Delhi LPG Cylinder Price Hike

Hindi News Business Delhi LPG Cylinder Price Hike | Commercial & 5kg FTL Cylinders Cost More 15 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 42 रुपए बढ़ाए गए हैं। अब इसकी कीमत 3113.50 रुपए हो गई है। 5 किलोग्राम वाले एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, छोटे 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है, जिससे दिल्ली में अब इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे वहां नया दाम 3255.50 रुपये हो गया है। सिलेंडर की ये सभी बढ़ी हुई नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम जनता के घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही रहेंगे पिछले महीने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 महंगा कॉमर्शियल सिलेंडर 1 मई से 994 रुपए हो गया था। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा था। इस दौरान 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया था। आज से पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। नई दरें 1 जून से लागू होंगी। हालांकि, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार की घोषणा के मुताबिक नई एक्सपोर्ट ड्यूटी पेट्रोल के निर्यात पर ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 13.5 रुपए प्रति लीटर रखी गई है। हवाई जहाज के ईंधन (ATF) के निर्यात पर ड्यूटी 9.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। वहीं गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। ———————————————- पूरी खबर पढ़ें… जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi LPG Cylinder Price Hike

Hindi News Business Delhi LPG Cylinder Price Hike | Commercial & 5kg FTL Cylinders Cost More नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी आज से लागू हो गई है। जून में होने वाले 4 बड़े बदलाव 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹53.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3113.50 हो गई है। पहले ये ₹3071.50 में मिल रहा था। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। 4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत शहर नई कीमत पुरानी कीमत अंतर दिल्ली 3113.50 3071.50 42.00 कोलकाता 3255.50 3202.00 53.50 मुंबई 3067.50 3024.00 43.50 चेन्नई 3283.00 3237.00 46.00 5 किलो वाला फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर 261 रुपए महंगा FTL सिलेंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर 821.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹810.50 रुपए थी। 5 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी 339 रुपए पर स्थिर हैं। FTL सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्रों या छोटे दुकानदार करते हैं। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं 2. पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी बदलाव: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। नई दरें आज 1 जून से लागू हो गई है। पेट्रोल के निर्यात पर ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 13.5 रुपए प्रति लीटर रखी गई है। हवाई जहाज के ईंधन (ATF) के निर्यात पर ड्यूटी 9.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। असर: यह एक प्रकार का टैक्स है जो सरकार देश से बाहर बेची जाने वाली वस्तुओं पर लगाती5 है। टैक्स कम होने से रिफाइनरी कंपनियों को ज्यादा मुनाफा होगा। घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई बदलाव नहीं होगा। 3. HDFC बैंक में छोटे UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट बंद होगा बदलाव: HDFC बैंक छोटे अमाउंट के UPI लेन-देन पर मिलने वाले मोबाइल SMS नोटिफिकेशन्स को पूरी तरह बंद कर रहा है। पैसे भेजने पर : जब आप ₹100 से ज़्यादा किसी को ट्रांसफर करेंगे, तभी SMS आएगा। पैसे मिलने पर: जब आपके खाते में ₹500 से ज़्यादा की रकम आएगी, तभी SMS आएगा। असर: अक्सर दिनभर में चाय, सब्जी या छोटे-मोटे खर्चों के लिए ₹10, ₹20 या ₹50 के कई UPI पेमेंट होते हैं। इनके बार-बार आने वाले मैसेज से इनबॉक्स भर जाता था, जिससे अब राहत मिलेगी। 4. सरकारी और सब्सिडी वाले सोलर पैनल पर सख्त नियम बदलाव: अब रूफटॉप सोलर और नेट-मीटरिंग प्रोजेक्ट्स में सरकार के मान्यता प्राप्त मैन्युफैक्चर्स के ही सोलर पैनलों का उपयोग होगा। असर: इस फैसले के कारण घरेलू स्तर पर बने प्रमाणित पैनलों की मांग बढ़ेगी। इससे उपभोक्ताओं को शुरुआती खर्च तो ज्यादा देना पड़ेगा, लेकिन लंबे समय के लिए बेहतर क्वालिटी और वारंटी वाले सुरक्षित सोलर सिस्टम की गारंटी मिलेगी। ———————————————- पूरी खबर पढ़ें… जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन:'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे गानों के लिए जानी गईं; मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया में भी गाने गाए

मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में अपने आवास पर निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मौत की वजह उम्र से जुड़ी दिक्कतें हैं। उनकी करीबी दोस्त मंगला खाडिलकर ने बताया कि सुमन जी ने रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अपने ही गाए हुए गाने सुन रही थीं और उन्होंने बहुत शांति से दुनिया को अलविदा कहा। सोमवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी बेटी चारू हैं। 1960 और 1970 के दशक में खास पहचान बनाई सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई थी। उस दौर में लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के रहते हुए भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। उनके गाए ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया सहित कई भाषाओं में गाने गाए। हालांकि लोग अक्सर उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से करते थे, लेकिन सुमन जी हमेशा इस तुलना को खारिज करती थीं। साल 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने लता जी को अपनी बेहद करीबी दोस्त बताते हुए कहा था कि उनसे मिलना हमेशा एक सहेली से मिलने जैसा अहसास कराता था। ——————————————————— ये खबर भी पढ़ें… एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…
दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन:'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे गानों के लिए जानी गईं; मराठी, असमी, बंगाली और उड़िया में भी गाने गाए

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में अपने आवास पर निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मौत की वजह उम्र से जुड़ी दिक्कतें हैं। उनकी करीबी दोस्त मंगला खाडिलकर ने बताया कि सुमन जी ने रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अपने ही गाए हुए गाने सुन रही थीं और उन्होंने बहुत शांति से दुनिया को अलविदा कहा। सोमवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी बेटी चारू हैं। उन्हें 2023 में ‘पद्म भूषण’ मिला था। 1960 और 1970 के दशक में खास पहचान बनाई सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई थी। उस दौर में लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के रहते हुए भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। उनके गाए ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया सहित कई भाषाओं में गाने गाए। हालांकि लोग अक्सर उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से करते थे, लेकिन सुमन जी हमेशा इस तुलना को खारिज करती थीं। साल 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने लता जी को अपनी बेहद करीबी दोस्त बताते हुए कहा था कि उनसे मिलना हमेशा एक सहेली से मिलने जैसा अहसास कराता था। लता मंगेशकर से मिलती आवाज सुमन कल्याणपुर की आवाज लता मंगेशकर से मिलती थी। दोनों के गाने का अंदाज, सुरों की शुद्धता और आवाज की बनावट एक जैसी मानी जाती थी। कई बार लता मंगेशकर जी के सहायक और उनके करीबी मिलने वाले भी उनकी और सुमन जी की आवाज़ के बीच धोखा खा जाते थे। इसी खूबी की वजह से जब 1960 के दशक में लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच विवाद हुआ, तो सुमन कल्याणपुर फिल्म इंडस्ट्री की पहली पसंद बनीं और उन्होंने रफी साहब के साथ एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने गाए। अमीन सयानी को 45 साल इंतजार कराया जाने-माने रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी 45 सालों तक सुमन जी से एक इंटरव्यू के लिए समय मांगते रहे। लेकिन सुमन हर बार टाल जाती थीं। आखिर 45 सालों के बाद अमीन सयानी का इंतजार 2005 में खत्म हुआ, जब सुमन जी एक घंटे के इंटरव्यू के लिए राजी हुईं । हालांकि उन्होंने इंटरव्यू की मंजूरी सिर्फ इस शर्त पर दी कि कोई उनकी फोटो नहीं खींचेगा और अगर कोई सवाल उन्हें असहज लगा तो वो उसका जवाब नहीं देंगी। पड़ोसी ने पिता से संगीत सिखाने को कहा सुमन का रुझान बचपन से ही पेंटिंग और म्यूजिक की तरफ था। जिसके चलते स्कूल के बाद ग्रेजुएशन भी आर्ट्स में की। वो पेंटर बनना चाहती थीं लेकिन सुमन की आवाज की परख उनके पड़ोसी और पिता के दोस्त पंडित केशव राव भोले को हो गयी थी। उन्होंने सुमन के पिता से सुमन को संगीत सिखाने की बात कही। पहले तो सुमन शौकिया ही संगीत सीख रहीं थीं लेकिन समय के साथ-साथ इसमें उनकी रुचि बढ़ने लगी। संगीत को वो और गंभीरता से सीखने लगीं। आने वाले सालों में सुमन ने उस्ताद खान, अब्दुल रहमान खान और गुरुजी मास्टर नवरंग जैसे दिग्गजों से भी संगीत की बारिकियां सीखीं। ——————————————————— ये खबर भी पढ़ें… एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…









