15 हजार भारतीयों की छंटनी, नई जॉब नहीं:एच-1 बी पर गए थे, ट्रम्प के सख्त नियम से अब अमेरिका से डिपोर्ट का खतरा

अमेरिका में 15 हजार भारतीय टेक कर्मियों की नौकरी जाने के बाद उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। अब उनपर डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, ये सभी एच-1बी वीजा पर अमेरिका गए थे, लेकिन छंटनी के बाद इनके पास नई नौकरी ढूंढने व वीजा स्टेटस बचाने के लिए सीमित समय बचा है। नियमों के तहत नौकरी जाने के बाद इन्हें 60 दिनों में नई नौकरी खोजनी होगी। इस दौरान नया एम्प्लॉयर या स्पॉन्सर नहीं मिला, तो अमेरिका छोड़ना पड़ेगा। बीते दिनों मेटा, अमेजन और ओरेकल जैसी बड़ी टेक कंपनियों में करीब 50 हजार लोगों की छंटनी और रिस्ट्रक्चरिंग हुई है। इनमें 15 हजार से ज्यादा भारतीय है। नौकरी जाने पर उसी सेक्टर जॉब जरूरी पहले नौकरी जाने पर टेक कर्मियों को जल्दी नया मौका मिलता था, पर अब इंटरव्यू लंबा खिंच रहा है। कंपनियां वीजा स्पॉन्सर करने से बच रही हैं और ट्रम्प की नई नीतियों के चलते उनके पास वीजा कोटा भी कम है। ट्रम्प प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीति ने भी डर को बढ़ाया है। छोटी गलती, दस्तावेजों की कमी या वीजा नियमों में चूक भी खतरा बन रही है। अब नौकरी जाने पर उसी सेक्टर और उसी स्तर व सैलरी ब्रैकेट की नौकरी मिलनी चाहिए। यानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर होटल में शेफ बनकर एच-1बी स्टेटस नहीं बचा सकता। अब कंपनी को भी ज्यादा दस्तावेज देने पड़ रहे हैं। उन्हें बताना पड़ रहा है कि इस पद के लिए अमेरिकी क्यों नहीं मिला। ग्रीन कार्ड आवेदन के लिए देश लौटना पड़ेगा ट्रम्प प्रशासन ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया सख्त कर दी है। आवेदक को अपने देश जाकर आवेदन करना होगा। अभी अमेरिका में रहते हुए ‘एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस’ से ग्रीन कार्ड मिलता था। एच-1बी जैसे अस्थायी वीजा पर काम कर रहे भारतीयों पर बड़ा असर पड़ेगा। 5 साल में 49.97 लाख ग्रीन कार्ड जारी। इनमें 29.32 लाख अमेरिका में रहते हुए व 20.63 लाख होम कंट्री में रहते हुए आवेदन करने वालों को मिले। 2014 से 2023 के बीच कुल 7.26 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिला। 150 जॉब आवेदन भेजे, पर धीमी प्रक्रिया से संकट सिएटल में रहने वाले इंजीनियर विकास पाठक ने अब तक 150 से ज्यादा जॉब के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि परेशानी रिजेक्शन नहीं, बल्कि कंपनियों की धीमी प्रक्रिया है। पूरी प्रक्रिया में कई महीने लगते हैं जबकि एच-1बी पर नौकरी गंवाने वाले कर्मियों के पास सिर्फ 60 दिन होते हैं। घबराहट ज्यादा, बच्चों की पढ़ाई छूटने का डर सताया सैन फ्रांसिस्को में रह रहे बिहार के बिजयंत सिंह कहते हैं कि लोग बाहर से शांत हैं, लेकिन अंदर घबराहट काफी ज्यादा है। उनके मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई, घर के लोन और जीवनसाथी के वीजा जैसी चीजें संकट में आ गई हैं। कई परिवार अब बैकअप प्लान बना रहे हैं। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 10 हजार छात्र जांच के घेरे में, शेल कंपनियों और फर्जी नौकरी से वीसा पाने का खेल; रडार पर भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करने का सपना देखने वाले हजारों भारतीय छात्रों के लिए नई चिंता खड़ी हो गई है। अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) प्रोग्राम में बड़े पैमाने पर कथित फर्जीवाड़े की जांच शुरू की है। पूरी खबर पढ़ें…
Top Jobs 24 May SBI 7150 Posts & Railway 6565 Vacancies This Week

Hindi News Career Top Jobs 24 May SBI 7150 Posts & Railway 6565 Vacancies This Week 14 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और बैंक समेत कई विभागों में 20,961 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: यूपी कृषि विभाग में 2759 भर्ती; पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 वैकेंसी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: JNU में 100 पदों पर निकली भर्ती, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू, बिहार में ASI की 22 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती; SBI में 7150 वैकेंसी, रेलवे में 1079 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
श्रेयस रनचेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान:टी-20 में 7 हजार रन भी पूरे, शमी को छठी बार पहली गेंद पर विकेट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में कई रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स बने। श्रेयस IPL के रनचेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बने। उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर सिंगल लेकर टी-20 में अपने 7 हजार रन भी पूरे किए। शमी ने प्रियांश आर्या को आउट कर IPL में छठी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया। पंजाब-लखनऊ मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. पंजाब लगातार 6 मैच हारने के बाद जीती IPL में पंजाब किंग्स की सबसे लंबी हार का सिलसिला 2015 में 7 मैचों का रहा था। 2026 में टीम लगातार 6 मैच हार चुकी थी, लेकिन लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ यह सिलसिला टूट गया। इससे पहले पंजाब को 2011, 2018 और 2020 में लगातार 5-5 हार मिली थीं। साथ ही, पंजाब का लखनऊ के खिलाफ दबदबा जारी रहा। टीम ने 2025 के बाद से लखनऊ के खिलाफ सभी 4 मुकाबले जीते हैं। लखनऊ में खेले गए पिछले 4 मैचों में यह पंजाब की तीसरी जीत भी रही। 2. श्रेयस रनचेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बने श्रेयस ने लखनऊ के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह रनचेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बन गए। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग (2011), विराट कोहली (2016), संजू सैमसन (2021) यह कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा श्रेयस पंजाब के लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान भी बने। उनसे पहले केएल राहुल ने 2020 और एडम गिलक्रिस्ट ने 2011 में बेंगलुरु के खिलाफ शतक लगाए थे। 3. शमी ने सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिए मोहम्मद शमी IPL में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने पंजाब के खिलाफ प्रियांश आर्या को पहली गेंद पर कैच आउट कराया। उन्होंने टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठी बार यह कारनामा किया। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने 5 बार इनिंग की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। 4. अर्शदीप ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ रन दिए अर्शदीप सिंह पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वे अब तक 7 बार यह आंकड़ा छू चुके हैं। इस लिस्ट में सैम करन दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने पंजाब के लिए 4 बार 50+ रन दिए हैं। 5. प्रभसिमरन दो सीजन में 500+ रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन के लीग स्टेज में 510 रन बना दिए। इसके साथ ही वह पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 6. पंजाब के लिए IPL की 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी हुई श्रेयस और प्रभसिमरन ने लखनऊ के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की। यह पंजाब के किसी भी विकेट के लिए 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श हैं, जिन्होंने साल 2011 में बेंगलुरु के खिलाफ 206 रन जोड़े थे। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. उमरजई ने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट लिया मैच के दूसरे ओवर में ही लखनऊ को पहला झटका लगा। ओवर की पहली गेंद पर ही अजमतुल्लाह उमरजई ने अर्शिन कुलकर्णी का विकेट लिया। उमरजई ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली। गेंद ने अर्शिन के बल्ले किनारा लिया और सीधे विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के दस्तानों में चली गई। अर्शिन बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही पवेलियन लौटे। 2. बदोनी अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए लखनऊ की पारी के 7वें ओवर में बल्लेबाज आयुष बदोनी अनोखे अंदाज में स्टंप आउट हुए। ओवर की चौथी गेंद युजवेंद्र चहल ने तेज और फ्लैट डाली, जिसपर बदोनी चकमा खा गए। शॉट खेलने के बाद उन्होंने क्रीज से पैर उठाया और फिर वापस क्रीज में रखा। इस दौरान विकेटकीपर प्रभसिमरन ने स्टंपिंग की। ऐसा लगा कि बल्लेबाज क्रीज में आ गए हैं और चहल रनअप पर जाने लगे। तभी प्रभसिमरन ने अंपायर से अपील की। इसके बाद रिप्ले में दिखा की शॉट खेलने के बाद जब बदोनी ने पैर उठाया, उसी दौरान गिल्लियां बिखेरी। 3. पंत का कैच श्रेयस ने छोड़ा, 2 गेंद बाद आउट हुए पंजाब के खिलाफ ऋषभ पंत जीवनदान मिलने के दो गेेंद बाद ही आउट हो गए। पहली पारी के 14वें ओवर में चहल की तीसरी गेंद को पंत ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला। वहां खड़े श्रेयस के पास कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। इसकी अगली गेंद पर पंत ने चौका जड़ दिया।इसके बाद पंत ने ऑन साइड में सिक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन एलिवेशन नहीं मिला और डीप में खड़े मार्को यानसन ने आसान कैच पकड़ा। 4. दूसरी पारी के पहली गेंद पर विकेट गिरा पंंजाब की पारी विकेट के साथ शुरु हुई। इनिंग की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने प्रियांश आर्या को शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी। प्रियांश पुल शॉट खेलते हुए बैलेंस खो बैठे। गेंद बल्ले के टॉप एज पर लगी और मिड-विकेट पर खड़े अर्जुन तेंदुलकर की ओर गई। अर्जुन ने आसान कैच पकड़ा और प्रियांश गोल्डन डक का शिकार हुए। 5. अर्जुन तेंदुलकर के पहले ओवर में पंत ने कैच छोड़ा अर्जुन के पहले ओवर में ही विकेटकीपर पंत ने प्रभसिमरन सिंह का कैच छोड़ दिया। दूसरी पारी में 7वें ओवर की चौथी गेंद अर्जुन ने बाउंसर फेंकी। प्रभसिमरन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स को छूकर विकेट के पीछे गई। पंत ने बाई ओर छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा, लेकिन आखिरी वक्त में गेंद उनके हाथों से छिटक गई। इस तरह अर्जुन को पहले ओवर में विकेट मिलने का मौका चला गया। 6. श्रेयस ने टी-20 में 7 हजार रन पूरे किए श्रेयस अय्यर ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने रनचेज के 7वें ओवर में अपने 7 हजार रन पूरे किए। अर्जुन तेंदुलकर के ओवर की तीसरी गेंद को श्रेयस ने स्वीपर कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया। इसी के साथ उन्होंने यह आंकड़ा छुआ। 7. श्रेयस ने छक्के से सेंचुरी पूरी की और पंजाब जीता
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

मुंबई54 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। वहीं, मुंबई 13 मैच में 4 जीत से 8 अंक ही हासिल कर सकी है। टीम 9वें स्थान पर है और पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पॉइंट्स टेबल देखिए राजस्थान के लिहाज से समीकरण मुंबई को हराने पर राजस्थान के 16 अंक हो जाएंगे। यह पंजाब और कोलकाता से ज्यादा होंगे। ऐसे में टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर राजस्थान हार जाती है, तो टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड राजस्थान एक मैच पीछे राजस्थान और मुंबई के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 मैच मुंबई और 15 राजस्थान ने जीते हैं। दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स सूर्यवंशी टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं। वैभव 13 मैच में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। वैभव के साथ यशस्वी जायसवाल भी मुंबई के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। जायसवाल ने गुवाहाटी में मुंबई के खिलाफ 32 गेंदों में 77 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया था। जायसवाल ने 3 साल पहले वानखेड़े में अपना पहला IPL शतक लगाया था। गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रिकेल्टन के सबसे ज्यादा रन, गजनफर टॉप विकेट टेकर मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 436 रन बनाए हैं। अफगानी स्पिनर अल्लाह गजनफर ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं। टीम के भारतीय स्टार इस सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या के पास आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलने का मौका है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वापसी करना चाहेंगे। वे इस सीजन सिर्फ 4 विकेट ले सके हैं। वे पिछले 6 महीने से लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। IPL के बाद उन्हें आराम दिया गया है। पिच एंड वेदर रिपोर्ट वानखेड़े में 5 में से 4 मैच में 200 रन बने, बारिश का अनुमान वानखेड़े स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां इस सीजन 5 मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच की कम से कम एक पारी में 200 रन बने हैं। छोटी बाउंड्री के कारण यहां ज्यादा रन बनते हैं। पावरप्ले के शुरुआती ओवर में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। मैच में बारिश खलल डाल सकती है, क्योंकि मुंबई के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। एक्यूवेदर के अनुसार रविवार को 70% बारिश का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मेहता और बृजेश शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कोलकाता-दिल्ली में IPL सीजन का आखिरी लीग मैच:नाइट राइडर्स के पास प्लेऑफ में जाने का आखिरी मौका; रघुवंशी बाहर, चक्रवर्ती पर सस्पेंस

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रविवार का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच भी है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। कोलकाता 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, शनिवार को पंजाब ने लखनऊ को हराकर दिल्ली को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है। दिल्ली 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड कोलकाता का पलड़ा भारी कोलकाता और दिल्ली के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 14 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच टाई रहा है। टॉप स्कोरर रघुवंशी बाहर, एलन से उम्मीदें कोलकाता की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा 422 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए हैं, लेकिन वे चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को फिन एलन से उम्मीदें होंगी। एलन 10 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के सहारे 329 रन बना चुके हैं। कार्तिक त्यागी ने टीम से सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उनके नाम 18 विकेट हैं। मथीशा पथिराना ने चोट के कारण लेट वापसी की है। हर्षित राणा और आकाश दीप भी इंजरी से पहले ही बाहर हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL शुरू होने से पहले ही बाहर कर दिया था। दिल्ली की बैटिंग केएल राहुल पर निर्भर इस सीजन में दिल्ली की बैटिंग केएल राहुल पर निर्भर रही है। टीम के टॉप स्कोरर राहुल ने 13 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 533 रन बनाए हैं। पथुम निसांका (278 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (275 रन) और समीर रिवजी (252 रन) ने कुछ मौकों पर योगदान दिया है। लेकिन, तीनों में निरंतरता की कमी रही है। गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल (10 विकेट) और कुलदीप यादव (7 विकेट) की स्पिन जोड़ी खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी है। टूर्नामेंट में देर से आए मिचेल स्टार्क ने जरूर प्रभावित किया है। वे 5 मैच में 9 विकेट ले चुके हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट आमतौर पर ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां आउट फील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी है। ऐसे में तेजी से रन बनते हैं। ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुन सकती हैं। मैच के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। बादलों के कारण तेज गेंदबाजों को अधिक स्विंग मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 कोलकाता : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे। दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय।
Rajasthan Royals Likely, KKR & Delhi Eye Other Results; Punjabs Hopes Alive

Hindi News Sports Cricket IPL 2026 Playoffs: Rajasthan Royals Likely, KKR & Delhi Eye Other Results; Punjabs Hopes Alive स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ की 4 टीमें तय नहीं हुई हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, पंजाब की जीत से दिल्ली प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। उससे पहले लखनऊ, चेन्नई और मुंबई बाहर हो चुके हैं। रविवार को राजस्थान रॉयल्स का आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस से है। टीम जीत के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं चौथे स्थान के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर अपनी जीत के साथ बाकी मुकाबलों पर भी रहेगी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण पंजाब टॉप-4 में पहुंची पंजाब किंग्स लखनऊ को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है और 15 पॉइंट्स हो गए हैं। हालांकि टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता के नतीजों पर निर्भर रहेंगी। अगर राजस्थान रविवार को मुंबई को हरा देती है, तो पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के पास सीधा मौका पंजाब की जीत से राजस्थान एक स्थान नीचे खिसककर 14 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम अगर मुंबई इंडियंस को हराती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हार की स्थिति में टीम बाहर हो जाएगी। कोलकाता की उम्मीदें जिंदा कोलकाता के 13 पॉइंट्स हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम को दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत के साथ राजस्थान की हार की भी दुआ करनी होगी। मुंबई अगर राजस्थान को हरा देती है, तो कोलकाता के पास भी मौका रहेगा। कोलकाता को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 रन बनाने पर 77 रन से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं 180 रन का टारगेट मिलने पर करीब 12 ओवर में मैच खत्म करना होगा। अगर कोलकाता ऐसा नहीं कर पाती और राजस्थान हार जाता है, तो पंजाब प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। दिल्ली भी प्लेऑफ से बाहर पंजाब की जीत के बाद दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। दिल्ली 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई सातवें, मुंबई नौवें और लखनऊ आखिरी पायदान पर हैं। बेंगलुरु और गुजरात क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात के 18-18 पॉइंट्स हैं। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर बेंगलुरु पहले और गुजरात दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें 26 मई को क्वालिफायर-1 में भिड़ेंगी। हैदराबाद ने भी लीग स्टेज 18 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर खत्म किया। टीम अब एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। क्वालिफायर का प्रोसेस नीचे पढ़िए… क्वालिफायर-1 पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है, जबकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है। एलिमिनेटर तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच खेला जाता है। इसकी विजेता टीम का मुकाबला क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम से क्वालिफायर-2 में होता है। हारने वाली टीम बाहर हो जाती है। क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता टीम से खेलती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात के साई सुदर्शन 638 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। उनके बाद गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु के खिलाफ 51 रन की पारी खेलने वाले हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 606 रन के साथ तीसरे पायदान पर आ गए हैं। पर्पल कैप में भुवनेश्वर टॉप पर बरकरार हैदराबाद-बेंगलुरु मैच के बाद पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात कागिसो रबाडा (24 विकेट) दूसरे और चेन्नई के अंशुल कम्बोज (21 विकेट) के साथ तीसरे स्थान पर है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक:जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा; 40 हजार लोगों ने घर छोड़ा, स्कूल बंद, शेल्टर फुल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक हो गया। डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित एयरोस्पेस फैक्ट्री में रखा केमिकल टैंक शुक्रवार को ओवरहीट हो गया। इसके बाद आसपास के करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं और राहत शिविर खोले गए हैं, जो कि अब भर चुके हैं। कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी स्थित गार्डन ग्रोव शहर की है। यहां जीकेएन एयरोस्पेस नाम की कंपनी में मिथाइल मेथाक्रिलेट नाम का रसायन रखने वाला प्रेशराइज्ड टैंक गर्म हो गया और उससे जहरीली गैस निकलने लगी। ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक टैंक फट सकता है या उसमें दरार आ सकती है, जिससे जहरीला केमिकल जमीन पर फैल सकता है। टैंक में प्लास्टिक बनाने वाला केमिकल अधिकारियों के मुताबिक टैंक में करीब 22,700 से 26,500 लीटर प्लास्टिक बनाने वाला खतरनाक केमिकल मिथाइल मेथाक्रिलेट भरा है। फायर अधिकारियों ने कहा कि हालात गंभीर हैं और टैंक को फटने से रोकने की कोशिश जारी है। लोगों से अफवाहों और गैरजरूरी कॉल से बचने की अपील की गई है। 6 शहरों के लोगों को निकाला गया शुरुआत में सिर्फ गार्डन ग्रोव के लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन बाद में खतरा बढ़ने पर ऑरेंज काउंटी के पांच अन्य शहरों साइप्रस, स्टैंटन, अनाहिम, बुएना पार्क और वेस्टमिंस्टर के कुछ इलाकों से भी लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया। हालांकि डिज्नीलैंड के दोनों थीम पार्क फिलहाल इवैक्यूएशन जोन में शामिल नहीं हैं। प्रशासन ने तीन हाई स्कूलों समेत कई जगहों पर शेल्टर होम बनाए हैं, जहां लोगों को अस्थायी रूप से रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि वह इमरजेंसी सेवाओं और विशेषज्ञ टीमों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। टैंक को ठंडा करने की कोशिश जारी फायर टीम ड्रोन की मदद से लगातार टैंक के तापमान पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि खराब हुए दो टैंकों में से एक को ठीक कर लिया गया है, लेकिन दूसरा टैंक अब भी सबसे बड़े खतरे की स्थिति में है। टीम लगातार पानी और अन्य तकनीकों की मदद से टैंक को ठंडा करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेत की बोरियों से बैरियर तैयार किए हैं ताकि अगर केमिकल लीक हो तो वह नालों, समुद्र या आसपास की जलधाराओं तक न पहुंच सके। जहरीली गैस से सांस और आंखों पर असर ऑरेंज काउंटी की हेल्थ ऑफिसर डॉ. रेजिना चिन्सियो-क्वोंग ने बताया कि यह रसायन अत्यधिक ज्वलनशील और जहरीला है। अगर इसका तापमान बढ़ता है तो इससे निकलने वाली गैस लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। इसके कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खुजली, सिरदर्द और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 लोगों की मौत:247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। पूरी खबर पढ़ें…
अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक:जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा; 40 हजार लोगों ने घर छोड़ा, स्कूल बंद, शेल्टर फुल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक हो गया। डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित एयरोस्पेस फैक्ट्री में रखा केमिकल टैंक शुक्रवार को ओवरहीट हो गया। इसके बाद आसपास के करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं और राहत शिविर खोले गए हैं, जो कि अब भर चुके हैं। कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी स्थित गार्डन ग्रोव शहर की है। यहां जीकेएन एयरोस्पेस नाम की कंपनी में मिथाइल मेथाक्रिलेट नाम का रसायन रखने वाला प्रेशराइज्ड टैंक गर्म हो गया और उससे जहरीली गैस निकलने लगी। ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक टैंक फट सकता है या उसमें दरार आ सकती है, जिससे जहरीला केमिकल जमीन पर फैल सकता है। टैंक में प्लास्टिक बनाने वाला केमिकल अधिकारियों के मुताबिक टैंक में करीब 22,700 से 26,500 लीटर प्लास्टिक बनाने वाला खतरनाक केमिकल मिथाइल मेथाक्रिलेट भरा है। फायर अधिकारियों ने कहा कि हालात गंभीर हैं और टैंक को फटने से रोकने की कोशिश जारी है। लोगों से अफवाहों और गैरजरूरी कॉल से बचने की अपील की गई है। 6 शहरों के लोगों को निकाला गया शुरुआत में सिर्फ गार्डन ग्रोव के लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन बाद में खतरा बढ़ने पर ऑरेंज काउंटी के पांच अन्य शहरों साइप्रस, स्टैंटन, अनाहिम, बुएना पार्क और वेस्टमिंस्टर के कुछ इलाकों से भी लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया। हालांकि डिज्नीलैंड के दोनों थीम पार्क फिलहाल इवैक्यूएशन जोन में शामिल नहीं हैं। प्रशासन ने तीन हाई स्कूलों समेत कई जगहों पर शेल्टर होम बनाए हैं, जहां लोगों को अस्थायी रूप से रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि वह इमरजेंसी सेवाओं और विशेषज्ञ टीमों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। टैंक को ठंडा करने की कोशिश जारी फायर टीम ड्रोन की मदद से लगातार टैंक के तापमान पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि खराब हुए दो टैंकों में से एक को ठीक कर लिया गया है, लेकिन दूसरा टैंक अब भी सबसे बड़े खतरे की स्थिति में है। टीम लगातार पानी और अन्य तकनीकों की मदद से टैंक को ठंडा करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेत की बोरियों से बैरियर तैयार किए हैं ताकि अगर केमिकल लीक हो तो वह नालों, समुद्र या आसपास की जलधाराओं तक न पहुंच सके। जहरीली गैस से सांस और आंखों पर असर ऑरेंज काउंटी की हेल्थ ऑफिसर डॉ. रेजिना चिन्सियो-क्वोंग ने बताया कि यह रसायन अत्यधिक ज्वलनशील और जहरीला है। अगर इसका तापमान बढ़ता है तो इससे निकलने वाली गैस लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। इसके कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खुजली, सिरदर्द और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 लोगों की मौत:247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। पूरी खबर पढ़ें…








