Friday, 16 Oct 2026 | 05:37 PM

Trending :

Honey Singh Controversy | Maharashtra Cyber Cell Rejects Plea Lookout Notice

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हनी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, लुकआउट नोटिस की चेतावनी।

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूछताछ के लिए 16 अक्टूबर को पेश होने के समन को टालने की उनकी मांग खारिज कर दी है। हनी सिंह ने 22 अक्टूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वे तय तारीख पर पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

तीन बार समन के बावजूद पेश नहीं हुए हनी सिंह

महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें इससे पहले भी पेश होने के लिए समन भेजे गए थे, लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हनी सिंह ने पहले 5 अक्टूबर को पेश होने में असमर्थता जताई थी और इसके बाद अतिरिक्त समय मांगा था। बताया गया कि उन्होंने विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात कही थी। इसके बाद साइबर सेल ने उन्हें 16 अक्टूबर को पेश होने के लिए दोबारा समन भेजा।

हनी सिंह ने अब पूछताछ के लिए 22 अक्टूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर वे निर्धारित तारीख पर भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

क्या है हनी सिंह के खिलाफ मामला?

यह मामला दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह की ओर से कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी टिप्पणी को लेकर आलोचना हुई।

इसके बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है।

विवाद के बाद हनी सिंह ने मांगी थी माफी

कॉन्सर्ट के वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो क्लिप को इस तरह पेश किया गया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका इरादा किसी को आहत या अपमानित करने का नहीं था।

हनी सिंह ने अपने बयान में बताया था कि उन्होंने युवा दर्शकों तक एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे व्यक्त करने का उनका तरीका कई लोगों को अनुचित लगा। उन्होंने इसके लिए खेद जताया था।

‘वॉल्यूम 1’ गाने को लेकर भी विवाद में आए थे

हनी सिंह इससे पहले अपने पुराने गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर भी विवाद में आ चुके हैं। इस गाने को लेकर हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन ने आपत्ति जताई थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गाने की कुछ पंक्तियां गाई थीं।

अप्रैल 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस गाने से जुड़े लिंक सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। मई में अदालत ने इस मामले में हनी सिंह से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा था।

फिलहाल महाराष्ट्र साइबर सेल से जुड़े मामले में जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि हनी सिंह पूछताछ के लिए कब पेश होते हैं और अगर वे समन का पालन नहीं करते, तो अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं।

______________________________

यह खबर भी पढ़ें..

हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:’गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हरियाणवी प्लेयर कॉमनवेल्थ मेडलिस्टों संग KBC पहुंचीं, ₹12.5 लाख जीते:गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ; धनखड़ का बिना लाइफलाइन सटीक जवाब

August 18, 2026/
6:00 am

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ अपनी फैमिली के साथ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के शो में पहुंचीं। उनके साथ लवलीना...

भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजन बोले-रिजल्ट बिगड़ने से दुखी थी, पुलिस जांच में जुटी

April 22, 2026/
2:26 pm

भोपाल के हबीबगंज इलाके में रहने वाली छात्रा ने मंगलवार रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदे से...

आज RCB-SRH का मुकाबला:हैदराबाद के पास टॉप-2 में पहुंचने का आखिरी मौका, बड़े अंतर से चाहिए जीत; इस सीजन ईशान ने बनाए 5 अर्धशतक

May 22, 2026/
12:57 pm

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेहद अहम मुकाबला होने जा रहा है।...

विपक्षी नेताओं पर भड़के रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी:इटली से तुलना कर बोले- प्रधानमंत्री को भला-बुरा कहते हैं, शर्म की बात, चुल्लू भर पानी में डूब मरो

June 25, 2026/
9:41 am

रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भारत की राजनीति पर भड़क...

जापान में क्रिकेट लीग, इंटरनेशनल स्टार्स बिना पैसे लिए ​खेलेंगे:2 मई से तीन दिन की लीग में खेलेंगे दिमुथ करुणारत्ने, करण केसी और जोश ब्राउन

March 31, 2026/
2:09 pm

क्रिकेट का क्रेज अब सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड तक सीमित नहीं है। अब ‘उगते सूरज का देश’ यानी जापान...

‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ सिंगर की आंखो का इलाज होगा:हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया करेंगी मदद; गायक सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित

September 29, 2026/
4:30 am

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाकर फेमस हुए सुनील लोधी की आंखो का इलाज होगा।...

authorimg

April 3, 2026/
8:26 pm

Last Updated:April 03, 2026, 20:26 IST Indian Blackberry Benefits: गर्मियों में बिकने वाला काला जामुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद...

राजनीति

Honey Singh Controversy | Maharashtra Cyber Cell Rejects Plea Lookout Notice

Honey Singh Controversy | Maharashtra Cyber Cell Rejects Plea Lookout Notice

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हनी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, लुकआउट नोटिस की चेतावनी।

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूछताछ के लिए 16 अक्टूबर को पेश होने के समन को टालने की उनकी मांग खारिज कर दी है। हनी सिंह ने 22 अक्टूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वे तय तारीख पर पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

तीन बार समन के बावजूद पेश नहीं हुए हनी सिंह

महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें इससे पहले भी पेश होने के लिए समन भेजे गए थे, लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हनी सिंह ने पहले 5 अक्टूबर को पेश होने में असमर्थता जताई थी और इसके बाद अतिरिक्त समय मांगा था। बताया गया कि उन्होंने विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात कही थी। इसके बाद साइबर सेल ने उन्हें 16 अक्टूबर को पेश होने के लिए दोबारा समन भेजा।

हनी सिंह ने अब पूछताछ के लिए 22 अक्टूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर वे निर्धारित तारीख पर भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

क्या है हनी सिंह के खिलाफ मामला?

यह मामला दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह की ओर से कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी टिप्पणी को लेकर आलोचना हुई।

इसके बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है।

विवाद के बाद हनी सिंह ने मांगी थी माफी

कॉन्सर्ट के वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो क्लिप को इस तरह पेश किया गया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका इरादा किसी को आहत या अपमानित करने का नहीं था।

हनी सिंह ने अपने बयान में बताया था कि उन्होंने युवा दर्शकों तक एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे व्यक्त करने का उनका तरीका कई लोगों को अनुचित लगा। उन्होंने इसके लिए खेद जताया था।

‘वॉल्यूम 1’ गाने को लेकर भी विवाद में आए थे

हनी सिंह इससे पहले अपने पुराने गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर भी विवाद में आ चुके हैं। इस गाने को लेकर हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन ने आपत्ति जताई थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गाने की कुछ पंक्तियां गाई थीं।

अप्रैल 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस गाने से जुड़े लिंक सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। मई में अदालत ने इस मामले में हनी सिंह से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा था।

फिलहाल महाराष्ट्र साइबर सेल से जुड़े मामले में जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि हनी सिंह पूछताछ के लिए कब पेश होते हैं और अगर वे समन का पालन नहीं करते, तो अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं।

______________________________

यह खबर भी पढ़ें..

हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:’गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket