Friday, 17 Jul 2026 | 05:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Sends Legal Notice to Kala Hiran Film Makers

Salman Khan Sends Legal Notice to Kala Hiran Film Makers

16 मिनट पहले कॉपी लिंक अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान ने इसके निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। ऐसा दावा इंडिया टुडे ने किया है। कहा गया कि सलमान की तरफ से लीगल नोटिस में निर्माता और निर्देशक से फिल्म की रिलीज रोकने, पोस्टर हटाने और इससे जुड़े सभी प्रमोशनल मटेरियल हटाने की मांग की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर इन मांगों को नहीं माना गया तो फिल्म की टीम के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति फिल्म बनाने का आरोप सलमान की ओर से भेजे गए नोटिस में फिल्म की डेवलपमेंट और प्रमोशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म कथित तौर पर काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इससे एक्टर की इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही यह चल रही लीगल प्रोसेस को भी प्रभावित कर सकती है। सलमान की कानूनी टीम का कहना है कि इसके लिए एक्टर की कोई अनुमति नहीं ली गई है। 20 जून को आना था टीजर बता दें कि सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा। फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है। फिल्म ‘काला हिरण’ के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं। सलमान-लॉरेंस विवाद को दिखाएगी कहानी फिल्म को लेकर IANS से बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा था, ‘1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में सलमान खान पर काला हिरण के शिकार का आरोप लगा था। उस मामले से जुड़े कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को फिल्मी रूप में पेश किया गया है। फिल्म की शूटिंग संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हुई है।’ अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इन मामलों में 12 अक्टूबर 1998 को सलमान खान को पहली बार गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। मई 2026 में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। लॉरेंस ने सलमान पर नाराजगी जाहिर की थी गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई सार्वजनिक रूप से यह कह चुका है कि वह काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान से नाराज है। 2023 में जेल से दिए गए एबीपी न्यूज को इंटरव्यू में उसने कहा था कि सलमान खान को मारना मेरी जिंदगी का मकसद है। वहीं, साल 2024 में सलमान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के विदेश में बैठे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। ………. सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान के घर फायरिंग केस;बॉडीगार्ड बोले-एक्टर को मारना चाहते थे:2024 में बाइक सवार आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई थीं सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने 2 मई को स्पेशल कोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से रह रहे थे

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से रह रहे थे

अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इन लोगों पर आरोप है कि वे अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें जल्द ही अमेरिका से बाहर भेजा जाएगा। अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बताया कि 11 से 15 मई के बीच ऑपरेशन चेकमेट के तहत एरिजोना में कुल 52 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 36 लोग ट्रक चला रहे थे। इनमें से 30 भारतीय है। बाकी 6 लोग मेक्सिको, एल साल्वाडोर और रूस के थे। इन ट्रक ड्राइवरों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों से जारी कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे, जबकि कुछ लोगों के पास कोई लाइसेंस ही नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर लोगों के पास काम करने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज थे, जो बाइडन प्रशासन के दौरान मिले थे। लेकिन अब वे दस्तावेज मान्य नहीं हैं।

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से रह रहे थे

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से रह रहे थे

अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इन लोगों पर आरोप है कि वे अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें जल्द ही अमेरिका से बाहर भेजा जाएगा। अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बताया कि 11 से 15 मई के बीच ऑपरेशन चेकमेट के तहत एरिजोना में कुल 52 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 36 लोग ट्रक चला रहे थे। इनमें से 30 भारतीय है। बाकी 6 लोग मेक्सिको, एल साल्वाडोर और रूस के थे। इन ट्रक ड्राइवरों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों से जारी कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे, जबकि कुछ लोगों के पास कोई लाइसेंस ही नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर लोगों के पास काम करने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज थे, जो बाइडन प्रशासन के दौरान मिले थे। लेकिन अब वे दस्तावेज मान्य नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रूस का यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला: 5 की मौत, 55 से ज्यादा घायल रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव समेत द्नीप्रो और खार्किव पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए। हमलों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद कई शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी कर लोगों को शेल्टर में भेजा गया। यूक्रेन के पूर्वी शहर द्नीप्रो में रूसी हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र हांझा के मुताबिक 16 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, वाहन जल गए और बच्चों का खेल मैदान भी तबाह हो गया। राजधानी कीव में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। मेयर विताली क्लिट्स्को के अनुसार मिसाइल हमले से 24 मंजिला अपार्टमेंट का हिस्सा ढह गया। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक अन्य 9 मंजिला इमारत में आग लग गई। ओबोलोन जिले में मिसाइल के मलबे से कई कारें जल गईं और किंडरगार्टन के पास भी आग लगी। हमले के दौरान पूरे यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया। कीव में हजारों लोग मेट्रो स्टेशनों और अन्य सुरक्षित ठिकानों में शरण लेने पहुंचे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक दिन पहले ही बड़े रूसी हमले की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि खुफिया एजेंसियों की चेतावनियां अब भी प्रभावी हैं और बड़े पैमाने पर हमला संभव है। खार्किव में ड्रोन और मिसाइल हमलों में एक बच्चे समेत 10 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने कई इलाकों में नुकसान की जानकारी दी है। रूस ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह कीव में सैन्य ठिकानों और निर्णय लेने वाले केंद्रों पर “सिस्टमेटिक स्ट्राइक” करेगा। रूस का कहना है कि यह कार्रवाई लुहान्स्क क्षेत्र में छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की जा रही है, जबकि यूक्रेन ने इसमें अपनी भूमिका से इनकार किया है। फरवरी 2022 से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों देशों के बीच हमले लगातार तेज हो रहे हैं। शांति प्रयासों के बावजूद अब तक संघर्ष समाप्त होने के संकेत नहीं मिले हैं। अमेरिका में घरेलू विवाद के बाद परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी की आत्महत्या अमेरिका के आयोवा राज्य के मस्कटीन शहर में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना में कुल 7 लोगों की मौत हुई है। पुलिस को सोमवार दोपहर एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने घर के अंदर 4 लोगों के शव बरामद किए। सभी की मौत गोली लगने से हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और कुछ समय बाद उसे ढूंढ़ लिया। मस्कटीन पुलिस प्रमुख एंथनी कीस के मुताबिक, पुलिस उससे बातचीत कर रही थी तभी उसने खुद को गोली मार ली। इसके बाद जांच में सामने आया कि मामले में दो और लोग भी मारे गए हैं। पुलिस ने एक अन्य मकान और एक स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठान से दो पुरुषों के शव बरामद किए। दोनों की मौत भी गोली लगने से हुई थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के अनुसार पूरा घटनाक्रम घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि सभी पीड़ित आरोपी के रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। करीब 23 हजार आबादी वाले मस्कटीन शहर में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

'मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था':एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

'मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था':एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक्ट्रेस हर चीज का पेमेंट करती थीं। ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘सुष्मिता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाई। हमारे बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता था, लेकिन दूरियों और करियर की वजह से हम साथ नहीं रह पाए।’ उन्होंने सुष्मिता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। ललित ने कहा, ‘वह एक शानदार महिला हैं। उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा की बेहतरीन परवरिश की है। मैं हमेशा उनकी उपलब्धियों को देखकर हैरान रह जाता हूं।’ खुद को बताया सुष्मिता का केप्ट बॉयफ्रेंड सुष्मिता को ‘सेल्फ-मेड वुमन’ बताते हुए ललित मोदी ने कहा, ‘वह एक बहुत अमीर महिला हैं। उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता के साथ कहीं बाहर गया हूं और मुझे किसी चीज की पेमेंट करनी पड़ी हो। वह हर चीज का पेमेंट करती थीं। मैं तो मानो एक केप्ट बॉयफ्रेंड था।’ वहीं, सुष्मिता और ललित के रिश्ते की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को ‘गोल्ड डिगर’ कहा था। इस पर ललित मोदी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ‘”वह एक सेल्फ-मेड महिला हैं और वह कभी भी किसी से कुछ स्वीकार नहीं करेंगी। इसलिए जब कोई कहता है कि वह ‘गोल्ड डिगर’ हैं, तो नहीं। ललित ही ‘डायमंड डिगर’ था, जितनी वह गोल्ड डिगर नहीं थीं, उससे कहीं ज्यादा मैं डायमंड डिगर था। जहां तक उनका सवाल है, मैं उम्मीद करता था कि मैं उनका डायमंड डिगर बनूं, क्योंकि वह वास्तव में एक हीरा थीं।।’ ललित मोदी ने यह भी बताया था कि सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस को बताया था। हालांकि सुष्मिता को नहीं लगा था कि वह सच में पोस्ट कर देंगे। पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों उस साल दुनिया में सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले लोगों में शामिल हो गए थे। 2022 में रिश्ते का किया था ऐलान जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रिश्ते का पब्लिक ऐलान किया था। फरवरी 2025 में ललित मोदी ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी और अपनी नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में बताया था।

'मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था':एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

'मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था':एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक्ट्रेस हर चीज का पेमेंट करती थीं। ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘सुष्मिता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाई। हमारे बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता था, लेकिन दूरियों और करियर की वजह से हम साथ नहीं रह पाए।’ उन्होंने सुष्मिता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। ललित ने कहा, ‘वह एक शानदार महिला हैं। उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा की बेहतरीन परवरिश की है। मैं हमेशा उनकी उपलब्धियों को देखकर हैरान रह जाता हूं।’ खुद को बताया सुष्मिता का केप्ट बॉयफ्रेंड सुष्मिता को ‘सेल्फ-मेड वुमन’ बताते हुए ललित मोदी ने कहा, ‘वह एक बहुत अमीर महिला हैं। उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता के साथ कहीं बाहर गया हूं और मुझे किसी चीज की पेमेंट करनी पड़ी हो। वह हर चीज का पेमेंट करती थीं। मैं तो मानो एक केप्ट बॉयफ्रेंड था।’ वहीं, सुष्मिता और ललित के रिश्ते की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को ‘गोल्ड डिगर’ कहा था। इस पर ललित मोदी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ‘”वह एक सेल्फ-मेड महिला हैं और वह कभी भी किसी से कुछ स्वीकार नहीं करेंगी। इसलिए जब कोई कहता है कि वह ‘गोल्ड डिगर’ हैं, तो नहीं। ललित ही ‘डायमंड डिगर’ था, जितनी वह गोल्ड डिगर नहीं थीं, उससे कहीं ज्यादा मैं डायमंड डिगर था। जहां तक उनका सवाल है, मैं उम्मीद करता था कि मैं उनका डायमंड डिगर बनूं, क्योंकि वह वास्तव में एक हीरा थीं।।’ ललित मोदी ने यह भी बताया था कि सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस को बताया था। हालांकि सुष्मिता को नहीं लगा था कि वह सच में पोस्ट कर देंगे। पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों उस साल दुनिया में सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले लोगों में शामिल हो गए थे। 2022 में रिश्ते का किया था ऐलान जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रिश्ते का पब्लिक ऐलान किया था। फरवरी 2025 में ललित मोदी ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी और अपनी नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में बताया था।

PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today

PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today

Hindi News Sports PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। यह मैच 51 मिनट तक चला। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से खेलेंगी। सिंधु ने बुसानन ओन्गब्रामंगफान को 51 मिनट में हरा दिया। पहले में संघर्ष, दूसरा मैच एकतरफा जीती सिंधु इस मैच में सिंधु को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ओन्गब्रामंगफान ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया। पहला गेम जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। थोड़ी देर में बनसोड़ का मैच विमेंस सिंगल्स में थोड़ी देर में भारत की मालविका बनसोड़ का मैच थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी। आज मेंस सिंगल्स में श्रीकांत किदाम्बी और लक्ष्य सेन के मैच भी होंगे। डबल्स कैटेगरी में भी भारतीय जोड़ियां एक्शन में होंगी। क्या है इंडोनेशिया ओपन ? यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का लेवल-1 बैडमिंटन टूर्नामेंट है। जो साल में एक बार होता है। यह टूर्नामेंट पहली बार 1982 में खेला गया था और तब से इसमें दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों हिस्सा लेते हैं। ——————————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today

PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today

Hindi News Sports PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई है। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से होगा। सिंधु ने बुसानन ओन्गब्रामंगफान को 51 मिनट में हरा दिया। पहले में संघर्ष, दूसरा मैच एकतरफा जीती सिंधु 51 मिनट चले इस मैच में सिंधु को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ओन्गब्रामंगफान ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया। पहला गेम जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की और इसे बरकरार रखने में कायमाब रही। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। सिंगापुर ओपन में क्वार्टर फाइनल हारीं पीवी सिंधु पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थीं। उन्हें विश्व नंबर-1 और ओलिंपिक चैंपियन रिपब्लिक ऑफ कोरिया की एन से-यांग ने 21-17, 21-14 से हराया था। ——————————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Indian Stock Market Falls; Nifty Down 100, Sensex 300; Pharma & Banking Shares See Selloff

Indian Stock Market Falls; Nifty Down 100, Sensex 300; Pharma & Banking Shares See Selloff

Hindi News Business Indian Stock Market Falls; Nifty Down 100, Sensex 300; Pharma & Banking Shares See Selloff मुंबई12 मिनट पहले कॉपी लिंक शेसर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 73,950 स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज फार्मा, हेल्थ केयर और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। भारतीय शेयर बाजार को साउथ कोरिया ने पीछे छोड़ा साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इस तेजी की बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां हैं, जो दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दम पर लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की मार्केट कैप घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (करीब 456 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8634 -154 -1.45% निक्केई (जापान) 65833 -1101 -1.64% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25641 +242 +0.97% कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51079 +46 +0.09% नैस्डैक 27087 +114 +0.42% S&P 500 7600 +20 +0.26% 30 दिन में विदेशी निवेशकों ने 60 हजार करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +5,109 +25,694 +87,778 FII/FPI -3,912 -26,060 -59,875 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 1 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 165 अंक की गिरावट रही, ये 23,382 के स्तर पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

CBSE OSM Tender Probe | Rahul Allegations; Govt Demands Report

CBSE OSM Tender Probe | Rahul Allegations; Govt Demands Report

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE के ओएसएम प्रोसेस में गलतियों को लेकर NSUI ने 1 जून को दिल्ली में बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। CBSE ने छात्रों की आंसरशीट बदले जाने और कम नंबर के विवाद में एक्‍शन लेना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने COEMPT को टेंडर देने को लेकर बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश का मन बना लिया है। हालांकि CBSE अधिकारियों ने गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया और कहा है कि टेंडर सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) और सरकारी खरीद प्रक्रियाओं के अनुसार ही दिया गया था। गौरतलब है कि CBSE ने यह ठेका 5 दिसंबर को कोएम्प्ट एडु टेक को दिया गया था। यानी 17 फरवरी को पहली बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक 74 दिन पहले। राहुल गांधी भी लगातार बोर्ड और शिक्षा मंत्री पर हमलावर हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि OSM के लिए टेंडर प्रक्रिया से किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाया गया है। पोर्टल आज से फिर चालू, कल दिनभर नहीं खुला बोर्ड की रीवैल्युएशन साइट सोमवार देर शाम तक नहीं खुल सकी। इससे लाखों छात्र परेशान हुए। बोर्ड की तरफ से दिनभर यही कहा गया कि ‘पोर्टल विल गो लाइव सून’। इतना ही नहीं बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पोर्टल पर लगातार ‘अनॉथराइज इंटरफियरेंस’ जारी है यानी हैकिंग की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि मंगलवार को बोर्ड ने घोषणा की कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए उसका बहुप्रतीक्षित वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब लाइव हो गया है। अभी तक क्या-क्या हुआ…. 13 मई- CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 19 मई- पोस्ट रिजल्ट शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल खोला, लेकिन पहले ही दिन क्रैश हो गया। 22 मई- तीन बार एक-एक दिन के लिए आंसरशीट की फोटोकॉपी लेने की तारीख बढ़ाई गई। 25 मई- पोर्टल दुरुस्त करने के लिए देश के दो आईआईटी से मदद मांगी गई। 1 जून- OSM का रीवैल से जुड़ा पोर्टल दिन भर नहीं खुल सका। 2 जून- बोर्ड ने पोर्टल लाइव करने की घोषणा की, यह 6 जून तक ओपन रहेगा। CBSE-ओएसएम में गड़बड़ी के व्हिसिल ब्लोअर कौन हैं सार्थक: रांची के 17 साल के सार्थक सिद्धांत टेक रिसर्चर हैं। उन्होंने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने एक आम छात्र से आगे बढ़कर एक खोजी पत्रकार/डेटा साइंटिस्ट की तरह काम किया। सीबीएसई की तरफ से जारी पिछले 576 दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन और तुलना कर टेंडर में गड़बड़ी का खुलासा किया। कौन हैं वेदांत: दिल्ली के वेदांत श्रीवास्तव ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी। फिजिक्स में 65 नंबर मिले तो उन्होंने आवाज उठाई। रीवैल्युएशन में कॉपी मिली तो गड़बड़ी का पता चला। पहले उन्हें ​सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स ने उन्हें देशद्रोही तक कहा, बाद में बोर्ड ने गलती मानी और माफी मांगी। COEMPT पर तेलंगाना बोर्ड एग्जाम में गड़बड़ी के आरोप COEMPT एडुटेक तेलंगाना के हैदराबाद की कंपनी है। ये फर्म तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों मे डिजिटल इवैल्यूएशन का काम करती है। 2019 में इसका नाम ग्लोबरेना टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड था। तब इस पर तेलंगाना में 12वीं के बोर्ड एग्जाम में डेटा प्रोसेसिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। उस साल राज्य में 9.74 लाख में से 3 लाख से ज्यादा बच्चे फेल हो गए थे। यूथ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन तेज करेगा इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर अपने देशव्यापी आंदोलन को तेज करने की योजना की घोषणा की है। कांग्रेस की यूथ विंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की अपनी मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शनों में मशाल जुलूस, छात्र संपर्क कार्यक्रम, प्रदर्शन और घेराव शामिल होंगे। इस अभियान में महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु सहित अन्य राज्य शामिल होंगे। हालांकि इसकी तय तारीख के बारे में नहीं बताया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CBSE OSM Tender Probe | Rahul Allegations; Govt Demands Report

CBSE OSM Tender Probe | Rahul Allegations; Govt Demands Report

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE के ओएसएम प्रोसेस में गलतियों को लेकर NSUI ने 1 जून को दिल्ली में बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। CBSE ने छात्रों की आंसरशीट बदले जाने और कम नंबर के विवाद में एक्‍शन लेना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने COEMPT को टेंडर देने को लेकर बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश का मन बना लिया है। हालांकि CBSE अधिकारियों ने गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया और कहा है कि टेंडर सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) और सरकारी खरीद प्रक्रियाओं के अनुसार ही दिया गया था। गौरतलब है कि CBSE ने यह ठेका 5 दिसंबर को कोएम्प्ट एडु टेक को दिया गया था। यानी 17 फरवरी को पहली बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक 74 दिन पहले। राहुल गांधी भी लगातार बोर्ड और शिक्षा मंत्री पर हमलावर हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि OSM के लिए टेंडर प्रक्रिया से किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाया गया है। पोर्टल आज से फिर चालू, कल दिनभर नहीं खुला बोर्ड की रीवैल्युएशन साइट सोमवार देर शाम तक नहीं खुल सकी। इससे लाखों छात्र परेशान हुए। बोर्ड की तरफ से दिनभर यही कहा गया कि ‘पोर्टल विल गो लाइव सून’। इतना ही नहीं बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पोर्टल पर लगातार ‘अनॉथराइज इंटरफियरेंस’ जारी है यानी हैकिंग की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि मंगलवार को बोर्ड ने घोषणा की कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए उसका बहुप्रतीक्षित वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब लाइव हो गया है। अभी तक क्या-क्या हुआ…. 13 मई- CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 19 मई- पोस्ट रिजल्ट शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल खोला, लेकिन पहले ही दिन क्रैश हो गया। 22 मई- तीन बार एक-एक दिन के लिए आंसरशीट की फोटोकॉपी लेने की तारीख बढ़ाई गई। 25 मई- पोर्टल दुरुस्त करने के लिए देश के दो आईआईटी से मदद मांगी गई। 1 जून- OSM का रीवैल से जुड़ा पोर्टल दिन भर नहीं खुल सका। 2 जून- बोर्ड ने पोर्टल लाइव करने की घोषणा की, यह 6 जून तक ओपन रहेगा। CBSE-ओएसएम में गड़बड़ी के व्हिसिल ब्लोअर कौन हैं सार्थक: रांची के 17 साल के सार्थक सिद्धांत टेक रिसर्चर हैं। उन्होंने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने एक आम छात्र से आगे बढ़कर एक खोजी पत्रकार/डेटा साइंटिस्ट की तरह काम किया। सीबीएसई की तरफ से जारी पिछले 576 दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन और तुलना कर टेंडर में गड़बड़ी का खुलासा किया। कौन हैं वेदांत: दिल्ली के वेदांत श्रीवास्तव ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी। फिजिक्स में 65 नंबर मिले तो उन्होंने आवाज उठाई। रीवैल्युएशन में कॉपी मिली तो गड़बड़ी का पता चला। पहले उन्हें ​सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स ने उन्हें देशद्रोही तक कहा, बाद में बोर्ड ने गलती मानी और माफी मांगी। COEMPT पर तेलंगाना बोर्ड एग्जाम में गड़बड़ी के आरोप COEMPT एडुटेक तेलंगाना के हैदराबाद की कंपनी है। ये फर्म तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों मे डिजिटल इवैल्यूएशन का काम करती है। 2019 में इसका नाम ग्लोबरेना टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड था। तब इस पर तेलंगाना में 12वीं के बोर्ड एग्जाम में डेटा प्रोसेसिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। उस साल राज्य में 9.74 लाख में से 3 लाख से ज्यादा बच्चे फेल हो गए थे। यूथ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन तेज करेगा इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर अपने देशव्यापी आंदोलन को तेज करने की योजना की घोषणा की है। कांग्रेस की यूथ विंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की अपनी मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शनों में मशाल जुलूस, छात्र संपर्क कार्यक्रम, प्रदर्शन और घेराव शामिल होंगे। इस अभियान में महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु सहित अन्य राज्य शामिल होंगे। हालांकि इसकी तय तारीख के बारे में नहीं बताया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…