एअर इंडिया फ्लाइट का इंजन बंद, पायलट का इमरजेंसी कॉल:मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी,20 मिनट में लौटी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी दिखी

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटी। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। दरअसल विमानन इमरजेंसी प्रोटोकॉल में यह कॉल ‘MAYDAY’ से एक स्तर नीचे मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सहायता की जरूरत है, लेकिन तत्काल जानलेवा खतरे की स्थिति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान तेज आवाज सुनाई दी और चिंगारी भी दिखीं। फ्लाइट को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। यात्रियों ने भी टेकऑफ के दौरान कुछ असामान्य महसूस होने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद संबंधित विमानों को आगे की उड़ान के लिए रोका गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जगह चलाई गई दूसरी फ्लाइट ने सुबह करीब 4:45 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। ‘PAN PAN’ क्या होता है? विमानन आपातकालीन संचार में ‘PAN PAN’ ऐसी स्थिति को उजागर करता है जिसमें विमान को तकनीकी या संचालन संबंधी गंभीर समस्या हो, लेकिन स्थिति तुरंत जानलेवा न हो। ऐसी कॉल के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग क्लीयरेंस देता है और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट किया जाता है।
बाल होंगे दोगुनी तेजी से लंबे, लगाएं ये घर का बना टोनर और ऑयल, जानें बनाने का तरीका

Ways to increase length of hair: क्या आपके बाल जल्दी नहीं बढ़ते हैं? बालों को बढ़ाने के लिए आप हर सप्ताह 2 से 3 बार तेल लगाकर मालिश करते हैं. बालों को बढ़ाने और हेयर लॉस कम करने के लिए आप कई महंगे हेयर केयर प्रोडक्टस लगा चुके हैं, लेकिन लाभ नहीं हो रहा है. आप एक बात ध्यान रखें कि आपकी डाइट अच्छी नहीं होगी तो शरीर के साथ ही स्किन और बालों को भी नुकसान होगा. ये हेल्दी नहीं रहेंगे. बाल जड़ से कमजोर होकर गिरने लगेंगे. रूखे, बेजान, डल, सफेद होने लगेंगे. ऐसे में डाइट का ध्यान रखने के साथ ही हेयर ग्रोथ और हेल्दी रखने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों को कुछ दिनों तक बालों में अप्लाई करके देखिए. Preity प्रेरणा यूट्यूब चैनल पर आपको 2 स्टेप वाले कुछ ऐसे घरेलू टोनर बनाने का तरीका बताने के साथ ही एक पावर टॉनिक भी बनाना सिखा रही हैं, जो आपके बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ही हेयर की लंबाई बढ़ाएंगे, साथ ही इन्हें जड़ से मजबूत भी रखेंगे.
समाधि के 5 दिन बाद निकाला संत का शव:हत्या की आशंका पर पोस्टमार्टम कराया; 5 घंटे चली प्रक्रिया, प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में संत ब्रजराजपुरी महाराज की मृत्यु को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले जहां संत की मौत को सामान्य बताया जा रहा था, वहीं अब संत समाज और परिजनों ने इसमें संदेह जताते हुए जांच की मांग उठाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को प्रशासन की मौजूदगी में समाधि स्थल से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। ओंकार पर्वत स्थित ओंकार बिंदु पर संत ब्रजराजपुरी (गुरु धर्मेंद्र पुरी) के निधन के बाद संत परंपरा के अनुसार उनकी देह को विधिवत समाधि दे दी गई थी। लेकिन इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। समाधि के दो दिन बाद संत ओंकार दास उदासीन और संत के बेटे शिवकुमार रघुवंशी थाने पहुंचे और साथ ही कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर संत की मौत पर संदेह जताया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इधर, 5 दिन बाद समाधी से संत का शव बाहर निकाला गया और मौके पर पोस्टमार्टम किया गया। यह प्रक्रिया करीब 5 घंटे तक चली। इस दौरान थाना मांधाता प्रभारी अनोख सिंदया, नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, डॉक्टर रवि वर्मा, डॉ. राज हिरवे सहित मेडिकल टीम और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे सैंपल सिविल हॉस्पिटल ओंकारेश्वर के डॉक्टर रवि वर्मा ने बताया कि मृतक के विभिन्न अंगों के सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इधर, एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
'कुंभ वायरल गर्ल' नाबालिग निकली, फरमान पर POCSO में FIR:अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में खुलासा; MP-केरलम के DGP दिल्ली तलब

कुंभ वायरल गर्ल की शादी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की को बालिग बताकर शादी कराई गई थी, लेकिन वह नाबालिग है। रिकॉर्ड के अनुसार, शादी के समय लड़की की उम्र मात्र 16 साल 2 माह थी। मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई जांच में महेश्वर अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले गए। NCST ने मामले में केरलम और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली तलब किया है। निकाह के वक्त 16 साल की थी वायरल गर्ल जांच में यह भी सामने आया कि लड़की का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था। 11 मार्च 2026 को केरल में हुए विवाह के समय वह नाबालिग थी। नगर पालिका महेश्वर से जारी एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर केरल के पुअर गांव में शादी का पंजीकरण कराया गया था, जिसे अब निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। PFI कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की आशंका मामले में अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग के समक्ष केरल के सीपीआई-एम नेताओं और पीएफआई जैसे संगठनों की संभावित संलिप्तता का मुद्दा उठाया है। आरोप है कि यह निकाह किसी बड़े एजेंडे का हिस्सा हो सकता है। इसके पीछे विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता पिछले तीन महीनों से वीआईपी होटलों में ठहर रहे थे। आयोग इस मामले की जांच आदिवासी बच्चों की तस्करी के एंगल से भी कर रहा है। 2 राज्यों के डीजीपी दिल्ली तलब मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 22 अप्रैल 2026 को केरल और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली मुख्यालय तलब किया है। आयोग ने दोनों राज्यों की पुलिस को हर तीन दिन में जांच की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि पीड़ित आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए मामले की लगातार निगरानी की जाएगी। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की तलाश महेश्वर पुलिस निकाह के पीछे सक्रिय सिंडिकेट और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है। साथ ही केरल पुलिस और स्थानीय राजनेताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। …………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में सहेली ने नीट शराब पिलाई, 2 दोस्तों से रेप कराया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 युवकों ने 17 साल की लड़की से रेप किया है। आरोपियों ने पहले बीयर पिलाई, फिर नीट शराब पिलाई। इससे नाबालिग नशे में बदहवाश हो गई। आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। पिटाई भी की। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा:उज्जैन के बड़नगर में रेस्क्यू जारी; परिवार के साथ राजस्थान से आया था

उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। भेड़ चराने के लिए आया था परिवार कलेक्टर के मुताबिक, बच्चा भागीरथ (3) पिता प्रवीण देवासी, निवासी गुड़ानला (जिला पाली, राजस्थान) है। परिवार पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित खुले बोरवेल में गिर गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बोरवेल में गिरने वाला 3 वर्षीय मासूम भागीरथ, पिता प्रवीण देवासी, ग्राम गुडानला, जिला पाली (राजस्थान) का रहने वाला है। बच्चे की मां ने उसे बोरवेल में गिरते हुए देखा। दौड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा गहराई में समा चुका था। उज्जैन कलेक्टर और SP मौके के लिए रवाना उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर, एसडीओपी एम.एस. परमार और बड़नगर पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। देखिए तस्वीरें
ईरान जंग सीजफायर- पाकिस्तानी PM को नोबेल शांति की मांग:PAK की पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, विधायक बोले- सेना प्रमुख को भी नॉमिनेट करें

पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उपप्रधानमंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक PML-N के विधायक राणा मुहम्मद अरशद ने प्रस्ताव पेश किया। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के नेताओं की मध्यस्थता से ही अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर हो पाया और इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता का रास्ता तैयार हुआ। 8 अप्रैल को अमेरिका ने ईरान से सीजफायर का ऐलान किया था। ट्रम्प ने बताया था कि उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की अपील के बाद लिया था। ईरान ने भी इसकी पुष्टि की थी। पाकिस्तानी नेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे जाने की मांग प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रम्प से बातचीत कर 2 हफ्ते का समय मांगा, ताकि कूटनीतिक प्रयासों को मौका मिल सके। अमेरिकी पक्ष ने इसे स्वीकार किया। उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने अमेरिका और अन्य पक्षों से बातचीत लगातार जारी रखी और दोनों देशों को बातचीत की टेबल पर लाने में अहम भूमिका निभाई। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकता था और अंतरराष्ट्रीय संकट में बदल सकता था। ऐसे में पाकिस्तान के नेतृत्व की कूटनीतिक पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाना चाहिए और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया जाना चाहिए। दावा-अमेरिका ने पाकिस्तानी PM को जंग रोकने का पोस्ट भेजा शहबाज शरीफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हो गया था। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका से ईरान पर हमला न करने की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह मैसेज पहले से ही तैयार किया गया था। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह मैसेज व्हाइट हाउस के निर्देश पर लिखा गया लगता है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ट्रम्प पाकिस्तान की नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं और यह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से उनकी गुलामी करने जैसा है। पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए क्या किया? अमेरिका और ईरान की जंग में पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशें कई हफ्तों से जारी थीं। कभी बातचीत की मेज पर और कभी परदे के पीछे… पाकिस्तान ने क्यों दखल दिया? अगर अमेरिका, ईरान पर बड़ा हमला करता तो पाकिस्तान पर भी मार पड़ती। दरअसल, पाकिस्तान-ईरान पड़ोसी हैं। पाकिस्तान को ईरानी शरणार्थियों का बोझ झेलना पड़ता। कमजोर माली हालत वाला पाकिस्तान हमले से पैदा होने वाले आर्थिक संकट को नहीं झेल सकता था। जंग के कारण पाकिस्तान में डीजल के दाम 500 पाकिस्तानी रुपए के पार हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं। कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। दुकानों को रात 8 बजे तक बंद करने के लिए कहा गया। अगर जंग बढ़ती तो पाकिस्तान की हालत बदतर हो जाती। इसके अलावा अगर ईरान पर हमला होता तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करता, जिसके निशाने पर सऊदी अरब, यूएई, कतर जैसे देश भी होते। खास बात ये है कि अगर सऊदी पर बड़े हमले होते तो पाकिस्तान को भी जंग में शामिल होना पड़ता, क्योंकि उसने सऊदी के साथ एक डिफेंस पैक्ट साइन किया है। हालांकि पाकिस्तान ऐसा करने से बचता, जैसा उसने पहले भी किया है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने ईरान पर हमले 2 हफ्ते रोके:ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि की, होर्मुज खोलने पर राजी; नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
नीमच में कांग्रेस का प्रदर्शन:गेहूं खरीदी में देरी पर सरकार को घेरा; किसानों की समस्याओं और जर्जर सड़कों को लेकर ज्ञापन दिया

नीमच के फोर जीरो-भारत माता चौराहा पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरकार की किसान नीतियों और क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई। गेहूं खरीदी में देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी की तारीख 23 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल करना किसानों के साथ धोखा है। इस देरी के कारण किसान अपनी उपज 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के कम दाम पर निजी व्यापारियों को बेचने को मजबूर हैं। तौल शुरू न होने से लगभग 50 प्रतिशत किसान समय पर कर्ज नहीं चुका पाए और डिफाल्टर हो गए हैं। ओलावृष्टि के मुआवजे और बीमा राशि की मांग प्रदर्शन के दौरान पालसोड़ा-भंवरासा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को अब तक न तो फसल बीमा मिला है और न ही शासन की ओर से राहत राशि दी गई है। उन्होंने प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे मुकदमों पर भी आपत्ति जताई। जर्जर सड़कों के कारण हो रहे हादसों पर नाराजगी कांग्रेस ने नीमच-चीताखेड़ा-जीरन मार्ग की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन को घेरा। कार्यकर्ताओं के अनुसार, सड़क के जर्जर होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन में गेहूं खरीदी तत्काल शुरू करने और डिफाल्टर किसानों को राहत देने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सम्भार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों का निराकरण जल्द नहीं हुआ, तो पार्टी आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी।
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पास में गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों को मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। रनवे एरिया से धुआं उठने के बाद एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के गेट बंद किए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं। अधिकारियों ने आग को मामूली बताया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग से जुड़ी तीन तस्वीरें…
Mumbai Airport Fire | Runway Smoke Halts Flights

मुंबई52 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। आग से जुड़ी 4 तस्वीरें… आग से टर्मिनल-1 का सीटिंग एरिया पूरा धुएं से भर गया। आग को कुछ ही देर में बुझा लिया गया, लेकिन तब तक पूरे एरिया में धुआं फैल गया। थोड़ी देर लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से थोड़ी दूरी पर ही एक फ्लाइट खड़ी थी। दूर तक धुआं उठता हुआ दिखा। गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं सुरक्षा के कारण कुछ देर के लिए एयरपोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें… 11 सितंबर 2025- काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में आग लग गई थी। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था। काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है। पूरी खबर पढ़ें… —————– ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में एयरपोर्ट परिसर के पास लगी आग:सूखी झाड़ियों के कारण दूर से दिखाई दे रही थीं लपटें, दमकलों ने काबू पाया इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के पास 3 मार्च को सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक धुआं और लपटें नजर आ रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन है जबरदस्त, गर्मियों में बनाएं सुपरड्रिंक, शरीर को होंगे अद्भुत फायदे

Last Updated:April 09, 2026, 21:13 IST Sabja seeds in coconut water Benefits: नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. जब इसमें सब्जा सीड्स मिलाकर पीते हैं तो यह मिश्रण और ज्यादा प्रभावी हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को सोखकर जेल जैसा बनाते हैं, जो शरीर में लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं. नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन सेहत को क्या लाभ पहुंचा सकते हैं, जानिए यहां. गर्मियों में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन है फायदेमंद. Sabja seeds in coconut water Benefits: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, ज्यादा पसीना और लगातार थकान शरीर को जल्दी कमजोर बना देते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा बनाए रखने की होती है. डॉक्टर मानते हैं कि इस मौसम में खानपान का सही चुनाव बेहद जरूरी है. प्राकृतिक पेय पदार्थ, खासकर वे जिनमें इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भरपूर हों, शरीर को गर्मी से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसी कड़ी में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का मिश्रण एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई तरह से स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है. सबसे पहले बात करें शरीर में पानी की कमी की, तो गर्मियों में यह समस्या बहुत आम हो जाती है. ज्यादा पसीना आने से शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरा करते हैं. जब इसमें सबजा सीड्स मिलाए जाते हैं, तो यह मिश्रण और ज्यादा प्रभावी हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को सोखकर जेल जैसा बनाते हैं, जो शरीर में लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि इसे पीने से थकान और कमजोरी जल्दी दूर होती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. पाचन तंत्र के लिए भी यह मिश्रण काफी फायदेमंद माना जाता है. वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो सब्जा सीड्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंतों की सफाई और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. वहीं नारियल पानी पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी को नियंत्रित करने में मदद करता है. दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट हल्का महसूस होता है और खाना आसानी से पचता है. ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में भी यह कॉम्बिनेशन काफी असरदार है. गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है क्योंकि पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा देती है, जबकि सब्जा सीड्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं. इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है और बार-बार थकान महसूस नहीं होती. यही वजह है कि इसे दिन के बीच में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. वजन नियंत्रित करने के लिहाज से भी यह मिश्रण लाभकारी है. सब्जा सीड्स पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और अनावश्यक कैलोरी लेने से बचाव होता है. नारियल पानी भी कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए यह वजन घटाने या संतुलित रखने वालों के लिए अच्छा विकल्प है. नियमित सेवन से शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है. त्वचा और इम्यूनिटी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है. शरीर में जब पानी की कमी नहीं होती और टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहते हैं, तो त्वचा अपने आप साफ और चमकदार दिखने लगती है. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 09, 2026, 21:13 IST







