Tuesday, 02 Jun 2026 | 07:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

7 माह बाद दहेज-मौत केस में वकील पति गिरफ्तार:ट्रेन से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ था; शिवपुरी में ससुर-सास भी गिरफ्तार

7 माह बाद दहेज-मौत केस में वकील पति गिरफ्तार:ट्रेन से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ था; शिवपुरी में ससुर-सास भी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई शिवानी की मौत के मामले में शिवपुरी पुलिस ने आज (शनिवार) कार्रवाई की। करीब 7 महीने बाद वकील पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 30 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। उरई (जालौन) निवासी सुधीर कुमार शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। फरियादी के अनुसार, शिवानी की शादी इंदौर के गोविंद कॉलोनी निवासी विकास शर्मा से हुई थी, जो पेशे से वकील हैं। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा, सास अर्चना शर्मा और दादी शांति शर्मा द्वारा शिवानी को लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। ट्रेन से गिरने से मौत बताई थी घटना के दिन विकास शर्मा ने फोन कर बताया था कि शिवानी को उल्टियां हो रही थीं और वह ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने इंदौर पहुंचकर शनिवार को आरोपी वकील पति विकास शर्मा, ससुर कृष्णकांत शर्मा और सास अर्चना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शिवपुरी कोर्ट में पेश किया गया।

UP Govt Jobs Notification | 209 Posts Out; Todays Sarkari Naukri

UP Govt Jobs Notification | 209 Posts Out; Todays Sarkari Naukri

Hindi News Career UP Govt Jobs Notification | 209 Posts Out; Todays Sarkari Naukri 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 105 वैकेंसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 660 पदों पर भर्ती की। साथ ही हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 105 वैकेंसी, एज लिमिट 65 साल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रिजॉल्वर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। क्वालिफिकेशन : एसबीआई के रिटायर्ड बैंक ऑफिसर पिछले 5 साल के दौरान कोई मेजर पेनल्टी न लगी हो। एज लिमिट : 65 साल सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू मेरिट लिस्ट सैलरी : 45,000 – 50,000 रुपए प्रति माह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 660 भर्ती, 20 अप्रैल से आवेदन शुरू पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने 660 नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर ऑफिसर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डीटीई (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा। इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए कम से कम 70% अंक और एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी के लिए पासिंग मार्क्स जरूरी हैं। डीटीसी (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का रेग्यलूर डिप्लोमा। इसमें सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस के लिए : न्यूनतम 70% अंक एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए : पासिंग मार्क्स जरूरी। डीटीएस (सर्वे): सिविल इंजीनियरिंग या सर्वेइंग इंजीनियर में कम से कम 70% के साथ 3 साल का रेग्यूलर डिप्लोमा। जेओटी (HR): बीबीए, बीबीएम, बीबीएस में 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए : न्यूनतम 60% अंक जरूरी जेओटी (F&A): सीए या सीएमए इंटरमीडिएट (Inter) पास होना चाहिए। जेटीटी (Survey): सर्वेयर ट्रेड में 2 साल का रेग्यूलर ITI कोर्स किया होना चाहिए। एज लिमिट : जनरल, ईडब्ल्यूएस : अधिकतम 27 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : सामान्य, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस : DTE/JOT के लिए : 300 रुपए जेटीटी : 200 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कंप्यूटर स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट मेडिकल एग्जाम सैलरी : 21 हजार रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : प्रश्नों की संख्या : 100 कुल अंक : 100 ड्यूरेशन : 2 घंटे सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक ड्यूरेशन टेक्निकल/प्रोफेशनल 120 120 एप्टीट्यूड 50 50 टोटल 170 170 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाएं। भर्ती सेक्शन में जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन के बाद फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. यूपी में 209 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 209 पदों पर भर्ती के लिए हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 88 एससी 39 एसटी 5 ओबीसी 57 ईडब्ल्यूएस 20 कुल पदों की संख्या 209 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास पीईटी 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड जरूरी एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। सैलरी : लेवल-3 के अनुसार 21,700 से लेकर 69,100 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए एग्जाम सिलेबस : भारत और विश्व का भूगोल भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन भारत में खेल भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास भारत और विश्व का भूगोल सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटना ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होम पेज जाकर Apply लिंक पर क्लिक करें। भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। यहां पहले New User Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. एमपी में 2317 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 20 अप्रैल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 2317 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 25 अप्रैल तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या नर्सिंग ऑफिसर 2099 सिस्टर ट्यूटर 218 कुल पदों की संख्या 2317 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : नर्सिंग ऑफिसर: 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के साथ पास होना जरूरी है। बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष) या पीबीबीएससी नर्सिंग (2 वर्ष) में कम से कम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। सिस्टर ट्यूटर: 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के साथ पास होना चाहिए। बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग की डिग्री। कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस। मध्य प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल एससी, एसटी, ओबीसी : 45 साल अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक : सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य, अनारक्षित : 500 रुपए एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी :

राजगढ़ में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजगढ़ में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग; राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवाजी चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की। संगठन ने प्रतीकात्मक रूप से एक पुतले का दहन भी किया, जिसे कार्यकर्ताओं ने कथित जिहादी मानसिकता के विरोध का प्रतीक बताया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में ऐसे मामलों पर एक समान और कड़ा कानून लागू करने की मांग की गई, ताकि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सभा को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख कपिल शर्मा ने कहा कि संगठन के अनुसार, कई मामलों में महिलाओं और युवतियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि बजरंग दल लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा है और आगे भी आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन में विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, विभाग संयोजक राजू मीणा, सहसंयोजक आशीष मेवाड़, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय, जिला संयोजक सोनू शर्मा, जिला मंत्री मयंक जायसवाल, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर, बाल उपासना प्रमुख चेतराम गुर्जर, महिला उपाध्यक्ष ममता रानोलिया और चंदन महेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही।

19 साल का हुआ IPL, कोहली 19 रन बनाकर आउट:जितेश का सिंगल हैंड कैच; RCB एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम

19 साल का हुआ IPL, कोहली 19 रन बनाकर आउट:जितेश का सिंगल हैंड कैच; RCB एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम

IPL के 19 साल पूरे हो गए हैं। 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था। इसी मैदान पर RCB और DC के बीच शनिवार का पहला मैच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में दो संयोग देखने को मिले। पहला- विराट कोहली 19 रन पर ही आउट हुए। दूसरा- RCB ने चिन्नास्वामी में 100वां मैच खेला। वह एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली इस लीग के इतिहास की पहली टीम बन गई। बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप मोमेंट्स 1. 19 साल का हुआ IPL, चिन्नास्वामी में ही पहला मैच हुआ था इंडियन प्रीमियर लीग के 19 साल पूरे हो गए हैं। आज के दिन 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था। इसी मैदान पर बेंगलुरु ने 100 मैच भी पूरे कर लिए। टीम एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली IPL इतिहास की पहली टीम भी बन गई। 2. ग्रीन जर्सी के साथ उतरी बेंगलुरु की टीम इस मैच में बेंगलुरु की टीम ग्रीन जर्सी के साथ खेलने उतरी। मैच से पहले होम टीम बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को पौधा दिया। RCB हर सीजन में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है। 3. सॉल्ट ने कुलदीप की बॉल पर छक्का मारकर फिफ्टी पूरी की बेंगलुरु की पारी के 9वें ओवर में फिल सॉल्ट ने कुलदीप यादव की बॉल पर छक्का मारकर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने वाइड लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा। सॉल्ट ने 30 बॉल पर फिफ्टी बनाई। 4. फ्री-हिट पर कैच हुए जितेश शर्मा, एक रन मिला 15वें ओवर में मुकेश कुमार ने जितेश शर्मा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मुकेश की शॉर्ट लेंथ बॉल जितेश के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के ऊपर खड़ी हो गई, जिसे केएल राहुल ने आसानी से केच किया। लेकिन विकेट नहीं मिला। दरअसल, जितेश शर्मा फ्री-हिट पर कैच हुए थे, क्योंकि मुकेश ने नो बॉल डाली थी। यहां जितेश शर्मा 3 रन पर खेल रहे थे। 5. कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए मुकेश, चेहरे पर चोट लगी 18वें ओवर में एक कैच लेने के प्रयास में मुकेश कुमार के चेहरे पर चोट लगी। दूसरी बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े मुकेश कुमार ने जितेश के शॉर्ट को पकड़ने के लिए डाइव लगाई। वे गेंद को जज नहीं कर पाए और कैच ड्रॉप हुआ। इसी डाइव के दौरान उनके चेहरे पर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। 6. जितेश शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ा दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ा। भुवनेश्वर कुमार की गुड लेंथ से बाहर जाती बॉल समीर रिजवी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप की ओर जा रही थी। जितेश ने अपने दाईं ओवर ड्राइव लगाई और एक हाथ से कैच किया। समीर रिजवी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। 7. कोहली ने पकड़ा केएल राहुल का कैच 11वें ओवर की पहली बॉल पर विराट कोहली ने केएल राहुल का डाइविंग कैच पकड़ा। राहुल 103 किमी/घंटा की फ्लैट और फुल गेंद को आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में चली गई। विराट कोहली ने लॉन्ग-ऑफ से बाईं ओर भागते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। यहां कोहली का सेलिब्रेशन देखने लायाक था। स्टैंड्स में मौजूद कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूम उठीं। 8. अक्षर पटेल क्रैम्प के कारण रिटायर्ड हर्ट 16वें ओवर में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर क्रैम्प से परेशान दिखे। इस कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। अंपायरों ने फिजियो से बात की और आखिरकार अक्षर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह डेविड मिलर मैदान पर आए। 9. मिलर ने चौका मारकर जिताया दिल्ली को आखिरी 3 बॉल पर 13 रनों की जरूरत थी। ऐसे में डेविड मिलर ने रोमारियो शेफर्ड की आखिरी तीन बॉल पर लगातार दो छक्के और एक चौका मारकर जिताया। मिलर 10 बॉल पर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। —————————————————- बेंगलुरु-दिल्ली मैच की यह खबर भी पढ़िए… DC ने RCB को 6 विकेट से हराया; आखिरी ओवर में 15 रन बने दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाए। टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। केएल राहुल ने 57 रन का योगदान दिया। RCB ने 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर

बार-बार कुछ मीठा खाने का मन, शरीर में इन गड़बड़ी का संकेत, सिर्फ क्रेविंग समझ न करें इग्नोर

authorimg

Last Updated:April 18, 2026, 19:38 IST What Cause Sweet Cravings: मीठा खाने की क्रेविंग होना सिर्फ स्वाद से जुड़ा मसला नहीं है. यदि आप मीठा खाने के बाद शांत महसूस करते है, तो ये आपके शरीर में चल रही गड़बड़ी का एक बड़ा संकेत है. आयुर्वेद में भी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग को चेतावनी संकेत बताया गया है. ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, चलिए इस लेख में समझते हैं. ख़बरें फटाफट मीठा खाना लगभग सभी को पसंद होता है. भारत में खाने के बाद कुछ मीठा खाने की परंपरा भी रही है. लेकिन यदि आप अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग महसूस करते हैं, तो सावधान हो जाएं. यह नॉर्मल नहीं है. कई बार यह शरीर के अंदर हो रही गड़बड़ी या हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है. कुछ लोगों को तो मीठा खाने के बाद ही संतुष्टि मिलती है.आयुर्वेद के अनुसार, इसके पीछे शरीर का असंतुलन जिम्मेदार होता है. बार-बार मीठा खाने की इच्छा सिर्फ आदत या लालच नहीं है. जब शरीर थका हुआ होता है या आप तनाव में होते हैं, तब मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है. मीठा खाने से कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत बढ़ जाती है. फिर रोज मीठा खाने का मन करता है और न मिलने पर चिड़चिड़ापन होने लगता है. मीठा खाने की क्रेविंग गड़बड़ी की इशाराअसल में, जब शरीर के हार्मोन संतुलित होते हैं, तो किसी खास स्वाद की क्रेविंग नहीं होती. भूख लगने पर शरीर सिर्फ खाने का संकेत देता है, न कि किसी खास चीज का. लेकिन अगर बार-बार मीठा खाने का मन कर रहा है, तो यह शरीर के असंतुलन का संकेत है. आयुर्वेद में इसे वात और पित्त दोष के असंतुलन से जोड़ा जाता है. जब ये दोनों असंतुलित हो जाते हैं, तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है. शुरुआत में यह मन को शांत करता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है. लो ब्लड प्रेशर का लक्षणशरीर में ऊर्जा की कमी या लो ब्लड प्रेशर होने पर भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है, क्योंकि मीठा तुरंत ऊर्जा देता है. इसके अलावा, शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी इसका एक कारण हो सकती है. चुनें हेल्दी विकल्पअगर आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो आप कुछ हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं. जैसे गुड़, शहद, मिश्री या ताजे मीठे फल खा सकते हैं. साथ ही, खजूर या किशमिश अपने पास रखें. ये चीजें मीठा खाने की इच्छा को संतुलित करती हैं और शरीर के लिए भी फायदेमंद होती हैं. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 18, 2026, 19:38 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

‘ओछी राजनीति कर नामांकन ने पास नहीं होने दिया बिल’, पीएम मोदी का नाम लेकर आईं महिला नॉच, कांग्रेस पर बरसे तंज

'ओछी राजनीति कर नामांकन ने पास नहीं होने दिया बिल', पीएम मोदी का नाम लेकर आईं महिला नॉच, कांग्रेस पर बरसे तंज

महिला मॉडल बिल नामांकन की वजह से सेक्स में नहीं मिला हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तमिल में एक रैली में दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस, शिक्षकों और उनके साथियों ने इसे ओछी राजनीति का शिकार बनाया। अहम बात यह भी है कि पीएम मोदी शनिवार रात 8.30 बजे देश के नाम जपने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली में दावा करते हुए कहा, ‘आज जेलों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना आक्रोश व्यक्त करना चाहता हूं। 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए नवीन लागू करने के लिए महत्वपूर्ण लेकर आये। मैंने सभी आवेदकों से इसका समर्थन करने की मांग की। लेकिन डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नापसंद किया और ओछी राजनीति का शिकार बनाया। अगर ये बिल पास हो जाए तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं नौकर और नाबालिग बन जाती हैं। लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होना चाहती.’ DMK काले कारनामे छिपने वाले नहीं -पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘डीएमके के काम अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो गए हैं. जनता डीएमके के काले कारनामे महान से जान पहचान है। ‘बूच फैलने से डीएमके के काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तमिलनाडु के लोग एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि ‘एनडीए इन, डीएमके आउट…’ उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु में महिलाएं सेफ नहीं हैं। लेकिन अब डीएमके की इस महिला-विरोधी मानसिकता का जवाब निश्चित रूप से दिया जाएगा। डीएमके की संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ा होना नहीं था, लेकिन अब उनकी महिला-विरोधी सोच को चुनौती दी जाएगी।’ मासूम में गिरी महिला नायाब बिल बता दें कि अप्रैल में किन्हीं तीन राज्यों में महिला नंगा बिल शुक्रवार (17) को वोटिंग हुई थी, लेकिन सरकार ने इसके लिए दो-तिहाई बहुमत नहीं चुना। इसी वजह से बिल अलोकेशन में गिर गया। इसके बाद प्रमुख महिला कलाकारों ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ नहीं होगी FIR, हाईकोर्ट ने देशभक्ति मामले में रोक लगा दी (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एबीपी न्यूज(टी)पीएम मोदी(टी)महिलाएं

सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर के मिलन गार्डन रोड पर हुए दो पक्षों के झगड़े में भैरुंदा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को फरियादी और उसके जीजा अंकेश को रोहित तथा संतोष परते ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारा था। इस हमले में अंकेश को गंभीर चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित रोहित बिले निवासी धौलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी अंकेश और एक अन्य बाल अपचारी निवासी पलाशी कलां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को थाने के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर एक पक्ष से फरार आरोपी संतोष परते (पिता रमेश, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड क्रमांक एक, आईटीआई कॉलोनी, भेरूंदा, सीहोर) को बाइपास भेरुंदा से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। घटना का एक अन्य आरोपी रोहित एम्स अस्पताल में भर्ती है। दूसरे पक्ष के आरोपियों में से एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जिस पर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, अन्य आरोपी अंकेश (उम्र 35 साल, निवासी पलासी कला, सीहोर) अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। इलाजरत दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायसेन में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन:लव जिहाद-धर्मांतरण रोकने सख्त कानून की मांग, सुरक्षा मुद्दों पर जताई चिंता

रायसेन में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन:लव जिहाद-धर्मांतरण रोकने सख्त कानून की मांग, सुरक्षा मुद्दों पर जताई चिंता

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम 5 बजे रायसेन में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई गई और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि देश में सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है। ज्ञापन में अवैध कब्जों, महिलाओं के शोषण और जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मांग की कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। इसके साथ ही, जनजातीय और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश वाल्यान, जिला मंत्री बद्री पारासर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इन मुद्दों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार:सुनाए खतरनाक स्टंट के किस्से, कहा- ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान मेरा आधा शरीर कट जाता

तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार:सुनाए खतरनाक स्टंट के किस्से, कहा- ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान मेरा आधा शरीर कट जाता

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में बातचीत में उन्होंने तीन घटनाओं को याद किया, जब शूटिंग के दौरान वह मौत के करीब पहुंच गए थे। अक्षय ने कहा कि वह तीन बार ऐसे हालात में फंसे, जहां उनकी जान जा सकती थी। सुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षय ने बताया कि पहली घटना फिल्म ‘सैनिक’ के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा, “एक बार ‘सैनिक’ में ही हुआ। उसमें एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाते-जाते मेरा हाथ थक गया था, और मैंने सोचा कि मैं चला जाऊंगा, एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग। तब कुछ नहीं था, VFX भी नहीं था, खुद ही सब करना पड़ता था।” इस स्टंट के दौरान हालात खतरनाक हो गए थे, लेकिन वह बच गए। दूसरा खतरनाक अनुभव उन्होंने फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ के दौरान बताया। अक्षय ने कहा, “एक बार ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ में, नाव के सीन में मेरा आधा शरीर कट जाता। क्या हुआ कि एक कैटामैरेन सामने से आ रहा था, और मेरी नाव उसके बीच के अंदर से जाने वाली थी। और मैं आपको बता रहा हूं ना ये आधा शरीर पूरा कट जाता। पूरा कट जाता मैं। लेकिन वो बच गया।” इस घटना को उन्होंने अपने करियर के सबसे डरावने पलों में से एक बताया। तीसरी घटना फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ की शूटिंग के दौरान हुई। अक्षय ने बताया, “फिर एक और था, जब ‘खिलाड़ी 786’ में मैंने जंप मारा था और मुझे हॉट एयर बलून में डाइव करना था। तब बच गया था।” इस स्टंट में भी स्थिति जोखिम भरी थी, लेकिन वह सुरक्षित बाहर निकल आए। अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसे हादसों ने सिखाया कि स्टंट करना रोमांचक है, लेकिन एक पल की गलती भी जानलेवा हो सकती है। इसके बावजूद वह आज भी ज्यादातर स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ चर्चा में है। यह फिल्म रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और निगेटिव रिव्यूज के साथ कमजोर प्रदर्शन रहा।

टीकमगढ़ में महिलाओं ने साफा बांधकर निकाली बाइक रैली:कल परशुराम जन्मोत्सव पर होगाअभिषेक-पूजन, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में महिलाओं ने साफा बांधकर निकाली बाइक रैली:कल परशुराम जन्मोत्सव पर होगाअभिषेक-पूजन, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर साफा बांधकर बाइक चलाई और उत्साह के साथ भागीदारी की। नजरबाग मंदिर से शुरू होकर शहर में किया भ्रमण बाइक रैली की शुरुआत नजरबाग मंदिर से हुई। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई गांधी चौराहे पहुंची, जहां भगवान परशुराम की महाआरती की गई। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू द्विवेदी ने बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 5 बजे महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर अभिषेक और पूजन किया जाएगा। साथ ही अग्निहोत्र यज्ञ भी आयोजित होगा। सुबह से शाम तक रहेंगे धार्मिक आयोजन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक प्रतिमा स्थल पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्राचीन नजरबाग मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य एडवोकेट सौरभ शर्मा के अनुसार, शोभायात्रा नजरबाग मंदिर से शुरू होकर सिंधी धर्मशाला, लोकमान्य चौराहा, नजाई बाजार, कटरा बाजार, पुराना पोस्ट ऑफिस और तालदरवाजा होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंचेगी। यहां प्रतिमा की महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।