वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, 17 घायल

चीन के गुआनशी क्षेत्र में हुए एक जोरदार धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घायलों की हालत खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने शुरुआती जांच में गैस पाइपलाइन को हादसे की वजह मानने से इनकार किया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ। फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।
अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला:जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, होर्मुज फिर बंद किया

अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए। ईरानी मीडिया के मुताबिक केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौते की बातचीत में देरी कर रहा है, इसलिए अमेरिका दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों के लिए बंद कर दिया है, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे खारिज कर दिया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला:जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, होर्मुज फिर बंद किया

अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए है। अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद लगातार दूसरे दिन बड़ा अटैक है। ईरानी मीडिया के मुताबिक केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि कई इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौते की बातचीत में देरी कर रहा है, इसलिए अमेरिका दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे खारिज कर दिया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. जॉर्डन बोला- 5 ईरानी मिसाइलें हवा में मार गिराईं: जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 2. ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया: तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी ईरान के जाम इलाके में अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिराया गया। अमेरिका की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 3. होर्मुज के पास टैंकर पर अमेरिकी हमला: ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद आग लग गई। जहाज पर 24 भारतीय समेत 28 क्रू मेंबर सवार थे। एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कुछ क्रू मेंबर लापता बताए गए। 4. रूस ने अमेरिका-ईरान से हमले रोकने की अपील की: मॉस्को ने दोनों देशों से संयम बरतने और सैन्य कार्रवाई बंद कर कूटनीति का रास्ता अपनाने को कहा। 5. कतर का प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा: कतर ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और अमेरिका-ईरान टकराव पर बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल ईरान भेजा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Sunanda Sharma Emotional Over Jogi Song Fake Strike

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाना जोगी यू-ट्यूब पर वापस आ गया है। “मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा . ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। सुनंदा शर्मा ने ये बातें तब कहीं जब उनका गीत ‘जोगी’ फिर से यू-ट्यूव पर वापस आ गया। यू-ट्यूब से गीत हटने पर सिंगर सुनंदा शर्मा बेहद खफा थीं और जब गीत दोबारा अपलोड हो गया तो वह भावुक हो गईं। सुनंदा शर्मा ने वीडियो अपलोड कर ये बातें कहीं। सुनंदा शर्मा ने वीडियो में कहीं ये अहम बातें… लड़कियों का सफर आसान नहीं: सुनंदा ने कहा कि लड़कियों को अपनी मर्जी से करियर चुनने और काम करने की आजादी बहुत मुश्किल से मिलती है। समाज के स्तर पर कई लड़ाइयां लड़ने के बाद एक लड़की इस मुकाम तक पहुंचती है। ऐसे में उनकी सफलता से जलने वाले लोग उनके रास्ते में रोड़े अटकाते हैं। हौसला न तोड़ें, रास्ते खाली करें: गानों पर कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने वालों को नसीहत देते हुए सुनंदा ने कहा कि जो लड़कियां मेहनत के दम पर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, उनके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने के बजाय उनके लिए रास्ते खाली किए जाने चाहिए, ताकि वे खुलकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। पूरे परिवार पर पड़ता है इसका असर: सिंगर ने बताया कि जब किसी महिला आर्टिस्ट के काम को इस तरह अवैध रूप से टारगेट किया जाता है, तो उसका असर सिर्फ उस अकेले आर्टिस्ट पर नहीं पड़ता। इससे उसकी पूरी टीम, उसका स्टाफ और सबसे बढ़कर उसके माता-पिता और पूरे परिवार का हौसला टूट जाता है, जो उसे आगे बढ़ाने के लिए समाज से लड़ रहे होते हैं। फैंस से साथ देने की अपील: वीडियो के अंत में सुनंदा शर्मा ने फैंस से खड़े होने की अपील की। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा- हम भी किसी की बहन-बेटियां हैं। उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि वे अभी यूट्यूब पर जाएं, उनके नए गाने जोगी को दोबारा देखें और अपना पूरा प्यार देकर उन लोगों को करारा जवाब दें, जिन्होंने इस गाने को गिराने की साजिश रची थी। जोगी गाने यूट्यूब पर वापस आए करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं। गाना हटने पर सुनंदा नाराज हुई थीं, ये बाते कहीं… जोगी यूट्यूब पर जल्दी मिलेगा सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। सुनंदा ने कहा कि उनका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यूट्यूब से हटा दिया गया। उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि जल्द ही जोगी यूट्यूब पर सुनने को मिलेगा। पुराने प्रमोटर पर लगाए थे गंभीर आरोप सुनंदा शर्मा का गीत जब यूट्यूब से हटाया गया तो उन्होंने अपने पुराने प्रमोटर पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुनंदा शर्मा ने कहा था कि कुछ समय में उन्होंने यह अच्छी तरह सीख लिया है कि इंडस्ट्री में सारा काम प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन के साथ होना चाहिए। उन्होंने ‘जोगी’ गाना भी पूरे एग्रीमेंट्स के साथ ही रिलीज किया था, लेकिन गाने के लेखक राजा के जो पहले प्रमोटर थे, उनके पास कुछ नकली कागजात थे। उन्हीं फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर उन्होंने यूट्यूब पर शिकायत की और गाने को होल्ड करवा दिया। सुनंदा ने कहा था कि गाना तो कानूनी तौर पर वापस आ ही जाएगा, लेकिन इस तरह की अड़चनों से पूरी टीम का हौसला टूटता है। खासकर गाना लिखने वाले लेखक राजा इस बात से काफी डीमोटिवेट हो जाते हैं। गाने को लेकर सुनंदा शर्मा ने की जद्दोजहद सुनंदा शर्मा ने जोगी गीत को यूट्यूब पर वापस लाने के लिए पंजाब के DGP गौरव यादव से लेकर CM भगवंत मान तक संपर्क किया। CM व DGP ने भरोसा दिलाया कि न्याय होगा। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब से भी लगातार बातचीत की और आखिर में अपने गीत को फिर से अपलोड करवाने में कामयाब रहीं। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…
12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं। यशपाल ने कहा कि ‘नीली छतरी वाले’ के बाद करीब 12 साल बाद वह टीवी शो कर रहे हैं और इस बार भी पूरी तरह एक ही प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। बातचीत में उन्होंने फिल्मों और टीवी का फर्क, अच्छी कहानियों की कमी और नए कलाकारों के लिए जरूरी सलाह साझा की। वहीं अंश मनुजा ने अपने किरदार सतलुज को रिबेल और रियल बताया। सवाल: आपने सिनेमा और टेलीविजन दोनों माध्यमों में काम किया है। आज के समय में दोनों में सबसे बड़ा फर्क क्या महसूस करते हैं? जवाब/यशपाल शर्मा: सिनेमा और टीवी में सबसे बड़ा फर्क काम करने के तरीके का है। फिल्में बहुत प्लानिंग के साथ बनाई जाती हैं। दो-तीन घंटे की कहानी को बारीकी से तैयार किया जाता है और उसे लंबे समय तक देखा जा सकता है। वहीं टीवी का काम काफी तेज होता है। यहां लगातार शूटिंग चलती रहती है और कलाकारों को हर समय तैयार रहना पड़ता है। फिल्मों में कई टेक्स लिए जा सकते हैं, लेकिन टीवी में समय कम होता है और उसी हिसाब से काम करना पड़ता है। सवाल: आपको अक्सर पावरफुल और लेयर्ड किरदारों में देखा गया है। ‘अजब सिंह’ में ऐसा क्या था जिसने आपको आकर्षित किया? जवाब/यशपाल शर्मा: अजब सिंह का किरदार बहुत अलग और दिलचस्प है। उसके अंदर कई परतें हैं और उसकी भावनात्मक यात्रा में उतार-चढ़ाव हैं। वह अपने परिवार से प्यार करता है, लेकिन उसे जाहिर नहीं करता। यही वजह है कि मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया। इतना ही नहीं, मैंने इस शो के लिए अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं और पूरी तरह इसी काम पर ध्यान दे रहा हूं। सवाल: आप फिल्मों के मामले में काफी चुनिंदा माने जाते हैं। क्या आज भी स्क्रिप्ट सबसे बड़ा फैक्टर होती है? जवाब/यशपाल शर्मा: बिल्कुल। सबसे पहले मैं स्क्रिप्ट देखता हूं। उसके बाद किरदार, मेहनताना, प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर और टीम को देखता हूं। जब सारी चीजें सही लगती हैं, तभी काम करता हूं। सवाल: ओटीटी, टीवी और फिल्मों के इस दौर में एक अभिनेता के लिए सबसे बड़ा चैलेंज क्या है? जवाब/यशपाल शर्मा: जो भी काम करो, उसमें पूरी ईमानदारी और समर्पण होना चाहिए। मैं ओटीटी, फिल्म और टीवी- तीनों में काम करता हूं, लेकिन जब किसी एक प्रोजेक्ट पर काम करता हूं तो पूरी तरह उसी में डूब जाता हूं। करीब 12 साल बाद मैं टीवी पर वापसी कर रहा हूं। ‘नीली छतरी वाले’ के बाद यह मेरा दूसरा टीवी शो है। उस समय भी मैंने बाकी कामों से दूरी बनाकर सिर्फ उसी शो पर ध्यान दिया था और इस बार भी यही किया है। सवाल: आज के युवा एक्टर्स को कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए? जवाब/यशपाल शर्मा: दिखावा नहीं करना चाहिए। अभिनय दिखाने की नहीं, महसूस करने की चीज है। अगर आप किरदार को अंदर से जीते हैं, तो दर्शक उसे खुद महसूस करेंगे। सवाल: आपको लगता है कि अच्छे एक्टर्स की कमी है या अच्छी कहानियों की? जवाब/यशपाल शर्मा: अच्छे एक्टर्स की कमी नहीं है। अच्छी कहानियों की कमी जरूर रही है, लेकिन ओटीटी और नई पीढ़ी के आने से अब बेहतर काम हो रहा है। सवाल: क्या कोई ऐसा रोल है जिसे आप अब भी करना चाहते थे और अब मौका मिला? जवाब/यशपाल शर्मा: अजब सिंह वैसा ही किरदार है। इसमें इमोशन, इंटेंसिटी, प्यार और कई रंग हैं। इसे लेकर मैं उत्साहित हूं। सवाल: सतलुज का किरदार आपको सबसे ज्यादा किस वजह से दिलचस्प लगा? जवाब/अंश मनुजा: सतलुज अलग और रिबेल स्वभाव का किरदार है। वह सबके खिलाफ नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा में रखने वाला इंसान है। उसका गुस्सा और सोच उसे बाकी लोगों से अलग बनाती है। सवाल: युवा दर्शकों को इस शो में क्या नया देखने को मिलेगा? जवाब/अंश मनुजा: यह एक रियल कॉन्सेप्ट वाला शो है। टीवी पर अक्सर ड्रामा और मेलोड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन यह शो थोड़ा अलग है। मुझे लगता है कि यह युवाओं को टीवी की तरफ फिर आकर्षित करेगा। सवाल: सेट पर सीनियर एक्टर्स से कोई ऐसी सीख मिली जो हमेशा याद रहेगी? जवाब/अंश मनुजा: यशपाल सर ने सीधे सलाह कम दी है, लेकिन उनके काम को देखकर बहुत कुछ सीखा है। सेट पर अनुशासन कितना जरूरी है, छोटे-छोटे एक्सप्रेशन कितने मायने रखते हैं और किरदार को सच्चाई से कैसे निभाना चाहिए, यह सब उनसे सीखा। सवाल: आपकी असल जिंदगी और इस किरदार में कितनी समानता है? जवाब/अंश मनुजा: बहुत कम समानता है। सिर्फ एक चीज मिलती है कि मैं भी थोड़ा रिबेल स्वभाव का हूं। अपने पिता से कई बातों पर बहस होती है, लेकिन आखिर में हम साथ बैठकर खाना जरूर खाते हैं। यही बात इस किरदार में भी दिखती है। सवाल: क्योंकि यह फैमिली शो है, परिवार में गलतफहमियों को संभालने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जवाब/अंश मनुजा: बात करना सबसे जरूरी है। अगर कोई बात परेशान कर रही है तो खुलकर सामने वाले से पूछ लेना चाहिए। मेरे हिसाब से हर रिश्ते में कम्युनिकेशन सबसे जरूरी चीज है।
सिर काटने की कोशिश के बाद आयरलैंड-ब्रिटेन में भड़के दंगे:प्रदर्शनकारियों के निशाने पर प्रवासी, घर-दुकानें लूटीं; गाड़ियों में आग लगाई

आयरलैंड के बेलफास्ट में एक आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन बुधवार को बड़े एंटी-इमिग्रेशन दंगों में बदल गया। आयरलैंड और ब्रिटेन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटना सामने आई। बेलफास्ट और उसके आसपास के इलाकों में नकाबपोश भीड़ ने घरों, दुकानों, बसों और कारों को निशाना बनाया। बेलफास्ट के न्यूटाउनार्ड्स रोड पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया शैंकिल में दो दुकानें लूट ली गईं और एक अफ्रीकी प्रवासी की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर व स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी प्रवासी विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई। वीडियो वायरल होते ही लोग ड़कों पर उतरे हिंसा की शुरुआत बेलफास्ट में चाकूबाजी की घटना के बाद हुई। सूडान के एक शरणार्थी का एक आयरिश व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी बीच हादी ने चाकू से उसका गला काटने की कोशिश की थी। हमले में 40 वर्षीय आयरिश व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस वारदात का वीडियो वायरल होते ही प्रदर्शन की अपीलें तेज हो गईं थीं। पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी घटना का आरोपी हादी अलोदिद सूडान से पेरिस और फिर डबलिन आया था। 2023 में वह बेलफास्ट पहुंचा और शरण मांगी। उसे ब्रिटेन में 2028 तक रहने की अनुमति मिल गई थी। आयरलैंड में हुई हिंसा की 5 तस्वीरें… प्रवासी विरोधियों परहिंसा भड़काने के आरोप दक्षिणपंथी और प्रवासी विरोधियों ने सोशल मीडिया पर चाकूबाजी की घटना का वीडियो तेजी से फैलाया। कट्टरपंथी व प्रवासी-विरोधी टॉमी रॉबिनसन ने वीडियो शेयर करते हुए पूरे ब्रिटेन में लोगों से ‘सड़कों पर उतरने’ की अपील की थी। इसके बाद मास्क पहने हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई। कई प्रवासियों ने घर छोड़ा,नमाज रोकनी पड़ी बेलफास्ट में नकाबपोशों ने कई घरों को निशाना बनाया है। कुछ जगह ‘विदेशियों को निकालो’ जैसे नारे भी लगाए। स्थानीय पादरी जैक मैकी ने बताया कि लोग सिर्फ प्रवासी होने के कारण घर छोड़ने को मजबूर हुए। सैंडी रो इलाके में सूडानी दुकानदारों ने दुकानें जल्द बंद कर दीं। बेलफास्ट इस्लामिक सेंटर ने शाम की नमाज रोक दी। इलॉन मस्क ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया दिग्गज कारोबारी इलॉन मस्क ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- जोरदार प्रदर्शन से ही बदलाव आएगा। ब्रिटेन की कट्टरपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके ने घटना को प्रवास नीति का नतीजा बताते हुए वीजा प्रतिबंध की अपनी पार्टी की बात दोहराई। वहीं, सांसद क्लेयर हन्ना ने मस्क, रिफॉर्म यूके के चीफ नाइजल फराज व अन्य को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया। ———————— ये खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी मिसाइल हमले में 13 की मौत:इनमें 11 बच्चे; पाकिस्तान का दावा- 26 भारत समर्थित आतंकी मारे पाकिस्तान ने मंगलवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में मिसाइल हमले किए। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 14 महिलाएं घायल हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Sapna Chaudhary & Veer Sahu Marriage Dispute Reaches Court

राम सिंहमार, सोनीपत44 मिनट पहले कॉपी लिंक यह रील 24 जुलाई 2023 को वीर साहू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वे सपना चौधरी के साथ है। दोनों ‘कुर्ते वाले छोरे पे मर गई जींस आली…’ गीत पर नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने कभी एक साथ अपनी वीडियो या रील शेयर नहीं की। ‘बिग बॉस’ फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ दोनों की दोस्ती, प्यार और शादी का यह दस साल लंबा सफर अब अलगाव के मोड़ पर आ पहुंचा है। हालांकि, दोनों के बीच दूरियां काफी लंबे समय से सोशलमीडिया पर दिखाई दे रहीं है। साल 2023 के बाद दोनों ने एकदूसरे के साथ कोई वीडियो या फोटो एकसाथ शेयर नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर पर भी दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। मगर, बुधवार को दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ केस पर सुनवाई के बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे। उनका काम है कहना, यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा।” इसके साथ उन्होंने मोर और स्टार की इमोजी भी लगाई। वहीं, सपना चौधरी की पोस्ट के करीब एक घंटे बाद वीर साहू ने भी एक रील शेयर की। इस रील में लिखा था, “अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है, सादगी में भी कयामत की अदा होती है।” दोनों की इन पोस्ट पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। लोग जानना चाह है कि हरियाणवी म्यूजिक इंड्रस्ट्री के इस फेमस कपल के बीच ऐसा क्या हुआ, जो ये नौबत आई। दैनिक भास्कर एप की टीम ने इस कपल के पारिवारिक और करीबी सूत्रों से इसकी जानकारी जुटाई तो कई बातें सामने आईं। पहली मुलाकात से लेकर कोर्ट तक पहुंचने की पूरी कहानी… 16 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने बेटे और सपना चौधरी के साथ गौ सेवा करते हुए दो तस्वीरें साझा की थीं। वीर साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 375 पोस्ट मौजूद हैं। जानिए कैसे शुरू हुई थी सपना चौधरी और वीर साहू की लव स्टोरी.… हिसार की गोशाला में हुई थी पहली मुलाकात हरियाणवी मनोरंजन जगत की चर्चित जोड़ी सपना चौधरी और वीर साहू की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वीर साहू को हरियाणा का ‘बब्बू मान’ भी कहा जाता है। राइटर, सिंगर और एक्टर वीर साहू पशु प्रेमी भी है। डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी से उनकी पहली मुलाकात साल 2016 में हिसार जिले की लाडवा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह मुलाकात आगे चलकर शादी के रिश्ते में बदल जाएगी। पहली बार पसंद नहीं आए, दूसरी मुलाकात में बदली सोच सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात के दौरान उन्हें वीर साहू बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। उन्हें लगा कि वीर बेहद खड़ूस स्वभाव के इंसान हैं, जिन्हें न किसी से बातचीत करना पसंद है और न ही मजाक करना। सपना के मुताबिक वीर का शांत और गंभीर व्यवहार उन्हें काफी अजीब लगा था। पहली मुलाकात के बाद दोनों की दूसरी मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई। वहां भी वीर साहू ने सपना को ज्यादा महत्व नहीं दिया। हालांकि, जब सपना ने खुद उनसे बातचीत शुरू की तो वीर साहू थोड़ा झिझक गए। यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझने लगे। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी और वीर साहू एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। सपना चौधरी 71 लोगों को फॉलो कर रही हैं, जबकि वीर साहू की प्रोफाइल में फॉलोइंग की संख्या शून्य दिखाई देती है। वीर साहू ने भी खुलकर किया था प्यार का इजहार लगातार मुलाकातों और बातचीत के दौरान सपना को महसूस हुआ कि वीर साहू बाहर से जितने सख्त दिखाई देते हैं, असल में उतने ही सच्चे और सरल इंसान हैं। सपना ने कहा था कि जो व्यक्ति वीर को सही मायनों में समझ ले, वह उनसे दूर नहीं रह सकता। यही दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई। जनवरी 2020 में दिए गए एक इंटरव्यू में वीर साहू ने बताया था कि दुनिया सपना चौधरी को एक स्टार के रूप में देखती है, लेकिन उनके लिए सपना एक दोस्त और जीवनसाथी हैं। जब उन्होंने सपना को करीब से जाना तो उनकी असली शख्सियत समझ में आई। वीर ने यह भी कहा था कि वह सपना को उनकी लोकप्रियता की वजह से नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व की वजह से पसंद करते हैं। 2016 में मुलाकात के चार साल बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। 2020 में कोर्ट मैरिज, बेटे के जन्म पर दी शादी की खबर करीब चार साल तक एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में शादी कर ली। परिवार में एक रिश्तेदार के निधन के कारण धूमधाम से शादी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने चंडीगढ़ में कोर्ट मैरिज कर ली। उस समय दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। साल 2020 में जब सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी शादी की खबर पहली बार सार्वजनिक हुई। परिवार ने पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा था। बेटे के जन्म की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इससे नाराज वीर साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि किसी की निजी जिंदगी में अनावश्यक दखल न दें और अफवाहें फैलाने से बचें। बुधवार को सपना चौधरी की एक पोस्ट आने के एक घंटे बाद वीर साहू ने इस रील पर गीत लगाकर शेयर की। नजदीकी सूत्रों ने बताईं दोनों के बीच मतभेद की चार वजह… दोनों का अलग स्टारडम अलग, सोच में काफी अंतर: सपना चौधरी और वीर साहू के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के करीब आठ महीने बाद ही दोनों के बीच विचारधारा को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे, जो समय के साथ बढ़ते चले गए। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के बड़े
Gold Falls ₹5373, Reliance-Meta AI Data Center for India

Hindi News Business Gold Falls ₹5373, Reliance Meta AI Data Center For India | Silver Drops नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गए हैं। 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹30 हजार की गिरावट; सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बुधवार 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी 10 दिन में ही ये 30 हजार रुपए सस्ती हो गई। इस दौरान सोने की कीमत 9 हजार रुपए कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस-मेटा: गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट बनेगा; क्लीन एनर्जी के लिए भी साझेदारी मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। इस पार्टनरशिप के तहत गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा, जिसे दो साल के भीतर डिलीवर करने का लक्ष्य है। इस साझेदारी के तहत रिलायंस जामनगर में डेटा सेंटर को पूरी तरह से विकसित करेगी। रिलायंस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, यूटिलिटी मैनेजमेंट, रिन्यूएबल पावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज सहित एंड-टू-एंड सर्विसेज देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्लैक-मनी केस में अनिल अंबानी को हाई कोर्ट से राहत: IT विभाग की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, ₹420 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप था बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ ब्लैक मनी एक्ट के तहत किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। आईटी विभाग ने अंबानी पर दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपए से ज्यादा के अघोषित फंड पर 420 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अडाणी एनर्जी सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बनी: ₹3,050 करोड़ में खरीदी इंटेलिस्मार्ट, अब कंपनी के पास 4.7 करोड़ स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो होगा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को खरीद लिया है। यह सौदा पूरे 3,050 करोड़ रुपए में हुआ है। इसके तहत एईएसएल को इंटेलिस्मार्ट की पूरी 100% हिस्सेदारी मिलेगी। इंटेलिस्मार्ट भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास यूपी, गुजरात, एमपी, बिहार और असम में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। इस अधिग्रहण के बाद एईएसएल के कुल स्मार्ट मीटरों की संख्या बढ़कर 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sapna Chaudhary & Veer Sahu Marriage Dispute Reaches Court

यह रील 24 जुलाई 2023 को वीर साहू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वे सपना चौधरी के साथ है। दोनों ‘कुर्ते वाले छोरे पे मर गई जींस आली…’ गीत पर नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने कभी एक साथ अपनी वीडियो या रील शेयर नहीं की। ‘बिग बॉस’ फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ दोनों की दोस्ती, प्यार और शादी का यह दस साल लंबा सफर अब अलगाव के मोड़ पर आ पहुंचा है। हालांकि, दोनों के बीच दूरियां का . मगर, बुधवार को दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ केस पर सुनवाई के बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे। उनका काम है कहना, यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा।” इसके साथ उन्होंने मोर और स्टार की इमोजी भी लगाई। वहीं, सपना चौधरी की पोस्ट के करीब एक घंटे बाद वीर साहू ने भी एक रील शेयर की। इस रील में लिखा था, “अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है, सादगी में भी कयामत की अदा होती है।” दोनों की इन पोस्ट पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। लोग जानना चाह है कि हरियाणवी म्यूजिक इंड्रस्ट्री के इस फेमस कपल के बीच ऐसा क्या हुआ, जो ये नौबत आई। दैनिक भास्कर एप की टीम ने इस कपल के पारिवारिक और करीबी सूत्रों से इसकी जानकारी जुटाई तो कई बातें सामने आईं। पहली मुलाकात से लेकर कोर्ट तक पहुंचने की पूरी कहानी… 16 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने बेटे और सपना चौधरी के साथ गौ सेवा करते हुए दो तस्वीरें साझा की थीं। वीर साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 375 पोस्ट मौजूद हैं। जानिए कैसे शुरू हुई थी सपना चौधरी और वीर साहू की लव स्टोरी.… हिसार की गोशाला में हुई थी पहली मुलाकात हरियाणवी मनोरंजन जगत की चर्चित जोड़ी सपना चौधरी और वीर साहू की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वीर साहू को हरियाणा का ‘बब्बू मान’ भी कहा जाता है। राइटर, सिंगर और एक्टर वीर साहू पशु प्रेमी भी है। डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी से उनकी पहली मुलाकात साल 2016 में हिसार जिले की लाडवा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह मुलाकात आगे चलकर शादी के रिश्ते में बदल जाएगी। पहली बार पसंद नहीं आए, दूसरी मुलाकात में बदली सोच सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात के दौरान उन्हें वीर साहू बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। उन्हें लगा कि वीर बेहद खड़ूस स्वभाव के इंसान हैं, जिन्हें न किसी से बातचीत करना पसंद है और न ही मजाक करना। सपना के मुताबिक वीर का शांत और गंभीर व्यवहार उन्हें काफी अजीब लगा था। पहली मुलाकात के बाद दोनों की दूसरी मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई। वहां भी वीर साहू ने सपना को ज्यादा महत्व नहीं दिया। हालांकि, जब सपना ने खुद उनसे बातचीत शुरू की तो वीर साहू थोड़ा झिझक गए। यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझने लगे। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी और वीर साहू एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। सपना चौधरी 71 लोगों को फॉलो कर रही हैं, जबकि वीर साहू की प्रोफाइल में फॉलोइंग की संख्या शून्य दिखाई देती है। वीर साहू ने भी खुलकर किया था प्यार का इजहार लगातार मुलाकातों और बातचीत के दौरान सपना को महसूस हुआ कि वीर साहू बाहर से जितने सख्त दिखाई देते हैं, असल में उतने ही सच्चे और सरल इंसान हैं। सपना ने कहा था कि जो व्यक्ति वीर को सही मायनों में समझ ले, वह उनसे दूर नहीं रह सकता। यही दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई। जनवरी 2020 में दिए गए एक इंटरव्यू में वीर साहू ने बताया था कि दुनिया सपना चौधरी को एक स्टार के रूप में देखती है, लेकिन उनके लिए सपना एक दोस्त और जीवनसाथी हैं। जब उन्होंने सपना को करीब से जाना तो उनकी असली शख्सियत समझ में आई। वीर ने यह भी कहा था कि वह सपना को उनकी लोकप्रियता की वजह से नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व की वजह से पसंद करते हैं। 2016 में मुलाकात के चार साल बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। 2020 में कोर्ट मैरिज, बेटे के जन्म पर दी शादी की खबर करीब चार साल तक एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में शादी कर ली। परिवार में एक रिश्तेदार के निधन के कारण धूमधाम से शादी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने चंडीगढ़ में कोर्ट मैरिज कर ली। उस समय दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी। साल 2020 में जब सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी शादी की खबर पहली बार सार्वजनिक हुई। परिवार ने पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा था। बेटे के जन्म की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इससे नाराज वीर साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि किसी की निजी जिंदगी में अनावश्यक दखल न दें और अफवाहें फैलाने से बचें। बुधवार को सपना चौधरी की एक पोस्ट आने के एक घंटे बाद वीर साहू ने इस रील पर गीत लगाकर शेयर की। नजदीकी सूत्रों ने बताईं दोनों के बीच मतभेद की चार वजह… दोनों का अलग स्टारडम अलग, सोच में काफी अंतर: सपना चौधरी और वीर साहू के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के करीब आठ महीने बाद ही दोनों के बीच विचारधारा को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे, जो समय के साथ बढ़ते चले गए। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के बड़े कलाकार हैं और दोनों का अलग स्टारडम है। इसी वजह से दोनों की जीवनशैली और सोच में भी काफी अंतर बताया जाता है। अलग-अलग जीवनशैली बनी मतभेद की वजह: करीबी सूत्रों के अनुसार वीर साहू गांव में रहकर सादा जीवन पसंद करते हैं। उन्हें
Gold Falls ₹5373, Reliance-Meta AI Data Center for India

Hindi News Business Gold Falls ₹5373, Reliance Meta AI Data Center For India | Silver Drops नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए पर आ गए हैं। 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹30 हजार की गिरावट; सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बुधवार 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी 10 दिन में ही ये 30 हजार रुपए सस्ती हो गई। इस दौरान सोने की कीमत 9 हजार रुपए कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस-मेटा: गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट बनेगा; क्लीन एनर्जी के लिए भी साझेदारी मेटा भारत में अपना पहला एआई-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी कर रही है। इस पार्टनरशिप के तहत गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा, जिसे दो साल के भीतर डिलीवर करने का लक्ष्य है। इस साझेदारी के तहत रिलायंस जामनगर में डेटा सेंटर को पूरी तरह से विकसित करेगी। रिलायंस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, यूटिलिटी मैनेजमेंट, रिन्यूएबल पावर, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज सहित एंड-टू-एंड सर्विसेज देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्लैक-मनी केस में अनिल अंबानी को हाई कोर्ट से राहत: IT विभाग की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, ₹420 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप था बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ ब्लैक मनी एक्ट के तहत किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। आईटी विभाग ने अंबानी पर दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपए से ज्यादा के अघोषित फंड पर 420 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अडाणी एनर्जी सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बनी: ₹3,050 करोड़ में खरीदी इंटेलिस्मार्ट, अब कंपनी के पास 4.7 करोड़ स्मार्ट मीटर का पोर्टफोलियो होगा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को खरीद लिया है। यह सौदा पूरे 3,050 करोड़ रुपए में हुआ है। इसके तहत एईएसएल को इंटेलिस्मार्ट की पूरी 100% हिस्सेदारी मिलेगी। इंटेलिस्मार्ट भारत की प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास यूपी, गुजरात, एमपी, बिहार और असम में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर हैं। इस अधिग्रहण के बाद एईएसएल के कुल स्मार्ट मीटरों की संख्या बढ़कर 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔








