Thursday, 17 Sep 2026 | 08:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने मंगलवार को फैज अहमद किदवई के स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है।

वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

डीजीसीए में किदवई की जगह लेने वाले ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी यादव वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

भारतीय वायुसेना को ₹1,950 करोड़ में 2 माउंटेन रडार मिलेंगे

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए ₹1,950 करोड़ का बड़ा सौदा किया है। इसके तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 2 माउंटेन रडार और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाएंगे।

इन रडारों की तैनाती से पहाड़ी इलाकों में हवाई निगरानी मजबूत होगी, देश की सुरक्षा बढ़ेगी और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। यह सौदा इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को भी आगे बढ़ाएगा।

इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाया, 10 मार्च को पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दिया था

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाने का ऐलान किया है। वह अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल हैं और जुलाई के बाद अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर सकते हैं।

यह फैसला पिछले CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद लिया गया है। वॉल्श पहले ब्रिटिश एयरवेज और IAG के CEO भी रह चुके हैं।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) की ओर से एविएशन नियमों में बदलाव चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो में क्रू मेंबर्स की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण 1 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं।

मुंबई के होटल में ब्रिटिश नागरिक का शव मिला, IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे थे

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव उनके कमरे में मिला। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उनकी उम्र 76 साल थी। वे IPL मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 29 मार्च को मैच के बाद इयान अपने होटल के कमरे में लौटे थे।

अगले दिन, 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उनके कमरे में कॉल किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया, तो इयान विलियम्स फर्श पर पड़े मिले।

होटल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

सोनिया गांधी 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, बुखार और इंफेक्शन के कारण भर्ती हुई थीं

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। उन्हें 24 मार्च की रात सर गंगाराम अस्पताल में बुखार और इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है।

अस्पताल के मुताबिक, उन्हें सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि इलाज का अच्छा असर हुआ। अब सोनिया की हालत बेहतर है। आगे का इलाज और फॉलो-अप घर पर ही होगा।

मुंबई में 69 साल के व्यक्ति को 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ₹1.57 करोड़

मुंबई रिटायर्ड सीनियर अधिकारी (69) को 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठगों ने उनसे ₹1.57 करोड़ की ठगी की है। ठगों ने खुद को पुलिस और कोर्ट अधिकारी बताया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित अंधेरी इलाके के रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार किए

दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग दो एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और प्रेम शर्मा के तौर पर हुई। दोनों की तलाश दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुए हत्या और चाकूबाजी की घटना को लेकर जारी थी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पैरों में गोली लगी है।

राज्यसभा में सरकार बोली- टेक्निकल खराबी, मेंटेनेंस में देरी से 2026 में अब तक 99 विमान ग्राउंडेड

सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है।

नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है

रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल

मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था।

हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।

पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले 29 मार्च को उखरुल में भीड़ ने वुंग तंग्खुल रीजन सेक्रेट्रिएट को आग के हवाले कर दिया था। इसी तनाव के चलते यह शटडाउन घोषित किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RRB Group D Result 2026

July 1, 2026/
2:50 pm

15 मिनट पहले कॉपी लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Group D रिजल्ट 2026 एग्जाम होने के...

रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर को-स्टार ने किया रिएक्ट:एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी; अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया

July 12, 2026/
3:20 pm

टीवी एक्टर रोहित चंदेल के मामले पर टीवी शो ‘सैराब’ की उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस...

क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी:गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज

May 29, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली...

बांग्लादेश ने भारत की जगह चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट:बदले में ₹7 हजार करोड़ का सॉफ्ट लोन; भारत ने ₹9 हजार करोड़ का ऑफर दिया था

July 17, 2026/
4:51 am

बांग्लादेश और चीन के संबंधों में ‘चीनी’ कुछ ज्यादा ही घुलने लगी है। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने...

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:अजय देवगन के सामने जयदीप अहलावत और प्रकाश राज, इस बार दिमागी खेल से आगे बढ़ी कहानी

September 9, 2026/
1:27 pm

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। फिल्म 2 अक्टूबर 2026...

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी के न्यूनतम नेता दिनेश शर्मा ने बंगाल में सपा का नाम क्यों लिया? हुमायूँ कबीर के स्टिंग पर बोले- 'वह बड़ा नेता...'

April 10, 2026/
2:28 pm

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के...

राजनीति

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने मंगलवार को फैज अहमद किदवई के स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है।

वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

डीजीसीए में किदवई की जगह लेने वाले ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी यादव वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

भारतीय वायुसेना को ₹1,950 करोड़ में 2 माउंटेन रडार मिलेंगे

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए ₹1,950 करोड़ का बड़ा सौदा किया है। इसके तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 2 माउंटेन रडार और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाएंगे।

इन रडारों की तैनाती से पहाड़ी इलाकों में हवाई निगरानी मजबूत होगी, देश की सुरक्षा बढ़ेगी और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। यह सौदा इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को भी आगे बढ़ाएगा।

इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाया, 10 मार्च को पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दिया था

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया CEO बनाने का ऐलान किया है। वह अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल हैं और जुलाई के बाद अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर सकते हैं।

यह फैसला पिछले CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद लिया गया है। वॉल्श पहले ब्रिटिश एयरवेज और IAG के CEO भी रह चुके हैं।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) की ओर से एविएशन नियमों में बदलाव चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो में क्रू मेंबर्स की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण 1 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं।

मुंबई के होटल में ब्रिटिश नागरिक का शव मिला, IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे थे

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव उनके कमरे में मिला। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उनकी उम्र 76 साल थी। वे IPL मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 29 मार्च को मैच के बाद इयान अपने होटल के कमरे में लौटे थे।

अगले दिन, 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उनके कमरे में कॉल किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया, तो इयान विलियम्स फर्श पर पड़े मिले।

होटल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

सोनिया गांधी 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, बुखार और इंफेक्शन के कारण भर्ती हुई थीं

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। उन्हें 24 मार्च की रात सर गंगाराम अस्पताल में बुखार और इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है।

अस्पताल के मुताबिक, उन्हें सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि इलाज का अच्छा असर हुआ। अब सोनिया की हालत बेहतर है। आगे का इलाज और फॉलो-अप घर पर ही होगा।

मुंबई में 69 साल के व्यक्ति को 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ₹1.57 करोड़

मुंबई रिटायर्ड सीनियर अधिकारी (69) को 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठगों ने उनसे ₹1.57 करोड़ की ठगी की है। ठगों ने खुद को पुलिस और कोर्ट अधिकारी बताया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित अंधेरी इलाके के रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार किए

दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग दो एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और प्रेम शर्मा के तौर पर हुई। दोनों की तलाश दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुए हत्या और चाकूबाजी की घटना को लेकर जारी थी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पैरों में गोली लगी है।

राज्यसभा में सरकार बोली- टेक्निकल खराबी, मेंटेनेंस में देरी से 2026 में अब तक 99 विमान ग्राउंडेड

सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है।

नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है

रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल

मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था।

हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।

पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले 29 मार्च को उखरुल में भीड़ ने वुंग तंग्खुल रीजन सेक्रेट्रिएट को आग के हवाले कर दिया था। इसी तनाव के चलते यह शटडाउन घोषित किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket