टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। HDFC बैंक का मार्केट कैप 16,163 करोड़ रुपए घटकर ₹12.31 लाख करोड़ पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू ₹9,769 करोड़ घटकर ₹5.65 लाख करोड़ पर आ गई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 943 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 943.29 (1.21%) और निफ्टी 302.95 (1.25%) अंक चढ़ा था। वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।
धार में व्यस्त सड़क पर युवक का बाइक से स्टंट:स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक से दिखाए करतब

धार शहर में रविवार को एक युवक द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना घोड़ा चौपाटी के पास स्थित क्रमांक 2 स्कूल के सामने नागदा गुजरी मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार है और उसने अपने दोनों पैर एक तरफ रखकर तेज रफ्तार में बाइक चलाई। वह संतुलन बनाते हुए सड़क पर आगे बढ़ता दिखाई दिया। जिस स्थान पर यह स्टंट किया गया, वह शहर का एक व्यस्त मार्ग है। इसके पास ही एक स्कूल भी स्थित है, जहां दिनभर आम लोगों की आवाजाही रहती है। इस तरह की लापरवाही भरी हरकत से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि ये स्टंट करने वाले की जान के साथ-साथ अन्य राहगीरों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। बावजूद इसके, कुछ युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसी जोखिम भरी हरकतें करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस प्रशासन से ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
पश्चिम बंगाल में पीएम ने झालमूड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार को ₹10 दिए; उसने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमूड़ी खाई। झालमूड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अब पढ़िए दुकानदार और मोदी के बीच बातचीत… पीएम मोदी: भाई, हमें अपने यहां का झालमूड़ी खिलाओ। दुकानदार: आइए सर बिल्कुल। पीएम मोदी: कितने का होता है झालमूड़ी दुकानदार: आप कितने का खाएंगे। मोदी: नहीं, नहीं, अच्छा वाला कितने का होता है? दुकानदार: 10 रुपए का और 20 रुपए का। मोदी: जो भी है बना दो। दुकानदार: ठीक है मोदी: (जेब से पैसे निकालते हुए) कितना 10 रुपए देना है, ये लो दुकानदार: अरे नहीं सर (फिर पीएम के कहने पर उसने ले लिए) दुकानदार: प्याज खाते हैं पीएम: हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं। बंगाल में पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें; कहा- टीएमसी ने छल-प्रपंच किया, उन्हें सजा दो ————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल सेवा:तीसरे हफ्ते भी समिति सक्रिय, भीषण गर्मी में जलदान से राहत

अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री बहुचरा माता सेवा समिति राजपुरा ने बुरहानपुर रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क शीतल जल सेवा का आयोजन किया। भीषण गर्मी के बीच समिति ने सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना की। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि अक्षय तृतीया के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया गया। उनका कहना था कि इस पवित्र दिन पर जल दान को बड़ा धर्म माना जाता है। इसी भावना के साथ समिति के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान कर यात्रियों को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान करना था। समिति के सभी सदस्यों ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से योगदान दिया। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है। इस सेवा कार्य को स्थानीय लोगों और रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों का भी सहयोग मिल रहा है। लोग स्वयं आगे आकर पानी की कैन उपलब्ध कराने की पेशकश कर रहे हैं। समिति द्वारा यह लगातार तीसरे सप्ताह रविवार को की गई जल सेवा है।
शरीर की गर्मी और पित्त को शांत रखते हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक, अमृत समान इन पेय पदार्थों को पीने से होंगे अद्भुत लाभ

गर्मियों के मौसम में शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. बढ़ते तापमान के कारण सिरदर्द, पाचन संबंधी दिक्कतें और त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं. दरअसल, इन समस्याओं की एक बड़ी वजह शरीर में पित्त का बढ़ना होता है. जानिए गर्मियों के मौसम में पित्त क्यों बढ़ता है और इसे किस तरह से शांत किया जा सकता है? पित्त बढ़ने का कारण और असर गर्मी के दिनों में बाहरी तापमान का सीधा असर शरीर पर पड़ता है, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ जाती है और पित्त असंतुलित हो जाता है. पित्त बढ़ने पर थकान, अधिक गर्मी लगना, मुंह या जीभ पर छाले, पेट में एसिडिटी और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. सही खानपान के जरिए इसे संतुलित किया जा सकता है. पान और गुलकंद का शरबत पान और गुलकंद से बना शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने में काफी असरदार होता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है, पेट को शांत रखता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. खजूरादी मंथ का सेवन खजूरादी मंथ एक आयुर्वेदिक पेय है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ताकत भी प्रदान करता है. यह कमजोरी को कम करता है, खून की कमी को सुधारने में मदद करता है और बार-बार लगने वाली प्यास से भी राहत दिलाता है. आंवला और सब्जा सीड का मिश्रण आंवला और सब्जा सीड का संयोजन पित्त को संतुलित करने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है. यह एक तरह का हेल्दी टॉनिक है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. साथ ही, यह पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है. नारियल और कोकम पेय नारियल और कोकम से तैयार पेय शरीर के हार्मोन संतुलन में मदद करता है और गर्मी को कम करता है. यह गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और शरीर को ठंडा बनाए रखता है. सी बकथॉर्न जूस के फायदे सी बकथॉर्न (Sea Buckthorn) एक पीले रंग का छोटा फल है, जिसे हिमालयन सुपरफूड भी कहते हैं. सी बकथॉर्न का जूस गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं. इंफेक्शन और छोटी-मोटी बार-बार होने वाली बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं. नोट: गर्मियों में पित्त का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए प्राकृतिक और ठंडक देने वाले पेय पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है.
Ranbir Kapoors Ramayan Footage Shown at Cinemacon

27 मिनट पहले कॉपी लिंक रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा शुरू हो गई है। लास वेगास में हुए सिनेमा जगत के बड़े इवेंट ‘सिनेमाकॉन’ (CinemaCon) में इस फिल्म का करीब 20 मिनट का अनदेखा फुटेज दिखाया गया। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश ने न केवल फिल्म की पहली झलक पेश की, बल्कि विदेशी मीडिया से भी बात की। फुटेज देखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए ऑस्कर का रास्ता साफ कर सकती है। चुनिंदा लोगों के लिए हुई स्पेशल स्क्रीनिंग यूट्यूब चैनल ‘Mr Like It Or Not’ के क्रिएटर ने दावा किया है कि वे उन 15 लोगों में शामिल थे, जिन्हें फिल्म का 20 मिनट का फुटेज दिखाया गया। उनके मुताबिक, फिल्म के विजुअल्स बेहद शानदार हैं और यह एक ग्रैंड एपिक कहानी लग रही है। क्रिएटर ने कहा, यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा धमाका करेगी। मुझे पूरा यकीन है कि मेकर्स इसे ऑस्कर में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए जरूर भेजेंगे। वॉर्नर ब्रदर्स के साथ ग्लोबल डील की चर्चा सिनेमाकॉन से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉ र्नर ब्रदर्स इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म को अमेरिका सहित दुनिया भर में बड़ा प्रमोशन मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि फिल्म इसी साल नवंबर में करीब 4500 स्क्रीन्स पर ग्लोबली रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स या वॉर्नर ब्रदर्स की तरफ से इस डील को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। VFX को लेकर हुई तारीफ पिछले दिनों जब ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आई थी, तो सोशल मीडिया पर इसके VFX की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन सिनेमाकॉन में फुटेज देखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कमी नहीं है। उनके मुताबिक, जिस तरह की नैरेटिव स्टाइल का इस्तेमाल किया गया है, वह दर्शकों को फिल्म से बांधे रखेगी। बता दें कि इस फिल्म के VFX की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा की कंपनी ‘प्राइम फोकस’ संभाल रही है, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर काम कर चुकी है। रणबीर, साई पल्लवी और यश की तिकड़ी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। मेकर्स इसे केवल भारत तक सीमित न रखकर पूरी दुनिया के सामने एक भारतीय महाकाव्य के रूप में पेश करना चाहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Punjab-Chandigarh Days Top 10 News

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी को लेकर कानून बनने की रही। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन कर दिए हैं। इसके सहत आरोपी को उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बेअदबी पर उम्रकैद वाला कानून बना पंजाब में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून बन गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू कर दिया जाएगा? इसमें बेअदबी करने पर उम्रकैद तक सजा का प्रावधान है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बिना नोटिस दिए आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। इसमें आरोपी को जमानत नहीं मिलेगी। इसके अलावा मानसिक रोगी के गार्जियन को सजा का प्रावधान है। इसे लागू करने के लिए सरकार अब गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया गया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। कानून बनने के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि मेरे जैसे एक छोटे से सेवक से यह सेवा लेने के लिए वाहेगुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ये एक स्वागत योग्य कदम है। लेकिन बिना ठोस मंशा और कार्रवाई के कानूनों का महत्व कम हो जाता है। बरगाड़ी, बेहबल कलां और कोटकपूरा के दोषियों को कब जवाबदेह ठहराया जाएगा? कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। (पढ़ें पूरी खबर) 2. मोहाली में डॉक्टर के घर लटका मिला बच्ची का शव मोहाली में डॉक्टर के घर में 12 साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका हुआ था। जहां वह काम करती थी। बच्ची की मां ने बताया कि बेटी पिछले कुछ समय से डॉक्टर के घर पर ही रह रही थी। उसे हर महीने 5000 रुपए मिलते थे। बेटी आमतौर पर समय पर घर लौट आती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी और वहीं रहकर घर का सारा कामकाज देख रही थी। एक दिन पहले बच्ची ने फोन पर उन्हें बताया था कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पंजाब BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन पंजाब BJP के पूर्व प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का देहांत हो गया। उन्होंने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे। बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनकी एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी दिल्ली में रहती है। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1949 को गुरदासपुर जिले के लालोवाल में हुआ था। लेकिन उन्होंने कभी पंजाब से चुनाव नहीं लड़ा। पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। साल 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया और 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़ गए। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और BJP से जुड़ गए। पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 साल तक काम किया। साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। साल 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) 4. सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़ बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ। महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। जानकारी के मुताबिक स्कूल में साइंस लैब का काम चल रहा है। लैब में कुछ शेल्फ वगैरह ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। इस काम को करवाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। महिला टीचर उसकी कमेटी की मेंबर है। साथ ही मोड़ मंडी का रहने वाला आरोपी टीचर भी कमेटी मेंबर है। वह स्कूल में मैथ टीचर है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पुल पर रील बनाकर फंसी युवती, FIR दर्ज लुधियाना में पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों
डिंडौरी में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू:220 प्रगणक हुए शामिल; एक मई से डोर-टू-डोर सर्वे, मास्टर ट्रेनर्स ने प्रक्रिया समझाई

डिंडौरी के डाइट प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। मास्टर ट्रेनर्स प्रगणकों को घर-घर जाकर सर्वे करने और मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा अपलोड करने की तकनीकी प्रक्रिया समझा रहे है। प्रशिक्षण से गायब रहने वाले दो प्रगणकों को तहसीलदार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 31 मई तक चलेगा मोबाइल ऐप आधारित सर्वे प्रगणक 1 मई से 31 मई तक घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार से कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे। प्रगणकों को मकानों की नंबरिंग करने, गांव का नजरिया नक्शा तैयार करने और डिजिटल डेटा सुरक्षित रूप से अपलोड करने का अभ्यास कराया जा रहा है। 412 गांवों के लिए 569 ब्लॉक तैयार डिंडौरी तहसील के 412 गांवों में गणना कार्य के लिए 569 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के लिए कुल 703 स्टाफ तैनात किया गया है, जिसमें 513 प्रगणक और 91 सुपरवाइजर शामिल हैं। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति के लिए 10 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व में रखा है। पांच कक्षों में मास्टर ट्रेनर्स दे रहे ट्रेनिंग तहसीलदार शशांक शेडे ने बताया कि पांच अलग-अलग कक्षों में 220 प्रगणकों को 11 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण सत्र में अमरपुर नायब तहसीलदार सुरभि सुलाखे और समनापुर नायब तहसीलदार सुखमन कुलेश भी उपस्थित रहे। स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखने के निर्देश प्रशिक्षण में 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया पर भी जोर दिया गया। प्रगणकों को निर्देशित किया गया है कि वे नागरिकों को स्वयं जानकारी भरने के लिए जागरूक करें और उससे प्राप्त होने वाली संदर्भ आईडी को सुरक्षित रखने में मदद करें। ट्रेनिंग के दौरान प्रगणकों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जा रही है।
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 की मौत:विरुधुनगर में हादसा, 6 घायल, कई मलबे में दबे; आसपास की बिल्डिंग में भी दरारें आईं

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की बिल्डिंग्स में भी दरारें आने की खबर है। दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट के कारण साफ नहीं हो सके हैं। सीएम स्टालिन ने जताया शोक तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने और समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
अगर आपको हैं ये 5 बीमारियां तो गन्ने के जूस से रहें दूर, पीना हो सकता है खतरनाक

In which disease should sugarcane juice not be consumed: गर्मियां शुरू होते ही गन्ने के जूस की मांग तेजी से बढ़ जाती है. इसका मीठा स्वाद और ठंडक देने वाला असर लोगों को आकर्षित करता है, जिससे तुरंत ऊर्जा भी मिलती है. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए यह फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. कुछ बीमारियों में गन्ने का जूस पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है. जानिए यहां गन्ने का जूस किन लोगों को बेहद सीमित मात्रा में पीना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों के लिए जोखिम जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उनके लिए गन्ने का जूस हानिकारक हो सकता है. इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पहुंचते ही ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देती है. इससे अचानक थकान, चक्कर या अन्य दिक्कतें हो सकती हैं. डॉक्टर आमतौर पर डायबिटीज मरीजों को मीठे पेय से दूर रहने की सलाह देते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. वजन बढ़ाने में कर सकता है योगदान जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या पहले से मोटापे से जूझ रहे हैं, उन्हें भी गन्ने के जूस से बचना चाहिए. यह भले ही प्राकृतिक पेय हो, लेकिन इसमें कैलोरी काफी ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकती है. साथ ही, मीठे पेय भूख बढ़ाने वाले संकेत देते हैं, जिससे व्यक्ति ज्यादा खाना खा सकता है. कमजोर पाचन वाले लोग भी न करें सेवन जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील है, उन्हें गन्ने का जूस सोच-समझकर पीना चाहिए. अक्सर यह जूस खुले में तैयार होता है, जिससे इसमें बैक्टीरिया या अन्य हानिकारक जीवाणु मिल सकते हैं. इसके कारण गैस, पेट दर्द, सूजन या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. किडनी और लिवर मरीजों के लिए नुकसानदायक किडनी या लिवर से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए गन्ने का जूस नुकसान पहुंचा सकता है. इन स्थितियों में शरीर की विषैले तत्वों को बाहर निकालने और पोषण संतुलन बनाए रखने की क्षमता पहले ही कमजोर होती है. ऐसे में ज्यादा शुगर इन अंगों पर अतिरिक्त दबाव डालती है, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है. नोट: गन्ने का जूस भले ही स्वादिष्ट और ताजगी देने वाला हो, लेकिन हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है. अपनी सेहत और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही इसका सेवन करना बेहतर होता है.









