Tuesday, 08 Sep 2026 | 06:50 AM

Trending :

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।

सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए

सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे।

पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे

भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे।

आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था।

रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी।

अराचिगे टॉप बैटर

श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है।

गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं।

21 जून को खेला जाएगा फाइनल

ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए

दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन।

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से एक लाख उड़ाए, VIDEO:पासबुक प्रिंट कर रहे थे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, महिलाओं ने उड़ाईं गड्डियां

April 8, 2026/
7:21 am

ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बारादरी ब्रांच में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली चोरी...

सट्टेबाजी का दबाव खिलाड़ियों को तोड़ रहा:टारगेट पूरे करने के लिए एथलीट्स को परिजनों की हत्या की धमकी; अपशब्दों की बौछार

April 7, 2026/
11:18 am

एक कॉलेज बास्केटबॉल खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले अपना मोबाइल खोलता है। स्क्रीन पर अजनबी का संदेश दिखता है,‘सुनो,...

कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल हस्ती:ब्रांड वैल्यू 3542 करोड़ रुपए, शाहरुख खान दूसरे नंबर पर

June 9, 2026/
8:20 am

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारत की सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542...

मंडला में 8 एकड़ गेहूं की फसल जली:शॉर्ट सर्किट से तिन्दुआ बम्हनी में हादसा; प्रशासनिक अमले ने शुरू किया सर्वे

April 8, 2026/
8:26 pm

मंडला जिले की नैनपुर तहसील के ग्राम तिन्दुआ बम्हनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 8 एकड़ में खड़ी...

SpaceX Buys AI Platform Cursor

June 17, 2026/
6:05 pm

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने AI कोडिंग प्लेटफॉर्म ‘कर्सर’ की पैरेंट कंपनी एनिसफियर...

DAVV के 2025 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट घोषित:271 कंपनियां आई, 72 लाख रुपए सालाना का रहा सबसे ज्यादा पैकेज

April 23, 2026/
12:54 am

DAVV ने साल 2015 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट घोषित किए। कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघई ने बताया कि यूनिवर्सिटी के UTDS...

Smoke rises following Israeli bombardment in southern Lebanon as seen from a position across the border in the Upper Galilee, in northern Israel on June 5, 2026. (AFP)

June 6, 2026/
10:26 am

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 10:26 IST अनुभवी टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने चेतावनी दी कि पश्चिम बंगाल...

फीफा वर्ल्ड कप:2026 के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबरी पर:साल 1958 में स्वीडन वर्ल्ड कप में भी ठीक इसी दिन ऐसा

June 17, 2026/
8:37 am

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन पूरी तरह से ड्रॉ के नाम रहा। आधिकारिक रूप से 15 जून कम...

राजनीति

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।

सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए

सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे।

पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे

भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे।

आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था।

रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी।

अराचिगे टॉप बैटर

श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है।

गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं।

21 जून को खेला जाएगा फाइनल

ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए

दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन।

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket