IPL 2026 Playoff Scenarios Update; DC Vs KKR

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली 7वां मैच हारी IPL 2026 में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है। कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं। टीम ने 4 मैच जीते और 5 गंवाए हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। हालांकि, उसे बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। दिल्ली 11 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। टीम के पास 8 अंक हैं और अब वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। पिछले चार IPL सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा 2024 सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2025 में चौथे प्लेऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे। आज के मैच का हाल राजस्थान के पास टॉप-4 की रेस में मजबूत पकड़ बनाने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है। गुजरात को प्लेऑफ की उम्मीद बचाने के लिए जीत जरूरी गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर-अंशुल के 17-17 विकेट दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि रेस रोमांचक बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अंशुल कंबोज ने भी 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव हैं। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; DC Vs KKR

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली 7वां मैच हारी IPL 2026 में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है। कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं। टीम ने 4 मैच जीते और 5 गंवाए हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। हालांकि, उसे बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। दिल्ली 11 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। टीम के पास 8 अंक हैं और अब वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। पिछले चार IPL सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा 2024 सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2025 में चौथे प्लेऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे। आज के मैच का हाल राजस्थान के पास टॉप-4 की रेस में मजबूत पकड़ बनाने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है। गुजरात को प्लेऑफ की उम्मीद बचाने के लिए जीत जरूरी गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर-अंशुल के 17-17 विकेट दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि रेस रोमांचक बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अंशुल कंबोज ने भी 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव हैं। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL में आज राजस्थान vs गुजरात:जीत की हैट्रिक लगा चुकी टाइटंस के पास रॉयल्स को पछाड़ने का मौका; जयपुर में मुकाबला

IPL 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। गुजरात पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार लय में है। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है। दोनों टीमें 10वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। RR ने 3 और GT ने 6 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में राजस्थान 6 रन से जीता था। लगातार दो बार 220+ का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई राजस्थान राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। पिछले दो मैचों में टीम 220 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बावजूद उसे डिफेंड नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में रियान पराग की 90 रन की पारी से राजस्थान ने 225 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने 7 विकेट रहते टारगेट हासिल कर लिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी पिछले दो मैचों में 220 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। जोफ्रा आर्चर 10 मैचों में 15 विकेट के साथ राजस्थान के टॉप विकेट टेकर हैं। ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी पर सवाल, स्ट्राइक रेट सुधारने की चुनौती वैभव सूर्यवंशी (404 रन) और यशस्वी जायसवाल (312 रन) की बदौलत राजस्थान का टॉप ऑर्डर मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल की धीमी पारी चिंता का कारण है। जुरेल ने पिछली तीन पारियों में दो बार 30 गेंदों पर 42 रन और एक बार 20 गेंदों पर 16 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उनका स्ट्राइक रेट टीम की रन गति पर असर डाल रहा है। वैभव राजस्थान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शानदार फॉर्म में गुजरात के टॉप-3 बैटर गुजरात टाइटंस सही समय पर लय में दिख रही है। कप्तान शुभमन गिल (378 रन) और साई सुदर्शन (385 रन) लगातार रन बना रहे हैं। सुदर्शन ने पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। जोस बटलर (335 रन) की फॉर्म में वापसी ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को मजबूत किया है। हालांकि, टीम को उस मिडिल ऑर्डर कोलैप्स से बचना होगा, जिसकी वजह से वह मुंबई के खिलाफ 100 रन पर सिमट गई थी। गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। रबाडा की अगुआई में धारदार है गुजरात का पेस अटैक टाइटंस की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कागिसो रबाडा 16 विकेट के साथ पेस अटैक को लीड कर रहे हैं। वह टीम के टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा (12 विकेट) और मोहम्मद सिराज (11 विकेट) का अच्छा साथ मिल रहा है। राजस्थान के मैदान पर गुजरात के ये तीन तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और सटीकता से रॉयल्स के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करेंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बल्लेबाज सेट होने के बाद बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। आज जयपुर में बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। मैच शुरू होने पर तापमान 32°C से 37°C के बीच रहने की उम्मीद है और आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।
Kolkata Oath Ceremony | Suvendu Adhikari CM Bengal, PM Modi Present

कोलकाता28 मिनट पहले कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी आज दोपहर 11 बजे पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कोलकाता के जिस ग्राउंड में शपथ समारोह होगा। उसमें वॉटरप्रूफ टेंट लगेंगे, इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी लगाया जाएगा। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया जाएगा। कार्यक्रम में एक लाख लोग आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। मेहमानों के खाने के लिए आलू दम, काली दाल वीआईपी मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह कार्यकम की तैयारी से जुड़ी 6 तस्वीरें… कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल टेंट लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। स्वागत के लिए सड़क किनारे कटआउट लगाए गए। स्टेज से पहले फूलों की एक बड़ी रंगोली बनाई गई है। सुवेंदु और पीएम मोदी जिस गाड़ी से स्टेज पहुंचेंगे, उसे सजाया गया हे। पंडाल को करीब 20 तरह के फूलों से सजाया गया है। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। लोगों के लिए बैरेकेडिंग की जा रही है। 2016 में पहली बार खाता खोला, 2026 में भाजपा का पहला सीएम बीजेपी के गठन के बाद 1982 में पार्टी ने बंगाल में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी को खाता खोलने में 34 साल लगे और 2016 में उसने 3 सीटें जीतें। तब पार्टी का वोट शेयर 10.3% था। 2021 में भाजपा ने 38.4% वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल कीं। इस बार पार्टी ने 45.84% वोट शेयर के साथ 207 सीटें हासिल कीं। बंगाल में रिजल्ट के बाद से चार दिनों का घटनाक्रम… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा जीती 4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। पूरी खबर पढ़ें… 6 मई: सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें… 7 मई: बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… 8 मई: सुवेंदु ने राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National Weather Up Bihar Rain Rajasthan MP Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना1 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवा को बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं मध्य भारत में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है। बिहार के पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी आई। फुलवारीशरीफ में ओले भी गिरे। भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं पटना और वैशाली में पेड़ गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पेट्रोल पंप की दीवार भी ढह गई। उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में बारिश हुई। वहीं मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी तेज हो गई है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां पारा 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44°C रहा। राजस्थान के टोंक में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश हुई। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रतलाम में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुजरात के अहमदाबाद में तापमान 43.1°C , महाराष्ट्र के वाशिम में 42.8°C दर्ज किया गया। शिमला में ओले गिरे, सड़क पर 4 इंच मोटी परत बिछी हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार को बारिश-ओलावृष्टि हुई। इससे सड़क पर चार इंच से ज्यादा मोटी परत बिछ गई। इसे हटाने के लिए बाद में जेसीबी मशीनें लगानी पड़ी। सेब की फसल और बगीचों को ओलों से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट भी टूट गए। अगले दिन के मौसम का हाल 10 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है। 11 मई उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना। देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें… गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ जैसी मोटी परत बिछी। बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया। बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
hantavirus outbreak | mv hondius cruise ship | चूहों से इंसान और फिर इंसान से इंसान, हंटावायरस का ये नया स्ट्रेन कितना घातक है? एमवी हाइडियस क्रूज

Hantavirus Outbreak: युद्ध के अलावा भी एक ख़बर ने इस वक़्त दुनिया को डराया हुआ है. हुआ ये कि एक क्रूज़ शिप निकला लोगों को ऐंटार्कटिका की सैर कराने. क्रूज़ शिप आप जानते ही होंगे समुद्र में तैरते फ़ाइव स्टार होटलों की तरह होते हैं. महंगी-महंगी टिकटें ले कर लोग ये लक्ज़री यात्राएं करते हैं. तो एक ऐसे ही लक्ज़री समुद्री जहाज़ ‘MV हॉन्डियस’ ने ट्रिप निकालना कई देशों से होते हुए लोगों को ऐंटार्कटिका घुमाने का. आलिशान फ़ाइव स्टार होटेल जैसे समुद्री जहाज़ से सबको बर्फ़ से ढके हुए ऐंटार्कटिका पर ले जाना था. ऐंटार्कटिका आप जानते ही होंगे पृथ्वी के बिलकुल दक्षिण महाद्वीप है. दक्षिणी ध्रुव के पास. कोई रहता नहीं है वहां. पहले सांयटिस्ट लोग ही जाते थे एक्सपेरिमेंट करने. लेकिन अब ये महंगे क्रूज़ जहाज़ भी ले जाते हैं पर्यटकों को. ज़्यादा पब्लिक जानती नहीं लेकिन अब हर साल 1 लाख से ज्यादा पर्यटक ऐंटार्कटिका जाते हैं. क्रूज़ जहाज़ से जाते हैं. वहां कोई होटेल वगैरह नहीं है. लोग जहाज़ पर रहकर सिर्फ़ देखते हैं. कुछ उतरकर बर्फ़ पर पैर भी रखते हैं. बर्फ़ ही बर्फ़ है. ज़मीन नहीं दिखते है. बर्फ़ के ही पहाड़ हैं. पेंगुइन पक्षी रहते हैं उनको देखने जाते हैं लोग. व्हेल देखने जाते हैं. और काफ़ी महंगा ट्रिप होता है ये. कई लाख रुपये लग जाते हैं. जहाज़ भी वहां पर ख़ास तरह के ही जा सकते हैं. क्योंकि कई जगह समुद्र ही बर्फ़ से ढका होता है तो बर्फ को तोड़कर भी आगे बढ़ना पड़ सकता है रास्ते में. तो जहाज़ वैसे चाहिए होते हैं जो ऐसा कर सकें. और नियम भी बहुत सख्त हैं वहां. ऐंटार्कटिका गए रईसों को हंटावायरस ने घेरा. (Photo : AP) अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने नियम बनाए हुए हैं, कोई सरकार तो है नहीं वहां किसी देश की. ज्यादा लोग एक जगह पर नहीं उतर सकते वहां पर. पर्यावरण को ख़तरा किसी भी तरह से ना हो इसलिए नियम बनाए हुए हैं. क्योंकि अब वो दुनिया का सबसे साफ इलाक़ा बचा है. सबसे साफ़, सबसे ठंडा और एक तरह से सबसे अनोखा. तो पेंगुइन के साथ फोटो खिंचवाने, बर्फ पर चलने, व्हेल देखने, बर्फ़ के पहाड़ देखने, ये सब करने जाते हैं रईस लोग वहां. कहते हैं कि सपनों जैसा अनुभव होता है. तो ऐसा ही ट्रिप शुरू हुआ 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से. जहाज़ था MV हॉन्डियस. ऐंटार्कटिका क्रूज़ पर कैसे हुआ हंटावायरस का हमला? MV हॉन्डियस 1 अप्रैल को रवाना हुआ उशुआइया से 147 लोगों के साथ. 147 में 88 यात्री थे और बाक़ी चालक दल के लोग. 23 देशों के लोग थे जो निकले इस ट्रिप पर. ऐंटार्कटिका जाना था, फॉकलैंड आइलैंड्स जाना था, साउथ जॉर्जिया नाम के ख़ूबसूरत टापू पर जाना था, त्रिस्तान दा कुन्या जाना था. ऐसे दूर-दराज़ के द्वीप देखने ये लोग जा रहे थे. लेकिन 6 अप्रैल को क्या हुआ कि नेदरलैंड्स के एक 70 साल के यात्री को बुख़ार आया, सिरदर्द हुआ, पेट भी ख़राब हो गया. जहाज़ बीच समुद्र में था. डॉक्टर होते हैं इन क्रूज़ जहाज़ों पर. तो डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन यात्री की हालत बिगड़ती चली गई. और 11 अप्रैल को नेदरलैंड्स के 70 साल के उस यात्री को साँस लेने में तकलीफ़ होने लगी और तबीयत ऐसी बिगड़ी कि उनकी मौत हो गई. ख़बर फैली तो सब लोग घबरा गए. लेकिन ये तो पता नहीं था कि तबीयत किस वजह से ख़राब हुई थी उन यात्री की. और जहाज़ पर कोई लैब टेस्ट की व्यवस्था तो थी नहीं. (AI के इस्तेमाल से बना इंफोग्राफिक्स) एक-एक कर ख़राब होने लगी सबकी तबीयत क्रूज़ कंपनी ने कहा कि प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई है. उनके शव को फ़्रीज़र में रखा गया ताकि जब अगला ऐसा पड़ाव आए जहां से वापस किसी बड़े देश की तरफ़ जाया जा सके तो वहां शव को और उनकी पत्नी जो उनके साथ थीं उनको उतारा जा सके. जहाज़ आगे बढ़ता रहा. लेकिन लोगों में डर बढ़ता भी गया. कुछ लोगों को लगा कि उनकी भी तबीयत कुछ ठीक नहीं है. लेकिन ये भी लगा कि हो सकता है वहम हो रहा है. चूहों वाला वायरस और क्रूज़ पर लाशें, आखिर MV हॉन्डियस पर क्या हुआ? (Photo : AP) ख़ैर, फिर जहाज़ त्रिस्तान दा कुन्या द्वीप पर रुका. कुछ नए यात्री वहां से चढ़े. लेकिन जहाज़ पर मौत की खबर फैल रही थी. 24 अप्रैल को जहाज़ सेंट हेलीना द्वीप पर रुका. यहां मृतक के शव को उतारा गया. और उनकी पत्नी भी उतर गईं. पत्नी 69 साल की थी. और जहाज़ पर एक ब्रिटिश यात्री भी बीमार पड़ गया. ये हुआ तो कई लोग घबरा गए. उन्होंने भी आगे जाने का प्लैन कैंसल कर दिया और कुछ को शायद सेंट हेलीना तक ही जाना था, तो ख़बर ये है कि वहां पर कोई 30-40 यात्री उतर गए जहाज़ से. क्योंकि सेंट हेलीना से बाक़ी दुनिया का कनेक्शन थोड़ा बहतर है और कई देशों तक की उड़ानें हैं सेट हेलीने से तो अमेरिका के, ब्रिटेन के, स्विट्जरलैंड के, जर्मनी के कोई 30-40 लोग वहां उतर गए. जिस यात्री की मौत हो गई थी समुद्री जहाज़ पर उनकी 69 साल की पत्नी ने 25 अप्रैल को सेंट हेलीना से दक्षिण अफ़्रीका के जोहानेसबर्ग जाने के लिए फ़्लाइट पकड़ी. लेकिन वो प्लेन में ही बेहोश हो गईं. जोहानेसबर्ग प्लेन पहुंचा. जल्दी से उनको अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अगले दिन यानी 26 अप्रैल को उनकी वहां मौत हो गई. वहां अस्पताल में टेस्ट किया गया तो उनमें एक ख़तरनाक वायरस पाया गया. हंटावायरस. Hantavirus: हंटावायरस क्या चीज़ है? एकदम से हड़कंप मच गया. क्योंकि ये ऐसा वायरस है जो चूहों से फैलता है. चूहों के पेशाब में, मल में या लार में होता है. इंसान चूहे के मल-मूत्र को छू ले या उसके संपर्क में आई धूल उड़कर सांस में चली जाए तो इंसान में जा सकता है. फेफड़ों में सूजन आ सकती है, किडनी ख़राब हो सकती है. लक्षण इसके ऐसे होते हैं कि बुख़ार हो सकता है, सिरदर्द हो सकता है, मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, सांस लेने में तकलीफ़ हो सकती है, खांसी हो सकती है. और बीमारी गंभीर हो जाए तो सांस
राहुल तीन टीमों से 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज:IPL में 500 चौके पूरे; ग्रीन के छक्के से बॉल गुमी; टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

IPL में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। केएल राहुल ने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000+ रन पूरे कर इतिहास रचा। उनके IPL में 500 चौके भी पूरे हुए। दूसरी ओर कैमरन ग्रीन के 94 मीटर लंबे छक्के से बॉल गुम हो गई। दिल्ली-कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. केएल राहुल के दिल्ली के लिए एक हजार रन पूरे विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1,000 रन पूरे किए। राहुल IPL इतिहास में 3 टीमों से 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। मैच में वे 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। 2. केएल राहुल के 500 IPL चौके पूरे केएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ चार चौके लगाए और IPL में 500 चौके पूरे किए। IPL में सबसे ज्यादा 813 चौके विराट कोहली ने लगाए हैं। शिखर धवन 768 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर ने 663 और रोहित शर्मा ने 659 चौके लगाए हैं। अजिंक्य रहाणे 526 चौकों के साथ पांचवें और सुरेश रैना 506 चौकों के साथ छठे स्थान पर हैं। राहुल 500 चौकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। 3. एलन ने कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाया दिल्ली के खिलाफ कोलकाता के ओपनर फिन एलन ने 47 गेंदों में शतक लगाया। वे कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा। वे कोलकाता के लिए IPL में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. अनुकूल रॉय का रनिंग कैच, अक्षर पटेल आउट दिल्ली की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम ने छठा विकेट गंवाया। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वैभव अरोड़ा ने उन्हें अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। अनुकूल ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर रनिंग कैच पकड़ा। ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद पर अक्षर ने फ्लैट पुल शॉट खेला। अनुकूल बाईं ओर दौड़े और कमर की ऊंचाई पर कैच लपका। कैच लेते समय उनका पैर जमीन में फंस गया और वह गिर पड़े, लेकिन गेंद पर पकड़ नहीं छोड़ी। 2. स्टार्क ने रहाणे को फॉलो-थ्रू पर रनआउट किया कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर में टीम ने पहला विकेट गंवाया। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रनआउट हुए। मिचेल स्टार्क ने इनस्विंगिंग यॉर्कर डालने की कोशिश की। एलन ने सीधा शॉट खेला, तभी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहाणे क्रीज से बाहर निकल गए थे। स्टार्क ने बाएं हाथ से गेंद को छुआ और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी, जिससे रहाणे रनआउट हो गए। 3. ग्रीन ने अक्षर के ओवर में 94 मीटर का छक्का मारा, बॉल गुमी छठे ओवर में कैमरन ग्रीन ने अक्षर पटेल की दूसरी गेंद पर 94 मीटर का छक्का लगाया। इससे बॉल गुम गई और दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। अक्षर की फुल लेंथ गेंद ग्रीन के स्लॉट में थी, जिस पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट के ऊपर से 94 मीटर दूर गौतम गंभीर स्टैंड में जाकर गिरी। 4. एलन ने छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई कोलकाता के ओपनर फिन एलन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इसी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर
Sai Pallavi Birthday Interesting Facts; Ramayana Sita

14 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वालीं साई पल्लवी आज 34 साल की हो चुकी हैं। साई पल्लवी कभी एक डांस रियलिटी शो की आम सी कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। बचपन में वो कंगना रनोट की फिल्म में बतौर जूनियर आर्टिस्ट भी नजर आईं। आज अपने हुनर और सादगी से साई पल्लवी साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर उनके बचपन, करियर और बेहतरीन किस्सों पर- फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर को समझ लिया स्टॉकर 9 मई 1992 साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडु के कोएम्बटूर में हुआ। पिता एक्साइज ऑफिसर और एक फुटबॉल प्लेयर थे और मां राधा एक डांसर थीं। बचपन में साई भी अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं। साई पल्लवी के बचपन की चुनिंदा तस्वीरें। साई महज 13 साल की उम्र में फिल्म कस्तूरी मान (2005) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2008 की तमिल फिल्म धाम धूम में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया। वो उस वक्त छठी क्लास में थीं। इस फिल्म से कंगना रनोट ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। धाम धूम में कंगना के साथ साई पल्लवी। मां के नक्शेकदम पर चलते साई को डांस में रुचि होने लगी। टीनएज में उन्होंने तमिल डांस शो उंगालिल यार उधुता प्रभु देवा (कौन बनेगा अगला प्रभू देवा) (2008) में हिस्सा लिया। शो के एक एपिसोड में सामंथा रुथप्रभू साई के डांस से इंप्रेस हुई थीं और जमकर तारीफ की थी। तब से ही साई को थोड़ी-बहुत पहचान मिलने लगी। डांस रियलिटी शो में साई की तारीफ करती हुईं सामंथा। कौन बनेगा अगला प्रभू देवा में अगर साई फाइनलिस्ट होतीं, तो उन्हें प्रभू देवा से मिलने का मौका मिलता, लेकिन सेमी फिनाले में ही शो से बाहर होने पर वो प्रभु देवा से नहीं मिल सकीं। लेकिन संयोग से सालों बाद प्रभू देवा ने उनके लिए डांस कोरियोग्राफ किया, जिसने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। साई वो डांस रियलिटी शो तो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उस समय साउथ के डायरेक्टर अल्फोंस पुथ्रेन अपनी एक फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे कि तभी एक दिन फेसबुक पर उनकी नजर एक डांस वीडियो पर पड़ी। डांस रियलिटी शो से साई पल्लवी की तस्वीर। वो वीडियो साई पल्लवी के डांस क्लिप का था। उन्हें साई इतनी पसंद आई कि वो जैसे-तैसे उनका नंबर ढूंढने लगे। एक रोज कॉल कर अल्फोंस ने साई को फिल्म ऑफर कर दी। शौकिया तौर पर डांस रियलिटी शो करने वालीं साई को असल में डॉक्टर बनना था। उनकी एक कजिन डॉक्टरी पढ़ने जॉर्जिया जा रही थी, तो साई ने भी वहीं एडमिशन ले लिया। यही वजह रही कि उन्होंने डायरेक्टर अल्फोंस की फिल्म भी ठुकरा दी। साई छुट्टियों में भारत आती थीं और बाकी समय जॉर्जिया में रहती थीं। साउथ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई शुरुआत में जॉर्जिया नहीं जाना चाहती थीं, तब उनकी मां ने कहा था कि अगर वो नहीं गईं, तो उनकी कजिन वहां गोरी हो जाएंगी, अच्छी अंग्रेजी सीखेंगी और उन्हें अच्छे रिश्ते भी मिलेंगे। इसी लालच में मां ने उन्हें जॉर्जिया जाने के लिए राजी किया। जब साई के फाइनल ईयर के एग्जाम नजदीक आए तो वो पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कोएम्बटूर आ गईं। ये वही समय था, 6 साल पहले साई को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर अल्फोंस ने फिल्म प्रेमम शुरू की। इस फिल्म में वो असिन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फिर मलयाली बोलने वाली एक्ट्रेस की चाह में उन्होंने असिन का नाम ड्रॉप कर दिया। एक रोज उन्हें फिर साई पल्लवी का ख्याल आया और उन्होंने झट से साई को कॉल कर प्रेमम फिल्म ऑफर कर दी। पढ़ाई पर फोकस कर रहीं साई इस कॉल से डर गईं। उन्हें लगा कि कहीं कोई उन्हें स्टॉक तो नहीं कर रहा, जो बार-बार ऐसे कॉल करता है। साई ने पहले तो कॉल पर जमकर बातें सुनाईं और फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाना चाहा। खुशकिस्मती से डायरेक्टर ने अपनी पूरी प्रोफाइल और फिल्म के बारे में बताकर ये गलतफहमी दूर कर दी। इसके बाद साई ने मलयाली फिल्म प्रेमम में काम करने के लिए हामी भर दी। साल 2014 में 5 लोग खासकर साई का ऑडिशन लेने उनके होमटाउन पहुंचे थे। ऑडिशन सफल रहा और उन्हें फिल्म प्रेमम में एक लेक्चरर मलार का रोल मिला। फिल्म साइन करने से पहले साई ने 3 शर्तें रखीं। पहली शर्त- शूटिंग कॉलेज की छुट्टियों में ही होगी, दूसरी शर्त- वो फिल्म में वही कपड़े पहनेंगी, जिनमें वो सहज रहें और तीसरी शर्त- वो फिल्म में मेकअप नहीं करेंगी। आमतौर पर हर एक्ट्रेस चाहती है कि वो कैमरे पर बेदाग और परफेक्ट दिखे, जिसके लिए मेकअप का इस्तेमाल करना बेहद आम बात है। तब करीब 22 साल की साई पल्लवी के चेहरे पर कई मुहांसे थे। कोई भी लड़की इन्हें फिल्म में छिपाना चाहती, लेकिन साई ने मेकअप न करने का फैसला किया। छुट्टियों में ही साई ने पूरी फिल्म शूट की और फिर जॉर्जिया जाकर एग्जाम दिए। साई पल्लवी की पहली फिल्म प्रेमम 29 मई 2015 को रिलीज हुई थी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए साई जॉर्जिया से भारत आईं। जैसे ही थिएटर में फिल्म खत्म हुई, पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के लिए न्यूकमर साई पल्लवी को 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 डेब्यू अवॉर्ड मिले थे। उनके बिना मेकअप काम करने की भी काफी चर्चा रही। 2021 की फिल्म के गाने प्रनवआलय इकलौता गाना है, जिसमें साई पल्लवी ने मेकअप किया था। फिल्म प्रेमम की बदौलत साई पल्लवी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 2015 में वो दुलकर सलमान के साथ मलयाली फिल्म काली में नजर आईं। ये फिल्म भी हिट रही और साई पल्लवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला। मलयाली फिल्मों में स्टारडम हासिल करने के बाद साई ने 2017 में तेलुगु फिल्म फिदा की, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को 100 ग्रेटेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डीकेड्स में शामिल किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला
China Ex-Defense Ministers Death Sentence

Hindi News Career China Ex Defense Ministers Death Sentence | Corruption May 9 Current Affairs; DRDO Weapon Launch 23 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. NCRB ने पशु क्रूरता को अपराध में शामिल किया 8 मई को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने पहली बार अपनी ‘क्राइम इन इंडिया 2024 रिपोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट, 1960 के तहत दर्ज अपराधों को शामिल किया है। पहले पशु क्रूरता के मामलों को ‘विशेष और स्थानीय कानूनों’ की नॉर्मल कैटेगरी में रखा जाता था, लेकिन अब इसे अलग से रिकॉर्ड किया गया है। इस रिकॉर्ड के बाद पशु सुरक्षा को बेहतर करने में मदद मिलेगी। ये डेटा भारत में जानवरों के खिलाफ हिंसा की भयावहता को बताएगा। क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट शामिल करने से पशुओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की पहचान और निगरानी की जा सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पशु क्रूरता से जुड़े कुल 9,039 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में 10,312 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10,257 पुरुष शामिल थे। इनकी कुल कीमत करीब 48.8 करोड़ रुपये आंकी गई। इनमें 44.9 प्रतिशत मामलों में चोरी हुए जानवर बरामद कर लिए गए। यह संपत्ति से जुड़े अपराधों के राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। पुलिस ने 96.7% मामलों में चार्जशीट दाखिल की, जिससे जांच स्तर पर सक्रियता दिखाई देती है। हालांकि, साल के आखिर तक करीब 2,070 मामले यानी लगभग 22.9% मामलों की जांच लंबित रही। इस रिपोर्ट के बाद पहली बार अन्य क्राइम कैटेगरी के साथ जानवरों पर क्रूरता के मामलों का विश्लेषण हो पाएगा। प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में भारत की संसद द्वारा पारित एक केंद्रीय कानून है। प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में पशु को मनुष्य के अलावा किसी भी जीवित प्राणी के रूप में परिभाषित किया गया है। 2. DRDO और इंडियन एयर फोर्स ने TARA का सफल परीक्षण किया 7 मई को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा के तट पर टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) हथियार की पहली सफल टेस्टिंग की। ये टेस्टिंग ओडिशा के तट पर एक जगुआर (Jaguar) फाइटर जेट से की गई। TARA भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो बिना गाइड सिस्टम वाले हथियारों को गाइड सिस्टम में बदलेगी। इस ग्लाइड हथियार को DRDO के साथ मिलकर रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद ने मिलकर डिजाइन और डेवलप किया है। ग्लाइड हथियार एक स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है। जो सबसे आधुनिक और कम लागत वाला पहला सिस्टम है। TARA दुश्मन के जमीनी ठिकानों पर 120 किमी की दूरी से वार कर सकती है। यह प्रणाली सुखोई-30 (Su-30), जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट्स के साथ एकीकृत की जा सकती है। TARA देश का पहला ऐसा ग्लाइड हथियार सिस्टम है जो अत्याधुनिक होने के साथ-साथ बेहद कम लागत वाली प्रणालियों पर काम करता है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा 7 मई को चीन ने भ्रष्टाचार के मामलों में दो पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को पहले 2 साल जेल में रखा जाएगा। 2 साल बाद पुनर्विचार कर सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। ली शांगफू को पिछले साल अचानक पद से हटाया गया था, जबकि वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार जांच के दायरे में आए थे। दोनों मंत्रियों को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित किया गया था। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को पिछले साल अक्टूबर में अचानक पद से हटा दिया गया था। अब पहली बार चीनी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच चल रही थी। उन पर बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने, दूसरों को रिश्वत देने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे पर रिश्वत लेने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन की सैन्य अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी माना है। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू (दाएं) 2023 में बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शपथ के समय की तस्वीर। निधन (DEATH) 4. पूर्व मिडफील्डर मोहन सिंह का निधन 7 मई को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व मिड फील्डर मोहन सिंह का निधन हो गया। मोहन सिंह ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। सिंह ने प्री-ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान 1972 में रंगून में बर्मा के खिलाफ अपना पहला सीनियर नेशनल मैच खेला था। 1972 के प्री-ओलिंपिक में सिंह ने भारत के लिए तीन कैप अर्जित किए थे। घरेलू स्तर पर, मोहन सिंह ने 1972 में संतोष ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और टीम के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, दो गोल करके बंगाल ने खिताब जीता। सिंह ने 1972 और 1975 में कलकत्ता फुटबॉल लीग खेला था। 1972 में सिंह ने IFA शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप और बोर्डोलोई ट्रॉफी जीती। मोहन सिंह ने 1976 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का भी प्रतिनिधित्व किया, और भारतीय क्लब फुटबॉल में एक विशिष्ट करियर जारी रखा। मोहन सिंह ने 1974 में डूरंड कप जीता था। 5. क्रिकेटर अमनप्रीत गिल का निधन 6 मई को भारत के अंडर-19 में खेलने वाले प्लेयर अमनप्रीत गिल का निधन हो गया। वे 36 साल के थे। अमनप्रीत ने पंजाब के लिए 6 फर्स्ट कैटेगरी मैचों में 11 विकेट लिए। अमनप्रीत इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सेशन में पंजाब फ्रेंचाइजी (किंग्स इलेवन पंजाब) का भी हिस्सा रहे थे। गिल ने पंजाब के सीनियर सिलेक्शन बोर्ड के मेम्बर के तौर पर भी काम किया। गिल ने 2007 में विराट कोहली कि कैप्टेनसी में अंडर-19 का हिस्सा रहे। गिल ने 2007 में भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट खेला था। गिल ने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा का विकेट लिया था। आज का इतिहास 1540 में उदयपुर (मेवाड़) के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ। 1653 में शाहजहां द्वारा बनवाया गया ताजमहल 22 साल के निर्माण के बाद पूरा
Summer Trip Planning Safety Checklist; Health Problems

55 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन तेज धूप और बदलते मौसम में ट्रिप एक्सपीरियंस हेल्थ के लिहाज से चैलेंजिंग हो सकता है। समर सीजन में हीट स्ट्रोक, फूड पॉइजनिंग और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में ट्रिप के दौरान छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में सही जानकारी और तैयारी बेहद जरूरी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? ट्रिप को सुरक्षित और मजेदार कैसे बनाएं? एक्सपर्ट: डॉ. विरेश प्रशांत मेहता, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान हेल्थ और सेफ्टी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान हेल्थ का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है- ज्यादा तापमान और तेज धूप से हीट एग्जॉशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर या बेहोशी की कंडीशन बन सकती हैं। पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। ट्रैवल के दौरान अनियमित खानपान और हाइजीन की कमी से फूड पॉइजनिंग या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सवाल- गर्मी के मौसम में ट्रैवल के दौरान किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं? जवाब- हाई टेम्परेचर के कारण ट्रैवल के दौरान कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ग्राफिक में देखिए- सभी प्रॉब्लम्स पॉइंटर्स के जरिए विस्तार से समझते हैं- 1. डिहाइड्रेशन शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे कमजोरी हो सकती है और चक्कर आ सकता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- पर्याप्त पानी न पीना। प्यास लगने का इंतजार करना। ज्यादा पसीना आने के बाद भी फ्लूइड्स न लेना। कैफीन, चाय-कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा लेना। खाली पेट रहना या बहुत कम खाना। ट्रैवल के दौरान पानी न पीना। ORS/इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नजरअंदाज करना। बिना ब्रेक के फिजिकल एक्टिविटी करना। शराब पीना, स्मोकिंग करना। बचाव के लिए क्या करें? हर आधे घंटे पर पानी पिएं। प्यास लगने का इंतजार न करें। ORS/नारियल पानी लें। हाइड्रेटिंग फल खाएं। 2. लू (हीट स्ट्रोक) शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। इससे बेहोशी हो सकती है या गंभीर स्थिति बन सकती है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- ब्रेक के बिना लगातार धूप में चलना/घूमना। शरीर के ओवरहीट होने के संकेत (घबराहट, चक्कर) इग्नोर करना। बीमार होने पर भी धूप में निकलना। भारी बैग लेकर धूप में चलना। रात में कम नींद लेना। बचाव के लिए क्या करें? धूप से बचें। पर्याप्त नींद लें। टोपी/स्कार्फ पहनें। बीच-बीच में आराम करें। सुबह या शाम के समय ही ट्रैवल करें। चक्कर, कमजोरी या घबराहट लगे तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं। यात्रा के दौरान वेंटिलेशन का ध्यान रखें। 3. फूड पॉइजनिंग खराब या संक्रमित खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बासी या अनहाइजीनिक फूड खाना। खाने से पहले हाथ न धोना। खुले में बिक रही बर्फ वाला या दूषित पानी पीना। खराब स्मेल या स्वाद वाला भोजन करना। एक ही बोतल/गिलास कई लोगों के साथ शेयर करना। बचाव के लिए क्या करें? ताजा और गरम खाना खाएं। खाने से पहले हाथ धोएं। स्ट्रीट फूड खाने से बचें। 4. डायरिया लगातार दस्त लगते हैं। शरीर में पानी और नमक तेजी से कम होने लगता है। इससे कमजोरी और डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- खुले में रखा सलाद खाना। बिना उबला या अनफिल्टर्ड पानी पीना। गलत तरीके से स्टोर्ड डेयरी प्रोडक्ट्स खाना। बचाव के लिए क्या करें? केवल बोतलबंद या फिल्टर पानी पिएं। खाने से पहले हाथ जरूर साफ करें। ताजा और अच्छी तरह पका हुआ खाना खाएं। ORS और हल्का खाना (खिचड़ी, केला) लें। 5. सनबर्न/स्किन रैश तेज धूप और पसीने के कारण स्किन लाल हो जाती है। इससे जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बार-बार चेहरा/स्किन रगड़ना। बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनना। पसीने के बाद कपड़े न बदलना। बचाव के लिए क्या करें? सनस्क्रीन लगाएं। ढीले और सूती कपड़े पहनें। स्किन को साफ रखें। 6. थकान और चक्कर ज्यादा गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है। इससे चक्कर, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- स्क्रीन/मोबाइल देखते हुए ट्रैवल करना। भारी बैग या सामान उठाना। सुबह का नाश्ता स्किप करना। एयर-कंडीशन से अचानक तेज धूप में आना। बचाव के लिए क्या करें? बीच-बीच में आराम करें। हल्का और हेल्दी खाना खाएं। पर्याप्त पानी पिएं। जरूरत हो तो कुछ देर ठंडी जगह पर बैठें। सवाल- ट्रैवलिंग के दौरान बीमारी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- इसके लिए हाइजीन, सही खानपान और हाइड्रेशन पर खास ध्यान देना जरूरी है। हमेशा सीलबंद या उबला हुआ पानी ही पिएं। खाने से पहले सैनिटाइजर या साबुन से हाथ जरूर साफ करें। ज्यादा ऑयली, मसालेदार और स्ट्रीट फूड खाने से बचें। पानी, ORS, नारियल पानी या छाछ लेते रहें। सनस्क्रीन, कैप या छाता इस्तेमाल करें। बेसिक मेडिसिन (बुखार, उल्टी या एलर्जी की दवाएं) साथ रखें। सवाल- ट्रैवल के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखें। ग्राफिक में देखिए- सवाल- समर ट्रैवल में बाहर का खाना बीमार कर सकता है। ऐसे में ट्रैवलिंग के दौरान क्या खाएं? जवाब- इस दौरान हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे और एनर्जी भी दे। घर से कुछ फूड (फल, ड्राई फ्रूट्स, रोस्टेड स्नैक्स) कैरी करें। खाने के साथ प्रोबायोटिक्स यानी दही या छाछ भी लें। कम ऑयल में बने होममेड स्नैक्स ले सकते हैं। रोस्टेड चना, मखाना या मल्टीग्रेन बिस्किट साथ ले सकते हैं। सवाल- समर ट्रैवल के दौरान क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- समर ट्रैवल के दौरान लोग कुछ गलतियां कर देते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- ट्रैवल के दौरान धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए क्या करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- सिर को कैप/दुपट्टे से कवर करें। सनस्क्रीन लगाएं। हल्के, ढीले व कॉटन के कपड़े पहनें। दोपहर 12 से 4 बजे की तेज धूप में बाहर








