बरबड़ हनुमान मेले का आज होगा शुभारंभ:पहली बार दो दिन तक होंगे चंटिया रास; अखाड़े व चल समारोह के साथ निकलेगी झांकी

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रतलाम बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ आज 29 मार्च (रविवार) को शाम 5 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। पांच दिवसीय मेले में प्रतिदिन कई धार्मिक आयोजन होंगे। मेले में पहली बार दो दिन तक चंटिया रास का आयोजन होगा। इसके अलावा हनुमान जी की झांकी व संयुक्त अखाड़ा के साथ चल समारोह निकलेगा। मेले में की तैयारीयां लगभग पूरी हो चुकी है। मेला परिसर में बच्चों के लिए झुले भी लग गए है। शुभारंभ पर महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहेंगे। यह होंगे कार्यक्रम सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया मेले में निगम रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 मार्च (रविवार) की शाम 5 बजे सुंदरकांड के साथ मेले का शुभारंभ होगा। शाम 7 बजे मेला परिसर में चंटिया रास होगा। 30 मार्च (सोमवार) को शाम 7 बजे से चंटिया रास, 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से शाम 7 बजे हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह निकलेगा। शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक मंच पर श्रीरामजी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या होगी। 1 अप्रैल (बुधवार) को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा तथा मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। महापौर ने लिया जायजा मेला परिसर में पहली बार दो दिन तक होने वाले चंटिया रास को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त व्यवस्थाएं समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
Pawan Singh & Kajal Raghavani Stage Romance

खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी पवन सिंह के करीब आ गई हैं। काजल राघवानी और पवन सिंह की कमेस्ट्री स्टेज पर दिखी। . दोनों ने जमकर डांस किया। इस दौरान पवन सिंह ने काजल राघवानी को स्टेज पर गले भी लगाया। पवन सिंह ने काजल राघवानी के लिए अपना लोकप्रिय गाना “संवार न गोर बाड़ू हो’ गाया। इस दौरान पवन सिंह ने इशारों हरियाणी एक्ट्रेस अंजलि राघव पर तंज करते हुए कहा कि, हमलोग एक्टर हैं। हंसते हैं, हंसाते हैं। इसको मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान काजल राघवानी ने पवन सिंह का गाल टच किया। इस पर पवन सिंह कहा कि, अब मैं भी लाइव आऊंगा। दरअसल, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह शनिवार को अपने नए गाने ‘टच बड़ी’ के लॉन्च इवेंट में गोरखपुर पहुंचे थे। अब पवन सिंह और काजल की कुछ तस्वीरें देखिए स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी के गले में हाथ डालकर डांस किया। काजल राघवानी को पवन सिंह ने फूल गिफ्ट किया। काजल राघवानी संग स्टेज पर गाना गाकर खूब थिरके पवन सिंह। पवन सिंह ने अपने गाने की लॉन्चिग में जमकर स्टेज पर डांस किया। यह गाना उनकी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे और पवन सिंह के साथ जमकर झूमे। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अदिवि शेष भी मौजूद रहे। स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी का हाथ पकड़कर दर्शकों का अभिवादन किया और उनके साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस देते हुए अपना नया गाना “टच बडी” भी गाया, जिससे फैंस झूम उठे। अब जानिए काजल राघवानी और खेसारी के बीच का विवाद भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। लेकिन बिहार विधानसबा चुनाव से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में वो मुकर गए। वहीं, खेसारी का तर्क था कि काजल के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे। पवन सिंह को टारगेट करते थे खेसारी इंटरव्यू में जब काजल से पूछा गया कि आपने खेसारी लाल से ये क्यों नहीं कहा कि आप मुझसे ऐसी बातें करते हैं। लेकिन मंच पर जाने पर आप पत्नी और बच्चों की तारीफ करते हैं। इस पर काजल ने कहा था कि वो अब अपनी पत्नी की तारीफ करने लगे हैं। पहले नहीं करते थे। काजल के मुताबिक खेसारी ये सब कहकर दूसरे एक्टर को टारगेट करना चाहते थे। उसको नीचा दिखाना चाहते थे। पहले नहीं करते थे। काजल और खेसारी की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। अब जानिए पवन सिंह और खेसारी के बीच का विवाद भोजपुरी के दोनों स्टार पवन सिंह और खेसारी के बीच अक्सर बयानबाजी होती रहती है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई मौके पर सार्वजनिक मंच पर बोलते नजर आए हैं। 5 जनवरी को पवन सिंह का जन्मदिन था। उनका बर्थडे केक काटते वीडियो सामने आया था। इस पर खेसारी ने खूब चुटकी ली थी। उन्होंने स्टेज पवन सिंह की मिमिक्री भी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में खेसारी लाल यादव स्टेज पर कह रहे हैं, ‘कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं। मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है। उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर चकोरा (हिल रहा) मार रहा है।’ पत्नी ज्योति से तलाक चाहते हैं पवन सिंह पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस चल रहा है। 25 मार्च को आरा में कोर्ट में इस मामले में सुनवाई थी। पवन सिंह कोर्ट पहुंचे लेकिन ज्योति सुनवाई के दौरान कोर्ट नहीं आईं थीं। पवन सिंह कोर्ट में कहा था कि, शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया, बल्कि मेरे परिवार को भी क्रूर तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर भी पड़ रहा है। मैं ठीक से अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। अब साथ रहने का कोई चांस नहीं है। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पवन सिंह मीडिया से बात करने से मना कर दिया था। पवन सिंह ने कोर्ट में जज से कहा, “एक पत्नी का धर्म परिवार को जोड़ना होता है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। अब ज्योति सिंह के साथ रहने का कोई सवाल ही नहीं है, कोई संभावना नहीं बची है। इसलिए मैं तलाक चाहता हूं।” —————————– ये खबर भी पढ़ें बूझे की नाही- अब एक नहीं होंगे पवन सिंह और ज्योति!:तलाक पर कोर्ट का क्या हो सकता है फैसला, ज्योति की 10 करोड़ की मांग, जानिए कितना मिलेगा “ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है।” पावर स्टार पवन सिंह की ये बातें उन्हें ज्योति सिंह से तलाक दिला सकती हैं। संविधान का आर्टिकल 142 तलाक के मामले में क्या कहता है। पवन सिंह ने बुधवार को फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान जो कहा, उसे लेकर दोनों पक्ष के वकीलों का क्या कहना है। पूरी खबर पढ़ें
सिवनी में पेट्रोल पंप पर आग:कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से काबू पाया; ईंधन निकालते समय चूक से फैलने की आशंका

सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। यह घटना देर रात उस समय हुई जब पेट्रोल पंप पर सामान्य कार्य चल रहा था। अचानक एक हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग देखते ही कर्मचारियों ने बिना देरी किए फायर सेफ्टी उपकरणों का उपयोग करना शुरू कर दिया। उनकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी, क्योंकि पेट्रोल पंप पर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहता है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है, जो एक राहत की बात है। आग लगने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या ईंधन निकालते समय हुई गलती को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया:UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला; ईरान में 93 हजार रिहायशी इलाके क्षतिग्रस्त

ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह घटना फार्स प्रांत के पास बताई जा रही है, हालांकि इस दावे की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ईरान ने कल UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल और 37 ड्रोन से हमला किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सभी हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इसी बीच ईरान ने यह भी दावा किया है कि इस युद्ध में अब तक उसके देश में 93 हजार से ज्यादा घर और अन्य सिविल ठिकाने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यह जानकारी ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें हजारों घर, दुकाने, स्कूल और अस्पताल शामिल हैं। पाकिस्तान में कल 3 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पाकिस्तान में कल तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग… पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट' में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा अनावरण, भगवंत मान बोले- नेताओं ने अपनी मूर्तियां लगाईं शूरवीरों को भूले

उत्तर प्रदेश के मेरठ में होने वाले इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। रविवार को सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज में महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- नेताओं ने जीते जी अपनी मूर्तियां लगा लीं, लेकिन देश की आजादी में अपनी जान गवाने वाले क्रांतिवीरों, शूरवीरों को भुला दिया। जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी को दूर करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और उनकी मूर्तियां भूल गए। आजादी के झूठे नेता कुर्सियां लेकर बैठ गए, राजगुरु, सुखदेव भगतसिंह फुल्ला होकर रह गए। फूल ही बनकर रह गए। जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कहा- आने वाले एक से दो वर्षों में देश के सभी जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे समाज को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने में मदद मिलेगी। वहीं जाट संसद में करीब 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से आसपास के जाट समाज के लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गई थीं। जबकि काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। 4 तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
Election States Cash Transfer Schemes

Hindi News National Election States Cash Transfer Schemes | Bengal Tamil Nadu, Kerala, Assam 1 घंटे पहलेलेखक: गुरुदत्त तिवारी कॉपी लिंक अगले महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से चार राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने जीत के कथित फॉर्मूले यानी कैश ट्रांसफर पर बड़ा दांव लगाया है। चारों राज्य महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 24500 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं। चुनावी वादा भी यही है कि सत्ता में आए तो ऐसे ही 5 साल तक पैसे खातों में जाते रहेंगे। तमिलनाडु की DMK सरकार ने 2-2 हजार रु. स्पेशल समर पैकेज के नाम पर महिलाओं के खाते में डाल दिए। असम की भाजपा सरकार ने बिहू मनाने के लिए 4-4 हजार रुपए दे दिए। केरल की वामपंथी सरकार भी स्त्री सुखम नकद योजना ले आई। 10 लाख महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपए मिल रहे हैं। बंगाल की तृणमूल सरकार तो फरवरी में लक्ष्मी भंडार स्कीम में 500 रु. बढ़ा चुकी है। खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बावजूद ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार को अगले साल 5 हजार करोड़ देने पड़ेंगे। इसी स्कीम ने 2021 के चुनाव में ममता को जीत दिलाई थी। चारों राज्यों में सभी योजना की लाभार्थी महिलाओं की संख्या 4.1 करोड़ है, जबकि कुल वोटर 17.89 करोड़। यानी इनमें नकद स्कीमों की कुल लाभार्थी 23% हैं। अब 15 राज्य दे रहे महिलाओं को नगद सहायता बीते 5 साल में हुए चुनावों का ट्रेंड देखें तो पता चला है कि महिलाओं को नकद ट्रांसफर देने वाले राज्यों की संख्या एक से बढ़कर 15 हो गई है। ये राज्य 13 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 2.46 लाख करोड़ रु. तक सालाना नकद पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं, जो इन राज्यों के कुल बजट का 0.7% है। झारखंड जैसा राज्य अपने ग्रामीण विकास के कुल बजट का 81% हिस्सा महिलाओं को कैश ट्रांसफर में दे रहा है। लेकिन, ट्रेंड ये भी है कि जो राज्य विकास योजनाओं को रोककर नकद स्कीमों पर खर्च कर रहे हैं, वहां कई योजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। नकद स्कीमों के चलते महाराष्ट्र-कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों को अपने अहम खर्चों में कटौती करनी पड़ी है। भास्कर एक्सपर्ट का मत- अलग-अलग विचारधारा की पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एक ही फॉर्मूला लगा रहीं हैं। जबकि सच्चाई यह है कि केवल इससे रिजल्ट नहीं बदले जा सकते। वाईएसआर कांग्रेस की सत्ताधारी पार्टी बंगाल के बाहर किसी राज्य में कैश ट्रांसफर देने वाली दूसरी सरकार थी। वो उन माताओं को भी कैश ट्रांसफर देती थी, जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इसके बाद भी वो चुनाव हारी। राजस्थान में इंदिरा महिला सम्मान योजना भी कांग्रेस की सरकार नहीं बचा पाया। प्रो. संजय कुमार, डायरेक्टर, सीएसडीएस इन राज्यों में गेमचेंजर बनीं कैश ट्रांसफर वाली योजनाएं मध्यप्रदेश: (2023): ‘लाड़ली बहना’ योजना के तहत 1.31 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए/माह; कई सीटों पर बढ़त। कर्नाटक (2023): ‘गृह लक्ष्मी’ योजना (2000 रु./माह) ने कांग्रेस को जीत दिलाई। ओडिशा (2024): ‘सुभद्रा’ योजना से भाजपा को पहली बार सत्ता। महाराष्ट्र (2024): ‘लाड़की बहिन’ योजना (1500 रुपए/माह), बड़ा महिला वोट आधार। झारखंड (2024): ‘मैया सम्मान’ योजना का चुनावी असर। हेमंत सोरेन की वापसी हुई। चुनावी राज्यों में ये भी ‘मुफ्त’ योजनाएं… तमिलनाडु में 2.22 करोड़ राशनकार्डधारकों को मुफ्त फ्रिज, एजुकेशन लोन वेवर और हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त। केरल में कल्याण पेंशन स्कीम में अब 62 लाख लोग। पेंशन भी 600 रु. बढ़ाकर 2 हजार रु. की। बंगाल में 1500 करोड़ रु. बेरोजगार युवा पेंशन पर खर्च हो रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
UP Govt Jobs 2759 Posts

Hindi News Career UP Govt Jobs 2759 Posts | Coal India 1700 Vacancies This Week 1 घंटे पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 6063 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती; बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी, भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: यूपी में 3 भर्ती; ASO, ARO का नोटिफिकेशन जारी, कृषि विभाग में 2759 पद, कोऑपरेटिव बैंक में 116 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर हफ्ते की टॉप जॉब्स: रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, SSB में कॉन्स्टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां 1:30Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

02:03 PM29 मार्च 2026 कॉपी लिंक दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी। इम्पैक्ट: मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।
Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Rinku Singh Varun Chakravarthy स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। MI पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले सीजन टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही थी। वानखेड़े में कोलकाता सिर्फ 2 मैच जीती मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं। 10 मुकाबले होम टीम मुंबई ने जीते। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली। मुंबई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत नजर आते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम टीम को और बैलेंस्ड बना रहे हैं। गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। कोलकाता के पास शानदार ओपनर्स कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे बैटिंग से कवर करने की कोशिश करेंगे। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं। टीम अपडेट- KKR के 4 पेसर्स बाहर हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ चुके हैं। पिच रिपोर्ट- नई गेंद से स्विंग, बाउंस मिलेगा वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। यहां अब तक IPL के 123 मैच खेले गए हैं। 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

थाईलैंड के ‘मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026’ ब्यूटी पेजेंट में स्टेज पर एक मॉडल के नकली दांत गिर गए। वहीं एक मर चुके लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड की 23 सालों से शादी कराई जा रही है। इधर 84 साल की एक महिला को AI लड़के से प्यार हो गया और वह उसे लव लेटर भी लिखने लगी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…









