Wednesday, 15 Jul 2026 | 01:23 AM

Trending :

500 प्रजाति पौधों के बीच फ्रेंच ओपन का अनोखा कोर्ट:पेरिस के रोलां गैरो स्टेडियम में बना कोर्ट सिमोन-मैथ्यू; ग्रैंड स्लैम का सबसे नया कोर्ट

500 प्रजाति पौधों के बीच फ्रेंच ओपन का अनोखा कोर्ट:पेरिस के रोलां गैरो स्टेडियम में बना कोर्ट सिमोन-मैथ्यू; ग्रैंड स्लैम का सबसे नया कोर्ट

फ्रेंच ओपन के शोर, भीड़ और टेनिस के रोमांच से कुछ कदम दूर एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही माहौल बदल जाता है। फ्रेंच ओपन की मेजबानी करने वाले रोलां गैरो स्टेडियम के बीचों-बीच बना ऑटेय बॉटनिकल गार्डन मानो किसी दूसरी दुनिया का हिस्सा लगता है। यहां 500 से ज्यादा पौधों की प्रजातियां हैं, ऊंचे-ऊंचे पेड़ हैं, रंग-बिरंगे फूल हैं और उनके बीच छिपा है एक अनोखा टेनिस कोर्ट- कोर्ट सिमोन-मैथ्यू। इस कोर्ट का नाम दो बार की पूर्व महिला सिंगल्स चैम्पियन सिमोन मैथ्यू के नाम पर रखा गया है। यहां पहुंचने वाले खिलाड़ी और दर्शक पहले हरियाली के बीच से गुजरते हैं। कुछ देर के लिए ऐसा लगता है कि वे किसी बॉटनिकल पार्क में घूम रहे हैं, लेकिन जैसे ही मैच शुरू होता है, वही शांत जगह शोर और जुनून से भर उठती है। खासकर जब कोई फ्रेंच खिलाड़ी कोर्ट पर हो, तब यहां का माहौल किसी फुटबॉल स्टेडियम जैसा हो जाता है। रविवार को फ्रांस के टिटुआं द्रोगे के मुकाबले में यही देखने को मिला। दर्शक लगातार ‘द्रो-गे, अले!’ के नारे लगा रहे थे। हर पॉइंट पर तालियां और शोर गूंज रहा था। लेकिन यह समर्थन द्रोगे के लिए दबाव भी बन गया। दुनिया के 110वें नंबर के खिलाड़ी द्रोगे मैच में अपनी लय नहीं पकड़ सके और सीधे सेटों में हार गए। शाम ढलने के साथ कोर्ट सिमोन-मैथ्यू की खूबसूरती और भी अलग नजर आने लगती है। दर्शक जब सीढ़ियों से नीचे उतरकर अपनी सीटों तक पहुंचते हैं, तो उन्हें ऐसा अहसास होता है मानो वे किसी गुप्त स्टेडियम में प्रवेश कर रहे हों। ऊपर हरियाली और फूलों की खुशबू, नीचे लाल मिट्टी का कोर्ट और बीच में हजारों दर्शकों की आवाजें, यही इस कोर्ट को बाकी से अलग बनाता है। कोर्ट सिमोन-मैथ्यू सिर्फ एक टेनिस कोर्ट नहीं, बल्कि रोलां गैरो की नई पहचान बन चुका है। यहां हरियाली की शांति भी है और खेल का उन्माद भी। दिन में यह जगह किसी बगीचे जैसी लगती है, लेकिन रात होते-होते यही कोर्ट खिलाड़ियों के लिए सबसे कठिन परीक्षा बन जाता है। जमीन से साढ़े चार मीटर नीचे बना है कोर्ट साल 2019 में शुरू हुआ यह कोर्ट फ्रेंच ओपन का तीसरा सबसे बड़ा कोर्ट है। इसकी खासियत सिर्फ इसकी क्षमता या आधुनिक डिजाइन नहीं, बल्कि उसका माहौल है। चार विशाल कांच के ग्रीनहाउस के बीच बना यह कोर्ट ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने खुद टेनिस को अपनी गोद में जगह दी हो। कोर्ट जमीन से करीब साढ़े चार मीटर नीचे बनाया गया है, ताकि वह आसपास के बगीचों के साथ घुल-मिल जाए।

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना की टीम का ऐलान:पिछला खिताब जीतने वाली टीम के 17 प्लेयर्स को जगह, मेसी कप्तानी करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना की टीम का ऐलान:पिछला खिताब जीतने वाली टीम के 17 प्लेयर्स को जगह, मेसी कप्तानी करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने गुरुवार को स्क्वॉड का ऐलान किया। 39 साल के होने जा रहे लियोनेल मेसी टीम की कप्तानी करेंगे। यह उनका छठा वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले वे 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। कोच लियोनेल स्कालोनी ने खिलाड़ियों की इंजरी पर कहा- ‘ज्यादातर खिलाड़ी टूर्नामेंट तक फिट हो जाएंगे।’ स्क्वॉड में 17 खिलाड़ी 2022 कतर वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हैं। अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर तीसरी बार विश्व खिताब जीता था। मेसी की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव टीम चयन से पहले कई खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय थी। मेसी बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जूझ रहे हैं। इसी कारण वे इंटर मियामी का पिछला मैच पूरा नहीं खेल पाए थे। गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। क्रिस्टियन रोमेरो, नहुएल मोलिना और गोंजालो मोंटियल भी चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 16 जून को अल्जीरिया से मैच खेलेगी टीम अर्जेंटीना 16 जून को ग्रुप-जे में अल्जीरिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। इस ग्रुप में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन भी हैं। टीम शनिवार को कंसास सिटी स्थित बेस कैंप के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट से पहले अर्जेंटीना होंडुरास और आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। अर्जेंटीना टीम गोलकीपर्स: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुस्सो। डिफेंडर्स: गोंजालो मोंटियल, नहुएल मोलिना, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस ओटामेंडी, लियोनार्डो बालेरडी, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस टैग्लियाफिको, फाकुंडो मेडिना। मिडफील्डर्स: जियोवानी लो सेल्सो, लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, एक्सेकियल पलासियोस, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, वैलेंटिन बार्को। फॉरवर्ड: लियोनल मेसी, निकोलस गोंजालेज, गिउलियानो सिमेओने, लाउतारो मार्टिनेज, जोस मैनुएल लोपेज, जूलियन अल्वारेज, थियागो अल्माडा और निको पाज। ————————————————————

GT vs RR IPL 2026 Qualifier

GT vs RR IPL 2026 Qualifier

पटना5 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में आज(29 मई 2026) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को हो रही है, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से पूरे सीजन में सनसनी मचा दी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की विस्फोटक की पारी में 12 छक्के लगाए थे। एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में IPL के एक सीजन में 59 छक्के जमाए थे। जबकि सूर्यवंशी ने इस सीजन 65 छक्के लगाए। 65 छक्के के साथ वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे बड़े मैच विनर बने वैभव वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक-दो मैचों में नहीं, बल्कि पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब तक 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। इस सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की गति रही है। उनका स्ट्राइक रेट 242.85 का है। सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थिति के अनुसार आक्रामक बल्लेबाजी करना वैभव की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। पावरप्ले में तेज शुरुआत हो या स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने हो, वैभव हर चुनौती का जवाब बेहद आत्मविश्वास के साथ दे रहे हैं। पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों पर टूटा कहर वैभव इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 276 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 250.9 का रहा है। इन पांच पारियों में वे सिर्फ एक बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। पिछली पांच पारियों में वैभव का स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 रन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन गुजरात की मजबूत गेंदबाजी के सामने असली चुनौती हालांकि आज का मुकाबला वैभव के लिए आसान नहीं रहने वाला। गुजरात टाइटंस के पास इस सीजन का सबसे संतुलित और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण माना जा रहा है। टीम में कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले 3 मैचों में 168 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। हालांकि मोहम्मद सिराज, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें एक-एक बार आउट कर चुके हैं। पिछले मुकाबले में जयपुर में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर वैभव का विकेट लिया था। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। राजस्थान की बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा सहारा इस सीजन राजस्थान की बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर पर टिकी हुई नजर आई है। यशस्वी जायसवाल उम्मीद के मुताबिक लगातार रन नहीं बना सके हैं। ध्रुव जुरेल ने नंबर-3 पर कुछ उपयोगी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन टीम को लगातार मजबूत शुरुआत देने का काम वैभव ने ही किया है। कप्तान रियान पराग ने भी माना कि हैदराबाद के खिलाफ टीम 260 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन डेथ ओवरों में बल्लेबाजी बिखर गई। आर्चर गेंदबाजी से राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत जहां बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा हथियार बने हुए हैं, वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं। आर्चर ने इस सीजन 15 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 रहा है। नई गेंद से उनकी गति और डेथ ओवरों में यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मुल्लांपुर की पिच पर हाई स्कोरिंग की उम्मीद न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। यहां पिछले चार मैचों में 200 से ज्यादा रन बने हैं। दो बार लक्ष्य का सफल पीछा हुआ, जबकि दो बार टीमों ने स्कोर डिफेंड किया। पिछले मुकाबले में राजस्थान ने यहां 243 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 196 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि 27 मई को इसी मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। मैच में गिरे 18 विकेटों में से 12 विकेट पेसर्स ने लिए थे। ऐसे में शुरुआती ओवरों में वैभव के सामने सिराज और रबाडा की असली परीक्षा होगी। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर। बारिश बन सकती है राजस्थान की सबसे बड़ी दुश्मन मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़-मोहाली में मैच के दौरान 60 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तापमान 23°C से 37°C के बीच रह सकता है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति के आधार पर गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में राजस्थान के लिए हर ओवर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें गुजरात ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ 3 मैच जीत पाई है। हालांकि इस सीजन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला जीता है। पिछली भिड़ंत में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया था, जबकि उससे पहले राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज का मुकाबला पूरी तरह दबाव, रणनीति और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सत्तू-ओट्स चीला रेसिपी: गर्मियों में स्वादिष्ट ऊर्जा के लिए उपयोगी सत्तू-ओट्स चीला, जल्दी से नोट कर लें रेसिपी

तस्वीर का विवरण

इस सामग्री चिली को बनाने के लिए आधा कप पीसा हुआ ओट्स या ओट्स का आटा, आधा कप चना सत्तू और 3 से 4 आटा दही लें। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक कटे प्याज, टमाटर, मीठा मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर तैयार है। छवि: फ्रीपिक नमक, आधा छोटा जीरा पाउडर, आधा छोटा जीरा पाउडर और थोड़ा सा प्रयोग। साथ में ही नींबू कटी हरी मिर्च, घीसा हुआ अदरक और हरा धनियां भी इस्तेमाल करें। थोड़ा घी या जैतून का तेल रखने के लिए चीला सेंकने। छवि: फ्रीपिक सबसे पहले एक बड़े बाउल में पीसा हुआ ओट्स और चना सत्तू निर्माता अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें दही, सभी मूल बातें, अदरक और हरी मिर्च शामिल हैं। इसके बाद इलेक्ट्रोनिक कटी हुई सब्ज़ी और हरा धनिया स्टॉक। छवि: फ्रीपिक अब मिक्चर में लिटिल-थोड़ा पानी डाले हुए वोट बैटर तैयार करें। ध्यान दें कि बैटर में पेट न रहे। इसकी कंसिस्टेंसी खुराक या सामान्य चिली जैसी होनी चाहिए ताकि टावे पर आसानी से उपलब्ध हो सके। छवि: एआई प्रस्ताव पर तवा गर्म करें और उस पर छोटी घी या तेल डालें। अब एक बड़ा आकार का बैटर टीवी पर डाला गया और गोल आकार में फैलाया गया। चिली के सामान पर छोटे घी के बर्तन और उसे मध्यम आँच पर बर्तन पर रखें। छवि: एआई जब चीला नीचे से भूरे और कुरकुरे दिखने लगें, तब उसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से सुनहरा होने तक सेक लें। तैयार करें सत्तू-ओट्स चिली को हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें। छवि: एआई सत्तू और ओट्स दोनों ही प्रोटीन और घटिया के अच्छे स्रोत मिलते हैं। यह नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। छवि: फ्रीपिक (टैग्सटूट्रांसलेट)सत्तू ओट्स चिल्ला रेसिपी(टी)स्वस्थ नाश्ता रेसिपी(टी)प्रोटीन युक्त चिल्ला(टी)ओट्स चिल्ला(टी)सत्तू रेसिपी(टी)वजन घटाने वाला नाश्ता(टी)त्वरित भारतीय नाश्ता(टी)स्वस्थ चिल्ला रेसिपी(टी)फाइबर युक्त नाश्ता(टी)आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

Ranveer Singh Pralay Film Shooting August

Ranveer Singh Pralay Film Shooting August

7 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। डॉन 3 से अचानक अलग होने के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव (नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव) जारी किया था। इसके बाद से ही 300 करोड़ रुपए के बजट वाली इस जोम्बी थ्रिलर फिल्म के लेट होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम तय समय पर चल रहा है और इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। ‘प्रलय’ पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। प्री-प्रोडक्शन काम पर रोक नहीं रिपोर्ट में इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि FWICE के असहयोग प्रस्ताव से फिल्म के शुरुआती काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम जैसे स्क्रिप्टिंग, वीएफएक्स (VFX) की तैयारी, डिजाइन प्लानिंग और लोकेशन की खोज लगातार जारी है। फेडरेशन का यह फैसला शूटिंग शुरू होने के बाद जमीनी स्तर पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के तालमेल को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कागजी और तकनीकी तैयारियों को इससे नहीं रोका जा सकता। मेकर्स को उम्मीद है कि अगस्त में शूटिंग शुरू होने से पहले यह मामला सुलझा लिया जाएगा। पिछले कुछ समय से रणवीर कांतारा मिमिक्री केस और डॉन 3 छोड़ने के कारण विवादों में हैं। 300 करोड़ के बजट से बनेगी फिल्म ‘प्रलय’ फिल्म को लेकर हिंदी सिनेमा में काफी चर्चा है क्योंकि यह एक बड़े स्तर पर बनने वाली पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। बॉलीवुड में इस जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में जोम्बी की एक अलग दुनिया दिखाने के लिए विदेशी तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स की मदद ली जा रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर काफी गंभीर हैं और वे इस किरदार के लिए अपने लुक में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद रणवीर सिंह और फेडरेशन के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अलग होने का फैसला किया। फेडरेशन का आरोप है कि रणवीर के इस फैसले से फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया और प्रोड्यूसर्स को 45 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी शिकायत के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि यह कोई कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इसके कारण फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉजिस्टिक्स और वर्कर्स को जुटाने में दिक्कतें आ सकती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ranveer Singh Pralay Film Shooting August

Ranveer Singh Pralay Film Shooting August

25 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। डॉन 3 से अचानक अलग होने के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव (नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव) जारी किया था। इसके बाद से ही 300 करोड़ रुपए के बजट वाली इस जोम्बी थ्रिलर फिल्म के लेट होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम तय समय पर चल रहा है और इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। ‘प्रलय’ पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। प्री-प्रोडक्शन काम पर रोक नहीं रिपोर्ट में इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि FWICE के असहयोग प्रस्ताव से फिल्म के शुरुआती काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम जैसे स्क्रिप्टिंग, वीएफएक्स (VFX) की तैयारी, डिजाइन प्लानिंग और लोकेशन की खोज लगातार जारी है। फेडरेशन का यह फैसला शूटिंग शुरू होने के बाद जमीनी स्तर पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के तालमेल को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कागजी और तकनीकी तैयारियों को इससे नहीं रोका जा सकता। मेकर्स को उम्मीद है कि अगस्त में शूटिंग शुरू होने से पहले यह मामला सुलझा लिया जाएगा। पिछले कुछ समय से रणवीर कांतारा मिमिक्री केस और डॉन 3 छोड़ने के कारण विवादों में हैं। 300 करोड़ के बजट से बनेगी फिल्म ‘प्रलय’ फिल्म को लेकर हिंदी सिनेमा में काफी चर्चा है क्योंकि यह एक बड़े स्तर पर बनने वाली पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। बॉलीवुड में इस जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में जोम्बी की एक अलग दुनिया दिखाने के लिए विदेशी तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स की मदद ली जा रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर काफी गंभीर हैं और वे इस किरदार के लिए अपने लुक में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। डॉन 3 छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद रणवीर सिंह और फेडरेशन के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अलग होने का फैसला किया। फेडरेशन का आरोप है कि रणवीर के इस फैसले से फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया और प्रोड्यूसर्स को 45 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी शिकायत के बाद FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि यह कोई कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इसके कारण फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉजिस्टिक्स और वर्कर्स को जुटाने में दिक्कतें आ सकती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

फिल्म धुरंधर 3 क्या बन रही है?:मूवी में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

फिल्म धुरंधर 3 क्या बन रही है?:मूवी में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

‘धुरंधर (2025)’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज (2026)’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद फिल्म के पार्ट 3 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ANI से बातचीत के दौरान राकेश बेदी से धुरंधर 3 को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने भी फिल्म को लेकर कई बातें सुनी हैं, लेकिन उनके पास ऐसी कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘धुरंधर 3 बन रही है या नहीं, अगर बन रही है तो मैं उसका हिस्सा हूं या नहीं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।’ राकेश बेदी ने आगे कहा कि अगर उन्हें इस बारे में कोई जानकारी मिलेगी, तो वह इसकी घोषणा जरूर करेंगे। बता दें कि फिल्ममेकर आदित्य धर की एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। उनका यह रोल लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹1148 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1812 करोड़ ग्रॉस कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ……..……..……..…….. धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर के बाद ल्यारी पर आई एक और फिल्म:पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी के फैसलाबाद में सिर्फ 22 टिकट बिके, कई शो कैंसिल पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी इलाके पर आधारित थी। गौरतलब है कि ल्यारी का जिक्र भारतीय फिल्म धुरंधर में भी हुआ, जो सुपरहिट साबित हुई। हालांकि, मेरा ल्यारी को बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रिस्पॉन्स मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

फिल्म धुरंधर 3 क्या बन रही है:मूवी में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर ट्रम्प की तस्वीर:150 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी, संसद की मंजूरी बाकी

अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर ट्रम्प की तस्वीर:150 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी, संसद की मंजूरी बाकी

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट को जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रम्प सरकार का कहना है कि अगर कांग्रेस (संसद) कानून बदल देती है, तो नया नोट छापने का रास्ता साफ हो जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि अभी अमेरिका में एक नियम है, जिसके तहत किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नोट पर नहीं छापी जा सकती। इसी नियम में बदलाव की कोशिश चल रही है। अगर प्रस्ताव पास हो जाता है, तो ट्रम्प अमेरिकी नोट पर छपने वाले 150 साल से ज्यादा समय बाद पहले जीवित व्यक्ति होंगे। 2026 में अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे रहे बेसेंट ने बताया कि 2026 में अमेरिका अपनी स्थापना के 250 साल पूरे करेगा। ऐसे मौके पर उस समय के राष्ट्रपति की तस्वीर वाला स्मारक नोट जारी करने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि फिलहाल यह सिर्फ प्रस्ताव है और इसे लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिकी करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) को नए नोट का डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित डिजाइन में ट्रम्प की तस्वीर नोट के बीच में रखी गई है। रिपब्लिकन सांसद विल्सन ने पेश किया था बिल ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट का प्रस्ताव पिछले साल साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन ने पेश किया था। फरवरी 2025 में इस बिल को हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के पास भेजा गया था। अब इसे कानून बनने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों से मंजूरी लेनी होगी। इससे पहले मार्च में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने घोषणा की थी कि अमेरिकी नोटों पर ट्रम्प के हस्ताक्षर भी जोड़े जाएंगे। इसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ समारोह से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रेजरी विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) इस प्रस्ताव को लेकर शुरुआती तैयारी और जांच कर रही है। विभाग का कहना है कि अगर कानून पास हो जाता है, तो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रम्प की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए यह नोट जारी किया जाएगा। दावा- ट्रम्प ने खुद दिए डिजाइन के सुझाव 250 डॉलर के नोट का शुरुआती डिजाइन बनाने वाले ब्रिटिश कलाकार इयान एलेक्जेंडर ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद इस डिजाइन को देखा और उसमें कुछ बदलाव सुझाए। एलेक्जेंडर के मुताबिक, ट्रम्प चाहते थे कि नोट में अमेरिकी झंडे के रंग और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का खास लोगो भी शामिल किया जाए। इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिका में राजनीतिक और कानूनी बहस भी तेज हो सकती है। ट्रम्प समर्थक इसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ से जुड़ा खास सम्मान बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे परंपरा तोड़ने वाला कदम मान रहे हैं। नया नोट छापने में 6-8 साल लग सकते हैं ट्रम्प की तस्वीर वाला नया नोट जारी करना आसान नहीं होगा। इसे तैयार करने और बाजार में लाने में 6 से 8 साल तक लग सकते हैं। करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) के अधिकारियों के मुताबिक, नए हाई-वैल्यू नोट को जारी करने के रास्ते में कई कानूनी और तकनीकी चुनौतियां हैं। एजेंसी की पूर्व डायरेक्टर पैटी सोलिमेन ने अधिकारियों को बताया था कि किसी नए नोट के डिजाइन, मंजूरी और प्रिंटिंग की पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर 6 से 8 साल लगते हैं। एक कर्मचारी के मुताबिक, अधिकारियों ने साफ कहा था कि फिलहाल ऐसे नोट को जारी करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा इस मुद्दे पर सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच औपचारिक बैठक भी अभी तक नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सोलिमेन और उनकी टीम ने प्रशासन की एक दूसरी मांग मान ली थी, जिसके तहत ट्रम्प के हस्ताक्षर वाले 100 डॉलर नोट छापे जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करेंसी पर होंगे। अमेरिकी करेंसी पर जीवित व्यक्ति की तस्वीर क्यों नहीं छपती?