Arjun Rampal Divorce From Mehr Jesia

10 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्जुन रामपाल और उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया। उनकी दो बेटियों के नाम माहिका और मायरा हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से हुए अपने तलाक और उस दौरान के मुश्किल हालातों पर खुलकर बात की है। यूट्यूब शो कैंसिल्ड टू क्राउन’ में अर्जुन ने बताया कि मेहर से अलग होने का समय उनकी जिंदगी का सबसे कठिन और अकेला दौर था। उस दौरान एक तरफ उनकी शादी टूट रही थी, वहीं दूसरी तरफ उनकी मां कैंसर से जंग लड़ रही थीं। अर्जुन के मुताबिक, इस मुसीबत के समय मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स उनके जीवन में आईं और उन्होंने एक मजबूत सहारे की तरह उनका साथ दिया। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी 1998 में हुई थी। बाद में दोनों ने 19 नवंबर 2019 को तलाक ले लिया। मां और दोस्तों को खोने का था दुख अर्जुन रामपाल ने शो में अपने पुराने दिनों को याद किया। अर्जुन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने सबसे ज्यादा अकेलापन तब महसूस किया, जब मैं खुद से नहीं जुड़ा था। मेरी शादी सफल नहीं हो रही थी। यह देखना दुखद था क्योंकि प्यार हमेशा एक जैसा नहीं रहता। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं है। वह मेरी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर था। उसी वक्त मेरी मां कैंसर से पीड़ित थीं और मैं उन्हें खो रहा था। मेरे पिता का निधन उससे तीन साल पहले ही हुआ था। मैं अपने दोस्तों और उन सभी चीजों को खो रहा था, जिन्हें पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी।’ गैब्रिएला के साथ अर्जुन। गैब्रिएला मुश्किल वक्त में बनीं सहारा निजी जिंदगी के इस बड़े उतार-चढ़ाव के बीच अर्जुन रामपाल की मुलाकात मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से हुई। अर्जुन ने बताया कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गैब्रिएला जैसी पार्टनर मिली। उन्होंने कहा, ‘गैब्रिएला मेरी जिंदगी में एक मजबूत एंकर की तरह आईं। वे खुद भी एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। हम दोनों एक तूफान के बीच थे और हमें मिलकर इसका सामना करना था। अच्छा हुआ कि हमने इस मुश्किल वक्त का सामना साथ मिलकर किया और इसके बाद जिंदगी में खुशियां वापस आईं।’ मेहर जेसिया से 2019 में हुआ था तलाक अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। मॉडलिंग के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। करीब दो दशक तक साथ रहने के बाद साल 2018 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। नवंबर 2019 में कानूनी रूप से दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन रामपाल और उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया के दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। दोनों के बाद वे अपनी मां मेहर जेसिया के साथ रहती हैं। मेहर से अलग होने के बाद साल 2018 में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अब अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं, जिनका जन्म 2019 और 2023 में हुआ था। दिसंबर 2025 में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर दोनों ने सगाई करने की बात भी कन्फर्म की थी। अर्जुन रामपाल ने धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता से लौटे चर्चा में अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को आखिरी बार डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक क्रूर आईएसआई (ISI) एजेंट मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। उनके इस निगेटिव रोल को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई। ये खबर भी पढ़ें अर्जुन रामपाल की 14 फिल्में फ्लॉप, किराया नहीं दे पाए:मॉडल से एक्टर बने; निगेटिव रोल्स से स्टारडम मिला, ‘धुरंधर’ ने किस्मत बदली एक समय बॉलीवुड में अपनी स्टाइल और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन रामपाल का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। मॉडलिंग से फिल्मों में आए अर्जुन ने शुरुआत में पहचान बनाई, लेकिन लंबे समय तक उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Rohit Sharma & Hardik Pandya Pass Fitness Test for Afghanistan ODI Series

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। दोनों जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। IPL 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे। बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद रोहित मैदान से बाहर चले गए। वे अगले 5 मैच नहीं खेले। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने क्लियरेंस दी रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने दोनों को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है। कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद ट्रीटमेंट लेते कोहली। उन्होंने मैच में नाबाद 75 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्क्वाड अनाउंस के समय BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया कि कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तीन वनडे मैच खेले जाएंगे अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा को मौका भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma & Hardik Pandya Pass Fitness Test for Afghanistan ODI Series

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। दोनों जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। IPL 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे। बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद रोहित मैदान से बाहर चले गए। वे अगले 5 मैच नहीं खेले। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने क्लियरेंस दी रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने दोनों को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है। कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद ट्रीटमेंट लेते कोहली। उन्होंने मैच में नाबाद 75 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्क्वाड अनाउंस के समय BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया कि कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तीन वनडे मैच खेले जाएंगे अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा को मौका भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
न्यू मुल्लांपुर स्टेडियम में 'वॉल ऑफ फेम' स्थापित:33 क्रिकेटरों की तस्वीरें लगाई गईं, शुभमन गिल, युवराज-हरमनप्रीत कौर को मिली जगह

मुल्लांपुर स्थित न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने पंजाब के खेल इतिहास को सहेजने के लिए ‘वॉल ऑफ फेम’ स्थापित की है। इस वॉल पर पंजाब के उन 33 दिग्गज क्रिकेटरों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। इसमें भारतीय टीम के वनडे और टी-20 विश्व कप जीतने के ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षणों की ग्रुप फोटोज को भी जगह दी गई है। पंजाब का गौरव बढ़ाने वाली महिला क्रिकेटरों को इस वॉल पर खास स्थान दिया गया है, ताकि महिला क्रिकेट को और बढ़ावा मिल सके। शुभमन गिल, युवराज और हरमनप्रीत की तस्वीरें शामिल हैं। इसका उद्घाटन बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष मिथुन मन्हास और पीसीए के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने किया। इस मौके पर पीसीए के संयुक्त सचिव सिद्धांत शर्मा भी मौजूद रहे। इसमें भारतीय टीम के वनडे और टी-20 विश्व कप जीतने के ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षणों की ग्रुप फोटोज को भी जगह दी गई है। छह विश्व कप अपने नाम किए देश के क्रिकेट इतिहास का जिक्र करते हुए अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने अब तक कुल 6 विश्व कप अपने नाम किए हैं। इनमें तीन वनडे विश्व कप (दो पुरुष और एक महिला) तथा तीन टी-20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) शामिल हैं। पंजाब की ऐतिहासिक जीतों को भी संजोया गया है। वॉल ऑफ फेम में सिर्फ व्यक्तिगत खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पंजाब टीम की ऐतिहासिक जीतों की यादों को भी ताजा किया गया है। सत्र 1992-93 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली पंजाब टीम के यादगार पल तथा साल 2022-23 में इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली पंजाब की विजेता टीम की तस्वीरें शामिल हैं। पंजाब के क्रिकेटरों पर गर्व पीसीए के सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा, “हमें पंजाब के क्रिकेटरों की उपलब्धियों पर गर्व है। यह ‘वॉल ऑफ फेम’ राज्य की समृद्ध खेल विरासत को संजोने का एक प्रयास है, ताकि युवा खिलाड़ी इनसे प्रेरणा ले सकें। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि देश के खेल इतिहास में पंजाब का योगदान हमेशा अमर रहे।” बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास ने पीसीए की इस अनूठी पहल की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे खेल इतिहास को जीवंत रखने के लिए एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया।
अमेरिका में साइबर फ्रॉड 4 गुना तक बढ़ा:ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए मनोवैज्ञानिकों का सहारा ले रहे बैंक

अमेरिका में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने बैंकों की चिंता बढ़ा दी है। ठगी के मामलों में तेजी आने के बाद कुछ बैंक अब तकनीक के साथ मनोवैज्ञानिक तरीकों का भी सहारा ले रहे हैं। अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपी मोर्गन नेइसी उद्देश्य से व्यवहार साइंटिस्ट की नियुक्ति की है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर के अनुसार 2025 में साइबर अपराधों से लोगों को 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। यह 2024 की तुलना में 25% ज्यादा और 2020 के 42 हजार करोड़ रुपए से करीब चार गुना है। जेपी मॉर्गन ने दो वर्ष पहले व्यवहार साइंटिस्ट एलिजाबेथ हपर्ट को नियुक्त किया था। उनका काम कॉल सेंटर और बैंक शाखाओं के कर्मचारियों को यह समझाना है कि ठग किस तरह लोगों का भरोसा जीतते हैं और उन्हें बैंक की सलाह पर संदेह करने के लिए तैयार करते हैं। कई मामलों में ठग महीनों तक अपने शिकार से संपर्क बनाए रखते हैं और फिर उनसे खुद ही पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। बैंक अब संदिग्ध मामलों में ग्राहकों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। स्कैम विशेषज्ञ सवाल पूछकर और संदेह के आधार पर ग्राहकों को ठगी के जाल से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। बैंक पासवर्ड दर्ज करते समय असामान्य रुकावट, हिचकिचाहट या किसी अन्य व्यक्ति के साथ स्क्रीन साझा करना संभावित धोखाधड़ी के संकेत मान रहे हैं।
अमेरिका में साइबर फ्रॉड 4 गुना तक बढ़ा:ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए मनोवैज्ञानिकों का सहारा ले रहे बैंक

अमेरिका में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने बैंकों की चिंता बढ़ा दी है। ठगी के मामलों में तेजी आने के बाद कुछ बैंक अब तकनीक के साथ मनोवैज्ञानिक तरीकों का भी सहारा ले रहे हैं। अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपी मोर्गन नेइसी उद्देश्य से व्यवहार साइंटिस्ट की नियुक्ति की है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर के अनुसार 2025 में साइबर अपराधों से लोगों को 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। यह 2024 की तुलना में 25% ज्यादा और 2020 के 42 हजार करोड़ रुपए से करीब चार गुना है। जेपी मॉर्गन ने दो वर्ष पहले व्यवहार साइंटिस्ट एलिजाबेथ हपर्ट को नियुक्त किया था। उनका काम कॉल सेंटर और बैंक शाखाओं के कर्मचारियों को यह समझाना है कि ठग किस तरह लोगों का भरोसा जीतते हैं और उन्हें बैंक की सलाह पर संदेह करने के लिए तैयार करते हैं। कई मामलों में ठग महीनों तक अपने शिकार से संपर्क बनाए रखते हैं और फिर उनसे खुद ही पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। बैंक अब संदिग्ध मामलों में ग्राहकों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। स्कैम विशेषज्ञ सवाल पूछकर और संदेह के आधार पर ग्राहकों को ठगी के जाल से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। बैंक पासवर्ड दर्ज करते समय असामान्य रुकावट, हिचकिचाहट या किसी अन्य व्यक्ति के साथ स्क्रीन साझा करना संभावित धोखाधड़ी के संकेत मान रहे हैं।
मनोज वाजपेयी की गर्वनर 12 जून को होगी रिलीज:किरदार के परिवार से नहीं मिले मनोज, स्क्रिप्ट और मजबूत रिसर्च के सहारे बने ‘गवर्नर’

मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ 12 जून को रिलीज हो रही है। इंटरव्यू में निर्देशक चिन्मय मंडलेकर ने फिल्म की रिसर्च, किरदारों और रेफरेंसेज पर खास बातें साझा कीं… फिल्म अब दर्शकों के सामने जाने को तैयार है, पूरी टीम में एक खास उत्साह है चिन्मय कहते हैं…‘गवर्नर’ पर हम लंबे समय से काम कर रहे थे और अब जब फिल्म रिलीज के करीब है तो पूरी टीम में एक अलग तरह का उत्साह है। मनोज बाजपेयी देशभर में जाकर प्रचार कर रहे हैं। जब आप किसी कहानी पर वर्षों मेहनत करते हैं और वह आखिरकार दर्शकों तक पहुंचने वाली होती है, तो एक जिम्मेदारी और संतोष दोनों महसूस होते हैं। ‘यह कोई डॉक्यूमेंट्री जैसी नहीं, पूरी रिसर्च पर आधारित एक इकोनॉमिक थ्रिलर है… बकौल चिन्मय…‘फिल्म का आधार पूरी तरह उन वास्तविक घटनाओं पर टिका है, जिनकी जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है। हालांकि हमें यह भी ध्यान रखना था कि हम कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं बना रहे हैं। कई बड़े फैसलों के नतीजे तो इतिहास में दर्ज हैं लेकिन उन फैसलों तक पहुंचने के लिए बंद कमरों में क्या चर्चाएं हुईं, किन मतभेदों और दबावों का सामना करना पड़ा, इसकी पूरी जानकारी कहीं उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हमने गहन रिसर्च के आधार पर उन परिस्थितियों की कल्पना की और उन्हें सिनेमाई रूप दिया। हमारा प्रयास था कि तथ्य और ड्रामा के बीच संतुलन बना रहे। ’परिवारों से बातचीत और दस्तावेजों ने मजबूत की फिल्म की रिसर्च चिन्मय बताते हैं, ‘हमने केवल रिपोर्ट्स या पब्लिश कंटेंट पर भरोसा नहीं किया। हमारी टीम ने उन लोगों और परिवारों से भी बातचीत की, जो उस दौर और घटनाओं से किसी न किसी रूप में जुड़े रहे हैं। लेखक और सह-निर्माताओं ने स्क्रिप्ट के अलग-अलग स्टेज में उनसे संवाद किया। हमें असल परिस्थितियों और फैसलों के पीछे की नियत को समझना था। ’यह किसी एक व्यक्ति की बायोपिक नहीं, एक पूरे दौर की कहानी है चिन्मय ने बताया कि ‘कई लोग पूछते हैं कि क्या ‘गवर्नर’ बायोपिक है तो मेरा कहना साफ है कि नहीं। यह किसी एक व्यक्ति के जीवन की कहानी नहीं है। यह उस दौर की कहानी है, जब देश आर्थिक संकट के सबसे कठिन चरणों में से एक से गुजर रहा था। परिस्थितियों की वजह से कुछ पात्र कहानी के केंद्र में जरूर आते हैं लेकिन फिल्म केवल उन्हीं तक सीमित नहीं। इसमें कई ऐसे किरदार हैं, जिन्होंने उस दौर के फैसलों और घटनाओं को प्रभावित किया था।’ 2-3 वास्तविक लोगों को मिलाकर गढ़े गए हैं फिल्म के कई किरदार चिन्मय के मुताबिक, ‘अगर हम हर वास्तविक व्यक्ति को अलग-अलग प्रस्तुत करते, तो कहानी बहुत जटिल हो जाती। इसलिए कुछ पात्र ऐसे बनाए गए हैं जो 2 या 3 वास्तविक व्यक्तित्वों के अनुभवों और भूमिकाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। खासकर पत्रकारों और अन्य सहायक किरदारों के माध्यम से हमने उस समय की सोच, दबाव और सार्वजनिक विमर्श को सामने लाने की कोशिश की।’ मनोज ने एस वेंकटरमणन के व्यक्तित्व को पूरी गरिमा के साथ पेश किया है चिन्मय बताते हैं…‘फिल्म में कुछ संस्थानों और नामों को रचनात्मक कारणों से बदला गया है लेकिन जिस किरदार से कहानी प्रेरित है, उसकी आत्मा को पूरी ईमानदारी से प्रस्तुत किया गया है। मनोज ने इस भूमिका के लिए एस वेंकटरमणन के परिवार से मुलाकात करने के बजाय उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स, स्क्रिप्ट और अपने अध्ययन पर भरोसा किया।’
Virat Kohli, Anushka Sharma Fan Visit & Special Note

36 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फैन के लिए लिखा थैंक्यू नोट आशी नाम की एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उसने कपल से मिले हाथ से लिखे नोट की फोटो भी पोस्ट की। इस नोट में लिखा है, ‘आशी, सभी तरह की मदद के लिए थैंक्यू। हमारी तरफ से आपको शुभकामनाएं।’ फैन के लिए अनुष्का शर्मा का स्पेशल नोट। आशी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि विराट और अनुष्का की सर्विस करना और उनसे मिलना हमेशा याद रहने वाला पल है। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी (मेहमाननवाजी) के इस अनुभव के लिए स्टार कपल का आभार जताया। फैन के लिए विराट कोहली का स्पेशल नोट। अहमदाबाद मैच के बाद पहुंचे वृंदावन आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की अहमदाबाद में हुई जीत के बाद की है। मैच के कुछ घंटों बाद ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली का दौरा भी किया और फिर वे लंदन के लिए रवाना हो गए। 2024 में लंदन शिफ्ट हो चुका है कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को 9 साल हो चुके हैं। दोनों साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे हैं। साल 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था और साल 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। साल 2024 में ही विराट और अनुष्का आधिकारिक तौर पर लंदन शिफ्ट हो गए थे और अब वे वहीं स्थायी रूप से रहते हैं। 8 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं अनुष्का अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद से वे किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, वे पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म का पहला लुक कुछ समय पहले रिलीज किया गया था, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
टीएमसी संकट के बीच भारत में गुटबाजी के बाद ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की | भारत समाचार

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 16:18 IST सोनिया गांधी और अन्य भारतीय ब्लॉक नेताओं ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में ममता बनर्जी के समर्थन में रैली की, क्योंकि टीएमसी अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना कर रही है। दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी। (पीटीआई छवि) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद मंगलवार को कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बंगाल विधानसभा और संसद में हाई-प्रोफाइल इस्तीफों और विद्रोहों के साथ अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही है। एक दिन पहले, चुनावी असफलताओं की एक श्रृंखला के बाद इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रीय राजधानी में एकत्र हुए। बैठक की शुरुआत ममता बनर्जी के जोरदार बचाव के साथ हुई क्योंकि विपक्षी नेता तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के पीछे लामबंद हो गए, जिनकी पार्टी अब लोकसभा में एक बड़े विद्रोह का सामना कर रही है। यह एक विकासशील प्रति है. अधिक विवरण जोड़े जाने हैं. चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में अवीक बनर्जी अवीक बनर्जी News18 में वरिष्ठ उप संपादक हैं। ग्लोबल स्टडीज में मास्टर की डिग्री के साथ नोएडा में रहने वाले अवीक के पास डिजिटल मीडिया और न्यूज क्यूरेशन में तीन साल से अधिक का अनुभव है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया टीएमसी संकट के बीच इंडिया ब्लॉक हडल के बाद ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी सोनिया गांधी की बैठक(टी)ममता बनर्जी(टी)सोनिया गांधी(टी)इंडिया ब्लॉक(टी)तृणमूल कांग्रेस संकट(टी)टीएमसी विद्रोह(टी)बंगाल राजनीति(टी)भारत विपक्षी गठबंधन
छात्रों को लुभाने के लिए कंपनियां बांट रही फ्री गिफ्ट:सोशल मीडिया कंपनियों पर 1400 से अधिक मुकदमों के अंदरूनी दस्तावेजों से खुलासा

दुनिया की प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियां छात्रों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने के लिए लगातार नए तरीके अपना रही हैं। अमेरिका के 1400 स्कूलों के प्रशासनिक निकायों द्वारा मेटा, स्नैपचैट और टिक टॉक के खिलाफ दायर मुकदमों से जुड़े अंदरूनी दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि कंपनियां युवाओं का ध्यान खींचने और उन्हें लंबे समय तक स्क्रीन पर बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब सोशल मीडिया के खिलाफ विरोध बढ़ रहा है। अभिभावकों के आंदोलन, कई चर्चित किताबों और विशेषज्ञों ने अकेलेपन, बुलीइंग, खराब खान-पान की आदतों और यौन शोषण जैसी समस्याओं के लिए टेक प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदार ठहराया है। पहले बहस मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव तक सीमित थी, लेकिन अब इसका फोकस कक्षाओं में पढ़ाई पर पड़ रहे असर की ओर भी बढ़ गया है। दस्तावेजों और अभिभावकों, शिक्षकों तथा टेक कंपनियों के पूर्व कर्मचारियों से हुई बातचीत के अनुसार कंपनियों ने बच्चों को स्क्रीन से जोड़े रखने के लिए पैरेंट्स,शिक्षकों और यहां तक कि अपनी ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीमों की चिंताओं को भी नजरअंदाज किया। टिक टॉक की सुरक्षा टीम वर्षों से स्कूल समय के दौरान नोटिफिकेशन बंद करने की सिफारिश करती रही, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। वहीं, स्नैपचैट के रणनीतिक दस्तावेजों में कक्षा के दौरान फोन इस्तेमाल को “अंडर डेस्क टाइम’ कहा गया है। गूगल के प्रबंधकों को जानकारी थी कि यूट्यूब स्कूल के दौरान छात्रों को ऐसे वीडियो सुझाता है, जिनका पढ़ाई से कोई संबंध नहीं होता। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि इंटरनेट सुरक्षा और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बड़ी टेक कंपनियों की पैरेंट्स-टीचर्स संगठनों से लंबे समय से साझेदारी रही है। 22 हजार स्थानीय चैप्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल पीटीए को सोशल मीडिया कंपनियों से हर साल लगभग 2.40 करोड़ से 4.75 करोड़ रुपए तक की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी भी दस्तावेजों में दर्ज है। लगातार नोटिफिकेशन और अलर्ट भेजे जा रहे हैं – स्नैपचैट ने पढ़ाई के दौरान फोन पर अलर्ट भेजकर बच्चों से क्लास रूम की गतिविधियों का ब्योरा शेयर करने के लिए कहा। – मेटा ने स्कूल में इंस्टाग्राम को प्रमोट करने के लिए ‘टीन एम्बेसडर्स’ को धन दिया। – टिकटॉक ने स्कूलों में उसके आयोजन के कवरेज के लिए पत्रकारों को करोड़ों रु. दिए। एप्स की लत लगाने वाली डिजाइन ने मुश्किलें बढ़ाई एक स्कूल के वकील प्रेविन वॉरेन कहते हैं,अंतहीन और विविध मनोरंजन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इतने लुभावने हैं कि लत पैदा करते हैं। छात्र स्कूल की पढ़ाई की जगह उन पर ध्यान देते हैं। वहीं इन कंपनियों का तर्क है कि एप्स की लत के लिए बच्चे, स्कूल और मोबाइल बनाने वाली कंपनियां जिम्मेदार हैं। 258 करोड़ रुपए हर्जाना देने के लिए भी कंपनियां तैयार अभी हाल में ग्रामीण केंटुकी के एक छोटे जिले ब्रीथिट काउंटी में स्कूलों को बड़ी चार कंपनियां 258 करोड़ रुपए देने के लिए सहमत हो गई हैं। मेटा 86 करोड़ और स्नैपचैट, टिकटॉक 76-76 करोड़ रुपए और गूगल 19 करोड़ रुपए देगी।







