Wednesday, 22 Jul 2026 | 07:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Indias Highest Total vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket on 4th Ball; Gill Captaincy Record

Hindi News Sports Cricket Indias Highest Total Vs Afghanistan; Debutant Suthar Takes Wicket On 4th Ball; Gill Captaincy Record न्यू चंडीगढ़25 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गिल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बैटिंग औसत के मामले में अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं, 25 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लिया है। दूसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. कप्तान गिल 82.8 की औसत से रन बना रहे इस टेस्ट मैच में गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के तौर पर उन्होंने 82.8 की औसत से 1076 रन बनाए हैं। दुनिया के ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने बतौर कप्तान 1 हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं उनमें गिल का औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम रह गया है। 2. 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज को डेब्यू टेस्ट ओवर में विकेट डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया। इससे पहले 2001 में टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लिया था। 3. सलीम ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया अफगानिस्तान के पेस गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 140 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वे टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज भी बने। 4. भारत का टेस्ट में दूसरा सबसे तेज 500+ स्कोर भारत ने पहली पारी में 4.44 के रन रेट से 564 रन बनाए। यह टेस्ट में भारत का दूसरा सबसे तेज 500+ का स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 4.51 के रन रेट से 600 रन बनाए थे। 5. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर भारत ने पहली पारी 564/8 का स्कोर बनाया। यह टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं ओवरऑल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2024 में बुलावायो टेस्ट के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे। अब पढ़िए दूसरे दिन के खेल के टॉप-2 मोमेंट्स… 1. गिल LBW और पंत कैच आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया भारतीय पारी के 89वें ओवर में अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने गिल और पंत को आउट कर दिया था। उमरजई की चौथी गेंद गिल के पैड पर लगी। अफगानिस्तान ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में दिखा कि गिल आउट थे। ठीक अगली ही गेंद पर पंत के खिलाफ कॉट-बिहाइंड की अपील हुई, जिसपर विकेटकीपर अफसर जजई ने रिव्यू लेने से मना किया। हालांकि, बाद में अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगी थी। जीवनदान मिलने के समय गिल 108 और पंत 54 रन पर खेल रहे थे। मैच में गिल ने 126 रन और पंत ने 81 रन बनाए। 2. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर सुंदर ने फिफ्टी पूरी की वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 बाउंड्री लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने तेज गेंदबाज सलीम सफी की पहली गेंद पर 81 मीटर का छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर फ्लिक कर चौका जड़ा और फिफ्टी पूरी की। सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता:BCCI ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया। इसी की साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। रविवार को न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 254 रन का टारगेट दिया था। मुकाबले के चौथे दिन गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। ओली रॉबिन्सन को मैच में 7 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एटकिंसन को 5 विकेट मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। रॉबिन्सन ने 2, जोश टंग ने 2 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया। मुकाबला सिर्फ 167 ओवर में खत्म हो गया। 254 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। कप्तान टॉम लैथम खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि केन विलियमसन 18 रन ही बना सके। रॉबिन्सन और जोश टंग ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। डेवोन कॉन्वे ने 91 गेंदों में 41 रन और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 रन बनाए मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने से हुई। काइल जैमीसन और नाथन स्मिथ की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट और नाथन स्मिथ ने 3 विकेट झटके। कीवी टीम 113 रन ही बना सकी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में कोई फायदा नहीं लेने दिया। ओली रॉबिन्सन ने 39 रन देकर 5 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 रन पर डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स (34) और काइल जैमीसन (नाबाद 38) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 113 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली। एमिलियो की फिफ्टी दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे एमिलियो गे ने 95 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। जेमी स्मिथ ने 39 और ओली रॉबिन्सन ने 29 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम 226 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन उसने न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा। कीवी टीम के लिए नाथन स्मिथ ने 70 रन देकर 6 विकेट लिए। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर…

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया। इसी की साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। रविवार को न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 254 रन का टारगेट दिया था। मुकाबले के चौथे दिन गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। ओली रॉबिन्सन को मैच में 7 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एटकिंसन को 5 विकेट मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। रॉबिन्सन ने 2, जोश टंग ने 2 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया। मुकाबला सिर्फ 167 ओवर में खत्म हो गया। 254 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। कप्तान टॉम लैथम खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि केन विलियमसन 18 रन ही बना सके। रॉबिन्सन और जोश टंग ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। डेवोन कॉन्वे ने 91 गेंदों में 41 रन और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 रन बनाए मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने से हुई। काइल जैमीसन और नाथन स्मिथ की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट और नाथन स्मिथ ने 3 विकेट झटके। कीवी टीम 113 रन ही बना सकी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में कोई फायदा नहीं लेने दिया। ओली रॉबिन्सन ने 39 रन देकर 5 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 रन पर डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स (34) और काइल जैमीसन (नाबाद 38) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 113 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली। एमिलियो की फिफ्टी दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे एमिलियो गे ने 95 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। जेमी स्मिथ ने 39 और ओली रॉबिन्सन ने 29 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम 226 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन उसने न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा। कीवी टीम के लिए नाथन स्मिथ ने 70 रन देकर 6 विकेट लिए। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर…

आधी रात को किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली:कॉलेज के दिनों पर डायरेक्टर का खुलासा; बोले- पोस्टर हटाने पर गैंग ने किया था अगवा

आधी रात को किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली:कॉलेज के दिनों पर डायरेक्टर का खुलासा; बोले- पोस्टर हटाने पर गैंग ने किया था अगवा

फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपने कॉलेज के दिनों का एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है। समदिश भाटिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हॉस्टल की दीवार से एक पॉलिटिकल पोस्टर हटाने को लेकर उनका स्थानीय गैंग से विवाद हो गया था। इसके बाद गैंग के लोग आधी रात को हॉस्टल से उनका अपहरण कर ले गए थे। हालांकि, बाद में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद वे सुरक्षित बचकर निकलने में कामयाब रहे। इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। दीवार से पोस्टर हटाने पर हुआ था विवाद इम्तियाज अली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से साल 1993 में ग्रेजुएशन पूरा किया था। उन्होंने बताया कि उस समय यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एनएसयूआई (NSUI) और एबीवीपी (ABVP) के बीच छात्र राजनीति का कड़ा मुकाबला रहता था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके हॉस्टल की मुख्य सामने वाली दीवार पर एक राजनीतिक पोस्टर लगा दिया था। इम्तियाज ने उन लोगों से पोस्टर को सामने की बजाय साइड की दीवार पर लगाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद इम्तियाज ने उनके सामने ही पोस्टर को वहां से हटाकर साइड की दीवार पर लगा दिया, जिससे वे लोग नाराज होकर चले गए। आधी रात को साइकिल रिक्शा से लेने आई थी गैंग इम्तियाज ने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों बाद रात के करीब 2 बजे उनके एक हॉस्टल साथी ने आकर उन्हें जगाया और वहां से भागने के लिए कहा। उसने बताया कि वे लोग वापस आ रहे हैं। कुछ ही देर में गैंग के लोग हॉस्टल पहुंचे और इम्तियाज से अपने साथ चलने को कहा। जब इम्तियाज ने उनसे पूछा कि कहां जाना है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वे लोग इम्तियाज को जबरन एक साइकिल रिक्शा में बैठाकर एक सरकारी क्वार्टर जैसी जगह पर ले गए। वहां एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा उनका गैंग लीडर मौजूद था, जिसने इम्तियाज से पूछताछ शुरू की। गैंग लीडर ने अपने ही आदमी को मारे थप्पड़ गैंग लीडर ने इम्तियाज से पूछा कि उन्होंने पोस्टर क्यों फाड़ा। इम्तियाज ने उसे सच बताते हुए कहा कि उन्होंने पोस्टर फाड़ा नहीं था, बल्कि हॉस्टल की बिल्डिंग सामने से खराब न दिखे, इसलिए उसे केवल हटाकर दूसरी जगह लगाया था। इसके बाद गैंग लीडर ने अपने उस आदमी से पूछा जो इम्तियाज को पकड़कर लाया था कि क्या सच में पोस्टर फाड़ा गया था। उस आदमी ने जवाब दिया कि हटाना या फाड़ना एक ही बात है। यह सुनते ही गैंग लीडर नाराज हो गया और झूठ बोलने के लिए उसने अपने ही आदमी को दो थप्पड़ मार दिए। इस आपसी बहस के बीच इम्तियाज वहां से सुरक्षित बचकर निकल आए। 12 जून को रिलीज होगी नई फिल्म कॉलेज के दिनों के इस किस्से के अलावा इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन (पार्टीशन) के बैकग्राउंड पर आधारित एक गंभीर प्रेम कहानी है। इसमें बीते दौर और वर्तमान समय को आपस में जोड़कर प्यार, जुदाई और पीढ़ियों के संबंधों को पर्दे पर उतारा गया है।

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक नीचे है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते भी ट्रेडर्स की नजर विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर ईरान-अमेरिका तनाव जैसे फैक्टर्स पर रहेगी। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,345 | 23,320 | 23,230 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,466 | 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 3 फैक्टर्स जो बाजार के लिए अहम हैं… 1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली जून के पहले हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी और कैश सेगमेंट में 31,120 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने नेट बायर्स (खरीदार) के रूप में बाजार को सपोर्ट देना जारी रखा। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है। 2. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ ईरान के दागे गए 4 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने के बाद शनिवार को ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। बिना अनुमति के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे 4 तेल टैंकरों पर फायरिंग की है। 3. टेक्निकल फैक्टर

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक नीचे है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते भी ट्रेडर्स की नजर विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर ईरान-अमेरिका तनाव जैसे फैक्टर्स पर रहेगी। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,345 | 23,320 | 23,230 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,466 | 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 3 फैक्टर्स जो बाजार के लिए अहम हैं… 1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली जून के पहले हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी और कैश सेगमेंट में 31,120 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने नेट बायर्स (खरीदार) के रूप में बाजार को सपोर्ट देना जारी रखा। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है। 2. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ ईरान के दागे गए 4 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने के बाद शनिवार को ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। बिना अनुमति के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे 4 तेल टैंकरों पर फायरिंग की है। 3. टेक्निकल फैक्टर ये खबर भी पढ़ें… टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.25 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹39,718 करोड़ कम हुई; TCS-एयरटेल का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.25 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹39,718 करोड़ घटकर ₹17.47 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,134 करोड़ घटकर ₹7.95 लाख करोड़ रह गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Vaibhav Surwanshi to Debut Youngest? BCCI Allows Parents for England-Ireland Tour

Vaibhav Surwanshi to Debut Youngest? BCCI Allows Parents for England-Ireland Tour

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक इसी साल फरवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 बॉल 175 रन की पारी खेली थी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। वैभव के पिता संजीव और माता आरती सूर्यवंशी। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं वैभव पहली बार किसी सीनियर नेशनल टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 207 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आमतौर पर बोर्ड खिलाड़ियों के माता-पिता को टीम के साथ दौरे पर जाने की अनुमति नहीं देता। लेकिन वैभव नाबालिग हैं और पहली बार सीनियर खिलाड़ियों वाली टीम का हिस्सा बन रहे हैं, इसलिए उनके मामले में विशेष अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि BCCI वैभव के माता-पिता से अनुरोध करेगा। यदि वे जाना चाहें तो बोर्ड इसका समर्थन करेगा। सैकिया के मुताबिक, वैभव के पिता अगले दिन श्रीलंका रवाना होने वाले हैं। यदि उनके माता-पिता इंग्लैंड दौरे पर भी साथ जाना चाहें तो BCCI मदद करेगा। उन्होंने खुद को साबित किया- अगरकर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने भी वैभव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से खुद को टीम में सिलेक्ट करवाया है। अगरकर ने 6 जून को मुंबई में मीडिया से कहा, मुझे लगता है कि उसने खुद ही अपनी जगह बना ली है। हमने देखा है कि वह क्या कर सकता है। प्लेऑफ के आसपास उसने लगभग अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को संभाला। उन्होंने कहा, इतनी कम उम्र में जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहा है, वह खास है। यह सिर्फ एक सीजन की बात नहीं है। पिछले सीजन में भी उसने शानदार शुरुआत की थी। वैभव सिलेक्टेड होने वाले सबसे युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल, 71 दिन की उम्र में वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप का अवॉर्ड जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Surwanshi to Debut Youngest? BCCI Allows Parents for England-Ireland Tour

Vaibhav Surwanshi to Debut Youngest? BCCI Allows Parents for England-Ireland Tour

स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक इसी साल फरवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 बॉल 175 रन की पारी खेली थी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। वैभव के पिता संजीव और माता आरती सूर्यवंशी। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं वैभव पहली बार किसी सीनियर नेशनल टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 207 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आमतौर पर बोर्ड खिलाड़ियों के माता-पिता को टीम के साथ दौरे पर जाने की अनुमति नहीं देता। लेकिन वैभव नाबालिग हैं और पहली बार सीनियर खिलाड़ियों वाली टीम का हिस्सा बन रहे हैं, इसलिए उनके मामले में विशेष अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि BCCI वैभव के माता-पिता से अनुरोध करेगा। यदि वे जाना चाहें तो बोर्ड इसका समर्थन करेगा। सैकिया के मुताबिक, वैभव के पिता अगले दिन श्रीलंका रवाना होने वाले हैं। यदि उनके माता-पिता इंग्लैंड दौरे पर भी साथ जाना चाहें तो BCCI मदद करेगा। उन्होंने खुद को साबित किया- अगरकर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने भी वैभव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से खुद को टीम में सिलेक्ट करवाया है। अगरकर ने 6 जून को मुंबई में मीडिया से कहा, मुझे लगता है कि उसने खुद ही अपनी जगह बना ली है। हमने देखा है कि वह क्या कर सकता है। प्लेऑफ के आसपास उसने लगभग अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को संभाला। उन्होंने कहा, इतनी कम उम्र में जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहा है, वह खास है। यह सिर्फ एक सीजन की बात नहीं है। पिछले सीजन में भी उसने शानदार शुरुआत की थी। वैभव सिलेक्टेड होने वाले सबसे युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल, 71 दिन की उम्र में वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप का अवॉर्ड जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

द इंडिया स्टोरी:काजल अग्रवाल और श्रेयस की फिल्म का टीजर रिलीज, 24 जुलाई को होगी रिलीज

द इंडिया स्टोरी:काजल अग्रवाल और श्रेयस की फिल्म का टीजर रिलीज, 24 जुलाई को होगी रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है। इसमें खाने पीने की चीजों में मिलावट और खेती में केमिकल के गलत इस्तेमाल पर प्रकाश डाला गया है। टीजर में फिल्म की झलक भी दिखी है। एक मिनट 26 सेकेंड के टीजर में देखा जा सकता है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दूध और पनीर में मिलावट की जा रही है। इसी तरह से फसल में कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीजर में यह भी दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मुद्दे होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में कैसे मिलावट की जाती और यह हमें कैसे बीमार कर रहा है। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी और जागरूक करेगी। टीजर में किसी भी मुख्य कलाकार को नहीं दिखाया गया है। इसमें खाने-पीने में मिलावट की तस्वीरें और वीडियो दिखाई गई हैं। टीजर के आखिर में बताया गया है कि यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके हैं। इस फिल्म के अलावा श्रेयस जल्द ही ‘गोलमाल 5’ में भी दिखाई देंगे। इसमें अजय देवगन भी हैं।

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक गिल अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है। शनिवार को इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ। गिल ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 732 रन बनाए और 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। गिल टेस्ट करियर में 11 शतक लगा चुके हैं। बोर्ड गिल के बिजी शेड्यूल को लेकर चिंतित है BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्नआउट को लेकर चिंतित हैं। अगले 18 महीनों का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए खिलाड़ियों के लिए फ्रेश रहना मुश्किल हो सकता है। गिल को अगले WTC साइकल में 9 टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें करीब 35 वनडे मैच भी खेलने होंगे। टी-20 में वापसी कर सकते हैं IPL में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने गिल के लिए टी-20 क्रिकेट का दरवाजा बंद नहीं किया है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक और 2028 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टी-20 टीम में लौट सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में शतक लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारतीय कप्तान ने 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक रहा। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…