने न केवल ‘रेमंड’ को एक ग्लोबल ब्रांड बनाया, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर में आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी के मानक स्थापित किए। 2006 में विजयपत को उद्योग और समाज में योगदान के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बेटे गौतम से संपत्ति का विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा विजयपत सिंघानिया ने साल 2000 में रेमंड ग्रुप की कमान अपने बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पिता और बेटे के बीच संपत्ति और अधिकारों को लेकर कानूनी विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। 2017 में विजयपत ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने उन्हें जेके हाउस से निकाल दिया था। अब जानिए विजयपत की कंपनी रेमंड के बारे में… रेमंड भारत का एक भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया। विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया। उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए 19 मार्च की रात रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। उनके प्रवक्ता ने कहा था कि सिंघानिया को मामूली चोटें आईं थीं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में लिखा है कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत 2017 से ही बेटे गौतम सिंघानिया के साथ परिवार और संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में थे।

जबलपुर में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा:10 गाड़ियां जब्त, बिना कनेक्शन चल रहा था चार्जिंग स्टेशन; पुलिस-बिजली कंपनी की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा:10 गाड़ियां जब्त, बिना कनेक्शन चल रहा था चार्जिंग स्टेशन; पुलिस-बिजली कंपनी की संयुक्त कार्रवाई

प्रदेश में जब पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत छाई हुई है, तो इस दौरान कुछ लोग आपदा में अवसर का लाभ भी उठा रहे हैं। जबलपुर में शनिवार रात पुलिस प्रशासन और बिजली कंपनी की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए 10 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। मौके पर पाया गया कि अवैध रूप से चार्जिंग स्टेशन बनाकर ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर खड़े सभी ई-रिक्शा बरामद कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, जबलपुर में इन दिनों पेट्रोल, डीजल और गैस की खासी किल्लत चल रही है, जिसके चलते कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए जगह-जगह अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखे हैं। शनिवार रात बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली कि ओमती के पास नया मोहल्ला क्षेत्र में अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहा है, जहां रोजाना सैकड़ों ई-रिक्शा चार्ज किए जाते हैं। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर नया मोहल्ला स्थित मौके पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि बुग्गा रहमान नामक व्यक्ति ने अपने घर पर अवैध रूप से चार्जिंग स्टेशन बना रखा था और लंबे समय से ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। पुलिस ने रहमान को हिरासत में लेकर मौके से 10 ई-रिक्शा जब्त किए, जो बिना वैध कनेक्शन के चार्ज हो रहे थे। भले ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन का खुलासा किया हो, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि जब लंबे समय से यह अवैध गतिविधि चल रही थी, तब पुलिस, प्रशासन और बिजली कंपनी ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के चलते ही यह चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहा था। अब जब पूरे प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत बढ़ी, तो दबाव में आकर कार्रवाई की गई है। बिजली कंपनी में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश पाल के अनुसार, मौके पर छह ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे, जबकि चार खड़े थे। सभी को जब्त कर पुलिस को सौंपा जा रहा है। अवैध रूप से बनाए गए चार्जिंग स्टेशन के संचालक पर बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी मामले की अलग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।