Wednesday, 15 Apr 2026 | 11:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

PBKS GT Practice | New Chandigarh Traffic Advisory Issued

PBKS GT Practice | New Chandigarh Traffic Advisory Issued

मोहाली की सड़कों पर मर्सिडीज कार में घूमते दिखे गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल। पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ 31 मार्च को होने वाले IPL मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल मोहाली पहुंच गए। रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वह अपनी मर्सिडीज-AMG कार निकले। इसके बाद खरड़ तक गए। . वहीं, उनकी पूरी टीम फ्रेंचाइजी के पोस्टर लगे बस में होटल गई। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब और गुजरात का मुकाबला मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे से होगा। इसके लिए दोनों टीमें रविवार को मोहाली पहुंच गईं। आज दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में प्रैक्टिस की। पंजाब किंग्स के लिए यह घरेलू मैदान है। इसलिए, टीम यहां कई दिनों से प्रैक्टिस कर रही है। मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मैच देखने आने वाले लोगों को खास मार्गों से स्टेडियम तक पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि वे ट्रैफिक में न उलझें। गुजरात टाइटंस टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बस में सवार होकर मोहाली के होटल पहुंची। स्टेडियम में प्रैक्टिस करते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की दक्षिण मार्ग वालों के लिए: IPL 2026 के लिए मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक के ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहन चालकों के पास स्टेडियम पहुंचने के दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प है कि मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की ओर बढ़ें। ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास से फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ें। वहां से स्टेडियम रोड के लिए बाएं मुड़ें। दूसरा रूट है कि बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम रोड पहुंचें। एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वालों के लिए: बद्दी/कुराली रोड से PR-7 रोड पर सीधा चलें और स्टेडियम रोड की तरफ दाहिने मुड़ें। वहीं, कुराली की तरफ से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड की ओर दाहिने मुड़कर प्रवेश कर सकेंगे। PGI/मध्य मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए: पहला रूट है कि बद्दी-कुराली रोड की तरफ सीधा बढ़ें और PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ने के लिए बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं। वहीं, दूसरा रूट है मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी। इन बातों का विशेष ध्यान रखें जल्दी निकलें: मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें, ताकि पार्किंग और सिक्योरिटी चेक में देरी न हो। पार्किंग स्टिकर: अपने वाहन पर अधिकृत पार्किंग स्टिकर (यदि उपलब्ध हो) पहले से लगा लें। गूगल मैप्स का सहारा लें: लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऑन रखें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ लिंक रोड्स पर दबाव बढ़ सकता है। सड़क किनारे वाहन पार्क न करें: सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचें, नहीं तो क्रेन से वाहन टो (Tow) किया जा सकता है। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

पनागर-आड़ेगांवकला में आग से 90 एकड़ फसल जली:अधिकारियों ने खेत जाकर आकलन किया; 35 किसानों का सर्वे पूरा, क्षतिपूर्ति की तैयारी

पनागर-आड़ेगांवकला में आग से 90 एकड़ फसल जली:अधिकारियों ने खेत जाकर आकलन किया; 35 किसानों का सर्वे पूरा, क्षतिपूर्ति की तैयारी

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका चौकी क्षेत्र के पनागर और आड़ेगांवकला गांवों में आगजनी से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कार्य रविवार को पूरा हो गया है। आग से कुल 35 किसानों की लगभग 90 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई है। गाडरवारा एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग के मैदानी अमले ने दोनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से प्रभावित रकबे की जानकारी ली और खेतों में जाकर नुकसान का आकलन किया। किसानों की 35 से 40 एकड़ फसल में नुकसान दर्ज एसडीएम कलाबती ब्यारे के अनुसार, सर्वे रिपोर्ट में पनागर के करीब 17 किसानों की 35 से 40 एकड़ फसल में नुकसान दर्ज किया गया है। वहीं, आड़ेगांवकला के लगभग 18 किसानों की 45 से 50 एकड़ फसल आग की चपेट में आने से नष्ट हो गई। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को आरबी के नियमों के तहत क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: चुनाव से पहले टीएमसी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुआ ये नेता

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: चुनाव से पहले टीएमसी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुआ ये नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम के लिए कांग्रेस की ‘पांचवीं बार’ की घोषणा की, जिसमें महिलाओं को वित्तीय सहायता, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख भूमिपुत्रों को पट्टा और जुबिन गर्ग मामले में न्याय शामिल है। खर्गे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया और अपने नेताओं पर आरोप लगाया, राज्य में सत्ता परिवर्तन की मांग की

Iran Power Grid Hit; Tehran Protests Erupt with Allahu Akbar Chants

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हमलों के मलबे से अलबोर्ज प्रांत में पावरग्रिड को नुकसान पहुंचा है। इससे तेहरान और करज के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। बिजली कटौती के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाने लगे। लोग घरों और छतों से भी नारेबाजी करते नजर आए। हालांकि, उप ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी और स्थिति नियंत्रण में है। दूसरी तरफ ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। IRGC के एयरोस्पेस कमांडर सैयद माजिद मौसवी के मुताबिक, अब तक नियोत होवाव के केमिकल इंडस्ट्रीज, एक रिफाइनरी, दो स्टील कॉम्प्लेक्स और दो एल्युमिनियम मेगा कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया है। भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है। होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार को सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं। ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया। ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 5 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- ईरान ने अमेरिका को तेल देने की पेशकश की ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को तेल देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पहले 10 बड़े जहाजों में तेल देने की बात थी और अब 20 जहाजों में तेल भेजा जा रहा है, जिसकी शिपमेंट अगले दिन से शुरू होगी। उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से अच्छी चल रही है और हमें कई अहम मुद्दों पर प्रगति मिल रही है।” 19 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरानी हमले में अमेरिका का 700 मिलियन डॉलर का बोइंग विमान तबाह ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अमेरिका के अहम सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है, जो हवाई निगरानी और युद्ध के दौरान समन्वय के लिए इस्तेमाल होता है। बताया गया है कि इस विमान को भारी नुकसान हुआ और उसका कुछ हिस्सा ही बचा है। इस तरह के विमान अमेरिका के पास सीमित संख्या में हैं और इसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जाती है। ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर और 2 की स्थिति बेहद नाजुक बताई गई है। यह एयरबेस रियाद से करीब 96 किलोमीटर दूर है और इसे सऊदी एयर फोर्स चलाती है, लेकिन यहां अमेरिकी सेना भी तैनात रहती है। पिछले करीब एक महीने से जारी संघर्ष के दौरान इस बेस को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। इससे पहले भी एक हमले में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 32 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान, सऊदी, तुर्किये और मिस्र ने जंग खत्म करने की कोशिश की पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि इस्लामाबाद में चार देशों के बीच हुई बैठक उपयोगी रही। इस बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में क्षेत्रीय हालात और युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की गई। बैठक की खास बातें सभी देशों ने माना कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल जान-माल का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुस्लिम देशों की एकता बहुत महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट में लोगों की जिंदगी और आजीविका पर पड़ रहे गंभीर असर को लेकर चिंता जताई। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि संघर्ष को रोकने और क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे सही रास्ता है। इसके अलावा, चारों देशों ने आपसी एकता मजबूत करने, तनाव कम करने और संबंधित पक्षों के बीच औपचारिक बातचीत का माहौल बनाने पर भी चर्चा की। 35 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान बोला- अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहा है। क्षेत्र में बढ़ते युद्ध को खत्म करने के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक पहल मानी जा रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद कहा कि सभी की कोशिश है कि इस संघर्ष को जल्द और स्थायी रूप से खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बातचीत की मेजबानी और सुविधा देने के लिए तैयार है, ताकि इस संघर्ष का स्थायी समाधान निकाला जा सके।” हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि अमेरिका और ईरान ने

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हमलों के मलबे से अलबोर्ज प्रांत में पावरग्रिड को नुकसान पहुंचा है। इससे तेहरान और करज के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। बिजली कटौती के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाने लगे। लोग घरों और छतों से भी नारेबाजी करते नजर आए। हालांकि, उप ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी और स्थिति नियंत्रण में है। दूसरी तरफ ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। IRGC के एयरोस्पेस कमांडर सैयद माजिद मौसवी के मुताबिक, अब तक नियोत होवाव के केमिकल इंडस्ट्रीज, एक रिफाइनरी, दो स्टील कॉम्प्लेक्स और दो एल्युमिनियम मेगा कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया है। भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

150 वर्ष पूर्ण होने पर गौराबाई जैन मंदिर में स्वास्थ्य शिविर

Google Preferred Source CTA

भास्कर संवाददाता | सागर गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को कटरा नमक मंडी स्थित मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में हृदय रोग, डायबिटीज, हड्डी, मुख एवं दंत रोगों से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. मधुर जैन, डॉ. ऋचा गोयल, डॉ. सौरभ जैन चौधरी, डॉ. प्रमोद सिजारिया, डॉ. नितिन जैन, डॉ. अंजली और डॉ. कांची जैन ने अपनी सेवाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समाजसेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। जैन समाज सदैव सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता रहा है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संतोष जैन घड़ी, राकेश जैन, दिलीप रांधेलीय, डॉ. महेंद्र जैन, डॉ. राजेश जैन, डॉ. ऋषभ जैन, श्रेयांश जैन, देवेंद्र फुसकेले, संजीव जैन, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन अशोक पिड़रुआ ने किया।

7 अप्रैल से गेहूं की खरीदी, 77337 ने कराया पंजीयन

Google Preferred Source CTA

सागर | जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्थापित किए गए 176 केंद्रों पर 7 अप्रैल से उपार्जन का काम शुरू हो जाएगा। जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी ज्योति बघेल ने बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए जिले के 77 हजार 337 किसानों ने पंजीयन कराया है। इस बार 3 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 11 हजार टन अधिक है। किसानों से राज्य सरकार इस बार 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगी।

गुरकीरत का पार्थिव शरीर 2 को कनाडा से यहां आएगा

Google Preferred Source CTA

उज्जैन | उज्जैन निवासी छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा पिता गुरजीत सिंह की कनाडा में 14 मार्च को हत्या के बाद अब पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पार्थिव शरीर 1 अप्रैल 2026 को कनाडा से दिल्ली के लिए रवाना होगा। 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचेगा। इसके पश्चात आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव शरीर को उज्जैन लाया जाएगा। गुरकीरत के पिता गुरजीतसिंह मनोचा ने इस कठिन समय में सहयोग प्रदान करने पर कहा है कि सभी के सहयोग से उन्हें अपने पुत्र के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकेगा। कॉलोनी निवासी अभिलाष जैन ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है और 2 अप्रैल को पार्थिव शरीर यहां आने के बाद परिजन, रिश्तेदार अरदास के बाद विधिविधान से अंतिम रस्म पूरी करेंगे।

जेएएच:नई डीआर मशीन आई, अब घंटों नहीं, मिनटों में मिलेगी एक्सरे रिपोर्ट

जेएएच:नई डीआर मशीन आई, अब घंटों नहीं, मिनटों में मिलेगी एक्सरे रिपोर्ट

अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय में इलाज कराने आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक डीआर (डिजिटल रेडियोग्राफी) एक्सरे मशीन आ गई है।इस मशीन के लिए रूम तैयार होने लगा है। रूम तैयार होते ही ये नहीं डीआर एक्सरे मशीन इंस्टॉल कर दी जाएगी। इस मशीन को मिलाकर अब जेएएच में दो डीआर एक्सरे मशीन हो गई हैं। इस नई मशीन के चालू हो जाने के बाद मरीजों को एक्सरे कराने के लिए घंटों लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। पुरानी तकनीक की तुलना में यह मशीन न केवल तेज है, बल्कि इसकी इमेज क्वालिटी भी बेहद सटीक है। रोजाना 500 मरीजों का लोड जेएएच से होगा कम वर्तमान में जयारोग्य अस्पताल में रोजाना औसतन 400 से 500 मरीज एक्सरे के लिए पहुंचते हैं। अब तक पुरानी एक्सरे मशीन के साथ एक ही डीआर मशीन होने के कारण मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ता था। कई बार तकनीकी खराबी के चलते रिपोर्ट मिलने में दो दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। इस नई मशीन के बाद जेएएच का लोड आधा हो जाएगा। अब मरीजों को एक्सरे की रिपोर्ट के लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इन मशीन से एक्सरे होने के अगले दो मिनट बाद ही रिपोर्ट मिल जाएगी। सूक्ष्म फ्रैक्चर भी पकड़ सकेगी मशीन: रेडियोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार, इस मशीन की सबसे बड़ी खूबी इसकी सटीक इमेजिंग है। यह इतनी एडवांस है कि हड्डियों में मौजूद बेहद सूक्ष्म फ्रैक्चर भी आसानी से देखे जा सकेंगे। इससे डॉक्टरों को सटीक डायग्नोसिस (निदान) करने में बड़ी मदद मिलेगी। कम रेडिएशन का खतरा, माइनर फ्रैक्चर भी दिखेगा विशेषज्ञों के अनुसार, नई मशीन कम रेडिएशन उत्सर्जित करती है। यह मरीजों के लिए अधिक सुरक्षित है। इसकी इमेज इतनी साफ होती है कि हड्डियों के सूक्ष्म फ्रैक्चर भी पकड़े जा सकेंगे, जिससे डॉक्टरों को सटीक डायग्नोसिस (निदान) करने में मदद मिलेगी। दो मशीनें आई, एक्सरे के लिए वेटिंग भी घट जाएगी जेएएच के लिए अत्याधुनिक डीआर मशीन आ गई है। इस मशीन को लगाने के लिए रूम तैयार हो रहा है। रूम तैयार होते ही मशीन इंस्टॉल कर दी जाएगी। दो मशीन आने से मरीजों को अब एक्सरे के लिए वेट नहीं करना होगा। -डॉ. आरकेएस धाकड़, डीन, जीआरएमसी

Khalistan Supporters Threaten Hindus, Target Temples in Canada April 5, 2026

Khalistan Supporters Threaten Hindus, Target Temples in Canada April 5, 2026

कनाडा के मंदिर जिनके बाहर खालिस्तान समर्थकों ने 5 अप्रैल को प्रदर्शन करने की धमकी दी है। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में फिर से हिंदुओं को धमकियां देनी शुरू कर दी। खालिस्तान चरमपंथी संगठनों(CBKE) ने 5 अप्रैल 2026 को 2 बड़े हिंदू मंदिरों के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ रैलियां और प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। . खालिस्तान समर्थक ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर और सरे के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को टारगेट कर रहे हैं। खालिस्तानियों ने बकायदा सोशल मीडिया पर इन मंदिरों के गेट पर प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन (HCF) ने इस पर तुरंत सख्त बयान जारी किया है। उन्होंने साफ कहा है “हमारे मंदिर पूजा के पवित्र स्थान हैं, ये प्रदर्शन के मैदान नहीं हैं। हम धमकी के आगे नहीं झुकेंगे।” HCF ने पूरे कनाडा की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन चरमपंथियों को रोको, वरना हिंदू समुदाय का भरोसा कनाडा की पुलिस और सरकार से टूट जाएगा। खालिस्तान समर्थकों की तरफ से जारी पोस्टर। खालिस्तान समर्थकों की धमकी पर हिंदुओं जवाब, जानिए.. खालिस्तानियों की धमकी: CBKE ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साफ ऐलान किया कि 5 अप्रैल को ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर और सरे के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद रैली’ निकाली जाएगी। ये रैलियां सीधे मंदिर के गेट पर होगी। हिंदुओं को सुनने पड़ेंगे नारे: खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देते हुए कहा है कि हिंदू जब पूजा करने आएंगे तो उन्हें नारे सुनने पड़ेंगे, धक्का-मुक्की हो सकती है। खालिस्तान समर्थक कनाडा में पहले भी मंदिरों के बाहर माहौल खराब करने की कोशिश कर चुके हैं।खालिस्तान समर्थक एसजेएफ की तरफ से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट। हिंदुओं को उकसाने की साजिश: खालिस्तानियों की धमकी के बाद HCF का कहना है कि ये कोई शांतिपूर्ण विरोध नहीं, बल्कि जानबूझकर उकसावे की साजिश है। मंदिर को राजनीतिक स्टेज बनाने की कोशिश की जा रही है। 2024 में हिंदुओं पर लाठियां चलाई थी: HCF का कहना है कि 3 नवंबर 2024 को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने दिन-दहाड़े हमला बोल दिया था। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों पर लाठियां चलाई थी। सिर्फ इसलिए क्योंकि वे शांतिपूर्वक पूजा कर रहे थे। HCF कहता है कि वो हमला अकेला नहीं था, लगातार मंदिरों को टारगेट किया जा रहा है, भक्तों को डराया जा रहा है। महिलाओं-बच्चों को धमकाया जा रहा है। अब की बार पीछे नहीं हटेंगे: HCF ने अपने बयान में बहुत साफ-साफ शब्दों में जवाब दिया है और कहा है कि हमारे मंदिर पवित्र हैं। ये विरोध प्रदर्शन के स्थल नहीं, न ही राजनीतिक मंच हैं। अगर इस बार कोई हरकत हुई तो हम डरकर पीछे नहीं हटेंगे। HCF का कहना है कि हम चुप नहीं रहेंगे। हम डरेंगे नहीं। हम अपने मंदिरों से नहीं भागेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय कनाडा का अभिन्न हिस्सा है। वे शांतिप्रिय हैं, लोकतंत्र और प्लूरलिज्म में विश्वास रखते हैं। लेकिन अब काफी हो चुका। सरकार हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।नवंबर 2024 में मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थकों का हंगामा और हिंदुओं पर हमला करते हुए। फाइल फोटो मंदिरों के आसपास बने बबल जोन: HCF कहना है कि कनाडा की संसद ने पहले ही बिल C-9 पास किया है। इसमें पूजा स्थलों पर घृणा, धमकी और बाधा डालने को सख्त सजा का प्रावधान है। ब्रैम्पटन में पहले से ही मंदिरों के आसपास ‘बबल जोन’ बना दिए गए हैं, जहां प्रदर्शन करना मना है। टारगेट करना प्रोस्टेस्ट नहीं, धमकी है: हिंदू संगठन ने साफ कहा किटारगेट करना कोई प्रोटेस्ट नहीं, ये धमकी है। पूजा में बाधा डालना कोई फ्री स्पीच नहीं, ये जबरदस्ती है। खालिस्तान समर्थक हिंदू समुदाय को चुप कराने की कोशिश कर रहा है। HCF ने चेतावनी दी कि ये सिर्फ हिंदुओं का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे कनाडा की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक भाईचारे के लिए खतरा है। खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ करें कार्रवाई: HCF ने कनाडा के अलग-अलग शहरों की पुलिस को पोसट टैग करते हुए लिखा है कि खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हिंसा भड़काने वालों की जवाबदेही तय हो: HCF ने कहा है कि कनाडा की खुफिया एजेंसी ने कई बार चेतावनी दी है कि कनाडा-आधारित खालिस्तानी चरमपंथी घरेलू सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। HCF का कहना है कि जो लोग हिंसा को भड़काते हैं, उनकी पहचानकर जवाबदेही तय की जाए।