Summer Trip Planning Safety Checklist; Health Problems

55 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन तेज धूप और बदलते मौसम में ट्रिप एक्सपीरियंस हेल्थ के लिहाज से चैलेंजिंग हो सकता है। समर सीजन में हीट स्ट्रोक, फूड पॉइजनिंग और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में ट्रिप के दौरान छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में सही जानकारी और तैयारी बेहद जरूरी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? ट्रिप को सुरक्षित और मजेदार कैसे बनाएं? एक्सपर्ट: डॉ. विरेश प्रशांत मेहता, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान हेल्थ और सेफ्टी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान हेल्थ का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है- ज्यादा तापमान और तेज धूप से हीट एग्जॉशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर या बेहोशी की कंडीशन बन सकती हैं। पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। ट्रैवल के दौरान अनियमित खानपान और हाइजीन की कमी से फूड पॉइजनिंग या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सवाल- गर्मी के मौसम में ट्रैवल के दौरान किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं? जवाब- हाई टेम्परेचर के कारण ट्रैवल के दौरान कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ग्राफिक में देखिए- सभी प्रॉब्लम्स पॉइंटर्स के जरिए विस्तार से समझते हैं- 1. डिहाइड्रेशन शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे कमजोरी हो सकती है और चक्कर आ सकता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- पर्याप्त पानी न पीना। प्यास लगने का इंतजार करना। ज्यादा पसीना आने के बाद भी फ्लूइड्स न लेना। कैफीन, चाय-कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा लेना। खाली पेट रहना या बहुत कम खाना। ट्रैवल के दौरान पानी न पीना। ORS/इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नजरअंदाज करना। बिना ब्रेक के फिजिकल एक्टिविटी करना। शराब पीना, स्मोकिंग करना। बचाव के लिए क्या करें? हर आधे घंटे पर पानी पिएं। प्यास लगने का इंतजार न करें। ORS/नारियल पानी लें। हाइड्रेटिंग फल खाएं। 2. लू (हीट स्ट्रोक) शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। इससे बेहोशी हो सकती है या गंभीर स्थिति बन सकती है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- ब्रेक के बिना लगातार धूप में चलना/घूमना। शरीर के ओवरहीट होने के संकेत (घबराहट, चक्कर) इग्नोर करना। बीमार होने पर भी धूप में निकलना। भारी बैग लेकर धूप में चलना। रात में कम नींद लेना। बचाव के लिए क्या करें? धूप से बचें। पर्याप्त नींद लें। टोपी/स्कार्फ पहनें। बीच-बीच में आराम करें। सुबह या शाम के समय ही ट्रैवल करें। चक्कर, कमजोरी या घबराहट लगे तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं। यात्रा के दौरान वेंटिलेशन का ध्यान रखें। 3. फूड पॉइजनिंग खराब या संक्रमित खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बासी या अनहाइजीनिक फूड खाना। खाने से पहले हाथ न धोना। खुले में बिक रही बर्फ वाला या दूषित पानी पीना। खराब स्मेल या स्वाद वाला भोजन करना। एक ही बोतल/गिलास कई लोगों के साथ शेयर करना। बचाव के लिए क्या करें? ताजा और गरम खाना खाएं। खाने से पहले हाथ धोएं। स्ट्रीट फूड खाने से बचें। 4. डायरिया लगातार दस्त लगते हैं। शरीर में पानी और नमक तेजी से कम होने लगता है। इससे कमजोरी और डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- खुले में रखा सलाद खाना। बिना उबला या अनफिल्टर्ड पानी पीना। गलत तरीके से स्टोर्ड डेयरी प्रोडक्ट्स खाना। बचाव के लिए क्या करें? केवल बोतलबंद या फिल्टर पानी पिएं। खाने से पहले हाथ जरूर साफ करें। ताजा और अच्छी तरह पका हुआ खाना खाएं। ORS और हल्का खाना (खिचड़ी, केला) लें। 5. सनबर्न/स्किन रैश तेज धूप और पसीने के कारण स्किन लाल हो जाती है। इससे जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बार-बार चेहरा/स्किन रगड़ना। बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनना। पसीने के बाद कपड़े न बदलना। बचाव के लिए क्या करें? सनस्क्रीन लगाएं। ढीले और सूती कपड़े पहनें। स्किन को साफ रखें। 6. थकान और चक्कर ज्यादा गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है। इससे चक्कर, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- स्क्रीन/मोबाइल देखते हुए ट्रैवल करना। भारी बैग या सामान उठाना। सुबह का नाश्ता स्किप करना। एयर-कंडीशन से अचानक तेज धूप में आना। बचाव के लिए क्या करें? बीच-बीच में आराम करें। हल्का और हेल्दी खाना खाएं। पर्याप्त पानी पिएं। जरूरत हो तो कुछ देर ठंडी जगह पर बैठें। सवाल- ट्रैवलिंग के दौरान बीमारी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- इसके लिए हाइजीन, सही खानपान और हाइड्रेशन पर खास ध्यान देना जरूरी है। हमेशा सीलबंद या उबला हुआ पानी ही पिएं। खाने से पहले सैनिटाइजर या साबुन से हाथ जरूर साफ करें। ज्यादा ऑयली, मसालेदार और स्ट्रीट फूड खाने से बचें। पानी, ORS, नारियल पानी या छाछ लेते रहें। सनस्क्रीन, कैप या छाता इस्तेमाल करें। बेसिक मेडिसिन (बुखार, उल्टी या एलर्जी की दवाएं) साथ रखें। सवाल- ट्रैवल के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखें। ग्राफिक में देखिए- सवाल- समर ट्रैवल में बाहर का खाना बीमार कर सकता है। ऐसे में ट्रैवलिंग के दौरान क्या खाएं? जवाब- इस दौरान हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे और एनर्जी भी दे। घर से कुछ फूड (फल, ड्राई फ्रूट्स, रोस्टेड स्नैक्स) कैरी करें। खाने के साथ प्रोबायोटिक्स यानी दही या छाछ भी लें। कम ऑयल में बने होममेड स्नैक्स ले सकते हैं। रोस्टेड चना, मखाना या मल्टीग्रेन बिस्किट साथ ले सकते हैं। सवाल- समर ट्रैवल के दौरान क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- समर ट्रैवल के दौरान लोग कुछ गलतियां कर देते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- ट्रैवल के दौरान धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए क्या करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- सिर को कैप/दुपट्टे से कवर करें। सनस्क्रीन लगाएं। हल्के, ढीले व कॉटन के कपड़े पहनें। दोपहर 12 से 4 बजे की तेज धूप में बाहर
Sai Pallavi Birthday Interesting Facts; Ramayana Sita

1 घंटे पहले कॉपी लिंक इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वालीं साई पल्लवी आज 34 साल की हो चुकी हैं। साई पल्लवी कभी एक डांस रियलिटी शो की आम सी कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। बचपन में वो कंगना रनोट की फिल्म में बतौर जूनियर आर्टिस्ट भी नजर आईं। आज अपने हुनर और सादगी से साई पल्लवी साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर उनके बचपन, करियर और बेहतरीन किस्सों पर- फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर को समझ लिया स्टॉकर 9 मई 1992 साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडु के कोएम्बटूर में हुआ। पिता एक्साइज ऑफिसर और एक फुटबॉल प्लेयर थे और मां राधा एक डांसर थीं। बचपन में साई भी अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं। साई पल्लवी के बचपन की चुनिंदा तस्वीरें। साई महज 13 साल की उम्र में फिल्म कस्तूरी मान (2005) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2008 की तमिल फिल्म धाम धूम में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया। वो उस वक्त छठी क्लास में थीं। इस फिल्म से कंगना रनोट ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। धाम धूम में कंगना के साथ साई पल्लवी। मां के नक्शेकदम पर चलते साई को डांस में रुचि होने लगी। टीनएज में उन्होंने तमिल डांस शो उंगालिल यार उधुता प्रभु देवा (कौन बनेगा अगला प्रभू देवा) (2008) में हिस्सा लिया। शो के एक एपिसोड में सामंथा रुथप्रभू साई के डांस से इंप्रेस हुई थीं और जमकर तारीफ की थी। तब से ही साई को थोड़ी-बहुत पहचान मिलने लगी। डांस रियलिटी शो में साई की तारीफ करती हुईं सामंथा। कौन बनेगा अगला प्रभू देवा में अगर साई फाइनलिस्ट होतीं, तो उन्हें प्रभू देवा से मिलने का मौका मिलता, लेकिन सेमी फिनाले में ही शो से बाहर होने पर वो प्रभु देवा से नहीं मिल सकीं। लेकिन संयोग से सालों बाद प्रभू देवा ने उनके लिए डांस कोरियोग्राफ किया, जिसने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। साई वो डांस रियलिटी शो तो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उस समय साउथ के डायरेक्टर अल्फोंस पुथ्रेन अपनी एक फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे कि तभी एक दिन फेसबुक पर उनकी नजर एक डांस वीडियो पर पड़ी। डांस रियलिटी शो से साई पल्लवी की तस्वीर। वो वीडियो साई पल्लवी के डांस क्लिप का था। उन्हें साई इतनी पसंद आई कि वो जैसे-तैसे उनका नंबर ढूंढने लगे। एक रोज कॉल कर अल्फोंस ने साई को फिल्म ऑफर कर दी। शौकिया तौर पर डांस रियलिटी शो करने वालीं साई को असल में डॉक्टर बनना था। उनकी एक कजिन डॉक्टरी पढ़ने जॉर्जिया जा रही थी, तो साई ने भी वहीं एडमिशन ले लिया। यही वजह रही कि उन्होंने डायरेक्टर अल्फोंस की फिल्म भी ठुकरा दी। साई छुट्टियों में भारत आती थीं और बाकी समय जॉर्जिया में रहती थीं। साउथ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई शुरुआत में जॉर्जिया नहीं जाना चाहती थीं, तब उनकी मां ने कहा था कि अगर वो नहीं गईं, तो उनकी कजिन वहां गोरी हो जाएंगी, अच्छी अंग्रेजी सीखेंगी और उन्हें अच्छे रिश्ते भी मिलेंगे। इसी लालच में मां ने उन्हें जॉर्जिया जाने के लिए राजी किया। जब साई के फाइनल ईयर के एग्जाम नजदीक आए तो वो पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कोएम्बटूर आ गईं। ये वही समय था, 6 साल पहले साई को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर अल्फोंस ने फिल्म प्रेमम शुरू की। इस फिल्म में वो असिन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फिर मलयाली बोलने वाली एक्ट्रेस की चाह में उन्होंने असिन का नाम ड्रॉप कर दिया। एक रोज उन्हें फिर साई पल्लवी का ख्याल आया और उन्होंने झट से साई को कॉल कर प्रेमम फिल्म ऑफर कर दी। पढ़ाई पर फोकस कर रहीं साई इस कॉल से डर गईं। उन्हें लगा कि कहीं कोई उन्हें स्टॉक तो नहीं कर रहा, जो बार-बार ऐसे कॉल करता है। साई ने पहले तो कॉल पर जमकर बातें सुनाईं और फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाना चाहा। खुशकिस्मती से डायरेक्टर ने अपनी पूरी प्रोफाइल और फिल्म के बारे में बताकर ये गलतफहमी दूर कर दी। इसके बाद साई ने मलयाली फिल्म प्रेमम में काम करने के लिए हामी भर दी। साल 2014 में 5 लोग खासकर साई का ऑडिशन लेने उनके होमटाउन पहुंचे थे। ऑडिशन सफल रहा और उन्हें फिल्म प्रेमम में एक लेक्चरर मलार का रोल मिला। फिल्म साइन करने से पहले साई ने 3 शर्तें रखीं। पहली शर्त- शूटिंग कॉलेज की छुट्टियों में ही होगी, दूसरी शर्त- वो फिल्म में वही कपड़े पहनेंगी, जिनमें वो सहज रहें और तीसरी शर्त- वो फिल्म में मेकअप नहीं करेंगी। आमतौर पर हर एक्ट्रेस चाहती है कि वो कैमरे पर बेदाग और परफेक्ट दिखे, जिसके लिए मेकअप का इस्तेमाल करना बेहद आम बात है। तब करीब 22 साल की साई पल्लवी के चेहरे पर कई मुहांसे थे। कोई भी लड़की इन्हें फिल्म में छिपाना चाहती, लेकिन साई ने मेकअप न करने का फैसला किया। छुट्टियों में ही साई ने पूरी फिल्म शूट की और फिर जॉर्जिया जाकर एग्जाम दिए। साई पल्लवी की पहली फिल्म प्रेमम 29 मई 2015 को रिलीज हुई थी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए साई जॉर्जिया से भारत आईं। जैसे ही थिएटर में फिल्म खत्म हुई, पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के लिए न्यूकमर साई पल्लवी को 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 डेब्यू अवॉर्ड मिले थे। उनके बिना मेकअप काम करने की भी काफी चर्चा रही। 2021 की फिल्म के गाने प्रनवआलय इकलौता गाना है, जिसमें साई पल्लवी ने मेकअप किया था। फिल्म प्रेमम की बदौलत साई पल्लवी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 2015 में वो दुलकर सलमान के साथ मलयाली फिल्म काली में नजर आईं। ये फिल्म भी हिट रही और साई पल्लवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला। मलयाली फिल्मों में स्टारडम हासिल करने के बाद साई ने 2017 में तेलुगु फिल्म फिदा की, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को 100 ग्रेटेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डीकेड्स में शामिल किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला
Khabar hatke- Elderly Woman Revived in Rajasthan, Ants Attack Hospital, Ostrich Mistakes Plane Engine for Egg

राजस्थान में श्मशान ले जाने से पहले एक 103 साल की महिला जिंदा हो गई। वहीं, कनाडा में एक अस्पताल पर चींटियों ने हमला कर दिया, जिससे ऑपरेशन रोकने पड़े। उधर, एक एयरपोर्ट पर शुतुरमुर्ग ने हवाई जहाज के इंजन को अंडा समझ लिया। . हैदराबाद में एक बस कंडक्टर का उसकी लंबी हाइट की वजह से ट्रांसफर हो गया। वहीं, एक कपल 10 घंटे से ज्यादा समुद्र में तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंचा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल ही में भोपाल में एक आईएएस एकेडमी की निदेशक के अपहरण और 1.89 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले ने देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 1953 से 2024 के बीच देश में कुल 20 लाख से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इन सात दशकों के कुल मामलों का 54% हिस्सा (11.24 लाख केस) केवल पिछले 11 वर्षों (2013-2024) में दर्ज हुआ है। फिरौती के लिए अपहरण केवल 0.7% ही आंकड़ों के अनुसार, कुल अपराधों में अपहरण की हिस्सेदारी 1953-62 में 1.01% थी, जो 2013-24 के दौरान बढ़कर 3.04% तक पहुंच गई है। अपहरण के पीछे सबसे बड़ा कारणों में विवाह के लिए महिलाओं का उठाना और सामान्य अपहरण है। फिरौती के लिए किए जाने वाले संगठित अपहरण कुल मामलों का केवल 0.7% ही हैं। राज्यों की तुलना करें तो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद बिहार तीसरे स्थान पर रहा करता था, लेकिन 2024 के आंकड़ों में बिहार शीर्ष छह राज्यों में सबसे नीचे दर्ज किया गया है। साइबर अपराधों में अश्लील कंटेंट, 90% बच्चों के खिलाफ भारत में बच्चों के खिलाफ दर्ज साइबर अपराधों में करीब 10 में 9 मामलों में बच्चों से जुड़ा यौन रूप से अश्लील कंटेंट पब्लिश या ट्रांसमिट करने की बात सामने आई है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल अपराध घटने के बावजूद बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। 2024 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1,87,702 मामले दर्ज हुए। यह जो 2023 के 1,77,335 मामलों से 5.8% ज्यादा हैं। …………….. एनसीआरबी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध: साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 केस दर्ज; तमिलनाडु में 2023 की तुलना में 1.5% कम क्राइम नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपरधों के मामले में शीर्ष पर रही है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल ही में भोपाल में एक आईएएस एकेडमी की निदेशक के अपहरण और 1.89 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले ने देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 1953 से 2024 के बीच देश में कुल 20 लाख से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इन सात दशकों के कुल मामलों का 54% हिस्सा (11.24 लाख केस) केवल पिछले 11 वर्षों (2013-2024) में दर्ज हुआ है। फिरौती के लिए अपहरण केवल 0.7% ही आंकड़ों के अनुसार, कुल अपराधों में अपहरण की हिस्सेदारी 1953-62 में 1.01% थी, जो 2013-24 के दौरान बढ़कर 3.04% तक पहुंच गई है। अपहरण के पीछे सबसे बड़ा कारणों में विवाह के लिए महिलाओं का उठाना और सामान्य अपहरण है। फिरौती के लिए किए जाने वाले संगठित अपहरण कुल मामलों का केवल 0.7% ही हैं। राज्यों की तुलना करें तो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद बिहार तीसरे स्थान पर रहा करता था, लेकिन 2024 के आंकड़ों में बिहार शीर्ष छह राज्यों में सबसे नीचे दर्ज किया गया है। साइबर अपराधों में अश्लील कंटेंट, 90% बच्चों के खिलाफ भारत में बच्चों के खिलाफ दर्ज साइबर अपराधों में करीब 10 में 9 मामलों में बच्चों से जुड़ा यौन रूप से अश्लील कंटेंट पब्लिश या ट्रांसमिट करने की बात सामने आई है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल अपराध घटने के बावजूद बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। 2024 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1,87,702 मामले दर्ज हुए। यह जो 2023 के 1,77,335 मामलों से 5.8% ज्यादा हैं। …………….. एनसीआरबी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध: साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 केस दर्ज; तमिलनाडु में 2023 की तुलना में 1.5% कम क्राइम नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपरधों के मामले में शीर्ष पर रही है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमेरिका ने UFO से जुड़ी पहली फाइलें जारी की:चांद पर रहस्यमयी वस्तुएं दिखने का दावा, अंतरिक्ष यात्री बोले- बाहर आतिशबाजी जैसा नजारा

अमेरिका में शुक्रवार को लंबे समय से चर्चा में रही UFO फाइलों की पहली खेप जारी कर दी गई। ट्रम्प प्रशासन ने सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए। इन फाइलों में सबसे ज्यादा चर्चा NASA के अपोलो मिशन से जुड़ी तस्वीरों और अंतरिक्ष यात्रियों की बातचीत को लेकर हो रही है। जारी दस्तावेजों में NASA के अपोलो 12 और अपोल 17 मिशन से जुड़ी तस्वीरें और बातचीत के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। एक तस्वीर में चांद की सतह के ऊपर आसमान में तीन रहस्यमयी बिंदु दिखाई देने का दावा किया गया है। सबसे दिलचस्प हिस्सा अपोलो 17 मिशन का ट्रांसक्रिप्ट माना जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष यात्री उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान के पास चमकती चीजें दिखने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। एक ऑपरेटर ने मिशन कंट्रोल से कहा, “कुछ चमकते कण या टुकड़े हमारे पास से गुजरते दिख रहे हैं।” इसके जवाब में दूसरे ऑपरेटर ने कहा, “मेरी खिड़की के बाहर कई चमकती चीजें दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आतिशबाजी हो रही हो।” ट्रम्प ने UFO से जुड़ी फाइलें जारी करने का आदेश दिया था राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ महीने पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को UFO और कथित एलियन गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड जारी करने का आदेश दिया था। फाइलें जारी होने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने सरकार की एजेंसियों को एलियन लाइफ, UFO और UAP से जुड़ी जानकारी जनता के सामने रखने को कहा था। इन फाइलों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर UFO और एलियन जीवन को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि अमेरिकी सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि उसे अब तक एलियन जीवन या एलियन टेक्नोलॉजी का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। पेंटागन की पिछली रिपोर्टों में भी कहा गया था कि कई UFO वीडियो और तस्वीरें बाद में सैन्य तकनीक या प्राकृतिक घटनाएं निकली थीं। पेंटागन की तरफ जारी किया गया वीडियो…. सैन्य विमानों के पास दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं पेंटागन की तरफ से जारी दस्तावेजों में 1999 के नए साल की पूर्व संध्या पर FBI की ली गई कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं। इनमें अमेरिकी सैन्य विमानों के पास कुछ रहस्यमयी वस्तुएं दिखाई देने का दावा किया गया है। इसके अलावा सैन्य पायलटों की ली गई तस्वीरें भी जारी की गई हैं, जिनमें तेज रफ्तार से उड़ती चीजें विमानों के पास से गुजरती दिखती हैं। एक डिक्लासिफाइड सैन्य रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया कि उसने आसमान में कई चमकती वस्तुओं को तेजी से आगे बढ़ते देखा। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक वस्तु को विमान के टारगेटिंग सिस्टम से करीब 20 सेकंड तक ट्रैक किया गया, लेकिन बाद में वह अचानक गायब हो गई। नई UFO फाइलों में ओमान की खाड़ी के ऊपर दिखी एक रहस्यमयी वस्तु की तस्वीर सामने आई है। दावा किया गया है कि 2024 में इंफ्रारेड सेंसर ने तेज रफ्तार से उड़ती आंसू जैसी आकार वाली इस वस्तु को रिकॉर्ड किया था। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि ये सिर्फ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हैं। इन्हें किसी एलियन या UFO की पक्की पुष्टि नहीं माना जाना चाहिए। ओमान की खाड़ी के ऊपर दिखी एक रहस्यमयी वस्तु का वीडियो… अमेरिकी सांसद बोले- अभी और फाइलें जारी होंगी अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि शुक्रवार को जारी दस्तावेज सिर्फ शुरुआत हैं। आने वाले समय में और रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि अगली फाइलें कब जारी होंगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि सरकार UFO मामलों में ज्यादा पारदर्शिता लाना चाहती है। सरकार का कहना है कि जनता को ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोग खुद तय कर सकें कि इन घटनाओं का क्या मतलब है। कुछ दस्तावेजों के हिस्सों को गवाहों की पहचान और संवेदनशील सैन्य ठिकानों की जानकारी छिपाने के लिए ब्लैकआउट किया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घटनाओं से जुड़ी कोई अहम जानकारी नहीं रोकी गई।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया

तमिलनाडु विधासभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डीएमके के ई.राजा से करीब 6500 वोटों से हराया है। यह सीट एससी कैंडिडेट के लिए रिजर्व थी। अनंतन राजनीति में आने से पहले अमेरिका में काम करते थे। उन्होंने राजनीति में आने के लिए अपना सफल टेक्नोलॉजी करियर और रियल एस्टेट बिजनेस भी छोड़ दिया था। उनका कहना है कि जनसेवा का सपना 4 साल पहले उन्हें वापस भारत ले आया था। अय्यासामी ने चुनाव हारने पर कहा- चुनाव के एक हफ्ते के पैसों ने चार साल की सच्ची सेवा को हरा दिया। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार सालों में गांवों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए और अपना पूरा समय लगाया। उनका सपना करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का था। चुनाव हार पर एक्स पोस्ट में लिखा- जीवन में पहली बार मेरे पास बेटी के सवालों का जवाब नहीं… अय्यासामी ने एक्स पोस्ट में लिखा… चार साल पहले मैंने अमेरिका में अपनी 12 साल की बेटी से कहा था कि मैं सफल टेक्नोलॉजी करियर और रियल एस्टेट बिजनेस छोड़कर भारत लौट रहा हूं, क्योंकि मुझे जनसेवा और राजनीति में काम करना है। पिछले चार वर्षों में हमने गांवों में बस स्टॉप बनवाए, तालाब का जीर्णोद्धार कराया, छात्रों की पढ़ाई में मदद की, मेडिकल कैंप और करियर वर्कशॉप आयोजित करावाई गई। इसमें सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि परिवार के अनमोल पल और अपनी बेटी को दूर से बड़ा होते देखने का दर्द भी शामिल था। फिर चुनाव आए। उसी गांव ने ऐसे उम्मीदवार को चुना, जो 5 वर्षों के दौरान मुश्किल से वहां दिखाई दिया। आखिरकार, चुनाव के एक हफ्ते के पैसों ने चार साल की सच्ची सेवा को हरा दिया। कल मेरी बेटी ने वीडियो कॉल पर पूछा -‘अप्पा… क्या अब आप मुझे बता सकते हैं कि राजनीति वास्तव में क्या होती है?’ जीवन में पहली बार, मेरे पास उसके सवाल का कोई जवाब नहीं था। इंटेल में काम किया, तेनकासी जिला भाजपा अध्यक्ष रहे तमिलनाडु में तेनकासी जिले के रहने वाले अय्यासामी पहले इंटेल में इंजीनियर थे। बाद में वे भाजपा से जुड़े और तेनकासी जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए गए। विधानसभा चुनाव पर हार मिलने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अय्यासामी का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा- ‘निष्काम भाव से कार्य करते रहो। तुम्हारा दिन जरूर आएगा। हिम्मत मत हारो।’ एक ने लिखा- राजनीति एक कड़वी सच्चाई है, आप सब कुछ सही करने के बावजूद जीत नहीं सकते। तमिलनाडु में 2 साल पुरानी TVK ने 50+ साल पुरानी DMK-AIADMK को हराया एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा हैं। विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं। DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया। कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 3.4% रहा। ……………………. यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में विजय की पार्टी 108 सीटें जीतीं: असम में तीसरी बार भाजपा; केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, पुडुचेरी में NDA सरकार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतीं। हालांकि पार्टी बहुमत के आकंड़े 118 सीट से पीछे है। राज्य में गठबंधन की सरकार बनना तय है। असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। BJP ने यहां 82 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

एअर इंडिया VP लेवल के अफसरों की सैलरी काटेगी:ईरान युद्ध के कारण 20% उड़ानें रद्द करने की तैयारी, नॉन-टेक्निकल स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगी कंपनी

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया अपनी लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कटौती और उड़ानों की संख्या करीब 20% कम कर सकती है। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण जेट फ्यूल महंगा होने से ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि एयरलाइन पहले से ही घाटे में है और अपने नए CEO की तलाश कर रही है। सभी कर्मचारियों का बोनस भी काट सकती है कंपनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में एयर इंडिया ने नॉन-टेक्निकल कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने और वाइस प्रेसिडेंट या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारियों की सैलरी में कटौती करने पर चर्चा की। इसके अलावा, सभी कर्मचारियों के बोनस में भी कमी की जा सकती है। एअर इंडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है और इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। घाटा बढ़ने की 3 बड़ी वजहें अगले 3 महीने तक उड़ानों की संख्या 20% कम होगी सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए फ्लाइट ऑपरेशंस में कटौती का प्रस्ताव रखा है। अगले 90 दिन तक एयरलाइन अपनी उड़ानों की क्षमता को 20% से ज्यादा कम कर सकती है। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक कि मिडिल ईस्ट की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता। ईरान जंग के चलते कच्चा तेल 45.5% महंगा हुआ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45.5% बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% पर कैप कर दिया था। इसके चलते अप्रैल में तेल कंपनियों (OMCs) ने घरेलू ATF के दाम सिर्फ 9.2% ही बढ़ाए, लेकिन इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा रही। एयरलाइंस का फ्यूल खर्च 40% से बढ़कर 60% हुआ FIA के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेक्टर में फ्यूल की कीमतों के भारी अंतर ने एयरलाइंस के नेटवर्क को वित्तीय रूप से अस्थिर बना दिया है। पहले एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 40% होता था, जो बढ़कर 60% तक पहुंच गया है। लीडरशिप का संकट और पुराने जख्म एयर इंडिया के सामने यह मुश्किल समय तब आया है जब कंपनी के पास कोई परमानेंट सीईओ (CEO) नहीं है। अप्रैल में कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे के बाद से टाटा ग्रुप नए बॉस की तलाश कर रहा है। इसके अलावा, पिछले साल पाकिस्तान के साथ तनाव और पुराने विमानों के मेंटेनेंस के खर्च ने भी कंपनी की कमर तोड़ दी है।