बड़ा ही करामाती है सिर्फ गर्मियों में मिलने वाला यह जंगली फल, वजन करें कम, चील जैसी हो जाएंगी आंखों की रोशनी!

Last Updated:April 16, 2026, 08:11 IST Tindu fruits benefits: तेंदू फल न केवल स्वाद और ताजगी का अनुभव कराता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होता है. यही कारण है कि गर्मी के इस मौसम में यह जंगली फल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होता है. यह फल आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी कारगर है. कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गर्मियों के मौसम के साथ ही जंगलों से मिलने वाला खास फल तेंदु बाजार में पहुंचना शुरू हो गया है. यह मौसमी जंगली फल न सिर्फ स्वाद में खास होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर से कम नहीं माना जाता है. इन दिनों शहर के बाजारों में तेंदू फल आना शुरू हो गया है. कोरबा जिले के घने जंगलों में तेंदू फल भरपूर मात्रा में पाया जाता है. गर्मी के शुरुआती दिनों में यह फल पककर तैयार हो जाता है, जिसे आसपास के ग्रामीण और आदिवासी समुदाय जंगलों से एकत्र कर शहर के बाजारों तक लाते हैं. यही उनकी आजीविका का भी एक महत्वपूर्ण साधन बनता है. वर्तमान में बाजार में तेंदू फल की कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो तक है. तेंदू फल की खासियत यह है कि यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से राहत दिलाता है. साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. वजन कम, पाचन से साथ इन चीजों में फायदेमंदस्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तेंदू फल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. इसके अलावा तेंदू फल में विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और दृष्टि को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होता है. यही वजह है कि इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जा रहा है. तेंदू फल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी इसे खास बनाते हैं. यह जोड़ों के दर्द और गठिया (आर्थराइटिस) जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाने में मददगार माना जाता है. प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर यह फल ग्रामीण जीवन शैली का अहम हिस्सा रहा है, जिसे अब शहरों में भी लोग अपनाने लगे हैं. About the Author Mohd Majid with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Korba,Korba,Chhattisgarh First Published : April 16, 2026, 08:11 IST
पंजाबी लेडी रेडियो होस्ट को कनाडा में सजा:₹83 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ी, मैसेज से खुलासा- गिरोह की भरोसेमंद पार्टनर थी

कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो होस्ट को नशा तस्करी के केस में ब्रिटिश कोलंबिया की कोर्ट ने साढ़े 5 साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने 83 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि कोर्ट में उन्होंने तस्करी में शामिल नहीं होने की दलील दी थी, लेकिन मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज से खुलासा हुआ कि वह न केवल इस तस्करी में अपनी मर्जी से शामिल थीं, बल्कि वह तस्करी गिरोह की एक भरोसेमंद पार्टनर थीं। नशा तस्करी केस में दोषी पाई गईं सुखविंदर कौर संघा (47) जालंधर के नकोदर से संबंध रखती हैं। हालांकि उनका जन्म कनाडा के प्रिंस जॉर्ज में हुआ था। उन्होंने पिछले एक दशक में पंजाबी रेडियो जगत में अपनी पहचान बनाई थी। वह फ्रीलांसर रेडियो और टीवी होस्ट थी। देखते ही देखते वह पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा बन गईं। उनके शो में अक्सर हाई-प्रोफाइल राजनेता, पुलिस अधिकारी और मशहूर हस्तियां शामिल होती थीं। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला कोर्ट ने कहा- जेल में आत्मचिंतन करें न्यू वेस्टमिंस्टर की कोर्ट ने 15 अप्रैल को सजा सुनाई थी। फैसला सुनाते हुए जज ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों का व्यापार केवल अपराध नहीं है, इसके समाज पर घातक परिणाम होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघा जेल में बिताए जाने वाले समय का उपयोग आत्मचिंतन के लिए करेंगी। अपनी शोज में अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाली संघा का खुद ड्रग तस्करी जैसे संगीन अपराध में फंसना ब्रिटिश कोलंबिया के पंजाबी समुदाय के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानिए क्या है मेथामफेटामाइन ड्रग्स मेथामफेटामाइन एक अत्यंत शक्तिशाली और नशीला सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है, जो सीधे शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर सफेद, गंधहीन और कड़वे स्वाद वाले पाउडर या कांच के टुकड़ों जैसे दिखने वाले ‘क्रिस्टल’ के रूप में पाया जाता है। इसके सेवन से मस्तिष्क में ‘डोपामाइन’ रसायन की भारी मात्रा निकलती है, जिससे व्यक्ति को अचानक ऊर्जा, अत्यधिक उत्साह और खुशी का अनुभव होता है। हालांकि, यह प्रभाव जितना तीव्र होता है, इसके दुष्परिणाम उतने ही घातक होते हैं; इसके निरंतर उपयोग से हृदय रोग, याददाश्त में कमी, हिंसक व्यवहार, मसूड़ों की गंभीर सड़न (मेथ माउथ) और मानसिक मतिभ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह ड्रग बहुत जल्दी लत लगा देता है, जो व्यक्ति के शारीरिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है।
Indore Aadhaar Card Fake Job Scam

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके स्थित गुमाश्ता नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ठगी और चोरी की गंभीर वारदात के मामले में नया खुलासा हुआ है। . घटना के बाद पुलिस को मौके से CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें आरोपी यश पुत्र विवेक निवासी फिरोजाबाद की गतिविधियां नजर आई हैं। जांच में सामने आया कि यश ने जो आधार कार्ड एजेंसी संचालक को दिया था, वह फर्जी है। इतना ही नहीं, वह घटना से महज दो दिन पहले ही नौकरी के लिए यहां आया था और जस्ट डायल के जरिए एजेंसी का संपर्क हासिल किया था। असली नाम और ठिकाना संदिग्ध, राजस्थान कनेक्शन की आशंका पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का असली नाम ‘यश’ भी नहीं हो सकता। प्रारंभिक जानकारी में उसका कनेक्शन राजस्थान से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसके असली नाम, पते और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। एजेंसी संचालक से पूछताछ जारी, मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस पुलिस ने एजेंसी संचालक उमराव सिंह से भी पूछताछ की है। उसने बताया कि आरोपी ने जस्ट डायल से नंबर लेकर संपर्क किया था और जल्दबाजी में उसे काम पर भेज दिया गया। पुलिस ने संचालक को निर्देश दिए हैं कि आरोपी की पूरी जानकारी मिलने तक थाने में सहयोग करते रहें। नौकरी के बहाने घर में एंट्री, फिर दिया नशीला पदार्थ जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश की देखरेख करने वाला दिलीप सिंह अपने परिवार में शादी के चलते छुट्टी पर गया था। इसके बाद परिवार ने एक एजेंसी संचालक उमराव सिंह के जरिए शुक्रवार को यश को 10 दिन के लिए केयरटेकर के रूप में रखा। रविवार को आरोपी ने पूरी प्लानिंग के तहत बुजुर्ग को नशीला पदार्थ दिया और उनके सोने के बाद सोने की चेन, ब्रेसलेट सहित लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में केयरटेकर ने बुजुर्ग को नशा देकर लूटा:एजेंसी के जरिए रखा था, दूसरे दिन दिया नशा और लाखों के जेवर लेकर भागा इंदौर के गुमाश्ता नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को नशा देकर केयरटेकर सोने की चेन, ब्रेसलेट समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया। ओमप्रकाश मूंगड (75) ने एजेंसी संचालक उमराव सिंह के माध्यम से फिरोजाबाद निवासी यश को 10 दिन के लिए बुलाया था। रविवार को आरोपी ने योजना बनाकर बुजुर्ग को नशा दिया और अन्य जेवर लेकर फरार हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…
TIME 100 Most Influential People 2026: Indias Pichai, Kapoor Shine

22 मिनट पहले कॉपी लिंक दुनिया की प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने बुधवार को 2026 की TIME100 सूची जारी की, जिसमें भारत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। इस साल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। हर साल जारी होने वाली यह सूची मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची होती है। TIME मैगजीन की TIME100 सूची में पहले शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण और महात्मा गांधी शामिल हो चुके हैं। विकास खन्ना ने इसे गर्व का क्षण बताया मशहूर शेफ विकास खन्ना ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि 2026 की TIME100 सूची में शामिल होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। खन्ना ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी दादी, मां और बहन के त्याग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। TIME100 2026 की इस सूची में राल्फ लॉरेन, केट हडसन, ईथन हॉक, मार्क केली और हिलारी नाइट जैसे वैश्विक दिग्गजों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए शामिल किया गया है। पिछले साल एक भी भारतीय शामिल नहीं टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया था। तब 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब लिस्ट में कोई भारतीय नहीं था। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों के नाम जारी:21 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय नहीं, बांग्लादेश के यूनुस को मिली जगह टाइम मैगजीन ने बुधवार को साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें बांग्लादेश सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है। पिछले 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमेरिका-ईरान शांति समझौते के करीब पहुंचे:21 अप्रैल से पहले डील की कोशिश, जल्द आमने-सामने बातचीत संभव; ईरान और पाक अधिकारियों की बैठक आज

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर एक समझौते के करीब पहुंच गए हैं। अमेरिकी मीडिया एक्सिओस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि 21 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर से पहले समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को तेहरान में ईरानी अधिकारियों और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच अहम बातचीत होगी। यह जानकारी मीडिया ‘तस्नीम’ ने दी। आसिम मुनीर बुधवार को ही तेहरान पहुंचे और विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मुनीर के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का संदेश लेकर ईरान गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अभी भी मतभेद बने हुए हैं। इस प्रक्रिया में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर, ईरान और मध्यस्थ देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं और ड्राफ्ट प्रस्तावों का आदान-प्रदान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सीजफायर खत्म होने से पहले एक बार और आमने-सामने बातचीत हो सकती है। इस दौरान अगर फ्रेमवर्क समझौता होता है, तो डील के लिए सीजफायर को बढ़ाया जा सकता है, हालांकि अमेरिका ने अभी औपचारिक सहमति नहीं दी है। दावा- अमेरिकी नाकेबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में ट्रम्प की नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव के कारण ईरान पर समझौते का दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने दावा किया है कि नाकेबंदी के बाद पिछले 48 घंटों में कोई भी जहाज ईरानी बंदरगाहों तक नहीं पहुंचा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस दौरान 9 जहाजों को लौटा दिया गया। ईरान रोजाना करीब 15 लाख बैरल तेल निर्यात करता है। इससे उसे लगभग 140 मिलियन डॉलर की आय होती है, लेकिन नाकेबंदी से इस कमाई पर असर पड़ सकता है। ईरान के खार्ग द्वीप से लगभग 90% तेल निर्यात होता है, जो नाकेबंदी के चलते प्रभावित हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अगर ईरान तेल निर्यात नहीं कर पाया, तो उसे उत्पादन रोकना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान होगा। युद्ध से पहले भी ईरान की अर्थव्यवस्था प्रतिबंधों के कारण दबाव में थी, लेकिन अब हालात और बिगड़ गए हैं। रिपोर्ट- ईरान के परमाणु प्रोग्राम पर बातचीत आगे बढ़ी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में प्रगति हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया कूटनीतिक प्रयासों के बाद दोनों पक्ष एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर का तेहरान दौरा भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जहां वह अमेरिका का संदेश लेकर पहुंचे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बैकचैनल संपर्क जारी है और ड्राफ्ट प्रस्तावों पर काम हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की परमाणु क्षमता प्रभावित हुई है, जिससे बातचीत को गति मिली है। हालांकि, समझौते की दिशा में प्रगति के बावजूद दोनों पक्षों के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं और कुछ पक्ष इसका विरोध कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
दिल्ली के AIIA में रोजाना आ रहे 2500 मरीज, अब 150 बेड का बना नया हॉस्पिटल, टोकन और QR स्कैनिंग की सुविधा है शुरू

Last Updated:April 16, 2026, 06:48 IST All India Institute of Ayurveda Delhi: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में रोज 2500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं. यहां 150 बेड का नया पंचकर्म हॉस्पिटल तैयार किया गया है. सात ही बच्चों के आंखों की स्कैनिंग, ईएनटी, बाल पंचकर्म ओपीडी, टोकन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है. ख़बरें फटाफट नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) जिसे दिल्ली एम्स के बराबर का ही दर्जा प्राप्त है. यहां पर अब लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. रोजाना 2500 से ऊपर मरीज यहां पर जांच और इलाज के लिए आ रहे हैं, जिसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से यहां पर सुविधा बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिसमें 150 बेड का नया अस्पताल शामिल है. इसके अलावा ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण से लेकर क्यूआर स्कैनिंग के जरिए रजिस्ट्रेशन करा कर सीधे तौर पर ओपीडी में मरीज इलाज करवा सकेंगे. यही नहीं, टोकन व्यवस्था भी लागू की जाएगी. ताकि मरीजों को और बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सके. यह जानकारी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने दी है. उन्होंने लोकल 18 से खास बातचीत में अस्पताल पर विस्तार से चर्चा की. 150 बेड का नया हॉस्पिटल तैयार अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि अस्पताल में लगातार पंचकर्म करने के लिए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में पंचकर्म के लिए ही 150 बेड का नया अस्पताल अलग से बनाया जा रहा है, जिसमें मरीजों को वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य और रक्तमोक्षण करके उनके शरीर का शुद्धिकरण किया जाता है. साथ ही इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसीलिए इसका अलग से एक अस्पताल बनाया जा रहा है. आंखों की स्कैनिंग से लेकर स्पेशल ओपीडी होगी शुरू अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में अभी ओपीडी बढ़ाने का फैसला लिया गया है. क्योंकि बच्चों की आंखों पर लगातार बेहद कम उम्र में चश्मा लग रहा है. जबकि पहले चश्मा आंखों पर लगने की उम्र 45 साल से ऊपर की होती थी. इसीलिए बच्चों के लिए आंखों की स्कैनिंग की ओपीडी शुरू की जाएगी. इसके अलावा ईएनटी की ओपीडी भी शुरू की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि लगातार अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में स्पेशल बच्चे और जो बच्चे जन्म से ही ज्यादा उग्र होते हैं या जिनको मानसिक बीमारी होती है उनकी संख्या भी अब यहां पर बढ़ रही है. उनके लिए अलग से बाल पंचकर्म ओपीडी शुरू होगी. इसके अलावा जनरल स्कैनिंग ओपीडी और फिजियोथेरेपी के साथ योग भी शुरू करने का यहां मॉडल बनाया गया है, जिसका प्रस्ताव तैयार है. जल्द ही इसे भी शुरू किया जाएगा. टोकन सिस्टम और क्यूआर स्कैनिंग अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि ओपीडी में पहले टोकन सिस्टम लागू किया गया था, लेकिन किसी वजह से उसे सफल नहीं बनाया जा सका, लेकिन अब एक बार फिर टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा. सभी ओपीडी में इसे लागू किया जाएगा. इसके अलावा शाम की जो ओपीडी है. उसमें ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई है. शाम को स्पेशल ओपीडी अस्पताल में होती है, उसमें मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर आ सकते हैं. इसके अलावा क्यूआर कोड से स्कैनिंग करके पंजीकरण कराने की भी व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है. ताकि मरीजों को ओपीडी में लाइन में लगकर अपना पंजीकरण न कराना पड़े. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 16, 2026, 06:48 IST
आचार्य समय सागर महाराज का पदारोहण दिवस आज

सागर| आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य आचार्यश्री समय सागर महाराज का दूसरा आचार्य पदारोहण दिवस 16 अप्रैल को भाग्योदय तीर्थ में मनाया जाएगा। कार्यक्रम मुनिश्री महासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। सुबह 8.30 बजे पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद मुनि संघ के प्रवचन होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्यश्री समय सागर महाराज को आचार्य पद 2 वर्ष पहले कुंडलपुर में पूरे चतुर्विध मुनि और आर्यिका संघों ने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की समाधि के बाद सौंपा था।
Breaking News Headlines Today, Videos, Pictures and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Videos, Pictures And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में बुधवार को BRICS फ्रेमवर्क के तहत 2026 की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप (HWG) बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने की। इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, यूएई और इंडोनेशिया के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि हेल्थ वर्किंग ग्रुप सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग को आगे बढ़ाने का अहम मंच है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में BRICS देशों के बीच संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों से निपटने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और सस्ती दवाओं तक पहुंच बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कश्मीर के व्यापारियों के लिए दिल्ली-बडगाम के बीच 17 अप्रैल से चलेगी पार्सल ट्रेन जम्मू डिवीजन की नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को कहा कि 17 अप्रैल से नई दिल्ली के आदर्श नगर और कश्मीर के बडगाम के बीच जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस (JPP-RCS) ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक, ये सेवा फिलहाल 31 मई तक ट्रायल बेसिस पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इसके बाद यात्रियों और व्यापारियों की मांग तथा उपयोग के आधार पर इसे स्थायी सेवा के रूप में शामिल किया जा सकता है। ट्रेन नंबर 00462 बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंचेगी। रास्ते में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा के लिए यह ट्रेन बाड़ी ब्राह्मणा और अंबाला कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन पर समय में बदलाव कर व्यापारियों के लिए इसे और सुविधाजनक बनाया गया है। भारत-उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ शुरू; संयुक्त ऑपरेशन और तकनीक पर जोर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ का सातवां संस्करण बुधवार को उज्बेकिस्तान के नमंगन के गुरुमसराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में शुरू हुआ। भारतीय सेना के मुताबिक, यह अभ्यास 12 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना है। खासतौर पर यह संयुक्त विशेष अभियानों (जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस) पर केंद्रित है, जिनका लक्ष्य गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से कहा कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें। वहीं, कूचबिहार जिले के तूफानगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाए गए हैं, अब उन्हें देश की सीमा से बाहर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार बॉर्डर फेंसिंग के लिए जरूरी 600 एकड़ जमीन BSF को नहीं देना चाहती। BJP का मुख्यमंत्री बनने के बाद 45 दिनों के भीतर फेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं। चुनाव से जुड़े कल के 3 अपडेट्स… 1. भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। 2. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा जवान मुर्शिदाबाद के लिए रखे जाने की संभावना है। 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया।
Kota Bus Accident: 3 Dead, 20+ Injured

कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। . अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बस को क्रेन से सड़क से हटाया गया। गुजरात से मध्य प्रदेश जा रही थी स्लीपर पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां मध्यप्रदेश की ही थी। बस पलटने के कारण पैसेंजर्स अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब2.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर केबिन में बैठे लोग सड़क पर गिरे एक्सीडेंट में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, ट्रोले के कुचलने के कारण जिन तीन लोगों की मौत हुइ है, उनमें से दो की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है वो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला इन लोगों पर चढ़ गया। बस के पैसेंजर्स बोले- पहले लहराई फिर पलटी बस हॉस्पिटल में एडमिट कई घायलों से भास्कर रिपोर्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि वे काफी देर तक बस में फंसे रहे। कई लोगों को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, इस कारण वे खुद से बस से बाहर ही नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर खींचा है। पैसेंजर: घायल देवेन्द्र ने बताया कि वे ग्वालियर के रहने वाले हैं। अहमदाबाद में काम करते हैं। भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी थे। अचानक बस लहराने लगी। कुछ समझ पाता इतने में ही बस पलट गई। मैंने कांच तोड़ा और बाहर निकला। इसके बाद बच्चों-पत्नी को मुश्किल से बाहर निकाला। पैसेंजर: बस में सवार पूजा ने बताया कि हादसे में उसके भाई कृष्णा की मौत हो गई। बस में वह अपने भाई, दादा, भाभी के साथ सफर कर रही थी। अहमदाबाद से बस दोपहर 12.30 बजे रवाना हुई थी। सभी भिंड जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। उसने बताया कि बस अचानक लहराने लगी और पलट गई। बस इतना ही याद है, हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं। अब देखिए- बस एक्सीडेंट और रेस्क्यू से जुड़े PHOTOS… हादसे में घायल लोगों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कई लोगों को सिर में गंभीर चोट आई है। बस जिस तरफ से पलटी उस तरफ के पैसेंजर्स को सबसे अधिक चोट लगी हैं। उन्हें निकालने में सबसे ज्यादा समय लगा। हादसे में कई बच्चों को भी चोटें लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने बताया कि अधिकतर घायलों की स्थिति गंभीर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस ड्राइवर भी एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुआ है। उससे पूछताछक के बाद एक्सीडेंट के सही कारण की जानकारी मिलने की संभावना है। बस के पैसेंजर्स ने बताया कि हादसे के समय अधिकतर लोग सो रहे थे। जैसे ही बस पलटी लोग सीटों के नीचे दब गए। बस पलटने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंका एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार आशंका है कि हादसा सड़क पर अचानक आए जानवर के कारण हुआ है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है। वहीं, बस में सवार लोगों के अनुसार किसी ने बस के कांच पर पत्थर मारा था। जिसकी वजह से ड्राइवर हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, दोनों ही कारणों को लेकर अभी जांच की जा रही है। …. राजस्थान में बस एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ट्रक में घुसी स्लीपर बस, पति-पत्नी और बेटी की मौत:2 साल की बेटी बार-बार मां को याद कर रही, SHO खिलाने की कोशिश करते रहे राजस्थान में दो दिन पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए बस-ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी और उनकी 8 साल की बेटी की मौत हो थी। वहीं 2 साल की बेटी के खरोंच तक नहीं आई। पूरी खबर पढ़िए…







