Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Garvit Uttam Virat Kohli Humshakal | Panchkula Boy Life Badli

Garvit Uttam Virat Kohli Humshakal | Panchkula Boy Life Badli

पंचकूला में क्रिकेट अकेडमी में अभ्यास के दौरान शॉट लगाते हुए हमशक्ल गर्वित। स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने के बाद हरियाणा के पंचकूला निवासी गर्वित उत्तम की जिंदगी में पूरी तरह से बदल गई है। अब उसे सेलिब्रिटी के तौर तवज्जो मिलने लगी है। उसे सब जूनियर चीकू यानि जूनियर विराट कोहली ही कहकर बुलाते है। इन सबके बावजूद, . पचंकूला की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाले गर्वित अब तक 3 बड़ी कंपनियों के ऐड को शूट कर चुके हैं। इससे परिवार को लाखों में रकम भी मिली है। गर्वित ने अभी मिल्क पाउडर, गद्दे की कंपनी और एक अन्य उत्पाद के लिए शूटिंग की है। वह कुछ लोकल कंपनियों के भी ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सबसे खास यह कि विराट कोहली के साथ फिर से एक अन्य कंपनी का विज्ञापन शूट करने के लिए ऑफर आया है। इसके लिए गर्वित को साइन किया जा चुका है। विराट कोहली ने इस शूट के लिए अभी समय नहीं दिया है, जिसके कारण प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रूका हुआ है। विज्ञापन की शूटिंग के लिए गर्वित को मुंबई बुलाया गया है। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत करते हुए गर्वित उत्तम। दैनिक भास्कर को बताया विराट के साथ अनुभव दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में गर्वित उत्तम ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विराट कोहली ने करीब एक घंटे तक उस मुलाकात के दौरान बातचीत की थी। उसे कहा था कि यार तूने तो बचपन की यादें ताजा करवा दी। वहीं रोहित शर्मा व दूसरे खिलाड़ियों ने गर्वित को देखकर कहा था कि अब तो जूनियर चीकू भी तैयार हो गया है। गर्वित उत्तम के अनुसार अब तो उसे दोस्त भी उसको जूनियर चीकू बुलाने लगे हैं। मैदान पर अब उसके खुद के नाम से कोई नहीं बुलाता। उसे इस बात की खुशी भी होती है लेकिन उसका अपने गेम पर पूरा फोकस है। मोहाली स्टेडियम में IPL मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में भाई के साथ गर्वित। IPL मैच देखने गए तो लोगों ने पहचान लिया पंचकूला के गर्वित उत्तम का परिवार मोहाली स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए गया तो वहां पर क्रिकेट प्रंशसकों ने उसे देखते हुए चीकू कहकर बुलाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 28 अप्रैल 2026 को हुआ था। जिसमें काफी लोगों ने इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुए। गर्वित के बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए विराट कोहली। ऐसे हुई थी विराट के हमशक्ल की खोज… विज्ञापन के लिए तलाश रहे थे बच्चा : देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। गर्वित को परिवार सहित गुजरात के वड़ोदरा बुलाया गया और विराट कोहली से मिलवाया गया। अपोलो टायर के लिए शूट हुआ था विज्ञापन: विराट कोहली खुद अपने नन्हे हमशक्ल को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बच्चे के बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। विराट के साथ गर्वित उत्तम की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है। कंपनी ने अपोलो टॉयर के लिए गर्वित का चयन किया था, जो टी-20 टूर्नामेंट के दौरान दिखाया गया। विराट कोहली के साथ गर्वित। 4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी… पिता हिमाचल की फार्मा कंपनी में एग्जीक्यूटिव: हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर-11 में रहने वाले गर्वित उत्तम का परिवार मूल रूप से कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। करीब 10 साल पहले परिवार पंचकूला में शिफ्ट हो गया था। गर्वित के पिता सुरेंद्र सिंह हिमाचल के बद्दी की फार्मा कंपनी में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव जॉब करते हैं। पंचकूला में बैटिंग प्रैक्टिस करते हैं गर्वित: 8 साल के गर्वित उत्तम पंचकूला शहर के सेक्टर-11 की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में नियमित रूप से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने आते हैं। कोच संजय शर्मा गर्वित को 2 साल से और उनके बड़े भाई मयंक उत्तम को 5 साल से क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। गर्वित तीसरी कक्षा के छात्र हैं। कोच संजय शर्मा के पास आया फोन: कोच संजय शर्मा के पास कॉल आया था कि विराट कोहली जैसा दिखने वाला बच्चा एड के लिए चाहिए। कोच संजय शर्मा अक्सर कहते थे कि गर्वित तो बिल्कुल विराट कोहली जैसा दिखता है। उन्होंने गर्वित का फोटो भेजा तो तुरंत कंपनी की ओर से ओके आ गया। वडोदरा में कोहली से गर्वित की मुलाकात: इसके बाद विराट कोहली से मुलाकात के लिए गर्वित को वड़ोदरा बुलाया गया था। गर्वित अपने पिता के साथ वहां पहुंचे। गर्वित की मुलाकात हुई तो कोहली उन्हें देखकर बड़े खुश नजर आए। कोहली ने बच्चे के बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। ————————– ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला:देखकर खुद चौंक गए विराट, बैट पर ऑटोग्राफ दिया; मुलाकात का VIDEO सामने आया देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। (पूरी खबर पढ़ें)

SBI Bank Closed 23-28 May 2026

SBI Bank Closed 23-28 May 2026

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को बैंक ब्रांच से जुड़े अपने सभी जरूरी काम आज ही निपटा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। बैंक बंद रहने की मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिनों की छुट्टियां हैं। जानिए क्यों 23 से 28 मई के बीच बंद रह सकते हैं SBI बैंक 23 मई से 28 मई के बीच बैंकों में कामकाज प्रभावित होने के अलग-अलग कारण हैं… वीकेंड की छुट्टियां: 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। नियम के मुताबिक, देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिसके कारण इन दो दिनों में बैंक बंद रहेंगे। SBI स्टाफ की हड़ताल: ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई (सोमवार और मंगलवार) को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे बैंकों के कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है। बकरीद की छुट्टी: भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए RBI ने दो दिन की छुट्टियां तय की हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण SBI बंद रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। क्यों हड़ताल पर जाना चाहते हैं SBI कर्मचारी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। SBI कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें मेसेंजर्स की नई भर्ती: बैंक में चतुर्थ श्रेणी (मेसेंजर्स) के खाली पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती की जाए। सशस्त्र गार्डों (Armed Guards) की भर्ती: बैंक की सुरक्षा और शाखाओं की जरूरतों के लिए पर्याप्त आर्म्ड गार्ड्स नियुक्त किए जाएं। NPS में ऑप्शन की सुविधा: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को अपना ‘पेंशन फंड मैनेजर’ चुनने की आजादी मिले। इंटर सर्कल ट्रांसफर (ICT): 2019 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को दूसरे सर्कल में ट्रांसफर का मौका दिया जाए। आउटसोर्सिंग पर रोक: स्थाई प्रकृति के कामों को बाहरी एजेंसियों को देना तुरंत बंद किया जाए। पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति: सभी शाखाओं में काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती हो। समानता (Parity) का मुद्दा: स्टेट बैंक में कर्मचारियों के बीच वेतन और अन्य सुविधाओं में आ रही असमानताओं को दूर किया जाए। करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा: कर्मचारियों के प्रमोशन और करियर ग्रोथ से जुड़ी मौजूदा नीतियों में सुधार हो। रिटायर्ड कर्मचारियों को लाभ: 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मचारियों को ‘8वें स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट’ का लाभ दिया जाए। कंसल्टेशन चार्ज: 15 जुलाई 2024 से लागू फिजिशियन कंसल्टेशन चार्जेस की समीक्षा और उसमें सुधार। मेडिकल स्कीम में सुधार: मेडिकल रिइम्बर्समेंट स्कीम को और बेहतर और सरल बनाया जाए। पेंशन में सभी भत्ते जोड़ना: 7वें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मियों की पेंशन गणना में वेतन के सभी कंपोनेंट्स को शामिल किया जाए। HRMS समस्याओं का समाधान: बैंक के एचआर सॉफ्टवेयर (HRMS) में आ रही तकनीकी दिक्कतों को स्थाई रूप से ठीक किया जाए। कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति: बैंक के बोर्ड में वर्कमेन कैटेगरी से एक निदेशक नियुक्त करने की पुरानी परंपरा बहाल हो। PF ट्रस्टी का नामांकन: प्रोविडेंट फंड (PF) ट्रस्ट में कर्मचारियों के प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाए। मिस-सेलिंग पर लगाम: ‘क्रॉस-सेलिंग’ (बीमा, म्यूचुअल फंड आदि बेचना) के नाम पर कर्मचारियों पर दबाव डालकर ग्राहकों को गलत प्रोडक्ट बेचने का चलन बंद हो। हड़ताल का असर क्या होगा? चूंकि यह हड़ताल ‘वर्कमेन कैटेगरी’ (क्लर्क और अन्य स्टाफ) की है, इसलिए चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर और पासबुक अपडेट जैसे काम ठप रह सकते हैं। डिजिटल सर्विसेज चालू रहेंगी बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज, यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन और एटीएम (ATM) सर्विसेज इस पूरी अवधि के दौरान सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक घर बैठे अपने डिजिटल ट्रांसफर और कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें… घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Elon Musk To Become First Trillionaire

Elon Musk To Become First Trillionaire

Hindi News Business Elon Musk To Become First Trillionaire | Maruti Cars Price Hike India 2026 नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर मारुति सुजुकी से जुड़ी रही। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। वहीं इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, मस्क की कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी: नई कीमतें जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट यानी लागत के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। मारुति के अनुसार, पोर्टफोलियो के सभी मॉडल्स पर कीमतों में यह बढ़ोतरी लागू होगी। हालांकि, किस कार के दाम कितने बढ़ेंगे, यह उसके मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इलॉन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर: स्पेसएक्स अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाएगी; वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, इलॉन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अभी मस्क 807 बिलियन डॉलर यानी 77 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पार्ले ने मेलोडी टॉफी का प्रोडक्शन बढ़ाया: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया था पैकेट, वीडियो वायरल होने के बाद डिमांड बढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश-विदेश में मेलोडी की डिमांड बढ़ गई है, जिसके कारण पार्ले प्रोडक्ट्स ने इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने गुरुवार (21 मई) को इस बात की जानकारी दी। पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में इस पल को ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा कैंपेन बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Elon Musk To Become First Trillionaire

Elon Musk To Become First Trillionaire

Hindi News Business Elon Musk To Become First Trillionaire | Maruti Cars Price Hike India 2026 नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर मारुति सुजुकी से जुड़ी रही। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। वहीं इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, मस्क की कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी: नई कीमतें जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई ये नई कीमतें जून 2026 से प्रभावी होंगी। लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट यानी लागत के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। मारुति के अनुसार, पोर्टफोलियो के सभी मॉडल्स पर कीमतों में यह बढ़ोतरी लागू होगी। हालांकि, किस कार के दाम कितने बढ़ेंगे, यह उसके मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इलॉन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर: स्पेसएक्स अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाएगी; वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, इलॉन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अभी मस्क 807 बिलियन डॉलर यानी 77 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पार्ले ने मेलोडी टॉफी का प्रोडक्शन बढ़ाया: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया था पैकेट, वीडियो वायरल होने के बाद डिमांड बढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश-विदेश में मेलोडी की डिमांड बढ़ गई है, जिसके कारण पार्ले प्रोडक्ट्स ने इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने गुरुवार (21 मई) को इस बात की जानकारी दी। पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में इस पल को ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा कैंपेन बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

SBI Bank Closed 23-28 May 2026

SBI Bank Closed 23-28 May 2026

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को बैंक ब्रांच से जुड़े अपने सभी जरूरी काम आज ही निपटा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। बैंक बंद रहने की मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिनों की छुट्टियां हैं। जानिए क्यों 23 से 28 मई के बीच बंद रह सकते हैं SBI बैंक 23 मई से 28 मई के बीच बैंकों में कामकाज प्रभावित होने के अलग-अलग कारण हैं… वीकेंड की छुट्टियां: 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। नियम के मुताबिक, देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिसके कारण इन दो दिनों में बैंक बंद रहेंगे। SBI स्टाफ की हड़ताल: ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई (सोमवार और मंगलवार) को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे बैंकों के कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है। बकरीद की छुट्टी: भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए RBI ने दो दिन की छुट्टियां तय की हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण SBI बंद रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। क्यों हड़ताल पर जाना चाहते हैं SBI कर्मचारी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। SBI कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें मेसेंजर्स की नई भर्ती: बैंक में चतुर्थ श्रेणी (मेसेंजर्स) के खाली पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती की जाए। सशस्त्र गार्डों (Armed Guards) की भर्ती: बैंक की सुरक्षा और शाखाओं की जरूरतों के लिए पर्याप्त आर्म्ड गार्ड्स नियुक्त किए जाएं। NPS में ऑप्शन की सुविधा: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को अपना ‘पेंशन फंड मैनेजर’ चुनने की आजादी मिले। इंटर सर्कल ट्रांसफर (ICT): 2019 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को दूसरे सर्कल में ट्रांसफर का मौका दिया जाए। आउटसोर्सिंग पर रोक: स्थाई प्रकृति के कामों को बाहरी एजेंसियों को देना तुरंत बंद किया जाए। पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति: सभी शाखाओं में काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती हो। समानता (Parity) का मुद्दा: स्टेट बैंक में कर्मचारियों के बीच वेतन और अन्य सुविधाओं में आ रही असमानताओं को दूर किया जाए। करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा: कर्मचारियों के प्रमोशन और करियर ग्रोथ से जुड़ी मौजूदा नीतियों में सुधार हो। रिटायर्ड कर्मचारियों को लाभ: 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मचारियों को ‘8वें स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट’ का लाभ दिया जाए। कंसल्टेशन चार्ज: 15 जुलाई 2024 से लागू फिजिशियन कंसल्टेशन चार्जेस की समीक्षा और उसमें सुधार। मेडिकल स्कीम में सुधार: मेडिकल रिइम्बर्समेंट स्कीम को और बेहतर और सरल बनाया जाए। पेंशन में सभी भत्ते जोड़ना: 7वें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मियों की पेंशन गणना में वेतन के सभी कंपोनेंट्स को शामिल किया जाए। HRMS समस्याओं का समाधान: बैंक के एचआर सॉफ्टवेयर (HRMS) में आ रही तकनीकी दिक्कतों को स्थाई रूप से ठीक किया जाए। कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति: बैंक के बोर्ड में वर्कमेन कैटेगरी से एक निदेशक नियुक्त करने की पुरानी परंपरा बहाल हो। PF ट्रस्टी का नामांकन: प्रोविडेंट फंड (PF) ट्रस्ट में कर्मचारियों के प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाए। मिस-सेलिंग पर लगाम: ‘क्रॉस-सेलिंग’ (बीमा, म्यूचुअल फंड आदि बेचना) के नाम पर कर्मचारियों पर दबाव डालकर ग्राहकों को गलत प्रोडक्ट बेचने का चलन बंद हो। हड़ताल का असर क्या होगा? चूंकि यह हड़ताल ‘वर्कमेन कैटेगरी’ (क्लर्क और अन्य स्टाफ) की है, इसलिए चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर और पासबुक अपडेट जैसे काम ठप रह सकते हैं। डिजिटल सर्विसेज चालू रहेंगी बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज, यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन और एटीएम (ATM) सर्विसेज इस पूरी अवधि के दौरान सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक घर बैठे अपने डिजिटल ट्रांसफर और कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें… घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gujarat titans vs chennai super kings ipl 2026 Points Table

Gujarat titans vs chennai super kings ipl 2026 Points Table

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स ही हुए। वहीं, गुजरात ने पहला प्लेऑफ यानी क्वालिफायर-1 खेलना पक्का कर लिया है। गुजरात के 14 मैचों में 18 पॉइंट्स हो गए हैं। इससे यह तय हो गया कि गुजरात टॉप-2 से नीचे नहीं आएगी। आज बेंगलुरु का सामना हैदराबाद से होगा। अगर बेंगलुरु जीतती है तो वह क्वालिफायर-1 में गुजरात से खेलेगी। अगर हैदराबाद बहुत बड़े अंतर से जीतती है तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 में आ सकती है। दोनों ही स्थिति में गुजरात का टॉप-2 में रहना पक्का है। यहां से ऐसा नहीं हो सकता है कि दो टीमों के गुजरात से ज्यादा पॉइंट हो जाएं। अगर हैदराबाद जीतती भी तो तीन टीमों—गुजरात, बेंगलुरु और हैदराबाद के 18-18 पॉइंट्स होंगे। इस स्थिति में बेंगलुरु और हैदराबाद में से किसी एक का नेट रन रेट हैदराबाद से कम जरूर होगा। क्योंकि, आज के एक का नेट रन रेट बढ़ेगा तो दूसरे का गिरेगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु को बड़ी हार से बचना होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ज्यादा उम्मीद है कि टीम क्वालिफायर-1 में गुजरात से खेलेगी। दूसरी ओर अगर हैदराबाद 88 रनों से जीत हासिल कर लेती है तो वह टॉप पहुंच जाएगी और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर फिसल जाएगी। वहीं, अगर हैदराबाद बाद में बैटिंग करती है तो उसे 150 के आस-पास का टारगेट करीब 11 ओवर में टारगेट चेज करना होगा। पंजाब और कोलकाता की उम्मीदें बरकरार पंजाब किंग्स (13 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई के बाहर होने से इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मैचों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ भी करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स जीती तो प्लेऑफ खेलेगी राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए प्लेऑफ का समीकरण सीधा है। उसे 24 मई को होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। दिल्ली के चांस काफी कम दिल्ली कैपिटल्स 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान, पंजाब की बहुत बड़ी हार की उम्मीद करनी होगी। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है। मुंबई और लखनऊ के 13-13 मैच में बराबर 8 अंक है। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें, जबकि लखनऊ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई 24 मई को राजस्थान से अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जबकि लखनऊ 23 मई को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप गुजरात के दोनों ही ओपनर ऑरेंज कैप लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं। दोनों ने इस सीजन 600 रनों का आंकड़ पार कर लिया है। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। अब वे 14 मैच में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के अंशुल कम्बोज तीसरे नंबर पर हैं। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पांच बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ रेस से बाहर:गुजरात ने 89 रन से हराया, सुदर्शन, गिल और बटलर के अर्धशतक, तीन गेंदबाजों को 3-3 विकेट IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पांच बार की चैंपियन चेन्नई का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gujarat titans vs chennai super kings ipl 2026 Points Table

Gujarat titans vs chennai super kings ipl 2026 Points Table

स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में लीग स्टेज के अब सिर्फ 4 मैच बचे हैं। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली मुंबई और लखनऊ के बाद तीसरी टीम बन गई है। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर गुजरात ने जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। उसके 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक है। टॉप-2 में जाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को बहुत बड़े मार्जिन से हराना होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात की टॉप-2 में जगह मजबूत चेन्नई पर जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम +0.400 के मजबूत नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। इस बड़ी जीत से गुजरात ने टॉप-2 में फिनिश कर क्वालिफायर-1 खेलने की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक है। बेंगुलरु के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह 18 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन उसका नेट रन रेट बेंगलुरु और गुजरात से काफी पीछे है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए उसे रिकॉर्ड जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब और कोलकाता की उम्मीदें बरकरार पंजाब किंग्स (13 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई के बाहर होने से इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मैचों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ भी करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स जीती तो प्लेऑफ खेलेगी राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए प्लेऑफ का समीकरण सीधा है। उसे 24 मई को होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। दिल्ली के चांस काफी कम दिल्ली कैपिटल्स 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान, पंजाब की बहुत बड़ी हार की उम्मीद करनी होगी। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है। मुंबई और लखनऊ के 13-13 मैच में बराबर 8 अंक है। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें, जबकि लखनऊ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई 24 मई को राजस्थान से अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जबकि लखनऊ 23 मई को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैच में 616 रन है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 13 मैच में 579 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। अब वे 14 मैच में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 14 मैच में 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update

SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update | Abhishek Sharma Ishan Kishan Meta Description; Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bangalore Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH LIVE Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar. 1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी। RCB फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 और गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा। IPL में दोनों टीमें 27वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। SRH ने 13 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था। सनराइजर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, लेकिन इनकंसिस्टेंसी कमजोरी इस मैच में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में से दो हारे हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में हैदराबाद के पास टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है। बल्लेबाजों की इनकंसिस्टेंसी ने अहम मौकों पर हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ मैचों में बैटिंग फेलियर टीम की हार का मुख्य कारण रहा है। नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इन कमजोरियों को दूर करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन 155.80 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पैट कमिंस की कप्तानी और मलिंगा का असर हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी रही है। लौटने के बाद कमिंस ने टीम की गेंदबाजी को फिर व्यवस्थित किया और उनकी कप्तानी में टीम मजबूती हुई है। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सीजन में हैदराबाद के लिए बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने दबाव में किफायती गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट भी लिए हैं। ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB फिर दावेदार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरे सीजन खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया है। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है। भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर RCB की सफलता में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की अहम भूमिका रही है। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं, हेजलवुड ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम मौकों पर विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी सटीक स्पिन और वेरिएशन्स से बल्लेबाजों को बांधे रखा है। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इसलिए यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिनर्स भी उपयोगी साबित होते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update

SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket SRH Vs RCB IPL 2026 Playoffs LIVE Score Update | Abhishek Sharma Ishan Kishan Meta Description; Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bangalore Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH LIVE Updates, Indian Premier League On Dainik Bhaskar. 25 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी। RCB फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 और गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा। IPL में दोनों टीमें 27वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। SRH ने 13 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था। सनराइजर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, लेकिन इनकंसिस्टेंसी कमजोरी इस मैच में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में से दो हारे हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में हैदराबाद के पास टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है। बल्लेबाजों की इनकंसिस्टेंसी ने अहम मौकों पर हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ मैचों में बैटिंग फेलियर टीम की हार का मुख्य कारण रहा है। नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इन कमजोरियों को दूर करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन 155.80 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पैट कमिंस की कप्तानी और मलिंगा का असर हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी रही है। लौटने के बाद कमिंस ने टीम की गेंदबाजी को फिर व्यवस्थित किया और उनकी कप्तानी में टीम मजबूती हुई है। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सीजन में हैदराबाद के लिए बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने दबाव में किफायती गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट भी लिए हैं। ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB फिर दावेदार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरे सीजन खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया है। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है। भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर RCB की सफलता में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की अहम भूमिका रही है। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं, हेजलवुड ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम मौकों पर विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी सटीक स्पिन और वेरिएशन्स से बल्लेबाजों को बांधे रखा है। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इसलिए यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिनर्स भी उपयोगी साबित होते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 | Gujarat Titans Beat CSK, Shubman Gill 6000 Runs, Kamboj Record Sixes

IPL 2026 | Gujarat Titans Beat CSK, Shubman Gill 6000 Runs, Kamboj Record Sixes

अहमदाबाद15 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। यह चेन्नई की IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार रही। मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहली विकेट के लिए 10वीं बार शतकीय साझेदारी की। अंशुल कंबोज के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। चेन्नई-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. दिग्गजों के क्लब में पहुंची युवा भारतीय जोड़ी गुजरात के ओपनर्स गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने IPL में 10वीं बार 100 या इससे रनों की साझेदारी की है। टी-20 क्रिकेट में इससे पहले विराट कोहली-एबी डिविलियर्स, बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान और क्रिस गेल-कोहली ही 10 बार सेंचुरी पार्टनरशिप कर पाए हैं। गिल और सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे कम 46 पारियों में 10वीं शतकीय साझेदारी की। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ 125 रन जोड़े। क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी 63 पारियों में 10 सेंचुरी पार्टनरशिप के साथ दूसरे नंबर पर है। 2. गिल ने टी-20 में 6 हजार रन पूरे किए गिल ने मेंस टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 185 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। गिल सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। क्रिस गेल 162 पारियों के साथ पहले नंबर पर हैं। 3. IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी IPL में बतौर ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल और सुदर्शन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों ने 1942 रन जोड़े हैं। उन्होंने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पीछे छोड़ा। डेविड वॉर्नर और शिखर धवन 2220 रन के साथ टॉप पर हैं। 4. गिल-सुदर्शन ने लगातार दूसरे सीजन 600+ रन बनाए गिल और सुदर्शन ने IPL के लगातार दूसरे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ फिफ्टी लगाई। गुजरात के ओपनर्स ने 2025 में भी 600 से ज्यादा रन बनाए थे। लगातार सबसे ज्यादा सीजन यह आंकड़ा पार करने वालों में क्रिस गेल, डेविड वार्नर, केएल राहुल और विराट कोहली शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने लगातार 3 सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए थे। 5. सुदर्शन ने लगातार पांचवी फिफ्टी लगाई सुदर्शन ने IPL 2026 में लगातार 5वीं फिफ्टी लगाई। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 84 रन बनाए। सुदर्शन यह कीर्तिमान हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर लगातार 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं। 6. कंबोज ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स दिए कंबोज IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनकी गेंद पर इस सीजन 34 छक्के लगे हैं। इस लिस्ट में गुजरात के राशिद खान 33 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 7. सिराज ने पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया मोहम्मद सिराज ने चेन्नई की पहली गेंद पर ही संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वे पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गुजरात के दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले मोहम्मद शमी यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। शमी ने 2022 में केएल राहुल और 2023 में फिल सॉल्ट को पहली गेंद पर आउट किया था। 8. चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी हार गुजरात से मिली 89 रन की हार चेन्नई की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले 2013 में मुंबई ने उसे 60 रन से हराया था। 9. गुजरात ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की गुजरात की 89 रन की जीत IPL इतिहास में रन के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रन की थी। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. सैमसन को चोट की वजह से बाहर जाना पड़ा गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए। स्पेंसर जॉनसन की तीसरी गेंद लेग-स्टंप से काफी बाहर थी। साई सुदर्शन फ्लिक करने गए, लेकिन गेंद बल्लेबाज और विकेटकीपर को छकाते हुए बाउंड्री के बाहर चली गई। बॉल रोकने के लिए डाइव लगाते समय संजू चोटिल हो गए। इसके बाद फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। फिर उर्विल पटेल ने विकेटकीपिंग संभाली। संजू दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे, हालांंकि पहली गेंद पर आउट हुए। 2. शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा पहली पारी के 13वें ओवर में शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ा। जॉनसन के ओवर की दूसरी गेंद पर गिल का बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद मिड-विकेट की ओर गई। वहां शिवम ने पीछे भागते हुए कैच लपका। शिवम ने 64 रन बनाकर खेल रहे शुभमन का कैच पकड़ा। 3. राहुल तेवतिया पहली गेंद पर ही रनआउट हुए गुजरात की पारी के 19वें ओवर में राहुल तेवतिया पहली गेंद पर ही रनआउट हो गए। कंबोज की दूसरी गेंद पर सुदर्शन का विकेट गिरने के बाद तेवतिया बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने पहली गेंद मिड-ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। ऋतुराज गायकवाड ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा। रिप्ले में तेवतिया क्रीज से कुछ इंच दूर दिखे और बिना खाता खोले लौटना पड़ा। गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर बिना खाता खोले तेवतिया पवेलियन लौटे। 4. गायकवाड सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड हुए दूसरी पारी के तीसरे ओवर में गायकवाड ने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगाया। सिराज ने अगली ही गेंद पर गायकवाड को बोल्ड कर दिया। गायकवाड 16 रन बनाकर आउट हुए। सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर सिराज ने गिल्लियां बिखेर दी। 5. रबाडा ने लगातार दो गेंद पर विकेट लेकर चेन्नई की पारी समेटी पारी के 14वें ओवर में कगिसो रबाडा ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर नूर अहमद को कॉट एंड बोल्ड किया। इसके बाद चौथी गेंद पर स्पेंसर जॉनसन को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही चेन्नई ऑलआउट हो गई और गुजरात ने जीत दर्ज की। रबाडा ने नूर का अपनी ही