Thursday, 13 Aug 2026 | 12:46 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत:इनमें 5 गुजरात के, 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी

हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत:इनमें 5 गुजरात के, 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि एक हिमाचल का ड्राइवर था। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से चंबा के डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। चंबा के SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को हेड-इंजिरी है। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जहां हादसा हुआ है, वहां मिट्‌टी चिकनी है। बारिश से मिट्‌टी स्लिपरी हो जाती है। इसलिए, संभावना है कि भारी बारिश के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गिरी हो। इन लोगों की जान गई पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोग गुजरात के हैं। इनमें भावनगर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले ललितभाई पतनानी और उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी शामिल हैं। वहीं, अन्य मृतकों में प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटा दियांश भी शामिल है। वहीं, छठे मृतक का नाम जसवंत कुमार (51) है। वह मंडी जिले में तहसील जोगिंदरनगर के गांव कोहरा के रहने वाले थे। टूरिस्टों के साथ वह गाड़ी के ड्राइवर के रूप में यात्रा कर रहे थे। घायल सभी गुजरात के घायलों में ललितभाई पतनानी के बेटे मयंक ललितभाई पतनानी (31), उनकी पत्नी फोरमबेन मयंक पतनानी (31), इनका 3 साल का बेटा जियांश और प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी की बेटी प्रियान्शी भोपानी (3) शामिल हैं। ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं और इनका इलाज चल रहा है। चुवाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम पुलिस ने मृतकों के शवों खाई से निकालकर चंबा के चुवाड़ी अस्पताल भेज दिया है। यहां पर सभी का पोस्टमॉर्मट करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff

Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff

Hindi News Business Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff मुंबईकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 पर कारोबार कर दरहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी। एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7828 317 4.29% निक्केई (जापान) 62487 -250 -0.36% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26313 -80 -0.30% विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 6,748 16,629 36,474 FII/FPI -4,111 -13,908 -42,235 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं

सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं

मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपनी दोनों माओं सलमा खान और हेलेन (सलीम खान की दूसरी पत्नी) के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, सलमान की ‘रुमर्ड गर्लफ्रेंड’ यूलिया ने भी सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिखा। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर तीन पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह बचपन में मां सलमा खान की गोद में नजर आए। दूसरी तस्वीर में सलमान मां सलमा के सिर पर प्यार से हाथ रखते नजर आए। तीसरी तस्वीर में सलमान गुलाबी और सफेद चेकर्ड शर्ट में दिखाई दिए, जिसमें सलमा खान और हेलेन दोनों नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे।’ वहीं, यूलिया ने भी मदर्स डे पर अपनी फैमिली और सलमान की फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ फैमिली मोमेंट्स पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे! मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे इनका प्यार मिला। हर परिस्थिति में इनका गर्मजोशी भरा, प्यार और सुरक्षा से भरा हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। आई लव यू। उन सभी शानदार महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में मां की तरह साथ दिया। हैप्पी मदर्स डे टू यू, वुमन!’ सलमान खान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। वहीं, उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें एक बार फिर करीना कपूर खान के साथ जोड़ा जा सकता है।

Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff

Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff

Hindi News Business Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff मुंबई17 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 पर कारोबार कर दरहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी। एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7828 317 4.29% निक्केई (जापान) 62487 -250 -0.36% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26313 -80 -0.30% विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 6,748 16,629 36,474 FII/FPI -4,111 -13,908 -42,235 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

शहद में भीगा आंवला: लंबी उम्र और फौलादी इम्यूनिटी पाने का रामबाण नुस्खा, जानें 5 बेमिसाल फायदे और बनाने का तरीका

authorimg

भारतीय रसोई और आयुर्वेद में आंवले को ‘धरा का अमृत’ माना गया है. विटामिन C के इस पावरहाउस को जब शहद के बेहतरीन गुणों के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक ऐसा मैजिकल मिश्रण(Honey soaked amla) बन जाता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की जबरदस्‍त ताकत देता है. अक्सर हम महंगे सप्लीमेंट्स के पीछे भागते हैं, लेकिन लंबी उम्र और जवां सेहत का राज आपके घर के एक छोटे से कांच के जार में छिपा हो सकता है. शारदाकेयर हेल्थ सिटी (नोएडा) के जनरल मेडिसिन कंसल्टेंट और फिजिशियन डॉ. भूमेश त्यागी के अनुसार, शहद में भीगा आंवला(Ayurvedic benefits of Indian Gooseberry) न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह वेलनेस का पावरहाउस भी है. तो आइए जानते हैं कैसे! क्यों खास है यह मिश्रण?आंवला विटामिन C का सबसे बड़ा स्रोत है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. जब इसे शहद के साथ मिलाया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जो आंवले के पोषक तत्वों को शरीर में सोखने (Absorption) में मदद करता है. आंवला शहद खाने के 5 बेमिसाल फायदे:इम्यूनिटी का सुरक्षा कवच: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल बुखार से बचना चुनौतीपूर्ण होता है. शहद और आंवले का मिश्रण व्हाइट ब्लड सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता फौलादी बन जाती है. पाचन तंत्र के लिए वरदान: अगर आप गैस, कब्ज या एसिडिटी से परेशान हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए ही है. शहद एक नेचुरल प्रीबायोटिक है जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जबकि आंवला लिवर को डिटॉक्स कर पाचन सुधारता है. चेहरे पर आएगा कुदरती निखार:महंगे कॉस्मेटिक्स की जगह इस ‘गोल्डन मिश्रण’ को आजमाएं. यह खून को साफ करता है और कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है. नतीजा? बिना दाग-धब्बे वाली चमकती त्वचा और मजबूत, काले बाल. आंखों की रोशनी और मानसिक स्वास्थ्य: विटामिन A और C की मौजूदगी के कारण यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है. साथ ही, यह तनाव को कम करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है. ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म:यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. हालांकि, मधुमेह के मरीजों को शहद के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. कैसे तैयार करें(How to make honey soaked amla at home)-इसे बनाना बहुत आसान है. ताजे आंवलों को धोकर सुखा लें और उनमें कांटे (fork) से छोटे छेद कर दें. अब एक कांच के जार में आंवले डालें और ऊपर से शुद्ध शहद डाल दें. जार को एक हफ्ते के लिए किसी ठंडी जगह पर रखें. धीरे-धीरे आंवले शहद को सोख लेंगे और नरम हो जाएंगे. अब आप रोज सुबह खाली पेट एक शहद में भीगा आंवला खाएं. यह आपको दिनभर ऊर्जावान रखेगा और बीमारियों को कोसों दूर भी.

Barcelona Beats Real Madrid 2-0, Wins 29th La Liga Title

Barcelona Beats Real Madrid 2-0, Wins 29th La Liga Title

Hindi News Sports Barcelona Beats Real Madrid 2 0, Wins 29th La Liga Title | Rushford Torres 5 मिनट पहले कॉपी लिंक बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ का खिताब फिर जीत लिया। रविवार को एल क्लासिको में टीम ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सीजन के तीन मैच बाकी रहते अपनी 29वीं ला लीगा ट्रॉफी पक्की कर ली। मैच में मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस ने गोल किए। जीत के बाद बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच अंकों का अंतर 14 हो गया, जिसे पार करना रियल मैड्रिड के लिए नामुमकिन है। यह मुकाबला बार्सिलोना के घरेलू मैदान कैंप नाउ पर खेला गया। भावुक हुए खिलाड़ी: हेड कोच के पिता को समर्पित की जीत मैच के दौरान बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने भावुक संदेश दिया। गोल करने के बाद मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस हेड कोच हंसी फ्लिक के पास गए और उन्हें गले लगाया। कोच फ्लिक के पिता का पिछले वीकेंड निधन हुआ था। खिलाड़ियों ने जीत और गोल को कोच और उनके परिवार को समर्पित किया। रशफोर्ड का जादू: फ्री-किक से शुरुआत, भविष्य पर सस्पेंस मैच की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड से लोन पर आए मार्कस रशफोर्ड ने शानदार फ्री-किक से बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। यह इस सीजन का उनका 14वां गोल था। हालांकि, बार्सिलोना उन्हें 28 मिलियन पाउंड (करीब ₹300 करोड़) में परमानेंट खरीदेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। मैच के बाद रशफोर्ड ने कहा,’मैं कोई जादूगर नहीं हूं, लेकिन अगर होता तो बार्सिलोना में ही रुक जाता। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।’ होम ग्राउंड पर अजेय रही बार्सिलोना, 18 में 18 मैच जीते इस सीजन में बार्सिलोना ने घरेलू मैदान ‘कैम्प नोऊ’ में खेले सभी 18 मुकाबले जीते हैं। टीम पिछले 11 मैचों से अजेय है और लीग के सभी 35 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। बार्सिलोना अब सबसे ज्यादा 36 ला लीगा खिताब जीतने वाली रियल मैड्रिड से 7 खिताब पीछे है। रियल मैड्रिड की मुश्किल बढ़ी: ड्रेसिंग रूम विवाद और खराब फॉर्म दूसरी ओर, रियल मैड्रिड के लिए यह हार दर्दनाक रही। कोच अल्वारो अर्बेलोआ के मार्गदर्शन में टीम संघर्ष करती नजर आई। टीम के अंदरूनी हालात भी ठीक नहीं हैं। मैच से कुछ दिन पहले ऑरेलियन टचौमेनी और फेडेरिको वाल्वरडे के बीच बहस हुई थी। इसमें वाल्वरडे को चोट लगी और वे मैच नहीं खेल पाए। पूरे 90 मिनट में रियल मैड्रिड केवल एक शॉट टारगेट पर मार सकी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Barcelona Beats Real Madrid 2-0, Wins 29th La Liga Title

Barcelona Beats Real Madrid 2-0, Wins 29th La Liga Title

Hindi News Sports Barcelona Beats Real Madrid 2 0, Wins 29th La Liga Title | Rushford Torres 50 मिनट पहले कॉपी लिंक बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ का खिताब फिर जीत लिया। रविवार को एल क्लासिको में टीम ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सीजन के तीन मैच बाकी रहते अपनी 29वीं ला लीगा ट्रॉफी पक्की कर ली। मैच में मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस ने गोल किए। जीत के बाद बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच अंकों का अंतर 14 हो गया, जिसे पार करना रियल मैड्रिड के लिए नामुमकिन है। यह मुकाबला बार्सिलोना के घरेलू मैदान कैंप नाउ पर खेला गया। भावुक हुए खिलाड़ी: हेड कोच के पिता को समर्पित की जीत मैच के दौरान बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने भावुक संदेश दिया। गोल करने के बाद मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस हेड कोच हंसी फ्लिक के पास गए और उन्हें गले लगाया। कोच फ्लिक के पिता का पिछले वीकेंड निधन हुआ था। खिलाड़ियों ने जीत और गोल को कोच और उनके परिवार को समर्पित किया। रशफोर्ड का जादू: फ्री-किक से शुरुआत, भविष्य पर सस्पेंस मैच की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड से लोन पर आए मार्कस रशफोर्ड ने शानदार फ्री-किक से बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। यह इस सीजन का उनका 14वां गोल था। हालांकि, बार्सिलोना उन्हें 28 मिलियन पाउंड (करीब ₹300 करोड़) में परमानेंट खरीदेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। मैच के बाद रशफोर्ड ने कहा,’मैं कोई जादूगर नहीं हूं, लेकिन अगर होता तो बार्सिलोना में ही रुक जाता। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।’ होम ग्राउंड पर अजेय रही बार्सिलोना, 18 में 18 मैच जीते इस सीजन में बार्सिलोना ने घरेलू मैदान ‘कैम्प नोऊ’ में खेले सभी 18 मुकाबले जीते हैं। टीम पिछले 11 मैचों से अजेय है और लीग के सभी 35 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। बार्सिलोना अब सबसे ज्यादा 36 ला लीगा खिताब जीतने वाली रियल मैड्रिड से 7 खिताब पीछे है। रियल मैड्रिड की मुश्किल बढ़ी: ड्रेसिंग रूम विवाद और खराब फॉर्म दूसरी ओर, रियल मैड्रिड के लिए यह हार दर्दनाक रही। कोच अल्वारो अर्बेलोआ के मार्गदर्शन में टीम संघर्ष करती नजर आई। टीम के अंदरूनी हालात भी ठीक नहीं हैं। मैच से कुछ दिन पहले ऑरेलियन टचौमेनी और फेडेरिको वाल्वरडे के बीच बहस हुई थी। इसमें वाल्वरडे को चोट लगी और वे मैच नहीं खेल पाए। पूरे 90 मिनट में रियल मैड्रिड केवल एक शॉट टारगेट पर मार सकी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Dharamshala Weather Threat Looms Over PBKS vs DC IPL 2026 Clash-Himachal

Dharamshala Weather Threat Looms Over PBKS vs DC IPL 2026 Clash-Himachal

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए के स्टेडियम में आज (सोमवार को) IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा। मगर मैच से पहले मौसम का खतरा मंडरा रहा है। . बीती रात को भी धर्मशाला समेत राज्य के अधिकांश भागों में तेज बारिश और तूफान चला। मौसम विभाग ने धर्मशाला समेत पूरे कांगड़ा जिला में बारिश के साथ आंधी व तूफान का पूर्वानुमान लगाया है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शाम को मैच के समय भी बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है, जिससे टॉस में देरी या ओवरों की कटौती हो सकती है। हालांकि, धर्मशाला स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम देश के बेहतरीन सिस्टम में से एक है, लेकिन लगातार बारिश होने पर खेल जारी रखना मुश्किल होगा। फिलहाल, पिच और आउटफील्ड के बड़े हिस्से को बचाने के लिए कवर्स बिछा दिए गए हैं। धर्मशाला स्थित HPCA के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मुकाबला। तापमान में आई गिरावट धर्मशाला में ताजा बारिश के बाद रात का पारा भी लगभग 2 डिग्री नीचे गिरा है। आज दिन में भी तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी। इससे शाम के वक्त मैच के दौरान ठंडक रहेगी। धर्मशाला में 14 मई के मैच पर भी संकट 14 मई को भी इसी स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में मुकाबला होना है। उस दिन भी बारिश व तूफान से राहत के आसार नहीं है। इससे धर्मशाला में IPL के रोमांच पर मौसम भारी पड़ सकता है। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता। प्लेऑफ में बने रहने को दिल्ली को मुकाबला जीतना जरूरी वहीं पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स से 6 विकेट से हारने वाली दिल्ली के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा और प्लेऑफ में बने रहने के यह मुकाबला जीतना होगा।

काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात

काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात

वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना मुगलसराय रेलवे स्टेशन से करीब 3 किमी पहले ब्लॉक हट-बी के पास हुई। मृतक दिनेश शाह (42) बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ सीतापुर के नैमिषारण्य जा रहे थे। ट्रेन में दो दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले रविवार को पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानिए पूरा मामला यात्री के पास 15 हजार रुपए मिले, पत्नी के जेवर सुरक्षित पुलिस ने बताया कि दिनेश शाह के पास करीब 15 हजार रुपये नकद मिले हैं। उनकी पत्नी के जेवर सुरक्षित हैं। घटना के बाद रेलवे पुलिस की एक टीम ट्रेन के साथ आगे गई है, ताकि यात्रियों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। वहीं दूसरी टीम दिनेश शाह के गांव भेजी गई है, जहां परिजनों से पूछताछ की जाएगी। रविवार को पैसेंजर ट्रेन में हुई थी हत्या सकलडीहा के सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि गाजीपुर के रहने वाले मंगरू 26 अप्रैल को कर्नाटक गए थे। वहां से 8 मई को वह ट्रेन से घर जमानियां के लिए निकले थे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। रविवार सुबह बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। ……………… ये खबर भी पढ़िए- थार ने मां-5 साल की बेटी को कुचला, मौत:काशी में 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं वाराणसी में रविवार रात साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। टक्कर के बाद मां, बेटी और देवर बाइक समेत थार के बोनट में फंस गए। तीनों चीखते रहे, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि रफ्तार बढ़ा दी। 200 मीटर तक तीनों को घसीट ले गया। इसी दौरान बाइक फंसने के कारण थार के पहिए जाम हो गए। इसके बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर

PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

देश के प्रधानमंत्री से जुड़े कथित फर्जी और भ्रामक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के मामले में फेमस राइटर मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए दूसरा नोटिस भेज चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं। वहीं, मधु किश्वर पुलिस के सामने पेश होने के बजाय चंडीगढ़ कोर्ट पहुंच गईं। मधु किश्वर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसी मामले में हैदराबाद निवासी 44 वर्षीय हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस समय जेल में बंद है और उसकी जमानत अर्जी भी अदालत ने खारिज कर दी है। मामले के अनुसार, हसन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो को री-ट्वीट किया था। पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए भ्रामक वीडियो को और फैलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले फूड डिलीवरी का काम करता था और पिछले कुछ समय से पैनक्रियास संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की टीम तेलंगाना पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार हाल ही में चंडीगढ़ के एडवोकेट अभय जोशी और तुनीष नागर ने जिला अदालत में उसकी जमानत याचिका दायर की थी। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने वीडियो न तो बनाया और न ही उसमें कोई छेड़छाड़ की। उसने केवल यह पूछते हुए पोस्ट साझा की थी कि वीडियो असली है या नहीं। हालांकि एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह ने ये दलीलें स्वीकार नहीं कीं और जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराएं लागू होती हैं। कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ मानहानिकारक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और पोस्ट को इंटरनेट मीडिया पर सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई। अदालत ने कहा कि बोलने की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति बिना जिम्मेदारी के कुछ भी पोस्ट या टिप्पणी कर दे। कोर्ट में याचिका दायर कर FIR की कॉपी मांगी मधु किश्वर ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। उन्होंने अदालत से मांग की कि पुलिस को एफआईआर की कॉपी देने के निर्देश दिए जाएं। इस पर कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस से जवाब मांगा है। वहीं, मिसलीडिंग वीडियो मामले में एफआईआर में दिखाई दे रहे दंपति ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली है। पूर्व पार्षद की शिकायत पर दर्ज हुआ केस मामले की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई थी, जब पूर्व भाजपा पार्षद और एडवोकेट सतिंदर सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कई इंटरनेट मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो भ्रामक कैप्शन के साथ वायरल कर रहे हैं। शिकायत में मधु किश्वर, हसन सिद्दीकी, मिर्जा बेग, सोनू सिंह, हसीबुर रहमान और साबिर अहमद समेत 6 सोशल मीडिया हैंडल्स के नाम शामिल किए गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, मूल वीडियो पहले अमेरिका में रहने वाले एक इंटरनेट मीडिया इन्फ्लूएंसर ने अपलोड किया था, जिसे बाद में प्रधानमंत्री मोदी से जोड़कर वायरल किया गया। इस मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।