Tuesday, 15 Sep 2026 | 05:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

7 घंटे पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार देर शाम भूकंप से 8 लोगों की मौत हो गई। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए, हालांकि वहां किसी नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप रात 9:13 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था और गहराई जमीन से 190 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप के झटके खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। इससे पहले अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में 3 नवंबर 2025 को 6.3 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। भूकंप से शहर की ऐतिहासिक ब्लू मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा था। यह मस्जिद मजार-ए-शरीफ का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ग्वालियर में पति ने पत्नी में मारे चाकू:नशे की हालत में घर पहुंचा और करने लगा विवाद, बच्चियों ने शोर मचाकर मां को बचाया

ग्वालियर में पति ने पत्नी में मारे चाकू:नशे की हालत में घर पहुंचा और करने लगा विवाद, बच्चियों ने शोर मचाकर मां को बचाया

ग्वालियर के उपनगर मुरार में मामूली कहासुनी के बाद एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के समय मौजूद बेटियों के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे महिला की जान बच गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना शुक्रवार को पीतल कारखाने के पीछे सिंहपुर रोड इलाके में हुई। घायल महिला सुनीता बाथम अपने परिवार के साथ रहती है और सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती है। उसका पति कल्लू बाथम नशे का आदी बताया जा रहा है और अक्सर विवाद करता रहता था। शुक्रवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने चाकू उठाकर सुनीता पर कई वार कर दिए। इस दौरान उनकी बेटियां भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। हमले में सुनीता को पेट और हाथ में चोट आई है। घायल महिला को तुरंत पड़ोसियों ने मुरार स्थित माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे वार्ड नंबर-6 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने जानकारी जुटाकर उसे पकड़ लिया और मुरार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सुबह की बताई जा रही है, लेकिन घायल की हालत को देखते हुए पुलिस ने रात में जिला अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए और देहाती नालसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की। मुरार थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को ही हमले की वजह माना जा रहा है।

अब PNG लाइन में नहीं आएगी दिक्कत:राजधानी में नेटवर्क विस्तार को लेकर फैसला; नगर निगम देगा अनुमति

अब PNG लाइन में नहीं आएगी दिक्कत:राजधानी में नेटवर्क विस्तार को लेकर फैसला; नगर निगम देगा अनुमति

राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत अब पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खुदाई की अनुमति नगर निगम को तुरंत देनी होगी। अब तक अनुमति प्रक्रिया में देरी ही काम की सबसे बड़ी अड़चन बनी हुई थी। कई इलाकों में सोसायटी और कॉलोनियां भी अनुमति देने में आनाकानी करती थीं, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद अब कोई भी सोसायटी पीएनजी लाइन बिछाने से इनकार नहीं कर सकेगी। हालांकि, जमीन पर काम के दौरान सीवर, पानी और बिजली की मौजूदा लाइनों से टकराव अभी भी बड़ी तकनीकी चुनौती बना हुआ है, जिससे काम की गति प्रभावित हो रही है। 40 हजार से 5.5 लाख कनेक्शन तक कैसे पहुंचेगा लक्ष्य? भोपाल में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को वर्ष 2018 में मंजूरी मिली थी और 2021 में पहला कनेक्शन जारी किया गया। अब तक केवल 40 हजार घरों तक ही पीएनजी पहुंच पाई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगले 6 वर्षों में 5.50 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य किस तरह हासिल किया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत अब पाइपलाइन बिछाने के लिए सभी जरूरी अनुमतियां नियमानुसार और समय पर दी जाएंगी।

CMHO Sanjay Mishra Suspended | Financial Irregularities Jabalpur

CMHO Sanjay Mishra Suspended | Financial Irregularities Jabalpur

जबलपुर में दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के डीपीएमयू में पहले स्टॉक रजिस्टर गायब होने और फिर वित्तीय अनियमितताओं की आंच जब जबलपुर से भोपाल पहुंची, तो आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय मि . इस कार्रवाई के बाद जबलपुर संभाग और जिला, दोनों स्तरों पर पद खाली हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, गायब स्टॉक रजिस्टर और खरीदी में पाई गई बड़ी अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले गुरुवार को जबलपुर कलेक्टर ने स्टोरकीपर को निलंबित करते हुए डीपीएम को सिहोरा अटैच किया था। कई करोड़ का घोटाला स्वास्थ्य विभाग में हुए फर्जीवाड़े के बाद शुक्रवार रात ज्वाइंट डायरेक्टर और सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि स्टोर में सामान की खरीद-फरोख्त के दौरान सामान पहुंचा ही नहीं, लेकिन कागजों में 1 करोड़ रुपए से अधिक के बिल चढ़ा दिए गए। इनमें से 93 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। इसके साथ ही डीपीएमयू का स्टॉक रजिस्टर, जो अक्टूबर 2025 से गायब था, उसे लेकर पूर्व डीपीएमयू आदित्य तिवारी ने पत्राचार किया था। इसी आधार पर शासन की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में खरीदी को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टॉक रजिस्टर गायब होना और उसमें की गई एंट्री को लेकर भी सवाल उठ रहे थे, जिसकी जांच डिप्टी कलेक्टर को सौंपी गई थी। 31 मार्च 2026 को जब जांच टीम स्टोर पहुंची, तो वहां एंट्री तो मिली, लेकिन सामान गायब था। मामले को लेकर ये बातें भी जानिए एंट्री: 17 मार्च को 6 बिल और 24 मार्च को 7 बिल (कुल 13 बिल) रजिस्टर में दर्ज किए गए। कुल रकम: इन 13 बिलों की कुल राशि 1,00,74,998 रुपए थी। भुगतान: नियम विरुद्ध जाकर 12 बिलों का 93,04,998 रुपए का पेमेंट भी कर दिया गया। हकीकत: स्टोर में सामान भौतिक रूप से उपलब्ध ही नहीं था। कलेक्टर के निर्देश पर जब डिप्टी कलेक्टर आरएस मरावी ने जांच की तो जिम्मेदारों के बयान ने उनकी मिलीभगत की पोल खोल दी। जवाहर लोधी (फार्मासिस्ट) ने कहा कि समान नहीं आया था, मैंने सिर्फ DPM आदित्य तिवारी के कहने पर स्टॉक रजिस्टर में एंट्री की थी। नीरज कौरव (स्टोर कीपर) ने कहा कि समान भंडार गृह में है।” (जांच में यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक और झूठी निकली)। आदित्य तिवारी (DPM) ने कहा कि सामान आंशिक रूप से मिला है।” (जबकि जांच दल को मौके पर एक भी सामान नहीं मिला)। पर्यवेक्षीय पद पर होते हुए घोर लापरवाही बरती जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉ. संजय मिश्रा (CMHO), आदित्य तिवारी (DPM), जवाहर लोधी और नीरज कौरव को इस गंभीर वित्तीय अनियमितता का मुख्य जिम्मेदार माना है। कार्रवाई के दौरान आदेश में कहा कि डॉ. संजय मिश्रा ने पर्यवेक्षीय पद पर होते हुए घोर लापरवाही बरती। उनकी निष्ठा संदिग्ध है और इस कृत्य से शासन की छवि खराब हुई है। बहरहाल डॉ. संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संचालक कार्यालय, भोपाल तय किया गया है। नियमों के तहत उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

193 शराब दुकानों के लिए 30% कम के ऑफर:आबकारी विभाग का फैसला, 13वें चरण की नीलामी होगी; ऑफसेट प्राइस की अधिकतम सीमा 30%

193 शराब दुकानों के लिए 30% कम के ऑफर:आबकारी विभाग का फैसला, 13वें चरण की नीलामी होगी; ऑफसेट प्राइस की अधिकतम सीमा 30%

मध्यप्रदेश में 193 दुकानों के लिए आबकारी विभाग को 30 प्रतिशत से कम के ऑफर मिले हैं। सरकार को 1216.34 करोड़ रुपए के ऑफर इन दुकानों में मिले हैं। अब तक 3099 शराब दुकानों की नीलामी से 16,637.85 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है। मंत्रिमंडलीय समिति ने तय किया है कि 13वें चरण में ऑफसेट प्राइस की सीमा भी अधिकतम 30% तक ही रखी जाएगी। नीलामी के 13वें चरण में शराब दुकानों की नीलामी केवल ई-टेंडर के माध्यम से होगी, किसी प्रकार का ऑक्शन नहीं किया जाएगा। प्रदेश में शराब दुकानों के आवंटन को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में आबकारी विभाग के अफसरों ने जानकारी दी कि नीलामी के 12वें चरण में आरक्षित मूल्य से अधिकतम 30% तक कम ऑफर ई-टेंडर के माध्यम से प्राप्त हुए। इसमें से 193 दुकानों के लिए 1216.34 करोड़ रुपए के ऑफर मिले, जो -30% सीमा के भीतर हैं। अब तक 3099 शराब दुकानों की नीलामी से 16,637.85 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है। यह राशि पिछले वर्ष के 12,404.73 करोड़ रुपए की तुलना में 34.13% अधिक है, जबकि आरक्षित मूल्य 16,434.94 करोड़ से भी 1.23% ज्यादा है। आबकारी विभाग के अनुसार, 454 दुकानें अभी भी नीलामी से शेष हैं। इन दुकानों के लिए मिले ऑफर आरक्षित मूल्य से 30% से नीचे होने के कारण होल्ड पर रखे गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि ठेकेदारों की संख्या 489 से बढ़कर 860 हो गई है, जिससे नई आबकारी नीति के तहत एकाधिकार (मोनोपॉली) पर नियंत्रण स्थापित हुआ है। समिति ने निर्णय लिया है कि आरक्षित मूल्य से 30% से नीचे के ऑफर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही 13वें चरण में ऑफसेट प्राइस की सीमा भी अधिकतम 30% तक ही रखी जाएगी। नीलामी के 13वें चरण में शराब दुकानों की नीलामी केवल ई-टेंडर के माध्यम से होगी, किसी प्रकार का ऑक्शन नहीं किया जाएगा। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुझाव दिया कि 30% से नीचे ऑफर वाली दुकानों के संचालन के लिए निगम गठन पर विचार किया जाए। इस प्रस्ताव की जांच के निर्देश दिए गए हैं। 13वें चरण में ऐसे होगी प्रोसेस ई-टेंडर शेड्यूल:

भोपाल में हनुमान जयंती जुलूस पर विवाद गहराया:आपत्तिजनक नारेबाजी के आरोप; कुरैशी समाज ने सख्त कार्रवाई की मांग की

भोपाल में हनुमान जयंती जुलूस पर विवाद गहराया:आपत्तिजनक नारेबाजी के आरोप; कुरैशी समाज ने सख्त कार्रवाई की मांग की

भोपाल में हनुमान जयंती के जुलूस को लेकर विवाद अब और गहरा गया है। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश (एमपी) की ओर से थाना तलैया पुलिस को दिए गए ज्ञापन में स्पष्ट तौर पर ‘भानु हिंदू’ नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि उसने जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। संगठन के प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफीक कुरैशी ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को इस्लामपुरा-बुधवारा क्षेत्र से निकले धार्मिक जुलूस के दौरान यह घटना हुई। आरोप है कि जैसे ही जुलूस मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पहुंचा, भानु ने समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए नारेबाजी की और अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के जरिए नफरत फैलाने और दो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जो शहर की गंगा-जमुनी तहजीब के लिए खतरा है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी भानु के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, वायरल वीडियो की जांच कर उन्हें हटाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

ग्वालियर में बदमाशों की फायरिंग का VIDEO:गली में जाते हुए कहे अपशब्द; पीछे से एक बदमाश बना रहा था वीडियो

ग्वालियर में बदमाशों की फायरिंग का VIDEO:गली में जाते हुए कहे अपशब्द; पीछे से एक बदमाश बना रहा था वीडियो

ग्वालियर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपनगर ग्वालियर में दो बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। एक बदमाश ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना शुक्रवार रात राय कॉलोनी की बताई जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। हाथ में अवैध कट्‌टा लिए घूमते आए नजर 18 सेकेंड के वीडियो में दो बदमाश एक गली के अंदर हाथ में अवैध कट्टा लेकर जा रहे हैं। गली में जाते-जाते बदमाश फायरिंग कर रहे हैं और गाली-गलौज भी कर रहे हैं। इन दोनों बदमाशों का तीसरा साथी मोबाइल से पूरा घटनाक्रम शूट करता नजर आ रहा है। वीडियो अब पुलिस अधिकारियों तक पहुंच चुका है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह वीडियो काली माता मंदिर, राय कॉलोनी इलाके का है। इसमें फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इंदौर में 30 से ज्यादा वूमन अचीवर्स का हुआ सम्मान:घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर पहचान बनाने का संदेश

इंदौर में 30 से ज्यादा वूमन अचीवर्स का हुआ सम्मान:घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर पहचान बनाने का संदेश

इंदौर में शुक्रवार को संस्था ‘आकार विमेन ग्रुप’ द्वारा अभिवन कला केंद्र में “मंजिलें और हम” (वूमन अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 30 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निकिता कुशवाह ने कहा कि यह आयोजन पूर्णतः महिलाओं और उनके बच्चों के समग्र विकास पर केंद्रित था। उन्होंने बताया कि संस्था केवल उपलब्धियों पर अवार्ड देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की पूरी जर्नी, उनकी सफलता और आगे कैसे आगे बढ़ा जाए, इस पर गहराई से काम करती है। महिलाओं को यह समझाया जाता है कि वे किस तरह अपनी क्षमताओं को पहचानकर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। डॉ. निकिता वर्ष 2024 में मिसेस एशिया पैसिफिक विनर रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, पेरिस में फैशन शो में भागीदारी की और कांस्य सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई रुकावट नहीं है, जरूरत सिर्फ आगे बढ़ने के हौसले की है। जो महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, उनके लिए घर से बाहर भी अवसरों की एक दुनिया है, बस पहला कदम उठाने की जरूरत है। संस्था अध्यक्ष मोहिब उन्नीसा ने बताया कि बचपन से उन्होंने यह विचार सुना था कि यदि एक पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन यदि एक महिला शिक्षित होती है तो पूरी दुनिया शिक्षित हो सकती है। इसी उद्देश्य के साथ आकार ग्रुप की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि उनके साथ डिजिटल एंटरप्रिनर प्रियंका सूर्यवंशी और भोपाल की अल्मास जुड़ी हैं तथा जल्द ही जबलपुर में भी संस्था की गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। इवेंट एंबेसेडर प्रियंका सूर्यवंशी ने कहा कि संस्था महिलाओं को केवल मंच ही नहीं देती, बल्कि उन्हें स्किल ट्रेनिंग, ग्रूमिंग सेशन्स और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के माध्यम से आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करती है। महिलाओं और उनके बच्चों के लिए नियमित ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उन्हें आत्मविश्वास के साथ बोलना, आगे बढ़ना और समाज में अपनी पहचान बनाना सिखाया जाता है। कार्यक्रम में पैनल डिस्कक्शन भी हुआ। इस मौके पर सीए, कॉलेज आर्टिस्ट, योग प्रशिक्षक, वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं और उनके बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति को अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वह हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकती है।