Thursday, 28 May 2026 | 07:29 AM

Trending :

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी सुनंदा शर्मा के नए सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:1.8M व्यूज के बाद यूट्यूब से हटाया; सिंगर बोलीं- फेक डॉक्यूमेंट्स पर कॉपीराइट का दावा किया क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था:वो भारत का बड़ा खिलाड़ी बनेगा; IPL में सूर्यवंशी के 65 सिक्स, सबसे तेज शतक से चूके अचानक भोजपुरी क्यों गाने लगे अक्षय कुमार:‘रगड़के नहला देब साबुन से’ पर अक्षरा सिंह संग नाचे, भोजपुरिया अंदाज के 2 कारण Gold Silver Prices Drop ₹10K to ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail
EXCLUSIVE

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, ईरान को लगा था कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है। मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई और विकल्प है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अभी संभावित डील से संतुष्ट नहीं है, लेकिन उसकी शर्तें माने बिना समझौता नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो हमें काम पूरा करना होगा। PBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि अगर ईरान अपना हाईली एनरिच्ड यूरेनियम सौंप भी देता है, तब भी उसे अमेरिकी प्रतिबंधों से राहत नहीं मिलेगी। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका डील का दावा- ईरान ने दावा किया कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी घटाने का प्रस्ताव शामिल है। 2. अमेरिका ने रिपोर्ट को बताया झूठ- व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया की शांति समझौते वाली रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया। अमेरिका ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का आधिकारिक ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। 3. लेबनान में इजराइली हमले तेज- दक्षिणी लेबनान में इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई और 40 घायल हुए। लगातार हमलों के बीच लोगों में दहशत है और बड़े पैमाने पर पलायन जारी है। 4. ईरान ने भारतीय नाविकों को छोड़ा- ईरान ने लंबे कूटनीतिक प्रयासों के बाद जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया। सभी नाविक जल्द भारत लौटेंगे और फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। 5. हमास कमांडर को मारने का दावा- इजराइल ने गाजा में हवाई हमले में हमास सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को मारने का दावा किया। हमला गाजा सिटी की रिहायशी इमारत पर कई महीनों की निगरानी के बाद किया गया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, ईरान को लगा था कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है। मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई और विकल्प है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अभी संभावित डील से संतुष्ट नहीं है, लेकिन उसकी शर्तें माने बिना समझौता नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो हमें काम पूरा करना होगा। PBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि अगर ईरान अपना हाईली एनरिच्ड यूरेनियम सौंप भी देता है, तब भी उसे अमेरिकी प्रतिबंधों से राहत नहीं मिलेगी। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका डील का दावा- ईरान ने दावा किया कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी घटाने का प्रस्ताव शामिल है। 2. अमेरिका ने रिपोर्ट को बताया झूठ- व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया की शांति समझौते वाली रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया। अमेरिका ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का आधिकारिक ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। 3. लेबनान में इजराइली हमले तेज- दक्षिणी लेबनान में इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई और 40 घायल हुए। लगातार हमलों के बीच लोगों में दहशत है और बड़े पैमाने पर पलायन जारी है। 4. ईरान ने भारतीय नाविकों को छोड़ा- ईरान ने लंबे कूटनीतिक प्रयासों के बाद जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया। सभी नाविक जल्द भारत लौटेंगे और फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। 5. हमास कमांडर को मारने का दावा- इजराइल ने गाजा में हवाई हमले में हमास सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को मारने का दावा किया। हमला गाजा सिटी की रिहायशी इमारत पर कई महीनों की निगरानी के बाद किया गया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

सुनंदा शर्मा के नए सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:1.8M व्यूज के बाद यूट्यूब से हटाया; सिंगर बोलीं- फेक डॉक्यूमेंट्स पर कॉपीराइट का दावा किया

सुनंदा शर्मा के नए सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:1.8M व्यूज के बाद यूट्यूब से हटाया; सिंगर बोलीं- फेक डॉक्यूमेंट्स पर कॉपीराइट का दावा किया

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया लुक या शो नहीं, बल्कि उनके नए गाने को लेकर खड़ा हुआ एक बड़ा विवाद है। अपने खुद के म्यूजिक लेबल पर काम कर रहीं सुनंदा शर्मा को तब बड़ा झटका लगा, जब उनका हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना ‘जोगी’ (Jogi) अचानक यूट्यूब से गायब हो गया। कॉपीराइट और फर्जी दस्तावेजों के एक आपसी विवाद के चलते यूट्यूब ने इस गाने को 26 मई से फिलहाल के लिए अपने प्लेटफॉर्म से होल्ड (हटा) कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच साझा किया है। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। सुनंदा ने कहा कि उसका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यू-ट्यूब से हटा दिया गया है। उन्होंने अपने फेंस को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही जोगी यू-ट्यूब पर सुनने को मिलेगा। सुनंदा शर्मा के बयान की 4 अहम बातें जानिए… 5 दिन में 1.8M व्यूज आ चुके थे सुनंदा शर्मा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 21 मई को अपना नया सिंगल ‘जोगी’ रिलीज किया और पांच दिन बाद यानि 26 मई को यूट्यूब से हटा दिया। इस गाने को ‘राजा’ ने लिखा था और इसका म्यूजिक ‘एडन’ ने तैयार किया था। गाना रिलीज होते ही तेजी से व्यूज बटोर रहा था। सुनंदा का दावा है कि गाना 1.8M व्यूज बटोर चुका था। लेखक राजा के पुराने प्रमोटर्स ने गाने पर अपना मालिकाना हक जताते हुए यूट्यूब के पास कुछ दस्तावेज सबमिट कर दिए। सुनंदा शर्मा की टीम का दावा है कि ये दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। हालांकि, यूट्यूब ने अपनी पॉलिसी के तहत किसी भी विवादित स्थिति से बचने के लिए गाने को अस्थायी रूप से प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। अब सुनंदा की लीगल टीम इस कॉपीराइट स्ट्राइक को हटवाने के प्रयास में जुटी है। सुनंदा बोलीं- सिर्फ यही सॉन्ग हटा, बाकी सब मौजूद सुनंदा शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ रही थी कि सुनंदा शर्मा के कई पुराने गाने भी यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। सुनंदा शर्मा ने कहा कि इस विवाद के चलते फिलहाल उनका केवल एक ही नया गाना ‘जोगी’ यूट्यूब से प्रभावित हुआ है। इससे ठीक पहले रिलीज हुआ उनका सुपरहिट गाना ‘दिलबर’ उनके चैनल पर पूरी तरह सुरक्षित है और उसे इस विवाद से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।्यरह गाना किसी बाहरी बड़ी म्यूजिक कंपनी के चैनल से नहीं, बल्कि खुद सुनंदा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से हटाया गया है, क्योंकि अब वह किसी और कंपनी के बजाय अपने खुद के होम लेबल के तहत गाने रिलीज कर रही हैं। सुनंदा शर्मा के ऑल-टाइम हिट गाने यदि आप सुनंदा शर्मा के गानों के शौकीन हैं, तो उनके कई गानों ने यूट्यूब और रील्स पर करोड़ों व्यूज बटोरे हैं। उनका सबसे पहला सुपरहिट गाना ‘बिल्ली अख’ था, जिसने उन्हें पंजाब के घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उनका गाना ‘पटाके’ (जानी तेरा ना) रिलीज हुआ, जिसने लड़कियों के बीच सुनंदा को एक यूथ आइकॉन बना दिया और इसके बोल आज भी शादियों में गूंजते हैं। फैमिली ऑडियंस के बीच उनके गाने ‘सैंडल’ को बहुत ज्यादा पसंद किया गया, जो एक हल्के-फुल्के पारिवारिक मिजाज का गाना था। वहीं उनका एक और बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना ‘मम्मी नू पसंद’ रहा, जो इतना पॉपुलर हुआ कि बाद में इसे बॉलीवुड फिल्म ‘जय मम्मी दी’ में भी रीमेक किया गया। सुनंदा ने केवल डांस नंबर ही नहीं गाए, बल्कि जानी और बी प्राक के साथ मिलकर बनाया गया उनका गाना ‘दूजी वार प्यार’ एक बेहद इमोशनल और सैड सॉन्ग था, जिसने सुनंदा की गायकी की वर्सटैलिटी को साबित किया। इसके बाद उनके खुद के नए ऑफिशियल लेबल का पहला गाना ‘दिलबर’ आया, जिसे भी दर्शकों ने खूब सराहा।

क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था:वो भारत का बड़ा खिलाड़ी बनेगा; IPL में सूर्यवंशी के 65 सिक्स, सबसे तेज शतक से चूके

क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था:वो भारत का बड़ा खिलाड़ी बनेगा; IPL में सूर्यवंशी के 65 सिक्स, सबसे तेज शतक से चूके

“मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। आज मुझे बेहद खुशी है कि वैभव सूर्यवंशी ने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं है और इतनी कम उम्र में दुनिया में किसी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की।” ये कहना है वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का। IPL में राजस्थान की ओर से खेलने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में IPL के एक सीजन में 59 छक्के जमाए थे। जबकि सूर्यवंशी ने इस सीजन 65 छक्के लगाए। 65 छक्के के साथ वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख क्रिस गेल भी उनके मुरीद हो गए। इंडियन स्पोर्ट्स नेटवर्क के मुताबिक, गेल ने कहा, वैभव सूर्यवंशी एक असाधारण प्रतिभा हैं। उनके जैसी प्रतिभा न सिर्फ मैंने, बल्कि मेरे जैसे कई खिलाड़ियों ने भी अपने जीवन में बहुत कम देखी है। BCCI को उनका खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वह भारत के लिए भविष्य में बहुत बड़ी संपत्ति साबित हो सकते हैं। क्या निडर खिलाड़ी हैं।” सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों 97 रन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। उन्होंने पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। हालांकि, वे IPL में सबसे तेज बनाने से चूक गए। वैभव 14 मैच में 334.48 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक के साथ 4 फिफ्टी शामिल हैं। उनकी पारी में 65 छक्के और 55 चौके शामिल हैं। साथ ही उन्होंने इस सीजन 1 शतक भी लगाए हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। पहले जानिए वैभव की बैटिंग पर किसने क्या कहा श्रीलंकाई कप्तान बोले- वैभव जैसा बच्चा आजतक नहीं देखा IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी दासुन शनाका ने बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। शनाका ने कहा कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में वैभव जैसा “कूल” और संतुलित युवा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर का ध्यान खींच चुके हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली थी। वैभव किस तरह सफलता और असफलता को संभालते हैं, इस सवाल पर शनाका ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव और प्रोफेशनल रवैया है। शनाका ने कहा, “वह बहुत प्रोफेशनल है। बात सिर्फ रन बनाने या फेल होने की नहीं है, बल्कि वह प्रैक्टिस में क्या करता है और ड्रेसिंग रूम में कैसे व्यवहार करता है, यही सबसे खास है। वह बहुत कूल है। मैंने ड्रेसिंग रूम में उसके जैसा बच्चा नहीं देखा। सीनियर खिलाड़ी अक्सर नए खिलाड़ियों पर दबाव डालते हैं, लेकिन यह लड़का बेहद शांत रहता है। मुझे उसका चीजों को संभालने का तरीका बहुत पसंद है। चाहे वह रन बनाए या फेल हो जाए, वह बिल्कुल नेचुरल रहता है। उसमें काफी क्षमता है और आगे उससे बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी।” वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं, बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी T20 में 200 रन का पर्सनल स्कोर बनाना चाहते हैं। 15 साल के क्रिकेटर ने कहा कि उनका लक्ष्य IPL में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है। वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे T20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाना चाहते हैं। इस सीजन वैभव ने 230+ स्ट्राइक रेट से 500+ रन बनाए वैभव इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा है। 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा हैं। वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपने डेब्यू IPL सीजन 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाया था। यह IPL में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक था। उन्होंने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर शतक लगाया था। उन्होंने अपनी दोनों सेंचुरी जयपुर में लगाई है। क्रिस गेल के नाम टी20 की सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंद पर नाबाद 175 रन बनाए थे। यह टी20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। गेल ने उसी मैच में 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो IPL का सबसे तेज शतक था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंंच हैं, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

अचानक भोजपुरी क्यों गाने लगे अक्षय कुमार:‘रगड़के नहला देब साबुन से’ पर अक्षरा सिंह संग नाचे, भोजपुरिया अंदाज के 2 कारण

अचानक भोजपुरी क्यों गाने लगे अक्षय कुमार:‘रगड़के नहला देब साबुन से’ पर अक्षरा सिंह संग नाचे, भोजपुरिया अंदाज के 2 कारण

पवन सिंह के ‘आई नहीं’ ने जब बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश करवाई, तो बॉलीवुड को समझ आ गया कि सफलता का असली रास्ता यूपी-बिहार के सिंगल स्क्रीन और इंस्टाग्राम रील्स से होकर गुजरता है। यही वजह है कि अपनी हिट फिल्म के लिए तरस रहे खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अब अक्षरा सिंह और भोजपुरी के सबसे लाउड फ्लेवर का सहारा लिया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक बहस भी छिड़ गई है। क्या अक्षय कुमार का यह दांव उन्हें वापस बॉलीवुड का खिलाड़ी नंबर-1 बना पाएगा?जानेंगे आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में…। सवाल-1ः अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का कौन सा नया गाना रिलीज हुआ है? जवाबः 25 मई को फिल्म वेलकम टू द जंगल का गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो गया। सिर्फ 48 घंटे में इसे यूट्यूब पर 14 मिलियन लोगों ने देखा है। यह एक भोजपुरी गाना है, जिसमें अक्षय कुमार भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग, वल्गर और डबल मीनिंग लिरिक्स पर थिरकते दिख रहे हैं। गाने की लिरिक्स में रगड़के नहला देब साबुन से, होंठवा पे काटे जैसे मधुमक्खी, रगड़े जवानी जैसे भर-भर के, जैसे बोल इस्तेमाल किए गए हैं। गाने को विक्रम मोन्तरोज, सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है, जबकि इसकी लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखी है। सवाल-2: क्या लगातार फ्लॉप फिल्म देने के कारण अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार का सहारा ले रहे हैं? जवाबः हां, काफी हद तक। अक्षय कुमार लंबे समय से एक सुपरहिट फिल्म की तलाश में हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है। इससे पहले 2025 में आईं उनकी फिल्में कनप्पा, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और जॉली एलएल बी 3 भी कोई खास इम्पैक्ट नहीं छोड़ सकीं। इसलिए चर्चा है कि अक्षय कुमार अब हिट की तलाश में भोजपुरी स्टार्स और भोजपुरी गानों का सहारा ले रहे हैं। सवाल-3: क्या अक्षय कुमार पहले ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने हिट के लिए भोजपुरी स्टार और भोजपुरी गानों का सहारा लिया है? जवाबः नहीं, इससे पहले भी कई बड़े कलाकार रहे हैं, जिन्होंने समय-समय पर भोजपुरी गानों, स्टार्स या डॉयलाग/फ्लेवर का इस्तेमाल करके छप्परफाड़ कमाई की है। कुछ उदाहरण… सवाल-4ः क्या भोजपुरी अब बॉलीवुड के लिए जरूरी हो गया है? जवाबः निश्चित रूप से। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड का शहरी/महानगरीय कंटेंट दर्शकों से कट गया था। साउथ सिनेमा (पुष्पा, कांतारा) और भोजपुरी-अवधी बेल्ट के गानों और कंटेंट ने बॉलीवुड को अहसास कराया है कि भारत का असली पैसा ‘देसी’ कंटेंट में है। बॉलीवुड अब रील्स पर राज करने के लिए रीजनल स्टार्स की सोशल मीडिया फॉलोइंग का ‘पैरासाइटिक इस्तेमाल’ कर रहा है। बॉलीवुड को भोजपुरी की जरूरत क्यों… भोजपुरी सिनेमा को अक्सर ‘कम बजट’ या ‘वल्गर’ कहकर मुख्यधारा की मीडिया में नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन इसकी वास्तविक ताकत इसकी जमीनी पकड़ है।

Gold Silver Prices Drop ₹10K to ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail

Gold Silver Prices Drop ₹10K to ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail

Hindi News Business Gold Silver Prices Drop ₹10K To ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी की कीमत 5,296 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,539 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। वहीं देश की पहली बड़ी एजुकेशन टेक कंपनी ‘बायजूस’ के मालिक बायजू रविंद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बकरीद की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी दो दिन में ₹10,000 सस्ती, ₹2.61 लाख पर आई: सोना ₹2,800 सस्ता हुआ, 10 ग्राम ₹1.56 लाख का बिक रहा सोने-चांदी के दाम में 27 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 5,296 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,539 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। चांदी की कीमत 2 दिन में 10 हजार और सोने की कीमत 2,800 रुपए कम हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. बायजूस के फाउंडर रविंद्रन को 6 महीने जेल की सजा: सिंगापुर कोर्ट ने प्रॉपर्टी और पेपर छिपाने का दोषी पाया, ₹67 लाख का जुर्माना भी लगाया देश की पहली बड़ी एजुकेशन टेक कंपनी ‘बायजूस’ के मालिक बायजू रविंद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पाया कि रविंद्रन ने अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी कागजात छिपाए और अदालत के आदेशों को नहीं माना, जिसे ‘कोर्ट की अवमानना’ माना गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी: इंडिगो भी 7% उड़ानें कम करेगी, महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया हफ्ते करीब 800 घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही है। यह बदलाव जून से अगस्त 2026 के बीच रहेगा। कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। वहीं एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5% से 7% की कटौती कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. SC ने कहा- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST सही: राज्यों को मनी गेम्स पर बैन लगाने का हक मिला; टैक्स वसूला तो कई कंपनियां बंद होंगी सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिसों को पूरी तरह से वैध ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि गेमिंग प्लेटफॉर्म पर जमा की जाने वाली कुल राशि (फुल वैल्यू ऑफ डिपॉजिट) पर 28% टैक्स वसूलना संवैधानिक रूप से सही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. हुंडई की कारें ₹12,800 तक महंगी होंगी: नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया हुंडई मोटर इंडिया की कारें 1 जून 2026 से महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 12,800 रुपए तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय की जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gold Silver Prices Drop ₹10K to ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail

Gold Silver Prices Drop ₹10K to ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail

Hindi News Business Gold Silver Prices Drop ₹10K To ₹2.61 Lakh; Byju Raveendran 6 Months Jail नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी की कीमत 5,296 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,539 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। वहीं देश की पहली बड़ी एजुकेशन टेक कंपनी ‘बायजूस’ के मालिक बायजू रविंद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बकरीद की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी दो दिन में ₹10,000 सस्ती, ₹2.61 लाख पर आई: सोना ₹2,800 सस्ता हुआ, 10 ग्राम ₹1.56 लाख का बिक रहा सोने-चांदी के दाम में 27 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 5,296 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,539 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। चांदी की कीमत 2 दिन में 10 हजार और सोने की कीमत 2,800 रुपए कम हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. बायजूस के फाउंडर रविंद्रन को 6 महीने जेल की सजा: सिंगापुर कोर्ट ने प्रॉपर्टी और पेपर छिपाने का दोषी पाया, ₹67 लाख का जुर्माना भी लगाया देश की पहली बड़ी एजुकेशन टेक कंपनी ‘बायजूस’ के मालिक बायजू रविंद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पाया कि रविंद्रन ने अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी कागजात छिपाए और अदालत के आदेशों को नहीं माना, जिसे ‘कोर्ट की अवमानना’ माना गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी: इंडिगो भी 7% उड़ानें कम करेगी, महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया हफ्ते करीब 800 घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही है। यह बदलाव जून से अगस्त 2026 के बीच रहेगा। कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। वहीं एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5% से 7% की कटौती कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. SC ने कहा- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST सही: राज्यों को मनी गेम्स पर बैन लगाने का हक मिला; टैक्स वसूला तो कई कंपनियां बंद होंगी सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिसों को पूरी तरह से वैध ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि गेमिंग प्लेटफॉर्म पर जमा की जाने वाली कुल राशि (फुल वैल्यू ऑफ डिपॉजिट) पर 28% टैक्स वसूलना संवैधानिक रूप से सही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. हुंडई की कारें ₹12,800 तक महंगी होंगी: नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया हुंडई मोटर इंडिया की कारें 1 जून 2026 से महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 12,800 रुपए तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय की जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Commonwealth Games 2030: Yogasan to be Included

Commonwealth Games 2030: Yogasan to be Included

Hindi News Career Commonwealth Games 2030: Yogasan To Be Included | Randhir Singh Dies 9 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू 26 मई को भारत में देश का पहला ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शुरू किया। इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कुल कैपिसिटी 3.37 गीगावाट/घंटे है। ये रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात में कच्छ सीमा पर खवड़ा में शुरू की है। BESS सिस्टम के बाद बैटरियों में सौर या पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर की जरूरत पड़ने पर किसी भी शहर को सप्लाई दी जा सकती है। ये BESS सिस्टम 10 महीने में शुरू किया गया है। इस सिस्टम से पूरे एक शहर जैसे गोवा, इंदौर,चंडीगढ़ में बिजली दी जा सकती है। BESS सिस्टम स्टोरेज 1.2 करोड़ एलईडी बल्ब 10 घंटे तक लगातार जलाकर रख सकता है। भारत इतने बड़े रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज में चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश होगा। चीन ने इनर मंगोलिया और शिनजियांग प्रांतों में दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्रोजेक्ट्स लगाए हैं। चीन के छगन हाडा प्रोजेक्ट की क्षमता 4 हजार मेगा वॉट घंटा है। ये बैटरियां माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में भी बिना रुके काम करती हैं। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS); BESS ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें बिजली को रिचार्जेबल बैटरियों में स्टोरेज किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। यूटिलिटी लेवल की BESS परियोजनाओं में मुख्य रूप से लिथियम-आयन बैटरियों, पावर कन्वर्जन सिस्टम और ऊर्जा प्रबंधन तकनीकों का उपयोग किया जाता है। चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में एक ही जगह पर बना ये सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है। 2. सरकार कोल इंडिया में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगी 27 मई को केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी। OFS के जरिए ये हिस्सेदारी 412 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। कोल इंडिया 2% हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचने से लगभग 5,000 करोड़ रुपए सरकार को मिलेंगे। OFS में ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन भी रखा गया है, पहले सरकार 1% शेयर बेचेगी, फिर और 1% शेयर की बिक्री की जाएगी। कोल इंडिया में इंवेस्टर्स 27 मई से बोली लगाना शुरू कर चुके हैं, नॉन रिटेल इंवेस्टर्स के लिए ये 29 मई को खुलेगी। सरकार का ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया के शेयर बेचने का उद्देश्य शेयर से आने वाले फंड से विनिवेश के लक्ष्य पूरे करना है। सरकार हर साल अपने बजट में विनिवेश के जरिए कमाई का एक लक्ष्य तय करती है। भारत सरकार के पास कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में 63.13% हिस्सेदारी है। कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Lt.) भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व वाली एक प्रमुख ‘महारत्न’ क्षेत्र कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर कोलकाता, पश्चिम बंगाल है। ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला उत्पादक कंपनी है और भारत के कुल कोयला उत्पादन में इसका लगभग 82% योगदान है। निधन 3. शूटर रणधीर सिंह का निधन 27 मई को भारत को एशियाई खेलों में शूटिंग में पहला गोल्ड दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। रणधीर 1968 से 1984 तक पांच बार के ओलंपियन रहे। 1978 में रणधीर ने एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। 1979 में रणधीर को शूटिंग में एक्सिलेंस के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। रणधीर 1987 से 2012 तक भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के जनरल सेक्रेटरी रहे। रणधीर 1991 से 2015 तक ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष रहे। 2004 में रणधीर को उनकी सेवाओं के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रणधीर 2024 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसिडेंट बनने वाले पहले भारतीय बने। रणधीर 2001 से 2014 तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के मेंबर रहे। 4. एक्टर रमाकांत दायमा का निधन 26 मई को टीवी और फिल्म एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया। वे 69 साल के थे। रमाकांत ने साल 2006 में संजय दत्त स्टारर फिल्म तथास्तु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर रमाकांत दायमा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज स्कैम 1992 से मिली थी। फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आए थे। रमाकांत दायमा ने शाहरुख खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था। स्पोर्ट्स 5. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा 27 मई को केंद्रीय खेल मंत्रालय के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप 2026 के शुभारंभ के दौरान अहमदाबाद में योगासन को शामिल करने की बात कही है। ये चैंपियनशिप कई सारी कैटेगरी में खेली जाएंगी, जिसमें ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक (कलात्मक) योग, परफॉर्मेंस योगा और टीम कॉम्पिटिशन शामिल हैं। इसके साथ ही भारत कुछ और स्वदेशी खेलों कबडडी, खो खो, मलखंब को भी कॉमनवेल्थ में शामिल करने पर भी विचार कर रहा है। इसके साथ ही पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें 75 से ज्यादा देशों और 500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जिसमें एथलीट इंटरनेशनल लेवल पर नियमों के साथ जूनियर, युवा और स्पेशल कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा। 6. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो भारतीयों ने गोल्ड जीते 26 मई को वियतनाम में चल रही एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में दो फ्रीस्टाइल रेसलर कुमार, मोहित और चंद्रमोहन ने गोल्ड मेडल जीते। भारत ने कई सारी अलग-अलग कैटेगरी में मेडल जीतकर फ्रीस्टाइल में अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं। कुमार मोहित ने 65 किलोग्राम कैटेगरी में और चंद्रमोहन ने 79 किलोग्राम कैटेगरी में में गोल्ड जीते। मोहित ने किर्गिस्तान के ओस्कोनबाई ए. अब्दिसमातोव को 12-4 से हराया अयर चंद्रमोहन ने कजाकिस्तान के येरखान अबिल को हराया। अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 वियतनाम के दा नांग (Da Nang) शहर में 23 मई 2026 से शुरू हुई है और 31 मई 2026 तक चलेगी।

Vaibhav Surya Wanshi IPL 2026 Records: Fastest 50, Most Sixes

Vaibhav Surya Wanshi IPL 2026 Records: Fastest 50, Most Sixes

न्यू चंडीगढ़12 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रिकॉर्ड्स का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा । सूर्यवंशी IPL इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 65 सिक्स हो गए हैं। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। IPL में यह पांचवीं बार रहा, जब उन्होंने 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई। राजस्थान-हैदराबाद मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. एक IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव ने 97 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन अपने 600 रन भी पूरे किए। वे IPL के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 20 साल की उम्र में 2018 में यह कीर्तिमान हासिल किया था। 2. पांचवीं बार IPL में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाई वैभव ने 16 गेंद में फिफ्टी के साथ IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। वे निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 3. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 12 छक्कों की पारी के दौरान सातवां सिक्स लगाते ही गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। 4. वैभव ने में रैना की बराबरी की वैभव ने 16 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस पारी के दौरान उन्होंने IPL प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 16 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। 5. IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वैभव ने मुल्लंपुर में पावरप्ले में अपना पांचवा 50+ का स्कोर बनाया। वे IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 6 बार 50+ स्कोर किया था। 6. एक IPL पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने पावरप्ले के दौरान 8 छक्के जड़े। इसके साथ ही वे IPL की एक पारी के पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 7-7 छक्कों दर्ज हैं। वैभव ने भी इसी सीजन लीग मैच में भी हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 7 सिक्स लगाए थे। 7. एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 23 गेंद पर 71 रन बनाए। वे IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा 490 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में हैदराबाद के लिए पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 8. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने में गेल की बराबरी की वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी में 12 छक्के जड़े। यह चौथी बार है, जब उन्होंने एक ही पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। 9. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज वैभव 12 सिक्स की इस पारी के साथ ही IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने 2023 प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 10 छक्के लगाए थे। 10. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। मैच में 12 छक्के लगाते हुए उन्होंने इस साल हैदराबाद के खिलाफ लगाए 12 सिक्स के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। वैभव के बाद मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 सिक्स लगाए थे। 11. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज वैभव ने 97 रन की पारी के साथ इस सीजन अब तक 680 रन बना दिए हैं। वे IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड उनके ही साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में राजस्थान के लिए 625 रन बनाए थे। 12. 300+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 334.48 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। वे IPL में 300 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3 बार 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने निकोलस पूरन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2-2 फिफ्टी या उससे ज्यादा रन बनाए थे। 13. IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बना राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। पहले नंबर पर बेंगलुरु है, जिन्होंने इसी सीजन क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ 5 विकेट पर 254 रन का बनाए थे। 14. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीम राजस्थान ने मुल्लांपुर के मैदान पर अपनी पारी में रिकॉर्ड 17 छक्के जड़े। वे IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी की। मुंबई ने 2025

Vaibhav Surya Wanshi IPL 2026 Records: Fastest 50, Most Sixes

Vaibhav Surya Wanshi IPL 2026 Records: Fastest 50, Most Sixes

न्यू चंडीगढ़10 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रिकॉर्ड्स का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा । सूर्यवंशी IPL इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 65 सिक्स हो गए हैं। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। IPL में यह पांचवीं बार रहा, जब उन्होंने 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाई। राजस्थान-हैदराबाद मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. एक IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव ने 97 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन अपने 600 रन भी पूरे किए। वे IPL के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 20 साल की उम्र में 2018 में यह कीर्तिमान हासिल किया था। 2. पांचवीं बार IPL में 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाई वैभव ने 16 गेंद में फिफ्टी के साथ IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। वे निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 3. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 12 छक्कों की पारी के दौरान सातवां सिक्स लगाते ही गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। 4. वैभव ने में रैना की बराबरी की वैभव ने 16 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इस पारी के दौरान उन्होंने IPL प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 16 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। 5. IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वैभव ने मुल्लंपुर में पावरप्ले में अपना पांचवा 50+ का स्कोर बनाया। वे IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 6 बार 50+ स्कोर किया था। 6. एक IPL पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने पावरप्ले के दौरान 8 छक्के जड़े। इसके साथ ही वे IPL की एक पारी के पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 7-7 छक्कों दर्ज हैं। वैभव ने भी इसी सीजन लीग मैच में भी हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 7 सिक्स लगाए थे। 7. एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 23 गेंद पर 71 रन बनाए। वे IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा 490 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में हैदराबाद के लिए पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 8. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने में गेल की बराबरी की वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी में 12 छक्के जड़े। यह चौथी बार है, जब उन्होंने एक ही पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल की बराबरी, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। 9. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज वैभव 12 सिक्स की इस पारी के साथ ही IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने 2023 प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 10 छक्के लगाए थे। 10. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। मैच में 12 छक्के लगाते हुए उन्होंने इस साल हैदराबाद के खिलाफ लगाए 12 सिक्स के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। वैभव के बाद मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 सिक्स लगाए थे। 11. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज वैभव ने 97 रन की पारी के साथ इस सीजन अब तक 680 रन बना दिए हैं। वे IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड उनके ही साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में राजस्थान के लिए 625 रन बनाए थे। 12. 300+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 334.48 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। वे IPL में 300 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3 बार 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने निकोलस पूरन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2-2 फिफ्टी या उससे ज्यादा रन बनाए थे। 13. IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बना राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। पहले नंबर पर बेंगलुरु है, जिन्होंने इसी सीजन क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ 5 विकेट पर 254 रन का बनाए थे। 14. IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीम राजस्थान ने मुल्लांपुर के मैदान पर अपनी पारी में रिकॉर्ड 17 छक्के जड़े। वे IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी की। मुंबई ने 2025 में गुजरात