Sunday, 13 Sep 2026 | 02:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC | Kolkata Howrah Hooghly Birbhum Voting Percentage कोलकाता9 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से TMC पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के चुनाव में TMC ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। बंगाल चुनाव की 2 तस्वीरें… कोलकाता में मतदान कर्मी EVM और VVPAT यूनिट्स लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान कर्मियों के साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी अपने-अपने बूथ पर रवाना हुए। दूसरे फेज में 1448 उम्मीदवार, 3.2 करोड़ वोटर्स पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 210 जनरल सीटें हैं। 68 सीटें SC और 10 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हुगली जिले के चिनसुरा में सबसे ज्यादा 2,75,715 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में हैं, जहां 1,17,195 वोटर हैं। इस फेज के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। कुल मिलाकर 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 23 अप्रैल : पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हुई पहले फेज में 93% मतदान, पहली बार इतनी वोटिंग बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर 92.72% मतदान हुआ था। पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग 2011 में 84.72% दर्ज किया गया था। उसी दिन तमिलनाडु की सभी 234 सीटों चुनाव हए। असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। ममता बनर्जी लगातार 3 बार से बंगाल की मुख्यमंत्री बंगाल में 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। ममता ने 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म किया आजादी के बाद शुरुआती दौर (1947–1967) में कांग्रेस का वर्चस्व रहा और राज्य में स्थिर सरकारें रहीं। 1967 के बाद कांग्रेस कमजोर हुई और राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, कई गठबंधन सरकारें बनीं। 1977 में वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) सत्ता में आया और ज्योति बसु मुख्यमंत्री बने। 1977 से 2011 तक करीब 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का लगातार शासन रहा। 2000 के दशक में औद्योगीकरण (सिंगूर, नंदीग्राम) को लेकर विवाद हुआ, जिससे लेफ्ट की पकड़ कमजोर हुई। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने किसान आंदोलनों के जरिए बड़ा जनसमर्थन हासिल किया। 2011 में TMC ने लेफ्ट को हराकर सत्ता हासिल की, 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म हुआ। 2016 और 2021 में TMC ने दोबारा जीत दर्ज की और ममता बनर्जी का दबदबा कायम रहा। वर्तमान में राजनीति TMC vs BJP के बीच मुख्य मुकाबले में बदल गई है, जबकि कांग्रेस-लेफ्ट सीमित भूमिका में हैं। पिछले 3 विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Abhishek Sharma Hardik Pandya; MI Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

Abhishek Sharma Hardik Pandya; MI Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क58 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 4 मैच जीतकर टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई ने 14 मैच जीते दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में सफलता मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीता था। दोनों टीमों का वानखेड़े में 9 बार सामना हुआ हैं। इस दौरान 7 मैचों में MI और 2 में SRH को जीत मिली। मुंबई के लिए तिलक-अश्विनी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में मजबूती दिखाई है। उन्होंने 7 मैचों में 170.75 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने कम मैचों में बड़ा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने केवल 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। अभिषेक सीजन के टॉप स्कोरर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। अभिषेक टीम के साथ सीजन के भी टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टीम के मुख्य हथियार साबित हुए हैं। मलिंगा ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इस सीजन यहां 5वां मैच खेला जाएगा वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की बाउंड्री अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 127 मैच खेले गए हैं। 59 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 68 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। इस सीजन यहां 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से 3 मुकाबलों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और ट्रैविस हेड। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC | Kolkata Howrah Hooghly Birbhum Voting Percentage कोलकाता8 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग है। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से TMC पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। बंगाल चुनाव की 2 तस्वीरें… कोलकाता में मतदान कर्मी EVM और VVPAT यूनिट्स लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान कर्मियों के साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी अपने-अपने बूथ पर रवाना हुए। दूसरे फेज में 1448 उम्मीदवार, 3.2 करोड़ वोटर्स पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 210 जनरल सीटें हैं। 68 सीटें SC और 10 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हुगली जिले के चिनसुरा में सबसे ज्यादा 2,75,715 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में हैं, जहां 1,17,195 वोटर हैं। इस फेज के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। कुल मिलाकर 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 8 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल जारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल चल रहे हैं। वीडियो करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल से है। 19 मिनट पहले कॉपी लिंक IPS अजय पाल शर्मा को चुनाव ड्यूटी से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका पश्चिम बंगाल के चुनावी मुकाबले में एक नाटकीय मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें UP कैडर के एक हाई-प्रोफाइल IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर के पद से तुरंत हटाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने मंगलवार देर रात रिट याचिका (सिविल) ई-फाइल की। यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 का हवाला देती है, जो नागरिकों को मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने की अनुमति देता है; इस मामले में, यह अधिकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का अधिकार है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि शर्मा, जिन्हें अक्सर उनके ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रिकॉर्ड के कारण UP के सिंघम का उपनाम दिया जाता है, उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) के ऑब्ज़र्वर के तौर पर जरूरी निष्पक्षता को छोड़ दिया है। याचिका में दावा किया गया है कि दक्षिण 24 परगना में कार्यभार संभालने के बाद से, शर्मा “डराने-धमकाने” और “अनुचित प्रभाव डालने” वाले कामों में शामिल रहे हैं, और खास तौर पर राजनीतिक उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं। 23 मिनट पहले कॉपी लिंक ECI ने बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव अधिकारी का तबादला किया निर्वाचन आयोग (ECI) ने फलता डेवलपमेंट ब्लॉक के संयुक्त ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सौरव हाजरा का तबादला कर दिया है, और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण से पहले चुनाव से जुड़े कामों से दो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) रैंक के अधिकारियों को हटाने का भी निर्देश दिया है। सौरव हाजरा फलता डेवलपमेंट ब्लॉक में संयुक्त BDO के तौर पर काम कर रहे थे और उन्हें 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) भी बनाया गया था। अब उनका तबादला पुरुलिया मुख्यालय में संयुक्त BDO के तौर पर कर दिया गया है, और उनकी जगह संयुक्त BDO रैंक की अधिकारी और विशेष कार्य अधिकारी (OSD) रम्या भट्टाचार्य लेंगी। 35 मिनट पहले कॉपी लिंक सेकेंड फेज की 3 सबसे हाई प्रोफाइल सीटें- भवानीपुर, पानीहाटी और संदेशखाली 37 मिनट पहले कॉपी लिंक 23 अप्रैल को पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी 38 मिनट पहले कॉपी लिंक पहले फेज में 93% मतदान, पहली बार इतनी वोटिंग बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर 92.72% मतदान हुआ था। पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग 2011 में 84.72% दर्ज किया गया था। उसी दिन तमिलनाडु की सभी 234 सीटों चुनाव हए। असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी लगातार 3 बार से बंगाल की मुख्यमंत्री बंगाल में 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। 41 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता ने 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म किया आजादी के बाद शुरुआती दौर (1947–1967) में कांग्रेस का वर्चस्व रहा और राज्य में स्थिर सरकारें रहीं। 1967 के बाद कांग्रेस कमजोर हुई और राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, कई गठबंधन सरकारें बनीं। 1977 में वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) सत्ता में आया और ज्योति बसु मुख्यमंत्री बने। 1977 से 2011 तक करीब 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट

भोपाल में पारा 43.6°C, 10 साल में दूसरा सबसे ज्यादा:खजुराहो MP का सबसे गर्म; ग्वालियर समेत 15 जिलों में आज लू चलेगी

भोपाल में पारा 43.6°C, 10 साल में दूसरा सबसे ज्यादा:खजुराहो MP का सबसे गर्म; ग्वालियर समेत 15 जिलों में आज लू चलेगी

मध्य प्रदेश का टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो सबसे ‘हॉट’ बना हुआ है। मंगलवार को यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया, जो 10 साल में दूसरा और सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के एक्टिव होने से उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग में पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा में लू का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा में दिन में लू चलेगी और शाम के बाद मौसम बदलेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी और बैतूल में भी बारिश होने की संभावना है। दिन में जरूरी होने पर ही निकले लोग प्रदेश में लू के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। इसी समय लू का असर सबसे ज्यादा रहता है। भोपाल में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। खजुराहो, सीधी-श्योपुर में पारा 44 डिग्री पार इससे पहले मंगलवार को खजुराहो समेत कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार ही रहा। टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में तापमान सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री रहा। हालांकि, सोमवार की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई है। सीधी में 44.6 डिग्री, श्योपुर में पारा 44 डिग्री रहा। इसी तरह रायसेन में 43.8 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खंडवा में 43.4 डिग्री, मुरैना में 43.3 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री, रतलाम-दमोह में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 43.6 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री, ग्वालियर-उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में ऐसे दूसरा सबसे गर्म दिन रहा भोपाल में गर्मी के रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2017 से 2025 के बीच एक बार ही पारा 43.7 डिग्री पर गया है, जो 30 अप्रैल 2019 को दर्ज किया गया था। इस हिसाब से इस साल 28 अप्रैल का दिन 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में अप्रैल का ओवरऑल रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1996 को बना था। तब पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। गर्मी की देखिए तस्वीरें… अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम… गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने लोगों के लिए बचाव एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहें। हलके वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर अपना ध्यान रखें। अप्रैल में पड़ती है तेज गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। अप्रैल में तेज गर्मी पड़ती है। MP के 5 बड़े शहरों में अप्रैल में मौसम का ऐसा ट्रेंड… एमपी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि जबलपुर में इसने 44 डिग्री सेल्सियस को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। भोपाल में 1996 में पड़ी थी सबसे ज्यादा गर्मी अप्रैल में गर्मी के ट्रेंड की बात करें तो भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस महीने भोपाल में बारिश-आंधी के आसार भी बनते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ साल से अप्रैल में बारिश का दौर चल रहा है। इस पर पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। 20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 24 घंटे के भीतर 30.8 मिमी, यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 2023 में 22.6 मिमी पानी गिरा था। इंदौर में पिछले साल गिरा था 22.3 मिमी पानी इंदौर में भी अप्रैल में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 1958 को सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। गर्मी के साथ बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं। हर साल बारिश का दौर भी बनता है। जबलपुर में तेज गर्मी का ट्रेंड जबलपुर में अप्रैल में एक बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल 1970 को दिन का तापमान 45.4 डिग्री रहा था। अप्रैल में यहां भी बारिश होने की संभावना रहती है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। रिकॉर्ड के अनुसार, जबलपुर में 3 अप्रैल 1935 को 24 घंटे के भीतर 50.3 मिमी बारिश हुई थी। 2023 में 20.2 मिमी पानी गिरा था। इस साल 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। ग्वालियर में पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर में अप्रैल की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। 10 साल में यहां पारा एक बार 45 डिग्री और 3 बार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 28 अप्रैल 1958 को तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड वर्ष 1909 में बना था, जब 22 अप्रैल को कुल 67.6 मिमी बारिश हुई थी। इसी साल अप्रैल महीने में साढ़े 4 इंच पानी गिरा था। उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड उज्जैन में भी अप्रैल महीने में गर्मी और बारिश का ट्रेंड रहता है। 18 अप्रैल 2010 को तापमान रिकॉर्ड 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, 2014 से 2025 के बीच दो बार पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है। पिछले साल यह रिकॉर्ड 48.8 डिग्री पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड भी है।

शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश:तापमान में गिरावट; सोलन का पारा 12॰C गिरा, 4 जिलों में आज भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश:तापमान में गिरावट; सोलन का पारा 12॰C गिरा, 4 जिलों में आज भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल की राजधानी शिमला और मंडी में बारिश हो रही है। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। राज्य में अगले छह दिन भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। IMD ने मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कल व परसों (30 अप्रैल और 1 मई को) भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन इस दिन भी ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। मगर तीन और चार मई को फिर से राज्य के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में भारी गिरावट, सोलन का पारा 12 डिग्री लुढ़का कल (28 अप्रैल) भी हल्की बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों का तापमान पिछले कल (सोमवार) की तुलना में आज 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। इससे राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिर गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 12.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुंदरनगर का पारा 12.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 24.5 डिग्री, भुंतर का 10.4 डिग्री गिरने के बाद 24.0 डिग्री, मंडी का 10.4 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 32.6 डिग्री रह गया है। बीते सोमवार को ऊना का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। पहाड़ों पर सुहावना हुआ मौसम राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों ने मौसम में बदलाव के बाद भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सोलन में 2.2 मिमी, शिमला में 0.4 मिमी, कल्पा में 0.7 मिमी, भुंतर में 0.2 मिमी, मनाली में 1 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 2 मिमी बारिश हुई है।

22 से 28 साल के लड़के बन रहे लड़की:भोपाल एम्स में एक साल में 5 सर्जरी; डॉक्टर बोले-भविष्य में ‘मां’ भी बन सकते हैं

22 से 28 साल के लड़के बन रहे लड़की:भोपाल एम्स में एक साल में 5 सर्जरी; डॉक्टर बोले-भविष्य में ‘मां’ भी बन सकते हैं

एमपी के राजगढ़ का रहने वाला सोमेश जैसे ही 10 साल का हुआ, वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता और उनके तरह कपड़े पहनना पसंद करने लगा। परिवार को भी अहसास हो गया कि वह अंदर से एक लड़की है। 24 साल के होने पर उसने अपना जेंडर चेंज करवाया और सर्जरी करवाकर लड़की बन गया। यह एक अकेले सोमेश का केस नहीं है। मध्य प्रदेश में ऐसे और भी केस सामने आए हैं, जिनमें लड़के जेंडर चेंज करवाकर लड़की बन रहे हैं। एम्स में आए सभी मरीज 22 से 28 वर्ष के एम्स भोपाल में सामने आए मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जेंडर आइडेंटिटी का सवाल छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंच चुका है। बीते एक साल में एम्स भोपाल में 5 जेंडर कंवर्जन सर्जरी हुई हैं। इनमें शामिल सभी मरीज 22 से 28 वर्ष की आयु के बीच के युवक हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह सिर्फ सर्जरी नहीं, बल्कि लंबी मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रक्रिया है। भविष्य में ऐसी तकनीक विकसित हो सकती है, जिससे ये मरीज मां बनने का अनुभव भी कर सकें। डॉक्टर से समझें बॉटम सर्जरी की जटिलताएं एम्स भोपाल के स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार डोरा ने बताया कि अब तक 5 सर्जरी की गई हैं, जिनमें मरीज को पुरुष से महिला बनाया गया है। यह बेहद जटिल सर्जरी होती है। हमारी पढ़ाई के समय इस तरह की सर्जरी का एक्सपोजर नहीं था। हमने बाद में कॉन्फ्रेंस और स्किल डेवलपमेंट कोर्स से इनकी ट्रेनिंग ली है। डॉ. डोरा ने बताया कि बॉटम सर्जरी में सबसे पहला चैलेंज होता है कि पुरुष के प्राइवेट पार्ट को हटाना होता है। एम्स में यह सर्जरी अभी नि:शुल्क की जा रही है। प्राइवेट अस्पतालों में इसका 8 से 10 लाख रुपए का खर्च आता है। सर्जरी से पहले काउंसलिंग जरूरी डॉक्टरों का कहना है कि जेंडर कंवर्जन सिर्फ सर्जरी नहीं है। इसके पहले लंबी काउंसलिंग, मानसिक मूल्यांकन और हार्मोन थेरेपी की प्रक्रिया होती है। कई बार मरीजों को यह समझाया भी जाता है कि वे भावनात्मक दबाव में कोई निर्णय न लें। केस 1- दोस्तों ने किया शोषण तो लड़की बनने की जागी इच्छा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक छोटे से गांव के अनुराग का जन्म साल 2000 में हुआ। जब वह 9 साल का हुआ, तब उसे उसके व्यवहार के कारण पहला सदमा मिला। वह अक्सर अपनी बड़ी बहन की कुर्ती पहनकर घर से बाहर निकल जाता था। लोग उसका मजाक बनाते थे, जिसे वह हंसकर भुला देता था। एक दिन उसके साथ के लड़कों ने उसे अकेला देखकर ना केवल मौखिक बल्कि शारीरिक रूप से शोषण किया। इसके बाद उसका परिवार रीवा शिफ्ट हो गया। तब से ही उसके मन में यह इच्छा जागी कि काश वह लड़की के रूप में जन्म लेता तो उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होता। नौकरी के बाद जब वह आर्थिक रूप से मजबूत हुआ, तो उसने अपना जेंडर बदलवाने का फैसला लिया। परिवार की सहमति के बाद वह अक्टूबर 2025 में एम्स भोपाल आया, जहां उसका सफल इलाज हुआ। केस 2 – परिवार के तानों ने लड़की बनने को किया मोटिवेट भोपाल के पास के गांव के 24 वर्षीय आनंद (बदला हुआ नाम) बीते 4 माह से औरत की जिंदगी जी रहे हैं। जब वे एम्स भोपाल स्थित ट्रांसजेंडर क्लीनिक पहली बार पहुंचे थे, तो उन्होंने डॉक्टरों को बताया था कि वे अंदर से एक महिला ही हैं। उनके इस व्यवहार के कारण परिवार उन्हें खुद से दूर रखता है। बचपन से लेकर आज तक जब भी वे मिलते हैं, तो उन्हें ताने पड़ते हैं। इसी व्यवहार ने उन्हें पूरी तरह औरत बन जाने के लिए मोटिवेट किया। केस 3 – महिला बनने की चाह बनी मुसीबत, चल रहा इलाज इंदौर निवासी 28 वर्षीय युवक के लिए महिला बनने की चाह मुसीबत बन गई। बीते तीन साल से वह इलाज ही करा रहे हैं। वह एम्स भोपाल में भर्ती हैं। उन्होंने जेंडर कन्वर्जन सर्जरी के बारे में ऑनलाइन पढ़ा था। उत्तर प्रदेश के कानपुर में वे सर्जरी के लिए गए थे। वहां उनकी पहले टॉप सर्जरी यानी छाती को महिलाओं की तरह बनाया गया। उनकी बॉटम सर्जरी यानी मेल प्राइवेट पार्ट को हटाकर फीमेल प्राइवेट पार्ट बनाया गया। यह सर्जरी फेल हो गई। बेहतर इलाज की तलाश में वह अहमदाबाद गए, वहां भी उन्हें निराशा ही मिली। वे एम्स भोपाल के ट्रांसजेंडर क्लीनिक पहुंचे। उनकी स्थिति को देखते हुए एम्स भोपाल की टीम ने 24 अप्रैल को उनकी 8 घंटे चली बॉटम सर्जरी की। डॉक्टर बोले- जरा सी गलती बड़ी समस्या बन सकती है डॉ. अरुण कमार डोरा के अनुसार, इन प्रक्रियाओं में जरा सी गलती मरीज के लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। कुछ ऐसे मरीज हमारे पास आए, जिन्होंने बाहर से सर्जरी कराई और वह फेल हो गई। ऐसे ही एक मरीज का इलाज चल रहा है, जिसमें उसके पुरुष अंग को पूरी तरह से हटा दिया गया था। ऐसे में उसे अब भविष्य में सेंसेशन का अनुभव नहीं होगा। यही नहीं, सर्जरी के दौरान अंदरूनी अंगों में भी इंजरी हुई। इन सभी समस्याओं का इलाज करने के बाद उस मरीज में नए सिरे से महिलाओं वाले अंग बनाए गए हैं। महिलाओं की तरह अंग के अंदर रास्ता बनाने के लिए करीब एक सप्ताह तक एक फॉरेन ऑब्जेक्ट लगाना पड़ा, जिससे उसके शरीर के अंदरूनी अंग नई जगह पर फिक्स हो जाएं और जो रास्ता बनाया गया है, वह हमेशा के लिए उसी पोजिशन पर रहे। एम्स में दो दिन चलती है विशेष क्लीनिक एम्स भोपाल में ट्रांसजेंडर हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत दो साल पहले की गई थी। यहां मनोचिकित्सा, एंडोक्रिनोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग मिलकर मरीजों का इलाज करते हैं। हर महीने पहले और तीसरे गुरुवार को ओपीडी लगती है, जहां मरीज बिना झिझक अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। सामाजिक कलंक अब भी सबसे बड़ी चुनौती डॉक्टरों का मानना है कि मेडिकल सुविधाएं बढ़ने के बावजूद समाज की सोच अभी पूरी तरह नहीं बदली है। ट्रांसजेंडर लोगों को आज भी भेदभाव और अस्वीकार का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मरीजों को सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि सामाजिक समर्थन

यूपी के बांदा में 45.6°C तापमान, देश में सबसे गर्म:राजस्थान-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी गर्मी से मिलेगी राहत

यूपी के बांदा में 45.6°C तापमान, देश में सबसे गर्म:राजस्थान-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी गर्मी से मिलेगी राहत

देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। यूपी का बांदा मंगलवार को भी सबसे दर्म शहर रहा। यहां 45.6°C पारा दर्ज हुआ। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगड़ा में 45.3°C, महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती में 45.2°C तापमान रहा। IMD के मुताबिक, बुधवार से यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में हीटवेव से राहत की उम्मीद है। यूपी के 58 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। बिहार में 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। बिहार में 1 मई से फिर से तापमान बढ़ेगा। कई जिलों में लू चल सकती है। हरियाणा में मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। यमुनानगर और पंचकूला में हल्की बारिश हुई। बुधवार को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 अप्रैल: 1 मई: देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें मिजोरम में बारिश-लैंडस्लाइड से 77 घर क्षतिग्रस्त, कई स्कूल बंद मिजोरम में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश, आंधी और लैंडस्लाइड के कारण चार जिलों में 77 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आइजोल में 39 और लुंगलेई में 31 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सियाहा और कोलासिब जिलों में भी नुकसान की खबर है। इसके अलावा कई स्कूल बिल्डिंग, चर्च हॉल, अस्पताल, आंगनवाड़ी और एक लाइब्रेरी भी डैमेज हुई है। भारी बारिश के चलते राज्य के नौ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

न्यू चंडीगढ़23 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब IPL में 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने अपना तीसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पंजाब-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में चेज करते हुए टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान ने 2020 में शारजाह में पंजाब के खिलाफ ही 224 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। दूसरे नंबर पर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत है। 2. 200+ रन डिफेंड करते हुए पंजाब सबसे ज्यादा हारा IPL में 200 या उससे ज्यादा रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, टीम को ऐसे मैचों में 8 बार हार मिली है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 7 बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए मैच गंवाया है। 3. प्रभसिमरन पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक वाले बैटर प्रभसिमरन सिंह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 12 अर्धशतक हैं। इस सूची में पहले स्थान पर केएल राहुल (25) और दूसरे स्थान पर शॉन मार्श (21) हैं। 4. आर्चर ने रबाडा की बराबरी की IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (7 विकेट) हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी (6 विकेट) मौजूद हैं। 5. अर्शदीप ने पंजाब के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे बॉल बन गए। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर एक विकेट लिया। पहले नंबर पर जेवियर बार्टलेट हैं, जिन्होंने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ 1/69 का स्पेल स्पेल फेंका था। 6. इस सीजन 9 बार 200+ रनचेज हुए IPL 2026 में 200+ रन के सफल चेज की संख्या 9 पहुंच चुकी है, जो 2025 के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 2023 सीजन (8 बार) और तीसरे स्थान पर 2024 सीजन (6 बार) है। 7. जायसवाल की 20वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर की लिस्ट में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उनके नाम 20 फिफ्टी हो गई हैं। इस सूची में पहले स्थान पर जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। दोनों के नाम 25-25 हाफ सेंचुरी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे (19) हैं। 8. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। राजस्थान ने 6वीं बार IPL में 200+ रन चेज किया। पहले नंबर पर पंजाब हैं, टीम ने 10 बार यह कारनामा किया है। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. PBKS ने पहली बार प्लेइंग-12 में बदलाव किया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए। टीम ने शशांक सिंह और जेवियर बार्टलेट की जगह सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को खिलाया। यह इस सीजन पहली बार है, जब पंजाब किंग्स ने प्लेइंग XII में बदलाव किया है। इसके पहले सभी 7 मैचों में टीम एक ही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी थी। इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स ने 13वें प्लेयर को मौका दिया। 2. कैच छूटने की अगली बॉल पर आउट हुए प्रियांश पहली पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को खूब परेशान किया। ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश बाल-बाल बचे, जब यशस्वी जायसवाल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया। गेंद जायसवाल के हाथों से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। हालांकि अगली ही बॉल पर आर्चर ने उन्हें नांद्रे बर्गर के हाथों कैच आउट करा दिया। प्रियांश जीवनदान मिलने के बाद बिना रन जोड़े फायदा नहीं उठा सके। 3. यश ने हाथ जोड़कर विकेट सेलिब्रेट किया 14वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यश राज पुंज ने विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर लेग-ब्रेक डालकर पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह को फंसाया। विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी आंखे बंद कर, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। यश राज पुंज ने मैच में 2 विकेट चटकाए। 4. स्टोयनिस ने बैक टू बैक सिक्स लगा फिफ्टी पूरी की पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो सिक्स लगाकर 20 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने चौथी गेंद हाई फुल टॉस डाली, जिसे स्टोइनिस ने डीप मिडविकेट की ओर स्टैंड में पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने ओवर में तीन चौके और 2 छक्के मारे। मार्क स्टोइनिस ने 20 गेंद पर फिफ्टी लगाई। 5. वैभव ने पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने रन चेज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई। वैभव ने चौथी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा, पांचवी गेंद को डीप बैक्वर्ड स्क्वायर लेग पर चौके के लिए भेजा, फिर आखिरी गेंद पर कट शॉट खेलकर चार रन बटोरे। वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर बाउंड्री की हैट्रिक लगाई। 6. 17 गेंद बाद जायसवाल ने चौका लगाया वैभव के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी पर ब्रेक लगा। 7वें ओवर में 6 रन, जबकि 8वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने। लगातार 17 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हरप्रीत बरार की गेंद पर चौका जड़ा। जायसवाल ने बरार की गेंद पर चौका लगा बाउंड्री का सूखा खत्म किया। 7. डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर का छक्का लगाया राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

न्यू चंडीगढ़1 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब IPL में 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने अपना तीसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पंजाब-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में चेज करते हुए टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान ने 2020 में शारजाह में पंजाब के खिलाफ ही 224 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। दूसरे नंबर पर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत है। 2. 200+ रन डिफेंड करते हुए पंजाब सबसे ज्यादा हारा IPL में 200 या उससे ज्यादा रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, टीम को ऐसे मैचों में 8 बार हार मिली है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 7 बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए मैच गंवाया है। 3. प्रभसिमरन पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक वाले बैटर प्रभसिमरन सिंह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 12 अर्धशतक हैं। इस सूची में पहले स्थान पर केएल राहुल (25) और दूसरे स्थान पर शॉन मार्श (21) हैं। 4. आर्चर ने रबाडा की बराबरी की IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (7 विकेट) हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी (6 विकेट) मौजूद हैं। 5. अर्शदीप ने पंजाब के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे बॉल बन गए। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर एक विकेट लिया। पहले नंबर पर जेवियर बार्टलेट हैं, जिन्होंने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ 1/69 का स्पेल स्पेल फेंका था। 6. इस सीजन 9 बार 200+ रनचेज हुए IPL 2026 में 200+ रन के सफल चेज की संख्या 9 पहुंच चुकी है, जो 2025 के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 2023 सीजन (8 बार) और तीसरे स्थान पर 2024 सीजन (6 बार) है। 7. जायसवाल की 20वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर की लिस्ट में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उनके नाम 20 फिफ्टी हो गई हैं। इस सूची में पहले स्थान पर जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। दोनों के नाम 25-25 हाफ सेंचुरी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे (19) हैं। 8. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। राजस्थान ने 6वीं बार IPL में 200+ रन चेज किया। पहले नंबर पर पंजाब हैं, टीम ने 10 बार यह कारनामा किया है। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. PBKS ने पहली बार प्लेइंग-12 में बदलाव किया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए। टीम ने शशांक सिंह और जेवियर बार्टलेट की जगह सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को खिलाया। यह इस सीजन पहली बार है, जब पंजाब किंग्स ने प्लेइंग XII में बदलाव किया है। इसके पहले सभी 7 मैचों में टीम एक ही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी थी। इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स ने 13वें प्लेयर को मौका दिया। 2. कैच छूटने की अगली बॉल पर आउट हुए प्रियांश पहली पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को खूब परेशान किया। ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश बाल-बाल बचे, जब यशस्वी जायसवाल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया। गेंद जायसवाल के हाथों से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। हालांकि अगली ही बॉल पर आर्चर ने उन्हें नांद्रे बर्गर के हाथों कैच आउट करा दिया। प्रियांश जीवनदान मिलने के बाद बिना रन जोड़े फायदा नहीं उठा सके। 3. यश ने हाथ जोड़कर विकेट सेलिब्रेट किया 14वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यश राज पुंज ने विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर लेग-ब्रेक डालकर पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह को फंसाया। विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी आंखे बंद कर, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। यश राज पुंज ने मैच में 2 विकेट चटकाए। 4. स्टोयनिस ने बैक टू बैक सिक्स लगा फिफ्टी पूरी की पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो सिक्स लगाकर 20 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने चौथी गेंद हाई फुल टॉस डाली, जिसे स्टोइनिस ने डीप मिडविकेट की ओर स्टैंड में पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने ओवर में तीन चौके और 2 छक्के मारे। मार्क स्टोइनिस ने 20 गेंद पर फिफ्टी लगाई। 5. वैभव ने पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने रन चेज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई। वैभव ने चौथी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा, पांचवी गेंद को डीप बैक्वर्ड स्क्वायर लेग पर चौके के लिए भेजा, फिर आखिरी गेंद पर कट शॉट खेलकर चार रन बटोरे। वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर बाउंड्री की हैट्रिक लगाई। 6. 17 गेंद बाद जायसवाल ने चौका लगाया वैभव के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी पर ब्रेक लगा। 7वें ओवर में 6 रन, जबकि 8वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने। लगातार 17 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हरप्रीत बरार की गेंद पर चौका जड़ा। जायसवाल ने बरार की गेंद पर चौका लगा बाउंड्री का सूखा खत्म किया। 7. डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर का छक्का लगाया राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे 28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर यूपी पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 2. US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर भारत दौरे पर आए 27 अप्रैल को US एम्बेसी ने US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर की 7 दिन की भारत यात्रा पर आने की जानकारी दी। निधन (DEATH) 3. बॉलीवुड एक्टर भरत कपूर का निधन 27 अप्रैल को वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 4 दशक तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. साउथ अफ्रीका भारत T-20 सीरीज में में ने हराया 27 अप्रैल को भारतीय महिला टीम T-20 सीरीज 4-1 से हार गई। बेनोनी में चल रही इस सीरीज में पांचवें और आखिरी T-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. रक्षा सचिव राजेश कुमार ने आर्मेनिया जनरल एडवर्ड असरियान से मुलाकात की 27 अप्रैल को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड असरियान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। आज का इतिहास ————— ये खबर भी पढ़ें.. लद्दाख में लेह,कारगिल से अलग होकर 5 नए जिले बनेंगे:AIIMS के डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास नीति आयोग में शामिल हुए, 28 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें..