सपना टूट चुका था, तभी मिला बड़ा ब्रेक:चेतना पांडे पर विक्रम भट्ट ने भरोसा जताया, मिमोह बोले- फिल्म मिली, पापा गर्व से मुस्कुराए

फिल्म हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट के कलाकार मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने संघर्ष, फिल्म और निजी अनुभव साझा किए। चेतना ने बताया कि वह एक्टिंग का सपना लगभग छोड़ चुकी थीं, लेकिन विक्रम भट्ट के एक फोन ने उनकी जिंदगी बदल दी। मिमोह ने फिल्म की कहानी को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। दोनों कलाकारों ने शूटिंग के किस्से, हॉरर फिल्मों के अनुभव, मिथुन चक्रवर्ती से मिली सीख और फिल्म की खासियतों पर बात की। सवाल: ‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ तक पहुंचने का आपका सफर कैसा रहा? जवाब/चेतना पांडे: इस फिल्म से मेरा जुड़ाव किस्मत जैसा है। मुंबई आए मुझे काफी समय हो गया है और मेरी संघर्षभरी यात्रा रही है। आउटसाइडर होने पर बहुत मेहनत और ऑडिशन देने के बाद भी कई बार लगता है कि बड़े सपने पूरे नहीं होंगे। मैं नैनीताल से हूं। इंडस्ट्री में आने के बाद समझ आया कि यहां जगह बनाना आसान नहीं है। मैंने छोटे-छोटे रोल किए, जैसे शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले में काम किया। कई बार लगा कि अब वह मौका नहीं मिलेगा, जिसका मैं इंतजार कर रही हूं। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। करीब तीन साल पहले मेरी मुलाकात विक्रम भट्ट सर से हुई थी। उस समय मैं लगभग अपने सपने छोड़ चुकी थी। मैंने उनसे कहा था कि मैंने बहुत मेहनत की है, लेकिन अब लगता है कि मुझे वह मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं टैलेंटेड हूं और एक दिन बड़ा काम करूंगी। फिर करीब एक साल तक हमारी बात नहीं हुई। मैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 कर रही थी, तभी उनका फोन आया। उन्होंने कहा कि मुझसे मिलो, मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है। उस समय हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और दूसरी अभिनेत्री फिल्म कर रही थी। विक्रम सर ने मेरी तस्वीर देखी और उन्हें लगा कि उन्हें उनकी ‘सुनहरी’ मिल गई है। अगले दिन उन्होंने मुझे बुलाया और मेरा कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया। दूसरे दिन से मैंने शूटिंग शुरू कर दी। पहले दिन के बाद सर ने मेरी तारीफ की। तभी मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे ही करनी थी। सवाल: मिमोह, आप पहले भी हॉन्टेड का हिस्सा रह चुके हैं। इस फिल्म की कौन-सी बात आपको सबसे खास लगी? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: सबसे खास इसकी कहानी लगी। ‘हॉन्टेड 3डी’ 15 साल पहले आई थी और भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3डी फिल्म थी। उसके गाने और कहानी दर्शकों को पसंद आए थे। जब विक्रम सर ने मुझे इसके सीक्वल की कहानी सुनाई तो मुझे तुरंत समझ आ गया कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। इसमें हॉरर, शानदार गाने और मजबूत कहानी है। मुझे लगता है कि इस फिल्म का असली हीरो इसकी कहानी है। हमने कलाकारों के तौर पर अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश की है, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा इसकी कहानी पसंद आएगी। इसी वजह से मैंने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी। सवाल: चेतना को फिल्म में लेने से पहले तीन दिन की शूटिंग किसी और अभिनेत्री के साथ हो चुकी थी। फिर सब कुछ दोबारा शूट करना पड़ा। उस समय क्या महसूस हुआ? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: विक्रम सर इस फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। हॉन्टेड के प्रशंसकों की उम्मीदें बड़ी हैं। लोग आज भी पूछते हैं कि क्या यह पहली फिल्म जैसी होगी, इसके गाने कैसे होंगे और प्रेम कहानी कैसी होगी। विक्रम सर के दिमाग में ‘सुनहरी’ का किरदार पूरी तरह साफ था। जब चेतना ने पहला सीन किया, तब हम सभी को लगा कि हमें हमारी सुनहरी मिल गई है। सवाल: चेतना, फिल्म का सबसे मुश्किल सीन कौन-सा था? जवाब/चेतना पांडे: वह सीन टीजर में भी दिखाया गया है। उसमें मेरी पहली मुलाकात देव से होती है। उस सीन में मुझे बिना कुछ बोले आंखों और एक्सप्रेशंस से बताना था कि क्या हो रहा है और सामने वाले को कैसे व्यवहार करना है, क्योंकि वहां एक भूत मौजूद होता है। यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण सीन था। सवाल: शूटिंग के दौरान कौन-सा सीन सबसे डरावना था और किस सीन में सबसे ज्यादा हंसी आई? जवाब/मिमोह चक्रवर्ती: हंसी वाला किस्सा एक गाने की शूटिंग के दौरान हुआ था। एक सीन में मुझे चेतना को देखते हुए बाहर निकलना था और कैमरे से नजर नहीं हटानी थी। मैं सीन में इतना डूबा था कि दीवार पर ध्यान नहीं गया। बाहर निकलते ही सीधे दीवार से टकरा गया और सिर लग गया। चेतना ने यह देखा तो जोर-जोर से हंसने लगीं। फिर पूरे सेट पर हंसी का माहौल बन गया। पूरे दिन हम लोग हंसते रहे। मजेदार बात यह थी कि हम हॉरर फिल्म शूट कर रहे थे, लेकिन उस दिन कॉमेडी ज्यादा हो गई। जहां तक डरावने सीन की बात है, हमारी फिल्म सिर्फ जंप स्केयर पर निर्भर नहीं करती। इसमें डर का एहसास माहौल और कहानी से आता है। फिल्म देखते समय दर्शकों को लगातार लगेगा कि कुछ बुरा होने वाला है और यही इसकी खासियत है। सवाल: चेतना, आपके लिए ‘सुनहरी’ का किरदार कितना चुनौतीपूर्ण था? जवाब/चेतना पांडे: मेरे लिए इस फिल्म का हर सीन चुनौतीपूर्ण था। मुझे नहीं लगता कि जिंदगी में फिर कभी इतना मुश्किल और परतदार किरदार मिलेगा। असल जिंदगी में मैं बहुत बातूनी और चंचल हूं, लेकिन सुनहरी बिल्कुल अलग है। वह शांत है, कम बोलती है और उसकी भावनाएं चेहरे और आंखों में नजर आती हैं। मैंने विक्रम सर से कई बार पूछा कि उन्होंने मुझमें ऐसा क्या देखा। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर जो है, शायद मैं खुद भी नहीं जानती, लेकिन वह उसे देख सकते हैं। यह बात मेरे लिए बहुत खास थी। सवाल: क्या आप भूत-प्रेत या अलौकिक शक्तियों पर विश्वास करती हैं? जवाब/चेतना पांडे: पहले मैं इन चीजों पर ज्यादा विश्वास नहीं करती थी, लेकिन मेरे पिता ने अपने कुछ अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि एक बार उनके साथ ऐसी घटना हुई थी, जिसमें उन्हें कुछ समय तक याद नहीं रहा कि क्या हुआ था। पहाड़ों में ऐसी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। मैंने आसपास भी कुछ घटनाएं देखी हैं, इसलिए अब मैं इन चीजों पर विश्वास करती हूं। हालांकि मेरे साथ अभी
Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary Suicide Threat Over Hathras Show Controversy

हरियाणवी डांसर का कहना है कि मैं फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। बस आरोपी कि गिरफ्तारी का इंतजार कर रही हूं।-फाइल हरियाणवी डांसर के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज शो के दौरान हुई कथित बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में हाथरस पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डांसर का कहना है कि जिस युवक ने उनके साथ बदस . दैनिक भास्कर से बातचीत में डांसर ने कहा, “हाथरस पुलिस ने मुझे 11 जून को दोबारा थाने बुलाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 15 जून तक इंतजार करूंगी। यदि तब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो मैं सुसाइड कर लूंगी।” उन्होंने यह भी कहा- मेरे लिए इज्जत सबसे पहले है। जहां मुझे इज्जत नहीं मिलेगी, वहां परफॉर्मेंस नहीं दूंगी। डांसर 3 जून को हाथरस में एक जन्मदिन समारोह में परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही कमर पर टच किया। इसके बाद डांसर ने उस युवक को थप्पड़ जड़ दिया। 3 जून को हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर युवक ने डांसर की कमर पर टच किया था। जानिए डांसर ने क्या बताया…. हार मानकर घर नहीं बैठूंगी डांसर ने कहा, “हाथरस पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का दावा किया गया है, लेकिन वह व्यक्ति आयोजन समिति से जुड़ा है। समिति के लोगों से मेरा कोई विवाद नहीं है और न ही उनकी कोई गलती है। यदि थाना स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तो मैं गृहमंत्री को पत्र लिखूंगी। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग और अन्य संबंधित संस्थाओं से भी शिकायत करूंगी। मैं हार मानकर घर नहीं बैठने वाली।” खिलाफ वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी उन्होंने बताया- इस विवाद के बाद सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, लेकिन मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग मेरे खिलाफ गलत वीडियो और रील बनाकर अफवाहें फैला रहे हैं। उनके खिलाफ भी मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी। घर से निकलने से पहले भी सोचना पड़ता है डांसर ने आगे कहा, “इस घटना के बाद से मैं काफी तनाव में हूं। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बनाए जा रहे वीडियो भी मेरा मानसिक दबाव बढ़ा रहे हैं। मैं एक स्टेज कलाकार हूं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति मंच पर आकर अभद्रता करे या छेड़छाड़ करने की कोशिश करे। इस घटना से मेरा आत्मविश्वास प्रभावित हुआ है और कई बार घर से बाहर निकलने से पहले भी मुझे सोचना पड़ता है।” सम्मान नहीं मिलेगा तो कार्यक्रम में नहीं जाऊंगी उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा में उनके कई लाइव शो तय हैं। 14 जून को राजस्थान में उनका एक कार्यक्रम भी है। डांसर ने कहा, “जिन लोगों को मेरे कार्यक्रम पसंद हैं, वे मुझे बुलाते रहेंगे। लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि कलाकार होने की वजह से मेरे सम्मान से समझौता किया जा सकता है, तो ऐसे कार्यक्रमों में जाना मुझे मंजूर नहीं है। मेरे लिए सम्मान सबसे पहले है। जहां सम्मान नहीं मिलेगा, वहां मैं नहीं जाऊंगी।” कलाकारों को सामने आकर आवाज उठानी चाहिए डांसर ने कहा कि पहले भी कई स्टेज कलाकारों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कलाकारों को ऐसे मामलों में खुलकर आवाज उठानी चाहिए और अपने सम्मान के लिए संघर्ष करना चाहिए। हरियाणवी अभिनेत्री पूजा हुड्डा ने उन्हें फोन कर समर्थन दिया है। इसके अलावा भी कई लोगों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें :- स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज हो गई है। रविवार को डांसर ने हाथरस पहुंचकर थाने में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
Haryanvi singer Pepsi Sharma death case update

पेप्सी शर्मा अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, बेटा छोड़ गए हैं।-फाइल फोटो हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा के निधन के मामले में उनके भाई ने कई अहम खुलासे किए हैं। भाई ऋषिपाल का कहना है कि पेप्सी को रविवार को दिन में सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें दो बार अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा . दोपहर में वह खेत स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। शाम को घर लौटने के बाद उन्होंने शिकंजी पी और खिचड़ी खाई। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके मुंह से पानी निकलने लगा। परिजन उन्हें तीसरी बार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा हैं। उन्होंने हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के साथ कई रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर खास पहचान बनाई थी। रागनी प्रोग्रामों में पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी की जोड़ी हिट हुई थी।-फाइल जानिए पेप्सी शर्मा के भाई ने क्या बताया… दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी सीने में दर्द हुआ भाई ऋषिपाल ने बताया कि रविवार को पेप्सी शर्मा अपने पैतृक गांव पतला पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें किसी शो के सिलसिले में बाहर जाना था। गांव पहुंचने के बाद वह अपनी मां से मिले और कुछ समय उनके साथ रहे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने और शरीर में दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा देकर भेजा भाई के आगे बताया- दर्द की शिकायत के बाद उनके दोस्त उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा दी और बताया कि कोई गंभीर समस्या नहीं है तथा आराम करने से स्थिति ठीक हो जाएगी। दवा लेने के बाद वह वापस गांव लौट आए। अस्पताल से लौटने के बाद करीब चार बजे वह गांव के खेतों में गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल के नीचे स्नान भी किया। इसके बाद वह दोबारा घर लौट आए और अपनी मां के पास बैठकर बातचीत करने लगे। दर्द बढ़ने पर परिवार ने दूसरी बार अस्पताल पहुंचाया ऋषिपाल के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां को भी तबीयत ठीक न होने और दर्द महसूस होने की बात बताई। चूंकि उनकी मां भी बीमार चल रही हैं, इसलिए परिवार ने उन्हें दोबारा अस्पताल भेजने का फैसला किया। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ अस्पताल पहुंचे। दूसरी बार अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें फिर दवा दी और सलाह दी कि यदि परेशानी बढ़े तो उन्हें मोदीनगर के किसी बड़े अस्पताल में ले जाया जाए। घर आकर शिकंजी पी, फिर खिचड़ी खाई भाई ने कहा- दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट आए। घर पहुंचने से पहले ही पेप्सी शर्मा ने अपनी मां को फोन कर खिचड़ी बनाने के लिए कहा था। अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने पहले शिकंजी पी और परिवार से कहा कि उन्हें भूख लग रही है। इसके बाद उनके लिए खिचड़ी मंगवाई गई और साथ में दही भी लाने को कहा गया। खिचड़ी खाते हुए मुंह से पानी निकलने लगा उन्होंने कहा- थोड़ी-सी खिचड़ी खाई ही थी कि इसी दौरान उनकी भतीजी दही लेकर पहुंच गई। खिचड़ी खाते समय अचानक उनके मुंह से पानी निकलने लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी छाती को हाथ से मलना शुरू कर दिया और उनकी बेचैनी बढ़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा ने स्टार प्लस के शो “यह दिल है हिंदुस्तानी” में भी परफॉर्मेंस दी थी।-फाइल पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै रागनी से फेमस हुए पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी संगीत जगत की कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ लंबे समय तक काम किया। उन्होंने हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी के साथ अनेक लाइव स्टेज शो किए। इसके अलावा, हरियाणवी गायिका राजबाला के साथ भी उन्होंने कई रागनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी गायकी का हुनर दिखाया। पेप्सी शर्मा की कई रागनियां श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। इनमें “पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै” विशेष रूप से सुपरहिट रही। इस रागिनी पर सपना चौधरी ने कई मंचों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। यूट्यूब पर इस रागिनी को 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। एक रागनी कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी के साथ नागिन डांस करते हुए पेप्सी शर्मा।-फाइल पैप्पी नाम से बुलाते थे, जज के कहने पर पेप्सी रखा भाई ऋषिपाल ने बताया- यशपाल शर्मा को परिवार और गांव में बचपन से ही प्यार से “पैप्पी” कहकर बुलाया जाता था। करीब 20 साल पहले जब उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा था, उसी दौरान एक विवाद से जुड़े मामले में उनकी कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में दूसरी पार्टी के व्यक्ति का नाम “लौकी” था। भाई ने बताया कि जब जज ने दोनों के नाम सुने तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पैप्पी की जगह “पेप्सी” और लौकी की जगह “चुकंदर” नाम रख लो। जज की यह बात यशपाल शर्मा को पसंद आ गई और उन्होंने अपने नाम के साथ “पेप्सी” जोड़ लिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे हरियाणा की रागनी और लोकगायन की दुनिया में “पेप्सी शर्मा” के नाम से पहचान बनाने लगे। ———————————– ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:38 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा; स्टेज पर नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा 38 साल के थे। उनके 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। पढ़ें पूरी खबर…
Fuel Reserve for 1 Month If Supply Stops; Boost Oil Research Investment

Hindi News Business Petroleum Minister: Fuel Reserve For 1 Month If Supply Stops; Boost Oil Research Investment नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक पेट्रोल-डीजल पर सोमवार (8 जून) को पेट्रोलियम मंत्रालय और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की और से दो अलग-अलग बयान आए, जिससे पता चलता है कि देश में फ्यूल का स्टॉक तो है, लेकिन कीमतें बढ़ सकती हैं। एक ओर केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि भारत के पास वर्तमान में अपनी रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व, रिफाइनरी स्टॉक और कमर्शियल स्टॉक को मिलाकर 76 से 80 दिन की खपत के बराबर फ्यूल रिजर्व मौजूद है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद देश की तेल सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बहुत लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर नहीं रहेंगी। वहीं, दूसरी ओर पेट्रोलियम मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण खनूजा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में यह भी बताया कि LPG के अलावा तेल कंपनियां वर्तमान में डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी (नुकसान) झेल रही हैं। इस कारण कंपनियों को हर दिन करीब 600 से 700 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लंबी अवधि के युद्ध से बदल सकती हैं चुनौतियां हरदीप सिंह पुरी ने यह भी स्वीकार किया कि यदि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबा खींचता है, तो चुनौतियां बदल सकती हैं। शॉर्ट-टर्म की रुकावटों को देश अपने स्टॉक और वैकल्पिक रास्तों से संभाल लेगा, लेकिन बहुत लंबे समय तक चलने वाला संकट वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर व्यापक असर डाल सकता है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां लॉन्ग-टर्म सुरक्षा के लिए घरेलू स्तर पर ड्रिलिंग एक्टिविटीज को काफी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही हैं ताकि बाहरी झटकों के प्रति निर्भरता कम हो सके। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने पर भी 30 दिन का संकट झेलने में सक्षम वैश्विक तेल सप्लाई के सबसे महत्वपूर्ण रूट ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने की आशंकाओं पर पेट्रोलियम मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि भारत के पास मौजूद स्टॉक और वैकल्पिक सोर्सिंग (आपूर्ति) की व्यवस्थाओं के कारण देश किसी भी अस्थायी रुकावट से निपटने में सक्षम है। अगर यह समुद्री रास्ता करीब 30 दिनों के लिए बंद भी हो जाता है, तो भारत इस स्थिति को बेहद आसानी से संभाल सकता है। क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और LPG का 60 दिनों का मजबूत कवर मौजूद हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता देश में क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और एलपीजी (LPG) तीनों का कम से कम 60-60 दिनों का स्टॉक कवर बनाए रखने की है। भारत वर्तमान में इस तय सीमा (थ्रेशोल्ड) को पूरा कर रहा है और एक बेहद आरामदायक स्थिति में है। सरकार ने पहले से ही अपनी आपूर्ति व्यवस्था में विविधता (डाइवर्सिफिकेशन) लाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। मोजाम्बिक और यूएई जैसे देशों से मिलेगी अतिरिक्त मदद पेट्रोलियम मंत्री के मुताबिक, खाड़ी देशों (गल्फ रीजन) से बाहर के उत्पादक देश वैश्विक स्तर पर तेल की कमी को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि मोजाम्बिक से आने वाली अतिरिक्त गैस सप्लाई भारत की ऊर्जा सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त एलपीजी कार्गो सुरक्षित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है, जिससे भारत को संकट के समय जरूरी मदद मिल सके। 24 रिफाइनरियों की क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत मंत्री ने कहा कि भारत का एनर्जी सिक्योरिटी फ्रेमवर्क सिर्फ स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिफाइनर्स और फ्यूल रिटेलर्स के पास मौजूद इन्वेंट्री भी शामिल है। देश में वर्तमान में 24 रिफाइनरियां काम कर रही हैं और सरकार लगातार अपनी रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ा रही है। वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के दौरान यह रिफाइनिंग क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। देश की ऊर्जा कंपनियां भी मानती हैं कि शॉर्ट-टर्म के किसी भी संकट को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। कम कीमत पर रिजर्व न भरने के आरोपों को खारिज किया महामारी (पैंडेमिक) के बाद जब कच्चे तेल की कीमतें बेहद कम थीं, तब भारत द्वारा अपने रिजर्व को पर्याप्त रूप से न भरने की आलोचनाओं को मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि फ्यूल स्टॉक का मैनेजमेंट एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें लगातार स्टॉक को रिप्लेनिश (दोबारा भरना) और उसका कमर्शियल इस्तेमाल करना शामिल होता है। क्रूड ऑयल को अनिश्चितकाल के लिए सिर्फ स्टोर करके नहीं रखा जा सकता; इन्वेंट्री को बाजार की स्थितियों और खपत की जरूरतों के आधार पर एक्टिव तरीके से मैनेज किया जाता है। एलपीजी कनेक्शंस 14 करोड़ से बढ़कर 33 करोड़ के पार पहुंचे देश के बुनियादी ऊर्जा ढांचे (ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए एलपीजी स्टोरेज क्षमता और घरेलू तेल खोज (एक्सप्लोरेशन) पर खर्च को काफी बढ़ाया गया है। साल 2014 में देश में करीब 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 33 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं। इसके अलावा अंडमान बेसिन सहित विभिन्न घरेलू एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में निवेश को तेज किया गया है। —————- ये खबर भी पढ़ें… उज्ज्वला योजना में सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे: अब तक 9 सिलेंडर दिए जाते थे, इंटरनेशनल मार्केट में LPG के दाम 46% तक बढ़ने का असर उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर अब साल में 9 की बजाय सिर्फ पहले 4 सिलेंडर पर ही 300 रुपए की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में क्रेडिट की जाती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण खनूजा ने सोमवार को बताया कि, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LPG की कीमतें 46% तक बढ़ने से यह फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Fuel Reserve for 1 Month If Supply Stops; Boost Oil Research Investment

Hindi News Business Petroleum Minister: Fuel Reserve For 1 Month If Supply Stops; Boost Oil Research Investment नई दिल्ली41 मिनट पहले कॉपी लिंक पेट्रोल-डीजल पर सोमवार (8 जून) को पेट्रोलियम मंत्रालय और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की और से दो अलग-अलग बयान आए, जिससे पता चलता है कि देश में फ्यूल का स्टॉक तो है, लेकिन कीमतें बढ़ सकती हैं। एक ओर केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि भारत के पास वर्तमान में अपनी रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व, रिफाइनरी स्टॉक और कमर्शियल स्टॉक को मिलाकर 76 से 80 दिन की खपत के बराबर फ्यूल रिजर्व मौजूद है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद देश की तेल सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बहुत लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर नहीं रहेंगी। वहीं, दूसरी ओर पेट्रोलियम मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण खनूजा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में यह भी बताया कि LPG के अलावा तेल कंपनियां वर्तमान में डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी (नुकसान) झेल रही हैं। इस कारण कंपनियों को हर दिन करीब 600 से 700 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लंबी अवधि के युद्ध से बदल सकती हैं चुनौतियां हरदीप सिंह पुरी ने यह भी स्वीकार किया कि यदि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबा खींचता है, तो चुनौतियां बदल सकती हैं। शॉर्ट-टर्म की रुकावटों को देश अपने स्टॉक और वैकल्पिक रास्तों से संभाल लेगा, लेकिन बहुत लंबे समय तक चलने वाला संकट वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर व्यापक असर डाल सकता है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां लॉन्ग-टर्म सुरक्षा के लिए घरेलू स्तर पर ड्रिलिंग एक्टिविटीज को काफी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही हैं ताकि बाहरी झटकों के प्रति निर्भरता कम हो सके। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने पर भी 30 दिन का संकट झेलने में सक्षम वैश्विक तेल सप्लाई के सबसे महत्वपूर्ण रूट ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने की आशंकाओं पर पेट्रोलियम मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि भारत के पास मौजूद स्टॉक और वैकल्पिक सोर्सिंग (आपूर्ति) की व्यवस्थाओं के कारण देश किसी भी अस्थायी रुकावट से निपटने में सक्षम है। अगर यह समुद्री रास्ता करीब 30 दिनों के लिए बंद भी हो जाता है, तो भारत इस स्थिति को बेहद आसानी से संभाल सकता है। क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और LPG का 60 दिनों का मजबूत कवर मौजूद हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता देश में क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और एलपीजी (LPG) तीनों का कम से कम 60-60 दिनों का स्टॉक कवर बनाए रखने की है। भारत वर्तमान में इस तय सीमा (थ्रेशोल्ड) को पूरा कर रहा है और एक बेहद आरामदायक स्थिति में है। सरकार ने पहले से ही अपनी आपूर्ति व्यवस्था में विविधता (डाइवर्सिफिकेशन) लाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। मोजाम्बिक और यूएई जैसे देशों से मिलेगी अतिरिक्त मदद पेट्रोलियम मंत्री के मुताबिक, खाड़ी देशों (गल्फ रीजन) से बाहर के उत्पादक देश वैश्विक स्तर पर तेल की कमी को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि मोजाम्बिक से आने वाली अतिरिक्त गैस सप्लाई भारत की ऊर्जा सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त एलपीजी कार्गो सुरक्षित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है, जिससे भारत को संकट के समय जरूरी मदद मिल सके। 24 रिफाइनरियों की क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत मंत्री ने कहा कि भारत का एनर्जी सिक्योरिटी फ्रेमवर्क सिर्फ स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिफाइनर्स और फ्यूल रिटेलर्स के पास मौजूद इन्वेंट्री भी शामिल है। देश में वर्तमान में 24 रिफाइनरियां काम कर रही हैं और सरकार लगातार अपनी रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ा रही है। वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के दौरान यह रिफाइनिंग क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। देश की ऊर्जा कंपनियां भी मानती हैं कि शॉर्ट-टर्म के किसी भी संकट को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। कम कीमत पर रिजर्व न भरने के आरोपों को खारिज किया महामारी (पैंडेमिक) के बाद जब कच्चे तेल की कीमतें बेहद कम थीं, तब भारत द्वारा अपने रिजर्व को पर्याप्त रूप से न भरने की आलोचनाओं को मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि फ्यूल स्टॉक का मैनेजमेंट एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें लगातार स्टॉक को रिप्लेनिश (दोबारा भरना) और उसका कमर्शियल इस्तेमाल करना शामिल होता है। क्रूड ऑयल को अनिश्चितकाल के लिए सिर्फ स्टोर करके नहीं रखा जा सकता; इन्वेंट्री को बाजार की स्थितियों और खपत की जरूरतों के आधार पर एक्टिव तरीके से मैनेज किया जाता है। एलपीजी कनेक्शंस 14 करोड़ से बढ़कर 33 करोड़ के पार पहुंचे देश के बुनियादी ऊर्जा ढांचे (ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए एलपीजी स्टोरेज क्षमता और घरेलू तेल खोज (एक्सप्लोरेशन) पर खर्च को काफी बढ़ाया गया है। साल 2014 में देश में करीब 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 33 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं। इसके अलावा अंडमान बेसिन सहित विभिन्न घरेलू एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में निवेश को तेज किया गया है। —————- ये खबर भी पढ़ें… उज्ज्वला योजना में सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे: अब तक 9 सिलेंडर दिए जाते थे, इंटरनेशनल मार्केट में LPG के दाम 46% तक बढ़ने का असर उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर अब साल में 9 की बजाय सिर्फ पहले 4 सिलेंडर पर ही 300 रुपए की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में क्रेडिट की जाती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण खनूजा ने सोमवार को बताया कि, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LPG की कीमतें 46% तक बढ़ने से यह फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Nepal Digital Payment Launch

5 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. गृहमंत्री अमित शाह आज डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे 9 जून को गृहमंत्री अमित शाह डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे। LPMS एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बंदरगाहों पर माल की आवजाही के लिए स्लॉट बुकिंग, पेमेंट और ट्रैकिंग को आसान बनाएगा। LPMS से सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एक ही सिस्टम में जोड़ा जाएगा। इस स्मार्ट सिस्टम से पोर्ट पर आवाजाही डॉक्युमेंटलेस हो सकेगी। ये पहल भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को एयरपोर्ट और सीपोर्ट की तरह आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए है। LPMS लॉन्च का मुख्य उद्देश्य देश की बोर्ड सिक्योरिटी को और ज्यादा मजबूत और हाईटेक बनाना है। LPMS सिस्टम से व्यापार में आसानी होगी और सिक्योरिटी चेक में लगने वाला समय लगभग आधा हो जाएगा। LPMS स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट का हिस्सा है। इस सिस्टम से बिजनेस के दौरान पोर्ट पर लॉजिसटिक से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेंगी। इस सिस्टम से पेमेंट के साथ ही ट्रैकिंग और सिंगल विंडो क्लीयरेंस सहित कार्गो और पैसेंजर के लिए एंड-टू-एंड डिजिटल वर्क आसानी से किया जा सकेगा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ग्रैंड स्लैम जीता 7 जून को जर्मनी के टेनिस प्लेयर एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता। ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया। ज्वेरेव ने फ्लेवियो को पांच सेटों में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराया। ज्वेरेव ग्रैंड स्लैम में तीन बार फाइनल में और सात बार सेमीफाइनल में खेल चुके हैं। ज्वेरेव ने मास्टर्स 1000 इवेंट्स के साथ दो एटीपी फाइल्स भी जीते हैं। 2008 के बाद ज्वेरेव सबसे कम उम्र के एटीपी फाइनल चैंपियन बने। ज्वेरेव 89 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी हैं। ज्वेरेव से पहले 1937 में जर्मनी के हेनर हेन्केल ने ये टूर्नामेंट जीता था। .एक कैलेंडर वर्ष के दौरान खेले जाने वाले चार सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट्स फ्रेंच ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन को ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। 4. ब्रिटिश एक्टर एंथनी हेड का निधन 7 जून को ब्रिटिश एक्टर एंथनी हेड का निधन हो गया। वे 72 साल के थे। एंथनी ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ और ‘टेड लासो’ जैसे अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे। एंथनी ने सारा मिशेल गेलर के साथ ‘बफी’ के सभी सात सीजन में रूपर्ट जाइल्स का किरदार निभाया है। एंथनी स्केच कॉमेडी सीरीज ‘लिटिल ब्रिटेन’ में पीएम की भूमिका निभाई थी, जो उनका एक मशहूर किरदार माना जाता है। एंथनी ने द आयरन लेडी में भी काम किया है। एंथनी ने इस फिल्म में सर जेफरी होव’ का किरदार निभाया था। ये फिल्म पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की जीवनी पर आधारित है। एंथनी ने अपने करियर की शुरुआत यूके एक एक थियेटर से की थी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत-नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट के लिए MoU किया 7 जून को भारत और नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट को पूरी तरह लागू करने के लिए एक MoU किया। ये MoU नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा के दौरान हुआ। इस MoU के अंतर्गत भारत के UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और नेपाल के नेशनल पेमेंट इंटरफेस (NPI) को जोड़ने पर सहमति बनी है। इस MoU के बाद नेपाली नागरिक भारत में और भारतीय नागरिक नेपाल में मोबाइल से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। ये फैसिलिटी पर्सनल रेमिटेंस यानी, पर्सन टू पर्सन और बाकी बॉर्डर के पार होने वाले पेमेंट्स को आसान बनाएगी। इससे पहले तक यदि कोई भारतीय नागरिक नेपाल में कोई ट्रांसेक्शन करता था, तो 1.3 और 2% के बीच चार्ज किया जाता था। जबकि, भारत में किसी भी नेपाली नागरिक के लिए जनवरी 2020 से UPI यूजर और व्यापारियों दोनों के लिए ये सर्विस मुफ्त है। इस MoU के बाद किसी भी तरह के एक्स्ट्रा चार्ज को इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (भारत) और नेपाल क्लीयरिंग हाउस लिमिटेड (नेपाल) वहन करेंगे। मार्च 2024 से भारतीय पर्यटक नेपाल में UPI-बेस्ड QR पेमेंट कर रहे थे। अब इस MoU के बाद दोनों ही मोड में पेमेंट आसान हो सकेगा। भारत ने 2023 में डिजिटल पेमेंट और रेमिटेंस के लिए MoU किया था, जिसे अब ऑपरेशनल लेवल पर लागू किया जाएगा। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 72 हेल्थ सेक्टर और 12 कल्चरल सेक्टर के प्रोजेक्ट्स पर भी नेपाल से समझौता किया। 2015 के भूकंप के बाद नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए भारत प्रमुख दानदाता था। भारत ने अनुदान और लोन में 1 बिलियन डॉलर देने का वादा किया था। External Affairs Minister of India @DrSJaishankar and Minister for Foreign Affairs of Nepal @shisir jointly launched the linkage between @UPI_NPCI 🇮🇳 and National Payments Interface 🇳🇵for facilitating cross-border personal remittances on 6 June 2026. Glance through the video… pic.twitter.com/TRw4gmrgv1— IndiaInNepal (@IndiaInNepal) June 8, 2026 6. पश्चिम बंगाल में AB-PMJAY योजना शुरू होगी 8 जून को पश्चिम बंगाल सरकार ने आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए। नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में ये MoU साइन किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार अब राज्य में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू करेगी और पश्चिम बंगाल PMJAY लागू करने वाला देश का 36वां राज्य होगा। इससे पश्चिम बंगाल के लोगों को स्वास्थ्य खर्चों से वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। इस योजना में लाभार्थी देशभर में लिस्टेड किसी भी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों के मुखिया को हर साल 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है। इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इसका खर्च वहन करते हैं। सामान्य राज्यों में केंद्र सरकार खर्च का 60% और राज्य सरकार 40% खर्च उठाते हैं। वहीं, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 10% खर्च उठाती हैं। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची, झारखंड से की गई थी। आज का इतिहास 1653 में 22 सालों के लंबे समय के बाद आगरा के ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ। 1964 में देश के
अमीषा पटेल@51, जन्म पर देखने पहुंचीं इंदिरा गांधी:दादा के नाम पर रोड, कभी झगड़े में ममता कुलकर्णी ने कहा- तुम्हारी औकात क्या है, जानिए करियर स्टोरी

9 जून 1975 अमीषा पटेल का जन्म गुजरात के रईस बिजनेसमैन अमित पटेल और पंजाबी NRI मां आशा के घर हुआ। मां और पिता का नाम जोड़कर उन्हें अमीषा नाम दिया गया। 5 की उम्र में उन्हें भरतनाट्यम की ट्रेनिंग दिलवाई गई। उनके दादाजी रजनी पटेल मशहूर बैरिस्टर और कांग्रेस के बड़े राजनेता थे। उनके नाम पर 1986 में मुंबई की रोड का नाम बैरिस्टर रजनी पटेल मार्ग रखा गया है। मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अमीषा ने बताया था कि उनके दादाजी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक बनने वाले थे। वो इंदिरा गांधी के करीबी थे। इंदिरा गांधी, अमीषा पटेल के पेरेंट्स की शादी में भी पहुंची थीं। उन्होंने खुद शादी ऐसी डेट पर रखी, जिस दिन वो काम में व्यस्त न हों और शादी अटेंड कर सकें। यहां तक की जब अमीषा का जन्म हुआ, इंदिरा गांधी वो पहली शख्स थीं, जो अस्पताल पहुंची थीं। 16 साल की उम्र में अमीषा अपने पिता के साथ सहेली के संगीत में पहुंची थीं। वहां पिता के साथ बोर्डिंग स्कूल में पढ़ चुके बचपन के दोस्त राकेश रोशन भी पहुंचे थे। जब अमीषा ने बिंदास अंदाज में डांस करना शुरू किया तो राकेश रोशन की उन पर नजर पड़ गई। वो सीधे उनके पिता के पास पहुंचे और पूछा- ये कौन है। गर्लफ्रेंड? जवाब मिला- नहीं राकेश, ये मेरी बेटी है अमीषा। अभी अभी बोस्टन से पढ़ाई कर लौटी है। राकेश ने उनसे कहा- जब मैं अपने बेटे ऋतिक को लॉन्च करूंगा, तो तुम्हारी बेटी को हीरोइन बनाऊंगा। पिता ने कहा- नहीं, वो तो पढ़ाई के लिए बॉस्टन जा रही है। फिल्मों में काम करने का तो सवाल ही नहीं उठता। शुरुआती पढ़ाई के बाद अमीषा ने बोस्टन की TUFT यूनिवर्सिटी से बायो जेनेटिक इंजीनियरिंग की और बाद में इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। अमीषा के पिता अमित पटेल का अक्सर फिल्मी दुनिया के लोगों के साथ उठना-बैठना होता था। एक दिन उन्होंने बॉस्टन में रह रहीं अमीषा को कॉल कर बताया कि विनोद अंकल (विनोद खन्ना) चाहते हैं कि तुम उनके बेटे अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र से फिल्मों में डेब्यू करो, लेकिन हमने इनकार कर दिया। हम नहीं चाहते कि तुम्हारी पढ़ाई पर असर पड़े। अमीषा ने इस बात कर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि फिल्मों में आने का उन्होंने खुद भी कभी सोचा नहीं था। कुछ दिन बीते, तो पिता ने फिर बताया फिरोज खान ने भी उन्हें बेटे फरदीन खान की फिल्म प्रेम अगन ऑफर की है, लेकिन इस बार भी उन्होंने इनकार कर दिया। जब वो फाइनल ईयर में बॉम्बे लौटीं, तो एक दिन राकेश रोशन ने उन्हें लंच पर इनवाइट किया। अमीषा पिता-मां के साथ गईं। वहां राकेश के बेटे ऋतिक भी मौजूद थे। उन्होंने पढ़ाई की खूब बातें कीं, अमीषा ने अपना सीवी और अमेरिका के मॉर्गन स्टेनली बैंक से मिली जॉब का लेटर भी दिखाया। कुछ देर बाद जब अमीषा वॉशरूम गईं तो राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक से पूछा कि क्या उन्हें अपकमिंग फिल्म कहो न प्यार है में कास्ट करना चाहिए। ऋतिक की हामी मिलने पर राकेश ने अमीषा के आते ही उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। दरअसल, उस समय राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन और करीना कपूर के साथ फिल्म कहो न प्यार है शुरू की थी, लेकिन करीना ने राकेश रोशन और मां बबीता की अनबन होने पर फिल्म छोड़ दी थी। ऑफर मिलने पर अमीषा ने पूछा- आपकी फिल्म में तो हीरोइन फाइनल हो चुकी है। इस पर राकेश ने कहा- नहीं, मैं तुम्हें हीरोइन बनाना चाहता हूं। ये सुनकर अमीषा ने हामी भर दी। उन्होंने सोचा कि अगर पहली फिल्म फ्लॉप हुई, तो वो इकोनॉमिक्स में नौकरी शुरू कर देंगी, लेकिन खुशकिस्मती से फिल्म सुपरहिट रही और अमीषा पटेल एक स्टार बन गईं और आज भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं। आज अमीषा पटेल 51 साल की हो चुकी है। उनके बर्थडे के खास मौके पर जानिए, उनकी जिंदगी से जुड़ी रोचक कहानी, कुछ मजेदार किस्सों के साथ- कहो न प्यार है करते हुए मिली गदर, 12 घंटों तक दिया स्क्रीनटेस्ट अमीषा पटेल ने कुछ दिनों की एक्टिंग ट्रेनिंग लेने के बाद कहो न प्यार है की शूटिंग शुरू की। इसी समय उन्हें अनिल शर्मा की फिल्म गदर के ऑडिशन की जानकारी मिली। वो ऑडिशन के लिए गईं, जिसके लिए पहले ही 500 लड़कियां ऑडिशन दे चुकी थीं। 22 लड़कियों को स्क्रीनटेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें अमीषा भी शामिल हुईं। उनका स्क्रीनटेस्ट 12 घंटे तक चला। आखिरकार अनिल शर्मा ने उन्हें गदर में कास्ट कर लिया। सिलेक्शन के बाद अमीषा पटेल को गदर साइन करने पर ताने मिले। सभी का मानना था कि करियर की शुरुआत में अमीषा को मां का रोल नहीं करना चाहिए, लेकिन वो ये रोल करने पर अड़ी थीं। अमीषा ने एक साथ कहो न प्यार है और गदर की शूटिंग की। एक फिल्म में वो चुलबुली लड़की थीं और दूसरी में एक भारत-पाकिस्तान के बीच हुए दंगों की सर्वाइवर। सबसे पहले उनकी फिल्म कहो न प्यार है रिलीज हुई। हर किसी ने राकेश रोशन को सलाह दी कि वो न्यूकमर ऋतिक और अमीषा की इस फिल्म को शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और आमिर खान की फिल्म मेला के आसपास रिलीज न करें। कहो न प्यार है 14 जनवरी 2000 में रिलीज हुई, जबकि मेला 7 जनवरी 2000 और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी 21 जनवरी 2000 को रिलीज हुई। बड़े क्लैश के बावजूद कहो न प्यार है ब्लॉकबस्टर रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसके बाद रिलीज हुई अमीषा पटेल की फिल्म गदर भी ब्लॉकबस्टर रही और उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेस में होने लगी। गदर में अमीषा ने पाकिस्तानी सकीना का किरदार निभाया, जिसमें सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। कुछ सालों बाद अमीषा पटेल को सनी देओल के भाई बॉबी देओल के साथ हमराज फिल्म मिली। फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में अमीषा को अक्षय खन्ना को गोली मारकर, बॉबी से गले लगना था। फिल्म की शूटिंग जयपुर के किले में हुई, जहां शूटिंग देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही अमीषा ने बॉबी
India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमीषा पटेल@51, जन्म पर देखने पहुंचीं इंदिरा गांधी:दादा के नाम पर रोड, कभी झगड़े में ममता कुलकर्णी ने कहा- तुम्हारी औकात क्या है, जानिए करियर स्टोरी

9 जून 1975 अमीषा पटेल का जन्म गुजरात के रईस बिजनेसमैन अमित पटेल और पंजाबी NRI मां आशा के घर हुआ। मां और पिता का नाम जोड़कर उन्हें अमीषा नाम दिया गया। 5 की उम्र में उन्हें भरतनाट्यम की ट्रेनिंग दिलवाई गई। उनके दादाजी रजनी पटेल मशहूर बैरिस्टर और कांग्रेस के बड़े राजनेता थे। उनके नाम पर 1986 में मुंबई की रोड का नाम बैरिस्टर रजनी पटेल मार्ग रखा गया है। मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अमीषा ने बताया था कि उनके दादाजी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक बनने वाले थे। वो इंदिरा गांधी के करीबी थे। इंदिरा गांधी, अमीषा पटेल के पेरेंट्स की शादी में भी पहुंची थीं। उन्होंने खुद शादी ऐसी डेट पर रखी, जिस दिन वो काम में व्यस्त न हों और शादी अटेंड कर सकें। यहां तक की जब अमीषा का जन्म हुआ, इंदिरा गांधी वो पहली शख्स थीं, जो अस्पताल पहुंची थीं। 16 साल की उम्र में अमीषा अपने पिता के साथ सहेली के संगीत में पहुंची थीं। वहां पिता के साथ बोर्डिंग स्कूल में पढ़ चुके बचपन के दोस्त राकेश रोशन भी पहुंचे थे। जब अमीषा ने बिंदास अंदाज में डांस करना शुरू किया तो राकेश रोशन की उन पर नजर पड़ गई। वो सीधे उनके पिता के पास पहुंचे और पूछा- ये कौन है। गर्लफ्रेंड? जवाब मिला- नहीं राकेश, ये मेरी बेटी है अमीषा। अभी अभी बोस्टन से पढ़ाई कर लौटी है। राकेश ने उनसे कहा- जब मैं अपने बेटे ऋतिक को लॉन्च करूंगा, तो तुम्हारी बेटी को हीरोइन बनाऊंगा। पिता ने कहा- नहीं, वो तो पढ़ाई के लिए बॉस्टन जा रही है। फिल्मों में काम करने का तो सवाल ही नहीं उठता। शुरुआती पढ़ाई के बाद अमीषा ने बोस्टन की TUFT यूनिवर्सिटी से बायो जेनेटिक इंजीनियरिंग की और बाद में इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। अमीषा के पिता अमित पटेल का अक्सर फिल्मी दुनिया के लोगों के साथ उठना-बैठना होता था। एक दिन उन्होंने बॉस्टन में रह रहीं अमीषा को कॉल कर बताया कि विनोद अंकल (विनोद खन्ना) चाहते हैं कि तुम उनके बेटे अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र से फिल्मों में डेब्यू करो, लेकिन हमने इनकार कर दिया। हम नहीं चाहते कि तुम्हारी पढ़ाई पर असर पड़े। अमीषा ने इस बात कर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि फिल्मों में आने का उन्होंने खुद भी कभी सोचा नहीं था। कुछ दिन बीते, तो पिता ने फिर बताया फिरोज खान ने भी उन्हें बेटे फरदीन खान की फिल्म प्रेम अगन ऑफर की है, लेकिन इस बार भी उन्होंने इनकार कर दिया। जब वो फाइनल ईयर में बॉम्बे लौटीं, तो एक दिन राकेश रोशन ने उन्हें लंच पर इनवाइट किया। अमीषा पिता-मां के साथ गईं। वहां राकेश के बेटे ऋतिक भी मौजूद थे। उन्होंने पढ़ाई की खूब बातें कीं, अमीषा ने अपना सीवी और अमेरिका के मॉर्गन स्टेनली बैंक से मिली जॉब का लेटर भी दिखाया। कुछ देर बाद जब अमीषा वॉशरूम गईं तो राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक से पूछा कि क्या उन्हें अपकमिंग फिल्म कहो न प्यार है में कास्ट करना चाहिए। ऋतिक की हामी मिलने पर राकेश ने अमीषा के आते ही उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। दरअसल, उस समय राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन और करीना कपूर के साथ फिल्म कहो न प्यार है शुरू की थी, लेकिन करीना ने राकेश रोशन और मां बबीता की अनबन होने पर फिल्म छोड़ दी थी। ऑफर मिलने पर अमीषा ने पूछा- आपकी फिल्म में तो हीरोइन फाइनल हो चुकी है। इस पर राकेश ने कहा- नहीं, मैं तुम्हें हीरोइन बनाना चाहता हूं। ये सुनकर अमीषा ने हामी भर दी। उन्होंने सोचा कि अगर पहली फिल्म फ्लॉप हुई, तो वो इकोनॉमिक्स में नौकरी शुरू कर देंगी, लेकिन खुशकिस्मती से फिल्म सुपरहिट रही और अमीषा पटेल एक स्टार बन गईं और आज भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं। आज अमीषा पटेल 51 साल की हो चुकी है। उनके बर्थडे के खास मौके पर जानिए, उनकी जिंदगी से जुड़ी रोचक कहानी, कुछ मजेदार किस्सों के साथ- कहो न प्यार है करते हुए मिली गदर, 12 घंटों तक दिया स्क्रीनटेस्ट अमीषा पटेल ने कुछ दिनों की एक्टिंग ट्रेनिंग लेने के बाद कहो न प्यार है की शूटिंग शुरू की। इसी समय उन्हें अनिल शर्मा की फिल्म गदर के ऑडिशन की जानकारी मिली। वो ऑडिशन के लिए गईं, जिसके लिए पहले ही 500 लड़कियां ऑडिशन दे चुकी थीं। 22 लड़कियों को स्क्रीनटेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें अमीषा भी शामिल हुईं। उनका स्क्रीनटेस्ट 12 घंटे तक चला। आखिरकार अनिल शर्मा ने उन्हें गदर में कास्ट कर लिया। सिलेक्शन के बाद अमीषा पटेल को गदर साइन करने पर ताने मिले। सभी का मानना था कि करियर की शुरुआत में अमीषा को मां का रोल नहीं करना चाहिए, लेकिन वो ये रोल करने पर अड़ी थीं। अमीषा ने एक साथ कहो न प्यार है और गदर की शूटिंग की। एक फिल्म में वो चुलबुली लड़की थीं और दूसरी में एक भारत-पाकिस्तान के बीच हुए दंगों की सर्वाइवर। सबसे पहले उनकी फिल्म कहो न प्यार है रिलीज हुई। हर किसी ने राकेश रोशन को सलाह दी कि वो न्यूकमर ऋतिक और अमीषा की इस फिल्म को शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और आमिर खान की फिल्म मेला के आसपास रिलीज न करें। कहो न प्यार है 14 जनवरी 2000 में रिलीज हुई, जबकि मेला 7 जनवरी 2000 और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी 21 जनवरी 2000 को रिलीज हुई। बड़े क्लैश के बावजूद कहो न प्यार है ब्लॉकबस्टर रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसके बाद रिलीज हुई अमीषा पटेल की फिल्म गदर भी ब्लॉकबस्टर रही और उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेस में होने लगी। गदर में अमीषा ने पाकिस्तानी सकीना का किरदार निभाया, जिसमें सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। कुछ सालों बाद अमीषा पटेल को सनी देओल के भाई बॉबी देओल के साथ हमराज फिल्म मिली। फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में अमीषा को अक्षय खन्ना को गोली मारकर, बॉबी से गले लगना था। फिल्म की शूटिंग जयपुर के किले में हुई, जहां शूटिंग देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही अमीषा ने बॉबी
India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







