खिलचीपुर में गैस वितरण विवाद पर कर्मचारियों से सरेआम मारपीट:वीडियो बनाने पर 7-8 बदमाशों ने घेरा, लात-घूंसों से पीटा, भाग गए; दो नामजद पर FIR

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में रविवार शाम गैस सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद के बीच भारत गैस एजेंसी के तीन कर्मचारियों के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रास्ता रोककर मैनेजर, अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर को लात-घूंसों से जमकर पीटा। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर खिलचीपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो बनाने गर्दन पकड़कर धमकाया फरियादी सतीश नामदेव (44) निवासी खिलचीपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बस स्टैंड स्थित अपनी भारत गैस एजेंसी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भोजपुर स्थित गोविंद भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी खिलचीपुर के श्रीनाथ लॉज के सामने गैस सिलेंडरों का वितरण कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, ताकि कम्पनी में उनकी शिकायत की जा सके। सतीश नामदेव का आरोप है कि वीडियो बनाते देख भोजपुर एजेंसी से जुड़े गोविंद सौंधिया, कंवरलाल सौंधिया और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया, गर्दन पकड़कर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान पर फोन कर अकाउंटेंट करण सोनी और कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप मालाकार को बुलवाया। चार तस्वीरों में देखिए घटनाक्रम 7-8 लोगों ने घेरा, लात-घूंसों से मारपीट फरियादी के मुताबिक तीनों कर्मचारी पैदल एजेंसी की ओर लौट रहे थे और कंपनी को शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान श्रीनाथ लॉज यह पिछले से बाइक से आए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। कुछ लोग दौड़कर भी आए और 7 से 8 लोगों ने तीनों कर्मचारियों को बीच सड़क पर घेरकर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। मारपीट की यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बाइक से उतरकर पैदल जा रहे युवकों का रास्ता रोकते हैं और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से बाइक से फरार हो गए। दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR पीड़ित सतीश नामदेव का कहना है कि भोजपुर स्थित गोविंद भारत गैस एजेंसी के संचालक खिलचीपुर नगर में आकर गैस सिलेंडरों का वितरण करते हैं, जबकि यह क्षेत्र खिलचीपुर भारत गैस एजेंसी के अंतर्गत आता है। उनके अनुसार उनके पास यहां सिलेंडर वितरण करने का कोई लिखित आदेश नहीं है। इसी कारण उन्होंने वीडियो बनाकर कंपनी में शिकायत करने की बात कही थी। मारपीट के बाद तीनों पीड़ित खिलचीपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Gwalior Gandhi Udyana Tigers Increase to 10; Royal Bengal & White Cubs Born

ग्वालियर6 घंटे पहले कॉपी लिंक ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें दो रॉयल बंगाल और एक सफेद टाइगर शावक शामिल हैं। इस जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेंद्र यादव ने बताया कि सभी शावक स्वस्थ हैं और उनकी मां मीरा भी सुरक्षित है। उन्होंने पुष्टि की कि जन्मे शावकों में दो रॉयल बंगाल (पीले) और एक सफेद टाइगर है। प्रसव के बाद से मीरा और उसके शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है। जू क्यूरेटर गौरव परिहार के अनुसार, नवजात शावकों को सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें बाहरी संपर्क से दूर रखा जाएगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है। मीरा को भी बेहतर रिकवरी के लिए हल्का और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में अब बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। इस नए जन्म के बाद गांधी प्राणी उद्यान में बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें 4 सफेद और 6 रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं। कुल संख्या में 4 नर, 3 मादा और 3 नवजात शावक हैं। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर चिड़ियाघर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। नवजात शावकों की देखभाल के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी से मिथुन मित्र और हेमा मालिनी तक…बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सरकारें तेजी से उभरी हैं। राजनीतिक ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने दिग्गज नेताओं और प्रमुखों के लिए चुनावी प्रचार की एक सूची जारी की है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के स्थान, कलाकार और फिल्म जगत की सीमा तक के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारक की लिस्ट में अमित शाह समेत ये नाम शामिल भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नेपोलियन नवीन, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निरंजन निरंजन, बिशप बिशप, निरंजन सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव शामिल हैं। साथ ही मिथुन मित्र, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, राष्ट्रपति बराक ओबामा और मनोज तिवारी भी पश्चिम बंगाल में प्रचार करेंगे। इसके अलावा, लिंडर पेस भी भाजपा के पक्ष में प्रचार करते नजर आये। योगी आद्यनाथ, बैस्ट लैबिनेटर चुनाव प्रचार पार्टी में हिमंता बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, संगीतकार सदस्य, मोहन चरण माझी, भूपेन्द्र यादव, माणिक साहा, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। सम्राट चौधरी, सुनील बैसाखी, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडे, अमित इंजील, सामिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, डॉ. सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, वृद्ध बिस्ता, डॉ. इस सूची में जयन्ता कुमार रॉय, मनोज तिग्गा, और बिजन गोस्वामी जैसे प्रमुख नेता भी शामिल हैं। राज्य की 292 सीटों पर भाजपा ने उभरते हुए उम्मीदवार बनाए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के 292 विधानसभा क्षेत्रों पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने पहली सूची में 144, दूसरी सूची में 111, तीसरी सूची में 19, चौथी सूची में 13 और पांचवीं सूची में पांच इंच के पोर्टफोलियो की घोषणा की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डालेंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी होंगे। इसे लेकर राजनीतिक विचारधारा ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। ये भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव 2026: ‘हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट कैसे?’ कांग्रेस पर भड़के असम के सीएम, कहा- 48 घंटे के अंदर… Input By : आईएएनएस
अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है रामबाण! जानें कैसे दूर करता है पिंपल्स, पेट की बीमारी और कमजोरी

Last Updated:April 05, 2026, 20:41 IST अनार को आमतौर पर एक हेल्दी फल के रूप में जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में अनार को औषधि माना गया है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई समस्याओं जैसे पाचन, त्वचा और कमजोरी में राहत देता है. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो अनार और उसका छिलका दोनों ही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. अनार एक ऐसा फल है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आमतौर पर यह सितंबर से फरवरी के बीच ज्यादा मिलता है, लेकिन आजकल ग्रीन हाउस और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा के कारण यह लगभग पूरे साल उपलब्ध रहता है. खास बात यह है कि अनार सिर्फ अपने दानों के लिए ही नहीं, बल्कि उसके छिलके तक औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद में Pomegranate को “दाडिम” कहा जाता है और इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है. आयुर्वेद के अनुसार, अनार वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने में मदद करता है. यह शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है. नियमित रूप से अनार का सेवन करने से शरीर को अंदर से ताकत मिलती है, त्वचा में निखार आता है और इम्युनिटी भी बेहतर होती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी अनार के छिलके बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर चेहरे पर मुहांसे, दाग-धब्बे या एक्ने की समस्या है, तो अनार के सूखे छिलके का चूर्ण बनाकर उसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाने से त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और स्किन साफ व ग्लोइंग बनती है. यह एक नेचुरल फेसपैक की तरह काम करता है, जो बिना किसी केमिकल के त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे दस्त या अतिसार आम हो जाती हैं. ऐसे में अनार के छिलके का पाउडर काफी कारगर माना जाता है. इसे छाछ में मिलाकर और थोड़ा सा भुना जीरा डालकर सेवन करने से पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं और आंतों की सूजन भी कम होती है. यह घरेलू उपाय पाचन को संतुलित करने और पेट को आराम देने में मदद करता है. बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्या भी अक्सर देखने को मिलती है, जो गलत खानपान और साफ-सफाई की कमी के कारण होती है. ऐसे में रोजाना खाली पेट अनार के दानों का सेवन कराना फायदेमंद हो सकता है. इससे आंतों में मौजूद कीड़े खत्म होते हैं और पेट दर्द में भी राहत मिलती है. साथ ही, अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो रोजाना एक अनार खाना लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह खून बढ़ाने में मदद करता है. विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि अनार का जूस पीने के बजाय सीधे दाने खाना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है. About the Author Vividha Singh विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : April 05, 2026, 20:41 IST
रीवा में हिंदू एकता के लिए भव्य शोभायात्रा:जनप्रतिनिधियों समेत 5 हजार लोग शामिल हुए, 10 किमी मार्ग पर पुष्पवर्षा और स्वागत

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में रविवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू एकता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न समाजों और संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यात्रा की शुरुआत शाम को जनपद कार्यालय से हुई, जहां से यह लगभग 10 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में जय श्री राम के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन में गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। व्यापारी संगठन, सर्व समाज के लोग और युवा आर्मी के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और हर साल इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। समरसता बढ़ाने के लिए निकाली जाती है यात्रा बालकृष्ण द्विबेदी ने बताया कि श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा यह यात्रा हिंदू एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है और हर वर्ष इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने सभी समाज और संगठनों का आभार जताया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आगे भी इस तरह के आयोजन और बड़े स्तर पर करने की बात कही। विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। साथ ही ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
ओवरटेक करने पर विवाद, युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो:आरोपी खुद थाने पहुंचे, मारपीट की रिपोर्ट की; पुलिस ने चारों को पकड़ा

सिंगरौली जिले के जयंत चौकी इलाके में शनिवार रात गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में एक वारदात सामने आई है। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। इस जानलेवा हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चार आरोपियों को पकड़ा है। यह पूरी घटना 4 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जयंत क्षेत्र के वीवीसी ऑफिस के पास हुई। नितेश अग्रहरी अपने दोस्तों गौरव सिंह और विवेक अग्रहरी के साथ कहीं जा रहे थे, तभी गाड़ी आगे निकालने (ओवरटेक) को लेकर दूसरी गाड़ी वालों से उनकी बहस हो गई। गाली-गलौज के बाद चढ़ा दी स्कॉर्पियो देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। गुस्साए आरोपियों ने गौरव सिंह पर अपनी स्कॉर्पियो चढ़ा दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत एनसीएल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। खुद ही पुलिस के पास पहुंच गए थे आरोपी हैरानी की बात यह है कि गौरव पर गाड़ी चढ़ाने के बाद चारों आरोपी खुद ही जयंत चौकी पहुंच गए। वे पुलिस को यह बताने आए थे कि उनके साथ मारपीट हुई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया और उन्हें रातभर चौकी में ही बैठाए रखा। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी विंध्य नगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही गौरव पर गाड़ी चढ़ाने की खबर मिली, पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। चौकी में पहले से मौजूद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भोपाल के अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध:रहवासी सड़क पर उतरे; बोले-ठेके की वजह से अपराध बढ़े

भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग के मामले तूल पकड़ रहे हैं। कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे, ईंटखेड़ी और सेमराकलां के बाद अब अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध शुरू हो गया है। रविवार शाम 7 बजे कई लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका खुलने से इलाके में अपराधिक बढ़ गए हैं। अवधपुरी में ऋषिपुरम् के 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग की गई। इसे लेकर ही स्थानीय रहवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दुकान के कारण इलाके का माहौल बिगड़ रहा है और आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है रहवासी रमन तिवारी ने बताया कि मोहल्ले के लोग लंबे समय से इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि यहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसके अलावा झगड़े और अन्य अपराध भी बढ़ गए हैं। जिससे आम लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचे लोगों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके चलते अवधपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने मांग की कि जल्द इस शराब दुकान को हटाया जाए। ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सोहन सिंह राजपूत, सारिका दिवाकर, अरुण सिंह, दिलीप कुमार दिवाकर, कमलेश सोलंकी आदि रहवासी मौजूद थे। कोलार रोड की दुकान को लेकर अफसरों से मिलेंगे लोग कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहा स्थित शराब दुकान को लेकर लोग सोमवार को कलेक्टर और आबकारी अधिकारी से मिलेंगे। कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दुकान हटाने की मांग करेगा। अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि जिस जगह पर दुकान शिफ्ट की गई है, उसके ठीक पीछे जैन मंदिर और आसपास रहवासी इलाके हैं। इसके चलते ही लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इंदौर में कॉमन वॉशरूम में लगाया हिडन कैमरा:फोटो-वीडियो वायरल होने पर स्वीपर पकड़ाया, ब्लैकमेल करने का था इरादा

शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर लोगों के निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उसी बिल्डिंग में स्वीपर का काम करता था। उसने बाथरूम में छिपाकर हिडन कैमरा लगा दिया था। कुछ समय बाद वहां से रिकॉर्ड किए गए फोटो और वीडियो वायरल होने लगे, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग सकते में आ गए। जांच के दौरान लोगों को स्वीपर पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछताछ की और बाद में पुलिस को सूचना दी। तुकोगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र सुनील वानखेड़े, निवासी अमर टेकरी, को गिरफ्तार कर लिया। टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार आरोपी ने जंजीरवाला चौराहे स्थित एक बिल्डिंग के कॉमन वॉशरूम में कैमरा लगाया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वॉशरूम से हिडन कैमरा भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के लिए करना चाहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने वीडियो किन-किन लोगों को भेजे या वायरल किए।
सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री

जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट शुरू हो गया है। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा कि वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आ रहा है। मेरे साथ आपको भी मजे करने है। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से ‘गीतों की मशीन’ भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की स्पेशल एंट्री होगी। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सीधे वेन्यू पर साउंड चेक के लिए गए। इसके बाद वे गोनेर रोड स्थित राजविलास होटल में रुके। उनके साथ परमिश वर्मा भी होटल में दिखाई दिए। एक साल पहले भी करण औजला ने जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…
21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पकड़ाए:दो आरोपी ओडिशा और एक बालाघाट का; कई राज्यों में करते थे सप्लाई

बालाघाट की रामपायली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 5 लाख रुपए कीमत का 21 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे ओडिशा के एक गिरोह से जुड़े हैं, जो मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। यह कामयाबी रामपायली पुलिस को 5 अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान मिली। दिनी-लिंगमारा रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को जब रोका गया, तो तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने तुरंत गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पकड़े गए आरोपियों में दो ओडिशा के रहने वाले हैं और एक स्थानीय व्यक्ति है। मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव (28 वर्ष), निवासी ओडिशा। दिलीप सुना (32 वर्ष), निवासी ओडिशा। मुन्ना बर्वे (54 वर्ष), निवासी भटेरा, बालाघाट। पुलिस रिमांड पर आरोपी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें 13 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस पुलिस अब तस्करों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे ओडिशा में किससे गांजा खरीदते थे और आगे किन-किन लोगों को बेचते थे। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की भी तलाश की जा रही है ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।









