वॉशिंगटन हिल्टन होटल में 45 साल बाद हिस्ट्री रिपीट:हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने राष्ट्रपति रीगन पर चलाई थी गोली

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे। यह घटना वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई। करीब 60 साल पुराना यह होटल अपने एम (M) आकार के डिजाइन के लिए जाना जाता है। यहां लंबे समय से व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर होता आ रहा है। इसके अलावा फर्स्ट लेडी लंच और नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट जैसे बड़े कार्यक्रम भी यहीं आयोजित होते हैं। इस होटल का इतिहास भी काफी चर्चित रहा है। करीब 45 साल पहले यहीं तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हमला जॉन डब्ल्यू हिंकली जूनियर ने किया था। उसने एक फिल्म अभिनेत्री को प्रभावित करने के लिए राष्ट्रपति पर छह गोलियां चला दी थीं। रीगन पांच बार बचे, छठी गोली का निशाना बने घटना 30 मार्च 1981 की है। रीगन वाशिंगटन डीसी में एक मीटिंग में शामिल होने के बाद अपनी कार की तरफ जा रहे थे। उनके चारों तरफ मीडिया और लोगों की भीड़ थी। अचानक उसी भीड़ से निकलकर एक शख्स ने रीगन पर फायरिंग शुरू कर दी। रीगन पर पांच गोलियां दागी गईं, लेकिन वे हर गोली से बच गए। छठी गोली से भी वे बच ही गए थे, लेकिन वह बुलेटप्रूफ कार के शीशे से टकराकर फिर से रीगन के पास लौटी और उनके सीने में जा धंसी। रीगन जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली समय पर निकाल ली जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना में रीगन के 3 सहयोगियों को भी गोली लगी, लेकिन वे भी रीगन की तरह बच गए। गोली चलाने वाले जॉन हिंक्ली को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हिंक्ली ने 18 बार टैक्सी ड्राइवर फिल्म देखी थी गोली चलाने वाला हिंकली लंबे समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था। उसे पहचान बनाने और मशहूर होने की बहुत इच्छा थी। वह 1976 में आई फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ ने उस पर खूब असर डाला था। इस फिल्म का एक किरदार प्रेसिडेंशियल कैंडिटेट को मारने की कोशिश करता है। चूंकि उसने एक भ्रष्ट नेता को मारने की कोशिश की थी, लोगों की नजर में एक हीरो बन जाता है। उसने यह फिल्म 18 बार देखी थी। वह फिल्म की अभिनेत्री जोड़ी फोस्टर का दीवाना हो गया। वह उसे प्रभावित करना चाहता था। उसने उसे कई चिट्ठियां लिखीं, फोन किए, यहां तक कि उसका पीछा भी किया, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। धीरे-धीरे उसने यह सोच बना ली कि अगर वह किसी बड़े नेता पर हमला करेगा, तो वह दुनियाभर में चर्चित हो जाएगा और जोड़ी फोस्टर को इम्प्रेस कर पाएगा। पहले राष्ट्रपति कार्टर को मारने की कोशिश की हिंकली ने 1980 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तत्कालीन प्रेसिडेंट जिमी कार्टर का पीछा किया। इस दौरान वह अलग-अलग रैलियों में उन्हें मारने के मकसद से जाता रहा। टेनेसी के एक कार्यक्रम में वह कार्टर के बिल्कुल करीब पहुंच गया था। लेकिन उसके हाथ में एक बैग देख पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 3 हैंडगन रखी हुई थीं। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उस पर गैरकानूनी हथियार रखने का मामला बना, लेकिन यह सीधे ‘राष्ट्रपति पर हमला’ करने का केस नहीं बन पाया, क्योंकि उसने गोली चलाने की कोशिश नहीं की थी। उसे कुछ समय के लिए हिरासत में रखा गया, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद रीगन पर हमला किया जेल से निकलने के बाद अमेरिका में सत्ता बदल चुकी थी। रोनाल्ड रीगन राष्ट्रपति बन चुके थे। उसने रीगन पर ही हमला करने का फैसला किया। हालांकि उसके पकड़े जाने के बाद वकील ने कोर्ट में अपनी दलीलों से यह साबित कर दिया कि हिंक्ली मानसिक रूप से ठीक नहीं है और राष्ट्रपति पर हमला करने का दोषी सिर्फ हिंकली नही, वह फिल्म भी है। कोर्ट ने मानसिक रूप से अस्थिर मानते हुए जेल भेजने के बजाय मानसिक अस्पताल में रखा। वहां वह करीब 30-35 साल तक इलाज और निगरानी में रहा। उसे 2016 में सख्त शर्तों के साथ अस्पताल से बाहर रहने की इजाजत दी गई।
Khalistan Supporters Protest BJP-RSS Agent Poster

दिलजीत के कार्यक्रम में खालिस्तानी झंडा। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा में हुए लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा खड़ा हो गया। वैंकूवर में हुए ‘औरा-2026’ लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। . खालिस्तानी सपोर्टर झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों को अपनी बातों में फंसाकर भाजपा-आरएसएस से सेटिंग करवा रहे हैं। खालिस्तान समर्थक यहीं नहीं रुके। सपोर्ट्स ने दिलजीत के आगे के कार्यक्रमों में भी हंगामा करने की चेतावनी है। जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे, जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं। दरअसल, दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को बैंकूवर में था। यहां खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए। दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी झंडा फहराते हुए खालिस्तान समर्थक। जानिए 1 मिनट 24 सेकंड के वीडियो में क्या है… दलजीत मंच पर गा रहे हैं: वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ अपने वैंकूवर शो में परफॉर्म कर रहे हैं। दिलजीत अपनी टीम के साथ स्टेज पर गाना गाते हैं। गीत के साथ दर्शक भी डांस करते नजर आ रहे हैं। खालिस्तान जिंदाबाद के नारे: दिलजीत दोसांझ के गाना गाने के बीच पब्लिक में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे निकाले और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुके। सिक्योरिटी से भिड़े: वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं और उनके हाथ में में खालिस्तान के बैनर थे। सिक्योरिटी वालों की नजर पड़ी तो उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को रोका। इस बात को लेकर वो सुरक्षा कर्मियों के साथ भिड़ने लगे। उसके बाद सिक्योरिटी ने उन्हें बाहर निकाल दिया। मोदी समर्थक होने का आरोप: वीडियो में दिलजीत दोसांझ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाकर उन्हें “भारत सरकार का समर्थक” बताया गया है। खालिस्तान समर्थक ने कहा कि सिंगर आरएसएस-भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए वो दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी: खालिस्तान समर्थकों ने वीडियो में दिलजीत दोसांझ को सीधी धमकी दी है कि अगले कार्यक्रमों में भी उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बाकायदा दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों की तिथियां भी बताई हैं। खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर अगले शो में हंगामा करने की धमकी खालिस्तान समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया में भी विरोध किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई 1. केबीसी (KBC) में अमिताभ बच्चन के पैर छूना: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया। 2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं। 3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थक तत्वों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को। 4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ छोटे समूहों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। विरोध की सुगबुगाहट वहीं से शुरू हो गई थी। 5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: पूरी दुनिया में फैले ‘Aura’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शोज में खलल डाला जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी:अगले 6 दिन यहीं रुकेंगी, अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) हिमाचल प्रदेश के छह दिन के दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं। वह शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति भवन रिट्रीट में ठहरेंगी। शिमला शहर में उनकी मूवमेंट के दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। अपर शिमला से राजधानी आने वाली गाड़ियां छराबड़ा के पास रोकी जाएंगी, जबकि करसोग-सुन्नी साइड से आने वाले वाहन ढली और मशोबरा बाइफरकेशन से पीछे रोके जाएंगे। इसी तरह, शिमला शहर में भी अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शिमला पुलिस ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शिमला शहर से लेकर छराबड़ा तक 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए दो दिन से शिमला में रिहर्सल भी की जा रही है। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर शिमला के अन्नाडेल में उतर सकता है। यहां से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से छराबड़ा के लिए रवाना होंगी। उनके काफिले में करीब 30 गाड़ियां शामिल होंगी। परसों अटल टनल जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले छह दिन हिमाचल में रुकेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे शिमला, अटल टनल और पालमपुर विश्वविद्यालय जाएंगी। 28 अप्रैल की सुबह वे राष्ट्रपति निवास में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति शिमला से अटल टनल रोहतांग जाएंगी, जहां वे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शाम को वे वापस छराबड़ा स्थित रिट्रीट लौटेंगी। 30 अप्रैल को पालमपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल 30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और उसी शाम शिमला वापस लौटेंगी। 1 मई को शिमला में “एट होम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 2 मई को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौट जाएंगी। हर साल गर्मियों में शिमला आते रहे हैं राष्ट्रपति बता दें कि शिमला के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट है। परंपरागत रूप से राष्ट्रपति यहां ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ठहरते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी दो बार शिमला का दौरा कर चुकी हैं। राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट में पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी से न्याय मिलने की उम्मीद टूट चुकी है। मैं हाईकोर्ट में पेश नहीं हूंगा, न ही कोई दलील रखूंगा। मैंने अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनते हुए महात्मा गांधी के सत्याग्रह का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। केजरीवाल ने कहा कि जस्टिस स्वर्णकांता के बच्चों का केंद्र सरकार के वकील पैनल में होना हितों का टकराव है। उनके बेटे को केंद्र से हजारों केस मिले, जिससे उन्होंने करोड़ों रुपए कमाए। केजरीवाल ने पहले जस्टिस स्वर्णकांता को लेटर लिखा, फिर वीडियो जारी कर अपनी बात कही। केजरीवाल ने क्या कहा, बड़ी बातें… जस्टिस स्वर्णकांता ने कहा था- मैं हटी तो संदेश जाएगा दबाव डालकर जज हटा सकते हैं इससे पहले 20 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को मामले से अलग करने की मांग वाली केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस स्वर्णकांता ने कहा था कि मैं इस मामले से खुद को अलग नहीं करूंगी। मैं सुनवाई करूंगी। मैं हट गई तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर किसी भी केस से जज हटा सकते हैं। दरअसल, केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता पर पक्षपात और हितों के टकराव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जज RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में कई बार गई हैं। उनके बच्चे केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ काम करते हैं। जज को हटाने की अर्जी क्यों, 5 पॉइंट्स में समझिए ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। इस आदेश को CBI ने चुनौती दी, जिसकी सुनवाई वर्तमान में जस्टिस शर्मा कर रही हैं। 9 मार्च को जस्टिस शर्मा ने नोटिस जारी किया और उस आदेश के उस हिस्से पर रोक लगा दी, जिसमें जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही गई थी। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट की कुछ टिप्पणियां गलत थीं और ट्रायल कोर्ट को PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) की कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, विजय नायर समेत अन्य आरोपियों ने जस्टिस शर्मा को हटाने की अर्जी दाखिल की। केजरीवाल ने पहले भी कहा था- जज के बच्चे SG मेहता के साथ काम करते हैं 15 अप्रैल को कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसके अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता के दोनों बच्चे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ काम करते हैं। मेहता उनके बच्चों को केस सौंपते हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि जस्टिस शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें केस से हटाया जाए। केजरीवाल ने कहा- 9 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को पहली नजर में गलत बता दिया। ट्रायल कोर्ट ने पूरे दिन सुनवाई कर फैसला दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने 5 मिनट की सुनवाई में उसे गलत बता दिया। तब मुझे लगा कि मामला पक्षपात की तरफ जा रहा है। मैंने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा, लेकिन वह खारिज हो गया। इसके बाद मैंने यह आवेदन दिया। 27 फरवरी: ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को बरी किया था ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को इस मामले में केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को राहत दी थी। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में CBI की जांच की कड़ी आलोचना भी की थी। ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ CBI की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सुनवाई की थी। उन्होंने 9 मार्च को कहा था प्राइमा फेसी (पहली नजर में) ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियां गलत लगती हैं और उन पर विचार जरूरी है। साथ ही, जस्टिस शर्मा की कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से CBI के जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश पर भी रोक लगा दी थी। केजरीवाल 156 दिन, सिसोदिया 530 दिन तक जेल में रहे दिल्ली सरकार ने 2021 में राजस्व बढ़ाने और शराब व्यापार में सुधार के लिए आबकारी नीति बनाई थी, जिसे बाद में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद वापस ले लिया गया। इसके बाद उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने CBI जांच के आदेश दिए थे। CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि इस नीति के जरिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और इसमें भ्रष्टाचार हुआ। इस मामले में केजरीवाल को 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 156 दिन की हिरासत के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। वहीं सिसोदिया इस मामले में 530 दिन तक जेल में रहे। ———– ये खबर भी पढ़ें… जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज:जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं- मैं हटी तो संदेश जाएगा दबाव डालकर जज हटा सकते हैं दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से जुड़े पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जज के केस से हटने की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
रायसेन में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, 43.6 डिग्री तापमान:8वीं तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद; मौसम बदलने से अनाज भीगने का डर

रायसेन जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस पारे ने अप्रैल माह में पिछले तीन सालों की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। दिनभर की तपन के बाद देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे खरीदी केंद्रों पर खुले में रखे हजारों क्विंटल अनाज के भीगने का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली है और मौसम विभाग ने आज भी लू चलने के साथ बारिश का अनुमान जताया है। अप्रैल में 3 साल बाद ऐसी गर्मी, शाम को हुई बूंदाबांदी रविवार को 43.6 डिग्री तापमान के साथ लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे पहले अप्रैल के महीने में तीन साल पहले इतनी गर्मी पड़ी थी। हालांकि, दिनभर की तपन के बाद देर शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सोमवार सुबह से फिर तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। लू का अलर्ट, 8वीं तक के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टी भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को भी लू चलने, तापमान में और बढ़ोतरी होने तथा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम बदलने से डरे किसान, खुले में रखा है हजारों क्विंटल अनाज मौसम के इस बार-बार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाने से किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। दरअसल, जिले के खरीदी केंद्रों के बाहर अभी भी हजारों क्विंटल अनाज खुले में पड़ा हुआ है, जो बारिश होने की स्थिति में पूरी तरह भीग कर खराब हो सकता है।
Vaibhav Surya IPL Century | Fathers Apology After Rajasthan Royals Match

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पापा को सॉरी कहा है। दरअसल, शनिवार को वैभव ने अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने . वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आउट होने के बाद वैभव ने डगआउट में बैठे कोच, सीनियर्स, सपोर्ट स्टाफ के पैर नहीं छुए थे। इसी बात को लेकर उनके पिता संजीव सूर्यवंथी ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर से नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद वैभव ने हाथ जोड़कर अपने पिता को सॉरी कहा। टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ वैभव ने फैमिली से लेकर क्रिकेट की स्ट्रेटजी पर बातें की…जानिए बिहार के वैभव ने क्या कुछ बताया टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते हुए वैभव ने हाथ जोड़ कर कहा- ‘आई एम सॉरी पापा’ वैभव ने हाथ जोड़ते हुए कहा- आई एम सॉरी पापा मैच के एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर और वैभव की एक बातचीत का वीडियो सामने आया है। इसमें रोमी भिंडर वैभव को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके पिता संजीव सूर्यवंशी का उन्हें फोन आया था और वह सवाल पूछ रहे थे कि आउट होने के बाद वैभव ने सभी के पैर छुए या नहीं। वैभव ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, ‘उस वक्त मैं फ्लो-फ्लो में अंदर चला गया था। मुझे ध्यान नहीं रहा। मुझे मालूम है कि पापा फोन कर के 10 मिनट मुझे सुनाने वाले हैं, लेकिन गलती मेरी है।’ इसके बाद वैभव ने तुरंत रोमी भिंडर के पैर छुए और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘आई एम सॉरी पापा’। बोलकर नहीं, बैट से जवाब देना चाहिए- वैभव SRH के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को बॉलर प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही बाॅल पर आउट किया था। वैभव बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौट गए थे। इस बार प्रफुल्ल हिंगे के ही बाॅल पर वैभव ने चार छक्के मारे थे। दरअसल, रोमी भिंडर के प्लानिंग करके आने के सवाल पर वैभव ने कहा कि, ‘मैं उस बॉलर के अगेंस्ट सोचकर ही गया था। पिछली बार आउट होने के बाद जब मैंने अपना फोन चेक किया तो मैंने बहुत कुछ देखा।’ वैभव का विकेट लेने के लिए प्लान कर उतरे थे हिंगे राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने कहा था, ‘सबसे बेहतरीन विकेट सूर्यवंशी का था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने पहले ही कुछ लोगों से कह दिया था कि मैं उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, चाहे बाउंसर से या किसी और तरीके से। मुझे बस पहली गेंद पर वैभव का विकेट चाहिए था। वही मेरा प्लान था।’ प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया था। एक्स्ट्रा ट्राई करने के चक्कर में आउट हुए वैभव रोमी भिंडर ने जब वैभव से जयपुर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘जयपुर दिल के बहुत ज्यादा ही करीब है, क्योंकि अपना आईपीएल डेब्यू, पहला मैच, पहला शतक, यहीं पर खेला और आज अपना दूसरा शतक भी इसी जगह पर मारा है।’ उन्होंने शतक के बाद आउट होने पर भी कहा कि, ‘वह शॉट मुझे नहीं खेलना चाहिए था। मैं जिस तरीके से आउट हुआ था, वह मेरा शॉट भी नहीं है। मैं कुछ एक्स्ट्रा ट्राई करने के चक्कर में पड़ गया था और इसr कारण हम लोग 20 रन कम बना पाए। अगर मैं खेलता रहता तो हो सकता था कि मैच का सिनेरियो कुछ और होता।’ मैच से पहले मंदिर जाने को लेकर रोमी भिंडर ने पूछा, भगवान से क्या मांगते हैं? इस पर वैभव ने कहा, ‘मैं भगवान से अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगता हूं।’ आज मैं जो भी हूं, मेरे पेरेंट्स की वजह हूं- वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी ने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वीडियो में कहा कि, मेरी प्रैक्टिस के कारण मेरी मम्मी सुबह 2:00 बजे उठ रही हैं, रात 11:00 बजे सो रही है, 3 घंटे की नींद ले रही है। पापा ने काम छोड़ दिया, मेरा बड़ा भाई पापा का काम संभाल रहा है। आज जो भी रिज़ल्ट दिख रहा है, जो भी सक्सेसफुल हो रहा हूं मैं तो मेरे पेरेंट्स की वजह से ही।’ IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग
Tips to prevent heat stroke: हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय

Tips to prevent heat stroke: देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. लू चलने की संभावना भी तेज हो गई है. ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक (heat stroke) का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग धूप में दिन भर बाहर दौड़भाग करने का काम करते हैं, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि डिहाइड्रेशन और लू लगने का रिस्क बहुत अधिक रहता है. हीट स्ट्रोक का समय पर इलाज ना कराएं तो यह गंभीर और कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. जानिए यहां क्या है हीट स्ट्रोक, इसके लक्षण, बचाव के तरीके. हीट स्ट्रोक क्या है? (What is heat stroke) हीट स्ट्रोक तब होता है, जब शरीर का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. शरीर खुद को ठंडा रखने की क्षमता खो देता है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग की अपील नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने लोगों से आग्रह किया है कि वे गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी रखें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये लोग हीट स्ट्रोक के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. हीट स्ट्रोक से बचाव के आसान उपाय दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक) में बाहर निकलने या भारी काम करने से बचें.दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे.ज्यादा कैफीन और मीठे पेय जैसे चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाए रखें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं.हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे.बाहर काम करते समय हर 15-20 मिनट में छांव में आराम करें.हल्का और सुपाच्य भोजन करें, साथ ही ठंडे पेय और पानी का सेवन बढ़ाएं. हीट स्ट्रोक के लक्षण और प्राथमिक उपचार यदि किसी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें जैसे चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, बेहोशी या शरीर का अत्यधिक गर्म हो जाना, तो तुरंत कार्रवाई करें: व्यक्ति को तुरंत ठंडी और हवादार जगह पर ले जाएं.शरीर को ठंडा करने के लिए ठंडी पट्टियां लगाएं, खासकर गर्दन, कलाई और पैरों के तलवों पर.धीरे-धीरे ठंडा पानी पिलाएं.स्थिति में सुधार होने पर उसे हल्के और पानी से भरपूर फल या जूस दें.थोड़ी सी सतर्कता और सही समय पर किए गए उपाय हीट स्ट्रोक से बचाव में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. गर्मी के इस मौसम में खुद का और अपने आसपास के लोगों का खास ख्याल रखना जरूरी है.
बेटे की फिल्म का गाना देख रो पड़े आमिर खान:म्यूजिकल इवेंट में दो बार नेचर्स कॉल का इशारा किया, गर्लफ्रेंड गौरी भी बेटे के साथ पहुंचीं

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज हो रही है। रविवार को मुंबई में फिल्म का म्यूजिकल इवेंट रखा गया था, जिसमें आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी बेटे के साथ पहुंची थीं। फिल्म देख रो पड़े आमिर खान म्यूजिकल इवेंट में आमिर खान ने एक्ट्रेस साई पल्लवी और बेटे जुनैद खान के साथ बैठकर फिल्म देखी। इस बीच एक्टर काफी भावुक नजर आए। एक हिस्से में गाना देखकर आमिर रो पड़े और वहीं बैठे-बैठे अपनी टी-शर्ट से आंसू पोछते दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने फिल्म का गाना भी गुनगुनाया। इसके अलावा भी इवेंट से आमिर खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंच पर माइक थामे खड़े हैं। इवेंट के होस्ट उन्हें कुछ कहते हैं, तभी आमिर, नेचर्स कॉल का इशारा करते हुए कहते हैं, दो मिनट जाकर आऊं। ये देख वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा। यही नही, इवेंट के बीच का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भी आमिर नेचर्स कॉल का इशारा कर झुककर इवेंट से निकलते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने साई पल्लवी को कहा, देश की बेस्ट एक्ट्रेस इवेंट में फिल्म पर बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म एक दिन की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी को देश की बेस्ट एक्ट्रेस कहा है। उन्होंने कहा, अगर मैं आज अपने दिल पर हाथ रखकर कहूं तो मेरे लिए साई कंट्री की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। इवेंट में आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी बेटे के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बेटे का हाथ थामे एंट्री ली और उसे संभालती नजर आईं। 1 मई को रिलीज होगी फिल्म फिल्म एक दिन से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मंसूर खान और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 1 मई को हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।
बेटे की फिल्म का गाना देख रो पड़े आमिर खान:म्यूजिकल इवेंट में दो बार नेचर्स कॉल का इशारा किया, गर्लफ्रेंड गौरी भी बेटे के साथ पहुंचीं

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज हो रही है। रविवार को मुंबई में फिल्म का म्यूजिकल इवेंट रखा गया था, जिसमें आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी बेटे के साथ पहुंची थीं। फिल्म देख रो पड़े आमिर खान म्यूजिकल इवेंट में आमिर खान ने एक्ट्रेस साई पल्लवी और बेटे जुनैद खान के साथ बैठकर फिल्म देखी। इस बीच एक्टर काफी भावुक नजर आए। एक हिस्से में गाना देखकर आमिर रो पड़े और वहीं बैठे-बैठे अपनी टी-शर्ट से आंसू पोछते दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने फिल्म का गाना भी गुनगुनाया। इसके अलावा भी इवेंट से आमिर खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंच पर माइक थामे खड़े हैं। इवेंट के होस्ट उन्हें कुछ कहते हैं, तभी आमिर, नेचर्स कॉल का इशारा करते हुए कहते हैं, ‘दो मिनट जाकर आऊं?’ ये देख वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा। यही नही, इवेंट के बीच का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भी आमिर नेचर्स कॉल का इशारा कर झुककर इवेंट से निकलते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने साई पल्लवी को कहा, देश की बेस्ट एक्ट्रेस इवेंट में फिल्म पर बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म एक दिन की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी को देश की बेस्ट एक्ट्रेस कहा है। उन्होंने कहा, अगर मैं आज अपने दिल पर हाथ रखकर कहूं तो मेरे लिए साई कंट्री की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। इवेंट में आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी बेटे के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बेटे का हाथ थामे एंट्री ली और उसे संभालती नजर आईं। 1 मई को रिलीज होगी फिल्म फिल्म एक दिन से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मंसूर खान और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 1 मई को हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।
Sensex Jumps 400 Pts, Nifty Up 100; IT, Pharma Lead Buying

Hindi News Business Stock Market Rally: Sensex Jumps 400 Pts, Nifty Up 100; IT, Pharma Lead Buying मुंबईकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त है, ये 24,050 के सतर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। आज एशियाई बाजार में भी तेजी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6,623 145 2.27% निक्केई (जापान) 60,584 868 1.45% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25,943 -35 -0.05% अमेरिकी बाजार में 24 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 49,231 -80 -0.16% नैस्डैक 24,837 398 1.63% S&P 500 7,165 57 0.80% विदेशी निवेशकों ने 24 अप्रैल को 3200 करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी तारीख बाय वैल्यू सेल वैल्यू नेट वैल्यू DII 24-Apr-2026 21,560.16 16,859.45 4,700.71 FII/FPI 24-Apr-2026 9,837.20 18,665.07 -8,827.87 इस महीने विदेशी निवेशकों ने 47 हजार करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी तारीख बाय वैल्यू सेल वैल्यू नेट वैल्यू DII इस महीने अब तक 3,04,263.72 2,64,785.05 39,478.67 FII/FPI इस महीने अब तक 2,26,571.50 2,82,935.46 -56,363.96 नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







