बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार मिली, जिससे टीम के नाकआउट स्टेज में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर एक स्थान की छलांग लगाई। टीम 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… बेंगलुरु टॉप पर, क्वालीफायर-1 खेलना तय RCB 13 मैचों में 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट +1.065 है, जो लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु अब अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में टीम का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो गया है। बेंगलुरु का आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 18 पॉइंट्स पर भी बेंगलुरु को टॉप-2 से हटाना नामुमकिन है। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद और गुजरात 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। लेकिन बेंगलुरु के रनरेट को पीछे छोड़ना मुश्किल है। इसके लिए दोनों टीमों को अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे। गुजरात दूसरे स्थान पर कायम गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है। गुजरात यह मैच जीतती है तो टॉप-2 में जगह लगभग पक्की कर लेगी। हैदराबाद तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। आज चेन्नई को हराकर टीम अपनी प्लेऑफ खेलने की स्थिति मजबूत कर सकती है। पंजाब और राजस्थान के लिए हर मैच अहम पंजाब किंग्स 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब का आखिरी मुकाबला लखनऊ से है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का रनरेट (+0.27) चेन्नई के बराबर हैं। राजस्थान को अब लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें बाकी चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को हैदराबाद और 21 मई को गुजरात से मैच खेलना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। टीम 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई हैं। कोलकाता को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 24 मई को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… कोहली ऑरेंज कैप में तीसरे स्थान पर पहुंचे गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 13 मैचों में 554 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली पंजाब के खिलाफ पारी के बाद 542 रन के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
Summer Cooling Foods Health Risk; Cold Drinks, Ice Cream, Barf Gola

Hindi News Lifestyle Summer Cooling Foods Health Risk; Cold Drinks, Ice Cream, Barf Gola | Chach Nariyal Pani Pudina Benefits 27 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में लोग तेज धूप, पसीना और थकान से राहत के लिए इंस्टेंट कूलिंग देने वाली चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और आइसक्रीम लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो चीजें तुरंत ठंडक देती हैं, वे असल में सेहत को नुकसान भी पहुंचाती हैं। कई ‘कूलिंग फूड्स’ डिहाइड्रेशन, डाइजेस्टिव इश्यू, मोटापा और डायबिटीज का रिस्क बढ़ाते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि कौन से समर कूलिंग फूड सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। साथ ही जानेंगे कि- इनके हेल्दी विकल्प क्या हैं? गर्मियों में खाने से जुड़ी क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- ऐसे कौन से फूड हैं, जो गर्मियों में कूलिंग तो देते हैं, लेकिन असल में नुकसान पहुंचाते हैं? जवाब- कई ऐसे समर फूड और ड्रिंक्स हैं, जो ‘टेम्परेरी कूलिंग‘ का एहसास देते हैं। लेकिन ये बॉडी टेम्परेचर इम्बैलेंस, डिहाइड्रेशन, शुगर स्पाइक और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ाते हैं। नीचे ऐसे फूड की लिस्ट देखिए- अब जानते हैं कि ये फूड्स शरीर पर क्या असर करते हैं- हमें क्या लगता है? तुरंत एनर्जी और रिफ्रेशमेंट मिलता है। गर्मी में अच्छा कूलिंग ऑप्शन है। प्यास शांत हो जाती है। असल में क्या होता है? ब्लड शुगर तुरंत स्पाइक होता है और इंसुलिन तेजी से रिलीज होता है। इससे थोड़ी देर बाद एनर्जी क्रैश और थकान हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड गैस से ब्लोटिंग, डकार और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हाई शुगर और कैफीन शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं। हमें क्या लगता है? हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है। एनर्जी बढ़ाता है। हाइड्रेशन देता है। असल में क्या होता है? इसमें मौजूद आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर शरीर पर केमिकल लोड बढ़ा सकते हैं। ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड इंग्रेडिएंट्स लिवर पर एक्स्ट्रा प्रेशर डाल सकते हैं। तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन स्पाइक और फैट स्टोरेज बढ़ सकता है। लंबे समय में मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस और अन्य मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स का रिस्क बढ़ता है। हमें क्या लगता है? पेट हल्का रहेगा। तुरंत ठंडक मिलेगी। गर्मी में राहत देगा। डाइजेशन बेहतर होगा। हैवीनेस खत्म करेगा। असल में क्या होता है? कार्बन डाइऑक्साइड गैस पेट में ब्लोटिंग बढ़ाती है। एसिडिटी और रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। बार-बार लेने से डाइजेशन एंजाइम्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। मिनरल एब्जॉर्प्शन (जैसे कैल्शियम) प्रभावित हो सकता है। अस्थायी राहत के बाद असहजता हो सकती है। हमें क्या लगता है? फ्रूट बेस्ड है, इसलिए हेल्दी है। विटामिन्स की पूर्ति करता है। बच्चों के लिए अच्छा विकल्प है। ताजगी देता है। असल में क्या होता है? इसमें एडेड शुगर/कंसंट्रेटेड शुगर ज्यादा होती है, जो इसे हाई कैलोरी ड्रिंक बनाती है। हाई शुगर कंटेंट के कारण ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। प्रिजर्वेटिव्स और अल्ट्राप्रोसेसिंग से न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं। ज्यादा पीने से फैटी लिवर और मोटापे का रिस्क बढ़ता है। हमें क्या लगता है? गर्मी के लिए सस्ता कूलिंग ऑप्शन है। कभी-कभार लेने से नुकसान नहीं होता है। बॉडी हाइड्रेटेड रखता है। असल में क्या होता है? इसमें मौजूद ‘हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप’ शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ा सकता है। सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद एसिड और हाई शुगर दांतों के इनेमल कमजोर कर सकते हैं। ज्यादा लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस का रिस्क बढ़ता है। कैफीन के कारण लत लग सकती है। हमें क्या लगता है? शरीर को तुरंत ठंडक देती है। गर्मी में तुरंत राहत देती है। मूड अच्छा करती है। बच्चों के लिए सेफ ट्रीट है। असल में क्या होता है? ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। हाई शुगर और सैचुरेटेड फैट से कैलोरी ओवरलोड हो सकता है। इससे मोटापे का रिस्क बढ़ता है। गले की म्यूकोसल लाइनिंग (गले की अंदरूनी प्रोटेक्टिव लेयर) को प्रभावित कर सकती है। इससे गले में खराश और इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ता है। हाई फैट और शुगर कंटेंट के कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। हमें क्या लगता है? दही है, इसलिए कूलिंग और हेल्दी है। प्रोबायोटिक फायदा मिलेगा। बच्चों के लिए अच्छा है। हल्का और पौष्टिक है। वजन कंट्रोल में मदद करेगा। असल में क्या होता है? एडेड शुगर ज्यादा होती है, जिससे कैलोरी और शुगर इनटेक बढ़ सकता है। प्रोसेसिंग और शुगर इसका प्रोबायोटिक बैलेंस प्रभावित कर सकते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवरिंग एजेंट्स और एडिटिव्स न्यूट्रिशनल क्वालिटी कम कर सकते हैं। अतिरिक्त कैलोरी और शुगर से वजन बढ़ सकता है। हमें क्या लगता है? गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। शरीर तुरंत कूल हो जाता है। बच्चों के लिए मजेदार ट्रीट है। प्यास शांत हो जाती है। असल में क्या होता है? इसमें मौजूद आर्टिफिशियल कलर्स और केमिकल्स शरीर पर अतिरिक्त केमिकल लोड बढ़ाते हैं। इससे लंबे समय में लिवर और किडनी को नुकसान हो सकता है। इसमें मौजूद हाई शुगर ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकती है। ठंडे बर्फ से गले में खराश और इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ता है। साफ बर्फ का इस्तेमाल न होने से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। हमें क्या लगता है? प्यास जल्द शांत होती है। गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। ज्यादा ठंडा पानी मतलब ज्यादा हाइड्रेशन है। पसीना कम होता है। थकान दूर होती है। असल में क्या होता है? कोर बॉडी टेम्परेचर प्रभावित होता है। इसे बैलेंस करने के लिए बॉडी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। बहुत ठंडे पानी से पेट की ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। गले की म्यूकोसल लाइनिंग को प्रभावित कर सकता है। इससे गले में खराश और इन्फेक्शन हो सकता है। सवाल- कैसे समझें कि कोई फूड शरीर को ठंडक पहुंचाता है या नहीं? इनर कूलिंग के लिए क्या खाना चाहिए? जवाब- असली कूलिंग फूड वही है, जो शरीर के अंदर तापमान संतुलित रखे, पाचन को सपोर्ट करे और पर्याप्त हाइड्रेशन दे। इन पॉइंटर्स से इसे पहचान सकते हैं- ऐसी चीज, जो प्राकृतिक
Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

चेपॉक33 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था। कंबोज ने 19 विकेट लिए चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं। मैच के दौरान बारिश हो सकती है एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार मिली, जिससे टीम के नाकआउट स्टेज में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर एक स्थान की छलांग लगाई। टीम 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… बेंगलुरु टॉप पर, क्वालीफायर-1 खेलना तय RCB 13 मैचों में 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट +1.065 है, जो लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु अब अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में टीम का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो गया है। बेंगलुरु का आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 18 पॉइंट्स पर भी बेंगलुरु को टॉप-2 से हटाना नामुमकिन है। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद और गुजरात 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। लेकिन बेंगलुरु के रनरेट को पीछे छोड़ना मुश्किल है। इसके लिए दोनों टीमों को अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे। गुजरात दूसरे स्थान पर कायम गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है। गुजरात यह मैच जीतती है तो टॉप-2 में जगह लगभग पक्की कर लेगी। हैदराबाद तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। आज चेन्नई को हराकर टीम अपनी प्लेऑफ खेलने की स्थिति मजबूत कर सकती है। पंजाब और राजस्थान के लिए हर मैच अहम पंजाब किंग्स 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब का आखिरी मुकाबला लखनऊ से है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का रनरेट (+0.27) चेन्नई के बराबर हैं। राजस्थान को अब लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें बाकी चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को हैदराबाद और 21 मई को गुजरात से मैच खेलना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। टीम 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई हैं। कोलकाता को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 24 मई को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… कोहली ऑरेंज कैप में तीसरे स्थान पर पहुंचे गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 13 मैचों में 554 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली पंजाब के खिलाफ पारी के बाद 542 रन के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

चेपॉक1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था। कंबोज ने 19 विकेट लिए चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं। मैच के दौरान बारिश हो सकती है एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय:राहुल का 8वां 500+ रन वाला सीजन, यशस्वी के 4 हजार टी-20 रन पूरे; रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान ने 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रविवार को वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं केएल राहुल ने IPL में 8वीं बार 500+ रन पूरे किए। यशस्वी जायसवाल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए। दिल्ली-राजस्थान मैच के टॉप-12 रिकॉर्ड्स… 1, सूर्यवंशी ने इस सीजन 44 सिक्स लगाए राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 44 छक्के लगा चुके हैं। वह किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का 42 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। 2. वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की। इस सीजन में वह पांचवीं बार ऐसा कर चुके हैं। 3. राहुल का 8वां 500+ रन वाला IPL सीजन KL राहुल ने IPL में 8वीं बार 500 से ज्यादा रन पूरे किए। वह अब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 500+ रन वाले सीजन खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे हैं। राहुल ने लगातार तीसरे IPL सीजन में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2024, 2025 और 2026 में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले राहुल 2018 से 2022 तक लगातार 5 सीजन 500+ रन बना चुके हैं। 4. राहुल ने राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाए दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान के खिलाफ एक और बड़ी पारी खेलते हुए IPL में अपना 9वां 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने RR के खिलाफ 8 बार 50+ स्कोर बनाए थे। राहुल ने यह उपलब्धि सिर्फ 19 पारियों में हासिल की। 5. राहुल IPL में 50 बार 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने राहुल IPL इतिहास में 50 बार 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिनके नाम 76 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं। 6. राहुल और पोरेल ने नाबाद 105 रन जोड़े राहुल और अभिषेक पोरेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 105 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह राजस्थान के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की चौथी 100+ रन की साझेदारी रही। 7. यशस्वी के 129 पारी में 4 हजार टी-20 रन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने T20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 129 पारियों में हासिल की। वह सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 8. स्टार्क RR के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले दूसरे दिल्ली पेसर बने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वह IPL में RR के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले दूसरे दिल्ली तेज गेंदबाज बने। इससे पहले उमेश यादव ने 2013 में इसी मैदान पर 4/24 का स्पेल डाला था। 9. रियान पराग ने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी रही। उन्होंने 13.2 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 10. दिल्ली ने इस सीजन अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया दिल्ली ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 72 रन बनाए। यह IPL 2026 में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। पूरे सीजन में यह सिर्फ तीसरी बार रहा, जब दिल्ली ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया। खास बात यह है कि दोनों मौके राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आए। 11. दिल्ली ने इस सीजन 22 कैच छोड़े दिल्ली कैपिटल्स की खराब फील्डिंग इस मैच में भी देखने को मिली। टीम IPL 2026 में अब तक 22 कैच छोड़ चुकी है। दिल्ली की कैचिंग एफिशिएंसी 63.3% रही है, जो इस सीजन सभी टीमों में सबसे खराब है। 12. राजस्थान ने दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती 6 ओवर में 75 रन बनाए। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL में राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले RR ने 2018 में इसी मैदान पर बिना विकेट गंवाए 79 रन बनाए थे।
भास्कर अपडेट्स:मुंबई के धारावी में मिल में आग लगी, 12 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई के धारावी इलाके में स्थित अशोक मिल कंपाउंड में रविवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
भास्कर अपडेट्स:मुंबई के धारावी में मिल में आग लगी, 12 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई के धारावी इलाके में स्थित अशोक मिल कंपाउंड में रविवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोलकाता के मौलाना की अपील- गोवंश की कुर्बानी से बचें मुस्लिम कोलकाता की नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने मुस्लिम समुदाय से गोवंश की कुर्बानी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए बकरे की कुर्बानी दी जा सकती है। मौलाना ने पश्चिम बंगाल सरकार के नए पशु-वध नियमों को सख्त बताते हुए कहा कि अब वध से पहले पशु का फिटनेस सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा। नए नियमों के तहत सिर्फ 14 साल से ज्यादा उम्र या स्थायी रूप से अक्षम पशुओं के वध की अनुमति होगी।
Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

Hindi News National Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics कोलकाता6 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में रविवार को बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें केंद्रीय बलों के वाहन भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए। फ्लैग मार्च निकालकर आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाई गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त आशेष बिस्वास ने कहा कि यह गैरकानूनी जमावड़ा था। पुलिस मानक प्रक्रिया के तहत भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी, तभी हमला हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की पहचान की जा रही है। तिलजला की कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव यह विवाद तिलजला इलाके में हाल में हुई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बढ़ा है। यह अभियान उस फैक्ट्री आग हादसे के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक प्रार्थनाओं के दौरान लाउडस्पीकर और सड़क पर नमाज को लेकर लगी पाबंदियों को भी नाराजगी की वजह बताया। पुलिस ने राजाबाजार और पार्क सर्कस की घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने X पर लिखा, “बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। ————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

Hindi News National Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics कोलकाता32 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता में रविवार को पार्त सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गई। सुरक्षा बलों के वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर आशेष बिस्वास ने कहा- कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है। दरअसल, कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… प्रदर्शन कर रहे युवकों को समझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थीं। विरोध कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक को गिरासत में लिया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए है। ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता पूर्व सीएम और TMC प्रमुख बनर्जी ने X पर लिखा- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। आज जो हो रहा है, वह उन लोगों की जिंदगी पर हमला है। सरकार इंसानों से ज्यादा दिखावे की परवाह कर रही है। 2 दिन पहले आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव हुआ था बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद 15 मई की रात भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया था। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। ————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







