Thursday, 09 Jul 2026 | 03:36 PM

Trending :

10 Dead, FIFA World Cup Host

10 Dead, FIFA World Cup Host

8 मिनट पहले कॉपी लिंक मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की घटनाओं से जूझ रहा है। (फाइल फोटो) मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की। मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं… 20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए। 23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। ————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

10 Dead, FIFA World Cup Host

10 Dead, FIFA World Cup Host

2 घंटे पहले कॉपी लिंक मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की घटनाओं से जूझ रहा है। (फाइल फोटो) मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की। मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं… 20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए। 23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। ————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

US F-18 Jets Crash Idaho Air Show

US F-18 Jets Crash Idaho Air Show

2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर रविवार को एयर शो के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो F-18 फाइटर जेट हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान आग की लपटों के साथ नीचे गिर गए। हादसा गनफाइटर स्काइज एयर शो के दौरान हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नौसेना के बोईंग F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट और बोईंग EA-18G ग्रोलर शामिल थे। हादसे के बाद पूरे एयर फोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया। दिन का बाकी एयर शो रद्द कर दिया गया। दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

अमेरिका में दो EA-18 फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

अमेरिका में दो EA-18 फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

अमेरिका में रविवार को दो फाइटर जेट क्रैश हो गए। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर एयर शौ के दौरान हुआ। PTI के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद आसमान में 4 पैराशूट दिखे, जिससे चारों क्रू मेंबर के सुरक्षित बाहर निकलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विमान अमेरिकी नौसेना के EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट थे। माउंटेन होम एयर फोर्स बेस के प्रवक्ता ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स मौके पर हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी शेयर की जाएगी। हादेस से जुड़ी 3 तस्वीरें… एयर फोर्स बेस को बंद किया गया हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.50 बजे हुआ। घटना के बाद एयर फोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया। माउंटेन होम पुलिस डिपार्टमेंट ने दोपहर करीब 1:20 बजे एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी दी। 8 साल बाद हो रहा था एयर शो गनफाइटर स्काइज एयर शो 8 साल बाद हो रहा था। सैन्य विमानों के प्रदर्शन और एरियल डेमोंस्ट्रेशन देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। आयोजन की तैयारी करीब 2 साल से चल रही थी। इस हादसे ने माउंटेन होम एयर शो के पुराने हादसों की याद भी ताजा कर दी। 2018 में यहां एक हैंग ग्लाइडर पायलट रनवे पर क्रैश में मारा गया था। 2003 में भी एयर शो के दौरान थंडरबर्ड्स का एक जेट क्रैश हुआ था, हालांकि पायलट बच गया था। EA-18G की कीमत 550-600 करोड़ रुपए अमेरिकी रक्षा कंपनी बोइंग के मुताबिक, EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट है, जो F/A-18 सुपर हॉर्नेट प्लेटफॉर्म पर बना है। अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से इसकी कीमत करीब 65-70 मिलियन डॉलर (करीब 550-600 करोड़ रुपए) मानी जाती है। इसमें 2 क्रू मेंबर होते हैं। एक पायलट और एक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑफिसर। इसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस को जाम करने के लिए किया जाता है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश:कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला, इस साल 8वीं बार क्रैश हुआ F-16 अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें…

PM मोदी बोले- भारत-स्वीडन जैसे लोकतंत्रों का साथ जरूरी:आतंकवाद मानवता के लिए खतरा, उसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

PM मोदी बोले- भारत-स्वीडन जैसे लोकतंत्रों का साथ जरूरी:आतंकवाद मानवता के लिए खतरा, उसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन दौरे पर हैं। उन्होंने गोथेनबर्ग में ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में भारत और स्वीडन जैसे लोकतांत्रिक देशों के बीच करीबी सहयोग बेहद जरूरी है। भारत और स्वीडन इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को मिले समर्थन के लिए हम स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के अभारी हैं। हम आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। स्वीडन में मोदी के स्पीच की 7 मुख्य बातें… मोदी के स्वीडन दौरे पर जुड़ी 5 तस्वीरें… PM मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी देश के प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। गोथेनबर्ग शहर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। यह मोदी को मिलने वाला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। PM मोदी का विमान जैसे ही स्वीडन की सीमा में पहुंचा था, स्वीडिश फाइटर जेट्स ने उसे सुरक्षा देते हुए एस्कॉर्ट किया। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन पीएम मोदी को रिसीव करने गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। ——— ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया:उनको मिलने वाला ये 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान; फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, स्वीडिश PM रिसीव करने पहुंचे पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी देश के प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। पूरी खबर पढ़ें…