IMD Weather Update Today MP rajasthan Maharashtra rain himachal Ladakh snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Maharashtra Rain Himachal Ladakh Snowfall Alert भोपाल/जयपुर/शिमला/मुंबई1 दिन पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगवार सुबह धुंध छाई रही। राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी से तापमान गिरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल इलाके में बड़ा एवलांच हुआ है। बर्फबारी से बांदीपोरा–गुरेज रोड अभी बंद है और बर्फ हटाने का काम जारी है। अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ऊपर एवलांच की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, गुरेज और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। आर्मी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक स्कूल हॉस्टल में फंसे 30 स्टूडेंट्स और चार टीचर्स समेत 34 लोगों को बचाया। ये लोग भारी बारिश की वजह से अचानक पानी का लेवल बढ़ने के बाद फंसे हुए थे। देशभर से मौसम की 4 की तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल के पास सोमवार शाम बर्फबारी हुई। महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजस्थान के कोटा में आंधी के कारण सोलर प्लेट मंदिर की छत पर जाकर गिर गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल- 1 अप्रैल- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश की संभावना। 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 8 जिलों में ओले गिरे, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट; 30 से 40kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी राज्य के 8 जिलों में सोमवार को ओले गिरे और 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में गर्मी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां 30-40kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश और ओले की वजह से 6 डिग्री तक तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश कोटा में दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी और टपूकड़ा में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, ललितपुर में तेज बरसात, काशी-मेरठ में बादल छाए ललितपुर में मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश हुई। वहीं वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार; 5 जिलों में आंधी की चेतावनी पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, नमी से फसलों को खतरा मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है। आज 30-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: दो जिलों में बारिश हुई, आज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान राज्य के 10 जिलों में आंधी और 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोर्ट में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मासूम शर्मा की नई फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में घिरी:दावा- बैन सॉन्ग 'खटोला' जैसे लिरिक्स-ट्यून इस्तेमाल किए, टीजर में पिस्टल थामे नजर आए सिंगर

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गए हैं। दावा किया जा रहा है कि उनकी न्यू रिलीज फिल्म ‘लाइसेंस’ में उनका बैन सॉन्ग खटोला फिल्माया गया है। फिल्म के टीजर में भी ‘खटोला’ से मिलते- जुलते लिरिक्स और ट्यून है। मासूम फिल्म में खुद लीड रोल में हैं, जबकि उनके अपोजिट बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा है। फिल्म की स्क्रिप्ट ‘गन लाइसेंस’ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। फिल्म में अन्य कई हरियाणवी कलाकारों ने भी रोल निभाया है। फिल्म को लेकर सिंगर मासूम शर्मा हरियाणा सहित कई जगह पर प्रमोशन कर चुके हैं। 18 मार्च को सिरसा में फिल्म प्रमोशन के दौरान मासूम ने बैन सॉन्ग खटोला गाया था। अब मासूम की एक अजय हुड्डा और सिंगर केडी के साथ एक वीडियो कॉल क्लिप भी वायरल हो रही है। जिसमें सिंगर केडी कहते हैं… फिल्म देखने सभी को जाना है। अगर पसंद न आए, थिएटर से बाहर आकर कह देना- 70 मासूम हांडै हैं। पहले पढ़िए फिल्म को लेकर विवाद क्यों… अब जानिए…बैन सॉन्ग को लेकर क्या बोली यूनिट केडी भाई से मिला ‘देसी कलाकार’ शब्द वीडियो कॉल क्लिप में मासूम शर्मा करते हैं कि कुछ लोग पूछते हैं, आप ये देसी कलाकार क्यों बोलते हो, आपको कहां से मिला ये। मासूम ने आगे कहा- मुझे ये केडी भाई से मिला है, वो बोलते थे। अब इसे मैंने पकड़ लिया, उन्होंने छोड़ दिया। अंग्रेजी में थोड़ा हाथ टाइट इसका जवाब देते हुए केडी ने कहा- अंग्रेजी में थोड़ा हाथ टाइट है, वर्ना हम अंग्रेजी कलाकार भी बोल देते। इसी बीच मासूम के साथ गाड़ी में पीछे बैठे उनके साथी कहते हैं कि अंग्रेजी बोलते हैं, 8 बजे के बाद में। इसी पर केडी हंसते हुए कह रहे हैं कि देसी कलाकार शाम 6 बजे तक हैं। फिल्म के बारे में केडी ने कहा- सबको इसे देखना है। सभी को फिल्म पसंद आएगी। अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं आई तो थियेटर के बाहर ही कर देना- 70 मासूम हांडै हैं। (70 मासूम घूमते हैं) ——————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा नई कंट्रोवर्सी में फंसे: बैन सॉन्ग चंबल के डाकू-खटोला गाया, पंजाबियों पर कमेंट; सिरसा में ऑडियंस बेकाबू होकर स्टेज तक पहुंची हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। जींद में पूर्व सरपंच के साथ हुए स्टेज विवाद के बाद वो पहली बार सिरसा में लाइव शो करने पहुंचे। यहां शो के दौरान सिंगर ने परफॉर्मेंस देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से बैन किए गए अपने कई सॉन्ग गाए। (पूरी खबर पढ़ें)
Rupee Hits Record Low vs Dollar; Gold Surges $4K to ₹1.47 Lakh

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज महावीर जयंती की छुट्टी के चलते बंद रहेगा पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है। उनके इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड आज 116 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच गया। केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर: पहली बार 1 डॉलर ₹95.22 का हुआ; मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा ईरान जंग की वजह से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज यानी 30 मार्च को पहली बार 95 के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान ये 95.22 के सबसे निचले स्तर पर गिर गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा संभला और कारोबार खत्म होने पर 94.78 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 94.85 के मुकाबले डॉलर के सामने 7 पैसे की मामूली मजबूती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कंपनी डिफॉल्ट हुई तो सबसे पहले मजदूरों को मिलेगा बकाया: बैंक करप्सी संशोधन बिल पास, 14 दिन में मंजूर होगी दिवालिया अर्जी लोकसभा ने 30 मार्च को दिवालियापन कानून में बदलाव वाला बिल पास कर दिया। अब कोई कंपनी दिवालिया होने पर उसकी संपत्ति बेचकर जो पैसा मिलेगा, उसमें सबसे पहले मजदूरों और कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी और बकाया चुकाया जाएगा। इसके बाद ही बाकी लोगों को भुगतान होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह नया सिस्टम पुराने फास्ट-ट्रैक प्रोसेस की जगह लेगा, क्योंकि पुरानी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसके अलावा, अब एक ही ग्रुप की कई कंपनियों और विदेशों में फंसी उनकी संपत्तियों से जुड़े विवादों को सुलझाना भी आसान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में निवेश किया: शॉर्ट्स-ड्रामा एप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा एप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। धोनी का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹4 हजार बढ़कर ₹1.47 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹8 हजार बढ़कर ₹2.30 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 30 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 8 हजार रुपए बढ़कर 2.30 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टैक्स बचाने के लिए बचे 2 दिन: मिनिमम बैलेंस नहीं डाला तो बंद होगा PPF-सुकन्या खाता; कल तक निपटाएं 3 काम, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम आज 30 मार्च है। आपके पास अपने वित्तीय कामों को निपटाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 21 घंटे पहले कॉपी लिंक सरकार ने मंगलवार को फैज अहमद किदवई के स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। डीजीसीए में किदवई की जगह लेने वाले ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी यादव वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… भारतीय वायुसेना को ₹1,950 करोड़ में 2 माउंटेन रडार मिलेंगे रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए ₹1,950 करोड़ का बड़ा सौदा किया है। इसके तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 2 माउंटेन रडार और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाएंगे। इन रडारों की तैनाती से पहाड़ी इलाकों में हवाई निगरानी मजबूत होगी, देश की सुरक्षा बढ़ेगी और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। यह सौदा इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को भी आगे बढ़ाएगा। इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाया, 10 मार्च को पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दिया था देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाने का ऐलान किया है। वह अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल हैं और जुलाई के बाद अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर सकते हैं। यह फैसला पिछले CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद लिया गया है। वॉल्श पहले ब्रिटिश एयरवेज और IAG के CEO भी रह चुके हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) की ओर से एविएशन नियमों में बदलाव चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो में क्रू मेंबर्स की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण 1 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं। मुंबई के होटल में ब्रिटिश नागरिक का शव मिला, IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे थे मुंबई के ट्राइडेंट होटल में IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव उनके कमरे में मिला। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनकी उम्र 76 साल थी। वे IPL मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 29 मार्च को मैच के बाद इयान अपने होटल के कमरे में लौटे थे। अगले दिन, 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उनके कमरे में कॉल किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया, तो इयान विलियम्स फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। सोनिया गांधी 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, बुखार और इंफेक्शन के कारण भर्ती हुई थीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। उन्हें 24 मार्च की रात सर गंगाराम अस्पताल में बुखार और इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि इलाज का अच्छा असर हुआ। अब सोनिया की हालत बेहतर है। आगे का इलाज और फॉलो-अप घर पर ही होगा। मुंबई में 69 साल के व्यक्ति को 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ₹1.57 करोड़ मुंबई रिटायर्ड सीनियर अधिकारी (69) को 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठगों ने उनसे ₹1.57 करोड़ की ठगी की है। ठगों ने खुद को पुलिस और कोर्ट अधिकारी बताया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित अंधेरी इलाके के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार किए दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग दो एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और प्रेम शर्मा के तौर पर हुई। दोनों की तलाश दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुए हत्या और चाकूबाजी की घटना को लेकर जारी थी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पैरों में गोली लगी है। राज्यसभा में सरकार बोली- टेक्निकल खराबी, मेंटेनेंस में देरी से 2026 में अब तक 99 विमान ग्राउंडेड सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है। नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था। हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है।
टोल प्लाजा कल से कैशलेस होंगे:टैक्स बचाने के लिए आज आखिरी दिन, 4 जरूरी काम निपटाएं, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम

कल यानी 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। वाहन चालक सिर्फ फास्टैग या UPI पेमेंट के जरिए ही टोल टैक्स चुका सकेंगे। इसके अलावा, आज रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। कल से टैक्स, रेलवे और बाजार से जुड़े 10 नियम भी बदल जाएंगे। आज रात तक निपटाएं ये 4 काम… 1. सरकारी स्कीम्स एक्टिव रखें: PPF, NPS और सुकन्या में डालें मिनिमम बैलेंस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को चालू रखने के लिए हर साल ₹250 से ₹500 तक न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है। अगर खाता बंद हो गया तो चालू कराने के लिए पेनाल्टी लगेगी और बैंक के चक्कर काटने होंगे। 2. पुरानी टैक्स रिजीम में सेविंग का मौका: 80C और 80D के तहत निवेश करें पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का कल आखिरी दिन है। सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट पाने के लिए आप PPF, लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर 1 लाख तक की छूट मिलती है। 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले साल के खाते में गिना जाएगा। 3. सैलरी क्लास के लिए जरूरी: ऑफिस में जमा करें इन्वेस्टमेंट प्रूफ अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करने होंगे। इसमें घर के किराए की रसीदें, बीमा प्रीमियम की रसीद, होम लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट शामिल हैं। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स समय पर नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी आखिरी सैलरी से ज्यादा TDS काट लेगी। इसे वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक का इंतजार करना होगा। 4. टोल प्लाजा पर कल से नकद भुगतान बंद: सिर्फ फास्टैग या UPI से पेमेंट अगर आपके पास गाड़ी है तो आज ही अपनी गाड़ी में फास्टैग अकाउंट एक्टिव कर लें। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में UPI पेमेंट की सुविधा चालू हो। कल से बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या लौटाया जा सकता है। क्योंकि, सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या UPI से ही टैक्स चुका सकेंगे। अब उन 10 बदलावों की जानकारी जो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले हैं… ————— ये खबर भी पढ़ें… तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है। उनके इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड आज 116 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच गया। केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
Khabar Hatke 6 Countries Unite to Save 6ft Fish

पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में एक शख्स ने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। वहीं एक मछली को बचाने के लिए 6 देश एक साथ आ गए हैं। उधर चीन के कई स्कूलों में अब अच्छे नंबर लाने पर कुत्ते-बिल्ली मिलेंगे। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Meena Kumari Death Anniversary; Tragedy Queen Life Struggle

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक मीना कुमारी की 54वीं डेथ एनिवर्सरी पर उनकी जिंदगी के वे दर्दनाक और अनसुने पहलू फिर याद आते हैं, जो उन्हें सिर्फ एक महान अदाकारा ही नहीं, बल्कि संघर्ष की मिसाल बनाते हैं। मीना कुमारी की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखी, उतनी ही दर्द और संघर्ष से भरी असलियत में रही। जन्म लेते ही पिता द्वारा अनाथालय की सीढ़ियों पर छोड़ दिए जाने से शुरू हुई उनकी कहानी ने महज चार साल की उम्र में ही उन्हें परिवार का सहारा बनने पर मजबूर कर दिया। आगे चलकर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बावजूद उनका निजी जीवन तकलीफों से भरा रहा। ‘बैजू बावरा’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’ और ‘पाकीजा’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। लेकिन पर्दे की इस चमक के पीछे उनकी जिंदगी दर्द, अकेलेपन और टूटे रिश्तों से घिरी रही। कमाल अमरोही के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट और उनके सहायक द्वारा थप्पड़ मारने जैसी घटनाओं ने उनके भीतर के दर्द को और गहरा किया। यही पीड़ा उनके अभिनय में झलकी और उन्हें ट्रेजेडी क्वीन बना गई। 31 मार्च 1972 को महज 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी अदाकारी और शायरी आज भी जीवित है। उनकी जिंदगी इस बात की मिसाल है कि सच्ची कला अक्सर गहरे दर्द और अनुभवों से जन्म लेती है। आज मीना कुमारी की 54वीं पुण्यतिथि है, आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन के जीवन से जुड़े कुछ और खास किस्से.. पैदा होते ही पिता अनाथालय में छोड़ आए मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ था। उनका बचपन का नाम महजबीं बानो था। उनका जन्म पिता अली बख्श़ के लिए निराशाजनक था क्योंकि वे पुत्र चाहते थे। मीना कुमारी परिवार में दूसरी बेटी थीं, उनकी दो बहनें थीं। बड़ी बहन खुर्शीद जूनियर और छोटी बहन महलीका (मधु), जो बाल कलाकार और अभिनेता महमूद की पत्नी थीं। जब महजबीं का जन्म हुआ, तब उनके पिता को डॉक्टर की फीस देने के पैसे नहीं थे, और उन्हें अनाथालय की सीढ़ियों पर छोड़ दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद अब उन्हें पछतावा हुआ तो बेटी को वापस लाए। टैगोर खानदान से रहा है रिश्ता मीना कुमारी के पिता, मास्टर अली बख्श़, भेरा (अब पाकिस्तान) से आए एक सुन्नी मुस्लिम थे, जो रंगमंच के कलाकार, हारमोनियम वादक और उर्दू कवि थे। उनकी माता, इकबाल बेगम (मूल नाम प्रभावती देवी), उत्तर प्रदेश के मेरठ की थीं और बंगाली परिवार से संबंध रखती थीं। उन्होंने विवाह के बाद इस्लाम धर्म अपनाया। मीन कुमारी की नानी, हेम सुंदरी टैगोर, रवींद्रनाथ टैगोर के दूर के चचेरे रिश्तेदार की बेटी थीं। उन्होंने अपने पति के निधन के बाद मेरठ जाकर नर्सिंग की और प्यारे लाल शाकिर मेरठी से शादी की, जिससे मीना कुमारी की माता प्रभावती पैदा हुई। चार साल की उम्र में ही परिवार का सहारा बनीं मीना कुमारी को फिल्मी करियर में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वे बचपन से ही पढ़ना चाहती थीं, लेकिन घर की हालत इतनी खराब थी कि चार साल की उम्र में उन्हें परिवार का पेट पालने के लिए फिल्मों में काम करना पड़ा। उनके माता-पिता उन्हें शूटिंग के लिए फिल्म स्टूडियो ले जाने लगे। उन्हें नियमित स्कूल में दाखिला मिला, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण पढ़ाई बाधित रही। उन्होंने अपनी शिक्षा मुख्य रूप से निजी ट्यूशन और स्व-अध्ययन से पूरी की। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत डायरेक्टर विजय भट्ट ने मीना कुमारी को फिल्म ‘लेदरफेस’ (1939) में एक बाल कलाकार के रूप में कास्ट किया। यही उनका फिल्मी सफर बेबी महजबीं के नाम से शुरू हुआ। पहले दिन उन्हें 25 रुपए का भुगतान किया गया। बहुत कम उम्र में ही वे बख्श़ परिवार की मुख्य कमाई का स्रोत बन गई थीं। 1962 में फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में मीना कुमारी ने बताया था कि चार साल की उम्र से ही अपने माता-पिता का सहारा बनने से उन्हें अपार संतुष्टि मिली। बेबी महजबीं से बनीं बेबी मीना चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पर मीना कुमारी ने अधूरी कहानी(1939), पूजा(1940), एक ही भूल(1940), नई रोशनी(1941), विजय (1942), लाल हवेली( 1944) जैसी कई फिल्मों में काम किया। वे कई बार सेट पर इतनी भावुक हो जाती थीं कि रोती थीं, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता, उनका अभिनय अपने भीतर की पीड़ा की ताकत के साथ सामने आता था। यही सच्ची संवेदना और गहराई उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती थी। फिल्म ‘एक ही भूल की’ शूटिंग के दौरान डायरेक्टर विजय भट्ट ने मीना कुमारी का नाम बेबी महजबीं से बेबी मीना कर दिया। बाद में यही नाम मीना कुमारी के नाम से फेमस हुआ। 13 साल की उम्र में हीरोइन बनीं 2 मई 1946 में रिलीज फिल्म ‘बच्चों का खेल’ से 13 साल की उम्र में हीरोइन बन कर आईं और बेबी मीना से मीना कुमारी बन गईं। बैजू बावरा (1952) से मीना कुमारी ने अपनी पहचान बनाई। इसमें उनका किरदार गौरी लोगों के दिलों में उतर गया और फिल्म 100 हफ्तों तक चली। इसके लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला। इसके बाद ‘दायरा’ और ‘परिनीता’ जैसी फिल्मों ने उनके अभिनय को और पहचान दिलाई। ‘परिनीता’ में उन्होंने भारतीय नारी की आम जिंदगी की कठिनाइयों को प्रभावशाली ढंग से दिखाया। फिल्म ‘शारदा’ से मिला ट्रैजेडी क्वीन का खिताब 1954-56 के बीच मीना कुमारी ने समाज और ऐतिहासिक कहानियों पर आधारित फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘चांदनी चौक’, ‘एक ही रास्ता’, ‘अद्ल-ए-जहांगीर’, ‘हलाकू’, और ‘आजाद’ जैसी फिल्में प्रमुख रही हैं। दिलीप कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘आजाद’ दर्शकों में बेहद लोकप्रिय हुई। 1957 में फिल्म शारदा ने मीना कुमारी को ट्रैजेडी क्वीन बना दिया। उनके साहस और अभिनय के लिए उन्होंने पहला बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड जीता। इसके बाद की फिल्मों जैसे ‘सहारा’, ‘यहूदी’, ‘फरिश्ता’, ‘चिराग कहां रोशनी कहां’, ने उन्हें लगातार सफलता दिलाई। ‘साहिब बीबी और गुलाम’ (1962) में उनके अभिनय ने उन्हें चार फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाए और यह भारत की ऑस्कर प्रविष्टि भी बनी। इसके बाद उन्होंने ‘प्रीत पराई’, ‘कोहिनूर’, ‘भाभी की चूड़ियां’, ‘फूल और पत्थर’ जैसी यादगार फिल्मों में काम किया। 1972 में उनकी
Indian Navy Maritime Exercise Kochi

Hindi News Career Indian Navy Maritime Exercise Kochi | France, Singapore Military Drill 1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 लोकसभा से पारित 30 मार्च को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 (IBC) लोकसभा से पारित हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इसे पेश किया। इस बिल के बाद अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को किसी कंपनी के डिफॉल्ट (बैंकरप्सी ) साबित होने के बाद आवेदन स्वीकार करने के लिए 14 दिन का समय मिलेगा। इससे पहले तक ये आवेदन लंबे समय तक पेंडिंग होते थे, उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड में सुधार का उद्देश्य दिवालिया होने पर प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करना है। मंत्रालय के मुताबिक, इस बिल का उद्देश्य बैंकों के कर्ज यानी नॉन परफॉमिंग एसेट्स (NPA) को कम करना है। साथ ही दिवालिया होने वाली कंपनियों को भी बचाना है। मंत्रालय के मुताबिक, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) देश के बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने में एक बड़ा फैक्टर रही है, जिसमें नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की वसूली भी शामिल है। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल 2025 में कुल 12 संशोधन किए गए हैं, जिनमें 11 कमेटी ने दिए हैं और एक सरकार ने पेश किया है। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) को 2016 में लागू किया गया था। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड बिल को अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा। 2. अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन 30 मार्च को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंप से केरोसिन देने का फैसला किया है। अब सरकारी तेल कंपनियां तय पेट्रोल पंपों पर केरोसिन रख सकेंगी और बांट सकेंगी। राशन की दुकानों पर भी केरोसिन मिलता रहेगा। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह केरोसिन की सुविधा दी जाएगी। चुने गए पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में भी ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके। सरकार ने ये फैसला अमेरिका-इजराइल औए ईरान संघर्ष की वजह से पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते लिया है। इस नियम में केरोसिन बांटने वाले एजेंट और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी गई है। टैंकरों से केरोसिन उतारने (सप्लाई) के नियम भी आसान किए गए हैं। पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टोर और वितरण की अस्थायी अनुमति दी गई है। 3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 61,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 30 मार्च को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम (ECMS) के लिए 61 हजार करोड़ के 75 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। ये प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक सामान पर आयात निर्भरता कम करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स से डोमेस्टिक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। ये प्रोजेक्ट हाई वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग (PCBs, कनेक्टर, मॉड्यूल ) को प्रमोट करेंगे। ये प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता 29 मार्च को दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता। सबालेंका ने फाइनल में अमेरिका की कोको गाफ को हराया। सबालेंका ने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल पूरा कर लिया है। सबालेंका ये रिकॉर्ड बनाने वाली 5वीं महिला खिलाड़ी हैं। सबालेंका का ये साल का तीसरा खिताब है, इसमें उन्हें 11 करोड़ की प्राइज मनी मिली। सबालेंका ने 2025 के आखिर में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की और 2026 में भी उस पर बरकरार हैं। सबालेंका ने साल 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीती थी। सबालेंका ने ग्रैंड स्लैम 2019 US वुमेन डबल्स और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। सबालेंका ने 2015 में प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और वे 6 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं। सबालेंका ने 2024 में यूएस ओपन चैंपियनशिप जीती। 5. किमी एंटोनेली सबसे युवा फॉर्मूला-1 चैंपियन बने इटली के फॉर्मूला नंबर-1 ड्राइवर किमी एंटोनेली ने जापान ग्रांड प्रीक्स जीती। इससे पहले एंटोनेली ने चीन ग्रांड प्रीक्स भी जीती थी। 19 साल के एंटोनेली फॉर्मूला-1 जीतने वाले सबसे युवा चैंपियन बने। एंटोनेली ने 2022 में मल्टीपल F4 टाइटल जीता। 2023 में एंटोनेली ने फॉर्मूला रीजनल यूरोपियन चैम्पियनशिप जीती। एंटोनेली 1953 में अल्बर्टो अस्करी के बाद फॉर्मूला वन में बैक-टू-बैक रेस जीतने वाले पहले इतालवी भी बन गए हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. नौसेना ने कोच्चि में समुद्री अभ्यास किया 27 मार्च को भारतीय नौसेना ने कोच्चि के समुद्री युद्ध केंद्र में एक समुद्री अभ्यास किया। इस आभ्यास का नाम IMEX TTX 2026 है। इस कार्यक्रम में समुद्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों के नौसेना अधिकारी और विशेषज्ञ एक साथ आए। इस अभ्यास में बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, केन्या, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत ने 2026-2028 के लिए हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की अध्यक्षता संभाली है। भारत को ये मौका 16 साल बाद मिला है। इस अभ्यास का उद्देश्य हिस्सा लेने वाली नौसेनाओं के बीच समन्वय लाना और जानकारी शेयर करना है। आज का इतिहास 31 मार्च 1774 में भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया। 1889 में पेरिस में एफिल टॉवर का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन हुआ। 1959 में दलाई लामा तिब्बत से भागकर भारतीय सीमा में दाखिल हुए और उन्हें शरण दी गई। 2004 में Google ने अपनी मुफ्त ईमेल सेवा ‘Gmail’ की घोषणा की थी। ——————————————————– ये खबरें भी पढ़ें… 700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Kidney Stone Summer Risk; Causes Symptoms Prevention

3 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (AINU) के मुताबिक, गर्मियों में किडनी स्टोन (पथरी) के मामले बढ़ जाते हैं। गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने से डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ता है। इससे किडनी में कैल्शियम और अन्य मिनरल के क्रिस्टल्स जमा होकर स्टोन में बदल जाते हैं। ‘नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 12% से ज्यादा लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज किडनी स्टोन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- गर्मियों में किडनी स्टोन का रिस्क क्यों बढ़ता है? इससे बचने के लिए क्या करें? सवाल- क्या गर्मियों में किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ता है? जवाब- हां, गर्मियों में किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ सकता है। पॉइंटर्स से समझिए- गर्मियाें में पसीने के जरिए शरीर से ज्यादा पानी निकलता है। पर्याप्त नहीं पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सलेट जैसे मिनरल्स बढ़ जाते हैं। ये मिनरल्स मिलकर छोटे-छोटे क्रिस्टल बनाते हैं, जो किडनी स्टोन में बदल जाते हैं। सवाल- किडनी स्टोन कब बनता है और मौसम से क्या संबंध है? जवाब- यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड बढ़ने से क्रिस्टल बनते हैं, जो पानी की कमी में बाहर नहीं निकलते और स्टोन बन जाते हैं। मौसम का सीधा संबंध नहीं है, लेकिन गर्मियों में डिहाइड्रेशन बढ़ने से जोखिम बढ़ जाता है। सवाल- किडनी स्टोन होने पर क्या लक्षण दिखते हैं? जवाब- किडनी स्टोन में पेशाब से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इसके कारण कमर या पेट में तेज दर्द हो सकता है। इसके सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लापरवाहियों से गर्मियों में किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ता है? जवाब- गर्मियों में लाइफस्टाइल की छोटी गलतियां किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ाती हैं। पानी की जरूरत नजरअंदाज करने पर किडनी में ‘मिनरल सैचुरेशन’ शुरू होता है। लापरवाहियां ग्राफिक में देखें- सवाल- क्या सभी में किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ता है या कुछ लोगों में ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों में जोखिम ज्यादा होता है। किसे ज्यादा रिस्क है, ग्राफिक में देखें- सवाल- क्या फूड हैबिट्स और लाइफस्टाइल किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ा या कम कर सकते हैं? जवाब- हां, अनहेल्दी लाइफस्टाइल किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ाती है, जबकि हेल्दी आदतें इसे कम करती हैं। ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड और हाई प्रोटीन डाइट न लें। ज्यादा चाय, कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक्स न लें। फल, सब्जी और फाइबर से भरपूर डाइट लें। नियमित फिजिकल एक्टिविटी और संतुलित डाइट लें। दिनभर में कम-से-कम 8-10 गिलास पानी पिएं। सवाल- गर्मियों में किडनी स्टोन से बचने के लिए रोज कितना पानी जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ज्यादा पसीने से पानी की जरूरत बढ़ती है। आमतौर पर 2.5-3 लीटर पानी रोज पीना चाहिए। अगर ज्यादा पसीना आ रहा है या आउटडोर काम कर रहे हैं तो पानी की मात्रा बढ़ाएं। यूरिन का हल्का पीला रंग पर्याप्त पानी का संकेत है, जबकि गहरे रंग का मतलब है कि अधिक पानी की जरूरत है। सवाल- क्या सिर्फ पानी पीना काफी है या इलेक्ट्रोलाइट्स भी जरूरी हैं? जवाब- पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटेशियम) का संतुलन जरूरी है। पसीने से ये मिनरल्स निकल जाते हैं। पानी हाइड्रेशन देता है, जबकि इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलन बनाए रखते हैं। नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी इनके अच्छे सोर्स हैं, जो फ्लूइड बैलेंस बनाए रखते हैं। सवाल- गर्मियों में किडनी के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए? जवाब- गर्मियों में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हल्की, संतुलित और हाइड्रेटिंग डाइट लेनी चाहिए। क्या खाएं- तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, संतरा, मौसंबी, दही और साबुत अनाज। क्या न खाएं- ज्यादा नमक, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट, ज्यादा मीठा और तली-भुनी चीजें। सवाल- किडनी स्टोन का रिस्क कम करने के लिए क्या करें? जवाब- कुछ फूड्स और ड्रिंक्स किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करें। इसके अलावा लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करना जरूरी है। किडनी स्टोन से बचाव के टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- किडनी स्टोन की हिस्ट्री होने पर गर्मियों में क्या सावधानियां रखें? जवाब- जिन लोगों को पहले स्टोन हुआ है, उनमें दोबारा बनने का जोखिम ज्यादा रहता है। ऐसे रखें ख्याल- पूरे दिन पर्याप्त पानी और लिक्विड डाइट लेते रहें। बहुत ज्यादा नमक और हाई प्रोटीन डाइट लेने से बचें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां लेते रहें। पेशाब को लंबे समय तक रोककर न रखें। कमजोरी, दर्द या पेशाब से जुड़ी समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। सवाल- किडनी स्टोन होने पर क्या करें और डॉक्टर से कब मिलें? जवाब- किडनी स्टोन में समय पर इलाज जरूरी है। छोटे स्टोन पानी से निकल सकते हैं, जबकि दर्द में दवाइयां दी जाती हैं और जरूरत पर जांच होती है। इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से मिलें- कमर या पेट में तेज दर्द। यूरिन में खून आना। बार-बार उल्टी या मतली। यूरिनेशन में तेज दर्द। यूरिन कम या बिल्कुल न होना। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- पसीना भी बताता है सेहत का हाल: स्वेटिंग पैटर्न से जानें यह किस हेल्थ कंडीशन का संकेत, कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी गर्मियों में पसीना आना कॉमन है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि तापमान सामान्य है, फिर भी पसीना आ रहा है। पसीने से अजीब सी स्मेल आ रही है। अगर हां, तो ये कॉमन नहीं है। इसका मतलब ये हो सकता है कि हमारा शरीर किसी हेल्थ कंडीशन की ओर इशारा कर रहा है। आगे पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Jadejas Six & Celebs; Dubes Fifty

गुवाहाटी8 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस मुकाबले में कई दिलचस्प मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया। उन्होंने सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया। RR Vs CSK चौथे मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया तीसरे मैच में राजस्थान से एक और चेन्नई से एक प्लेयर्स ने डेब्यू किया। राजस्थान से तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा मैदान पर उतरे। चेन्नई से विकेटकीपर बैटर कार्तिक शर्मा ने अपना पहला मैच खेला। कार्तिक को बृजेश शर्मा ने ही पवेलियन भेजा। वे 18 रन ही बना सके। बृजेश ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। बृजेश शर्मा ने कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजा। 2. सैमसन चेन्नई के लिए पहले मैच में 6 रन बनाकर बोल्ड दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर संजू सैमसन बोल्ड हो गए। नांद्रे बर्गर ने उन्हे इनस्विंगर बॉल पर आउट किया। CSK के लिए पहले मैच में सैमसन 6 रन ही बना सके। संजू सैमसन 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 3. रॉयल्स को रिव्यू में विकेट चौथे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को रिव्यू पर विकेट मिला। पहली बॉल नांद्रे बर्गर ने शॉर्ट पिच फेंकी। आयुष म्हात्रे पुल शॉट खेलने गए, लेकिन कॉट बिहाइंड हो गए। राजस्थान के प्लेयर्स की अपील पर अंपायर ने नॉट आउट दिया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के कहने पर कप्तान रियान पराग ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा की म्हात्रे के बैट से लगाकर बॉल कीपर के पास गई। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और म्हात्रे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। आयुष म्हात्रे शून्य के स्कोर पर आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जाते हुए। 4. सरफराज को बैट टेस्ट कराने के बाद बदलना पड़ा आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद सरफराज खान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे। क्रीज पर आने से पहले अंपायर ने सरफराज के बैट की जांच की, लेकिन उनका बैट टेस्ट में पास नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें बैट बदलना पड़ा। सरफराज खान का बैट गेज टेस्ट में फेल हो गया। इसके बाद उनको बैट बदलना पड़ा। 5. जडेजा का गन सेलिब्रेशन राजस्थान के लिए 17 साल बाद खेलने उतरे रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। 8वें ओवर की दूसरी बॉल जडेजा ने गुड लेंथ पर फेंकी। सरफराज खान स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड पर लग गई। सरफराज 17 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे बैटिंग करने उतरे, उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। जडेजा ने आखिरी गेंद पर हिसाब बराबर किया और दुबे को लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया। इसके बाद जडेजा ने हाथ से बंदूक का इशारा बनाते हुए गोली दाग दी। दुबे 6 रन ही बना सके। रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट करने के बाद कुछ इस तरह इशारा किया। 6. वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा चेन्नई के लिए पहला ओवर मैट हेनरी फेंकने आए। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया। कार्तिक शर्मा ने पीछे की तरफ भागते हुए वैभव का कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ में लगकर मैदान पर गिर गई। 7. कार्तिक ने वैभव की शू लेस बांधी डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के जूतों की बद्दी बांधी। वैभव राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए। कार्तिक शर्मा ने वैभव की शू लेस बांधी। 8. वैभव की सिक्स से फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने नूर अहमद के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाए और महज 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वैभव 52 रन बनाकर कैच आउट हुए। उन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई। 9. पराग का रिवर्स स्वीप पर सिक्स 10.6 ओवर में नूर अहमद की गेंद पर रियान पराग ने रिवर्स खेलते हुए सिक्स लगा दिया। पराग ने नूर की फुल लेंथ गेंद को नीचे से स्वाइप करते हुए शॉट लगाया। रियान पराग 13 रन बनाकर नाबाद रहे। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी:ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पूरी खबर IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








