आप कितने हैं हेल्दी? इन 7 जरूरी संकेतों से जानें आपका शरीर कितना है स्वस्थ और फिट

Last Updated:March 30, 2026, 09:00 IST How to know you are healthy: अगर खानपान सही न हो, आप एक्सरसाइज ना करें तो उम्र बढ़ने के साथ आपका शरीर बीमार, बूढ़ा, कमजोर होने लगता है. फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करें. रेगुलर फिजिकल एक्टिव रहें. आप बीमार होते हैं तो शरीर कई तरह के लक्षण दिखाने शुरू करता है, लेकिन जब आप हेल्दी होते हैं, निरोगी होते हैं तो शरीर कैसे संकेत देता है, ये भी जानना जरूरी है. ये 7 संकेत बताते हैं आप स्वस्थ हैं या नहीं How to know you are healthy: शरीर में किसी तरह की भी परेशानी होने पर शरीर खुद-ब-खुद संकेत देता है. शरीर में आए बदलाव बता देते हैं कि कहीं न कहीं कोई परेशानी हो रही है, लेकिन कई बार पूरी तरह स्वस्थ होने पर भी शरीर संकेत देता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है. आज हम आपको स्वस्थ शरीर के ऐसे 7 संकेतों के बारे में बताएंगे. अगर यह संकेत आपका शरीर भी देता है, तो समझ लीजिए कि आप बिल्कुल निरोगी जीवन जी रहे हैं. स्वस्थ शरीर का पहला संकेत है कि बिस्तर पर लेटने के बाद 15 मिनट बाद नींद आना. अगर बिस्तर पर लेटने के बाद आराम से बिना किसी परेशानी के गहरी और अच्छी नींद आ जाती है और सुबह बिना अलार्म के अपने आप नींद समय पर खुल जाती है, तो यह स्वस्थ नींद का संकेत है. गहरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि यह समय शरीर को रिकवर करने में मदद करता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. दूसरा संकेत है पूरे दिन एनर्जी से भरे रहना. अगर पूरे दिन बिना थकावट के काम हो जाता है और सुस्ती और आलस नहीं महसूस होता है, तो यह एक अच्छा संकेत है. तीसरा संकेत है, पाचन में कोई परेशानी नहीं होगी. पूरे दिन गैस, भारीपन की समस्या न होना अच्छे पाचन का संकेत है. अगर खाना खाने के बाद आलस और भारीपन महसूस नहीं होता है, तो यह अच्छी पाचन क्रिया का संकेत है. चौथा संकेत है साफ चेहरा और गुलाबी जीभ. अगर शरीर अंदर से मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ है तो चेहरा बिल्कुल साफ रहता है. पाचन में परेशानी होने पर चेहरे पर मुहांसे और एक्ने की परेशानी बनी रहती है और जीभ पर छाले होने लगते हैं. पांचवां संकेत है मन की शांति. अगर शरीर स्वस्थ होता है तो मन भी एकाग्र और खुश रहता है. हर काम करने में मन लगता है लेकिन वहीं बीमार होने पर मन काम से भटकता है. छठा है बीमारी से जल्दी रिकवर करना. स्वस्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होती है. मौसमी बदलाव भी शरीर को ज्यादा समय तक परेशान नहीं कर पाते हैं. बुखार और खांसी जैसी परेशानी कुछ ही समय में ठीक हो जाती है. सातवां और आखिरी है समय पर भूख लगना. कुछ लोगों को कम भूख लगती है. थोड़े से खाने से ही पेट भर जाता है, लेकिन अगर समय पर अच्छे से भूख लगती है तो यह स्वस्थ पाचन का संकेत है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें First Published : March 30, 2026, 09:00 IST
कुर्सी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल:छतरपुर में चार आरोपी हिरासत में, न्यायालय में पेश

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के पास रात के समय हुई। मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। मारपीट में अभिषेक यादव नामक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उन पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात में स्टेडियम के पास कुछ युवक कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में बहस कर रहे थे, जो बाद में मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। यदि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
तमिल में महिलाओं को कैश नहीं 8,000 का डायलॉग, सरकार बोली- वाशिंग मशीन, टीवी, फ़िरोज़ या मिक्सी कुछ भी खरीदें

स्टालिन सरकार ने महिलाओं के लिए ₹8,000 मूल्य के कूपन की घोषणा की: तमिल में विलय दौर का काम हो गया है। प्रोपर्टी पार्टी स्कूल्स (डीएमके) ने रविवार को 29 मार्च को अपना पत्र (घोषणापत्र) जारी करने की घोषणा की है। इसपत्र की घोषणा मुख्यमंत्री एम.के. स्टेलिन ने चेन्नई में जारी किया। इस मेनिफेस्टो में महिलाओं को मिलने वाले 8000 रुपये के सिंपल वर्जन को लॉन्च किया गया है, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। बता दें कि तमिल में 23 अप्रैल को चुनाव होना है। इसलिए सभी सामान अपना-अपना मेनिफेस्टो के माध्यम से अपने नए-नए विज्ञापन कर रही हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिया ‘स्मृति चिन्ह’ का विवरण चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री स्टालिन ने पूछा कि रेस्ट ऑफर तो सीधे बैंक में पैसा कमाने की बात कर रही हैं, तो आपने स्टूल का रास्ता क्यों चुना? इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर हम सीधे कैश करेंगे तो डर है कि वो घर के दूसरे छोटे-मोटे खर्चों में निकल जाएंगे।’ हम चाहते हैं कि घर की महिलाओं के पास उनकी पसंद के सामान की आज़ादी हो। ‘लुओम का मतलब है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से वॉशिंग मशीन, टीवी, फ़र्ज़ी या मिक्सी से कोई भी बड़ा सामान ख़रीदें या पुराने के बदले नया ले जाएँ।’ इस दौरान स्टालिन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘2021 के चुनाव में हमारा मेनिफेस्टो हीरो था, लेकिन ये मेनिफेस्टो हीरो और हीरोइन दोनों हैं।’ जानकारियों के सुझावों से बनाया गया है ये मेनिफेस्टो मेनि फ़ेस्टिलो कमेटी के कैंब्रिज वाले स्कूल के उप-वर्चस्व कनिमोझी ने इस घोषणा पत्र के पीछे की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि इसे बनाने के लिए हमारे पास कोई दुकान नहीं है। एक पूरी तरह से समिति बनाई गई थी, जिसने डु के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और सीधे जनता से बात की। कनिमोझी का कहना है, ‘ये सिर्फ पार्टी का विज़न नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति का सुझाव है जिससे हम मिलेंगे। हम चाहते थे कि जब हम लोग कुछ मांगें तो उन्हें ये रेस्तरां का पूरा हक मिले। ‘जनता को अपनी पसंद का सामान रेस्तरां का हक देना ही असली लोकतंत्र है।’ (टैग्सटूट्रांसलेट)राजनीतिक समाचार(टी)डीएमके(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)तमिलनाडु चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 उम्मीदवार सूची(टी)2026 तमिलनाडु चुनाव जीतने का प्रतिशत(टी)तमिलनाडु चुनाव तिथि 2026 तमिल(टी)तमिलनाडु चुनाव नामांकन तिथि(टी) राजनीतिक समाचार(टी)डीएमके(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 डेमो की सूची(टी)2026 तमिल चुनाव में जीत प्रतिशत की तारीखतमिलनाडु चुनाव की तारीख 2026(टी)तमिलनाडु चुनाव नामांकन की तारीख
महिला से रेप का आरोपी पुजारी गिरफ्तार:पूजा कराने महिला के मोहल्ले में गया था; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में पुलिस ने रेप के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा कराने एक महिला के घर गया था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। जब महिला ने शादी की बात कही, तो वह मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना इलाके की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पिछले साल मार्च 2025 में बांसखेड़ी का भुवनेश्वर शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा उसके मोहल्ले में पूजा करने आया था। इसी दौरान उससे जान पहचान हो गयी थी। शादी करने की बात कही महिला ने बताया कि फिर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात चीत करते थे। दोनों के प्रेम संबंध थे। भुवनेश्वर शर्मा ने कई बार कहा कि अपने पति को छोड दो तो वह शादी कर लेगा। 20 फ़रवरी को शाम करीब 7.30 बजे भुवनेश्वर शर्मा महिला से मिलने उसके घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। तभी भुवनेश्वर ने महिला को शादी का झंसा देकर उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये। महिला ने मना किया, तो वह बोला कि जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। फिर यह बात महिला के पति को पता चल गयी, जिसके बाद उसके पति ने उसे रखने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने भुवनेश्वर से बात की, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। अभी तक वह भुवनेश्वर से बातचीत करने की कोशिश करती रही, लेकिन अब भुवनेश्वर अपना मोबाइल बंद करके कहीं चला गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की के लिए टीम बनाई कैंट पुलिस ने बताया कि SP हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट TI अनूप भार्गव और उनकी टीम आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस ने आरोपी को तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी क्रम में रविवार को जानकारी लगने पर टीम ने आरोपी भुवनेश्वर शर्मा(22) पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बांसखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
हार्दिक ने मिहिका को ₹1.7 करोड़ की कार गिफ्ट की:दोनों शोरूम पर साथ दिखे, अक्टूबर में अपने रिश्ते का खुलासा किया था

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा को करीब 1.7 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार गिफ्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक और मिहिका दोनों शोरूम पर साथ दिखे, जहां उन्होंने इस कार को डिलीवर करवाया। हार्दिक लग्जरी कारों के शौकीन हैं और हाल ही में उन्होंने खुद के लिए भी एक महंगी फरारी खरीदी थी। वहीं, क्रिकेट के मैदान पर भी हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 13 सालों के सूखे को खत्म करते हुए सीजन का अपना पहला मैच जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराया। अक्टूबर 2025 में किया था अपने रिश्ते का खुलासा हार्दिक और मिहिका शर्मा ने अक्टूबर 2025 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से ही मिहिका को अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक के साथ देखा जाता रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीती, तब भी मिहिका जीत के जश्न के दौरान हार्दिक के साथ मौजूद थीं। 2024 में नताशा स्टेनकोविच से हुआ तलाक हार्दिक ने साल 2024 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से तलाक लिया था। दोनों की मुलाकात 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उसी साल शादी कर ली थी। 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। अब हार्दिक और नताशा मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं। हार्दिक का जैस्मीन वालिया के साथ नाम जुड़ा नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम मॉडल-सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा। दोनों को कई मौकों पर एक ही लोकेशन पर स्पॉट किया गया था। दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों की राहें अलग हो गई। पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक और मिहिका ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया। हार्दिक ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिहिका के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं।

गिरफ्तारी से नाराज पारदी महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चे को जमीन पर पटकने की कोशिश की; अधेड़ बस के पहिए के नीचे लेट गया

गुना के कैंट थाने के सामने रविवार रात पारदी समाज की महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। वह लूट के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के कारण नाराज थीं। इस दौरान एक महिला ने अपने बच्चे को भी जमीन पर पटकने की कोशिश की, जिसे आरक्षकों ने बचाया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धरनावदा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली रूठियाई चौकी इलाके की गादेर घाटी पर शुक्रवार शाम एक बाइक लूटी गई थी। कैंट थाना पुलिस ने गादेर घाटी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पटेल नगर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। सड़क पर काफी देर तक वाहन फंसे रहे इसी कार्रवाई के विरोध में पारदी समाज की महिलाएं थाने पहुंचीं और आरोपियों को निर्दोष बताते हुए प्रदर्शन करने लगीं। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा और शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। इस दौरान कुछ महिलाएं उग्र हो गईं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करने लगीं। नवजात शिशु को खतरे में डालने की घटना से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। एक महिला ने बच्चे को हवा में उछालकर जमीन और पटकने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दी समझाइश मौके पर मौजूद पुलिस बल ने संयम और समझदारी से स्थिति को संभाला। महिला पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी गई और आवश्यक सख्ती के बाद जाम खुलवाया गया। इसके बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं प्रदर्शन में शामिल बबल पारदी नाम की महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, भाई और अन्य परिजनों को पुलिस ने झूठे मामले में पकड़ा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई, हालांकि कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया।
Indore Couple Booked New Flat on Shampas Death Day, Mothers Birthday

इंदौर के लसूड़िया स्थित सागर समृद्धि अपार्टमेंट में हुए हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू वे मासूम बच्चे हैं, जिन्हें दो दिन तक यह तक नहीं बताया गया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। . पति सौरभ पांडे ने बताया कि घटना के बाद जब बड़े बेटे का खाना खाने के लिए फोन आया तो उन्होंने कहा “मम्मा की तबीयत ठीक नहीं है, दो दिन में आ जाएंगी।” इस पर बेटे ने मासूमियत से जवाब दिया “मम्मा आ जाएंगी तब ही खाना खाऊंगा…” लेकिन जब दो दिन बाद मां की बॉडी घर पहुंची, तब बच्चों को सच्चाई बताई गई। यह सुनते ही दोनों बच्चे बिलख पड़े। छोटा बेटा अब भी समझ नहीं पा रहा है कि उसकी मां हमेशा के लिए उसे छोड़कर चली गई है। मां के जन्मदिन पर ‘अच्छा काम’ करना चाहती थी शंपा, उसी दिन सब खत्म सौरभ के मुताबिक, जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन उन्होंने डीबी प्राइड में नया फ्लैट बुक किया था। शंपा ने कहा था “आज मां का जन्मदिन है, कुछ अच्छा काम कर लेते हैं…”। लेकिन उसी दिन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। AIRBNB गतिविधियों से थे परेशान, छोड़ना चाहते थे फ्लैट सौरभ ने बताया कि 2013 में शादी के बाद दोनों आईटी सेक्टर में काम कर रहे थे—वे इंफोसिस में और शंपा टीसीएस में। बाद में दोनों ने एक ही कंपनी में साथ काम किया और 2023 में इंदौर आकर स्कीम नंबर 114 में रहने लगे। प्रॉपर्टी सर्च के दौरान उन्होंने ब्रोकर के जरिए इस फ्लैट का वीडियो देखा और विजिट के बाद पसंद आने पर नवंबर 2023 में परिवार के साथ पूजा भी की थी। उन्हें सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप से पता चला था कि बिल्डिंग में AIRBNB के जरिए संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसके चलते वे यहां रहना नहीं चाहते थे। उन्होंने फ्लैट बेचने या किराए पर देने का मन बना लिया था और नया घर भी तलाश रहे थे। घटना से पहले ही वे ऑनलाइन एड डाल चुके थे। जिस घर में पूजा की, वहीं से उठी अंतिम विदाई शंपा इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। साथ में उनके पति सौरभ पांडे। नवंबर में पूरे परिवार ने इस फ्लैट में पूजा की थी। उसी घर से अब शंपा की अंतिम यात्रा निकली। सौरभ कहते हैं “ऐसा लगा जैसे हमारे परिवार में बम फट गया हो… एक मिनट में सब खत्म हो गया।” सौरभ ने बताया कि तीन महीने पहले ही शंपा की मां का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ था। परिवार उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब यह हादसा हो गया। ‘ऐसे लोगों को समाज में रहने का हक नहीं’ सौरभ ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा “एक गंदी मछली ने हमारा सब कुछ बर्बाद कर दिया। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए… इन्हें समाज में रहने का कोई हक नहीं है।” इसी बिल्डिंग में पेंट हाउस है। विवाद के बाद आरोपी ने कार चढ़ाई। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें सोसाइटी में पति के सामने मर्डर, आरोपी का पिता बोला- सबको निपटाएंगे इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शंपा पाठक पांडे है। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। घटना बुधवार रात 10.30 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप की है। पुलिस ने आरोपी पिता कुलदीप चौधरी और बेटे मोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। रिहाइशी बिल्डिंग में पेंटहाउस चलाने पर विवाद था
केरल के CM बोले-सॉफ्ट हिंदुत्व से कांग्रेस का वोट खिसका:इससे भाजपा को फायदा; राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं

केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले दस साल से लेफ्ट के नेतृत्व वाला LDF यानी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सत्ता में है। LDF की ओर से मुख्यमंत्री पी. विजयन चुनावी कमान संभाल रहे हैं। 80 साल के विजयन प्रचार से लेकर विरोधियों के आरोपों का जवाब देने तक हर मोर्चे पर सक्रिय हैं। यहां मुकाबला सीधे कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF यानी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से है। हालांकि वे कहते हैं कि कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व वाले रुख की वजह से उसका कोर वोट बैंक धीरे-धीरे भाजपा की ओर जा रहा है। विजयन ने भास्कर के कई सवालों के जवाब दिए… सवाल: 10 साल की एंटी इंकंबेंसी और विपक्ष के भ्रष्टाचार के आरोपों को कैसे देखते है? जवाब: कोई एंटी इंकंबेंसी नहीं है। हम 10 साल से लगातार कल्याणकारी और विकास वाली सरकार चला रहे हैं। बाढ़ हो या वैश्विक महामारी, हम हमेशा जनता के साथ खड़े रहे। स्वास्थ्य और शिक्षा का हमारा ढांचा दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन चुका है। सवाल: इस चुनाव में UDF कितनी बड़ी चुनौती है? सवाल: भाजपा आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती है? जवाब: केरल में सांप्रदायिक राजनीति के लिए जगह नहीं है। भाजपा चाहे जितनी ताकत और पैसा लगा ले, यहां अपनी जड़ें नहीं जमा पाएगी। यहां के लोग उन दलों के साथ हैं, जो पूरी तरह सेक्यूलरिज्म और अल्टरनेटिव डेवलपमेंट मॉडल में यकीन करते हैं। हां, यह जरूर दिख रहा है कि कांग्रेस का वोट भाजपा की ओर जा रहा है। नेमोन और त्रिशुर जैसी जगहों पर यह साफ नजर आया है। यह कांग्रेस के राजनीतिक गिरावट को दिखाता है। सवाल: RSS को किस नजरिए से देखते हैं? जवाब: वामपंथ किसी भी ऐसे संगठन को स्वीकार नहीं कर सकता और न ही उसकी सराहना कर सकता है, जो सांप्रदायिकता के जरिए देश को बांटने और लोगों को अलग करने का काम करता है। सवाल: लाखों केरलवासी खाड़ी देशों में हैं। युद्ध के बीच आपने अब तक उनके लिया क्या किया? जवाब: खाड़ी देशों में काम करने वाले लाखों मलयाली केरल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। राज्य सरकार लोका केरलम सभा और नोरका रूट्स के जरिए प्रवासी मलयाली समुदाय और संबंधित दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है। मैंने इस बारे में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को औपचारिक पत्र भी लिखा है। सवाल: कांग्रेस आरोप लगाती है कि आपके पीएम मोदी से अच्छे संबंध हैं… इस पर क्या कहेंगे? जवाब: यह राजनीतिक आरोप हैं और पूरी तरह निराधार हैं। मेरा प्रधानमंत्री से सिर्फ संवैधानिक और आधिकारिक जिम्मेदारी वाला संबंध है। हमारे पद संघीय व्यवस्था का हिस्सा हैं। लेकिन भाजपा की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक रूप से वामपंथ ही मजबूती से खड़ा है। इस मामले में कोई समझौता नहीं है। सवाल: क्या राजनीति में लेफ्ट का स्थान खत्म हो रहा है? जवाब: वामपंथ (लेफ्ट) को सिर्फ सीटों की संख्या से नहीं आंका जा सकता। आज देश के सामने बड़ी चुनौती कॉरपोरेट समर्थक, अवसरवादी नीतियां और सांप्रदायिकता है। इनके खिलाफ सिर्फ वामपंथ ही एकमात्र अडिग विकल्प है। जमीन पर देखें तो आज भी देश के कई हिस्सों में किसानों, गरीबों और मजदूरों के बड़े आंदोलनों का नेतृत्व वामपंथी दल और संगठन ही कर रहे हैं। सवाल: चुनाव में किस संदेश के साथ उतरे हैं? जवाब: केरल आशावादी द्वीप है। पूरा देश इसे सांप्रदायिकता और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के रूप में देखता है। हमें राज्य की एकता, शांति और विकास की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। हम केंद्र की नीतियों के खिलाफ एक मजबूत लोकतांत्रिक जनादेश मांग रहे हैं, जो केरल को आर्थिक रूप से प्रभावित कर रही हैं। —————–