गर्मी का असर:पारा लगातार 40 डिग्री रहने से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25%बढ़े, बच्चे-बुजुर्गों पर ज्यादा असर

Hindi News Local Mp Indore With Temperatures Consistently Hovering Around 40 Degrees Celsius, Cases Of Heatstroke And Dehydration Have Risen By 20 25%, With Children And The Elderly Particularly Affected. इंदौर18 मिनट पहले कॉपी लिंक तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक रहने से लू-डिहाइड्रेशन के केस बढ़ गए हैं। एमवायएच की ओपीडी में 20 से 25 फीसदी ज्यादा मरीज पहुंचने लगे हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार गर्मी अचानक बढ़ गई है, जिससे शरीर को अनुकूल होने का समय नहीं मिला। हीट स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गर्मी का असर सबसे ज्यादा है। इस दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और कई मरीज उल्टी, चक्कर, तेज बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। कई मामलों में ड्रिप और ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है। पहले से अस्थमा, हार्ट और शुगर के मरीज ज्यादा संवेदनशील 5 साल से कम उम्र के बच्चों में पानी की कमी जल्दी हो रही है, वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में हीट सहन करने की क्षमता कम होने से हालत तेजी से बिगड़ रही है। पहले से अस्थमा, हार्ट और शुगर के मरीज ज्यादा संवेदनशील हैं। लगातार पसीना निकलने के बावजूद पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट नहीं लेने से शरीर का बैलेंस बिगड़ रहा है। यही कारण है कि सामान्य कमजोरी से सीधे हीट स्ट्रोक तक के केस सामने आ रहे हैं। यह करें : छोटी सावधानी से बड़ा बचाव डॉक्टरों की सलाह है कि दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं, खाली पेट धूप में न निकलें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर ढंककर ही बाहर जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में बहुत जरूरी हो, तभी घर से निकलने दें। भास्कर एक्सपर्ट – डॉ. धर्मेंद्र झंवर, विभागाध्यक्ष, एमजीएम मेडिकल कॉलेज शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर रहे ओपीडी में रोज हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के केस धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। लोग शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो रही है। गर्म हवा और धूल के कारण सांस के मरीजों में दिक्कत बढ़ रही है। अलर्ट : बच्चे क्या करें, क्या न करें धूप से बचाव: 11 बजे से 4 बजे तक बच्चों को बाहर न ले जाएं। जरूरत हो तो कैप, हल्के कपड़े और छांव का उपयोग करें, सीधे धूप से बचाएं। क्या खिलाएं: तरबूज, खरबूजा, संतरा, दही-छाछ, नारियल पानी, हल्का खाना- दाल-चावल, खिचड़ी। क्या खाने से बचें : तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड से बचाएं, ज्यादा ठंडी चीजें न दें। देखभाल: रोज नहलाएं, त्वचा सूखी रखें। संकेत: मुंह सूखना, यूरिन कम होना या सुस्ती दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Skincare Tips: धूप से खराब हो रही स्किन? आसान घरेलू उपायों से मिलेगा नैचुरल ग्लो और पूरी सुरक्षा

Last Updated:April 29, 2026, 06:03 IST Satna News: तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने से त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ने लगती है, जिसे सनबर्न और टैनिंग कहा जाता है. इससे बचाव के लिए ताजा एलोवेरा जेल स्किन पर लगाने से जलन और लालिमा कम होती है. बेसन और दही का पेस्ट टैनिंग हटाने में असरदार माना जाता है. सतना. गर्मियों की तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस भरा मौसम त्वचा के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. इस मौसम में लापरवाही आपकी स्किन को डैमेज कर सकती है, जिससे टैनिंग, सनबर्न और मुहांसों जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं लेकिन अगर सही समय पर सही देखभाल की जाए, तो यही मौसम आपकी त्वचा को नैचुरल ग्लो भी दे सकता है. लोकल 18 से बातचीत में सतना के विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी, फ्रेश और चमकदार बनाए रख सकते हैं. कामदगिरि आयुर्वेद क्लिनिक के डॉ सूरज कुशवाहा ने बताया कि गर्मियों में सबसे जरूरी है त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना. वहीं शरीर को हाइड्रेट रखना भी बेहद अहम है, इसलिए भरपूर पानी पीना और रसदार फलों का सेवन करना चाहिए. धूप में निकलते समय चेहरे को कपड़े या स्कार्फ से ढकना स्किन प्रोटेक्शन के लिए बेहद कारगर उपाय है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में गर्मियों के मौसम में पित्त दोष बढ़ जाता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं की मुख्य वजह बनता है. ज्यादा धूप में रहना, मसालेदार भोजन और कम पानी पीना इस समस्या को और बढ़ा सकता है. इससे बचने के लिए लोगों को छांव में रहना, हल्के और सूती कपड़े पहनना और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. घमौरियां और रैशेज से ऐसे पाएं राहतगर्मियों में पसीने की ग्रंथियां बंद होने से घमौरियां हो जाती हैं, जिसमें लाल दाने, खुजली और जलन की समस्या होती है. इससे राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का लेप बेहद फायदेमंद है. इसके अलावा बर्फ को कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह पर लगाने से ठंडक मिलती है. वहीं नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाना या पेस्ट बनाकर लगाना भी एंटीबैक्टीरियल असर देता है. सनबर्न और टैनिंग से बचने के घरेलू उपायतेज धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ने लगती है, जिसे सनबर्न और टैनिंग कहा जाता है. इससे बचने के लिए ताजा एलोवेरा जेल त्वचा पर लगाने से जलन और लालिमा कम होती है. इसके अलावा दही और बेसन का पेस्ट टैनिंग हटाने में असरदार माना जाता है. वहीं खीरे का रस त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, जिससे स्किन फ्रेश बनी रहती है. फंगल इंफेक्शन और मुहांसों से बचाव के तरीकेगर्मी में पसीने और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन जैसे दाद और खुजली की समस्या बढ़ जाती है. इसके लिए नारियल तेल, नीम, दही और नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. वहीं चेहरे पर जमा तेल और गंदगी रोमछिद्रों को बंद कर देती है, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और मुहांसे बढ़ जाते हैं. दिनभर की धूल और पसीने के बाद रात में त्वचा को आराम देना भी उतना ही जरूरी है, इसलिए सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मालिश करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा को पोषण मिलता है और खुजली और रैशेज में राहत मिलती है. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Satna,Madhya Pradesh First Published : April 29, 2026, 06:03 IST
इंजेक्शन वाला तरबूज कैसे होता है, डॉक्टर डॉ. समीर भाटी से अभी जान लीजिए पहचान ताकि लाल जहर न बने काल

हम जितनी चीजें खा रहे हैं उनमें कितनी में केमिकल है, हमें बिल्कुल पता नहीं है. पर यह बात तो सच है कि आजकल ज्याादातर खाद्य पदार्थों में केमिकल मिलाए जाते हैं. मुंबई की घटना ने इन चीजों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद सवाल यही उठता है कि अगर किसी तरबूज में केमिकल वाला इंजेक्शन दिया जाता है तो इसकी पहचान कैसे करें. केमिकल वाला इंजेक्शन इसलिए दिया जाता है ताकि तरबूज पक जाय और उसके अंदर लाल ज्यादा दिखें. लेकिन यही लाल जहर बन जाता है. खेत में भी कई तरह के केमिकल दिए जाते हैं ताकि तरबूज जल्दी से बड़ा हो जाए. पर असली सवाल यही है कि हम इसे कैसे पहचानें. इसी सवाल को जानने के लिए न्यूज 18 ने पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीरभाटी से बात की. कैसे पहचानें कि तरबूज नैचुरल है या केमिकल से पका हुआपब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी कहते हैं कि तरबूज खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप केमिकल या इंजेक्शन से पके फल से बच सकें. 1. रंग और धारियां देखें : नैचुरल तरबूज का रंग गहरा हरा होता है और उस पर हल्की-गहरी धारियां साफ दिखती हैं. केमिकल से पका तरबूज अक्सर बहुत चमकीला या एक जैसा हरा दिखता है. इसलिए जब भी तरबूज खरीदें, इन बातों का ध्यान रखें. 2. नीचे का पीला धब्बा (Field Spot) : जब तरबूज असली हो यानी खेत में ही बिना केमिकल के पका हो तो तरबूज में नीचे पीला या क्रीम रंग का धब्बा बन जाता है क्योंकि तरबूज का जो हिस्सा जमीन की तरफ होता है वहां धब्बा बनने लगता है. अगर यह धब्बा नहीं है या बहुत हल्का है, तो तरबूज कच्चा या आर्टिफिशियल रूप से पकाया गया हो सकता है 3. थपथपाने पर आवाज : खेत या कुदरती तौर पर पका हुआ तरबूज थपथपाने पर खोखली आवाज देती है. अगर आवाज भारी या दबी हुई लगे, तो इसका मतलब है कि तरबूज सही से पका नहीं है. यह केमिकलयुक्त भी हो सकता है. 4. वजन और साइज : अच्छा तरबूज अपने आकार के हिसाब से भारी होता है क्योंकि उसमें पानी भरपूर होता है. हल्का तरबूज अंदर से सूखा या खराब हो सकता है. 5. कटने पर अंदर का रंग : नेचुरल तरबूज का रंग गहरा लाल या गुलाबी होता है. अगर रंग बहुत ज्यादा चमकीला लाल है या उसमें सफेद या पीली नसें जैसी दिखाई दे तो इसका मतलब है कि तरबूज खराब है. 6. स्वाद और गंध : असली तरबूज मीठा और ताजगी भरा होता है. अगर तरबूज का स्वाद बेतरतीब, बेस्वाद और खराब हो, जीभ पर हल्की खटास लगे तो इसका मतलब है तरबूज में केमिकल मिलाया हो. 7. कॉटन से जांच : तरबूज को काटने के बाद उसे कॉटन से पोछें, अगर कॉटन में गहरा लाल रंग दिखाई दें यानी लाल कलर कॉटन में लग जाए तो समझिए इसमें केमिकल मिलाया हुआ है. इसे कतई न खरीदें. फलों को खाते समय क्या रखें सावधानियां अगर तरबूज आप सड़क से खरीद रहे हैं और वह पहले से कटा हुआ है तो किसी भी कीमत पर इसे न खरीदें. तरबूज खरीदने के बाद घर लाकर हमेशा अच्छे से धोएं. बच्चों और बुजुर्गों को तरबूज देने से पहले खास ध्यान रखें. तरबूज को खाने से पहले उसे अच्छी तरीके से धो लें.
22 किमी का टाइगर कॉरिडोर:758 करोड़ का फोरलेन, मामला कोर्ट में; इसलिए अभी टू-लेन की मरम्मत

नेशनल हाईवे-46 पर इटारसी-बैतूल सेक्शन में स्थित 22 किमी में टाइगर कॉरिडोर (फोरलेन) बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 758 करोड़ का बजट दिया है। इटारसी बाघदेव से बैतूल के डांडीवाड़ा तक ये हिस्सा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में है। यहां निर्माण पर हाईकोर्ट का स्टे है, इसलिए फोरलेन का काम 15 साल से अधूरा है। जब तक फोरलेन निर्माण की अनुमति नहीं मिलती, तब तक पुरानी टू-लेन सड़क की 5.5 करोड़ से मरम्मत की जा रही है। एमपीआरडीसी के प्रबंधक वेद प्रकाश के अनुसार- निर्माण कंपनी को 4 माह का समय दिया है। 5.5 करोड़ से सड़क का पूरी तरह से डामरीकरण किया जाएगा। उत्तर से दक्षिण की कनेक्टिविटी बढ़ेगी 22 किमी कॉरिडोर बनने से पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर फोरलेन हो जाएगा, जिससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा। महत्व: यह कॉरिडोर नर्मदापुरम और बैतूल जिलों के बीच आर्थिक सेतु का काम करेगा, जिससे कृषि और खनिज संपदा के परिवहन में आसानी होगी और स्थानीय रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही फोरलेन का स्थायी निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा। कानूनी लड़ाई के बीच सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल टू-लेन मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। मनीष मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई
दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई-टली… अब 29 जुलाई को होगी:जेल से राहत, सजा पर "स्टे' का इंतजार, सुनवाई पर टिकी भारती की विधायकी

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का कानूनी मामला अब दतिया विधानसभा के भविष्य पर भी असर डाल रहा है। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई और अगली तारीख 29 जुलाई तय हुई। इसके बाद शहर में उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नियमों के हिसाब से अगर जुलाई में फैसला आता है, तो निर्वाचन आयोग के पास चुनाव कराने के लिए करीब 60 दिन ही बचेंगे, क्योंकि 6 महीने की संवैधानिक समय-सीमा लागू होती है। तीन माह बाद सुनवाई, दतिया में तेज हुई सियासी हलचल तीन माह बाद की नई तारीख सामने आते ही दतिया में उपचुनाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। दरअसल, 3 अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो चुकी है और 3 अक्टूबर को 6 माह की समय सीमा पूरी होगी। नियम के अनुसार इस अवधि में चुनाव कराना अनिवार्य है। जानकारों का मानना है कि अभी सुनवाई की तारीख और आगे बढ़ सकती है, क्योंकि अदालत ने सजा पर कोई स्टे नहीं दिया है। कोर्ट ने कहा- मामला लंबित रहने तक जमानत जारी रहेगी एफडी में गड़बड़ी के मामले में 2 अप्रैल को एमपी एमएलए कोर्ट ने भारती को 3 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। भारती के बेटे अनुज के अनुसार, भारती की ओर से मामले की सुनवाई सीनियर एडवोकेट माधव खुराना ने की। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि मामला लंबित रहने तक भारती की जमानत जारी रहेगी। वहीं, सजा पर स्टे की मांग पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी।
कनाडा में निहंग को पीटा, दाढ़ी खींची,VIDEO:ड्राइवर की हिमायत में पैसे मांगने गया था, बहस के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने हमला किया

कनाडा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में निहंग के साथ मारपीट की गई। इस दौरान निहंग की दाढ़ी खींची गई। ्इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोगों के बीच झड़प होते हुए दिख रही है। मारपीट का करण एक ट्रक ड्राइवर के पैसों को लेकर बताया जा रहा है। ड्राइवर का आरोप कि हाल ही में हुए एक्सीडेंट में उसकी गलती न होने के बावजूद कंपनी ने पैसे काटने की बात कही। इसके बाद उसने निहंग को मामला बताया। ड्राइवर के मुताबिक, बातचीत के दौरान कंपनी मालिक ने निहंग की दाढ़ी पकड़ ली और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक भी सामने आया है। उसने विवाद बढ़ने पर माफी मांग ली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि निहंग के केशों को छुएं या किसी भी तरह की बेअदबी करें। उसने ट्रक ड्राइवर के आरोपों भी गलत बताया है। पहले जानिए विवाद क्यों हुआ… मारपीट की इस घटना का कारण ट्रक ड्राइवर के पैसे न मिलने को बताया जा रहा है। इसी कंपनी में काम करने वाले एक ट्रक ड्राइवर ने कहा कि वह दिसंबर से इस कंपनी में काम कर रहा था, लेकिन कंपनी उसे उसका पैसा नहीं दे रही। ड्राइवर ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्रक का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसी कंपनी का दूसरा ड्राइवर ट्रक चला रहा था और वह खुद ट्रक के पीछे सो रहा था। नियमों के अनुसार उसकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी कंपनी ने कहा कि उसके पैसे भी काट लिए जाएंगे। इसके बाद मैंनें यह बात निहंग सिंह को बताई। जब वह इस मामले में बात करने गया, तो वहां के मालिक रमन ने उस निहंग की दाढ़ी को पकड़ लिया और साथ ही मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की। ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने सफाई में क्या कहा.. वीडियो बनाने के बाद कहासुनी हुई: रैपिडएक्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक रमन ने वीडियो जारी कर कहा- 23 अप्रैल को जब मैं अपने ऑफिस से बाहर जा रहा, इस वक्त अपने ड्राइवर के साथ बातचीत कर रहा था। तभी निहंग वहां आया और वीडियो बनाने लगा, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। ऑफिस में महिलाओं से अभद्रता की: रमन ने कहा कि इसके बाद मैं वहां से चला गया। इसके बाद वही निहंग उनके ऑफिस आया और वहां गलत व्यवहार करने लगा। उसने ऑफिस के फ्रंट गेट को भी नुकसान पहुंचाया और महिला कर्मचारियों के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। रोकने की कोशिश, पर झड़प हो गई: रमन ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए मैंने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान हम दोनों के बीच झड़प हो गई। वे उस व्यक्ति को न तो जानते हैं और न ही पहचानते हैं। अगर कोई इस तरह से ऑफिस में आकर हंगामा करेगा, तो कोई भी व्यक्ति आत्मरक्षा में कदम उठाएगा। ट्रक ड्राइवर के आरोप झूठे: रमन ने ट्रक ड्राइवर के पैसों के विवाद को लेकर कहा कि ये सक झूठ है और कहा कि मैंने कभी भी यह नहीं कहा कि मैं तुम्हारे पैसे काटूगा। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि घटना की रिपोर्ट भर दो। क्योंकि जो ट्रक चलाया जा रहा था, उसके अंदर लगा कैमरा टूटकर गिर गया था, जिसकी वजह से हमें कोई वीडियो या फोटो नहीं मिल पाई। ड्राइवर को सिर्फ रिपोर्ट भरने के लिए कहा: रमन ने कहा कि मैंने ड्राइवर भाई से कहा था कि आप रिपोर्ट भर दें और उसमें लिख दें कि मैं पीछे सो रहा था। यह सब बीमा (इंश्योरेंस) के उद्देश्य के लिए जरूरी था, क्योंकि ड्राइवर का बयान होना आवश्यक होता है। मैंने केवल इतना ही कहा था कि आप अपना बयान दे दें और जो आपके बनते पैसे हैं, उनका चेक ले लें। मैंने इसके अलावा कोई भी गलत बात नहीं कही। मुझे समझ नहीं आया कि यह मुद्दा इतना बड़ा कैसे बन गया। और जो ड्राइवर उस समय ट्रक चला रहा था, वह आज भी मेरी कंपनी में काम कर रहा है।
Punjab AAP-BJP Defection Seechewal Questions Raghav Chadha on Corruption

पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP में शामिल हो गए। अब सिर्फ पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ही बच गए। उनका कहना है कि ऑफर तो मुझे भी मिला लेकिन मैंने सिरे से नकार दिया। वह AAP को करप्ट बता पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्ढा पर खूब . सीचेवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि सभी IAS अफसरों का मुंह इसी कोठी की तरफ होता था। अफसरों की ट्रांसफर की पावर चड्ढा के हाथ में थी और अपॉइंटमेंट की जिम्मेदारी संदीप पाठक के पास थी। जब ये पार्टी में थे और पंजाब में मजे कर रहे थे तब इन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिखा। पार्टी ने जब इन्हें पंजाब से निकाला तो इनको भ्रष्टाचार भी दिख गया और खामियां भी दिखने लगी। सीचेवाल ने कहा कि अच्छा होता कि ये पहले फेज में ही कहते कि भ्रष्टाचार है इसे रोको। नहीं रोकते तो पब्लिक के सामने आते। AAP में हुई इस टूट को लेकर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दैनिक भास्कर से खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा और संदीप पाठक के खिलाफ पूरे आक्रामक तेवर दिखाए। पढ़िए विस्तृत बातचीत के प्रमुख अंश…. सवाल: क्या राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने आपसे भी बात की थी कि हम BJP में जा रहे हैं? सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ उन्होंने कोई बात नहीं की। सवाल: क्या उन्होंने आपको भी अपने साथ BJP में जाने का ऑफर दिया था? सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ कोई संपर्क नहीं किया, मेरे साथ कोई संपर्क करता तो ही मैं बताता। मेरा तो ऐसा कोई विचार ही नहीं था। सवाल: राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार है, क्या आपको भी लगता है कि पार्टी में ऐसा कुछ है? सीचेवाल: साल पहले तक ये दोनों ही थे, संदीप पाठक व राघव चड्ढा। इनको ही पता होगा कि कितना था और कितना नहीं। यही जिम्मेदार थे। हर अफसर राघव चड्ढा के आदेशों पर लगता था। कोई भी नियुक्ति होती थी, संदीप पाठक करते थे। ये तो यही जानते हैं कि इन्होंने कितना किया था। इनके जाने के बाद भ्रष्टाचार शुरू हुआ, ऐसा तो नहीं है। इसका जवाब वो सही दे सकते हैं। सवाल: राघव चड्ढा कह रहे हैं कि मैं कोशिश कर रहा था कि सब कुछ ठीक हो जाए? सीचेवाल: पंजाब वालों को पूछ लो कि इनमें नुक्स थे या उनमें नुक्स थे। काम तो ये करते थे सारे। किसी की नियुक्ति करना किसी को इधर-उधर करना ये सब इनके हाथ में था। IAS अफसरों की नजर तो 50 नंबर कोठी पर होती थी। अगर करप्शन हुआ होगा तो वहां हुआ होगा। ये तो उनको पता होगा कि वहां पर कितना करप्शन हुआ। क्या उनके जाने के बाद भ्रष्टाचार हुआ है। जब वो यहां थे तो तभी कहते कि भ्रष्टाचार है। तब ठीक करते। जब उनको यहां से हटा दिया तब कह रहे हैं कि यहां भ्रष्टाचार है। दैनिक भास्कर ऐप से बात करते हुए राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल सवाल: क्या इस एपिसोड के दौरान आपसे अरविंद केजरीवाल ने संपर्क किया? सीचेवाल: नहीं, अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। पार्टी ने भी मेरे से संपर्क नहीं किया। CM भगवंत मान के अलावा मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई। सवाल: CM भगवंत मान ने आपको बुलाया? सीचेवाल: भगवंत मान ने मुझे बुलाया। उन्होंने 2 दिन बुलाया। उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। उनको पता लगता तो वो जरूर बात करते। मुझे बताया कि पार्टी में ऐसा हो गया है। सवाल: विक्रमजीत सिंह साहनी ने आपसे भाजपा में जाने की बात की थी? सीचेवाल: 24 अप्रैल को जिस दिन इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उस दिन उन्होंने बताया था कि हम अलग गुट बना रहे हैं। 7 लोगों ने लेटर पर साइन कर दिए हैं आप भी कर दो। मैंने मना कर दिया। सवाल: क्या 6 सांसदों के छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आपसे बात की? सीचेवाल: नहीं, मुझसे किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि सीचेवाल राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने आया है। मुझे तो जब राज्यसभा सदस्य चुना जा रहा था, मैंने तब भी मना कर दिया था। ******** ये खबरें भी पढ़ें: AAP छोड़ने वाले सांसदों का डायरेक्ट ग्राउंड कनेक्ट नहीं: पंजाब में BJP नैरेटिव बिल्डिंग, सोशल-बिजनेस नेटवर्क यूज करेगी; AAP कैसे कर रही डैमेज कंट्रोल? पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह भज्जी, डॉ. संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से 3 राघव, मित्तल और पाठक BJP में शामिल हो चुके हैं। राज्यसभा का सांसद जनता नहीं चुनती बल्कि जनता के चुने विधायक इनके लिए वोटिंग करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पढ़ें पूरी खबर…. AAP की टूट से BJP को पंजाब में क्या फायदा:चड्ढा केजरीवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट करेंगे, पाठक स्ट्रैटजी बनाएंगे; जानें ‘कैप्टन’ कौन होगा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में टूट हो गई। पंजाब के 6 सांसदों ने अचानक पार्टी छोड़ दी। इनमें से 3 राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा जॉइन कर ली। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंजाब में AAP के MLA भी टूटेंगे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
Ludhiana Mayor Husband Lewd Chat Call Recording Controversy

लेडी प्रिंसिपल द्वारा वीडियो कॉल के दौरान लिया गया स्क्रीनशॉट, उसका दावा है कि इसमें मेयर पति उससे बात कर रहा है। लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी . करीब सवा 2 मिनट की कॉल रिकार्डिंग में रवि आनंद ने 9 बार लेडी प्रिंसिपल से पिक मांगी है। प्रिंसिपल बार-बार उसे कहती रही कि वो पिक नहीं देगी। आखिर में तो लेडी प्रिंसिपल ने उसे यहां तक कह दिया कि रिश्ते की कुछ शर्म भी होती है। लेडी प्रिसिंपल का दावा है कि यह कॉल रिकार्डिंग उसने फेसबुक मेसेंजर से की है। लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद की अब तक जितनी भी चेटिंग सार्वजनिक की है उनमें रवि आनंद बार-बार फिगर फोटो मांग रहा था। मेयर पत्नी इंद्रजीत कौर के साथ रवि आनंद उर्फ लक्की, जिस पर लेडी प्रिंसिपल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लेडी प्रिंसिपल और मेयर पति के बीच बातचीत हूबहू पढ़ें… रवि आनंद: प्रिंसिपल बहुत तेज है लेडी प्रिंसिपल: तेज होकर ही काम चल रहा है अब हम #$%$ थोड़े हैं कि अब फ्री में एडमिशन थोड़े करेंगे। पागल ही होंगे एक तो आदमी नहीं सिर पर दूसरा बच्चे बनकर काम करें। जो 19 साल से स्कूल चला रहा है वो तेज नहीं होगा। मैं तो पहले ही तेज थी। जब तू काम करता था तब मैं तेज नहीं थी क्या? तब भी मैं बहुत तेज थी। मैंने तो एक साल ही लोगों से मिन्नतें की थी कि एडमिशन करवा लो जी। रवि आनंद: मैडम पिक नहीं भेजनी क्या? लेडी प्रिंसिपल: कौन सी पिक? रवि आनंद: मैंने जो कही थी। लेडी प्रिंसिपल: तूने क्या करना है पिक का मुझे बताओ। रवि आनंद: चल तेरी मर्जी। लेडी प्रिंसिपल: लक्की तू उसको पूछ कि जब तू स्कूल की एड लगाता था, तब तुझे स्कूल की बिल्डिंग नहीं दिखी। रवि आनंद: छोड़ तू इसको। मैं भी इसको 40-40, 50-50 हजार की एड देता हूं। मैं क्यों पूछूं बताओ। लेडी प्रिंसिपल: फिर रवि आनंद: मैं तेरी भी 15 हजार रुपए की एड दे देता हूं बता। पिक भेज दो। लेडी प्रिंसिपल: मैं तो एड देती हूं। तुम क्यों दोगो। रवि आनंद: तू बता पिक देनी है या नहीं। मैंने तेरे साथ फालतू बात करनी है। लेडी प्रिंसिपल: फालतू बात करनी मतलब। रवि आनंद: मैं फ्री हूं आज। लेडी प्रिंसिपल: कहां है तेरी मैडम। रवि आनंद: प्रोग्रामों में गई है। एक भेज दे। लेडी प्रिंसिपल: मैंने नहीं भेजनी। रवि आनंद: भेज दे एक सेकेंड बाद डिलीट मार देना। लेडी प्रिंसिपल: मैंने नहीं भेजनी। बात समझो मेरी। रवि आनंद: मैंने जब कह दिया कि एक सेकेंड बाद डिलीट मार देना भेज यार। लेडी प्रिंसिपल: मेरी बात समझो मैंने नहीं भेजनी। रवि आनंद: तुम्हारी मर्जी लेडी प्रिंसिपल: पहली मेरी बात समझो। हर रिश्ते में एक शर्म होती है। आपके साथ मेरा पहले और रिश्ता रहा है। तुम मुझे कहोगे कि फिगर की पिक भेज तो मैं नहीं भेज पाउंगी। समझो न तुम। रवि आनंद: भेजो न एक मैं तुरंत डिलीट कर दूंगा। लेडी प्रिंसिपल: नहीं भेजनी। कॉल पर बात कर दो वीर जी। रिकार्डिंग के डर से नॉर्मल कॉल नहीं करता था लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि रवि आनंद लक्की बेहद शातिर है। वह नॉर्मल कॉल नहीं करता था ताकि कोई रिकॉर्डिंग न हो। उन्होंने बताया कि सबूत एकत्रित करने के लिए उसे कई बार कहा कि नॉर्मल फोन कॉल कर लेकिन उसने नहीं की। वो सिर्फ मेसेंजर पर ही कॉल करता था। उन्होंने बताया कि सबूत एकत्रित करने के लिए फिर स्क्रीन रिकाॅर्डिंग के बारे में जानकारी हासिल की और तब यह रिकॉर्डिंग की। स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए ही चैट रिकार्ड की लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि जब वो उसे ज्यादा अश्लीलता वाले मैसेज भेजने लगा तो उसने ट्रैप लगाया ताकि सबूत कलेक्ट किए जा सकें। लेडी प्रिंसिपल ने बताया कि उसने जो भी मैसेज भेजे साथ के साथ डिलीट एवरीवन कर देता था ताकि कोई पढ़ ही न सके। उन्होंने एक दिन स्क्रीन रिकार्ड ऑन करके उसके मैसेज रिकार्ड कर दिए। मेयर पति की लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग देखें… ************** ये खबर भी पढ़ें.. लेडी प्रिंसिपल बोली- मेयर पति ने फिगर फोटो मांगी:हॉट-सेक्सी के मैसेज भेजे, पंजाब AAP नेताओं ने मदद नहीं की लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद लक्की पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाने वाली प्रिंसिपल खुलकर सामने आई है। प्रिंसिपल ने कहा कि मेयर का पति मैसेज में उसे हॉट-सेक्सी लिखता था। उसकी फिगर फोटो मांगता था। लॉन्ग ड्राइव पर मनाली चलने का ऑफर देता था। प्राइवेट पार्ट को लेकर कई तरह की बातें कहता था (पढ़ें पूरी खबर)
Bhagalpur Sabhadhipati Firing | YouTuber Officer Murdered

भागलपुर में सरकारी अफसर की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। मुठभेड़ में 3 पुलिस वाले भी घायल हैं। . SP ने बताया कि, पुलिस ने CCTV के आधार पर एक अपराधी रामधनी यादव की पहचान की थी। रामधनी डिप्टी चेयरमैन का पति है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हम उसे हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान रामधनी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें रामधनी के पेट में गोली लगी। 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। रामधनी को मायागंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों पुलिस वालों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर और सीने में गोली लगी है। फेफड़े में गोली फंसी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेयरमैन बीजेपी के नेता हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ रामधनी यादव।- फाइल फोटो। तस्वीर में घायल चेयरमैन राजकुमार गुड्डू सीएम सम्राट चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। चेयरमैन के सिर में भी गोली मारी गई है। वे बीजेपी समर्थक हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को सिर में गोली मारकर अपराधी भाग निकले। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की पत्नी यूपी में ADM हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो टेंडर प्रक्रिया के साथ-साथ आपसी वर्चस्व को लेकर चेयरमैन-उपचेयरमैन के बीच विवाद है। इस विवाद की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है। एक शूटर की पहचान की जा रही है। चैंबर के CCTV की 2 तस्वीरें देखिए… चैंबर में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल तान दी। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए। अब जानिए CCTV में क्या दिख रहा है घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं। मजदूर बनकर अपराधियों ने अंदर एंट्री ली बताया जा रहा है कि अपराधी 5 की संख्या में थे। इनमें से 3 चैंबर के अंदर दाखिल हुए थे। एक हाफ पैंट पहनकर अंदर घुसा था। बाकी 2 ने मजदूरों की तरह अपने चेहरे को गमछे से ढंका था। अपराधियों की हुलिया देखकर ही शायद गार्ड समझ नहीं पाया कि वो क्या करने जा रहे हैं। अब वारदात के बाद 2 तस्वीर देखिए… नगर परिषद ऑफिस के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चश्मदीद बोला- ऑफिस में घुसते ही फायरिंग की प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे। कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए। अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे कृष्णा भूषण कुमार कृष्णा भूषण कुमार BPSC 59वें बैच के अधिकारी थे। वे मूल रूप से मधुबनी शहर के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी शादी मोतिहारी में हुई थी। उनके ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 को सुल्तानगंज नगर परिषद में पदभार संभाला था। इसी साल फरवरी में सुल्तानगंज नगर परिषद ने बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवॉर्ड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था, जिसके लिए कृष्णा भूषण कुमार को दिल्ली में सम्मानित किया गया था। मौके पर पुलिस तैनात है। एक्स्ट्रा फोर्स बुलाया गया है। लोकल पॉलिटिक्स की वजह से हुई घटना जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने बताया कि, वारदात के पीछे लोकल पॉलिटिक्स हो सकती है। चेयरमैन को 2 गोली लगी है। एक गोली सिर में लगी है, दूसरी फेफड़े में फंसी हुई है। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की मौत हो गई है। ये बहुत ही दुखद घटना है। चेयरमैन की स्थिति ठीक नहीं है। मैंने उन्हें अस्पताल में जाकर देखा है। उन्हें पटना रेफर किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही CM है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।’ ये खबर भी पढ़िए 100 करोड़ की जमीन विवाद में अफसर की हत्या:नगर परिषद का नेता चाहता था टेंडर, BJP चेयरमैन से बोला-क्या तुम ही राज करोगे, गोली चलाने लगे खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Abhishek Sharma Hardik Pandya; MI Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क58 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 4 मैच जीतकर टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई ने 14 मैच जीते दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में सफलता मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीता था। दोनों टीमों का वानखेड़े में 9 बार सामना हुआ हैं। इस दौरान 7 मैचों में MI और 2 में SRH को जीत मिली। मुंबई के लिए तिलक-अश्विनी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में मजबूती दिखाई है। उन्होंने 7 मैचों में 170.75 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने कम मैचों में बड़ा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने केवल 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। अभिषेक सीजन के टॉप स्कोरर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। अभिषेक टीम के साथ सीजन के भी टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टीम के मुख्य हथियार साबित हुए हैं। मलिंगा ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इस सीजन यहां 5वां मैच खेला जाएगा वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की बाउंड्री अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 127 मैच खेले गए हैं। 59 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 68 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। इस सीजन यहां 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से 3 मुकाबलों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और ट्रैविस हेड। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








