Sunday, 31 May 2026 | 12:18 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर में गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 40 पार:न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर, राजस्थान से आ रही हवाओं का असर

ग्वालियर में गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 40 पार:न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर, राजस्थान से आ रही हवाओं का असर

ग्वालियर में अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को असहजता महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। इसके साथ ही गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान भी 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान बढ़ने से लोगों को चौबीस घंटे गर्मी का अहसास हो रहा है। उमस जैसी स्थिति बन रही आर्द्रता के स्तर में भी बदलाव देखा गया है। सुबह के समय नमी 59 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 20 प्रतिशत कम थी। वहीं, शाम को यह बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई, जो सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक है। नमी और गर्म हवाओं के संयुक्त प्रभाव से शहर में उमस जैसी स्थिति बन रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, और लोग अपने आवश्यक कार्य जल्दी निपटाकर घरों को लौट रहे हैं। विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 बढ़कर 24,400 पर पहुंचा; आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 बढ़कर 24,400 पर पहुंचा; आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी

आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को सेंसेक्स 550 अंक (1.64%) की तेजी के साथ 78,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों (1.63%) की तेजी है, ये 24,400 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। एशियन मार्केट में तेजी 15 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में मिलाजुला कारोबार रहा सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। बुधवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1264 अंक (1.64%) चढ़कर 78,111 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 388 अंक (1.63%) बढ़कर 24,231 पर आ गया। कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।

आगे “राजनीतिक भूकंप”: विशेष सत्र में जयराम रमेश ने दी अराजकता की चेतावनी | News18 अपडेट

आगे "राजनीतिक भूकंप": विशेष सत्र में जयराम रमेश ने दी अराजकता की चेतावनी | News18 अपडेट

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार सुरक्षित। सीएनएन और सीएनएन लोगो केबल न्यूज नेटवर्क, एलपी एलएलएलपी के पंजीकृत चिह्न हैं, जिन्हें अनुमति के साथ प्रदर्शित किया गया है। NEWS18.com पर या उसके हिस्से के रूप में CNN नाम और/या लोगो का उपयोग उनके संबंध में केबल न्यूज नेटवर्क के बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन नहीं करता है। © कॉपीराइट नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 2026। सर्वाधिकार सुरक्षित। (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस बनाम बीजेपी(टी)चुनाव आयोग(टी)भारत राजनीति समाचार(टी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(टी)जयराम रमेश(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे(टी)राहुल गांधी(टी)सोनिया गांधी

टैबलेट के बीच में एक लाइन क्यों होती है? क्या होता है इसका मतलब, एक्सपर्ट से जान लीजिए काम की बात

authorimg

Last Updated:April 16, 2026, 09:06 IST Tablet Score Line Meaning: टैबलेट के बीच में बनी लाइन को स्कोर लाइन कहा जाता है. इसके जरिए गोली को आसानी से बराबर हिस्सों में तोड़ा जा सकता है. इससे सही डोज लेना आसान हो जाता है. हालांकि हर टैबलेट में यह लाइन नहीं होती है. कुछ गोलियां बिना लाइन के भी होती हैं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार लोगों को दवाएं लेनी चाहिए. मेडिकल की भाषा में गोली के बीच में बनी रेखा को स्कोर लाइन कहा जाता है. What Does Line on Pills Mean: आपने देखा होगा अधिकतर टैबलेट के बीच में एक हल्की सी लाइन बनी होती है. कुछ गोली में यह लाइन नहीं होती है, लेकिन ओवर द काउंटर मिलने वाली दवाओं में अक्सर आपको यह लाइन देखने को मिल जाएगी. कई लोग इसे दवा की डिजाइन समझते हैं, लेकिन इस लाइन की कुछ खास वजह होती हैं. मेडिकल की भाषा में गोली पर बनी लाइन को स्कोर लाइन कहा जाता है और इसे दवा को सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद के लिए बनाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह लाइन कई बार मरीजों को सही डोज लेने में मदद करती है और इससे गोली को बराबर तोड़ने में भी आसानी होती है. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि कुछ टैबलेट्स पर बनी स्कोर लाइन उसे बराबर हिस्सों में तोड़ने में मदद करती है, ताकि अगर किसी मरीज को आधी गोली लेने की सलाह दी जाए, तो वह सही डोज में ले सके. हालांकि कुछ गोलियों पर यह लाइन सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के कारण भी होती है या पहचान के लिए बनाई जाती है. इतना ही नहीं, कुछ टैबलेट ऐसी होती हैं, जिन पर यह स्कोर लाइन नहीं बनाई जाती है. इसका मतलब है कि उन गोलियों को नहीं तोड़ना चाहिए, वरना असर कम हो सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर ने बताया कि कुछ दवाइयां एंटेरिक-कोटेड या सस्टेन्ड रिलीज होती हैं, जिन्हें तोड़ने से उनका असर बदल सकता है. अगर ऐसी टैबलेट को बीच से तोड़ा जाए, तो दवा एकदम से शरीर में रिलीज हो सकती है, जिससे साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है या दवा सही तरीके से काम नहीं करती. अगर टैबलेट पर स्कोर लाइन है और दवा के निर्देश में इसे तोड़ने की अनुमति है, तभी इसे आधा करना चाहिए. अगर इसे लेकर कोई डाउट हो, तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछना ही बेहतर होता है. एक्सपर्ट की मानें तो टैबलेट के बीच की लाइन सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि एक उपयोगी फीचर है. अगर आपको गोली तोड़नी हो, तो इससे काफी मदद मिलती है. जिस गोली पर स्कोरिंग लाइन नहीं होती है, उसे तोड़ना मुश्किल होता है और यह बराबर हिस्सों में नहीं टूटती है. ऐसे में यह लाइ मरीजों के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होती है. हालांकि हर टैबलेट को तोड़ना सुरक्षित नहीं होता, इसलिए दवा लेने से पहले उसकी जानकारी जरूर लें और डॉक्टर की सलाह से दवाएं लें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 16, 2026, 09:06 IST

तालाब में दिखाई गेहूं की फसल, पटवारी सस्पेंड:दोबारा जांच में भी नहीं सुधारी रिपोर्ट; त्योंथर के चन्दई का मामला

तालाब में दिखाई गेहूं की फसल, पटवारी सस्पेंड:दोबारा जांच में भी नहीं सुधारी रिपोर्ट; त्योंथर के चन्दई का मामला

त्योंथर तहसील के ग्राम चन्दई में गेहूं फसल सत्यापन में गड़बड़ी करने पर प्रशासन ने पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने बुधवार रात इस कार्रवाई का आदेश जारी किया। पटवारी ने तालाब और खाली पड़ी जमीन पर गेहूं की फसल दर्ज कर दी थी। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय त्योंथर तहसील निर्धारित करते हुए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आराजी नंबर 248/1 और 250 में दर्ज कर दी थी फसल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) त्योंथर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटवारी हल्का चन्दई के प्रभारी शारदा प्रसाद तिवारी को निलंबित किया गया है। ग्राम चन्दई की आराजी नंबर 248/1 एवं 250 में तालाब और खाली पड़ी भूमि होने के बावजूद पटवारी ने वहां गेहूं की फसल दर्ज कर दी थी। शिकायत मिलने पर मामले का प्रशासन ने दोबारा सत्यापन कराया गया, लेकिन इसके बाद भी पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में कोई सुधार नहीं किया। लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर हुई सख्त कार्रवाई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित पटवारी द्वारा कार्य में भारी लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई, जो कदाचार की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता प्रशासन द्वारा निलंबन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी का मुख्यालय तहसील त्योंथर निर्धारित किया गया है और इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई ताजा स्कैन रिपोर्ट में उनकी पीठ की चोट के ठीक होने की पुष्टि हुई है। अब वे जल्द ही टीम के साथ IPL में जुड़ेंगे। उम्मीद है कि वह 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली हॉलिडे पोस्ट पर जवाब देते हुए बताया कि वे शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने का लक्ष्य रख रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे टीम के साथ थे, लेकिन फॉलो-अप स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। लंबे समय से थी बैक इंजरी की समस्या कमिंस को अगस्त में कमर की हड्डी में स्ट्रेस इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह पिछले जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लेकर टीम को एशेज बरकरार रखने में मदद की थी। हालांकि, इसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप और IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहे। ईशान किशन संभाल रहे हैं कमान कमिंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं। हेड कोच डेनियल वेटोरी ने बताया कि भले ही कमिंस मैदान पर नहीं थे, लेकिन वे टीम के साथ जुड़े हुए थे। वेटोरी के मुताबिक,’पैट ग्रुप के साथ रहे हैं और उन्होंने ईशान से उनकी कप्तानी स्टाइल को लेकर काफी चर्चा की है, जिसका फायदा टीम को मिल रहा है।’ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस साल अगस्त से अगले जुलाई के बीच कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज शामिल हैं। इसी वर्कलोड को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है। जोश हेजलवुड: RCB के लिए खेल रहे हेजलवुड चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 20 रन देकर 1 विकेट लिया, हालांकि उन्हें बीच-बीच में आराम दिया जा रहा है। मिचेल स्टार्क: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्टार्क अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। वे कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें बिग बैश लीग (BBL) के दौरान लगी थी। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें,,, मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर

थकान-कमजोरी या हड्डियों में है दर्द, तो इस विटामिन की हो सकती है कमी, एक्सपर्ट ने बताया घरेलू उपाय

authorimg

Last Updated:April 16, 2026, 08:36 IST Vitamin D deficiency: आजकल लोगों में थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई है. यदि किसी व्यक्ति को लगातार ऐसी कोई समस्याएं महसूस होती हैं, तो उसे विटामिन डी की जांच जरूर करानी चाहिए. समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. विटामिन डी की कमी से बचने के लिए आप इन उपायों को भी अपना सकते हैं. कोरबा. बदलती जीवनशैली का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसका मुख्य कारण आधुनिक लाइफस्टाइल और खानपान में आया बदलाव है. इस विषय पर डॉ. चंद्रकांत भास्कर, कोरबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक बताते हैं कि आजकल लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल चुका है. पहले जहां लोग खुले वातावरण में अधिक समय बिताते थे, वहीं अब ज्यादातर समय घर या दफ्तर के अंदर ही बीतता है. लंबे ऑफिस ऑवर्स, वर्क फ्रॉम होम और धूप में कम निकलना विटामिन डी की कमी के प्रमुख कारण बन गए हैं. इसके अलावा खानपान में भी बदलाव आया है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं. थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसे लक्षणविटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा विटामिन डी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है. यह डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है और थकान व चिड़चिड़ेपन को कम करता है. बालों की सेहत बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, तो उसे विटामिन डी की जांच जरूर करानी चाहिए. समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. इस तरह बनाए रहें विटामिन डी की पर्याप्त मात्राशरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से धूप लेना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है. डॉ. भास्कर के अनुसार, सुबह 9 से 12 बजे के बीच 10 से 15 मिनट तक धूप में रहना पर्याप्त होता है. इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे शरीर पर पढ़नी चाहिए, जिससे विटामिन डी का निर्माण हो सके. इसके अलावा आहार में भी सुधार जरूरी है. दूध, टोफू, मिलेट्स और नॉनवेज खाद्य पदार्थों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है. संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है. About the Author Mohd Majid with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Korba,Chhattisgarh First Published : April 16, 2026, 08:36 IST

Sambhal Bulldozer Action LIVE Video Update; Imambara Eidgah

Sambhal Bulldozer Action LIVE Video Update; Imambara Eidgah

संभल8 मिनट पहले कॉपी लिंक संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। गांव वालों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस अखबार में छपवाया गया। कहा गया कि जो भी कब्जेदार हैं, वे सामने आएं। हालांकि, कोई भी सामने नहीं आया। गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग छीनी-हथौड़ी से इमामबाड़े को तोड़ रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। मामला कोतवाली संभल क्षेत्र के बिछोली गांव का है। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए… बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर गांव के लोग जुट गए, लेकिन अफसरों ने उन्हें हटा दिया। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब मलबा उठाने का काम चल रहा है। बिछोली गांव में बुलडोजर कार्रवाई वाली जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसवाले आसपास के घरों की छत से निगरानी कर रहे हैं। मौके पर SDM और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात है। बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 19 मिनट पहले कॉपी लिंक डीएम और एसपी पहुंचे, ध्वस्तीकरण अभियान की रिपोर्ट ली दोपहर 12 बजे डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीमों से ध्वस्तीकरण अभियान की रिपोर्ट ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 20 मिनट पहले कॉपी लिंक संभल में इमामबाड़े की दीवार जेसीबी पर गिरी, चालक घायल नगर पालिका परिषद संभल के जेसीबी ऑपरेटर सौरभ सिरसवाल के दाहिने हाथ में चोट आई है। इमामबाड़े की दीवार को तोड़ते समय दीवार अचानक से जेसीबी के ऊपर गिर गई। जेसीबी का शीशा टूट गया। मशीन को भी नुकसान हुआ। घटना के बाद मशीन खराब हो गई। उसे वापस भेज दिया गया है। 05:59 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक संभल में बुलडोजर एक्शन के 3 VIDEO देखिए 05:58 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक एसडीएम बोलीं- पशुचर और गढ्‌ढे की जमीन पर हुआ था अतिक्रमण एसडीएम निधि पटेल ने बताया- पशुचर और गढ्‌ढे की जमीन पर अतिक्रमण करके निर्माण कराए गए थे। आज तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 04:18 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक संभल में बुलडोजर एक्शन पर अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर प्रशासन के पहुंचने से पहले लोग खुद ही छीनी-हथौड़ी से इमामबाड़ा तोड़ने लगे। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया। 04:14 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक अफसरों ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया, देखिए VIDEO बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके गांव वालों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने तत्काल उन्हें हटाया और वापस भेजा। 04:13 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक 5 थानों की फोर्स, SDM और नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद जिस गांव में बुलडोजर चल रहा है, वहां 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। 03:51 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक संभल में ईदगाह, इमामबाड़ा को तोड़ने पहुंचा बुलडोजर थोड़ी देर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रशासन चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंच गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पेशाब से प्रेग्नेंसी का पता कैसे चल जाता है? यूरिन में ऐसा कौन सा इंडिकेटर, डॉक्टर सोनाली गुप्ता से जानिए

authorimg

Last Updated:April 16, 2026, 08:15 IST Urine Pregnancy Test: यूरिन के जरिए प्रेग्नेंसी का पता आसानी से लग जाता है और अधिकतर लोग प्रेग्नेंसी किट के जरिए यह चेक कर लेते हैं. डॉक्टर सोनाली गुप्ता के अनुसार यूरिन में hCG हार्मोन होता है, जिससे प्रेग्नेंसी कंफर्म हो जाती है. यह हार्मोन गर्भधारण के बाद शरीर में बनने लगता है. यूरिन के अलावा ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से भी प्रेग्नेंसी डिटेक्ट की जा सकती है. पेशाब में एक खास हार्मोन होता है, जिससे प्रेग्नेंसी का पता लग जाता है. Can Urine Confirm Pregnancy: आजकल बाजार में तमाम ऐसी किट उपलब्ध हैं, जिनके जरिए घर बैठे प्रेग्नेंसी चेक की जा सकती है. इसके लिए महिलाओं को 3-4 बूंद यूरिन किट पर डालनी होती हैं और कुछ सेकंड में रिजल्ट पता लग जाता है. यूरिन के जरिए प्रेग्नेंसी डिटेक्ट करना सबसे पॉप्युलर तरीका है और अधिकतर मामलों में इसका रिजल्ट सटीक होता है. यूरिन हमारे शरीर के अंदरूनी बदलावों का इंडिकेटर होती है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर पेशाब से कैसे पता चल जाता है कि महिला प्रेग्नेंट है या नहीं? इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जान लेते हैं. ग्रेटर नोएडा के ब्लिस आईवीएफ एंड गायनी केयर सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने News18 को बताया कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके शरीर में एक खास हार्मोन बनने लगता है, जिसे ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (hCG) कहा जाता है. यह हार्मोन प्लेसेंटा द्वारा बनाया जाता है और प्रेग्नेंसी के कुछ ही दिनों बाद खून और यूरिन दोनों में दिखाई देने लगता है. यही hCG हार्मोन प्रेग्नेंसी का सबसे बड़ा इंडिकेटर होता है. यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट इसी hCG हार्मोन को पहचानने के लिए बनाया गया होता है. जब महिला टेस्ट किट पर कुछ बूंदें यूरिन की डालती है, तो उसमें मौजूद केमिकल्स hCG हार्मोन के साथ रिएक्ट करते हैं. अगर यह हार्मोन मौजूद होता है, तो टेस्ट किट पर लाइनें दिखाई देती हैं, जो प्रेग्नेंसी की पुष्टि करती हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर सोनाली गुप्ता ने बताया कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पीरियड मिस होने के 5 से 7 दिन बाद करना सबसे सही माना जाता है, क्योंकि तब तक शरीर में hCG हार्मोन का स्तर पर्याप्त बढ़ चुका होता है. बहुत जल्दी टेस्ट करने पर रिजल्ट गलत भी आ सकता है, इसलिए सही समय का ध्यान रखना जरूरी है. सुबह का पहला यूरिन इस टेस्ट के लिए सबसे बेहतर होता है, क्योंकि उसमें hCG की मात्रा ज्यादा होती है. अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो इसकी पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक पेशाब के जरिए प्रेग्नेंसी का पता लगाना पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो hCG हार्मोन की मौजूदगी पर आधारित होती है. यह तरीका आसान, सस्ता और जल्दी रिजल्ट देने वाला है. बस सही समय और सही तरीके से टेस्ट करना जरूरी है. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के जरिए भी गर्भ में भ्रूण की मौजूदगी कंफर्म की जाती है, जो आमतौर पर कुछ हफ्तों बाद साफ दिखता है. पीरियड मिस होना, मॉर्निंग सिकनेस, थकान, ब्रेस्ट में बदलाव और बार-बार पेशाब आना भी प्रेग्नेंसी के संकेत हो सकते हैं. प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड को सबसे भरोसेमंद तरीके मानते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 16, 2026, 08:15 IST

Chhindwara CBSE 10th Result: Toppers Shine, City Celebrates

Chhindwara CBSE 10th Result: Toppers Shine, City Celebrates

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट सामने आते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। अब छात्रों को 12वीं के परिणाम का इ . इस बार छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र पर्व अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं फर्स्ट स्टेप स्कूल के समर्थ धनकारिया ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीपीएस के पर्व अग्रवाल ने 99% अंक प्राप्त किए अन्य प्रमुख छात्रों की बात करें तो विद्या भूमि स्कूल के यथार्थ पवार ने 98.4 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के तेजस चौबे ने 97.6 प्रतिशत और संत श्री स्कूल की भक्ति छोरिया ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के देवक ताम्रकार और अन्विता डबली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं जय गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल की रैना भोजवानी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। रैना भोजवानी ने 94.4 अंक प्राप्त किए रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल पहुंचे और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।