Saturday, 07 Nov 2026 | 07:20 AM

Trending :

Khalistan Supporters Protest BJP-RSS Agent Poster

दिलजीत के कार्यक्रम में खालिस्तानी झंडा।

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा में हुए लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा खड़ा हो गया। वैंकूवर में हुए ‘औरा-2026’ लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

.

खालिस्तानी सपोर्टर झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों को अपनी बातों में फंसाकर भाजपा-आरएसएस से सेटिंग करवा रहे हैं।

खालिस्तान समर्थक यहीं नहीं रुके। सपोर्ट्स ने दिलजीत के आगे के कार्यक्रमों में भी हंगामा करने की चेतावनी है। जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे, जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं।

दरअसल, दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को बैंकूवर में था। यहां खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए।

दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी झंडा फहराते हुए खालिस्तान समर्थक।

जानिए 1 मिनट 24 सेकंड के वीडियो में क्या है…

  • दलजीत मंच पर गा रहे हैं: वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ अपने वैंकूवर शो में परफॉर्म कर रहे हैं। दिलजीत अपनी टीम के साथ स्टेज पर गाना गाते हैं। गीत के साथ दर्शक भी डांस करते नजर आ रहे हैं।
  • खालिस्तान जिंदाबाद के नारे: दिलजीत दोसांझ के गाना गाने के बीच पब्लिक में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे निकाले और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुके।
  • सिक्योरिटी से भिड़े: वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं और उनके हाथ में में खालिस्तान के बैनर थे। सिक्योरिटी वालों की नजर पड़ी तो उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को रोका। इस बात को लेकर वो सुरक्षा कर्मियों के साथ भिड़ने लगे। उसके बाद सिक्योरिटी ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
  • मोदी समर्थक होने का आरोप: वीडियो में दिलजीत दोसांझ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाकर उन्हें “भारत सरकार का समर्थक” बताया गया है। खालिस्तान समर्थक ने कहा कि सिंगर आरएसएस-भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए वो दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।
  • कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी: खालिस्तान समर्थकों ने वीडियो में दिलजीत दोसांझ को सीधी धमकी दी है कि अगले कार्यक्रमों में भी उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बाकायदा दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों की तिथियां भी बताई हैं।
खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर

खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर

अगले शो में हंगामा करने की धमकी

खालिस्तान समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया में भी विरोध किया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई

1. केबीसी (KBC) में अमिताभ बच्चन के पैर छूना: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया।

2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं।

3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थक तत्वों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को।

4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ छोटे समूहों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। विरोध की सुगबुगाहट वहीं से शुरू हो गई थी।

5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: पूरी दुनिया में फैले ‘Aura’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शोज में खलल डाला जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RCB Vs SRH Live Score: Check latest updates from IPL 2026 match today. (Picture Credit: RCB/SRH)

March 28, 2026/
7:04 pm

आखरी अपडेट:मार्च 28, 2026, 19:04 IST अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने शिव मंदिर...

Telegram Pirated Content Channels & Groups Removal

July 4, 2026/
1:54 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक अब आप टेलीग्राम एप पर फ्री में मिलने वाली पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज...

अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का भारत विरोधी प्रदर्शन:"किल मोदी पॉलिटिक" के नारे लगाए, इंडियन प्रोडक्ट का बायकॉट करने का ऐलान

March 18, 2026/
10:17 am

खालिस्तान समर्थक कनाडा और अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। अमेरिका में सिख फॉर जस्टिस से जुड़े समर्थकों...

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने सभी 294 बदमाशों के नाम तय किए, आखिरी लिस्ट में किसने कहां से दिए टिकट

April 2, 2026/
8:09 am

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (मठ सी.सी.) ने रविवार को पश्चिम बंगाल के शेष 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए की घोषणा...

Amitabh Bachchan Injured on KBC Set

October 1, 2026/
5:00 am

23 मिनट पहले कॉपी लिंक अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर फिसल गए। इससे उनके बाएं घुटने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Khalistan Supporters Protest BJP-RSS Agent Poster

Khalistan Supporters Protest BJP-RSS Agent Poster

दिलजीत के कार्यक्रम में खालिस्तानी झंडा।

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा में हुए लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा खड़ा हो गया। वैंकूवर में हुए ‘औरा-2026’ लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

.

खालिस्तानी सपोर्टर झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों को अपनी बातों में फंसाकर भाजपा-आरएसएस से सेटिंग करवा रहे हैं।

खालिस्तान समर्थक यहीं नहीं रुके। सपोर्ट्स ने दिलजीत के आगे के कार्यक्रमों में भी हंगामा करने की चेतावनी है। जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे, जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं।

दरअसल, दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को बैंकूवर में था। यहां खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए।

दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी झंडा फहराते हुए खालिस्तान समर्थक।

जानिए 1 मिनट 24 सेकंड के वीडियो में क्या है…

  • दलजीत मंच पर गा रहे हैं: वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ अपने वैंकूवर शो में परफॉर्म कर रहे हैं। दिलजीत अपनी टीम के साथ स्टेज पर गाना गाते हैं। गीत के साथ दर्शक भी डांस करते नजर आ रहे हैं।
  • खालिस्तान जिंदाबाद के नारे: दिलजीत दोसांझ के गाना गाने के बीच पब्लिक में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे निकाले और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुके।
  • सिक्योरिटी से भिड़े: वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारे लगा रहे हैं और उनके हाथ में में खालिस्तान के बैनर थे। सिक्योरिटी वालों की नजर पड़ी तो उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को रोका। इस बात को लेकर वो सुरक्षा कर्मियों के साथ भिड़ने लगे। उसके बाद सिक्योरिटी ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
  • मोदी समर्थक होने का आरोप: वीडियो में दिलजीत दोसांझ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाकर उन्हें “भारत सरकार का समर्थक” बताया गया है। खालिस्तान समर्थक ने कहा कि सिंगर आरएसएस-भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए वो दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।
  • कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी: खालिस्तान समर्थकों ने वीडियो में दिलजीत दोसांझ को सीधी धमकी दी है कि अगले कार्यक्रमों में भी उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बाकायदा दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों की तिथियां भी बताई हैं।
खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर

खालिस्तान समर्थकों द्वारा जारी पोस्टर

अगले शो में हंगामा करने की धमकी

खालिस्तान समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया में भी विरोध किया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई

1. केबीसी (KBC) में अमिताभ बच्चन के पैर छूना: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया।

2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं।

3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थक तत्वों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को।

4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ छोटे समूहों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। विरोध की सुगबुगाहट वहीं से शुरू हो गई थी।

5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: पूरी दुनिया में फैले ‘Aura’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शोज में खलल डाला जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket